Category: Chandigarh

  • बसों में सवार किसानों का प्रदर्शन, भारी पुलिस फोर्स तैनात, नेता उगराहां का आया बयान, देखें वीडियो

    बसों में सवार किसानों का प्रदर्शन, भारी पुलिस फोर्स तैनात, नेता उगराहां का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान सेक्टर-34 के रैली ग्राउंड में एकत्र हुए। इसके बाद किसान बसों में सवार होकर सेक्टर-17 स्थित मटका चौक की ओर रवाना हुए, जहां वे प्रदर्शन के तहत चक्कर लगाएंगे। मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता उगराहां ने कहाकि वह मटका चौक पर जाएंगे। जिसके बाद सभी किसान वापस सेक्टर-34 के रैली ग्राउंड में पहुंचेंगे। इसके बाद 3 बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा के नेता किसानों को संबोधित करेंगे और अपनी अगली रणनीतियों की घोषणा कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ प्रदर्शन किए जाने को लेकर बातचीत हुई है, लेकिन मसले को हल करके के लिए केंद्र सरकार से अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। किसानों के मार्च को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली के रूट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर खुद मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं। पुलिस द्वारा ट्रैफिक को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि आम लोगों को कम से कम दिक्कत का सामना करना पड़े।

    दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता भारतीय कृषि, डेयरी और छोटे उद्योगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसानों का आरोप है कि इसके लागू होने से सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आएंगे, जिससे किसानों की आमदनी पर असर पड़ेगा। इसके साथ ही किसान पंजाब सरकार की नई भूमि पूलिंग नीति का भी विरोध करेंगे। उनका कहना है कि यह नीति किसानों के हितों के खिलाफ है और इससे कृषि भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक जाम और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जिन लोगों को इस समय के दौरान इन इलाकों से गुजरना है, वे अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें।

  • भारत-अमेरिका डील को लेकर आज किसानों का प्रदर्शन, भारी फोर्स तैना, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

    भारत-अमेरिका डील को लेकर आज किसानों का प्रदर्शन, भारी फोर्स तैना, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर आज सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में रैली की ऐलान किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (इंडो-यूएस एफटीए) भारतीय कृषि, डेयरी और छोटे उद्योगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसानों का आरोप है कि इसके लागू होने से सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आएंगे, जिससे किसानों की आमदनी पर असर पड़ेगा।

    वहीं महापड़ाव और विशाल किसान रैली को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। किसानों की बड़ी संख्या में आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था के कारण दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का रूट बदला जाएगा और कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

    संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के साथ सेक्टर-34 प्रदर्शनी ग्राउंड पहुंचेंगे। प्रशासन ने रैली के लिए अनुमति दे दी है। बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक जाम और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जिन लोगों को इस समय के दौरान इन इलाकों से गुजरना है, वे अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें।

  • बलतेज पन्नू ने ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर केंद्र और अकाली दल पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    बलतेज पन्नू ने ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर केंद्र और अकाली दल पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ की सतलुज फिल्म को लेकर सियासत गरमाई हुई है। आज सुबह जालंधर दौरे पर आए दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फिल्म को लेकर कांग्रेस और भाजपा पर निशाने साधे थे। वहीं अब बलतेज पन्नू ने कहा कि ‘सतलुज’ फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही हटाने को लेकर सवाल खड़े किए है। पन्नू का आरोप है कि यह सब कांग्रेस शासन के दौरान हुई घटनाओं पर आधारित था और जब कांग्रेस का चेहरा बेनकाब होने लगा तो भाजपा की केंद्र सरकार ने फिल्म को हटवा दिया।

    उन्होंने कहा कि इसके बाद बीबी खालड़ा का बयान सामने आया, जो तेजी से लोगों के बीच फैला। पन्नू ने कहा कि वर्ष 1996 में खालड़ा साहिब ने अकाली दल का समर्थन इस उम्मीद में किया था कि यदि बादल सरकार सत्ता में आएगी तो उनके मामले में न्याय दिलाने की कोशिश करेगी। लेकिन बाद में, उनके अनुसार, प्रकाश सिंह बादल ने बीबी खालड़ा से कहा था कि “अब इस मामले को छोड़ दीजिए, इससे क्या लेना।”

    बलतेज पन्नू ने कहा कि खालड़ा साहिब स्वयं अकाली दल का हिस्सा रहे, इसके बावजूद उनकी कोई मदद नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि हरसिमरत कौर बादल को लगता है कि पंजाब सरकार ने फिल्म हटाने के लिए केंद्र सरकार को कोई पत्र लिखा था, तो वह उस पत्र को सार्वजनिक करें। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से कहा कि इतिहास को बदला नहीं जा सकता।

  • Punjab News: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, जल्द हो सकती है नए प्रभारी की नियुक्ति

    Punjab News: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, जल्द हो सकती है नए प्रभारी की नियुक्ति

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों की सत्ता में आने के लिए नजरें टिकी हुई है। एक और आप पार्टी चुनावों में दोबारा जीत हासिल करने की होड़ में है, वहीं अकाली-कांग्रेस सत्ता में वापसी करने के लिए जोर लगा रही है। दूसरी ओर, भाजपा भी पंजाब में अकेले दम पर सत्ता में आने की होड़ में है। भाजपा की ओर से हाल ही में चुनावों से पहले केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब प्रधान नियुक्त किया गया है।

    वहीं अब भाजपा की नजरें चुनावों से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति पर टिकी है। माना जा रहा है कि यह जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के किसी भरोसेमंद और चुनावी अनुभव वाले वरिष्ठ नेता को सौंपी जा सकती है। पंजाब भाजपा पिछले करीब 13 महीने से स्थायी प्रभारी के बिना काम कर रही है। पिछले वर्ष 12 जून को एयर इंडिया विमान हादसे में तत्कालीन पंजाब प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन के बाद यह पद खाली है।

    सितंबर 2022 में उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया था। पार्टी का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति के बाद अब संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए नए प्रभारी की तैनाती जरूरी है। नए प्रभारी की जिम्मेदारी संगठन और चुनावी तैयारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की होगी। ऐसे में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अगले 10 दिनों में अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसी क्रम में पंजाब के लिए भी नए प्रभारी के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

  • Punjab News: बैकफुट पर आया चन्नी गुट, राणा और रंधावा के बदले सुर, देखें वीडियो

    Punjab News: बैकफुट पर आया चन्नी गुट, राणा और रंधावा के बदले सुर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व सीएम व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी गुट बैकफुट पर आ गया है। दरअसल, हाईकमान के किनारा करने के बाद चन्नी गुट झुक गया। मीडिया से बात करते हुए कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत ने कहा कि ऑल इज वेल। हाईकमान से कोई बाहर नहीं, कोई ऊपर नहीं। उन्होंने कहा कि समय आने पर सब ठीक हो जाएगा। ये मेरा प्राइवेट घर है, आप अंदर आ गए अच्छा नहीं है। हाईमान से मिलने की बात पर राणा गुरजीत ने कहा कि ये हमारा इंटरनल मामला है। दरअसल, सांसद सुखजिंदर रंधावा, विधायक राणा गुरजीत और विधायक प्रगट सिंह के सुर बदल गए।

    चन्नी गुट के 2 नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इनमें सांसद रंधावा भी शामिल हैं। नेताओं का कहना है कि हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। वहीं सांसद रंधावा का कहना है कि सारी पंजाब कांग्रेस एकजुट है। हम सब मिलकर इसे सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि बघेल 6 जुलाई को पंजाब में 5 दिन के दौरे पर आए थे। कल उनका आखिरी दिन है। बता दें कि इससे पहले चन्नी दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी या उनकी टीम से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें टाइम नहीं मिला। इसके बाद चन्नी गुट ने चंडीगढ़ में विधायक राणा गुरजीत के घर में तीसरी मीटिंग बुलाई। जिसमें बघेल से मिलने का फैसला हो गया।

    उधर, AICC के पंजाब प्रभारी बघेल दूसरी बार कह चुके हैं कि पंजाब में हाईकमान का फैसला नहीं बदलेगा। उन्होंने चन्नी गुट की जिद को यह कहकर भी मखौल उड़ाया कि यह कोई गुड्‌डे-गुड्‌डी का खेल नहीं है। बघेल ने साफ कर दिया कि चन्नी और उनके गुट को हाईकमान का फैसला मानना ही होगा। चन्नी के अपने खेमे में 7 विधायक और एक सांसद के समर्थन के मुकाबले बघेल ने ये कहकर उन्हें संगठन की ताकत दिखाई कि 23 जिलों के प्रधान मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग के साथ हैं। चुनाव में MLA या पूर्व MLA को टिकट मिलेगी या नहीं, यह अभी तय नहीं लेकिन ग्राउंड पर वर्किंग के लिए जिला प्रधान ही काम आने हैं। इसलिए हाईकमान वड़िंग पर भरोसा दिखा रहा है।पॉलिटिकल एक्सपर्ट के मुताबिक पंजाब कांग्रेस में अगले 2 दिन अहम हैं। चन्नी और उनके समर्थक टूट गए तो फिर चन्नी को कोई तरजीह नहीं मिलेगी। हालांकि अगर सब एकजुट रहे तो चन्नी के साथ हो रहे व्यवहार से दलित वोट बैंक पर असर का डर देख हाईकमान उनसे मुलाकात कर सकता है।

  • Punjab News: पूर्व मंत्री को मनाने पहुंचे भूपेश बघेल और राजा वडिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व मंत्री को मनाने पहुंचे भूपेश बघेल और राजा वडिंग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में बगावत जारी है। नाराज नेताओं का गुट फिलहाल बैकफुट पर दिख रहा है। वहीं इसी बीच जानकारी आई है कि प्रियंका गांधी ने चरणजीत चन्नी से फोन पर बात की थी। ऐसे में हाईकमान से मिलने का समय मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं भूपेश बघेल पूर्व मंत्री ब्रह्म महेंद्र को मनाने पहुंचे है।

    इस दौरान भूपेश बघेल के साथ पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी मौजूद है। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का दावा है कि हाईकमान फैसला तो नहीं बदलेगा मगर सभी नाराज नेता जल्द एकजुट हो जाएंगे। चरणजीत सिंह चन्नी मोरिंडा आवास पर अपने समर्थक नेताओं की बैठक बुला सकते हैं। चन्नी समर्थकों की मांग है कि पूर्व सीएम चन्नी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए या सीएम फेस घोषित किया जाए।

  • CPWD का क्लर्क 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    CPWD का क्लर्क 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः विजिलेंस टीम ने सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) के क्लर्क को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोषी की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी गोपाल लंबे समय से एक शिकायतकर्ता की फाइल क्लियर करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। आरोप है कि वह पहले ही शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये ले चुका था। इसके बावजूद उसने फाइल आगे बढ़ाने के लिए 30 हजार रुपये और देने की मांग की।

    आरोपी ने कथित तौर पर कहा था कि जब तक बाकी रकम नहीं मिलेगी, तब तक फाइल क्लियर नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ता ने बार-बार रिश्वत मांगने से परेशान होकर इसकी शिकायत चंडीगढ़ विजिलेंस से की। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ने डीएसपी वेंकटेश की अगुवाई में ट्रैप लगाया। सेक्टर-9 स्थित पेट्रोल पंप के पास शिकायतकर्ता ने आरोपी को 30 हजार रुपये दिए।

    जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि उसके पास अब तक कितनी फाइलें आईं, कितनी लंबित हैं और कितनी फाइलें क्लियर की गई हैं। विजिलेंस इस बात की भी जांच करेगी कि क्या आरोपी ने अन्य लोगों से भी फाइलें क्लियर कराने के नाम पर रिश्वत ली थी। जरूरत पड़ने पर जिन लोगों की फाइलें आरोपी के पास लंबित या निपटाई गई हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

  • Punjab News: CM Mann का ऐलान, इन महिलाओं को नहीं मिलेंगा ‘सरकारी स्कीम’ का लाभ, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann का ऐलान, इन महिलाओं को नहीं मिलेंगा ‘सरकारी स्कीम’ का लाभ, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की महिलाओं को दी जाने वाली ‘मावां धियां सत्कार योजना’ की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने इस स्कीम को लेकर महत्वपूर्ण ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का नाम नई वोटर सूची में दर्ज नहीं होगा, वे सरकार की प्रमुख ‘मावां धियां सत्कार योजना’ सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह सकती हैं। उन्होंने पंजाब की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से भारत के चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही वोटों की शुद्धि प्रक्रिया, जिसे SIR (Special Intensive Revision) कहा जाता है, में हिस्सा लेने और फॉर्म भरने की जोरदार अपील की है।

    वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महिलाओं को बधाई देते हुए कहा, “माताओं, बेटियों और बहनों को बहुत-बहुत बधाई। मैंने उनके खातों में पैसे डालकर अपना एक और बड़ा वादा पूरा कर दिया है।” इसके साथ ही उन्होंने एक जरूरी जानकारी साझा करते हुए बताया कि चुनाव आयोग द्वारा वोटों की शुद्धि और नई वोटर लिस्ट तैयार करने का काम (SIR) बड़े जोर-शोर से किया जा रहा है।

    सीएम मान ने बताया कि नई वोटर सूची में अपना नाम सुरक्षित रखने के लिए हर योग्य नागरिक को यह फॉर्म भरना होगा। यदि कोई भी महिला यह फॉर्म नहीं भरती है, तो उसका नाम वोटर सूची से काटा जा सकता है। वोटर सूची में नाम न होने की सूरत में वह ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के तहत मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता (1000/1500 रुपये) और अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगी।

    मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने वोट के अधिकार को बचाने के लिए इस प्रक्रिया को हल्के में न लें और SIR का फॉर्म लाजमी तौर पर भरें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को यह फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आती है, तो वह अपने इलाके के लोकल वॉलंटियरों या बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) से संपर्क कर सकते हैं, जो फॉर्म भरने में उनकी पूरी मदद करेंगे।

  • Punjab News: कांग्रेस में घमासान जारी, भूपेश बघेल की दोनों ग्रुप के नेताओं से अलग-अलग बैठक

    Punjab News: कांग्रेस में घमासान जारी, भूपेश बघेल की दोनों ग्रुप के नेताओं से अलग-अलग बैठक

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में गमासान लगातार जारी है। हालांकि पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार कहा जा रहा है ऑल इज वेल। दूसरी ओर चन्नी अभी भी दूरी बनाकर बैठे है और उन्होंने मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई है। इसी के चलते आज पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने राज कुमार वेरका को सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात करने के लिए भेजा है। कांग्रेस में गुटबाजी के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल लगातार कांग्रेस नेताओं से मिले। बैठक के बाद वर्किंग प्रेसिडेंट राजकुमार वेरका ने कहा कि कांग्रेस 2027 के चुनाव को ध्यान में रखकर लगातार रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। यदि कहीं कोई मतभेद है तो उसे भी जल्द सुलझा लिया जाएगा।

    उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में पंजाब कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर नजर आएंगे और चुनाव की तैयारियों को मिलकर आगे बढ़ाएंगे। आज पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। बैठकों का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा इस बैठक में शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि दोनों फिलहाल दिल्ली में हैं। बैठक में पंजाब कांग्रेस के तीनों वर्किंग प्रेसिडेंट, महासचिवों और संगठन के अन्य पदाधिकारियों से अलग-अलग बातचीत की गई।

    दोपहर बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ भी बैठक प्रस्तावित रही, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। ईधर, बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल लगातार नेताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर रहे हैं ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके। वड़िंग ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों तक यह मंथन जारी रहेगा और सभी नेताओं से एक-एक कर चर्चा की जाएगी।

    चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा के बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर वड़िंग ने कहा कि दोनों नेताओं से भूपेश बघेल की फोन पर बातचीत हो चुकी है। वे फिलहाल पंजाब से बाहर हैं और एक-दो दिन में चंडीगढ़ आकर प्रभारी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव समिति के दोनों चेयरमैन भी जल्द इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में कुछ पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर वड़िंग ने स्पष्ट किया कि दो जिला अध्यक्ष अमरनाथ यात्रा पर गए हुए हैं।

    उन्होंने पहले ही लिखित रूप से इसकी सूचना दे दी थी, इसलिए उनकी अनुपस्थिति का कोई अन्य अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उधर, कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने दिल्ली में अपनी मौजूदगी को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि उनका दिल्ली जाना पूरी तरह निजी कारणों से है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी को विदेश जाने के लिए छोड़ने के लिए दिल्ली आए हैं और उनके दौरे का किसी राजनीतिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।

     

  • पार्क में नाबालिग का मर्डर, 24 घंटे में दूसरी घटना

    पार्क में नाबालिग का मर्डर, 24 घंटे में दूसरी घटना

    चंडीगढ़ः मौलीजागरां क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या हो गई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, देर रात सुंदर नगर पार्क में 15 वर्षीय किशोर की तेजधार हथियार ‘पंच’ से हमला कर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 3 युवकों ने घटना को अंजाम दिया और घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    मृतक की पहचान 15 वर्षीय अमित निवासी मौलीजागरां पार्ट-2, सुंदर नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात पार्क में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद तीन हमलावरों ने अमित पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके कान के पीछे पंच से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में अमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस ने तीनों हमलावरों की पहचान के लिए कई टीमों का गठन किया है और देर रात तक संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

    शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। बता दें कि इससे पहले रविवार देर रात फौजी पार्क में 26 वर्षीय आशीष की भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार दूसरी हत्या ने मौलीजागरां में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।