Category: Chandigarh

  • दीप कॉम्प्लेक्स को लेकर MP किरण खेर का आया विवादित बयान, वीडियो वायरल

    दीप कॉम्प्लेक्स को लेकर MP किरण खेर का आया विवादित बयान, वीडियो वायरल

    चंड़ीगढ़ः अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली शहर की सांसद और भाजपा नेता किरण खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि, ‘दीप कॉम्प्लेक्स (चंडीगढ़) में एक भी बंदा मेरे को वोट न दे तो लानत है। जाकर छित्तर फेरने चाहिए उनको।’ दरअसल बीते बुधवार खेर राम दरबार कॉलोनी में एक कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन करने गई थी।

    खेर ने हल्लोमाजरा में एक सड़क बनाने को लेकर वोट को लेकर टिप्पणी की थी। खेर बोली की जब एनपी शर्मा चंडगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर नहीं थे तो उन्होंने दीप कॉम्प्लेक्स, हल्लोमाजरा के लिए एमपी फंड से 1 करोड़ रुपए की सड़क बनवाई थी। वहां पानी भर जाता था। ‘

    जिसके बाद खेर ने यह विवादित टिप्पणी की। खेर के साथ शहर के मेयर अनूप गुप्ता और कमिश्नर अनिंदिता मित्रा भी मौजूद थी। मंच पर सभी उपस्थिति हस्तियां खेर की इस बात पर हंस पड़ी। वहीं आगे कहा, ‘काम तो मैं करवा दूंगी , काम के बदले मुझे क्या दोगे? खेर की इस प्रकार टिप्पणी का आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्षद और कुछ अन्यों के विरोध करने पर वह बोली की कल भाजपा दफ्तर आकर पार्टी जॉइन कर लेना। खेर की बात का जवाब देने लगी आप पार्षद प्रेम लता को भी खेर ने नीचे बैठा दिया।

  • जीप के बोनट पर सरेआम चलाई पटाखों की लड़ी, वीडियो वारयरल

    जीप के बोनट पर सरेआम चलाई पटाखों की लड़ी, वीडियो वारयरल

    चंडीगढ़: सेक्टर 19 थाना क्षेत्र में लगने वाले सेक्टर 21 में सरेआम सड़क के बीचों बीच एक थार गाड़ी के बोनट पर पटाखों की लड़ी चलाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। हैरानी की बात यह है कि थार जीप के बोनट पर पटाखों की लड़ी सरेआम चलाई गई। यह पटाखे की लड़ी काफ़ी देर तक चलती रही। जिससे आसपास के लोग हैरान और परेशान थे। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हैरानी की बात है कि पीसीआर पुलिस और बीट पुलिस को इन पटाखों की आवाज सुनाई नहीं दी। मानो चंडीगढ़ पुलिस घोड़े बेच कर चैन की नींद सो रही है।

    जिन्हें यह सब कुछ ना तो सुनाई दिया और न ही दिखाई दिया। जबकि चंडीगढ़ में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए और इन कैमरों द्वारा पुलिस ट्रेफिक वायलेशन करने वालों के ऑनलाइन चालान किए जाते हैं। आखिर अब देखना यह होगा कि जिस थार जीप पर पटाखे रखकर जलाए गए थे क्या उस थार जीप का नंबर चंडीगढ़ पुलिस के सीसीटीवी कैमरा में आया या नहीं ? और आखिर कब तक थाना पुलिस ट्रेफिक वायलेशन करने वाले और थार जीप पर पटाखे जलाने वाले पर कार्रवाई करेगी। जो कि पुलिस जांच का एक विषय है।

  • पंजाब: मनीषा गुलाटी ने सरकार के खिलाफ फिर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

    पंजाब: मनीषा गुलाटी ने सरकार के खिलाफ फिर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

    चंडीगढ़: मनीषा गुलाटी ने महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को हटाने के पंजाब सरकार के फैसले के खिलाफ फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मनीषा गुलाटी की याचिका पर आज हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।

  • पंजाबः राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    पंजाबः राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशःकांग्रेस पंजाब राजभवन का घेराव करने जा रही थी कि बीच में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी। वर्कर उन बैरिकेडिंग को लांघ रहे थे। इस पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया। अडाणी ग्रुप और मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस और कांग्रेस आमने-सामने हो गई। कांग्रेस ने सोमवार को सेक्टर 18/19 लाइट पॉइंट से पंजाब राजभवन तक का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की थी।

    इस दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ते नजर आए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि बढ़ती महंगाई से चंडीगढ़ समेत देश का हर आम नागरिक परेशान है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए कांग्रेस की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी। वहीं इसके साथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में पेड पार्किंग घोटाले समेत पानी के रेट बढ़ाए जाने और घरेलू गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाए जाने पर भी केंद्र सरकार को घेरा।

  • पंजाब: ड्रग तस्करी के दोषी जगदीश भोला को मिली जमानत

    पंजाब: ड्रग तस्करी के दोषी जगदीश भोला को मिली जमानत

    चंडीगढ़ः पंजाब में नशा तस्करी के लिए सजा काट रहे जगदीश भोला को हाईकोर्ट ने आंशिक राहत देते हुए एक दिन की जमानत दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भोला को बीमार मां से मिलने की अनुमति दे दी है। 17 मार्च को शाम चार बजे तक भोला अपनी बीमार मां से मिल सकेंगे। मां की बीमारी का हवाला देते हुए भोला ने हाईकोर्ट से जमानत देने की मांग की थी।

  • चडीगढ़ः 6 करोड़ के पार्किंग टेंडर अलॉट करने के धोखाधड़ी मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखे वीडियो 

    चडीगढ़ः 6 करोड़ के पार्किंग टेंडर अलॉट करने के धोखाधड़ी मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखे वीडियो 

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ नगर निगम के साथ करीबन 6 करोड़ के पार्किंग टेंडर अलॉट करने के धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है । जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में चंडीगढ़ पुलिस छापेमारी कर रही है । 

    आज चडीगढ़ में नगर निगम के कमिश्नर आनंदिता मिश्रा, महापौर अनूप गुप्ता और चंडीगढ़ पुलिस के पुलिस अधीक्षक केतन बंसल ने पत्रकारों के समक्ष यह खुलासा किया । लेकिन चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी संजय की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों से छुपा कर रखा गया। जबकि संजय शर्मा को गिरफ्तार किए 6 दिन हो चुके है । और उसका पुलिस रिमांड कल समाप्त हो जायेगा। ।

  • चंडीगढ़ः मोहाली पुलिस का कारनामा, युवती को अपराध से बचाने के बदले रेप

    चंडीगढ़ः मोहाली पुलिस का कारनामा, युवती को अपराध से बचाने के बदले रेप

    मोहालीः पंजाब के मोहाली जिले की पुलिस एक बार फिर से दागदार होते नजर आई । लेकिन वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने इस दाग को मिटाने के लिए रेप के सन्नी एनक्लेव चौकी में तैनात आरोपी कांस्टेबल सतबीर को गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है ।

    मामला यह था कि 5 दिन पहिले मोहाली के सन्नी एंक्लेव में टॉय गन दिखाकर महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई थी । सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी ने स्नैचिंग की आरोपी दोनो युवतियों को पुलिस कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर होटल में ले जाकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद पुलिस ने सतबीर के खिलाफ रेप की धारा 376 (2) (बी) के अतिरिक्त 166(A), 212 एवम् 217 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी सतबीर को गुपचुप तरीके से रेप के आरोप के तहत अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

    गौरतलब है कि 7 मार्च को वारदात वाले दिन देर शाम गिरफ्तार की गई दोनों आरोपी युवतियों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पूछताछ में एक युवती ने बताया कि जब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया तो वह दूसरी युवती और कॉन्स्टेबल सतबीर के साथ सन्नी एनक्लेव चौकी आ रही थी। रास्ते में आरोपी पुलिसकर्मी सतबीर ने उन्हें यह कहकर भगा दिया था कि शाम को मिलेंगे। आरोपी सतबीर दोनो युवतियों को पुलिस कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर होटल में ले गया और एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। लेकिन कुछ देर बाद जब पुलिस ने इन दोनो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया तब प्राथमिक पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ । तभी डीएसपी रूपिंदर सोही के नेतृत्व में खरड़  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कांस्टेबल सतबीर को गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड हासिल किया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी ।

  • पंजाब : केंद्र से फंड लेना कोई भीख नहीं, हम अपना हक मांगते हैं: सीएम मान

    पंजाब : केंद्र से फंड लेना कोई भीख नहीं, हम अपना हक मांगते हैं: सीएम मान

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा आम लोगों की भाषा में आम लोगों का बजट पेश करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस बजट से पंजाब निवासियों ख़ास तौर पर आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को मानक शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बराबर के अवसर हासिल होंगे।  

    आज यहाँ पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में बजट पर बहस में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि वित्त मंत्री ने साधारण भाषा में आम लोगों के लिए बजट पेश करते हुए समाज के हरेक वर्ग की बात की है और पंजाब निवासियों के सामने बहुत स्पष्टता के साथ आंकड़े रखे हैं। इस बजट में पेश किये आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि उनकी सरकार के पहले साल में ही राज्य की आर्थिकता पटरी पर चढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा एक साल के अंदर 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना, 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक, हरेक बिल पर 600 यूनिट मुफ़्त बिजली की सुविधा और 26,000 सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं और इस सबके बावजूद हमारी सरकार ने पंजाब पर चढ़े हुए 36,000 करोड़ रुपए का कर्ज एक साल में वापस कर दिया है।  

    सदन को आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह बजट हमारी पंजाब के प्रति संजीदगी, लगन और समर्पित भावना को दिखाता है, क्योंकि हमने खज़ाने का एक-एक पैसा लोगों के कल्याण पर ख़र्च करने की पूरी योजना लोगों के सामने पेश की है।’’ बजट की बहस के दौरान रचनात्मक सुझाव पेश करने के लिए मुख्यमंत्री ने सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद भी किया। पिछली सरकार के पूर्व वित्त मंत्री पर तंज़ कसते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘‘इससे पहले बजट की भाषा सादी नहीं होती थी बल्कि शेअरो-शायरी के साथ दूसरे मुल्कों का हवाला देकर लोगों को गुमराह किया जाता था। अकाली और कांग्रेस की सरकारों में डैपूटेशन पर एक ही वित्त मंत्री 9 साल बजट पेश करता रहा है और पंजाब को तबाही के किनारे ला खड़ा किया। यह कितनी हास्यास्पद बात है कि गिरगिट की तरह पार्टियाँ बदलने वाले पूर्व वित्त मंत्री अब हमें बजट के बारे में नसीहतें दे रहे हैं।’’  

    बजट में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिक क्षेत्र बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा पहले पड़ाव में 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जहाँ सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीब घरों के बच्चों को सिविल एवं प्रशासनिक स्तर के ऊँचे पदों के लिए तैयारी करवाई जाएगी, जिससे यह बच्चे भी अपने माँ-बाप के सपने साकार कर सकें। आम आदमी क्लीनिकों को गरीब लोगों के लिए बड़ी सुविधा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 500 से अधिक क्लीनिक स्थापित किए हैं, जहाँ से अब तक 12 लाख लोग इलाज करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट में इन दोनों क्षेत्रों के लिए बजट की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे सेहतमंद पंजाब का सृजन किया जा सके।  

    यूनिवर्सिटियों के लिए फंडों का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी यूनिवर्सिटी को कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने सदन को आश्वासन देते हुए दोहराया कि विद्या कभी भी कर्जों के नीचे नहीं दबी होनी चाहिए और हम यूनिवर्सिटी की बेहतरी के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के साथ अपनी निजी और भावुक सांझ का भी सदन में जि़क्र किया।  

    भाजपा द्वारा पंजाब के साथ प्यार होने के दावे की खिल्ली उड़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भाजपा को पंजाब के साथ सचमुच ही मोहब्बत थी तो फिर केंद्रीय बजट में पंजाब का जि़क्र तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को आज भी अच्छी तरह याद है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस की परेड में से पंजाब की झाँकी को बाहर निकालकर पंजाब के बहादुर योद्धाओं के बलिदानों की तौहीन की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब को दूसरे राज्य से अपना कोयला बरास्ता श्रीलंका से होकर लाने की शर्तें थोपने वाली पार्टी पंजाब हितैषी किस तरह से हो सकती है।  

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा वाले कहते हैं कि केंद्र पंजाब को फंड देकर मदद करती है। हम केंद्र से भिक्षा नहीं मांगते बल्कि अपना हक मांगते हैं। हम जी.एस.टी. एकत्र कर केंद्र के पास जमा करवाते हैं और उसमें से अपना हिस्सा मांगते हैं, जिसे देने पर केंद्र हम पर कोई अहसान नहीं करती।’’ मुख्यमंत्री ने जी.एस.टी. को जटिल प्रक्रिया बताते हुए कहा कि यह प्रणाली तो अभी तक व्यापारियों के भी समझ नहीं आई।  

    आम आदमी पार्टी की सरकारों द्वारा दिल्ली और पंजाब में आम लोगों को दी जा रही सुविधाओं पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा कि हम बुनियादी सुविधाओं से वंचित लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के हाकिम हमारी सुविधाओं को रेवडिय़ाँ बताते हैं जबकि हरेक परिवार को 15 लाख रुपए देने और हरेक साल 2 करोड़ नौकरियाँ देने का झूठा वादा किसने किया था। सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपल के बैंच भेजने संबंधी सवाल उठाने वालों को मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अच्छी शिक्षा और बराबर के अवसरों के साथ ही किसी परिवार की गरीबी दूर की जा सकती है और हम भी सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को विश्व स्तर का प्रशिक्षण दिला रहे हैं, जिससे हमारे बच्चे मानक शिक्षा हासिल कर सकें।’’

    पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अमरीका दौरा रद्द करने के किए दावे पर तंज कसते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह कितनी हास्यास्पद बात है कि कांग्रेस की बेड़ी डुबाने वाले ही अमरीका में जाकर कांग्रेस पार्टी के उत्थान और पतन पर पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिज्ञों ने शराफ़त का मुखौटा पहनकर पंजाब को लूटा। सदन में आम आदमी पार्टी के विधायकों को नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों ने हमें राज्य की सेवा करने का अवसर दिया है। इस अवसर को लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाए न कि लोगों पर इस्तेमाल किया जाए। हमें किसी भी कीमत पर विनम्रता का पल्ला नहीं छोडऩा चाहिए। यहाँ तक कि विरोधी पार्टियों के विधायकों की बात भी सुननी चाहिए, क्योंकि वह भी अपने हलके के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’  

    महंगे विवाह समागमों का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सरकार गाँवों में दुख-सुख के समागमों के लिए कम्युनिटी हॉल जैसी साझी इमारत स्थापित करने के बारे में विचार कर रही है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ न पड़े। आखिर में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नीयत साफ़ हो तो मंजि़ल बहुत दूर नहीं होती। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि जल्द ही पंजाब फिर से रंगला पंजाब बनकर उभरेगा।

  • आखिर किस तरीके से करेंगे आप पार्टी के दिग्गज नेता सदस्यता अभियान की शुरुआत, देखें वीडियो

    आखिर किस तरीके से करेंगे आप पार्टी के दिग्गज नेता सदस्यता अभियान की शुरुआत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः हरियाणा में आप पार्टी आज द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के नेताओ ने कुछ सुलझे अनसुलझे सवाल भी सांझा किए। इस दौरान सदस्यता अभियान का हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांढा, अशोक तंवर, आदि की मोजुदगी में चंडीगढ़ प्रैस क्लब से आगाज किया गया। चंडीगढ़ के प्रैस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया । जिस पर मिस कॉल करने से भी सदस्य बन सकते है ।

    इस दौरान आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने बताया कि अब तक 1 लाख सदस्य है और आगे आने वाले समय में 10 लाख की उम्मीद लगाई जाती है । यही नहीं इस सदस्यता अभियान द्वारा मात्र एक महीने में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा । आम आदमी पार्टी के नेता, सदस्य, कार्यकता, वालंटीयार आदि सभी मोहल्ले मोहल्ले, मार्किटों, नुक्कड़ों पर जा जा कर इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर उतरेंगे।

  • किशनगढ़ में युवती की हत्या का मामला सुलझा, पुलिस ने चौकाने वाला किया खुलासा

    किशनगढ़ में युवती की हत्या का मामला सुलझा, पुलिस ने चौकाने वाला किया खुलासा

    चंडीगढ़/प्रवेशः किशनगढ़ स्थित होटल कैमरॉन में बीते उईकल युवती की लाश मिली थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की लाश कब्जे में लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुरुवाती जांच में ही युवती की हत्या की आशंका जताई थी। वहीं बाद में आगे की जांच के साथ यह स्पष्ट भी हो गया कि युवती की हत्या ही की गई है। गौरतलब है कि, पुलिस ने हत्या के मामले में अब एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक कोई और नहीं बल्कि मृतक युवती का प्रेमी ही है। आरोपी युवक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। आरोपी आशीष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुए आरोपी आशीष ने बताया कि उसने युवती का किसी और के साथ चक्कर शुरू हो गया था और यह बात वह बर्दश्त नहीं कर पा रहा था। आरोपी आशीष ने बताया कि, दोनों की लव मैरिज हो चुकी थी लेकिन युवती ने उसके साथ बेवफाई  की और उसके किसी और के साथ अवैध संबंध हो गए। जिसके चलते वह युवती को होटल लाया और यहां उसकी हत्या कर दी।

    जिस वक्त युवती की लाश होटल के कमरे में पाई गई। उससे कुछ देर पहले ही युवक बड़ी चालाकी के साथ होटल से बाहर निकल गया था। ताकि उसपर कोई शक न कर सके। लेकिन सच्चाई छुपती नहीं। आरोपी आशीष अपने जुर्म से बच नहीं सका और चंडीगढ़ पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताया जाता है कि, सेक्टर 39 और मलोया रोड के पास से आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया गया।