Category: Sports

  • IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर शाहरूख खान का विरोध शुरू, देखें वीडियो

    IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर शाहरूख खान का विरोध शुरू, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आईपीएल में खिलाड़ियों को खरीदने को लेकर बोली लगाई गई। जहां शाहरुख खान की केकेआर टीम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीद लिया। जिसके बाद अब अभिनेता शाहरुख का विरोध होना शुरू हो गया। बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर धर्मगुरुओं समेत लोगों ने शाहरूख पर नाराजगी जाहिर की है। जिसके बाद अब शाहरुख की टीम के फैसले पर हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्या पर धर्मगुरुओं देवकीनंदन ठाकुर और जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आपत्ति जताई। कहा कि इसके बावजूद बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में क्यों खरीदा गया।

    पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम के आक्रोश जताने के एक दिन बाद गुरुवार को धर्मगुरुओं और कथावाचकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। संत ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शाह रुख का रवैया हमेशा से एक ”देशद्रोही” जैसा रहा है। उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों की निंदा की और जोर देकर कहा कि भारतीय सरकार को ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोगों और उनकी सरकार को यह समझाया जाना चाहिए कि उनका देश हिंदुओं की मदद से ही बना था।

    दूसरी ओर मुंबई में श्रीमद्भागवत कथा कह रहे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का कहना है कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हिंसक व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करना गलत संदेश देता है। उन्होंने शाह रुख को संबोधित करते हुए कहा कि यह मत भूलना इन्हीं भारतीयों ने तुम्हें हीरो बनाया है। जो हीरो बना सकता है, वह जीरो भी बना सकता है। अलीगढ़ के शाही चीफ मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने कहा कि केकेआर की टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने के निर्णय से इंसानियत शर्मसार हुई है। कोई भी व्यावसायिक या खेल संबंधी सौदा नैतिक कसौटी पर परखा जाना चाहिए।

     

  • दिग्गज खिलाड़ी ने किया सन्यास का ऐलान, खेलेंगे आखिरी मैच

    दिग्गज खिलाड़ी ने किया सन्यास का ऐलान, खेलेंगे आखिरी मैच

    नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर 39 वर्षीय उस्मान ख्वाजा ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। ख्वाजा इंग्लैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी एशेज मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगे। ऐेसे में ऑस्ट्रेलिया के पहले मुस्लिम टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर अपनी विरासत छोड़ेंगे। ख्वाजा रविवार को सिडनी में टेस्ट शुरू होने पर आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे, जिससे उनके भविष्य को लेकर महीनों से चल रही अटकलें खत्म हो जाएंगी। गौरतलब है कि ख्वाजा बचपन में इस्लामाबाद से ऑस्ट्रेलिया आ गए थे और मुश्किलों का सामना करते हुए देश के पहले पाकिस्तान में जन्मे और पहले मुस्लिम नेशनल खिलाड़ी बने। एक समय वह ऑस्ट्रेलिया में एकमात्र एशियाई फर्स्ट-क्लास खिलाड़ी थे और उन्हें एक रोल मॉडल के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने दूसरों के लिए रास्ते खोले।

    यह इस शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाज का 88वां टेस्ट होगा, जो उनके करियर का समापन होगा, जिसकी शुरुआत 2011 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू से हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी एशेज मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के पहले मुस्लिम टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर अपनी विरासत छोड़ेंगे, साथ ही उन्होंने अपने 15 साल के करियर के दौरान कथित “नस्लीय रूढ़िवादिता” पर भी निशाना साधा।

    अगर उन्हें चुना जाता है, तो 39 साल के यह खिलाड़ी रविवार को सिडनी में टेस्ट शुरू होने पर आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे, जिससे उनके भविष्य को लेकर महीनों से चल रही अटकलें खत्म हो जाएंगी। यह इस शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाज का 88वां टेस्ट होगा, जो उनके करियर का समापन होगा, जिसकी शुरुआत 2011 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू से हुई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा, “उस्मान ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है, दोनों ही तरह से – 15 साल पहले अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से हमारे सबसे स्टाइलिश और जुझारू बल्लेबाजों में से एक के रूप में अपनी शानदार उपलब्धियों के माध्यम से और मैदान के बाहर, खासकर उस्मान ख्वाजा फाउंडेशन के माध्यम से।”

    टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से मैं उस्मान को उनकी सभी उपलब्धियों के लिए धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं।” ख्वाजा का फाउंडेशन शरणार्थी, अप्रवासी, स्वदेशी और गरीब सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के युवाओं को शुरुआती क्रिकेट कार्यक्रमों और शैक्षिक सहायता के माध्यम से मदद करता है। एक योग्य पायलट ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट में 16 शतकों के साथ 6,206 रन बनाए हैं, जिनका औसत 43.39 है।उन्होंने एक साल पहले श्रीलंका के खिलाफ करियर का सबसे बड़ा 232 रन बनाया था, लेकिन उसके बाद से तीन अंकों का स्कोर नहीं बनाया है। उस्मान ख्वाजा ने यह भी कन्फर्म किया कि इंटरनेशनल रिटायरमेंट के बाद वह ब्रिस्बेन हीट के लिए बिग बैश लीग (BBL) में खेलना जारी रखेंगे।

  • Captain Harmanpreet Kaur के सामने लटलटखाई Sri Lanka, 5-0 से क्लीन स्वीप

    Captain Harmanpreet Kaur के सामने लटलटखाई Sri Lanka, 5-0 से क्लीन स्वीप

    स्पोर्ट्सः भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंकाई टीम को 5 मैचों की सीरीज के 5वें टी20 मुकाबले में 15 रन से हरा दिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना पाई। मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर लिया है।

    मैच की शुरुआत भारत के लिए थोड़ी धीमी रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गईं। गुनलन कमलिनि ने 12 और हरलीन देओल ने 13 रन का योगदान दिया। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बेहतरीन पारी खेलते 43 गेंदों में 68 रन बनाए और टीम को संभाला। अमनजोत कौर ने 21 और अरुंधति रेड्डी ने 23 रन जोड़कर भारत का स्कोर 175 तक पहुंचाया। श्रीलंका की ओर से रश्मिका सेव्वांडी, चमारी अथापथु और कविशा दिलहारी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि निमशा मीपेज को एक विकेट मिला।

    176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। भारत के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। श्रीलंका की ओर से हसिनी परेरा ने 65 रन और इमेषा दुलानी ने 50 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। श्रीलंका की पूरी टीम 160 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच 15 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की T20I सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली।

    तीसरी बार 5-0 से जीती सीरीज
    टीम इंडिया ने किसी टी20 सीरीज को तीसरी बार 5-0 से अपने नाम किया है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ किसी टी20 सीरीज को 5-0 से अपने नाम किया था। यहीं नहीं श्रीलंका के खिलाफ ये भारतीय टीम की कुल 25वीं टी20 जीत है।

  • 35 वर्षीय दिग्गज ऑलराउंडर क्रिकेट से लिया संन्यास

    35 वर्षीय दिग्गज ऑलराउंडर क्रिकेट से लिया संन्यास

    नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर डग ब्रैसवेल ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर को खत्म करने का फैसला किया है। वह पिछले दो सालों से न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे और उनकी जगह कई युवा प्लेयर्स ने ले ली थी। उन्होंने कीवी टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। वह पिछले कुछ समय से चोटों से भी परेशान रहे हैं।

    उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2011 में आया था जब उन्होंने एक टेस्ट मैच में 9 विकेट लिए थे और न्यूजीलैंड ने होबार्ट में एक फेमस विक्ट्री में ऑस्ट्रेलिया को 7 रनों से हराया था। ये आखिरी बार था जब न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर टेस्ट लेवल पर अपने ट्रांस-तस्मान राइवल को हराया था। उन्होंने पहले पारी में 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने ‘ब्लैक कैप्स’ के लिए 69 मैच खेले, जिनमें से 28 मैच टेस्ट फॉर्मेट में थे। ब्रेसवेल ने कुल 74 टेस्ट विकेट लेकर रिटायरमेंट लिया है। डग ब्रेसबेल ने कहा कि क्रिकेट मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है।

    युवा प्लेयर के तौर पर मेरा सपना था कि मैं क्रिकेट खेलूं। इसकी वजह से मुझे जो अवसर मिले हैं। उनका मैं हमेशा के लिए आभारी रहूंगा। मुझे अपने करियर के दौरान सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के साथ-साथ अपने देश के लिए भी खेलने का चांस मिला। फर्स्ट क्लास और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना एक सौभाग्य की बात है और इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। डग ब्रेसवेल एक क्रिकेट परिवार से आते हैं। उनके पिता ब्रेंडन और चाचा जॉन दोनों क्रिकेटर रह चुके हैं।

    इन दोनों ने टेस्ट क्रिकेट खेला था। इसके अलावा जॉन न्यूजीलैंड के लिए कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। डग के चचेरे भाई माइकल ब्रेसवेल भी क्रिकेट खेलते हैं, जो भारत दौरे पर न्यूजीलैंड के वनडे टीम की कमान संभालेंगे। भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डग ब्रेसवेल इतना नहीं चमक पाए हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 137 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 422 विकेट झटके थे। इसके बाद 4505 रन भी बनाए थे, जिसमें तीन शतक शामिल रहे थे।

     

     

  • Indian Under-19 World Cup टीम का ऐलान, Vaibhav Suryavanshi को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    Indian Under-19 World Cup टीम का ऐलान, Vaibhav Suryavanshi को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    हैदराबाद: अगले साल जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिसकी कमान चेन्नई सुपर किंग के ओपनर आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि विहान मल्होत्रा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा होंगे।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की। BCCI ने एक बयान में कहा कि जूनियर क्रिकेट समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज और ICC पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है, जो 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाला है।

    बीसीसीआई ने कहा कि ICC पुरुष U19 वर्ल्ड कप के आगामी संस्करण में 16 टीमें होंगी। जिन्हें चार ग्रुप में बांटा जाएगा, इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमी-फाइनल और फाइनल हरारे में होंगे। पांच बार के चैंपियन भारत (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को ग्रुप B में न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश के साथ रखा गया है।

    टूर्नामेंट में भारत अपना अभियान 15 जनवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगा, इसके बाद 17 जनवरी को उसी स्थान पर बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होंगे।

    अंडर 19 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
    आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उप कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन।

    वैभव सूर्यवंशी भी बने कप्तान
    अंडर 19 वर्ल्ड कप से पहले, भारतीय अंडर 19 टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। जिस सीरीज के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी करेंगे, जो घरेलू सर्किट में बिहार के लिए खेलते हैं।

    दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर 19 टीम
    वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उप कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।

    अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम
    फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उप-कप्तान), अब्दुल सुबहान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, अली रजा, दानियाल अली खान, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद शायान (विकेटकीपर), नकाब शफीक, समीर मिन्हास और उमर जैब।

    अंडर 19 वर्ल्ड कप की 16 टीमें को चार ग्रुप में रखा
    – ग्रुप A: भारत, बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड
    – ग्रुप B: जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड
    – ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका
    – ग्रुप D: तंजानिया, वेस्ट इंडीज, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका

  • खेल जगत में पसरा मातम, मैच शुरू होने से पहले अचानक मैदान पर गिरे कोच… मची अफरा-तफरी

    खेल जगत में पसरा मातम, मैच शुरू होने से पहले अचानक मैदान पर गिरे कोच… मची अफरा-तफरी

    खेल डेस्क। खेल जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, बांग्लादेश में इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इसी दौराना बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच के दौरान सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अचानक गिरने से ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी की मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार अली जकी मैदान पर बेहोश होकर गिर गए थे। जिसके बाद टीम के स्टाफ और मेडिकल कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत सीपीआर दिया। इसके तुरंत बाद स्टेडियम से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद उनका निधन हो गया। बीसीबी के चीफ फिजिशियन देबाशीष चौधरी ने जकी की मौत की पुष्टि की।

    प्रैक्टिस सेशन के दौरान बेहोश होकर गिरे
    प्रीमियर लीग से पहले ढाका कैपिटल्स की टीम स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान महबूब अली ने टीम की तैयारियों के बारे में भी बात की। उन्होंने मैच वाले दिन प्री-मैच ड्रिल में हिस्सा भी लिया था। हालांकि जब टीम का प्रैक्टिस खत्म होने वाला था तब वह अचानक मैदान पर बेहोश होकर गिर गए।

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बयान
    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर कहा कि कोच महबूब अली जकी के निधन पर गहरा दुख जताता है। आज सिलहट में दोपहर करीब 1:00 बजे उनका निधन हो गया। फास्ट बॉलिंग और बांग्लादेश क्रिकेट के विकास में महबूब अली जाकी के समर्पण और अमूल्य योगदान को बहुत सम्मान और आभार के साथ याद किया जाएगा।

  • टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

    टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

    खेल डेस्क। साल 2025 के खत्म होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है।ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने आज यानी 22 दिसंबर को अचानक हर तरह के क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया। भले ही उन्हें टीम इंडिया के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन हमेशा सराहनीय रहा।

    कर्नाटक क्रिकेट के मजबूत स्तंभ रहे गौतम
    कृष्णप्पा गौतम का क्रिकेट करियर करीब 14 साल लंबा रहा। वे लंबे समय तक कर्नाटक की टीम के लिए खेलते रहे और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। गौतम एक कुशल स्पिन गेंदबाज थे और जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में आकर तेज रन बनाने की क्षमता भी रखते थे। साल 2012 में उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में कदम रखा और इसके बाद लगातार अपनी छाप छोड़ते रहे।

    डोमेस्टिक क्रिकेट में रहा शानदार प्रदर्शन
    अगर उनके घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो गौतम का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है।

    -59 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 224 विकेट लिए

    -68 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 96 विकेट दर्ज हैं

    -टी20 क्रिकेट में उन्होंने 92 मैच खेलकर 74 विकेट झटके

    -ये आंकड़े बताते हैं कि वे हर फॉर्मेट में एक भरोसेमंद खिलाड़ी रहे।

    आईपीएल में कई टीमों के लिए खेला क्रिकेट
    कृष्णप्पा गौतम ने आईपीएल में भी अपनी अलग पहचान बनाई। वे चेन्नई सुपरकिंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और एलएसजी जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2021 में वे खास चर्चा में आए, जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। करीब 9 साल तक वे अलग-अलग आईपीएल टीमों के लिए खेलते रहे।

    टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक वनडे खेलने का मौका
    इंटरनेशनल क्रिकेट में कृष्णप्पा गौतम को ज्यादा मौके नहीं मिल सके। उन्होंने साल 2021 में शिखर धवन की कप्तानी में भारत के लिए एकमात्र वनडे मैच खेला। इस मुकाबले में उन्होंने 1 विकेट लिया, 3 गेंदों पर 2 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद उन्हें दोबारा भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई।

    भविष्य की योजनाओं पर अभी सस्पेंस
    रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद कृष्णप्पा गौतम ने अपने आगे के प्लान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कोचिंग, कमेंट्री या क्रिकेट से जुड़े किसी अन्य रोल में नजर आते हैं या नहीं।

    एक सफल करियर का सम्मानजनक अंत
    कृष्णप्पा गौतम ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबा सफर तय न किया हो, लेकिन डोमेस्टिक और आईपीएल क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका संन्यास भारतीय क्रिकेट के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी के सफर का अंत है।

     

  • Asia Cup 2025 Final: पाकिस्‍तान ने पहली बार U-19 एशिया कप जीता, जानें भारत को कितने रनों से दी शिकस्त

    Asia Cup 2025 Final: पाकिस्‍तान ने पहली बार U-19 एशिया कप जीता, जानें भारत को कितने रनों से दी शिकस्त

    Asia Cup 2025 Final : खेल डेस्क। पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। रविवार को दुबई स्थित ICC एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन के बड़े अंतर से मात दी। यह मैच पूरी तरह पाकिस्तान के पक्ष में रहा। Read in English:
    Pakistan Clinch U-19 Asia Cup Title with Dominant Win Over India
    भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए।

    पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 113 गेंदों में 172 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चौके-छक्के शामिल थे। उनके अलावा अहमद हुसैन ने भी अहम भूमिका निभाते हुए 56 रन बनाए।

    भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। खिलन पटेल और हेनिल पटेल को 2-2 विकेट मिले, जबकि कनिष्क चौहान ने 1 विकेट हासिल किया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पूरी टीम महज 26.1 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

    ओपनर वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 26 रन ही बना सके। दीपेश देवेंद्रन ने सबसे ज्यादा 36 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

    पाकिस्तान के गेंदबाजों ने किया कमाल पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद सय्याम, हुजैफा अहसान और अब्दुल सुभान को 2-2 विकेट मिले। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर भारत को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। अली रजा ने लिया चार विकेट 26.2 ओवर में अली रजा की गेंद पर दीपेश देवेंद्रन आउट हुए और इसी के साथ मुकाबले का अंत हो गया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में दीपेश का शॉट स्लाइस हुआ और गेंद हवा में पॉइंट की ओर गई, जहां अहमद हुसैन ने शानदार कैच लपक लिया। U-19 एशिया कप फाइनल में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार यह हार U-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार बन गई। इससे पहले 2023 के फाइनल में बांग्लादेश ने UAE को 195 रन से हराया था, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत है। जीत के बाद पाकिस्तान टीम ने मनाया जश्न अंतिम विकेट गिरते ही पाकिस्तान अंडर-19 टीम एशिया कप 2025 की चैंपियन बन गई। खिलाड़ी पाकिस्तान के झंडे लेकर मैदान में दौड़ पड़े, एक-दूसरे को गले लगाया और जीत का जश्न मनाया। इस शानदार जीत के साथ पाकिस्तान ने एक बार फिर अंडर-19 क्रिकेट में अपनी ताकत साबित कर दी। अंडर 19 एशिया कप जीतने वाली टीम
    • 1989: भारत
    • 2003: भारत
    • 2012: भारत/पाकिस्‍तान
    • 2013/14: भारत
    • 2016: भारत
    • 2017: अफगानिस्‍तान
    • 2018: भारत
    • 2019: भारत
    • 2021: भारत
    • 2023: बांग्‍लादेश
    • 2024: बांग्‍लादेश
  • T20 World Cup को लेकर टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल बाहर, ईशान- सैमसन सहित इन्हें मिला मौका

    T20 World Cup को लेकर टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल बाहर, ईशान- सैमसन सहित इन्हें मिला मौका

    नई दिल्लीः टी20 विश्‍व कप 2026 में भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। भारतीय टीम को लेकर चयनकर्ताओं ने टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए आज 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। दरअसल, 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्‍वकप में 20 टीमों के बीच टक्‍कर देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं ने आज टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है। गिल की जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में ईशान किशन और रिंकू सिह को भी मौका मिला है।

    टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है। टी20 वर्ल्ड कप की टीम में सबसे बड़ी बात यह है कि शुभमन गिल को न सिर्फ उप-कप्तान के पद से हटाया गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड T20I के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (वीसी), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन, रिंकू सिंह।

  • Kohli का रिकार्ड तोड़ने से चूके Abhishek Sharma, नहीं तो बन जाते Number-1 Player

    Kohli का रिकार्ड तोड़ने से चूके Abhishek Sharma, नहीं तो बन जाते Number-1 Player

    स्पोर्ट्सः भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवें टी20 में विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड टूटने से बच गया। अभिषेक शर्मा के निशाने पर ये रिकॉर्ड था, जिन्होंने अहमदाबाद में 21 गेंदों में 34 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक ने 1 छक्का और 6 चौके जड़े। अगर वह 13 रन और बना लेते तो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाते।

    अभिषेक शर्मा पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए, उन्होंने संजू सैमसन के साथ पहले विकट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5वां टी20 इस साल भारत का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच है। इसके बाद भारत की अगली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज जनवरी, 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ है।

    अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साल 2025 में टी20 में 1602 रन बनाए। वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 13 रन दूर रह गए, जिन्होंने साल 2016 में टी20 में 1614 रन बनाए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 2022 में 1503 रन बनाए थे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, 4 पारियों में वह सिर्फ 34 रन बना पाए।

    टी20 कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन
    1614- विराट कोहली (2016)
    1602- अभिषेक शर्मा (2025)
    1503- सूर्यकुमार यादव (2022)
    1338- सूर्यकुमार यादव (2023)
    1297- यशस्वी जयसवाल (2023)