Category: Chandigarh

  • किसानों के साथ मीटिंग को लेकर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडे का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसानों के साथ मीटिंग को लेकर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडे का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौथे दौर तक की बातचीत होने के बाद किसान संगठनों के माध्यम से जो प्रतिक्रिया आई। जिसके बाद वह पांचवें दौर मीटिंग में वह किसानों के साथ मिलकर वार्ता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह एमएसपी सहित सभी मुद्दों पर किसान नेताओं के साथ बातचीत के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह शांति के साथ ऐसे विषयों पर बातचीत करके समाधान ढूंढे। कृषि मंत्री ने अपील की है कि शांति बनाए रखे और वार्ता जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई चीजों पर सहमति बनती है, कई चीजों पर सहमति नहीं भी बनती है, लेकिन हम जब बातचीत करेंगे तो सामाधान के रास्ते निकल जाते है। 

    वहीं दूसरी किसान आंदोलन 2.0 के बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाला गृह मंत्री हरकत में नजर आया है। मंत्रालय की ओर से इसी कड़ी में पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को लेटर लिखा है और आगाह किया है कि अन्नदाताओं की आड़ में उपद्रवी भारी मशीनरी जुटा रहे हैं। वे पथराव कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया जाना चाहिए।सूत्रों के हवाले से मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि केंद्र के अनुमान की मानें तो पंजाब-हरियाणा सीमा पर 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, 300 कारें और 10 मिनी बसों के अलावा कई और छोटे वाहनों के साथ लगभग 14,000 लोग जमा हैं। यही वजह है कि केंद्र ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार के सामने कड़ी आपत्ति जाहिर की।

  • किसानों के प्रदर्शन को लेकर हाईकोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इंकार, लोग हुए परेशान, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसान आज दिल्ली कूच करने का ऐलान कर चुके है। वहीं किसानों और सरकार के मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका चल रही है। जहां आज हाईकोर्ट ने तुरंत सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च अभी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर शंभू बॉर्डर पर ही रुका है, लेकिन इसने दिल्लीवालों का सिरदर्द एक बार फिर बढ़ा दिया है। किसानों के ताज़ा ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने शहर के सारे बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

    किसानों के ‘दिल्ली कूच’ को लेकर अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी की है। पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली आने वाले सभी रूट बंद कर दिए हैं, जिसकी वजह से गाजीपुर-यूपी बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है। बुधवार सुबह यूपी से दिल्ली की तरफ आने वाले लोग जाम की वजह से घंटों फंसे रहे।

    उधर दिल्ली पुलिस ने इस किसान आंदोलन के मद्देनजर लोगों को जाम की परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। पुलिस एडवायजरी में कहा गया है, ’21 फरवरी को, विशेष यातायात व्यवस्था के कारण कृपया आईपी फ्लाईओवर से ए-प्वाइंट की ओर जानें आईपी मार्ग के दोनों कैरिजवे और इसके विपरीत आईटीओ चौक, डीडीयू मार्ग, बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, शांति वन क्रॉसिंग और राजघाट क्रॉसिंग की ओर जाने वाले रास्ते से 0930 बजे से 1130 बजे तक बचें।’

  • आज 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे किसान, बॉर्डर पर पुलिस और किसानों में झड़प, SP और SHO घायल

    चंडीगढ़ः पंजाब के किसान आज (बुधवार) सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे। किसानों का मुख्य काफिला पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से रवाना होगा। इसके अलावा खनौरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में घुसेंगे। यहां से वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में दिल्ली की तरफ जाएंगे। इससे पहले मंगलवार देर रात पंजाब से शंभू बॉर्डर की तरफ हैवी मशीनरी लेकर जा रहे किसानों और पुलिस में नाकाबंदी पर झड़प हो गई। इसमें शंभू थाना के SHO इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क और मोहाली के SP जगविंदर सिंह चीमा घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    वहीं हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए शंभू बार्डर पर घग्गर नदी के ऊपर बने पुल पर सीमेंट के गर्डर और कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की है। इसे तोड़ने के लिए किसान JCB, हाईड्रोलिक क्रेन और बुलेट प्रूफ पोकलेन मशीन भी साथ लाए हैं। किसान नेताओं की रणनीति के मुताबिक, सुबह 6 बजे ट्रैक्टर लाइन में खड़े कर दिए जाएंगे। केंद्र के अनुमान के अनुसार, पंजाब-हरियाणा सीमा पर 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 300 कार और 10 मिनी बस के अलावा कई अन्य छोटे वाहनों के साथ लगभग 14,000 लोग जमा हैं और उसने इसे लेकर पंजाब सरकार के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है।

    सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इनकी संख्या बढ़ सकती है। आंदोलन का आज 9वां दिन है। आठ दिन से जारी किसान आंदोलन में अलग-अलग वजह से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 2 किसान और 2 पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को भेजे पत्र में कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति चिंता का विषय है और मंत्रालय ने राज्य सरकार को कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। गृह मंत्रालय ने कहा कि किसानों की आड़ में कई उपद्रवी पंजाब की हरियाणा से लगी शंभू सीमा के पास भारी मशीनरी जुटा रहे हैं और पथराव कर रहे हैं।

  • कुलदीप कुमार बनें नए मेयर, पार्टी में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मेयर चुनाव में हुई धांधली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सख्त निर्देश दिए हैं। शीर्ष कोर्ट ने मेयर चुनाव के वोटिंग रिजल्ट को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कुलदीप कुमार को मेयर घोषित कर दिया गया है। वहीं कुलदीप कुमार का नाम घोषित होते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई गड़बड़ी के मामले में सुनवाई की। इस दौरान SC ने वकीलों को तलब किए गए आठ अवैध मतपत्रों को दिखाया और उसकी जांच की। अदालत ने माना है कि ये आठ वोट अवैध नहीं, वैध हैं। इसलिए ये आठ वोट भी गिने जाएंगे।

    सुप्रीम कोर्ट ने  वीडियो फुटेज देखकर कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर ने कुछ बैलेट पेपर पर कुछ निशान बनाए थे। CJI ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह से कहा कि ये क्या करते हो। इसपर अनिल मसीह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने क्रॉस के निशान इसलिए लगाए थे, क्योंकि मतपत्र डिफेक्टेड थे। SC ने अनिल मसीह से पूछा कि बैलेट पेपर कहां डिफेक्टेड हैं? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वीडियो फुटेज को देखकर लग रहा है कि 8 बैलेट पेपर्स, जिस पर रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह ने क्रॉस के निशान लगाए थे, वो वोट कुलदीप कुमार के पक्ष में थे। बताया जा रहा है कि अगर ये आठों वोट मतगणना में शामिल हो गए थे तो रिजल्ट कुछ और सामने आने की संभावना है।

  • PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में 2 साल बाद सरकार ने 3 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की शुरू

    चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार ने पंजाब मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संत प्रकाश को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जो अखिल भारतीय सेवा (डीसीआरबी) के साथ पठित अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 की धारा 8, नियम, 1958, नियम 6(1) और इसके उपनियम (बी) (ii) के तहत जांच करेंगे। दोषी अधिकारियों के पक्ष को भी सुना जाएगा। जिन तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का फैसला लिया गया है।

    उनमें पूर्व डीजीपी एस चट्टोपाध्याय, तत्कालीन फरीदकोट के डीआइजी इंद्रबीर सिंह और तत्कालीन फिरोजपुर एसएसपी हरमबीर सिंह हंसराज्य अधिकार पैनल के प्रमुख को पूर्व डीजीपी एस चट्टोपाध्याय, तत्कालीन फरीदकोट डीआइजी इंद्रबीर सिंह और तत्कालीन फिरोजपुर एसएसपी हरमबीर सिंह हंस के शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा उल्लंघन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जांच समिति की ओर से दोषी ठहराए जाने के लगभग दो साल बाद सरकार ने तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की गई है। ध्यान रहे कि 5 जनवरी, 2022 को बठिंडा हवाई अड्डे से फिरोजपुर तक सड़क मार्ग से यात्रा करते समय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर आधे घंटे तक फंस गया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जांच का आदेश दिया था।

  • क्या AAP-कांग्रेस कैंडिडेट बनेगा मेयर! सुप्रीम कोर्ट का आया बयान

    चंडीगढ़ः मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (20 फरवरी) को सुनवाई हुई। कोर्ट ने AAP-कांग्रेस के कैंडिडेट को मेयर घोषित किया और भाजपा उम्मीदवार की जीत रद्द कर दी। चुनाव अधिकारी (रिटर्निंग अफसर) को नोटिस दिया गया है। शीर्ष कोर्ट ने ये भी कहा कि अफसर ने झूठ बोला।

    मामले की सुनवाई CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने की। कोर्ट ने कहा स्पष्ट तौर पर कहा कि रिटर्निंग अफसर अनिल मसीह के खराब किए बैलट पेपर वैध माने जाएंगे। इनकी दोबारा गिनती हो और इसी आधार पर मेयर चुना जाए। ऐसे में अगर दोबारा गिनती होती है और खराब किए बैलट पेपर वैध माने जाते है तो आप-कांग्रेस के कैंडिडेट का मेयर बनना तय है।

  • बार्डर पर गोलियों और आंसू गैस से बचने के लिए किसानों ने तैयार किया नया जुगाड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसान यूनियन के नेताओं ने सोमवार को सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दालें, मक्का और कपास खरीदने के लिए केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वहीं किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में कल यानी 21 फरवरी को सुबह 11 बजे किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसी दौरान पुलिस द्वारा छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियों से बचने के लिए भी किसानों ने नया जुगाड़ बना लिया है। मामले की जानकारी देते हुए किसान ने बताया कि उन्होंने दूरबीन के साथ रबड़ की गोलियों से बचने का जुगाड़ बनाया है। उन्होंने कहा कि दूरबीन पर वह बैव कैमरा भी लगाएंगे। किसान मजदूर एकता जिंदाबाद जत्थेबंदी के नेता ने कहा कि इस जुगाड़ से कोई किसान शहीद नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने उक्त जुगाड़ पर बेल्ट भी लगाई है। 

    बता दें कि बीते दिन किसानों द्वारा रद्द किए गए प्रस्ताव को लेकर किसान नेताओं ने कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है। यह घोषणा किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल ने पंजाब के पटियाला जिले में पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हुई एक बैठक के बाद की। दरअसल, 3 केंद्रीय मंत्रियों-पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय ने रविवार को चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता के दौरान किसानों को एक प्रस्ताव दिया था। सोमवार रात चौथे दौर की वार्ता खत्‍म होने के तुरंत बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ‘हम साथी किसानों के साथ केंद्र द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे और विशेषज्ञों की राय लेंगे’। जिसके बाद उन्होंने केंद्र के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

  • BJP के vice president का फार्म हाउस सील, नेता ने आप पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप 

    चंडीगढ़ः ग्माडा ने BJP के उपप्रधान देवेंद्र सिंह बबला का मुल्लांपुर स्थित फॉर्म हाउस सोमवार शाम को सील कर दिया। फॉर्म हाउस पर यह कार्रवाई उसका कॉमर्शियल यूज किए जाने को लेकर की गई। यह कार्रवाई गमाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राजीव गुप्ता के आदेशों पर टीम ने की। वहीं फॉर्म हाउस सील होने के बाद बबला ने आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली पंजाब सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। बबला ने कहा कि पंजाब सरकार और आप नेताओं की ओर से उन पर प्रेशर बनाया जा रहा है। आप के कई सीनियर नेताओं ने उनसे मिलकर पार्टी में शामिल होने को कहा।

    बबला के अनुसार, आप नेता चाहते हैं कि वह और उनकी पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर दोनों आम आदमी पार्टी जॉइन कर लें मगर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए फॉर्म हाउस सील करवाया गया है। बबला ने कहा कि यह तो महज शुरुआत है। आने वाले दिनों में पंजाब की भगवंत मान सरकार उनके खिलाफ पंजाब में कई झूठे केस दर्ज करवा सकती है। हालांकि वह ऐसे केसों से डरने वाले नहीं हैं। न ही गंदी राजनीति करके दलबदल करेंगे। देवेंद्र सिंह बबला खुद चंडीगढ़ नगर निगम में वार्ड-10 से पार्षद रहे हैं। दिसंबर-2021 में हुए चुनाव में उनका वार्ड महिला उम्मीदवार के लिए रिजर्व होने की वजह से कांग्रेस ने उनकी पत्नी हरप्रीत कौर को प्रत्याशी बनाया था। हरप्रीत कौर इस समय इसी वार्ड से पार्षद हैं।​​​​​​

  • पंजाब: तहसीलदार के नाम रिश्वत मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने तहसीलदार और मैनेजर फ़र्द केंद्र फगवाड़ा के नाम पर रिश्वत मांगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान   प्रदीप कुमार, निवासी खलवाड़ा कॉलोनी, फगवाड़ा के रूप मे हुई है।  

    जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध यह मुकदमा तहसील फगवाड़ा के गाँव माधोपुर के निवासी मनजीत सिंह की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। जो उसने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत में दोष लगाया है कि उसकी पत्नी ने पैतृक ज़मीन के विरासती इंतकाल सम्बन्धी एक दरख़ास्त तहसीलदार को दी है।

    वह अर्ज़ी सम्बन्धित पटवारी को भेज दी है परन्तु उपरोक्त मुलजिम इस केस में एक लाख रुपए की माँग कर रहा है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को काम पूरा करने का भरोसा देते हुए कहा कि इस सम्बन्धी तहसीलदार और फ़र्द केंद्र का मैनेजर एक लाख रुपए रिश्वत माँग रहे हैं। उपरोक्त मुलजिम की तरफ से पैसों की माँग करते समय आवाज़ की रिकार्डिंग भी कर ली जोकि उसने सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी। 

    इस सम्बन्धी विजीलैंस रेंज जालंधर ने शिकायत की पड़ताल कर उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया।

  • चंडीगढ़: संदिग्ध हालातो मे मिला बच्चे का श+व

    चंडीगढ़: मौलीजागरां इलाके मे उस समय अफरा तफरी मच गई जब संदिग्ध हालातो में बच्चे का शव मिला। बच्चे के शरीर पर मारपीट के निशान भी मौजूद है। सरकारी स्कूल में छठी क्लास का छात्र है। 

    बच्चे के माता पिता दोनो काम पर गए हुए थे। वह रोजाना की तरह घर पर ही था। जब शाम को माँ ने फोन किया तो उसने उठाया नही। फोन न उठाने पर  चिंतित मां पहुंची घर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह उन्होंने खिड़की में हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोली बच्चा बेसुध हालात में पड़ा था। माँ  बच्चों को देखकर बेहोश हो गई। 

    पड़ोसियों की मदद से बच्चे को सेक्टर 6 सामान्य हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृतक घोषित कर दिया।  पुलिस जांच मे सामने आया कि माँ रीता देवी निजी हास्पिटल में नौकरी करती है। और बच्चे का पिता रेलवे में नौकरी करता है। मृतक बच्चा माँ बाप इकलौता बेटा था। आजाद चंडीगढ़ के दरवा में स्कूल में पड़ता था। चंडीगढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की करवाई शुरू कर दी है।