Category: Chandigarh

  • सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले रिश्वत लेता आरोपी गिरफ्तार

    सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले रिश्वत लेता आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के मकसद से एक प्राईवेट व्यक्ति सन्दीप सिंह विर्क, निवासी गांव नयागांव, जि़ला एसएएस नगर को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। स्थानीय अदालत ने मुलजि़म का दो दिनों का पुलिस रिमांड दे दिया है, जिस दौरान उससे और पूछताछ की जाएगी।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोषी ने शिकायतकर्ता साबर ख़ान निवासी हंडिआयआ, जि़ला बरनाला को झूठा दावा किया है कि उसकी पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) तक पहुंच है और वह उसे विशेष कोटे के अंतर्गत सीएमओ में निजी अधिकारी के तौर पर भर्ती करवा देगा, जिसके लिए नौकरी के बदले उसे 6 लाख रुपए की रिश्वत/खर्चा देना पड़ेगा।  

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि दोषी पहले ही उसके पास से इसी काम के बदले 15,000 रुपए ले चुका है और अब फ़ाईल/केस पर दस्तख़त करवाने और आगे सम्बन्धित अधिकारी से मंज़ूरी दिलाने के लिए और 25,000 रुपए की मांग कर रहा है। प्राथमिक तफ्तीश के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर मुलजि़म सन्दीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उपरोक्त दोषी सन्दीप सिंह ने शिकायतकर्ता को उसकी भर्ती संबंधी यकीन दिलाने के लिए नकली नियुक्ति पत्र और अन्य सम्बन्धित दस्तावेज़ों पर दस्तख़त करवाने के लिए शिकायतकर्ता को अपने विश्वास में लिया था।  

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि सन्दीप सिंह के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत एफआईआर नंबर 8 तारीख़ 13-02-2013 के तहत विजीलैंस ब्यूरो, उडन दस्ता, पंजाब, एसएएस नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि दोषी के काम करने के ढंग का पर्दाफाश करने और किसी अन्य प्राइवेट/सरकारी कर्मचारियों समेत उसके साथियों की शमूलियत का पता लगाने के लिए आगे की जाँच जारी है।

  • स्नैचिंग के मामले में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारी सहित नाबालिग काबू

    स्नैचिंग के मामले में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारी सहित नाबालिग काबू

    चंडीगढ़ः बंदी सिखों की रिहाई के लिए बीते 7 जनवरी से मटौर बैरियर पर चल रहे प्रदर्शन का हिस्सा बने एक प्रदर्शनकारी को चंडीगढ़ पुलिस ने स्नैचिंग केस में पकड़ा है। आरोपी की पहचान लुधियाना के 42 वर्षीय हरजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं मामले में एक साढ़े 17 साल के नाबालिग को भी पुलिस ने काबू किया है। दोनों को राम दरबार कॉलोनी, फेज-1 के प्रिंस नामक व्यक्ति का मोबाइल स्नैच करने के मामले में काबू किया गया है।

    चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के एक घंटे में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बीते 13 फरवरी को सेक्टर 49 थाना पुलिस ने IPC की धारा 379-ए और 34 के तहत केस दर्ज किया था। मामले में शिकायतकर्ता मोहाली के सेक्टर 80 में एक सैलून में काम करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 13 फरवरी को रात 9 बजे वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह बुड़ैल जेल के पास सेक्टर 50/51 के रोड पर पहुंचा तो दोनों आरोपी उसके नजदीक आए। इनमें से एक ने उसके हाथ पकड़ लिए। दूसरे आरोपी ने उसकी जेब से आई फोन स्नैच किया और भाग गए।

    मोबाइल के कवर में उसका आधार कार्ड और 200 रुपए थे। पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से बुड़ैल जेल के पास नाका लगाकर पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी भी घंटे में ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने इनके द्वारा लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। हरजीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह मटौर बैरियर पर लगे कोमी इंसाफ मोर्चा में भाग ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से वह मोर्चा में ही रह रहा है। पकड़े गए नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। पुलिस हरजीत से पूछताछ कर रही है।

  • स्नैचिंग मामलें में आरोपी को हजारों रुपए जुर्माने सहित 5 साल की सजा

    स्नैचिंग मामलें में आरोपी को हजारों रुपए जुर्माने सहित 5 साल की सजा

    पंचकूला ( अजीत झा ) : आरोपी ने 6 जुलाई 2022 को महिला के साथ स्नैचिंग की थी। जिस मामले में न्यायधीश ने 5 साल की सजा और 25 हजार का जुर्माना दिया गया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मगंलवार को मोबाइल स्नैचिंग मामलें में आरोपी सुमित उर्फ गोलू पुत्र सतगुरु लाल वासी मौंली जाँगरा चंडीगढ़ को सत्र न्यायाधीश पंचकूला हरबीर सिंह दहिया की अदालत से मोबाइल स्नैंचिग मामलें में 5 साल सजा 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। 

    जानकारी के मुताबिक दिनांक 06.06.2022 को पीडिता/शिकायतकर्ता हैली वासी गाँव कुरुक्षेत्र हाल किरायेदार सेक्टर 7 पंचकूला में किराये पर रह रही है। जब वह शाम को मार्किट सेक्टर 7 में घूमनें के लिए गई तो पीछे से एक स्कूटी सवार लडका मोबाइल छिन्नकर भाग गया।

    जिस बारें थाना सेक्टर 7 में प्राप्त शिकायत पर भा.द.स. की धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज किया गया। जिस मामले में आगामी तफतीश उप.नि. यादविन्द्र सिंह के द्वारा अमल में लाई गई औऱ मामलें में आगामी पैरवी जिला न्यायवादी नरेश गर्ग के द्वारा समय पर गवाही व अन्य कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामलें में सत्र न्यायाधीश पंचकूला की अदालत नें गवाही व सबूतो के आधार पर उपरोक्त आरोपी सुमित उर्फ गोलू पुत्र सतगुरु लाल चंडीगढ़ मौलीजागरां वासी को 5 साल की सजा सुनाई।

  • Valentine Day पर गाने के जरिए SI ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर किया जागरूक, देखें वीडियो

    Valentine Day पर गाने के जरिए SI ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर किया जागरूक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/अजीत झाः पुलिस ने वैलेंटाइन डे पर शहर में आज जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है। वहीं एसआई भूपिंदर सिंह ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर लोगों को गाने के जरिए जागरूक किया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी एसआई ने ट्रैफिक रूल्स पर गाना गाकर लोगों ने ट्रैफिक नियमों की पालना के बारे में बताया है।

    जिसे लोगों ने खूब सराहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि एसआई के गाने के दौरान लोग उनकी वीडियो बनाते हुए गाने का लुत्फ भी उठा रहे है और नियमों के बारें में ध्यान से सुन रहे है। बता दें कि एसआई भूपिंदर सिंह गाने के जरिए लोगों को जागरूकर करने को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है।

  • फर्नीचर की फैक्ट्री लगी आग, ट्रैक्टर-बाइक सहित सामान जलकर खाक 

    फर्नीचर की फैक्ट्री लगी आग, ट्रैक्टर-बाइक सहित सामान जलकर खाक 

    यमुनानगर/अजीत झा : हरियाणा के यमुनानगर में एक फर्नीचर फैक्ट्री भीषण आग की चपेट में आ गई है। आग से फैक्ट्री का सारा फर्नीचर और मशीनरी समेत अन्य सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं फर्नीचर फैक्ट्री में मौजूद एक ट्रैक्टर भी आग में जल गया है। साथ ही एक बाइक भी जली है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक की कोठी भी इसी फैक्ट्री से सटी हुई है। आग कोठी तक न फैल जाए इसके चलते समय रहती कोठी में मौजूद लोग बाहर निकल आए थे।

    बता दें कि, यह फर्नीचर फैक्ट्री यमुनानगर के जगाधरी में स्थित है। फैक्ट्री में आग अचानक कैसे लगी? इस बारे में किसी को जानकारी नहीं हुई। वो तो जब आग भीषण रूप से फैक्ट्री में फैल गई और पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। तब लोगों ने देखा और मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के समय फैक्ट्री मालिक की मौके पर मौजूदगी नहीं थी। फैक्ट्री मालिक को वाइफ ने फ़ोन कर जानकारी दी।

    वहीं फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी गई। जिसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फिलहाल कड़ी मशक्क्त के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। बतादें कि, घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। चौकी इंचार्ज गुरुदयाल ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने से फर्नीचर, मशीनरी, ट्रैक्टर, बाइक और अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, नुकसान का सही आकलन जाँच के बाद स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस जाँच कर रही है। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

  • मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में कैंटीन की वेज थाली में निकला नॉनवेज, देखें वीडियो

    मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में कैंटीन की वेज थाली में निकला नॉनवेज, देखें वीडियो

    मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने दिए जांच के आदेश

    चंडीगढ़/ अजीत झाः  सेक्टर 16 गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब इलेक्ट्रीशियन मेक पनीर की थाली खाने के लिए मंगवाई और उसमें नॉनवेज निकला। जिसके बाद इस बात की जानकारी कैंटीन के संचालक को दी गई। लेकिन जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो लैब टेक्नीशियन इसकी शिकायत मेडिकल सुपरीटेंडेंट और मेरी और थाली लेकर उनके कार्यालय पहुंच गए। जिसके बाद इस साल का सैंपल लेने के लिए बुलाया जा रहा है।

    आखिर क्या कुछ बताया लैब टेक्नीशियन ने जरा भी सुने

    जब इस संदर्भ में कैंटीन संचालक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई उनसे खुन्नस निकाल रहा है। जिसके चलते ऐसा कुछ हो रहा है क्योंकि कुछ समय पहले ही उन्होंने यह कैंटीन टेंडर से ली है और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बरहाल पनीर की थाली का सैंपल लिया जा रहा है और एमएस को इसकी शिकायत भी दे दी गई है। अब देखना यह होगा कि ऐसी संदर्भ में क्या कुछ ठोस कदम उठाता है और जिस तरह से या कैंटीन में हो रहा है उस पर कितनी जल्दी नकेल कसी जाएगी।

  • कौमी इंसाफ मोर्चा में गाड़ियों को टूटे शीशे, देखें वीडियो

    कौमी इंसाफ मोर्चा में गाड़ियों को टूटे शीशे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़, (ए.एन.एस): मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से 36 दिन से लगातार प्रदर्शन और धरना जारी है उनकी मांग है कि सिख बंधुओं को फौरी तौर पर रिहा किया जाए। 328 श्री गुरु ग्रंथ साहब के स्वरूप कहां गए इसकी जांच हो। श्री गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी जिसने करवाई है उसके ऊपर कार्रवाई की जाए और सिखों को इंसाफ दिलाया जाए, लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं। 8 फरवरी को सिख जत्थे बंदियों  और पुलिस के बीच झड़प हुई थी।

    उसके बाद माहौल शोक में ही रहा, लेकिन कल रात धरने पर बैठे कौमी इंसाफ गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान देर रात 2 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। जिसकी शिकायत कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा पुलिस को दे दी गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात की है।

    कौमी इंसाफ मोर्चा का कहना है कि यह जो गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं इसका इल्जाम नौजवानों ने निहंग सीखों पर लगाया है। लेकिन कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कौमी इंसाफ मोर्चे को विफल करने की और शरारती अनंसरों के द्वारा ऐसी शरारते करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि यह जो मोर्चा यहां पर हमारे द्वारा लगाया गया है या अपने रास्ते से भटक जाए अब देखना होगा कि पुलिस कब और किस को गिरफ्तार करेगी।

  • आरोपः पार्टनर्स ने बिल्डर और बैंक की मिलीभगत से करोड़ों रुपए के शेयरों का किया गबन

    आरोपः पार्टनर्स ने बिल्डर और बैंक की मिलीभगत से करोड़ों रुपए के शेयरों का किया गबन

    मोहाली/रवि शर्माः सेक्टर-90 में फैशन टेकनॉलोजी पार्क के नाम से बनाए जा रहे मैगा प्रोजेक्ट के तीन में से दो पार्टनर्स ने अपने तीसरे पार्टनर के साथ धोखाधड़ी कर उसका शेयर हड़पने के लिए एक बिल्डर तथा बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर करीब 6 करोड़ 63 लाख रुपये के चैक अपने ही खातों में कैश करवा लिए। इसका पता शिकायतकर्ता को तब चला जब बैंक जाकर पता किया। वहां पर बताया गया कि आपका तो कोई खाता ही नहीं है। यह बात फेज-1 निवासी प्रितपाल सिंह मान ने कही। उन्होंने बताया उनके पिता हरदियाल सिंह मान, गुरशरन बतरा तथा सुमेश चावला की तरफ से मिलकर सेक्टर-90 में फैशनल टेकनॉजी नाम से एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया था।

    कुछ समय बाद उनके पिता को उनके दो पार्टनर्स गुरशरन बतरा और सुमेश चावला ने कहा कि प्रोजेक्ट नुकसान में जा रहा है। इसलिए अभी इसे बेच देते हैं ताकि कुछ भरपाई हो सके। जिसपर वो मान गए। ऐसे में दोनों पार्टनर्स ने मोना टाउनशिप के बिल्डर्स तेजिंदर पाल सेतिया, हिमानी सेतिया, सागर सेतिया और आकाश सेतिया को यह प्रोजेक्ट बेच दिया। इस प्रोजेक्ट को बेचने के लिए एक पार्टनर का हिस्सा करीब 6 करोड़ 63 लाख रुपये बनता था। दोनों ने कहा कि एक एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवा कर सारे पैसे उसमें रखेंगे और जब कंपनी का सारा काम खत्म हो जाएगा तो पैसे आपस में बांट लेंगे। इसलिए भी वो राजी हो गए। लेकिन दोनों पार्टनर्स ने मिलीभगत कर उनके हिस्से के 6 करोड़ 63 लाख रुपये अपने खाताें में कैश करवा लिए। 

    बैंक जाकर पता किया तो उनके नाम का खाता ही नहीं था

    हरदियाल मान के बेटे प्रितपाल सिंह मान ने बताया कि जब उन्हें बाहर से कुछ बाते पता चलने लगी कि उनके साथ धोखा हो रहा है, तो उन्होंने जाकर बैंक में पता किया। उन्हें बताया गया था कि आईसीआईसी बैंक में खाता खोला है। लेकिन वहां जाकर पता चला कि उस बैंक में खाता नहीं था। फिर पता चला कि एचडीएफसी बैंक में खाता खोला है। वहां गए तो पता चला कि हरदियाल मान के नाम से खाता नहीं है बल्कि अन्य दोनों पार्टनर्स का खाता है। साथ ही बैंक ने अकाउंट स्टेटमेंट देने से भी मना कर दिया।

    फिर उन्होंने अपने तौर पर जांच करते हुए अकाउंट स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि दोनों पार्टनर्स ने मोना टाउनशिप के बिल्डर से पैसे लेकर अपने खातों में चैक कैश करवा लिए। साथ ही वो सारा पैसा वापस मोना टाउनशिप के खाते में चला गया। प्रितपाल सिंह मान ने बताया कि ऐसा करके दोनों पार्टनर्स ने बैंक अधिकारियों और बिल्डर के साथ मिलकर उनके साथ ठगी की है। प्रितपाल ने बताया कि वर्ष 2021 में इस सदमे के कारण उनकी माता का देहांत हा गया और वर्ष 2022 में उनके पिता भी अपने नुकसान और अपनी पत्नी के गम में स्वर्ग सुधार गए।

    पुलिस को दी शिकायत लेकिन कोई कार्रवाई नहीं 

    प्रितपाल सिंह मान ने बताया की उनके पिता की मौत हो गई। जिसके बाद उन्होंने डीआईजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत दी थी जिसकी जांच एसपी नवरीत विर्क को सौंपी गई थी। वहां पर उनके बयान भ दर्ज हुए और आरोपियों को नोटिस भेज तथा फोन कर पुलिस ने बुलाया भी था। लेकिन उसके बाद से अब आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रितपाल ने कहा कि इस मामले को पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को लेकर जब गुरशरण बतरा, सुमेश चावला और हिमानी सेतीया से संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रख सकते हैं। जिसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • पंजाबः सीएम मान का पलटवार, राज्यपाल के पत्र का दिया ये जवाब

    पंजाबः सीएम मान का पलटवार, राज्यपाल के पत्र का दिया ये जवाब

    चंडीगढ़: राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पत्र का सीएम भगवंत मान ने दो टूक जवाब दिया उन्होंने कहा कि मेरी सरकार 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह है ना कि केंद्र की तरफ से नियुक्त किये राज्यपाल को। आपको बतादे कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने विदेश भेजे जा रहे प्रिंसिपलों सहित अन्य कई मसलो पर सीएम मान से जवाब मांगा था।

  • पंजाबः राज्यपाल और सीएम मान में गरमाई सियासत?

    पंजाबः राज्यपाल और सीएम मान में गरमाई सियासत?

    चंडीगढ़ः पंजाब में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत के बीच एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। राज्यपाल में सीएम मान द्वारा सिंगापुर भेजे अध्यापकों के चयन को लेकर सीएम मान को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सीएम मान से सिंगापुर भेजे गए अध्यापकों के चयन को लेकर सवाल पूछे है। इस दौरान उन्होंने पत्र में कहा है कि अगर 15 दिनों में सवालों का जवाब नहीं मिला तो वह कानूनी सलाह लेंगे।

    वहीं कुलदीप चाहल की प्रमोशन को लेकर भी राज्यपाल ने सीएम पर सवाल खड़े किए है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जिस पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई चल रही थी उन्हें आपने प्रमोशन किस आधार पर दी है। इसी के साथ चेयरमैन की नियुक्तियों पर राज्यपाल में सवाल उठाए है। बता दें कि सीएम मान और राज्यपाल में पहली बार तकरार देखने को नहीं मिल रही है। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच तकरार देखने को मिल चुकी है।