Category: Chandigarh

  • चंडीगढ़ पहुंचे ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’ सीरियल के स्टार करण कुंद्रा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ पहुंचे ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’ सीरियल के स्टार करण कुंद्रा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’ सीरियल के अदाकार करण कुंदरा आज चंडीगढ़ में मौजूद रहे । ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’ सीरियल ने फैंटेसी फिक्‍शन जोनर को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाया है। ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’ साल के सबसे भव्‍य टेलीविजन शोज में से एक माना जा रहा है, जिसमें एक आम लड़की ईशा और वेयरवुल्‍फ (भेडि़या) भाइयों अरमान और वीर की दमदार कहानी है, जो कि प्‍यार और जिन्‍दगी की खतरनाक सीमाओं को परखते हैं। अपनी तरह के पहले इस रोमांटिक फैंटसी ड्रामा में लोकप्रिय एक्‍टर्स करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और रीम समीर शेख क्रमश: वीर, अरमान और ईशा का किरदार निभा रहे हैं। 

    टेलीविजन के स्‍टार करण कुंद्रा ने प्रशंसकों का आभार जताने और अपने शो पर बात करने के लिये चंडीगढ़ का दौरा किया। करण कुंदरा ने बताया कि सीरियल में अरमान और वीर, दोनों ही वेयरवुल्‍फ हैं, जो एक-दूसरे को धोखा दे चुके हैं और इसलिये उनके बीच कड़वाहट पैदा हो जाती है। जब ईशा को अरमान की पहचान होगी। इस बीच मयूर कुमार, जोकि एक बाइसन है, वेयरवुल्‍फ्स को तबाह करने की मंशा से आएगा। काव्‍या को छुड़ाने के लिये वीर ईशा का अपहरण करेगा, जबकि अरमान उसे बचाने के लिये लड़ेगा।

  • ट्रैफिक पुलिस नें 196 वाहन चालको के काटे चालान

    ट्रैफिक पुलिस नें 196 वाहन चालको के काटे चालान

    पंचकूला (अजीत झा) : पंचकूला में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालो के खिलाफ पंचकूला पुलिस लगातार एक्शन मोड में हैं। पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देसानुसार एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा के नेतृत्व में शहर में ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही करनें वालें वाहन चालको पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    जिस कार्रवाई के तहत प्रतिदिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा नाकाबंदी करते हुए ट्रैफिक नियमों के प्रति उल्लंघन कारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिस कार्रवाई के तहत कल दिनांक 18 फरवरी 2023 को ट्रैफिक पुलिस द्वारा करीब 193 वाहन चालको पर जुर्माना किया गया। ट्रैफिक पुलिस नें सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में 56 औऱ ट्रैफिक नाकांबदी करते हुए चेकिंग के दौरान 137 वाहन चालको पर जुर्माना लगाया गया। जिसमें बिना हेल्मेट 50, बिना नम्बर प्लेट, बिना पैर्टन नम्बर प्लेट 15 वाहनों  तथा गल्त दिशा में वाहन चलानें वाले 81 वाहन चालको के चालान काटे गये।

    एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा नें कहा कि ट्रैफिक नियमों क प्रति हर चालक को सर्तक व जागरुक होना चाहिए  क्योकि ट्रैफिक में वाहन चलाते समय एक छोटी सी लापरवाही से बडा नुक्सान झेलना पड सकता है क्योकि एक छोटी सी लापरवाही से आप अपनी अमूल्य जिन्दगी को अपनें हाथो गवां सकते है इसलिए ट्रैफिक नियमों की पालना करें औऱ वाहन चलाते समय दो पहिया वाहन पर हेल्मेट, चार पहिया वाहन में सीट बैल्ट का प्रयोग करे औऱ अपनें वाहनो के कागजात पुरे रखें और ट्रैफिक हर नियम की पालना करें।

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, पिंजौर का किया दौरा, देखें तस्वीरें 

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, पिंजौर का किया दौरा, देखें तस्वीरें 

    चंडीगढ़/प्रवेशः माननीय केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार भूपेंद्र यादव ने आज गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, पिंजौर का दौरा किया। यादव ने कहा है कि गिद्धों को ब्रीडिंग के बाद जंगल में छोड़ा जा सकता है। उन्होंने जटायु गिद्ध प्रजनन केंद्र के विकास के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता का भी आश्वासन दिया। वर्ष 2023-24 के दौरान ओरिएंटल सफेद पीठ वाले (ओरिएंटल व्हाइट-बैक्ड) गिद्धों को वनों में छोड़ने का प्रस्ताव है। छोड़े गए पक्षियों पर कम से कम एक वर्ष तक उपग्रह ट्रांसमीटरों के साथ कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी व्यवहार संबंधी समस्याओं का पता लगाया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे जंगली परिस्थितियों के अनुकूल हैं और डाइक्लोफेनाक विषाक्तता के कारण कोई मौत नहीं हुई है। इसके बाद हर साल नियमित रूप से पक्षियों को जंगल में छोड़ा जाएगा।

    जटायु कंजर्वेशन ब्रीडिंग सेंटर (जेसीबीसी) की स्थापना भारत के जिप्स (गिद्धों) की तीन प्रजातियों, ओरिएंटल व्हाइट-बैक्ड, लॉन्ग-बिल्ड और स्लेंडर-बिल्ड गिद्धों की आबादी में नाटकीय गिरावट की जांच के लिए की गई थी। यह हरियाणा वन विभाग और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के बीच एक सहयोगी पहल है। केंद्र का मुख्य उद्देश्य गिद्धों की 3 प्रजातियों में से प्रत्येक के 25 जोड़े की एक संस्थापक आबादी स्थापित करना और कम से कम 200 पक्षियों की आबादी का उत्पादन करना था। प्रत्येक प्रजाति को 15 वर्षों में जंगल में फिर से लाया जाएगा।

    पंकज गोयल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक,  वन्यजीव, हरियाणा ने कहा कि केंद्र ने देश भर में मवेशियों के शवों के नमूने लेकर गिद्धों के लिए जहरीली दवाओं, विशेष रूप से पशु चिकित्सा में डाइक्लोफेनाक के प्रसार की निगरानी करके जंगल में गिद्धों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखा है। केंद्र गिद्ध संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के चिड़ियाघर का समन्वय कर रहा है।

    केंद्र को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से तकनीकी और वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वन्यजीव पर्यटन के प्रचार-प्रसार और विकास तथा वन्य जीवन और पर्यावरण के प्रति छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए अन्य राज्यों से विभिन्न प्रजातियों के विदेशी पक्षियों और जानवरों को हरियाणा राज्य के पिपली, रोहतक और भिवानी चिड़ियाघर में लाया जा रहा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एचओएफएफ), वन विभाग , हरियाणा, जगदीश चंद्र ने कहा कि केंद्र देश में अन्य गिद्ध संरक्षण प्रजनन सुविधाओं के लिए गिद्धों का संस्थापक स्टॉक भी उपलब्ध कराएगा।

  • पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चा को लेकर बलवंत सिंह राजोआना का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो  

    पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चा को लेकर बलवंत सिंह राजोआना का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो  

    चंडीगढ़: भारी पुलिस बल बलवंत सिंह राजोआना को पटियाला जेल से रूटीन चेकअप के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के डेंटल कॉलेज लेकर पहुंची। इस दौरान बलवंत सिंह राजोआना ने कहा कि जो मोर्चे में बैठे है भाई अमृत सिंह पाल और उनके मुंह बोले बापू गुरचरण सिंह ने मेरे बारे में बहुत घटिया बयानबाजी की है।

    बलवंत सिंह राजोआना ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि, मेरा कौमी इंसाफ मोर्चा से कोई लेना-देना नहीं है, मेरा परिवार पहले ही स्पष्ट कर चुका है। उन्होंने कहा, मेरे अकाली होने पर मोर्चे के लोगों को आपत्ति है, मैं अकाली पार्टी से जुड़ा हुआ हूं और मैं अकाली पार्टी ही रहूंगा, लेकिन मोर्चे के लोग स्पष्ट करें कि वे किस पार्टी के हैं।

  • अहम मुद्दे को लेकर आज मीटिंग में केंद्रीय मंत्री, सीएम मान और हरियाणा के सीएम खट्टर होंगे शामिल, देखें वीडियो

    अहम मुद्दे को लेकर आज मीटिंग में केंद्रीय मंत्री, सीएम मान और हरियाणा के सीएम खट्टर होंगे शामिल, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेश: सर्दियों के शुरुआत में पराली से उठने वाला धुआं पंजाब हरियाणा और दिल्ली के लिए काफी घातक सिद्ध होता है। जिसको लेकर लगातार पंजाब हरियाणा और दिल्ली में आपसी मतभेद व जंग भी चली रहती है उस समय कहा जाता है कि दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील हो जाता है। 

    जिससे वहां वातावरण का नुकसान होता है। वही इस माहौल में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य पर भी काफी दुष्ट प्रभाव पड़ते हैं। इसके लगातार पंजाब हरियाणा दिल्ली और केंद्र सरकार योजनाएं बनाती रहती है। लेकिन कोई सार्थक हल अभी तक नहीं निकल पाया। 

    आज इसी विषय में केंद्रीय वातावरण मंत्री उपेंद्र यादव पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के साइंस टेक्नोलॉजी मंत्री मीत हेयर मोहाली में इकट्ठे हो रहे हैं।  जिसमें पराली को कैसे प्रयोग किया जा सकता है। 

    पराली हमें कैसे नुकसान की जगह फायदा दे सकती है । कौन-कौन से योजना पराली से उठने वाले धुएं से बचने के लिए कारगर सिद्ध हो सकती है । इस पर एक बड़ी मीटिंग हो रही है, जिसमें पंजाब हरियाणा और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के पर भी चर्चा होगी और इसके हल के लिए कैसे और क्या किया जा सकता है इस पर भी विचार होगा ।

  • पुरानी पैंशन स्कीम को लेकर पूर्व सीएम का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    पुरानी पैंशन स्कीम को लेकर पूर्व सीएम का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़/ प्रवेश: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा द्वारा हरियाणा सरकार द्वारा पुरानी पैंशन को बहाल करवाने की मांग को जायज बताया गया । उन्होंने बताया पुलिस द्वारा पानी की बौछारों का प्रयोग और लाठी चार्ज  के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए जो कि निंदनीय है । उन्होंने यह भी कहा कि सरकारें लाठी और गोलियों से नहीं चल सकती । इस मुद्दे को लेकर विधानसभा सेशन में भी उठाया जायेगा । यदि मौजूदा भाजपा सरकार पुरानी पैंशन स्कीम लागू नहीं करती तो सत्ता में आए ही कांग्रेस सर्व प्रथम यही कार्य करेगी। प्रदर्शरियों पर आंसू गैस के गोले बरसाए गए और पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी गई जिस कारण कई लोग जख्मी भी हो गया।

  • प्रदेश भर से यूनियनों और जथेबंदियों ने मांगों को लेकर लगाया धरना, देखें वीडियो

    प्रदेश भर से यूनियनों और जथेबंदियों ने मांगों को लेकर लगाया धरना, देखें वीडियो

    बैरिकेडिंग, वाटर कैनन, पुलिस की टुकड़ियां तैनात

    चंडीगढ़/ प्रवेश: पंजाब स्तरीय महा रैली का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 39 की अनाज मंडी में किया गया । इस महा रैली में पंजाब प्रदेश भर से यूनियनों एवम् जथेबंदियों ने हिस्सा लिया । इस महारैली का मुख्य उद्देश्य लंबे अरसे से लंबित पड़ी मांग है । यूनियनों के प्रधान और आयोजकों के बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मांगों को लेकर पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने जनता से बड़े बड़े वादे कर रखे थे । आम आदमी पार्टी सरकार बने काफी समय हो चुका है परंतु मान सरकार के वादे आधार में लटके हुए है । उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने पंजाब के कच्चे कर्मचारियों को अब तक लारे में लगा कर रखा हुआ है।

    यदि उनकी इस महारैली का पंजाब के मुख्यमंत्री ने संज्ञान ना लिया तो यह महारैली विधानसभा की ओर कूच करेगी । साथ ही जैसे जैसे विधानसभा सत्र चलेग वैसे वैसे मोहाली में यह महारैली अपना विधानसभा चालू करेगी और सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत करवाएगी । पंजाब स्तरीय महा रैली का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 39 की अनाज मंडी में किया गया । इस महा रैली में पंजाब प्रदेश भर से यूनियनों एवम् जथेबंदियों ने हिस्सा लिया । इस महारैली का मुख्य उद्देश्य लंबे अरसे से लंबित पड़ी मांग है । यूनियनों के प्रधान और आयोजकों के बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मांगों को लेकर पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने जनता से बड़े बड़े वादे कर रखे थे । आम आदमी पार्टी सरकार बने काफी समय हो चुका है परंतु मान सरकार के वादे आधार में लटके हुए है । उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने पंजाब के कच्चे कर्मचारियों को अब तक लारे में लगा कर रखा हुआ है।

    यदि उनकी इस महारैली का पंजाब के मुख्यमंत्री ने संज्ञान ना लिया तो यह महारैली विधानसभा की ओर कूच करेगी । साथ ही जैसे जैसे विधानसभा सत्र चलेग वैसे वैसे मोहाली में यह महारैली अपना विधानसभा चालू करेगी और सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत करवाएगी । वहीं एक तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। बैरिकेडिंग, वाटर कैनन, पुलिस की टुकड़ियां तैनात दिखाई दी । लेकिन महज 100 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़  में प्रवेश करने हेतु द्वार खुला नजर आया जहां से प्रदर्शनकारी आराम से आ जा रहे है । 
    गौरतलब है की इस रास्ते से महज़ 50 मीटर दूरी पर पंजाब सरकट हाउस है । जहां पंजाब सरकार के कई मंत्रियों के निवास है ।

  • 4 युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, एक काबू, देखें वीडियो

    4 युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, एक काबू, देखें वीडियो

    पंचकूला (अजीत झा): सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली पंचकूला पुलिस एवं हरियाणा सरकार का नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मगर यही नारे सिर्फ कागजों में ही नजर आते हैं। जमीनी हकीकत में तो यह बातें सिर्फ हवा हवाई साबित होती है। बात कुछ यूं है कि पंचकूला के सेक्टर 19 चौकी थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची की उम्र लगभग 15 साल बताई जा रही है। नाबालिग से रेप करने वाले 4 युवक बताए जाते हैं।

    इनमें से एक को पुलिस ने काबू कर लिया है। बच्ची से पुलिस द्वारा पूछताछ की जारी है। बताया जा रहा है सेक्टर 19 में हरियाणा के रहने परिवार की बच्ची किसी काम से जा रही है। इसी दौरान 3 युवकों ने बहाने से बच्ची को बुलाया और घर में उसको बंद करके उसे नशे का इंजेक्शन लगाया। जिसकी पुष्टि उनके कमरों से मिले हुए तमाम अवैध वस्तुओं से हो रही है। वही जब इस मामले की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को हुई तो लोगों ने मौके पर ही इन युवकों को घेर लिया। जिनमें 3 युवक भागने में सफल रहे और जबकि एक को काबू कर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

    इसके बाद लोगों ने उक्त युवक को सेक्टर 19 पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछे तो वह बिना कुछ सवाल का जवाब दिए हुए वहां से निकल गए। वहीं सेक्टर 19 चौकी इंचार्ज सतेंदर से जब हमने बात करने की कोशिश की तो मीडिया से दूरी बनाई रखी। ऐसा लगता है कि पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और मीडिया कर्मियों को जानकारी मिली है कि जो युवक है वह कहीं कोई सरकारी  मुलाजिम है।

  • सकेतड़ी मंदिर में शिव भक्तों का लगा तांता, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा, देखें वीडियो

    सकेतड़ी मंदिर में शिव भक्तों का लगा तांता, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा, देखें वीडियो

    पंचकूला (अजीत झा) : महाशिवरात्रि पर्व की बात करे तो हर साल देशभर के मंदिरों में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता हैं क्योंकि हिन्दुओं के आराध्य भगवन शिव के प्रति लोगों की आस्था हैं जिसके मध्यनजर शिवरात्रि के शुभ अवसर पर छोटे से बड़े मंदिरों में लाखों की तादाद में श्रद्धालुगण भगवान शिव की शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामना मांगते हैं। तो वही बात करे पंचकूला स्थित प्राचीन शिव सकेतड़ी मंदिर की तो हर वर्ष मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य आयोजन किया जाता हैं, ताकि श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर सके। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर एनकाउंटर टीवी पंचकूला से पत्रकार अजीत झा और उनकी टीम ने सकेतड़ी मंदिर में विशेष कवरेज की।

    इस मौके पर सकेतड़ी मंदिर कमेटी के प्रधान केडी शर्मा से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा की गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हैं। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर कमेटी ने पूरे प्रबंध किये हैं 300 क्विंटल दूध, 60 क्विंटल बेर केले और हर तरह के फल रखे गए ताकि शिव भगत प्रसाद ग्रहण कर सके। 12 बज के 1 मिनट पर मंदिर के कपाट खुल गए थे तभी से श्रद्धालुगण  भगवान शिव के दर्शन करने लाखों की संख्या में आ रहे हैं।

    प्रधान शर्मा ने कहा इसमें सबसे बड़ा सहयोग पंचकूला प्रशासन एवं पुलिस का अहम सहयोग रहा लोग सुचारु रूप से दर्शन कर रहे। करीब 300 पुलिस कर्मी तैनात किये गए जबकि मंदिर कमेटी के 900 वॉलन्टियर तैनात किये गए हैं। ताकि श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर सके। तो वही श्रद्धालुगणों ने कहा मंदिर कमेटी द्वारा बहुत ही भव्य आयोजन किया गया हैं। हमने बड़े ही शांतिपूर्वक भगवान शिव की पूजा अर्चना की और जल चढ़ाया।

  • पंजाबः खनन का विरोध करने पहुंचे किसान को ट्रैक्टर चालक ने कुचला, मौत

    पंजाबः खनन का विरोध करने पहुंचे किसान को ट्रैक्टर चालक ने कुचला, मौत

    मोहालीः गांव हंडेसरा में शामलात की जमीन पर हो रहे अवैध खनन को रोकने को लेकर एक किसान नेता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह (70) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि मृतक के बेटे भूपिंदर सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि सुबह करीब 4 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी भरने की आवाज आई तभी पिता गुरचरण सिंह (60) निवासी गांव बराना ने जब घर के बाहर आए और ट्रैक्टर ट्राली भरने वालों को रोका तो ट्रैक्टर ट्राली चालक समेत अन्य व्यक्तियों ने बहस के बाद ट्रैक्टर-ट्राली से गुरचरण सिंह को कुचल दिया।

    मृतक के परिजनों ने इस बारे में 112 हैल्पलाइन पर कॉल करके सूचना दी। घायल गुरचरण सिंह को परिजन डेराबस्सी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी जसविंदर सिंह काला, हरविंदर सिंह ङ्क्षछदा, हरविंदर सिंह गुग्गु और कुछ अन्य लोगों की पहचान कर ली है और उनमें से एक जसविंदर सिंह काला को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।