Category: Sports

  • आज का राशिफल, 13 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 13 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी सोच में कुछ बदलाव करना होगा,नहीं तो लोग आपसे किनारा करने लगेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है,नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। जो लोग बिजनेस की गति को लेकर परेशान हैं,तो उन्हे किसी निर्णय को लेकर पछतावा होगा। राजनीति में कार्यरत लोग आज जनता का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक रोग से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप संतान को किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिलाने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे,जिसके कारण आप समय पर काम पूरा करके देंगे। जो लोग खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं,तो उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा व जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना होगा,तभी आप अपने व्यवहारिक जीवन को खुशहाल बना पाएंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है और परिवार के सदस्यों द्वारा भी उसे तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको कहीं कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है,जो आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करके प्रसन्न रहेंगे। पिताजी आपकी कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आपको अपनी गतिविधियों की ओर ध्यान लगाना होगा। आपको वर्क फ्रॉम होम के साथ-साथ कुछ व्यायाम आदि भी करना होगा नहीं,तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। दोस्तों व परिवारों का परिवार के सदस्यों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। जो युवा करियर के लिए इधर-उधर नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,तो उन्हें कठिन परिश्रम के बाद आज सफलता मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां तो रहेगी,लेकिन फिर भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपके दोस्तों के साथ आपका कुछ तनाव हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,क्योंकि आपके द्वारा सौंपा गया कार्य समय पर पूरा करके देंगी। आप बहुत सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे,यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करें तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। महिलाएं किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमा सकती हैं, वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। विदेशों से जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं,उन्हें किसी नए कारोबारी से जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आपका कुछ रिश्तों में यदि दरार चल रही थी,तो उसे आप काफी हद तक सामाप्त करने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

    तुला राशिफल। आज के दिन यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है,तो उसमें आपको सफलता मिलती दिख रही है। पारिवारिक बिजनेस में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता है। आप अपनी दौलत व शोहरत के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी करेंगे,लेकिन आपको किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। संतान को किसी बड़ी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। जो आपके परिवार की खुशी का कारण बनेगी। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज अपने साथी के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपकी कठिनाइयां समाप्त होती दिख रही है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी परिजन से लंबे समय से चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा। भाइयों से आप किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके कार्य को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। मामलों में व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी रहेगा निजी मामलों में आप आज किसी किसी परिजन से सलाह ले सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। जो लोग ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं,वह किसी बड़ी संस्था से जुड़कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप बहुत कुछ हासिल करना तो चाहेंगे,लेकिन उसे जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें,नहीं तो वह निर्णय आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। माताजी की सेहत में अचानक कोई गिरावट आने से आपको परेशानी होगी, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं,जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही किसी काम को करना बेहतर रहेगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,उनकी लोकप्रियता और बढ़ेगी और उनके समर्थको में भी इजाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपके शत्रु भी आपके सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों को किसी बड़े निवेश से बचने की जरूरत है,नहीं तो वह उनके लिए समस्या लेकर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से काफी हद तक छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कोई पुराना दिया हुआ उधार आपको वापस मिलेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सामाजिक रूप से सक्रिय तो रहेंगे,लेकिन कुछ कार्य को लेकर परेशान भी हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनको आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके काफी हद तक समाप्त करने में सफल रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यापार में गतिविधियां कुछ कमजोर रहेंगी। आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं,जिसमें माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहेगा। कामों में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर आएगा, लेकिन आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको आपका कोई करीबी धोखा दे सकता है,जिसके बाद आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन फिर अपने आपको समझा लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।

  • राशिफल (शुक्रवार 12 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 12 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

    वृषः वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा। आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी।

    मिथुनः बु‍द्धि का प्रयोग करें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। निराशा हावी रहेगी।

    कर्कः नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

    सिंहः धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    कन्याः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

    तुलाः किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

    धनुः अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

    मकरः व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

    कुंभः किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

    मीनः व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

  • राशिफल (वीरवार 11 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 11 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।

    वृषः लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। कानूनी सहयोग मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।

    मिथुनः भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

    कर्कः व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।

    सिंहः आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

    कन्याः मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा।

    तुलाः प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है।

    वृश्चिकः पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।

    धनुः विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।

    मकरः व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।

    कुंभः ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।

    मीनः दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें। कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है।

  • राशिफल (बुधवार 10 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 10 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

    वृषः चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है।

    मिथुनः अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    कर्कः व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

    सिंहः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। कुसंगति से हानि होगी।

    कन्याः सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    तुलाः व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।

    धनुः आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

    मकरः जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।

    कुंभः सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मीनः प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।

  • आज का राशिफल, 09 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 09 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करके उसे ऊंचे मुकाम तक लेकर जाने में कामयाब रहेंगे। आपको आलस्य को पीछे छोड़कर अपने कामों के पीछे लगना होगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांग सकता है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होती दिख रही है। यदि पहले आपके किसी मित्र से कोई वाद विवाद हुआ था,तो उसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपकी किसी महान पुरुष से मुलाकात होगी। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात आपके किसी परिजन को बुरी लग सकती है। छात्र एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको बिजनेस करने के लिए कोई नया आइडिया आ सकता है,जिसे आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज विवाह बंधन में बध सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप कार्यक्षेत्र में भी लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करेंगे,जिसका आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के कृपा से आपको पदोन्नति व वेतन वृद्धि मिल सकती है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश सोच विचार कर करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग किसी फ्रॉड के चक्कर में आ सकते हैं,इसलिए सावधान रहें।

    कर्क राशिफल। दिन की शुरुआत आपके लिए खुशियां लेकर आएगी,क्योंकि संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं,जिसमें उन्हे सफलता प्राप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित यदि कोई फैसला लिया जाए,तो बहुत ही सोच विचार कर लें,नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार भी लेकर आएंगे,जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर उपहार लाना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातक कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको नौकरी में कोई नया पद मिल सकता है,दूसरी तरफ आपका ट्रांसफर भी हो सकता है,जिसके लिए आपको दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई सदस्य आपसे नाराज है,तो आपको उसे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आप अपने घर पूजा पाठ,हवन, कीर्तन आदि कराने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर भी आपका पूरा साथ देंगे। आप किसी संपत्ति की खरीदारी में भी हाथ डाल सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप उत्साह व जोश से भरपूर रहेंगे,जिसके चक्कर में आप किसी अनजान व्यक्ति के कहने में आकर किसी निवेश की योजना में ध्यान लगा सकते हैं। पिताजी आपसे किसी बात पर नाराज रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करते समय आपको रुपए पैसे के लेनदेन की कोई बात नहीं करनी है। आप अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं कि कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं,जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप पारिवारिक कलह के चलते कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर भी ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको अपने किसी मित्र से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी कानूनी कार्य में जीत लेनी है,तो उसके लिए आपको किसी अधिकारी की बात माननी पड़ सकती है। संतान आपसे अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगी,जिनका समाधान आपको खोजना होगा। पिताजी को कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने जूनियर से कुछ ऐसी बातें कहेंगे,जिसके कारण वह अपना पूरा काम समय पर करके देंगे। आपको कोई अपनी मीठी बातों में फंसाने की पूरी कोशिश कर सकता है। यदि आपसे कोई धन के निवेश का जिक्र करें,तो आपको उसे करने से बचना होगा। धन का संचय भी आप कर पाएंगे,जिससे आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई कोई बड़ा पद मिल सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपको परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा।आप कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसमें सभी की राय अवश्य लें। आपका मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि और बढ़ेगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी,लेकिन आपको बहुत लंबे समय बाद अपने किसी प्रियजन से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करके आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार का कोई सदस्य विदेश में नौकरी पा सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। भाई व बहनों से आपको हर संभव मदद मिलती दिख रही है। मित्र आपसे किसी निवेश को करने के लिए कहे,तो उसमें पिताजी से बातचीत करना बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर चलना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके कुछ ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे,जो आपको कार्य में सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है,क्योंकि उनकी कोई बड़ी डील लटक सकती है,जो उनकी परेशानी का कारण बनेगी। पारिवारिक जीवन में नोकझोंक होती रहेगी,लेकिन रिश्तों में परस्पर प्रेम रहेगा।

    मीन राशिफल। आज आपके घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आप मीठी बातों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको अपने शत्रुओं को मात देने के लिए चतुराई का प्रयोग करके किसी कार्य को करना होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने सीनियर्स के द्वारा प्रशंसा सुनने को मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों से यदि आप इसी प्रकार की कोई मदद मांगेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

  • आज का राशिफल, 08 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 08 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे,जिसके कारण आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय दूसरों की सेवा करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कोई पार्टी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जाएं,तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपके कुछ शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे,लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको विदेशों से व्यवसाय करना बेहतर रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना बेहतर रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई रुका हुआ कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा, जिसे आपको तुरंत पूरा करने की कोशिश करनी होगी। माता पिता से आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं,तो आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। भाई बहनों से चल रहा विरोध आपको समाप्त करना होगा,नहीं तो वह आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज के दिन आप पूरे उत्साह व जोश से भरे रहेंगे और किसी भी कार्य में बिना सोचे समझें निवेश करेंगे,लेकिन यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग यदि एक पार्टी को छोड़कर दूसरी को ज्वाइन करना चाहते हैं,तो उन्हें कुछ समय रुकना होगा। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी हो सकती है,जिसके बाद आप धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है।

    कर्क राशिफल। आज दिन की शुरुआत बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बेहतर रहेगी,लेकिन दोपहर बाद उतना लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन लोगों को मांस मदिरा की लत लगी हुई है,वह आज उसे छोड़ने की भी सोचेंगे। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अपने तनाव को थोड़ा कम कर पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी झड़प हो सकती है,जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगी। कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप अपनी समझदारी का परिचय देते हुए इस स्थिति से आसानी से बाहर निकल पाएंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है,जिसके कारण उन्हें घर से दूर जाना पड़ेगा। आपको संतान की संगति का विशेष ध्यान रखना होगा,नहीं तो वह किन्हीं गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज आपके अंदर जो बोलने की कला है,वह आपको बहुत कुछ काम दिलवा सकती है। भाग्य का साथ मिलने से आप किसी नए बिजनेस को खड़ा कर सकते हैं। मन में कुछ नए-नए विचार आएंगे,जिन्हें आप व्यवसाय में लगाकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी अपने परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा। आपको हर तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। यदि व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपको लाभ अवश्य दिलाएगी। पिताजी आपके किसी काम से ना खुश हो सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान तो रहेंगे। व्यापार में मनमुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप उन्हें आसानी से कर पाएंगे। पारिवारिक कलह आज समाप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर उनके कुछ शत्रु हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे उन्हें बचना होगा। दोस्तों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

    वृश्चिक राशिफल। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धन का संचय भी करने में आप सफल रहेंगे। मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। जीवनसाथी से आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। आपको कोई गुप्त धन प्राप्त हो सकता है। पिताजी से यदि आपकी किसी बात पर कोई झड़प हो,तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,लेकिन भाईयों की मदद से आप समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम नहीं है,इसलिए बिल्कुल ना करें। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे,लेकिन आपके कुछ कड़वे वचन आपके किसी मित्र से दरार पैदा करा सकते हैं,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी दूसरे को सलाह देने से बचना होगा। माताजी को अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े,तो उसमें भी आपको धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप कठिन कार्य को भी पूरी मेहनत से करके देंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े नुकसान में आ सकते हैं,इसलिए सावधान रहें। आपको किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति होने के कारण धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से आप किसी प्रकार की कोई मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप प्रसन्न रहेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आप पूरे उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आप कुछ अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। लोगों को किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आपको किसी अपने के करियर की चिंता होगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करके ही सफलता हासिल होगी। आप आज किसी पुरानी देनदारी को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप समाज सेवा में कार्यरत हैं,तो आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन नौकरी करने वाले लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। उन्हें मन मुताबिक कारण मिलने के कारण और प्रसन्न रहेंगे। आप मीठी मीठी बातें करके आस पास के लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे,जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी ऑनलाइन कार्य को करना चाहते हैं,तो वह भी उसमें सफल होंगे,लेकिन आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद हो,तो उसमें दोनों पक्षों की बात सुनकर ही किसी को कुछ बोलना बेहतर रहेगा।

  • आज का राशिफल, 07 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 07 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी लोकप्रियता चरम पर होगी,जिसके कारण आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। अगर आप विदेशों से कोई व्यवसाय करते हैं,तो उसमें आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। व्यवसाय में अच्छी प्रगति देखकर आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप  मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं से लाभ तो कमाएंगे,लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। आपको दूसरों की मदद करने से पहले यह ध्यान देना होगा कि कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। आपको परिवार में किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए भागदौड़ करेंगे,जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें अपने साथी पर भरोसा करना होगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आप रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पिछली की गई गलती का डर सता सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी बड़े आर्डर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके जरूरी कागजातों को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान आपसे कहीं घूमने जाने की जिद कर सकती है।
     
    कर्क राशिफल। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए मिलाजुला रहेगा। आपके किसी मकान के मालिक बनने की इच्छा पूरी होगी,क्योंकि आप आज किसी मकान की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन परिवार में चल रही अनबन से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको किसी से भी कटु वचन बोलने से बचना होगा। आपकी निजी जिंदगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा,जिसमें आपको तालमेल बनाकर अवश्य चलना होगा। धन कमाने के आपके पास कई अवसर आएंगे,जिन पर चलकर आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आप बुजुर्गों की सेवा व गरीबों की मदद करने में लगाएंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। लाभ प्राप्त करने के आपके पास नए-नए अवसर होंगे,लेकिन सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मान मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी,जिसमें आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको कोई उपहार प्राप्त होता दिख रहा है,लेकिन आपको  परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन से बातचीत करनी होगी।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आप कुछ धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे,लेकिन वहां पर आपको लोगों से बहुत ही सोच विचार कर बोलना बेहतर रहेगा। आपके सामने आमदनी के कई स्त्रोत होंगे। व्यापार कर रहे लोगों की आमदनी आज काफी बढ़ेगी,जिससे वह अपने कुछ पुराने कर्जे भी उतारने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी में जो लोग कार्यरत हैं वह किसी गलत व्यक्ति की बातों में आ सकते हैं। संतान द्वारा कोई ऐसा काम किया जाएगा,जिससे आपका वह आपके कुल का नाम रोशन होगा। वरिष्ठ सदस्यों से आपको किसी तरह से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा। अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं,तो आपको आपको कोई नया पद मिलता दिख रहा है। तरक्की देखकर आपके परिवार का कोई सदस्य भी आपसे ईष्या कर सकता है।  विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है, जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें आज निराशा हाथ लगेगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे,जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे,लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगानी होगी। लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने उन कामों की ओर ध्यान लगाएं जो लंबे समय से रुके पड़े हैं। आप मीठी वाणी का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसके आपके पास अभी तक कमी थी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई धोखा देने की कोशिश करेगा,जिससे आपको सावधान रहना होगा। माता-पिता के सहयोग से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों की मदद करने में विश्वास रखेंगे,जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी, लेकिन आपको साझेदारी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी और आपके बीच कुछ कन्फ्यूजन हो सकता है,जिसे आपको मिल बैठकर दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र भी अच्छा रहेगा,क्योंकि लोग आपके कामों से प्रभावित होंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए कामकाज के क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ लेकर आ रहा है, इसलिए आपको  अपने आलस्य को त्याग कर कार्यक्षेत्र में जुटना होगा। यदि स्वास्थ्य आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त है, तो वह फिर से आप का दर्द बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी, इसलिए आपको उसकी चिंता कम होगी। जो लोग सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलेगा,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ तनावग्रस्त रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे,तो उन्हें भरपूर लाभ मिल सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य की तरक्की को देखकर प्रसन्न रहेंगे। किसी प्रकार का जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपको चारों ओर से एक के बाद एक प्रसन्नता सुनने को मिलती रहेगी। आपको किसी ऐसी बात को लेकर तनाव रहेगा,जो व्यर्थ की होगी। व्यापार के लिए यदि आप किसी निर्णय को लेंगे,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

    मीन राशिफल। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। उनका प्रमोशन हो सकता है। आपको किसी जरूरी काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है,जहां आपको ज्ञात लोगों से सावधान रहना होगा। आपकी वाणी की मधुरता आपको दूसरों के सामने मान सम्मान दिलाएगी। आपको अपने काम के चक्कर में परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षा को याद रखना होगा,नहीं तो परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। आपको अत्यधिक मेहनत के कारण थकान का अनुभव होगा।

  • आज का राशिफल, 06 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 06 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी भी मामले में सावधानी से चलने के लिए रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलो में आपको विजय प्राप्त होती दिख रही है। राजनीति में कार्यरत लोग जनता के प्रिय बनेंगे। शारिरीक कष्ट होने से आपको कुछ परेशानी होगी, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपके चेहरे पर एक विशेष तेज देखने को मिलेगा। शत्रु आपस में लड़ कर ही नष्ट हो जाएंगे। माता पिता के आशीर्वाद से आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना लाभदायक रहेगा। वह इसका इस्तेमाल करके लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। ऑफिस में कार्यरत लोग लड़ाई झगड़े के बाद अपने अच्छे वव्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवन साथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और आपके संबंध मधुर होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आपकी कोई बात किसी परिवार के सदस्य या कहीं और के लोगों को बुरी ना लग जाए। आपके बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप किसी मंदिर आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही उलझनो को जीवनसाथी के सामने रखना होगा, तभी आप उनका समाधान आसानी से खोज  पाएंगे। विद्यार्थी भी शिक्षा में पूरी मेहनत से जुटे नजर आएंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आप की बहुत ही सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। कड़ी मेहनत से ही आप अपने कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका अकारण ही छोटे भाई बहनों से असहयोग का भागी बनना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे, जिसके बाद परिवार के सदस्य आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में कुछ खलबली रहेगी, लेकिन उन्हें किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों पर ध्यान लगाएंगे और आपके कुछ अच्छे कार्यों के करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से आप किसी निवेश संबंधी योजना में दिल खुलकर निवेश करेंगे। माता पिता  आपको कुछ सुझाव देंगे, जिन पर अमल करके आप अपनी मानसिक चिंता को थोड़ा कम कर सकते हैं। विद्यार्थी जातक यदि विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो इसके लिए कोई ऑफर आ सकता है। परिवार में किसी छोटी-मोटे पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप अपनी मीठी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए आपको उसमें मधुरता बनाए रखनी होगी। यदि पिछले कुछ दिनों से आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें सुधार होता दिख रहा है। आपको आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जो उन्हें मन मुताबिक लाभ देगा। आपको  किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपकी व्यापारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। नए नए कार्य करके से कुछ सीखने में भी आप सफल रहेंगे। आपकी रुचि ऑनलाइन कार्य की ओर बढ़ेगी। विद्यार्थी जातक अपनी शैक्षणिक दिशा में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों में भी हाथ बढ़ाएंगे। माता जी से आप किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। संतान द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों को लेकर आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप खर्चे पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपनी बात परिवार के सदस्यों को से छुपा कर रखेगे, तो उनका वह राज सबके सामने खुल सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों के ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आप कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार की किसी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा, नहीं तो वह बाद में आपकी परेशानी बन सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपको बिना मांगे किसी को भी सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो इसका उल्टा असर आपके ऊपर हो सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें मुनाफा होता दिख रहा है। आपको अपने पूर्वजों से मिली किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में आपसी कलह को आप मिलजुल कर आपस में ही समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। जो लोग पुरानी छोड़कर नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा व आपके धन कोष में वृद्धि लेकर आएगा। विधार्थी अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करके परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। आपको हर क्षेत्र में लाभ प्राप्ति की पूरी उम्मीद है। आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां आपको कुछ नए मित्र बनाने को भी मिलेंगे। आपको निवेश दिल खोलकर करना बेहतर रहेगा, लेकिन भाइयों से किसी संपत्ति से संबंधित विवाद में पड़ने से बचना है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दिलाने वाला रहेगा। आपको नौकरी में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनकी चुगली लगा सकते हैं। विद्यार्थी अपने गुरुओं के प्रति पूर्ण भक्ति व निष्ठा भाव से जुटे नजर आएंगे। आपकी दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए जाने की योजना ना कामयाब रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आय में वृद्धि के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे।

  • राशिफल (शुक्रवार 05 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 05 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

    वृषः मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी।

    मिथुनः व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है।

    कर्कः कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

    सिंहः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

    कन्याः नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी।

    तुलाः प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिकः या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।

    धनुः मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे।

    मकरः कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

    कुंभः व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है।

    मीनः रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। किसी की बातों में न आएं।

  • राशिफल (वीरवार 04 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 04 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

    वृषः अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी।

    मिथुनः परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    कर्कः निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।

    सिंहः व्यवसाय ठीक चलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।

    कन्याः संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

    तुलाः कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।

    वृश्चिकः स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

    धनुः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी।

    मकरः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।

    कुंभः रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

    मीनः मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।