Category: Chandigarh

  • Punjab News: अटकी कीरतपुर साहिब-नंगल फोरलेन परियोजना, जानें मामला

    Punjab News: अटकी कीरतपुर साहिब-नंगल फोरलेन परियोजना, जानें मामला

    चंडीगढ़ः करोड़ों रुपए की लागत से तैयार होने वाली कीरतपुर साहिब-नंगल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-503) को फोरलेन बनाने की बहुप्रतीक्षित परियोजना अटक गई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पिछले वर्ष इस परियोजना को मंजूरी दी थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना अब तक जारी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि 14 गांवों के मूल राजस्व रिकॉर्ड गायब होने के कारण काम पर ब्रेक लग गई। जिन 14 गांवों के राजस्व रिकार्ड गायब हैं, उनमें सहजोवाल, मेघपुर, मानकौर, अजौली, निक्कू नंगल, नंगली, कलसेरा, बंडलेहरी, दुकली, जोल, सगतपुर, कुलग्रां, भट्टों और दरोली शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि भूमि विवाद सुलझने और सरकारी जमीन की स्पष्ट पहचान होने के बाद ही विकास परियोजनाओं को गति मिल सकेगी।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित मार्ग में आने वाले 14 गांवों के मूल राजस्व रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं। इसी वजह से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। राजस्व विभाग अब उन गांवों को फिलहाल छोड़कर बाकी क्षेत्र के लिए अधिग्रहण अधिसूचना जारी करने पर विचार कर रहा है। हालांकि इसके लिए एनएचएआई की मंजूरी आवश्यक होगी। नंगल के एसडीएम सचिन पाठक ने स्वीकार किया कि 14 गांवों के राजस्व रिकार्ड उपलब्ध न होने के कारण फोरलेन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में तहसीलदार, नंगल ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर बताया था कि गांव निक्कू नंगल के खसरा नंबर 401, 402 और 403 के स्वामित्व रिकार्ड उपलब्ध नहीं हैं।

    लोगों से प्रमाणित दस्तावेज जमा कराने को कहा गया था। यदि कोई दावा या दस्तावेज प्राप्त नहीं होता है तो पंजाब भूमि राजस्व अधिनियम, 1887 की धारा 42(3)(बी) के तहत संबंधित भूमि को सरकारी संपत्ति घोषित किया जा सकता है। प्रशासन ने राजस्व रिकार्ड गायब होने के मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। पिछले कुछ वर्षों में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से रिकार्ड दोबारा तैयार करने का प्रयास किया गया, लेकिन भूमि स्वामित्व का पूरा विवरण बहाल नहीं हो सका। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्ड के अभाव में भूमि नामांतरण, सीमांकन और अधिग्रहण जैसी नियमित राजस्व प्रक्रियाएं भी प्रभावित हो रही हैं। साथ ही सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।

  • 435 करोड़ के 2 प्रोजेक्टों के उद्घाटन को लेकर PGI निदेशक का आया बयान, देखें वीडियो

    435 करोड़ के 2 प्रोजेक्टों के उद्घाटन को लेकर PGI निदेशक का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ के पीजीआई में ₹435 करोड़ की लागत से तैयार एडवांस मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पीजीआई प्रशासन और इंजीनियरिंग विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने ₹2,02,31,318 का टेंडर जारी किया है। पीजीआई चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। नए मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर के शुरू होने से मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। फिलहाल इन सेंटरों में ओपीडी सेवाएं संचालित हो रही हैं।

    नया मदर एंड चाइल्ड सेंटर शुरू होने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों को एक ही परिसर में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। अभी तक इन सेवाओं के लिए मरीजों और उनके परिजनों को अलग-अलग ब्लॉकों में जाना पड़ता था। सेंटर में गंभीर मरीजों के लिए अत्याधुनिक आईसीयू, वेंटिलेटर और अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर शुरू होने से स्ट्रोक, मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज और रिसर्च को भी नई गति मिलेगी।

    इस अवसर पर पीजीआई की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रधानमंत्री को दिखाई जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने आज पीजीआई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी चंडीगढ़ यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी दी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कैरों ब्लॉक स्थित बोर्ड रूम में आयोजित की गई। इस दौरान प्रोफेसर विवेक लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पीजीआईएमईआर पहुंचकर स्वास्थ्य क्षेत्र की दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर तथा एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर का उद्घाटन शामिल है।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास भी करेंगे। निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने कहा कि यह अवसर पीजीआईएमईआर के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और संस्थान की स्वास्थ्य सेवा क्षमता में उल्लेखनीय विस्तार होगा। उन्होंने संस्थान की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भी विस्तार से जानकारी साझा की। इस अवसर पर पीजीआईएमईआर के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया और आगामी कार्यक्रम की व्यापक कवरेज की अपेक्षा जताई गई।

  • KOMO HOUSE क्लब में हुआ विवाद, 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, 5 पर केस दर्ज, देखें CCTV

    KOMO HOUSE क्लब में हुआ विवाद, 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, 5 पर केस दर्ज, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 थाना पुलिस ने सेक्टर-7 स्थित कोमो हाउस क्लब में विवाद हो गया। जिसमें 2 पक्षों में जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक छात्र को कुछ नौजवानों जमकर पीट रहे है। मिली जानकारी के अनुसार एक छात्र के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी, हथियार लहराने और कार से लोगों को कुचलने की कोशिश के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिरोजपुर निवासी ध्रुव त्रेहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फ्रांस के ईडीएचईसी बिजनेस स्कूल में मास्टर्स इन फाइनेंस का छात्र है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त स्वपन थिंद के साथ क्लब के सामने खड़ा था।

    इसी दौरान काली शर्ट पहने एक व्यक्ति की उसके दोस्त से बहस होने लगी। उसने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उस व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर उंगलियां जोर से मरोड़ दीं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसकी ओर दौड़ पड़ा। मौके पर मौजूद बाउंसरों ने बीच-बचाव कर उसे हटाने का प्रयास किया। शिकायत में कहा गया है कि कुछ देर बाद आरोपी की पहचान अनिकेत गुप्ता के रूप में हुई। उसने दोबारा शिकायतकर्ता को घेर लिया और कथित तौर पर कहा, “मेरी तरफ देखने की हिम्मत कैसे हुई?” शिकायतकर्ता के इनकार करने पर बाउंसर उसे वहां से ले गए, लेकिन आरोप है कि अनिकेत गुप्ता अपने चार-पांच साथियों के साथ वापस आया और हमला कर दिया।

    पुलिस ने अनिकेत गुप्ता, जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी, बलदीप सिंह सराओ उर्फ बाली और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर क्लब मालिक तुशान और अर्जुन ठाकुर की शिकायत पर दर्ज हुई है।एफआईआर के अनुसार घटना 12 जुलाई की रात करीब दो बजे सेक्टर-7 स्थित कोमो हाउस क्लब में हुई। एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ता के चेहरे और सिर पर लगातार मुक्के मारे, लातों से हमला किया और धातु के कड़े से भी वार किए। आरोप है कि मेज उठाकर उसके सिर पर फेंकी गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसका बायां कान सुनना बंद हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि लगातार हमले के कारण वह बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गया।

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान अनिकेत गुप्ता ने खुद को जज मुनीश गुप्ता का बेटा बताते हुए शिकायतकर्ता और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का नाम लेते हुए धमकाया और कहा कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता किसी तरह वहां से निकलकर अपने दोस्तों के साथ क्लब के अंदर चला गया। इसी दौरान क्लब के मालिक और उनके मित्र तोषण अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने की कोशिश की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी फिर धमकी देने लगे और कहा कि वे सभी को गोली मार देंगे।शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों में से दो लोग अपनी कार की ओर गए और वहां से हथियार निकाल लाए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पिस्टल लहराई और क्लब मालिक की ओर तानते हुए शिकायतकर्ता को तलाशने लगे। इस दौरान मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

  • Punjab News: फीसों को लेकर अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी, गवर्नर ऑर्डिनेंस से मिली मंजूरी

    Punjab News: फीसों को लेकर अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी, गवर्नर ऑर्डिनेंस से मिली मंजूरी

    चंडीगढ़ः पंजाब में स्कूल फीस को रेगुलेट करने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी मिल गई है। सरकार के ऑर्डिनेंस को गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी खुद पंजाब के सीएम भगवंत मान की तरफ से अपनी पोस्ट में दी गई है। इसके बाद, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के बच्चों और अभिभावकों के हित में लिए गए इस बड़े फ़ैसले को मंज़ूरी देने के लिए माननीय राज्यपाल का दिल से धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया।

    प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए हमारी सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश पर गवर्नर ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस अध्यादेश के लागू होने के बाद, कोई भी प्राइवेट स्कूल मनमाने ढंग से फीस में 5% से ज़्यादा की बढ़ोतरी नहीं कर पाएगा। हमारी सरकार शिक्षा को कारोबार नहीं बनने देगी और हम आम लोगों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

    बता दें कि पिछले कुछ सालों में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। पेरेंट्स का आरोप था कि कई स्कूल हर साल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अब सरकार इस बहाने लोगों से सीधे जुड़ जाएगी। सरकार का कहना है कि पुराने नियमों की कमियों का फायदा उठाकर कई संस्थान जरूरत से ज्यादा फीस वसूल रहे थे। इसी को रोकने के लिए नया अध्यादेश लाया गया है।

    नए नियमों के तहत कोई भी गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल एक साल में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेगा। इससे पहले स्कूलों को 8% तक फीस बढ़ाने की अनुमति थी। लेकिन कई स्कूल ज्यादा फीस भी बढ़ा देते थे। जिसकी शिकायतें प्रशासन तक पहुंचती रहती है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी स्कूल की सालाना फीस 8,200 रुपए है, तो 5% बढ़ोतरी के बाद फीस में 410 रुपए का इजाफा होगा। ऐसे में अगले शैक्षणिक सत्र के लिए कुल फीस 8,610 रुपए हो जाएगी।

  • Punjab News: भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का किसानों में विरोध, निकाली बाइक रैली, ट्रैफिक डायवर्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का किसानों में विरोध, निकाली बाइक रैली, ट्रैफिक डायवर्ट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते के विरोध में आज किसानों द्वारा बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में पंजाब के किसान मोहाली से बाइक रैली निकालकर सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी मैदान पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम 2 ज्ञापन सौंपे जाएंगे। भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते, पानी और भूमि नीति समेत कई मांगों को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट पर है।

    आम लोगों की सुविधा के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है और कुछ जगहों पर आवाजाही भी सीमित रखी गई है। किसानों की बाइक रैली के कारण कुछ स्कूलों को भी बंद करने का ऐलान किया गया है। बीकेयू (राजेवाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि मोटरसाइकिल रैली में पंजाब के सभी जिलों से किसान शामिल हो रहे है। उन्होंने इसे राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ पहुंचकर अमेरिकी व्यापार समझौते, पंजाब के पानी और भूमि नीति समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

  • Mercedes का कहरः मामूली बहस के बाद तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Mercedes का कहरः मामूली बहस के बाद तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित एक नाइट क्लब के बाहर मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान 18 वर्षीय युवक ने अपनी मर्सिडीज कार से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले मौके से चला गया और कुछ देर बाद नंबर प्लेट ढककर दोबारा लौटा। इसके बाद उसने तेज रफ्तार में कार चढ़ाकर दोनों युवकों को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 18 वर्षीय अखिल के रूप में हुई है, जो पंचकूला में अपने रिश्तेदारों के घर आया हुआ था। घायलों की पहचान बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26 निवासी अमजद और संगरूर निवासी अलायंसप्रीत सिंह, जो सेक्टर-44 में रह रहे हैं, के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसी दिन छुट्टी दे दी गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस को दी शिकायत में अलायंसप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त अमजद और अन्य साथियों के साथ सेक्टर-26 के एक क्लब में पार्टी करने गया था। वहीं आरोपी अखिल भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में आया हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद जब अलायंसप्रीत और अमजद क्लब के बाहर खड़े थे, तभी अखिल ने मर्सिडीज कार रिवर्स करते समय अलायंसप्रीत के पैर पर कार चढ़ा दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ दोबारा मौके पर लौटा। इस बार उसने अपनी मर्सिडीज की नंबर प्लेट ढक दी और जानबूझकर तेज रफ्तार में कार चलाकर अलायंसप्रीत और अमजद को टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी की कार रोकने की कोशिश की और कुछ लोगों ने उस पर पत्थर भी फेंके, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। दोनों घायल सेक्टर-26 थाना पहुंचे, जहां अलायंसप्रीत सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी अखिल को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों को केस का हिस्सा बनाया गया है।
  • Punjab News: 2 घंटे चली मीटिंग खत्म, भूपेश बघेल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 घंटे चली मीटिंग खत्म, भूपेश बघेल का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा 2027 चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस के अंदर विद्रोह और राजनीतिक घमासान और तेज़ हो गया है। उन्होंने कहा कि मीटिंग में राणा गुरजीत ने आमंत्रित किया था। राणा के घर वह पहले भी कई बार आ चुके है और भोजन कर चुके है। आज मीटिंग में सभी साथियों से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने अपने मुद्दों को रखा है। हाईकमान का जो फैसला है, उस पर किसी को कोई एतराज नहीं है।

    हालांकि कुछ साथियों ने कुछ बातों को रखा है। ऐसे में जरनल सैकेटरी होने के नाते विश्वास दिलाया कि वह सभी के हितों का ध्यान रखेंगे। कोई भी नेता यह ना सोचे कि उसके ऊपर बड़े नेता का हाथ है। लेकिन यदि कोई नेता जीतने के लायक है तो निश्चित रूप से उसे टिकट मिलेगी। दूसरी बात कुछ रखी गई बातों को वह हाईकमान तक पहुंचाएंगे।

  • Punjab News: मीटिंग में एक-साथ दिखे भूपेश बघेल और चन्नी, कहा- तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे, देखें वीडियो

    Punjab News: मीटिंग में एक-साथ दिखे भूपेश बघेल और चन्नी, कहा- तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से कांग्रेस पार्टी में सियासत गरमाई हुई है। हालांकि पार्टी के नेताओं द्वारा सबकुछ ठीक कहा जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर पूर्व सीएम व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी का कहना है कि ‘हम मीटिंग में आए हैं, अंदर बैठकर बात करेंगे। तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे। हमारा स्टैंड क्लियर है।’ ऐसे में चन्नी के बयान से साफ है कि बघेल की मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो चन्नी बड़ा फैसला ले सकते हैं। मीटिंग के अंदर की तस्वीरे भी सामने आई है, जिसमें सासंद चन्नी और भूपेश बघेल के साथ बैठे दिखाई दे रहे है।

    इस दौरान भूपेश बघेल के साथ सुखजिंदर रंधावा और प्रताप बाजवा बैठे हुए है। वहीं मीटिंग से पहले ढिल्लों ने कहाकि एजेंटा साफ है। ऐसे में बघेल के सामने मुद्दों को रखा जाए और मीडिया के सामने सारी बातें की जाए। वहीं 5 दिनों से चल रहे विवाद को लेकर ढिल्लों ने कहाकि यह सब चीजें चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज सारी लीडरशीप आई हुई है। ऐसे में जो लीडर आज तक बोलते भी नहीं थे वह भी आए हुए है। वहीं सुखजिंदर रंधावा से एजेंडे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर एजेंडा बता दिया तो वह मीटिंग में कुछ नहीं रहेगा।

    ऐसे में विवाद को लेकर वह मामले को टाल-मटौल करते हुए दिखाई दिए और गैंगस्टर को लेकर मीटिंग में मुद्दा उठाने को लेकर बात की गई। इस मीटिंग में कांग्रेस हाईकमान ने चन्नी को 2-3 नेताओं के साथ मिलने को कहा था। फिर भी चन्नी गुट के करीब 80 नेता यहां पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। मीटिंग से पहले बागी गुट ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को 2027 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की मांग कर दी है। उधर, इस मीटिंग से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग दूर दिखाई दिए। दरअसल, राजा वडिंग ने बीते दिन कहा कि वह चरणजीत सिंह चन्नी, अन्य नेताओं और भूपेश बघेल के बीच होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक की जगह या समय के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Punjab News: कांग्रेस विवाद पर आज होगा फैसला, भूपेश बघेल और चन्नी की बैठक में पहुंचे सासंद और नेता, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस विवाद पर आज होगा फैसला, भूपेश बघेल और चन्नी की बैठक में पहुंचे सासंद और नेता, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में चल रहा विवाद आज थम सकता है। दरअसल, आज सासंद चरणजीत सिंह और भूपेश बघेल की बैठक में अहम फैसले हो सकते है। ऐसे में विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर कांग्रेस के सासंद और नेता पहुंचने शुरू हो गए है। सासंद सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट को पंजाब कार्य प्रभारी भूपेश बघेल से मिलने के लिए राजी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    इसके लिए रंधावा ने राणा गुरजीत सिंह से भी मुलाकात की। वहीं राणा गुरजीत के घर के बाहर पहुंचे पूर्व विधायक अजीत इंदर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को भरोसे में लेना ज़रूरी है, इसीलिए आज हम सब मिल रहे हैं। हम चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं। क्योंकि हमें हाईकमान को अपनी रिपोर्ट देनी है, और वह (भूपेश) बघेल के ज़रिए ही जाएगी। ऐसे में आज बघेल और चन्नी, रंधावा, परगट सिंह, आशु और तृप्त राजिंदर बाजवा जैसे नेताओं के बीच बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।

    हालांकि, भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि जब तक बघेल को पंजाब कांग्रेस के मामलों की देखरेख की ज़िम्मेदारी से नहीं हटाया जाता, तब तक यह अंदरूनी कलह जारी रहेगी। सूत्रों से पता चला है कि नाराज़ गुट वडिंग के बजाय बघेल के कामकाज से ज़्यादा नाखुश है। पिछले 5 दिनों से भूपेश बघेल ज़मीनी हालात का जायज़ा लेने के लिए चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इस बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चरणजीत सिंह चन्नी और अन्य नेताओं को मनाने की कोशिशें भी कीं। सूत्रों के अनुसार, रंधावा और परगट सिंह को दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं के फ़ोन भी आए। पंजाब कांग्रेस के ये दोनों नेता क्रमशः राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के कामकाज के प्रभारी हैं, इसलिए, उनकी ज़िम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।

  • चलती बस के निकले टायर, बाल-बाल बचे यात्री

    चलती बस के निकले टायर, बाल-बाल बचे यात्री

    चंडीगढ़ः सेक्टर-46 / 47 के बीच शनिवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, चलती इलेक्ट्रिक बस के दोनों टायर एक साथ निकल गए। इस घटना के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल घटना के दौरान बस में करीब 15 यात्री सवार थे जो कि रामदरबार से मलोया की तरफ जा रहे थे। दरअसल, बस के टायर निकलने पर चालक बस को तुरंत नियंत्रित कर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सामान्य गति से चल रही थी कि अचानक तेज आवाज के साथ उसका एक टायर निकल गया। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे रोक दिया। यदि बस तेज रफ्तार में होती या चालक समय पर नियंत्रण नहीं कर पाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि शनिवार की घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नई बसों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनकी तकनीकी गुणवत्ता, नियमित फिटनेस जांच और रखरखाव पर कितना ध्यान दिया जा रहा है।

    यात्रियों का कहना है कि पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन तभी सफल होगा, जब उसमें सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा भी पूरी तरह सुनिश्चित हो। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर हैं कि इस घटना की तकनीकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाती है या नहीं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।