Category: Chandigarh

  • चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी ओनर के लिए राहत भरी खबर, शेयर वाइज रजिस्ट्री दोबारा शुरू करने के लिए एकमत हुए सभी राजनीतिक दल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी ओनर के लिए राहत भरी खबर, शेयर वाइज रजिस्ट्री दोबारा शुरू करने के लिए एकमत हुए सभी राजनीतिक दल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। प्रॉपर्टी एसोसिएशन प्रॉपर्टी शेयरहोल्डर वेलफेयर एसोसिएशन बिल्डर आफ चंडीगढ़एंड ट्राइसिटी प्रॉपर्टी कंसलटेंट वेलफेयर फेडरेशन चंडीगढ़ जैसे कई संगठन  एक छत के नीचे कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 22 ,12 में सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट पर  विचार विमर्श के लिए  एकत्र हुए।

    गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम फैसले के बाद शहर में प्रॉपर्टी की शेयर वाइज रजिस्ट्रेशन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिमन्यु तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट को आम भाषा में समझाते हुए बताया था कि रोक अपार्टमेंट वाइज सेल पर लगी है शेयर वॉइस पर नहीं।

    इसी के साथ नवनिर्मित एसोसिएशन को अपनी हेल्पलाइन पर शहर के हजारों प्रॉपर्टी ओनर ने संपर्क किया व अपनी समस्या से अवगत करवाया  और आज बड़ी संख्या में लोग इस एसोसिएशन से जुड़े।  इस मौके पर एसोसिएशन के,  कमल गुप्ता प्रेसिडेंट चंडीगढ़ प्रोपर्टी कन्सल्टेंट एसोसिएशन, जितेंद्र सिंह जनरल सेक्रेटरी, सुभाष शर्मा मीडिया एडवाइजर व सुनील कुमार वाइस चेयरमैन  मौजूद रहे ।

  • टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने प्रशासन के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

    टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने प्रशासन के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट कॉलेजों का टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर रहा है। टीचिंग और नॉन-टीचिंग यूनियन की जॉइंट एक्शन कमेटियां प्रशासन के खिलाफ विरोध जता रही हैं। यूनियन का कहना है कि प्रशासन ने टीचर्स के लिए सेंट्रल सर्विस रुल्स लागू नहीं किए और नॉन-टीचिंग स्टाफ का छठा पे कमीशन भी लागू नहीं किया।

    DAV कॉलेज टीचर्स यूनियन के प्रेसिडेंट सुमित गोखलानी ने कहा कि प्रशासन ने पिछले महीने पंजाब सरकार की 7वें पे कमीशन नोटिफिकेशन को अडॉप्ट किया था। हालांकि मार्च, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्री की घोषणा के बावजूद सेंट्रल सर्विस रुल्स उन पर लागू नहीं किए।

  • पुलिस में चयनित अभ्यर्थी ने भर्ती ना किए जाने पर बॉर्डर पर लगाया धरना, देखें वीडियो

    पुलिस में चयनित अभ्यर्थी ने भर्ती ना किए जाने पर बॉर्डर पर लगाया धरना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : एचएसएससी की ओर से 2019 में हरियाणा पुलिस में करीब 6600 की भर्ती के मामले में पंचकूला सेक्टर 5 के धरना स्थल से भारी संख्या में सिलेक्टेड अभियार्थी मुख्यमंत्री हरियाणा से सीधी बात कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया और पंचकूला से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया लेकिन चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया गया लंबे समय से हरियाणा पुलिस में जॉइनिंग की मांग को लेकर अभ्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं और आज इसी के तहत मुख्यमंत्री आराम से सीधी बात करने के लिए चंडीगढ़ के लिए निकले थे। काबिले जिक्र है कि 2019 में 5500 पुरुष एवं 1100 महिला सिपाहियों की भर्ती के विज्ञापन निकले थे। 

    इस भर्ती का रिजल्ट अप्रैल 2020 में घोषित हुआ। इसके बाद इसके 7 अप्रैल 2020 में रिजल्ट कैंसिल हो गया। इसके बाद 31 अप्रैल, 1 मई व 2 मई 2021 को इसका री एग्जाम हुआ। इसके रिजल्ट पर इक्वल पर्सेंटेज मैथड के मुद्दे पर 51अभ्यर्थी लड़के व 8 अभ्यर्थी लड़कियों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर किया गया। मामला लंबित है। उधर, चयनित अभ्यार्थियों की ओर से बिना देर किए ज्वाइनिंग देने और इसमें  अधिक विलंब न करने की बात को लेकर धरना प्रदर्शन छिड़ा हुआ है।

    बहरहाल, आने वाले दिनों में  इस अहम मुद्दे के निर्णय को लेकर क्या होता है यह देखना होगा लेकिन पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी सरकार से जल्द उनकी जॉइनिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस की जॉइनिंग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि 6600 महिला एवं पुरुष अभ्यार्थी लंबे समय से अपनी जोइनिंग की मांग कर रहे हैं और आज जोइनिंग की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा से बातचीत करने के लिए निकले थे उन्होंने कहा कि जब तक उनकी जॉइनिंग नहीं होती तब तक उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • अवैध कंस्ट्रक्शन पर प्रशासन ने चलाई मशीन, देखें वीडियो

    अवैध कंस्ट्रक्शन पर प्रशासन ने चलाई मशीन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: शहर में अवैध निमार्ण पर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज प्रशासन की टीम गांव दरिया पहुंची। जहां चंडीगढ़ स्वीट्स के कुछ ही दूरी पर अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई पर एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस कार्रवाई को लेकर पूर्व डिप्टी मेयर एवं भाजपा नेता अनिल कुमार दुबे ने लोगों से अपील की है कि जो लोग अवैध कंस्ट्रक्शन कर रहे हैं वह ना करें। अगर प्रशासन द्वारा फिर कोई कार्रवाई होती हैं तो उसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।

  • सीएम मान और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान कोर्ट में हुए पेश

    सीएम मान और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान कोर्ट में हुए पेश

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शनिवार को चंडीगढ़ कोर्ट में आरोपी के रूप में पेश हुए। सीएम और मंत्री दो मामलों में पेश हुए हैं। वहीं अब इन केसों में आरोपी अन्य आप नेता और वर्कर भी इन केसों में पेश होंगे। विपक्ष में रहते हुए भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने पावर टैरिफ के मुद्दे पर पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने को लेकर प्रदर्शन किया था।

    वहीं दूसरा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी में किसानों की मौत के विरोध में किया गया था। बता दें कि जनवरी 2020 में भगवंत मान समेत अन्यों को दंगा करने और पुलिस इंस्पेक्टर समेत 2 कॉन्स्टेबल को चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। पंजाब में पावर टैरिफ के मुद्दे पर आप सरकार को घेरने निकली थी। सेक्टर 4 में विधायक हॉस्टल के पास पार्टी वर्कस ने प्रदर्शन किया था। यह पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कोठी का घेराव करने निकले थे। चंडीगढ़ पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल मनप्रीत कौर की शिकायत पर यह केस दर्ज किया था।

    जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर मलकीत सिंह समेत कॉन्स्टेबल विनित कुमार को चोटें आई थी। वह प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया था और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया था। इसमें कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए थे। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघना कर यह धरना-प्रदर्शन किया गया था। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मामले में IPC की धारा 147(दंगा करना), 149(गैरकानूनी रुप से एसेंबली करना), 332(सरकारी कर्मचारी को उसकी ड्यूटी के दौरान चोटिल करना), 353(सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए चोटिल करने), 188(सरकारी आदेशों की उल्लंघना करना) के तहत केस दर्ज किया था।

  • नियमों की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 7616 वाहनों के काटे चालान

    नियमों की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 7616 वाहनों के काटे चालान

    पंचकूला : ट्रैफिक पुलिस नें माह जनवरी में 44 यातायात नियमों की उल्लंघना करनें पर 7616 वाहन चालको के चालान काटे। पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार, एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा के नेतृत्व में ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही करनें वाले वाहन चालको के चालान काटे जा रहे है। जिला पंचकूला में सीसीटीवी कैमरों तथा ट्रैफिक नाकाबंदी करते हुए माह जनवरी में 486 लेन चेंज, 1022 रॉंग साईड/ यूटर्न, 1990 बिना हेल्मेट, 972 बिना हेल्मेट पीलिंयस राईडर, 728 बिना नंबर प्लेट /बिना पैर्टन नम्बर प्लेट वाहन तथा 743 जेब्रा क्रासिग वाहन चालकों के चालान किए गये इसके अलावा करीब 44 ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करनें पर कुल 7616 वाहन चालको के चालान किए गए।

    एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा नें कहा कि यातायात में वाहन चलाते समय हर सडक पर हर व्यकित के लिए मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत नियम बनाएं गये है जिन नियमों की पालना करना हमारा प्रथम कर्तव्य है ताकि यातायात में खुद को दुसरो को किसी प्रकार की कोई ठेस या कोई नुक्सान ना हो। परन्तु कुछ लापरवाह चालक जो ट्रैफिक नियमों की पालना ना करके अपनी जिन्दगी को गवां देते है। इसलिए ट्रैफिक नियमों की पालना करके ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।

  • अवैध माइनिंग पर पुलिस की कार्रवाई, रेड कर टिपर और ट्रैक्टर ट्राली को किया काबू

    अवैध माइनिंग पर पुलिस की कार्रवाई, रेड कर टिपर और ट्रैक्टर ट्राली को किया काबू

    पंचकूला: सरकार के आदेशों पर अवैध माइनिंग के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं देर रात पुलिस चौकी अमरावती ने अवैध माईनिंग दौरान टिपर, ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। पंचकूला पुलिस के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अंकित को गुप्त सूचना मिली कि बुर्ज कुटिया पिंजोर की तरफ अवैध खनन हो रहा है।

    जिस इंचार्ज पुलिश चौकी एक टीम तैयार की गई। जिसमे एएसआई रोशन, हेड कांस्टेबल संदीप,कांस्टेबल विकास ने मौका पर जाकर रेड की। पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा कार्यवाही करते हुए खनन अधिकारियों के सहयोग से अवैध खननमे 1 टिपर, 1 ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर कार्यवाही की गई। इसके अलावा पहले भी इंचार्ज पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग में टिपर,ट्रेक्टर ट्राली को इम्पाउंड करवाया गया।

  • स्कूल के बाहर तेजधार हथियारों से स्टूडेंट पर हमला, देखें वीडियो

    स्कूल के बाहर तेजधार हथियारों से स्टूडेंट पर हमला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं ऐसा ही एक मामला सेक्टर 33 सरकारी स्कूल से सामने आया है। जहां  स्कूल के बाहर कुछ अज्ञात युवकों ने स्कूल के छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान कुछ छात्र बचकर भाग निकले, लेकिन दसवीं के एक छात्र को उन अज्ञात युवकों ने मारपीट की और तेजधार हथियार से उसे घायल कर दिया।

    जिसके बाद घायल युवक को सेक्टर 32 अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र मोहम्मद फरीद ने बताया कि वह स्कूल में प्रोजेक्ट फाइल लेने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने स्कूल के छात्रों पर हमला कर दिया और उनमें से कुछ युवकों ने उस पर तेजधार से वार किया और मौके से फरार हो गए। 

    हैरानी की बात तो यह है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने स्कूल के बाहर की तेजधार हथियारों से हमला कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गौर हो कि 2 दिन से स्कूल के बाहर पीसीआर गाड़ी भी नदारद थी। अगर पीसीआर पुलिस होती तो शायद इतना बड़ा वाक्य ना घटता। इससे साफ अंदेशा लगा सकते हैं कि इन बदमाशों को चंडीगढ़ पुलिस का भी खौफ नहीं है।

  • लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर टैगोर थियेटर में पहुंचेगे बॉलीवुड एक्टर रंजीत

    लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर टैगोर थियेटर में पहुंचेगे बॉलीवुड एक्टर रंजीत

    चंडीगढ़: भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें समर्पित एक म्यूजिक इवनिंग ‘अलाइव फॉरएवर लता मंगेशकर’ का आयोजन 5 फरवरी को टैगोर थिएटर में किया जा रहा है जिसका समय सांय साढ़े पांच बजे रहेगा। यह कार्यक्रम म्यूजिकल वेव्स द्वारा रोटरी चंडीगढ़ मिडटाउन व पैथीओज़ वेलफेयर लीग के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें सेलिब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड एक्टर रंजीत होंगे। जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेट्री रवि भगत, आईएएस, पधारेंगे।

    कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से लगभग 15 गायक-गायिकाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले मुख्य गायक-गायिकाओं में परम चंदेल, बृजेश आहूजा, तरुण चंदेल, राजेश उल्फत, विकास सिंगला, दीपक गर्ग, अभिजीत, रानी सुमन, सुनीता शैजल, कोमल भारद्वाज, गुरी कौर, वैशाली, रूत्वी सिंह, डॉ. स्वार्ती, डॉ. प्रदीप भारद्वाज व डॉ. मावी शामिल रहेंगे।

  • Khalsa College में ज्वाइंट एक्शन कमिटी टीचिंग और नॉन टीचिंग ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Khalsa College में ज्वाइंट एक्शन कमिटी टीचिंग और नॉन टीचिंग ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में ज्वाइंट एक्शन कमिटी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ यूनियन की तरफ से लगातार पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी हैं। जिसमें चंडीगढ़ के अलग-अलग कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें सभी नॉन टीचिंग और टीचिंग स्टाफ शामिल है। आज खालसा कॉलेज सेक्टर 26 में यह धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें इस यूनियन के लोगों द्वारा बताया गया कि हमें 2016 से जो पे-स्केल बनता है पंजाब की तर्ज पर दिया जाए और 2022 से जो सेंट्रल गवर्नमेंट का पे स्केल बनता है वह दिया जाए।

    हम पिछले लंबे समय से कॉलेज में अपनी सेवाएं निभा रहे हैं लेकिन हमें ना तो चंडीगढ़ प्रशासन और ना ही यूटी प्रशासन और ना ही गवर्नर की तरफ से कोई मान्यता दी जा रही है। बल्कि हमें यह जताने की कोशिश की जा रही है कि सरकार आपसे तो फायदा लेगी, लेकिन सरकार आपको कोई फायदा नहीं देगी। जिससे 300 के करीब नॉन टीचिंग स्टाफ और 800 के करीब टीचिंग स्टाफ प्रभावित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हमारा संघर्ष दिन प्रतिदिन तेज होता जाएगा अगर आने वाले समय में हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम इससे भी बड़ा और तेज संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। जिससे नॉन टीचिंग स्टाफ और टीचिंग स्टाफ के साथ सेंट भी हमारे साथ आने को तैयार हैं।