Category: Chandigarh

  • भाजपा को बड़ा झटकाः पार्षद AAP में हुआ शामिल

    चंडीगढ़ः नगर निगम के 18 जनवरी को होने वाले मेयर इलेक्शन से पहले बड़ी सियासी उठापटक हो गई है। 2 दिन से गायब भाजपा के पार्षद गुरचरण काला आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह पिछले 2-3 दिन से भाजपा नेताओं के संपर्क में नहीं थे। हालांकि उनके बेटे ने पुलिस थाने में पिता के किडनैपिंग की शिकायत तक दे दी। वहीं 3 दिन पहले ही भाजपा ने आम आदमी पार्टी के पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू को तोड़ लिया था। वह सांसद किरण खेर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।

    वहीं इस चुनाव में कांग्रेस और आप ने INDIA गठबंधन को नकार दिया है। दोनों पार्टियां मेयर पद के लिए अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। निगम के वोटों के हिसाब से ऐसे में भाजपा मेयर पद पर फिर चुनाव जीत सकती है। चंडीगढ़ निगम में इस बार मेयर की सीट आरक्षित है। नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। BJP के पार्षदों की संख्या 14 हो गई है, जबकि आप के पास 13 तो कांग्रेस के पास 7 वोट हैं। जबकि एक पार्षद शिरोमणि अकाली दल का है।

  • घने कोहरे से लोहड़ी की शुरुआत, टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड

    चंडीगढ़ः लोहड़ी के दिन की शुरुआत भी घने कोहरे के साथ हुई है। पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ भीषण ठंड की चपेट में है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम है। सड़क पर विजीबिलटी महज 25 से 50 मीटर रही। बीते दिन चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा। जहां 1.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह गुरदासपुर में तापमान 3 डिग्री रहा है। उत्तर भारत में ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन का तापमान भी 9 डिग्री से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वैसे ही रातें भी काफी ठंडी हो गयी हैं। रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है। 13 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा के लोगों को 14 से 19 जनवरी तक कुछ राहत मिल सकती है। यहां कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी रहेगा। रातें ठंडी रहेंगी, लेकिन दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। 14 से 19 जनवरी तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। चंडीगढ़ में हालात सामान्य हैं, चंडीगढ़ में सुबह कोहरा रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी। जबकि हिमाचल में 16-17 जनवरी को बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली को छोड़कर पंजाब के सभी जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

    यही हाल हरियाणा का है। हरियाणा के 8 जिलों अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, महिंदरगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा में स्मॉग का अलर्ट है। 16 जनवरी से यहां का मौसम बदल जाएगा। 16-17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश न होने का एक बड़ा कारण वैश्विक पैटर्न है। सर्दियों के मौसम में अटलांटिक महासागर से आने वाली हवाएँ बर्फबारी लाती हैं।

  • पंजाबः जेलों को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

    पंजाबः जेलों को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

    चंडीगढ़ः पंजाब की जेलों को लेकर सुनवाई आरंभ होते ही पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल से पार्टियों की वीडियो वायरल होने पर सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आखिर जेलों में यह हो क्या रहा है। जेल में कैदी पार्टी कर रहे हैं और अदालत में पेश होकर एडीजीपी को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। इसे रोकना बहुत जरूरी है और यदि यह नहीं रुका तो हमें बेहद कड़े आदेश जारी करने को मजबूर होना पड़ेगा। लॉरेंस बिश्नोई के हिरासत में इंटरव्यू के मामले में सुनवाई आरंभ होते ही हाई कोर्ट ने कहा कि लगातार जेल से वीडियो आने के मामले बढ़ रहे हैं। जेल में पार्टियां हो रही हैं और उनके वीडियो बनाकर बाकायदा इंटरनेट मीडिया पर डाले जा रहे हैं। जेलों में लगातार मोबाइल फोन मिलने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और एडीजीपी को कभी किसी अदालत में तो कभी किसी में तलब किए जा रहे हैं।

    हाईकोर्ट ने कहा कि यह शर्मिंदगी का विषय है और जेलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को रोकना बेहद जरूरी है। हाईकोर्ट ने कहा कि इसके लिए सरकार जल्द प्रभावी कदम उठाए वरना हमें बेहद सख्त आदेश जारी करने को मजबूर होना पड़ेगा। सुनवाई के दौरान आदेश के अनुसार पंजाब सरकार ने जेलों में जैमर, सीसीटीवी, नायलॉन नेट, बॉडी स्कैनर आदि का काम पूरा करने के लिए  समय सीमा सौंपी। 6 माह से लेकर डेढ़ वर्ष की समय सीमा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अस्वीकार करते हुए नए सिरे से समय सीमा तय करने का सरकार को आदेश दिया है।

    हाईकोर्ट ने इस दौरान केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि जिन कार्यों को पूरा करने में केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी है वहां यह सुनिश्चित किया जाए कि इस कार्य में समय न ले। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई के हिरासत में 2 इंटरव्यू हुए थे और दोनों की जांच के लिए दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी जांच आरंभ कर चुकी है। लॉरेंस के इंटरव्यू को इंटरनेट मीडिया  से पूरी तरह से हटाया जा चुका है। हाईकोर्ट ने कहा कि अभी एसआईटी को जांच के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए इसलिए उन्हें फिलहाल निर्देश की आवश्यकता नहीं है। 

  • आप पार्टी को बड़ा झटकाः बीजेपी में शामिल हुआ यह पार्षद

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते आज चंडीगढ़ में आप पार्टी को उस समय झटका लगा है, जब चंडीगढ़ से आप पार्टी के पार्षद ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। ‘आप’ पार्षद लखबीर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मिली खबर के अनुसार पार्षद लखबीर सिंह किरण खैर की मौजूदगी में बीजेपी पार्टी में शामिल हुए हैं। 

  • पंजाबः कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव का आया बयान, पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर अकाली-भाजपा और कांग्रेस-आप में गठबंधन की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। वहीं कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव इस समय पंजाब दौरे पर है, जहां वह कांग्रेस भवन में विधायकों के साथ सीनियर नेताओं के साथ चुनावों को लेकर मीटिंग कर रहे है। इस दौरान कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव ने कहा कि हमारा संगठन 2024 के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम 13 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मीटिंग के बाद वह अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 7 और 6 सीटों की शेयरिंग से जुडे़ सवाल पर कहा कि हमें इस बारे में पता नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि आज नवजोत सिंह सिद्धू मीटिंग में शामिल होने आ रहे हैं, तो उन्होंने साफ किया कि आज की मीटिंग के लिए उन्हें न्योता नहीं दिया है।

    देवेद्र यादव की मीटिंग में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू सहित 11 कांग्रेस नेताओं के मीटिंग में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, पंजाब के नए इंचार्ज की यह पहली बार मीटिंग है। इन बैठकों में वह पार्टी नेताओं से सीधे रूबरू हो रहे हैं, ताकि उनके अंदर पार्टी को लेकर विश्वास बना रहे। वहीं, पार्टी के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशू और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पार्टी मीटिंग से दूरी बना ली है। इनकी नाराजगी हाईकमान द्वारा आप व कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर चल रही बैठकें हैं। आशू तो स्पष्ट कर चुके हैं कि हाईकमान को आप से गठजोड़ पर और नवजोत सिंह सिद्धू की गतिविधियों पर स्टैंड साफ करना चाहिए। पहले दिन की मीटिंग में भी लोकसभा चुनाव में आप के साथ न उतरने का मुद्दा गर्माया रहा। सभी सीनियर नेताओं में सांसद रवनीत बिट्‌टू व नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कोई भी आप से गठजोड़ से खुश नहीं है।

    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिद्धू की रैलियों को लेकर बिना नाम लिए कहा कि जो अध्यक्ष होता है उसी के हिसाब से प्रोग्राम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग भले ही व्यक्ति छोटा हो सकता है, लेकिन मेरा दिल बड़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी से इन सिक्योरिटी नहीं है। राजा वड़िंग ने कहा कि अभी तक आम आदमी से गठबंधन की चर्चा हाईकमान ने हमारे साथ नहीं की है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी का फोन आएगा और वह कहेंगे काका जी हमने सीटें बांट ली हैं तो आपको जरूर बता दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें कोई फोन नहीं आया है। वहीं, उन्होंने कहा कि हाईकमान सर्वश्रेष्ठ है।

  • शराब तस्करी पर नकेल की तैयारी, लागू होगा ‘ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम’

    चंडीगढ़ः शराब तस्करी के मामले चंडीगढ़ से लगातार बढ़ रहे है। हाल ही में पंजाब की तरफ से आरोप लगाए गए थे कि चंडीगढ़ से शराब तस्करी ज्यादा हो रही है, लेकिन उसे रोकने के लिए सही इंतजाम नहीं किए जा रहे। इसके चलते अब इसी साल से शराब के लिए ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ सिस्टम को प्रशासन लागू करने जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने आईटी डिपार्टमेंट और एनआईसी के साथ ​मिलकर ये सिस्टम डेवलप करवा लिया है। अफसरों के मुताबिक 15 फरवरी के आसपास इस सिस्टम को शुरू करवा दिया जाएगा। अगले साल के लिए तैयार की जा रही एक्साइज पॉलिसी में भी इसका प्रावधान रहेगा। सिस्टम से शराब की हर बोतल को को रीयल टाइम पर ट्रैक करना आसान हो जाएगा।

    चंडीगढ़ से पहले पंजाब और दिल्ली में भी इसी तरह के सिस्टम लागू किए जा चुके हैं। चंडीगढ़ की जनसंख्या करीब 12.50 लाख है, लेकिन यहां शराब का कोटा हर फाइनेंशियल ईयर के लिए काफी ज्यादा रखा जाता है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर का इंडियन मेड फॉरेन लिकर, इंपॉर्टेड शराब और देसी शराब का कोटा मिलाकर 2.71 करोड़ बोतलों का है। इसके अलावा करीब 70 लाख से ज्यादा बोतलें बीयर की सेल यहां रहती है।

    चंडीगढ़ में शराब साथ लगते राज्यों के मुकाबले सस्ती रहती है, जिसके चलते ज्यादा तस्करी के मामले हिमाचल, पंजाब, हरियाणा से सामने आते हैं। ऐसे में हर बोतल पर बार कोडिंग के साथ बैच नंबर भी लिखे होंगे। इससे किस ठेके से कितनी शराब सप्लाई हो रही है, इसे ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। होल सेलर के पास से शराब ठेकेदार और अगर कहीं पर इसकी तस्करी होती है तो उसके पूरे चैनल का पता चल जाएगा। चंडीगढ़ के शराब ठेकों में करीब 1500 से ज्यादा बोतलें एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने जब्त की हैं, जिनमें से लेबल तक मंजूर नहीं थे, यानी इन ब्रांड की शराब को चंडीगढ़ में बेचा ही नहीं जा सकता।

  • सरकार के खिलाफ High Court पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर

    चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह रास्ता उन्होंने आईपीएस अधिकारियों के रूप में पदोन्नति के लिए विचार किए गए लोगों की सूची में अपना नाम शामिल न करने के खिलाफ चुना है।

    शर्मा के अनुसार, राज्य सरकार 2021 की चयन सूची के लिए आईपीएस पद पर पदोन्नति के तहत राज्य पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के नामों पर विचार कर रही है। सूची में शामिल अधिकांश डीएसपी 2009 में राज्य पुलिस में शामिल हुए थे। इस तथ्य के बावजूद सूची में उन्हें शामिल नहीं किया गया कि जबकि वह 5 अक्तूबर 2007 सेवा में शामिल हुए थे और नियमों के अनुसार सभी 11 डीएसपी से पहले प्रोबेशन पूरी की थी।

  • पंजाबः CM के स्पैशल चीफ सेक्रेटरी को मिली अब ये जिम्मेदारी

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने CM मान के स्पैशल चीफ सेक्टरी को एक और अहम जिम्मेवारी सौंप दी है। अब विजोय कुमार सिंह के पास और दो एडिशनल चार्जो की जिम्मेवारी भी है। जिसमे स्पैशल चीफ सेक्टरी कम फाइनेंशियल कमिशनर कोऑपरेशन के साथ प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिशनर nri अफेयर्स शामिल है। nri अफेयर्स का चार्ज पहले आईएएस के.ए.प सिन्हा के पास था।

  • स्कूलों में हुआ छुट्टियों का ऐलान,  पहले समय में हुआ था बदलाव 

    चंडीगढ़ : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच स्कूलों में छुट्टियों को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। जारी आदेशों के अनुसार चंडीगढ़ में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। आदेशों में कहा गया है कि इस दौरान स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं ले सकेंगे।

    वहीं 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। बता दें  कि बीते दिनों बढ़ती सर्दी के बीच पंजाब सरकार ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी सेंटरों में छुटि्टयों का ऐलान किया था। पंजाब में जबरदस्त ठंड और शीतलहर के प्रकोप के कारण आंगनबाड़ी सैंटरों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया गया था।

  • NIA का एक्शन : लॉरेंस गिरोह के सदस्यों की संपत्तियां की जब्त

    चंडीगढ़ : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संगठित आतंकी-अपराध सिंडिकेट के सदस्यों की जब्त 4 संपत्तियां राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सीज कर दी। जिनमें से तीन अचल और एक चल संपति थी। यह कार्रवाई एन.आई.ए ने गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत की है। एन.आई.ए ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य विकास सिंह, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी गैंगस्टर काला राणा के पिता जोगिंदर सिंह और हथियारों को छिपाने वाले दलीप कुमार की संपत्ति सीज की है। विकास सिंह ने पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमले में शामिल आरोपियों और आतंकवादियों को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य विकास ने शरण दी थी।

    लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी गैंगस्टर काला राणा के पिता जोगिंदर सिंह ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हथियारों और गोला-बारूद सप्लाई करने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर कार का उपयोग करने की अनुमति देकर गिरोह के सदस्यों को सुविधा प्रदान की थी। गिरोह के सदस्य दलीप कुमार की संपत्ति का उपयोग हथियारों के भंडारण और छुपाने के लिए आश्रय/गोदाम के रूप में और आतंकवादी गिरोह के सदस्यों को शरण देने के लिए भी किया जा रहा था।