Category: Chandigarh

  • Punjab Civil Secretariat सहित अन्य संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab Civil Secretariat सहित अन्य संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी युवक को बीते दिन गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सौरभ बिस्वास निवासी पल्ली बाजार, जिले नॉर्थ 24 परगना, वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है वह अवैध तरीके से जंगलों के जरिए भारत में प्रवेश हुआ है।

    पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सस्ते भाव में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ईमेल खरीदकर आगे महंगे भाव पर बेचता था। पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना सेक्टर-3 में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में सौरव बिस्वास की गिरफ्तारी की गई। उसके खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने ने बताया कि चंडीगढ़ और पंजाब में आने वाली ईमेल एड्रेस वही है, जो इसने महंगे भाव पर आगे बेचे हैं।

    पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने ज्यादा से ज्यादा ईमेल बांग्लादेश में ही बेचे थे। इसे पहले गुजरात पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसी तरह के मामले में दिल्ली पुलिस उसे प्रोडक्शन ब्रांड पर लेकर आई थी, फिर अब चंडीगढ़ पुलिसों से प्रोडक्शन ब्रांड पर लेकर आई थी। जहां पुलिस को कोर्ट से आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था। पुलिस ने बताया कि आज पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड के लिए तिहाड़ जेल भेजने का वारंट जारी कर दिया है।

  • Railway Station में तैनात क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Railway Station में तैनात क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः कालका रेलवे स्टेशन में तैनात क्लर्क रजनीश को सीबीआई ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार दोषी क्लर्क एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसका टफ लोकेशन अलाउंस (टीएलए) जारी करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। ऐसे में कर्मचारी के बेटे ने सीबीआई को शिकायत दी। सीबीआई को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी हिमांशु सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पिता सुंदर हिमाचल प्रदेश के टकसाल रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन थे।

    करीब 3 साल पहले वह रिटायर हो गए थे। हालांकि, उन्हें रेलवे की ओर से टीएलए नहीं मिला था। इसके लिए उन्होंने 18 अप्रैल 2026 को आवेदन दिया था। 5 मई 2026 को हिमांशु कालका रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय में क्लर्क रजनीश से मिले और अपने के एरियर के बारे में बात की।

    रजनीश ने बताया कि उनके पिता का करीब 74 हजार रुपये टीएलए एरियर बनता है और उसे जारी करवाने के बदले उसने 14 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में उसने यह रकम घटाकर 10 हजार रुपये कर दी। दोषी ने रिश्वत न देने पर एरियर रोकने की धमकी दी। ऐसे में सीबीआई ने दोषी के खिलाफ जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार करके भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।

  • Punjab News: कैप्टन सहित Sunil Jakhar और Bittu की कांग्रेस में वापसी को लेकर Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कैप्टन सहित Sunil Jakhar और Bittu की कांग्रेस में वापसी को लेकर Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मोहाली के फेज-11 स्थित एक प्राइवेट मॉल के बाहर एकतरफा प्यार के मामले में युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को लेकर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि हालांकि यह पर्सनल मामला है लेकिन पंजाब में कानून व्यवस्था के हालात खराब हो रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों में पुलिस का डर समाप्त होने की निशानी है।

    वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हूडा और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टेन अमरेंद्र सिंह के सम्पर्क में होने को लेकर कहा कि भूपेंदर हुड्डा और कैप्टन अमरेंद्र सिंह पुराने मित्र है। उन्होंने कहा कि दोनों मुख्यमंत्री रहे है और दोनों में अच्छी आपसी दोस्ती रही है। वहीं सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू के राज्यसभा में ना जाने के सवाल पर कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है।

    उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के नेताओं पर टिप्पणी करने की पार्टियों की आदत है। लेकिन एक बात है कि अगर कोई भी व्यक्ति लाइबिलटी रखने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में दोनों नेताओं पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि अगर आप घर में भी लाइबिलिटी बन गए हैं तो आपको कोई रखने के लिए तैयार नहीं है। वहीं श्री आनंदपुर साहिब तो रवनीत बिट्टू के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि हर व्यक्ति ने अपनी जगह बनाकर रखी होती है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ कमरे में बैठकर बात करते थे और उन्हें केंद्रिय मंत्री बनने पर एक साल में वह परफार्म नहीं कर पाए।

    एक साल तक मंत्री बनने के बाद कुछ खास नहीं कर पाने पर कह रहे है कि विधायक के चुनाव लड़ना चाहते है। वही बिट्टू के श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ने पर कहा कि वह पार्लियामेंट में गए नहीं और उसके बाद वह लुधियाना में चले गए। वहीं सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू की कांग्रेस की वापसी पर वडिंग ने कहा कि हिंदोस्तान की पॉलिटिक्स में संभव है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 25 से 30 सालों में लोगों के दिल पड़े और दिमाग पड़े है। अब कैसे कहानी बन रही है और कौन कहां से वापिस आना चाहता है।

  • Punjab News: युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम तहत हेरोइन, ड्रग मनी बरामद, सेहत मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम तहत हेरोइन, ड्रग मनी बरामद, सेहत मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान को बढ़ी सफलता मिल रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से कई आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के चलते लोगों का सरकार और पंजाब पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। नशे के खिलाफ लड़ाई में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है।

    डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि लोगों की गुप्त भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई है। इन ई-रिक्शाओं के माध्यम से नशा छोड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही नागरिक बिना अपनी पहचान उजागर किए नशा तस्करी से संबंधित शिकायतें और अपने सुझाव सरकार तक पहुंचा सकेंगे। जनता का सहयोग इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार लोगों की गोपनीयता की पूरी रक्षा करेगी। इस बीच पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के 460वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 1110 नशीली गोलियां और 16,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राज्य में नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत अब तक कुल 66,687 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार और पुलिस का दावा है कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

    डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार न केवल नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, बल्कि नशे के शिकार लोगों के पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी व्यापक स्तर पर काम कर रही है। नशा ग्रस्त लोगों को काम करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हुए उन्हें काम सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस जन आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें। इसी के साथ उन्होंने जनता से अपील की कि लोग इस मुहिम को लेकर अपने सुझाव भी दे सकते हैं, ताकि इसे ओर बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके।

     

     

  • पूर्व CM Captain Amarinder Singh कर सकते है कांग्रेस में वापसी, भूपेंद्र हुड्डा ने दिए सकेंत, देखें वीडियो

    पूर्व CM Captain Amarinder Singh कर सकते है कांग्रेस में वापसी, भूपेंद्र हुड्डा ने दिए सकेंत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जहां पार्टी के दिग्गज नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है, वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस की वापसी में हरियाणा के दिग्गज नेता ने संकेत दिए है। दरअसल, चंडीगढ़ में मीडिया से बात बात करते हुए हरियाणा कांग्रेस के विपक्ष के लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाईकमान से कैप्टन अमरिंदर की वापसी के संपर्क में होने के संकेत दिए है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पार्टी में वापसी कर सकते है। बता दें कि हाल ही में कैप्टन ने कहा था कि कांग्रेस में पंजाब को लेकर उनसे पूछा जाता था लेकिन भाजपा सीधे ऊपर से फैसले लेती है। यहां तक कि उनके बर्थडे और चचेरे भाई के निधन पर भी भाजपा से किसी ने न बधाई दी और न ही किसी ने शोक जताया। इसके उलट राहुल गांधी ने उन्हें मैसेज कर पहले बधाई दी और बाद में चचेरे भाई के निधन पर हमदर्दी भी जताई।

    इसके अलावा कैप्टन ने केवल ढिल्लों को भाजपा का प्रधान बनाने पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उनमें पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने और संगठन चलाने की क्षमता नहीं है। वहीं इस मामले में पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने कहा कि संपर्क में होना कोई बड़ी बात नहीं है। रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा तो कहती हैं कि हुड्‌डा किसी के संपर्क में नही रहते। हुड्‌डा ने सिर्फ संपर्क में होने की बात कही, इसके कोई और मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

     

  • Punjab News: High Court से PRTC के कच्चे कर्मचारियों को लगा झटका

    Punjab News: High Court से PRTC के कच्चे कर्मचारियों को लगा झटका

    चंडीगढ़ः पंजाब रोडवेज एवं पीईपीएसयू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के कच्चे कर्मचारियों द्वारा लगातार पक्के करने को लेकर अपील की जा रही है। वहीं कर्मियों द्वारा पक्के करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। वहीं हाईकोर्ट में याचिका पर हुई सुनवाई में कर्मियों को झटका लगा है। दरअसल, कच्चे कर्मियों को नियमित करने के एकल पीठ के आदेश पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिलहाल रोक लगा दी है।

    अदालत ने मामले में नोटिस जारी करते हुए 31 अगस्त 2026 की तारीख निर्धारित की है और तब तक संबंधित कर्मचारियों की सेवाओं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 22 अप्रैल 2026 को पीआरटीसी को निर्देश दिया था कि कच्चे कर्मचारियों को 6 सप्ताह के भीतर नियमित किया जाए। कोर्ट ने यह भी कहा था कि तय समय में आदेश लागू नहीं होने पर कर्मचारियों को नियमित माना जाएगा।

    इस आदेश को चुनौती देते हुए पीआरटीसी ने डिवीजन बेंच में अपील दायर की थी। सुनवाई के दौरान निगम की ओर से कहा गया कि नियमितीकरण का यही मुद्दा पहले से ही एक अन्य मामले में हाईकोर्ट के पास विचाराधीन है। वहीं पीआरटीसी के वकीलों ने अदालत को बताया कि 21 मई 2026 को भी इसी तरह के मामले में अंतरिम आदेश पारित किया गया था और उस मामले की सुनवाई भी 31 अगस्त को तय है। इसके बाद डिवीजन बेंच ने वर्तमान मामले को भी उसी तारीख पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

  • एक बार फिर मिली Punjab Civil Secretariat को बम से उड़ाने की धमकी

    एक बार फिर मिली Punjab Civil Secretariat को बम से उड़ाने की धमकी

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं आज एक बार फिर से पंजाब सिविल सचिवालय और राज्य के धार्मिक स्थलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, बम निरोधक और डॉग स्कवॉयड टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि इससे पहले भी पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन इमारत की तालाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। लेकिन आज फिर से धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा इमारत की जांच की जा रही है। पिछले कुछ महीनों के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली के कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले शहर के कई स्कूलों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, जिला अदालतों और पासपोर्ट कार्यालय को भी ई-मेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी।

    हर मामले में पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन जांच के दौरान कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकांश मामलों में ये धमकियां अफवाह या शरारती तत्वों द्वारा भेजे गए संदेश साबित हुईं।

     
  • Punjab News: स्कूलों के खिलाफ CM Mann का एक्शन, एक्स्ट्रा फीस वापिस करने के आदेश जारी, देखें Live

    Punjab News: स्कूलों के खिलाफ CM Mann का एक्शन, एक्स्ट्रा फीस वापिस करने के आदेश जारी, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन ले लिया है। दरअसल, अमृतसर में स्कूल की छात्रा की मौत के बाद सीएम मान ने स्कूलों को लेकर नए आदेश जारी किए है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि पहले 3 साल में जिस स्कूल ने 15 फीसदी फीस बढ़ाई है, उन्हें पेरेंट्स को रिफंड करना होगा। सीएम ने कहा कि पहले स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसी के साथ ही स्कूल प्रशासन पेरेंट्स को किसी विशेष दुकान से किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर भी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार कानून लेकर आ रही है, जिसके तहत अब प्राइवेट स्कूल साल में ज्यादा से ज्यादा 5 फीसदी फीस ही बढ़ा पाएंगे।

    सीएम मान ने बताया कि इसके लिए सरकार सख्त कानून लेकर आएगी, जो आगामी विधानसभा सत्र में पारित किया जाएगा। यह नियम सभी तरह की फीस पर लागू होगा। कैप्टन सरकार की ओर से लाए गए कानून को कैंसिल करेंगे। फीस न भर पाने की वजह से अमृतसर में 11वीं की छात्रा के सुसाइड के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। सीएम मान ने कहा कि फीस बढ़ोतरी संबंधी जो भी शिकायतें अब तक डीईओ कार्यालय में आई हैं, उनकी जांच की जाएगी। साथ ही यदि कोई खामी पाई जाती है, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि स्कूल किसी एक विशेष दुकान से बच्चों के लिए किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर नहीं कर पाएंगे। उन्हें इससे संबंधित सारी जानकारी पहले साझा करनी होगी। सीएम ने कहा कि हम जो कानून लेकर आ रहे हैं, वह पंजाब में सारे स्कूल, जिसमें नेशनल व इंटरनेशनल स्कूल हैं, उन पर भी लागू होंगे। एक-दो दिनों में इस संबंधी ऑर्डिनेंस आ जाएगा। उसके बाद मानसून सेशन में इस बारे में कानून लाया जाएगा। सीएम ने बताया कि स्कूल अब किसी भी तरीके से बच नहीं पाएंगे। इसके लिए हर साल स्कूलों का ऑडिट करवाया जाएगा।

    सीएम ने कहा- हम एक विस्तृत कानून लेकर आ रहे हैं। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। उनकी राय के आधार पर पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एक्ट, 2026 के अध्यादेश में संशोधन किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि स्कूलों को मनमर्जी की छूट 2019 में कैप्टन अमरिंदर सिंह वाली सरकार ने दी थी। पहले सिर्फ 8 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने की परमिशन थी। इसके बाद इसे सबने बढ़ा लिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद एक स्कूल के मालिक हैं। ऐसे में उन्होंने तय किया था कि स्कूल जितनी मर्जी फीस बढ़ा सकते हैं। हम इस कानून को रद्द कर 5 प्रतिशत कर रहे हैं।

    सीएम ने कहा कि अमृतसर की घटना दुखदायी है। वह टेलेंटेड बच्ची थी। इस तरह हम स्कूलों को मनमर्जी नहीं करने देंगे। स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची ने सुसाइड कर लिया, क्योंकि स्कूल की तरफ से मनमानी फीस भरने के लिए उस पर दवाब बनाया गया। उसे इस तरह के टॉर्चर गुरजना पड़ा। अफसोस है कि बच्ची स्कूल माफिया की भेंट चढ़ गई। सीएम ने कहा- पिछले 24 घटे में मुझे कई पेरेंट्स व बच्चों के फोन आए हैं। पता चला नो ड्यूस के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता है। कहा जाता है कि जब तक बकाया नहीं चुकाएंगे, रोल नंबर नहीं देंगे। कई बार डिग्री न देने की धमकी दी जाती। जिस तरह अमृतसर में बच्ची से हुआ है। क्लास के कोने में खड़ा कर बच्ची को जलालत की जिंदगी जीने को मजबूर किया जाता है। स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला कार्यभार, BJP Office में लगी महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर, देखें वीडियो

    Punjab News: केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला कार्यभार, BJP Office में लगी महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर एक समागम आयोजित किया गया, जिसमें पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इसी के साथ ही महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर का विमोचन किया। ढिल्लों ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। महाराजा रणजीत सिंह शेर-ए-पंजाब की तस्वीर भाजपा कार्यालय में लगाई गई है।

    उन्होंने जो राज चलाया था, उसमें सभी को एक नजर से देखा जाता था और सबको समान माना जाता था। भारतीय जनता पार्टी 2027 में पंजाब में महाराजा रणजीत सिंह वाली सरकार बनाने जा रही है। अब सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

    केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सुनील कुमार जाखड़ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी अगुवाई में बहुत बड़ा काफिला बना। बीजेपी शुरू से ही बहुत मजबूत पार्टी रही है। अकाली दल बीजेपी के बिना कुछ नहीं था। चुघ साहब बता रहे थे कि बादल साहब 18 सीटों के आगे 19 से शुरुआत करते थे। वह कहते थे कि 18 सीटें तो उनकी ही हैं। बिटटू ने कहा कि जाखड़ साहब ने उस समय सरकार के सामने मजबूती से अपनी बात रखी, जब नई सरकार आई थी। हम दूसरी पार्टी से इस पार्टी में आए हैं। अश्वनी शर्मा 3 बार प्रधान रहे, लेकिन पार्टी ने वर्किंग प्रधान लगा दिया। इसके बावजूद वह काम करते रहे।

  • बुजुर्ग दंपति को 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके ठगे 2.15 करोड़

    बुजुर्ग दंपति को 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके ठगे 2.15 करोड़

    चंडीगढ़ः साइबर अपराधियों ने सेक्टर-47 में रहने वाले बुजुर्ग दंपति से करोड़ों रुपए की ठगी की घटना सामने आई है। जहां साइबर ठगों ने बुजुर्ग दपंति को घर में 15 दिनों तक कथित तौर पर डिजिटल अरेस्ट करके नकी जीवनभर की जमा पूंजी हड़प ली। मिली जानकारी के अनुसार ठगो ने बुजुर्ग दपंति से 2,15 करोड़ रुपये ठग लिए। बैंक से सेवानिवृत्त पीड़ित दंपति ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में दपंति ने बताया कि साइबर ठगों ने खुद को सीबीआइ अधिकारी बताकर उन्हें घर में 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा और उनकी सारी पूंजी ठग ली।

    साइबर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग दपंति ने कहा कि काल करने वाले ने खुद को मुंबई सीबीआइ का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल ड्रग्स तस्करी और मनी लान्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में हुआ है। आरोपी ने दावा किया कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। ठगों ने दंपति को सख्त हिदायत दी कि वह इस मामले की जानकारी किसी रिश्तेदार, मित्र या पड़ोसी को न दें। साथ ही यह भी धमकी दी गई कि यदि उन्होंने किसी को बताया तो उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई होगी।

    गिरफ्तारी के डर से दंपति पूरी तरह साइबर ठगों के जाल में फंस गए। साइबर थाना पुलिस ने संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। ठगों ने दंपति को कथित जांच से बचाने के नाम पर रकम जमा करवाने के लिए कहा। शुरुआत में घर में रखी नकदी विभिन्न खातों में आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से ट्रांसफर करवाई गई। इसके बाद दंपति ने अपने रिश्तेदारों से भी पैसे उधार लेकर आरोपितों के खातों में जमा करवा दिए। जब इससे भी ठगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने दंपति को घर में रखा सोना बेचकर नकदी जुटाने के लिए कहा।

    दंपति ने सोना बेचकर भी बड़ी रकम साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दी। इस तरह 15 दिनों के भीतर कुल 2.15 करोड़ रुपये से अधिक की रकम आरोपियो तक पहुंच गई। ठगों ने बाद में दंपति पर मकान के दस्तावेज गिरवी रखकर बैंक से लोन लेने और वह राशि भी जमा करवाने का दबाव बनाया। अपनी पूरी जमा पूंजी और आभूषण गंवा चुके दंपति ने जब ऐसा करने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद दंपति को संदेह हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। ठगी की इतनी बड़ी वारदात के बाद बुजुर्ग दंपति गहरे सदमे में हैं। उनका बेटा नौकरी के कारण शहर से बाहर रहता है और दंपति चंडीगढ़ में अकेले रह रहे थे।