Category: Chandigarh

  • प्रशासन की वायदा खिलाफी के विरोध में वर्करों ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन 

    प्रशासन की वायदा खिलाफी के विरोध में वर्करों ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन 

    चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लॉयज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के आव्हान पर जीएमएसएच सैक्टर 16  में काम करते कर्मचारीयों की तरफ से प्रशाशन की वायदा खिलाफी के विरोध मे तथा समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हॉस्पिटल के बाहर  पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

    जहा यह बताना जरूरी है कि कोऑर्डिनेशन कमेटी चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारीयों की मांगो पर दिय अशुवशन को पूरा नहीं किया और ना ही मांगो के संबंध दिए गए भरोसे अनुसार मुलाजिम प्रतिनिधियों से बात की है। लीडरशिप ने कहा कि जब प्रशाशन के जुमेवार अधकारी भरोसा तोड़ते है तो कर्मचारीयों में रोष उत्पन होना सुभाविक है। जिसका एंप्लॉयज एंप्लॉयर संबंधों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।उन्होंने प्रशाशन से पुण्य अनुरोध किया कि बात चीत रही मुलाजिम मसले को हल किया जाए नही तो पुतला फूंक प्रदर्शन जारी रहेंगे।

    प्रदर्शनकरीयो को संबोधन करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार,  ने मांग की आउट सोर्सेड वर्करों के लिए सिक्योर्ड पॉलिसी बनाई जाए तथा समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए, इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जल्द लागू किया जाए। डीसी रेट्स में रह रही विसंगतियों को दूर किया जाए। आउट सोर्सिंग वर्करों को सैलरी समय पर दी जाए, सर्विस प्रोवाइडरो द्वारा वर्करों का शोषण रोका जाए।

    खाली  पड़ी नर्सिंग ऑफिसर,टेक्नीशन, अटेंडेंट तथा क्लास फोर की सभी कैटेगरीज की  पोस्टों को जल्द भरा जाए तथा एबोलिश हो चुकी पोस्टों को बहाल करवाया जाए। डेथ केस में वर्करों को जल्द नौकरी दी जाए। वर्करों  को औरों के इलावा दी वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनीयन के प्रधान राजिंदर कुमार, महा सचिव जगमोहन सिंह,  इलेक्ट्रीकल वर्कमैन यूनीयन के प्रधान किशोरी लाल चेयर मैन वरिंदर बिष्ट, सुखविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, जज संधू आदि  ने भी संबोधन किया।

  • धरने पर बैठे पुलिस के 6600 चयनित सिपाहियों से मिले OSD, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    धरने पर बैठे पुलिस के 6600 चयनित सिपाहियों से मिले OSD, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    पंचकूला ( अजीत झा ): करीब 90 दिन से अपनी जोइनिंग की मांग को लेकर धरने पर बैठे हरियाणा पुलिस के चयनित 6600 कैंडिडेटस का धरना आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरना समाप्त करवाया और आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर उनकी जॉइनिंग करवा दी जाएगी।  इस घोषणा के बाद हरियाणा पुलिस के चयनित कैंडिडेट ने अपना धरना समाप्त कर लिया।

    वर्ष 2019 में हरियाणा पुलिस के सिपाही पद के लिए भर्ती प्रक्रिया की गई थी लेकिन उस भर्ती के बाद 6600 महिला पुरुष चयनित कैंडिडेट्स को जोइनिंग नहीं दी गई थी और करीब 3 महीने से पंचकूला के सेक्टर 5 धरना स्थल पर धरना दे रहे थे लेकिन आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव धरना स्थल पर पहुंचे और धरना समाप्त करवाया।

    मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस में चयनित कैंडीडेट्स की 15 दिन में जॉइनिंग करवा दी जाएगी। जवाहर यादव ने कहा कि उनकी सरकार के समय कोई भी भर्ती रद्द नहीं हुई बल्कि दो भर्तियों की जांच सरकार द्वारा खुद करवाई गई है । उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग हैं जिनका वह नाम नहीं लेना चाहते हैं उनके द्वारा हरियाणा सरकार द्वारा की जाने वाली भर्तियों में अड़चन डाली जाती है और उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में चयनित कैंडीडेट्स की जॉइनिंग को रुकवाने का काम सरकार ने नहीं किया बल्कि विपक्ष द्वारा देरी करवाई गई है।

  • चंडीगढ़ः रोज गार्डन में 51 वें रोज फेस्टिवल में 831 तरह के लगाए गए फूल, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ः रोज गार्डन में 51 वें रोज फेस्टिवल में 831 तरह के लगाए गए फूल, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : हर साल नगर निगम द्वारा चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाता हैं  तो इसी कड़ी में इस बार भी निगम द्वारा 51 वें रोज फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, सांसद किरण खेर, नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा, चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता आदि ने रोज फेस्टिवल का जायजा लिया। 3 दिवसीय रोज फेस्टिवल में तरह तरह की प्रदर्शनी लगायी गयी हैं।

    तो वही इस फेस्टिवल का लड़के और लड़कियों ने भी खूब लुफ्त उठाया। कलाकारों ने भी अपनी कलाकारी दिखाकर लोगों को अपनी और आकर्षित किया। ट्राईसिटी के लोगों के साथ-साथ फॉरैनेरस ने भी खूब लुफ्त उठाया। एनकाउंटर न्यूज़ के रिपोर्टर अजीत झा ने जब चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा की इस बार हमने रोज फेस्टिवल में बहुत कुछ नए करने की कोशिश की हैं सबसे पहले तो हमारे मालियों की सौगात हैं हमारे चंडीगढ़ और ट्राईसिटी के लोगों के लिए।

    इस रोज फेस्टिवल में 831 तरह-तरह के यहां फुल खिलाएं गए हैं। कमिश्नर मित्तरा ने कहा रोजg फेस्टिवल में पहली बार स्वक्ष रसोई एवं स्वक्ष बाजार एवं 3 दिन तक लाइट एंड साउंड का आयोजन किया हैं जिसमें आर्टिस्ट 17, 18, 19 की रोज शाम को अपनी परफॉरमेंस देंगे।

  • ड्यूटी दौरान होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों ने रखी ये मांग, देखें वीडियो

    ड्यूटी दौरान होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों ने रखी ये मांग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः पंजाब में होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों ने अनुकम्पा के आधार पर सरकार से नौकरी की मांग की। आज यहां मोहाली प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, प्रेस सचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि हमारे पिता की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई । उन्होंने कहा कि पंजाब होमगार्ड में ड्यूटी के दौरान वर्ष 2007 के बाद से 2022 तक उनके परिवार के सदस्यों को पंजाब सरकार द्वारा अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई थी, लेकिन वर्ष 2007 से पहले परिवार के किसी भी सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी गई और न ही केवल एक मृतक परिवार को सहयोग के लिए पेंशन जैसी सुविधा दी गई।

    उन्होंने कहा कि हमारे पिता ने आतंकवाद के समय में पूरी ईमानदारी और कर्मठता से अपने कर्तव्यों का पालन किया था और उनके बाद पंजाब सरकार द्वारा परिवार के सदस्यों को कोई लाभ या आर्थिक सहायता नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन किसी ने हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान सरकार के माननीय विधायक हैं। और हमने इस संबंध में मंत्रियों को एक मांग पत्र भी दिया है।

    इसके अलावा हमने शीर्ष पुलिस अधिकारी (डीजीपी पंजाब (होमगार्ड)) को एक पत्र दिया है। नेताओं ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के ओएसडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था लेकिन अभी तक न तो हमारी मांग मानी गई और न ही हमें मुख्यमंत्री से मिलने का समय मिला. उनकी मांग थी कि अनुकंपा के आधार पर उन्हें नौकरी दी जाए और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 20 दिन में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे परिवार समेत भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर बिक्की राम, दिलबाग सिंह आदि भी मौजूद रहे।

  • बंदी सिखों दौरान झड़प का मामलाः पुलिस ने 10 नए प्रदर्शनकारियों के फोटो किए जारी

    बंदी सिखों दौरान झड़प का मामलाः पुलिस ने 10 नए प्रदर्शनकारियों के फोटो किए जारी

    चंडीगढ़: मोहाली सीमा पर 8 फरवरी को बंदी सिखों की रिहाई के लिए पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने 10 नए प्रदर्शनकारियों के फोटो जारी किए। पुलिस ने लोगों से इनके बारे में जानकारी देने की अपील की है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। अब तक कुल 40 फोटो जारी कर दिए गए हैं, जिनमें से 8 की पहचान हो गई है। बता दें कि सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा काफी समय से सेक्टर-52-53 के चौक पर प्रदर्शन कर रहा है।

    बीते 8 फरवरी को बातचीत के दौरान अचानक कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। पुलिस का आरोप है कि हमलावर हथियार सहित काफी सामान भी लूट कर ले गए हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शुरुआत में सात नेताओं समेत कुल आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन सभी पर हत्या का प्रयास, लूट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आर्म्स एक्ट समेत कुल 17 धाराएं लगाई हैं। मामले में गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, लोक अधिकार लहर, अमर सिंह चहल, दिलशेर सिंह जंडियाला, जसविंदर सिंह राजपुरा, रुपिंदर जीत सिंह व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

  • पंजाबः मान सरकार का बड़ा एक्शन, 6 अधिकारी किए बर्खास्त, जानें मामला

    पंजाबः मान सरकार का बड़ा एक्शन, 6 अधिकारी किए बर्खास्त, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर पंजाब की मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब सरकार ने 39 करोड़ रुपये के एससी पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल पाए गए 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से चार अधिकारी सामाजिक न्याय अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग में कार्य करते थे, जबकि दो वित्त विभाग में काम करते थे। बर्खास्त किए गए लोगों में उप निदेशक परमिंदर सिंह गिल, चरणजीत सिंह, उप नियंत्रक मुकेश भाटिया, अनुभाग अधिकारी राजिंदर चोपड़ा, दो वरिष्ठ सहायक राकेश अरोड़ा और बलदेव सिंह शामिल हैं। बर्खास्तगी के आदेश सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दिए हैं।

    यह घोटाला 2019 में तत्कालीन सामाजिक न्याय मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के कार्यकाल के दौरान सामने आया था। तब तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय) कृपा शंकर सरोज ने अपनी रिपोर्ट में अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति के वितरण में 55.71 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाया था। दावा किया गया था कि निजी संस्थानों को 16.91 करोड़ रुपये गलत तरीके से वितरित किए गए थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही इस घोटाले की जांच कर रही है।

    पंजाब की पिछली चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 1 जनवरी 2022 को इस मामले में 50 करोड़ रुपये और उससे अधिक की वसूली का सामना कर रहे संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का फैसला किया था। बताया गया था कि बाद में गलती से जारी की गई राशि की वसूली की जा सकती है। सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी स्कॉलरशिप के वितरण में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए मुखर रही थी, लेकिन अब इस पर धरातल पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    वहीं अगस्त 2020 को पूर्व अपर मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक) कृपा शंकर सरोज ने छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता को लेकर तत्कालीन मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंपी थी। जांच पूर्व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीआर बंसल ने की थी। जांच अधिकारी ने बताया था कि तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा रिकॉर्ड किए गए नोटिंग पेज रिकॉर्ड से गायब पाए गए थे।

  • चंडीगढ़ः Rose Festival में पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

    चंडीगढ़ः Rose Festival में पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

    चंडीगढ़/प्रवेशः यूटी के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उत्तर भारत के पटल पर ख्याति प्राप्त चंडीगढ़ के रोज फेस्टिवल फेस्टिवल में आयोजित किए जाने वाले लाइट एंड साउंड कार्यकर्म का आनंद लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज फेस्टिवल में पहली बार लाइट एंड साउंड कार्यकर्म का आयोजन चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा किया गया है।

    चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा आयोजित रोज फेस्टिवल का उद्घाटन आज चंडीगढ़ की संसद किरण खैर द्वारा किया जाएगा। बीती रात चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा आयोजीत लाइट एंड साउंड का जायजा लिया गया जिस दौरान चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शिरकत की और लाइट एंड साउंड का आनंद उठाया ।

  • 4 दुकानों के ताले तोड़ सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    4 दुकानों के ताले तोड़ सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    पंचकूलाः शहर में लूटपाट को चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं देर रात चोरों ने सेक्टर 6 की मार्किट में 4 दुकानों पर वारदात को अंजाम दिया है। चोर 4 दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों में पड़ा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वहीं चोरी की सूचना मिलने पर पंचकूला सेक्टर 7 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 300 पुलिसकर्मी होंगे तैनात 

    महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 300 पुलिसकर्मी होंगे तैनात 

    पचंकूला ( अजीत झा ) : महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर पंचकूला पुलिस अलर्ट मोड पर है। 7 पुलिस नाकें 300 पुलिस कर्मी तैनात किए गए है।हर वर्ष की तरह 18 फरवरी को शिव महादेवपुरा सेकेट्री मन्दिर में महाशिव रात्रि के उपलक्ष पर मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस मेले में अलग-अलग राज्यो से श्रद्वालु दर्शन करनें के लिए आते है। जो मेले को लेकर डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन की ओर कानून व्यवस्था बनाएं रखनें के लिए कडे सुरक्षा के प्रबंध किये गये है। जिस मेले में कानून व्यवस्था को बनाएं रखनें एसपी सुरेन्द्र कुमार यादव को नियुक्त किया गया। जिसके नेतृत्व में मेले में कड़ी सुरक्षा व उचित व्यवस्था को लेकर 7 पुलिस नाकें लगाए गये है। जिन नाकों द्वारा चैकिंग व निगरानी की जायेगी और इसके साथ ही कानून व्यवस्था को बनाएं रखनें के लिए करीब 300 पुलिस कर्मचारियो को तैनात किया गया है। इसके अलावा मेले के दौरान ट्रैफिक स्थिति से निपटनें के लिए पार्किगं को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यवस्था की गई है। 

    इसके अलावा पुलिस उपायुक्त के निर्देशानुसार मेले के दौरान सदिंग्ध व्यक्तियों /जेबकतरो/दुश्चरित्र व्यक्तियों पर कडी निगरानी हेतु क्राईम ब्रांच की अलग टीमों को साधे कपडो मे तैनात किया गया है । इसके साथ ही मेले में सचांर व्यव्स्था को सूचना को आदान प्रदान को लेकर अस्थाई तौर पर नियंत्रण कक्ष की व्यस्था की गई है औऱ मेले के दौरान असमाजिक गतिविधियो पर निगरानी हेतु व भीड को नियंत्रण हेतु 5 पेट्रोलिंग पार्टी को भी तैनात किया गया है ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार से असमाजिक गतिविधि उत्पन्न ना हों । इसके साथ मेले के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस रिजर्व औऱ खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है ।

    पुलिस उपायुक्त पचंकूला श्री सुमेर प्रताप सिह नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की कोई सदिंग्ध वस्तु या कोई सदिंग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उस बारे पुलिस को सूचित करें और मेंले के दौरान किसी भी प्रकार का नशीले पदार्थो का सेवन ना करें और मेले के दौरान बगैर जान पहचान के किसी भी अन्जान व्यकित से प्रशाद के रुप में कोई भी खानें पीनें वस्तु का सेवन ना करें औऱ महिलाए पहनें हुए जेवरात इत्यादि को सभांलकर कर रखे है औऱ मेले के दौरान जेब कतरों या पर्स स्नैंचिग इत्यादि को घटना बारें खुद को सावधान रखे और किसी प्रकार से सदिग्ध व्यकित नजर आता है तो उस बारे पुलिस को सुचित करें ।

  • 400 करोड़ रूपये के रेत खनन घोटाले को लेकर अकाली दल ने सीबीआई से की जांच की मांग

    400 करोड़ रूपये के रेत खनन घोटाले को लेकर अकाली दल ने सीबीआई से की जांच की मांग

    आरोपः वाहनों से मिलने वाली राॅयल्टी का आधा हिस्सा जाता आप पार्टी को 

    चंडीगढ़ (ए.एन.एस):  पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने पिछली कांग्रेस सरकार से जुड़े दो रेत खनन माफिया सरगनाओं के अनुबंधों को समाप्त करने के एक महीने बाद ही नवीनीकृत करने के लिए आम आदमी पार्टी के खिलाफ पंजाब में रेत और बजरी ले जाने वाहनों से राॅयल्टी वसूल करने के 400 करोड़ रूपये के घोटाले में शामिल होने के लिए ‘कटटर इमानदार’ सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। अकाली नेता ने मुख्यमंत्री  पर आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर राॅयल्टी घोटाले की अगुवाई करने का आरोप लगाते हुए रसीदें दिखाई, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे रेत पर सरकार द्वारा घोषित 7 रूपये प्रति क्यूबिक फीट राॅयल्टी का केवल एक अंश ही राज्य सरकार द्वारा इकटठा किया गया, जिससे आप पार्टी द्वारा अंतर-राज्यीय वाहनों से वसूली का संकेत मिलता है।

    उन्होने यह भी खुलासा किया कि कैसे नई खनन नीति ने मुख्यमंत्री को अंतरराज्यीय वाहनों पर राॅयल्टी तय करने का अधिकार दिया और बताया कि इस खाते से एकत्रित अधिकांश फंड राज्य के खजाने के बजाय सीधे आम आदमी पार्टी को जा रहा हॅै। उन्होने कहा, ‘‘ रेत और बजरी से भरे 2000 से अधिक ट्रक पड़ोसी राज्यों से पंजाब मे आते हैं, उससे मिलने वाली राॅयल्टी का कम से कम आधा हिस्सा ‘‘ आप ’’ द्वारा हड़प लिया जाता है’’। बिक्रम सिंह मजीठिया ने यह भी दावा किया कि दो खनन माफिया सरगना राकेश चैधरी और अशोक चांडक को आप पार्टी के लिए पैसा इकटठा करने के एकमात्र मकसद से एक गुप्त सौदे में पंजाब में खनन का प्रभार दिया गया था। उन्होने कहा कि पिछले साल 21 दिसंबर को मोहाली और रोपड़ जिलों में रेत खनन के चैधरी के अनुबंध को खत्म करने के बाद आप पार्टी की सरकार ने इस साल 27 जनवरी को उन्हे वही जोन देकर अनुबंध को नवीनीकृत कर दिया था।

    उन्होने कहा, ‘‘ यह अनुबंध रोपड़ जिले में चैधरी के खिलाफ चार मामले दर्ज होने के बावजूद किया गया, इसके अलावा चैधरी द्वारा लगाए गए ‘‘गुंडा टैक्स’’ का खुलासा होने के बाद उच्च न्यायालय द्वारा चिहिंत सीबीआई जांच के बावजूद ऐसा किया गया। सरदार मजीठिया ने कहा कि दूसरे ठेकेदार अशोक चांडक, जो कांग्रेस आलाकमान के बेहद करीबी थे, का भी पिछले साल 21 दिसंबर को उनका अनुबंध को समाप्त कर दिया गया था, तथा पिछले महीने 31 जनवरी को नवीनीकृत कर दिया गया । उन्होने कहा कि चांडक को लुधियाना, जालंधर और नवांशहर के वही इलाके दिए गए , जहां से वह पहले कांग्रेस कार्यकाल के दौरान रेत का खनन करता था।

    इन दोनो घोटालों को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से भी बड़ा करार देते हुए सरदार मजीठिया ने कहा, ‘‘ अब यह स्पष्ट हो गया है कि मान सरकार बेईमान सरकार है, जो पंजाब के खजानेे की कीमत पर आप पार्टी के चुनाव अभियानों के लिए पैसा इकटठा कर रही है’’।  अकाली नेता ने कहा यही कारण है कि आप पार्टी की सरकार जानबूझकर पिछले 11 महीनों से खनन नीति नही लेकर आई है। उन्होने कहा, ‘‘यह खनन माफिया के साथ सौदा करना चाहता है और अब ऐसा ही किया है’’। उन्होने कहा आप पार्टी की सरकार ने इस सौदे के बीच कुछ भी नही आने दिया- यहां तक कि मोहाली में अवैध खनन में लिप्त होने के लिए राकेश चैधरी को जारी 26 करोड़ रूपये की वसूली का नोटिस तक नही दिया गया और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सवाल किया गया कि उसके खिलाफ अभी तक आपराधिक कार्रवाई शुरू क्यो नही की गई।

    सरदार मजीठिया ने यह भी सवाल किया कि आप पार्टी की सरकार बार बार रेत की कीमतें तय करने में क्यों विफल रही है? उन्होने कहा कि आप पार्टी की सरकार ने सबसे पहले अगस्त में कांग्रेस सरकार द्वारा निर्धारित 5.50 रूपये प्रति क्यूबिक फीट से बढ़ाकर 9 रूपये प्रति क्यूबिक फीट कीमत की और फिर हाल ही में पुरानी कीमत कर दी गई। उन्होने कहा कि स्पष्ट हो गया है कि खनन माफिया के साथ समझौता के तहत किया गया है , और इसकी जांच की जानी चाहिए।

    अकाली नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर अवैध खनन राज्य के खजाने के साथ साथ नौजवानों को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होने कहा, ‘‘  जैसा कि उच्च न्यायालय ने कहा है कि अंतराष्ट्रीय सीमा के साथ  नदी के तल में अवैध खनन कर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है। उन्होने कहा कि  अरविंद केजरीवाल के दावों के बावजूद कि आप पार्टी की सरकार अकेले रेत खनन से सालाना 20 हजार करोड़ रूपये एकत्र करेगी। उन्होने कहा कि  सरकार रेत खनन से कोई फंड जुटाने में नाकाम रही है, इससे स्पष्ट होता है कि इसने खनन माफिया के साथ सौदा किया  है।