Category: Chandigarh

  • टर्बनेटर Harbhajan Singh पर बन रही Biopic, ये Actor निभा सकता है रोल

    टर्बनेटर Harbhajan Singh पर बन रही Biopic, ये Actor निभा सकता है रोल

    चंड़ीगढ़ः बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का खूब ट्रेंड है। कई खिलाड़ियों पर सहित देश के बहादुर सैन्य अधिकारियों पर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें जैसे एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, भाग मिल्खा भाग, चंदू चैंपियन और सैम बहादुर जैसी कई बायोपिक फिल्में हैं। ऐसे में अब एक और क्रिकेट खिलाड़ी की बायोपिक फिल्म बनने की चर्चा हो रही है। वो कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह हैं। दरअसल, हरभजन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके चर्चा में आ गए।

    इसके बाद तो मानों जैसे ही ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ भारत मैच होता तो उस मैच में हरभजन सिंह का प्रदर्शन और भी बढ़िया हो जाता है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने हरभजन सिहं को टर्बनेटर नाम दिया। क्योंकि वह सिख हैं और पग बांधते हैं। वहीं टर्मनेट का मतलब होता है तहस नहस कर देने वाला। इन दोनों शब्दों को जोड़कर हरभजन सिंह को टर्बनेटर नाम मिला। अब बॉलीवुड में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह की बायोपिक बनने जा रही है। ऐसा हम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी यह पोस्ट कह रही है। इसमें हरभजन सिंह और विक्की कौशल की फोटो के साथ एक कोट लिखा हुआ।

    यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में हरभजन सिंह ने बायोपिक में अपने किरदार के लिए विक्की कौशल को मॉडल च्वाइस बताया है। इस वायरल पोस्ट में हरभजन सिंह ने कहा है कि ‘मुझे लगता है कि विक्की कौशल मेरी बायोपिक के लिए आदर्श विकल्प होंगे। वह और मैं दोनों एक ही जिले से हैं और एक ही भाषा बोलते हैं। मैं उनसे जरूर बात करूंगा। इस पोस्ट के हवाले से तो यहीं लग रहा है कि हरभजन सिंह की बायोपिक पर बॉलीवुड में काम जरूर हो रहा है। पोस्ट में हरभजन सिंह के बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से बात करने का जिक्र करना खुद इसकी पुष्टि करता है।

    बता दें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह व बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल पंजाब के दोआबा क्षेत्र के मूल निवासी हैं। हरभजन सिंह जिला जालंधर तो विक्की कौशल जिला होशियारपुर के रहने वाले हैं। जिससे हरभजन सिंह को लगता है कि विक्की कौशल उनके किरदार से इसलिए न्याय कर पाएंगे कि उन दोनों की भाषा पंजाबी है और लहजा भी वही है, जिससे फिल्म में हू-ब-हू उनकी जिंदगी को सिल्वर स्क्रीन पर बाखूबी उतारा जा सकता है। अब इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

    हरभजन सिंह ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। टेस्ट मैच में डेब्यू करने के बाद से हरभजन सिंह कई शानदार टेस्ट जीत का हिस्सा रहे। हरभजन सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 103 टेस्ट मैच खेलें हैं जिसमें उन्होंने 417 विकेट लिए हैं। वह 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑफ स्पिनर हैं। हरभजन सिंह ने टेस्ट में 5 बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हैं औक 25 बार एक पारी में 5 विकेट चटकाएं हैं।

  • Punjab News: किसानों के प्रदर्शन को लेकर AAP Party प्रधान Aman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों के प्रदर्शन को लेकर AAP Party प्रधान Aman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज दोपहर किसान दिल्ली रवाना होंगे। लेकिन किसानों के लिए दिल्ली कूच के दौरान मुश्किलें फिर से बढ़ी हुई है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना परमिशन के किसान दिल्ली नहीं जा पाएंगे। ऐसे में अभी तक किसानों को कोई परमिशन नहीं मिली है। दूसरी ओर किसानों ने ऐलान कर दिया है कि आज 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर रवाना होगा। वहीं किसानों के दिल्ली कूच को लेकर आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का बयान सामने आया है।

    अमन अरोड़ा ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के लिए किसानों का पहला जत्था शंभू बॉर्डर से शांतिमय ढंग से पैदल रवाना हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से किसान बॉर्डर पर बैठे हुए है। पंजाब सरकार ने किसानों की केंद्र के साथ बैठक करवाकर मसला हल करवाने की काफी कोशिश की, लेकिन केंद्र के कानों पर जूं नहीं सिरक रही। अमन अरोड़ा ने कहाकि पहले केंद्र ने कहा था कि किसान दिल्ली के लिए पैदल कूच कर सकते है, लेकिन कल उन्हें पता लगा कि हरियाणा सरकार ने धारा 144 के तहत नए ऑर्डर जारी कर दिए है, जिसके चलते किसानों को पैदल जाने से भी रोका जा रहा है।

    अमन अरोड़ा ने कहा कि वह केंद्र और भाजपा पार्टी से अपील करना चाहते है कि किसान भी देश का हिस्सा हैं और वह अन्न दाता है। ऐसे में उन्होंने लंबे समय तक देश का पेट भरा है, उनके साथ ऐसा रवैय्या नहीं अपनाना चाहिए। अमन अरोड़ा ने कहा कि शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करने का किसानों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर शांतिमय ढंग से दिल्ली कूच के दौरान हरियाणा सरकार किसानों को रोकेंगी तो प्रशासन और किसानों में झगड़े होने के आसार बनते दिखाई देंगे।

    वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र को किसानों के साथ बैठकर मसले को हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और देश के 140 करोड़ लोगों को वहां जाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसानों की जो जायज मांगे है वह केंद्र हल करें। वहीं हरियाणा सरकार को किसानों के दिल्ली कूच में हस्ताक्षेप ना करने की अपील है और किसानों के मसले को केंद्र द्वारा जल्द से जल्द हल करने की अपील की है।

  • व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

    व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

    चंडीगढ़ : व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आई है। जानकारी के बुधवार दोपहर एक व्यक्ति ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश कुमार(46) के तौर पर हुई है। यह घटना धनास की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि राकेश कुमार काफी समय से काम नहीं कर रहा था। वह काफी ज्यादा ड्रिंक करता था। राकेश का एक बेटा आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है और दूसरा जोमैटो में काम करता है। दोपहर में पत्नी घर के बाहर धूप सेक रही थी। इस दौरान राकेश ने पंखे से फंदा लगा लिया।

    जब पत्नी घर के अंदर गई तो देखा पति पंखे से लटक रहा था। जिसके बाद उसने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद परिजन राकेश को पंखे से उतारकर सेक्टर 16 अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • आज PM Modi और गृह मंत्री Amit Shah के दौरे को लेकर ये रूट रहेंगे डायवर्ट

    आज PM Modi और गृह मंत्री Amit Shah के दौरे को लेकर ये रूट रहेंगे डायवर्ट

    चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को चंडीगढ़ में 3 नए कानूनों की समीक्षा समारोह में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कालेज (पेक) में होगा। इसको लेकर चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। कार्यक्रम में देश के कई बड़े राजनेता और अधिकारी शामिल रहेंगे। पीएम मोदी चंडीगढ़ में दो घंटे 45 मिनट तक रहेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आयोजित तीन कानूनों की समीक्षा समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे डेढ़ घंट तक लोगों को संबोधित करेंगे। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से उनको अब तक चंडीगढ़ में तीन कानूनों के तहत दर्ज हुए केस और उन पर कार्रवाई की जानकारी भी दी जाएगी। शाह सोमवार रात 11.00 बजे के करीब पंचकूला पहुंचे। एक जुलाई से देशभर में तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 को लागू किया गया था। इनको अच्छी तरह से लागू करने के लिए अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस की प्रशंसा भी की थी। अब प्रधानमंत्री समीक्षा समारोह में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वह सुबह 11.25 बजे चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और वहां से हेलीकाप्टर में सेक्टर-1 स्थित राजेंद्रा पार्क पहुंचेंगे। इस दौरान हरियाणा और पंजाब के डीजीपी समेत देशभर के 90 आईपीएस भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सोमवार रात से ही ट्रैफिक पुलिस ने शहर के रूट डायवर्ट कर दिए थे। इसकी जानकारी पुलिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी डाल दी थी। मंगलवार को भी शहर के कई रूट डायवर्ट रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से प्रभावित रूट की जगह दूसरे रूट अपनाने की अपील की है।

    ये रूट रहेंगे प्रभावित

    ढिल्लों लाइट प्वाइंट से एपी चौक (सेक्टर 7/8-18/19) दक्षिण मार्ग एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) सरोवर पथ: न्यू लेबर चौक से हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक) विज्ञान पथ: हीरा सिंह चौक से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) लाइट प्वाइंट  
  • Punjab News: CM Maan ने ISRO मामले को लेकर PM Modi पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Maan ने ISRO मामले को लेकर PM Modi पर कसे तंज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जमकर तंज कसे। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मान ने पीएम मोदी के ISRO दौरे का जिक्र किया। सीएम भगवंत मान का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी में हर चीज से जुड़ने की क्षमता है। मान ने पीएम मोदी पर इसरो के चंद्रयान कार्यक्रम में भाग लेने का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, “इसरो के साथ मेरा पुराना रिश्ता है, हालांकि, मैं मोदी के 8वीं कक्षा के प्रमाणपत्र के बारे में सोच रहा था।”

    सीएम मान ने कहा कि पीएम मोदी किसी भी बात की गारंटी भी दे सकते है। उन्होंने कहा कि श्री हरिकोटा में पीएम मोदी चंद्रयान-3 लांच करने के लिए चले गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का भाषण वह भी लाईव सुनने लग गए। सीएम मान ने कहा कि उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी कहने लगे कि उनका इसरो से पुराना रिश्ता है।

    सीएम मान ने कहा कि वह सोचने लग गए कि 8वीं का सर्टीफिकेट मिल नहीं रहा, इसरो विज्ञान का विषय है और उसके साथ उनका क्या रिश्ता हुआ। सीएम मान ने कहा कि वह सोचने लगे कि वह नाता कैसे जोड़ेंगे। सीएम मान ने कहा कि वह कहने लग गए कि जब तीसरी कक्षा में पढ़ते तो उस दौरान उनका पढ़ाई में हाथ कुछ तंग ही था। इस दौरान टीचर उन्हें कहने लग गए कि कभी इस-रो में बैठे, कभी कहने लगे कि इस-रो में बैठ। इसलिए इसरो से मेरा पुराना नाता है।

  • Punjab News: CM Bhagwant Mann और पार्टी प्रधान की मौजूदगी में नवनिर्वाचित 3 विधायकों ने ली शपथ

    Punjab News: CM Bhagwant Mann और पार्टी प्रधान की मौजूदगी में नवनिर्वाचित 3 विधायकों ने ली शपथ

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा 4 सीटों पर पिछले माह उप चुनाव हुए थे। इन 4 सीटों में से 3 पर आप पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं नवनिर्वाचित 3 विधायको को आज सीएम भगवंत मान और पार्टी पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा को मौजूदगी में विधानसभा शपथ दिलाई जा रही है। वहीं स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आप पार्टी के तीनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

    इस दौरान सबसे पहले विधानसभा हलका चब्बेवाल से डॉक्टर इशांक ने विधायक पद की शपथ ली। डेरा बाबा नानक हल्के से गुरदीप सिंह रंधावा और गिद्दड़बाहा हल्के से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने विधायक पद की शपथ ली। हालांकि कांग्रेस के बरनाला हलके के नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ काला ढिल्लों ने फिलहाल अभी शपथ नहीं ली और ना ही वह शपथ समारोह में शामिल हुए।

  • विवादों में घिरे Punjabi Singer Karan Aujla, पुलिस को दी शिकायत

    विवादों में घिरे Punjabi Singer Karan Aujla, पुलिस को दी शिकायत

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक करण औजला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने वाले शो का मामला चंडीगढ़ पुलिस तक पहुंच गया है। दरअसल, प्रोफेसर पंडितराव धरनेवर ने करण औजला के खिलाफ पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि करण औजला के गाने शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने मांग की है कि वे शो के दौरान चिट्टा कुर्ता, अधिया, कोच दिन, लिकर 2, गैंगस्टा और बंदूक जैसे गाने न गाएं।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर करण औजला ने स्टेज पर यह गाना गाया तो वह एसएसपी और डीजीपी चंडीगढ़ के खिलाफ कोर्ट की अवमानना ​​का मामला दर्ज कराएंगे। करण औजला का 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में इट्स ऑल ए ड्रीम नाम से शो है। शो शाम 6 बजे से है। यह शो चार घंटे तक चलेगा। पंडित पंडितराव धरणेवर ने इस संबंध में आवाज उठाई है। उनका कहना है कि ऐसे गानों का युवाओं पर गहरा असर पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि करण औजला को बुलाकर इन गानों को यूट्यूब से हटा देना चाहिए। जबकि इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।

    बता दें कि इससे पहले पंडित राव धरनेवर ने 15 नवंबर को हैदराबाद में हुए पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ शिकायत दी है। इसके बाद तेलंगाना सरकार ने दिलजीत दोसांझ, उनकी टीम और हैदराबाद के होटल नोवोटेल को नोटिस जारी किया था। वहीं, तेलंगाना सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग के रंगारेड्डी जिला कल्याण अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में गायक को लाइव शो के दौरान पटियाला पग और पंज तारा जैसे गाने नहीं गाने को कहा था। यह नोटिस वेलफेयर ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड और डिसएबल एंड सीनियर सिटीजन डिपार्टमेंट ने जारी किया था।

  • Bangladesh में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों को लेकर BJP MP Kangana Ranaut का आया बयान, देखें वीडियो

    Bangladesh में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों को लेकर BJP MP Kangana Ranaut का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर लगातार हमले होने की घटनाए सामने आ रही है। वहीं आज जुमे की नमाज के बाद चटगांव के कोतवाली पुलिस स्टेशन के पास राधा गोविंदा और शांतनेश्वरी मातृ मंदिर पर चरमपंथी संगठनों ने हमला किया गया। इसके साथ ही उन्होंने इलाके में रहने वाले सनातनी समुदाय पर भी हमला किया। आरोप है कि पुलिस और सेना के जवानों ने इस दौरान मदद नहीं की।

    वहीं हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों को लेकर भाजपा सांसद कंगना रणौत का बयान सामने आया है। कंगना ने कहा कि जिस तरह से वहां पर साधु संतों के साथ अत्याचार हो रहे है वह काफी निंदनीय है। कंगना ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि इस मामले को लेकर देश में कहीं पर कोई आंदोलन नहीं हो रहे, कंगना ने कहा कि यह चिंताजनक बाते है। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हम खड़े है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कोई विरोध नहीं हो रहा।

  • Punjab News: ट्रांसपोर्ट मंत्री ने वाहन डीलरों के खिलाफ लिया Action, USER ID की BLOCKED

    Punjab News: ट्रांसपोर्ट मंत्री ने वाहन डीलरों के खिलाफ लिया Action, USER ID की BLOCKED

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने राज्य के डिफॉल्टर मोटर वाहन डीलरों से 7.85 करोड़ रुपये के पोज़ेशन (नए वाहन खड़ा करने संबंधी) टैक्स के बकाए की वसूली के लिए सख्त कदम उठाया है। मामले की जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम-40 का पालन सुनिश्चित करने के लिए और वसूली अभियान के तहत विभाग ने वाहन पोर्टल पर डिफॉल्टर डीलरों की यूज़र आईडी अस्थायी रूप से बंद कर दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में ऐसा अभियान चलाया गया था, जब डिफॉल्टर डीलरों को नोटिस जारी किए गए थे और कुछ डीलरों को निलंबित भी कर दिया गया था।

    इसके बाद, वर्ष 2023 में दोबारा नोटिस जारी किए गए और डीलरों ने आवश्यक दस्तावेज़ और बकाया टैक्स जमा कराने का आश्वासन दिया लेकिन अधिकांश डीलर अपने वादे पर खरे नहीं उतरे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग मोटर वाहन डीलरशिप पंजीकरण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर सक्रिय रूप से निरंतर काम कर रहा है। इस दौरान, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने बताया कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाड़ा) ने राज्य परिवहन आयुक्त, पंजाब के कार्यालय को औपचारिक निवेदन करते हुए मार्केट में बहुत सारे सब-डीलरों के कामकाज को लेकर चिंताएं उजागर की थीं कि उनके व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस निवेदन पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने जांच की और पहचाने गए कई डिफॉल्टर डीलरों को निलंबित किया।

    इसके अलावा, फेडरेशन ने वाहन पोर्टल पर मोटर वाहन डीलरशिप यूज़र आईडी बनाने को सुव्यवस्थित करने के लिए “एक जीएसटी , एक वाहन” नीति लागू करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया कि फेडरेशन ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिसूचना का हवाला देते हुए कार बाज़ारों में पुरानी कारों की बिक्री और परिवहन की पहचान सुनिश्चित करने की सिफारिश की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने इस क्षेत्र में अधिक पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने और पुरानी कारों के डीलरों को कानून के दायरे में लाने के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर, 2024 को हुई लोक लेखा समिति की बैठक के दौरान विभाग को वित्तीय वर्ष 2023-24 तक के सभी बकाया टैक्सों की वसूली करने और एक महीने के भीतर समिति को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि नियमों का पालन न करने की स्थिति में संबंधित आरटीओ/आरटीए के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि इन सख्त कदमों के परिणामस्वरूप विभाग ने ऑडिट द्वारा पहचानी गई राशि में से 4.15 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक वसूल किए हैं। इसके अलावा, वर्ष 2017-18 के बाद से लेकर 13.07 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। जिन डीलरों ने अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर ली हैं, जैसे कि सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा करना और बकाया राशि जमा करना आदि, उन्हें बहाल कर दिया गया है और अब उन्हें वाहन पोर्टल के माध्यम से वाहनों की बिक्री फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है। स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने डीलरों से अपील की कि वे सभी कानूनी शर्तों का तुरंत पालन सुनिश्चित करें और कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट से बचने के लिए विभाग को पूरा सहयोग दें।

     

  • De’Orra और Seville Club के बाहर हुए धमाके में Punjab के आरोपी सहित 2 गिरफ्तार

    De’Orra और Seville Club के बाहर हुए धमाके में Punjab के आरोपी सहित 2 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित डि’ओरा व सेविले क्लब के बाहर बम धमाके के मामले में पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरसअसल, कुछ दिन पहले क्लबों के बाहर बाइक पर आए 2 युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए थे। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक हरियाणा के सिरसा और दूसरा पंजाब के खरड़ का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन पहले ही हिरासत में लिया था। वहीं शुक्रवार को दोनों आरोपी युवकों की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी डाल दी है।

    सोमवार रात को सेक्टर-26 स्थित डि’ओरा और सेवले क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए थे। धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए थे। इसके बाद मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इस बम ब्लॉस्ट की जिम्मेदारी ली थी। फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड करके लिखा है कि चंडीगढ़ में हुए बम ब्लॉस्ट हमने करवाया है। हालांकि बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था।

    इसके बाद जांच टीमें इस घटना को फिरौती मांगने के अलावा आतंकी गतिविधियों से भी जोड़कर देख रही थी। वहीं जिस जगह यह ब्लास्ट हुए हैं, यूटी पुलिस का आप्रेशन सेल व सेक्टर-26 थाना घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। वहीं, डिओरा क्लब में बम विस्फोट मामले में क्लब संचालक के एक पार्टनर युवक अर्जुन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक एक एएसआई का बेटा है और उसने कुछ दिन पहले क्लब के एक अन्य संचालक को धमकियां दी थी। आरोपी युवक को क्राइम ब्रांच में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।