Category: Sports

  • राशिफल (रविवार, 22 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार, 22 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः नए कार्य में लाभ मिलेगा। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

    वृषः चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुनः विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कर्कः डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। आज नए कार्य में लाभ मिलेगा।

    सिंहः योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कन्याः कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    तुलाः बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

    वृश्चिकः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

    धनु: स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।
    राशि फलादेश

    मकरः रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

    कुंभः विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए कार्य में बनेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मीनः मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।

  • आज का राशिफल, 21 मई 2022

    आज का राशिफल, 21 मई 2022

    मेष राशिफल। आज के दिन आपका भौतिक व सांसारिक  दृष्टिकोण बदल सकता है। आप अपने किसी परिजन से  राजनीतिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श करेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जो आपको लाभ भी देकर जाएगा।  आपको वही कार्य करना चाहिए, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह आपके लिए मन मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। संतान का धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आप की राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिन पर आपको आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को आशा की कोई किरण नजर आएगी। यदि आपको कार्य क्षेत्र में कोई कार्य सौंपा जाए, तो आपको उसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा करना होगा, तभी वह पूरा हो पाएगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने किसी प्रिय मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपका किसी विशेष चिंता में व्यतीत होगा। आपको अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवन साथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। आपके द्वारा किसी ऐसे काम को अंजाम दिया जाएगा, जिसके लिए बाद में आपको प्रशंसा मिल सकती है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपका किसी चल व अचल संपत्ति का मामला चल रहा है, तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जाना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है, जिसके बाद आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। पिताजी को यदि पहले से कोई रोग था, तो उनके कष्टों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको यदि किसी कार्य में निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपकी जीवन साथी आपके प्रति सच्ची निष्ठा से समर्पित नजर आएंगी। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझेगा, जिसके कारण आपको धन लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आप अपने घर का रेनोवेशन भी करवा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा के लिए आज आप किसी पूजा-पाठ को भी करा सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यवस्थाएं में मन मुताबिक लाभ दिलवाने वाला रहेगा। यदि आपको  किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो ध्यान दें कि किसी अनुभवी व्यक्ति से करें तभी आप आगे चलकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। परिवार में छोटे बच्चों के लिए आप कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका किसी परिजन से बातचीत करते समय आप कुछ ऐसे शब्द बोलेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। भाइयों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आज वह सुलझ जाएगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको आपका कोई प्रिय मित्र व्यवसाय संबंधित सलाह दे सकता है, जिसे आपको सोच विचार कर मानना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगो ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह मिलवा सकते हैं। आपका कोई कानूनी संबंधित मुद्दा आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है, जिसके लिए आपको किसी को रिश्वत भी देनी पड़ेगी। आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या कर सकते हैं, लेकिन आपको उनकी परवाह किए बिना ही अपने कामों में लगे रहना है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आप मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आएंगे। परिवार में  किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसी खुशखबरी सुनाई जाएगी, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। पिताजी से आपको किसी मुद्दे पर डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको बुरा नहीं मानना है। आपकी अपने किसी सीनियर से किसी कार्य को लेकर बहस बाजी हो सकती है। आप अपने माता पिता को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको  खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम की ओर ध्यान लगाएं।

    धनु राशिफल। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आप अपने बलबूते पर कुछ ऐसा कर दिखाएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को देखकर हैरानी होगी। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो  वह समाप्त होगी। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने जरूरी कागजात सावधानी से रखने होंगे, नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह उनमें सफलता हासिल कर सकेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में लगे रहेंगे,लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि जो जरूरी कार्य हो उनको प्राथमिकता दें। यदि आप किसी से धन का लेनदेन करेंगे, तो उसमें बहुत सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। विवाह योग्य  जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई ऑफर तो मिलेगा, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा। आपका  अपने किसी पुराने परिचित से कोई वाद विवाद हो सकता है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वह आपस में लड़कर भी नष्ट हो जाएंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिसके लिए आप परेशान थे। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको  कोई समस्या हो सकती है, जिसके समाधान के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। माता जी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपको मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति होने के कारण आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, जिसमें  आपके परिवार के सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।  परिवार के कुछ वरिष्ठ सदस्य आपकी कड़वी बातों से नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। जीवनसाथी  यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उसे अवश्य मानना है, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

  • आज का राशिफल, 20 मई 2022

    आज का राशिफल, 20 मई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ व्यवसाय संबंधी योजनाओं को लेकर आएगा। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके नई योजनाएं बनाएंगे। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज बहुत सोच विचार कर निर्णय करना होगा नहीं तो वह कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपके पिताजी यदि किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो आपको उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। भाइयों से चल रहा वाद-विवाद समाप्त होगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा।

    वृष राशिफल। आज आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं,जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे,लेकिन आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति न होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके व्यवसाय में कुछ योजनाओं को बनाना होगा और आप उसी कार्य को करें,जो आपको अत्यधिक प्रिय हो,क्योंकि आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको कुछ नए-नए आईडिया आएंगे,जिन्हे आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी प्रिय अतिथि का आगमन हो सकता है,जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपका अपने किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों का स्वागत होगा और आपको आपका मनपसंद कार्य सौंपा जाएगा। आपको अपने अधूरे पड़े कार्यों की सुध बुध लेनी होगी और उन्हें पूरा करना होगा,नहीं तो वह लंबे खींच सकते हैं। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने लिए नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन आपके कड़वे स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे थोड़ा परेशान रहेंगे। माता जी आपको कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं,जिससे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनानी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न नजर आएंगे और आपको कोई नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ सकती है।

    कन्या राशिफल। आज आपको व्यवहार में संयम बरतना होगा। यदि आप के आस पड़ोस में टकराव की नौबत आए,तो भी उसमें आपको चुप रहना होगा। आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं,जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी, लेकिन आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन विद्यार्थी जातकों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं,जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद के मामले में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने की सोच रहे हैं,तो उसमें अपने साझेदार से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। संतान के भविष्य की योजनाओं को आपको सोच विचार कर बनाना होगा व संतान से भी सलाह मशवरा अवश्य करें। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। व्यापार में यदि आप कुछ नवीनता ला सके,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको वाणी की मधुरता को नहीं खोना है,नहीं तो कुछ सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। यदि आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को कराना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपको व्यापार में दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिनको पहचानकर आपको उन पर अमल करना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनके पीछे लगे रहेंगे व उनके कामों को बिगाड़ने के पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपए का इंतजाम  करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कोई दूसरी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिन्हें उन्हे तुरंत ज्वाइन करना होगा। परिवार में आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिनको आपको सावधान रहकर पूरा करना होगा। आपकी अपने किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी,जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है,लेकिन फिर भी आपको जरूरी कामों को ही पहले करना होगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करेंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है,जिसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कोई व्यापार संबंधी सलाह लेनी पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले,तो बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योंकि कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा,लेकिन जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं,उन्हें पार्टनर की बातों पर भरोसा सोच समझ कर करना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों ने यदि कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किसी कार्य को किया,तो वह उनसे गलत हो सकता है और उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको जीवनसाथी से कुछ निवेश संबंधी योजनाओं के बारे में विचार विमर्श करना होगा। माताजी से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि जोखिम उठाया,तो वह भी उनके लिए हितकर रहेगा। आपको यदि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप व्यापार में भी कई सारी योजनाओं को लांच कर सकते हैं,लेकिन यदि कोई परेशानी आए,तो भी उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार में यदि कोई कलह उत्पन्न हो,तो उसमें दोनों पक्षों की सुनकर किसी निर्णय को लेना होगा,नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

  • आज का राशिफल, 19 मई 2022

    आज का राशिफल, 19 मई 2022

    मेष राशिफल। आज आपको शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपने पहले किसी से कर्ज लिया हुआ था,तो आप उसे उतारने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप संतान की सभी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे,लेकिन कार्य क्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे,जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पिताजी से यदि कोई अनबन थी,तो आज वह दूर होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने रुके हुए कार्य को सुध लेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे,जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे,लेकिन यदि किसी काम में आपको विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,तभी वह भविष्य मे आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और परिवार में  छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं,जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे।

    मिथुन राशिफल। आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,लेकिन आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान आएंगे,लेकिन संतान को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। सायंकाल का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला निपट सकता है,जिसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं पर भी धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती हैं। ननिहाल पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलेगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसके कारण आपका उनके ऊपर विश्वास और गहरा होगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि बहसबाजी में पड़े,तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आप किसी वरिष्ठ सदस्य से अपने बिजनेस की समस्याओं को बताएंगे,तो वह आपको सही सलाह देंगे और आपका मन इधर-उधर भटकेगा,जिसके कारण आप अपने कुछ लाभ के अवसरों की ओर भी ध्यान नहीं देंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपका कोई मित्र निवेश संबंधी योजनाएं बताएं,तो आपको सोच विचार का निवेश करना बेहतर रहेगा।

    कन्या राशिफल। आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी को अक्समात कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। यदि कार्यक्षेत्र में कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो भी आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा और आप उससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे,लेकिन उन्हें धन को भविष्य के लिए संचय करके रखना आवश्यक है,नहीं तो बाद में उन्हें धन के लिए पछताना पड़ सकता है। पिताजी से आप अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे,जिनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से दूसरों का भला सोचेंगे व दूसरों की सेवा करेंगे। आप अपने गुरु के प्रति पूरी निष्ठा व भक्ति भाव से डुबे नजर आएंगे। नई संपत्ति खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। संतान को यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण कराना चाहते हैं,तो वह आवेदन कर सकते हैं,लेकिन जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उन्हें सावधान रहना होगा,नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आप अपने दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपका मन कुछ परेशान रहेगा,जिसके कारण आप किसी भी कार्य पर फोकस नहीं कर पाएंगे। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट हो सकती है। यदि आपका कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है,तो उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको अपने किसी शत्रु से बातचीत करते समय अपने मन के राज्यों को नहीं खोलना है,नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान अपने सीनियर्स की मदद से मिलेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपके अंदर दान पुण्य की भावना विकसित होगी,लेकिन आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखना होगा। आप धार्मिक अनुष्ठानों में भी रूचि रखेंगे। यदि किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय आपको कोई धन संबंधित शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप आपने पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के लिए कुछ अनावश्यक व्यय भी करेंगे,जिसको करने से आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है,जिसके कारण आप किसी से धन उधार लेने की भी सोचेंगे। यदि किसी कार्य में निवेश करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि वह भविष्य में आपके लिए भरपूर लाभ लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपका बुद्धि व विवेक से नई नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सांसारिक सुख भोग के साधनों के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे,लेकिन आपका कोई परिजन आपके साथ विश्वासघात कर सकता है,जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप सीमित आय में भी भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो वे उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण आपके आसपास के लोग भी आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे,जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं,उनकी साख चारों ओर फैलेगी और उन्हें कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। यदि संतान के विवाह संबंधित कोई विवाद लंबे समय से लटका हुआ है,तो आज वह सुलझ सकता है। परिवार में आपको मान सम्मान मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

  • आज का राशिफल, 18 मई 2022

    आज का राशिफल, 18 मई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको पुराने झगड़े से मुक्ति मिलेगी। काफी संघर्षों के बाद आप परिवार में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप भूमि,वाहन,मकान,दुकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसमें भी आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। छोटे व्यापारी यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया तो वह आपके रिश्ते में दरार पैदा करा सकता है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनके अपने साथी से झगड़ा हो सकता है। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की किसी वस्तु की खरीदारी से कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की कोई योजना बनाएंगे जिसमें आपको किसी मित्र से वाद विवाद में नहीं पड़ना है। आपके घर मे किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। धन संबंधित किसी समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे,लेकिन भाइयों की मदद से वह सुलझ सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज आपके चेहरे पर एक अजब सा तेज विराजमान रहेगा,जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो,तो आपको उसे तुरंत लपक लेना होगा। आपको इन लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं,नहीं तो इससे आपका नुकसान होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने भाई बहनों से चल रहे किसी वाद विवाद को सुलझाना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आप स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी कोई चिंता आपको परेशान करके रखेगी,जिसके लिए आपको जीवनसाथी से सलाह मशवरा करना होगा। आप यदि किसी संपत्ति को खरीदने की सोच रहे हैं,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

    सिंह राशिफल। आज आपके चेहरे पर एक अजब सा तेज बना रहेगा। आप अपनी पिछली कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद है,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा,जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयास कर रहे है,उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कुछ पिछले कामों को पीछे छोड़ देंगे,लेकिन ऐसा नहीं करना है। यदि कोई कानूनी कार्य हुआ,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर देगा। यदि पिताजी को कोई मित्रों से संबंधित समस्या चल रही है,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप संतान की परीक्षा के नतीजों को लेकर परेशान रहेंगे और उनके लिए भागदौड़ करने में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन रहेगी,जिसके कारण वह नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त होगी,जिसके बाद परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। भागदौड़ अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा और आपको कुछ सिर दर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको अपने भविष्य में किसी पिछली की हुई गलती को लेकर परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की वाणी से प्रसन्न होकर और लोग भी मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपका कोई मन मुताबिक कार्य ना होने के कारण आप का मन दुखी रहेगा,लेकिन फिर भी आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना बुद्धिमानी व साहस से करना होगा तभी आप उससे बाहर निकाल पाएंगे। परिवार में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है,जिसको आपको समय रहते पूरा करना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा,लेकिन आपको मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा,तभी आप किसी अच्छे काम को अंजाम दे पाएंगे। व्यवसाय में आपको तनाव हो तो भी आपको लोगों को दिखाना नहीं है,नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। परिवार में आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति मिलेगी,क्योंकि यदि कोई कलह है तो वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं,उनकी कोई महत्वपूर्ण फाइनल डील फाइनल होगी।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा। आपको आपके व्यवसाय में रुका हुआ धन भी बड़ी मुश्किल से प्राप्त होगा,जिसके लिए आप अत्यधिक मेहनत करेंगे,लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव ला सकते हैं। फिर भी आपको अपने कुछ जरूरी कामों को नहीं छोड़ना है,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यापार के कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और आपकी अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आप व्यवसाय की किसी यात्रा पर भी जाने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर आप हिस्सा लेंगे,जिससे आपका सम्मान बढेगा। यदि आप कोई संपत्ति  बेचना चाहते हैं,तो उसका सौदा आसानी से हो जाएगा,लेकिन कार्य क्षेत्र में किसी गलती के कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी व्यवसाय संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने उच्च अधिकारियों व कार्यक्षेत्र के साथियों से घनिष्ठता रखनी होगी,तभी आप उनसे अपना काम निकलवा पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान आज आप खोज निकालेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि और बढ़ेगी। आप अपने किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपको कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप माता पिता व गुरु की सेवा में ध्यान लगाएंगे,जिससे आपके उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाना होगा।  आप अपने घर परिवार मे पूजा पाठ आदि भी करवा सकते हैं। यदि आपकी कोई धन संबंधित समस्या चल रही थी,आपको उससे छुटकारा मिलेगा,लेकिन जो लोग राजनीति की दिशा में प्रयासरत हैं,उनको भी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा।

  • आज का राशिफल, 17 मई 2022

    आज का राशिफल, 17 मई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आप मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे और अपने कार्यों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,नहीं तो आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को भी कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति पनपे तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना दिख रही है। घर परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम रहेगा। कोई प्रमोशन संबंधित शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और कामकाज से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ मिलेगा। आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को भी करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पूरे उत्साह से भरपूर नजर आएंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने से वह फूले नहीं समाएंगे। यदि आपको विदेश से कोई बेहतर अवसर आए,तो आपको  हाथ से नहीं जाने देना है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,लेकिन फिर भी उनके मन में डर बना रहेगा। यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें। आपको फिजूल खर्च करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी ठिकाने लगा देंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई बेहतर अवसर दिखे,तो आपको उसे तुरंत लपक लेना होगा,नहीं तो कोई और उससे लाभ कमा सकता है। धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला है,तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए कोई बेहतर अवसर भी आ सकता है। आप अपने परिश्रम से इसी ऐसे कार्य को अंजाम देंगे,जिससे परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपका मन किसी कार्य को करने के लिए परेशान रहेगा,लेकिन आप चाह कर भी उसे नहीं कर पाएंगे। यदि आप संतान के भविष्य में निवेश करने के लिए कोई योजना बना रहे हैं,तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है,जिसको आपको सावधान रहकर पूरा करना होगा। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोगों को निवेश करना बेहतर रहेगा। पिताजी को कुछ स्वास्थ्य समस्या परेशान करेगी,जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है,जिससे उनकी पुराने रुकी हुई योजनाओं को भी गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। परिवार की तरफ से बेफिक्र रहेंगे,लेकिन आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित निवेश चल रहा है,तो वह आज पूरा होगा। यदि आपने किसी नए व्यवसाय की योजना बनाई है तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और व्यापार कर रहे लोगों के लिए भी हालत कुछ सामान्य रहेगी। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही थी,तो उसमें भी आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। कार्य संबंधी आपको कुछ यात्राओं पर भी जाने का मौका मिल सकता है,जिससे आपको एक अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी,जिसके कारण आप किसी निर्णय को समय पर नहीं ले पाएंगे और बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा,लेकिन छोटे व्यापारियों को किसी से धन का लेन देन करने से बचना बेहतर रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है,तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा व अपने पार्टनर के प्रति आपका विश्वास और गहरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी और आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जिनसे आप कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करके वार्तालाप करेंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं,जिससे आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपकी तरक्की के मार्ग में बाधा डाल सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करना चाहते हैं,तो उसमें आपको विशेषज्ञ से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे व संतान को भी नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है,लेकिन जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन रहेगी,जिसको आपको समय रहते सुलझाना होगा,नहीं तो वह लंबी खिंच सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। 

    मकर राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनको भाग्य का भरपूर साथ अवश्य मिलेगा। आपको संतान की समस्याओं की ओर भी ध्यान देना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को सबके साथ अच्छे से पेश आना होगा,तभी वह अपने जूनियर्स का सहयोग पाने में सफल रहेंगे। यदि कोई लेनदेन की समस्या लंबे समय से चल रही थी,तो आज वह समाप्त होगी और आप अच्छा धंन कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों कोई बेहतर अवसर आए,तो आपको उसमें सोच विचार कर हाथ डालना होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन कामकाज करने वाले लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा क्योंकि वह अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी सम्मान अवश्य प्राप्त होगा,लेकिन कुछ मानसिक उलझन ऐसे होंगे जो आपके कार्य में रुकावट डाल सकते हैं। फिर भी आपको अपने कार्य पर फोकस रखना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों की बात को ध्यान से सुनकर कार्य करना होगा,नहीं तो उनसे कोई गलत काम हो सकता है,जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपकी लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप भी उनकी जरूरतों का ध्यान रखेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता अवश्य मिलेगी,लेकिन आपको अपने वरिष्ठ जनों की अपेक्षाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यस्त होने के किरण भी परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालना होगा,जिससे आप उनकी कुछ समस्याओं को भी हल करने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की को देखकर आप प्रसन्न होंगे व उनके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन ही कर सकते हैं।

  • इन तारीखों में जन्मे लोग 22 मई तक रहें सावधान, धन- हानि के योग

    इन तारीखों में जन्मे लोग 22 मई तक रहें सावधान, धन- हानि के योग

    ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं 22 मई तक किन लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है…

    मूलांक 2- इस हफ्ते कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें, नुकसान हो सकता है। कहीं बाहर घूमने जाना हो सकता है। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। संचित धन में में कमी आएगी। आफिस में कार्य की अधिकता रहेगी।

    मूलांक 3- इस सप्ताह सावधानी की खास जरुरत है, नकरात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। संचित धन में कमी आए सकती है और धन की समस्या भी हो सकती है। ध्यान दें कहीं, बेकार की बातों में कतई न पड़ें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

  • आज का राशिफल, 16 मई 2022 

    आज का राशिफल, 16 मई 2022 

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई विरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। यदि आप किसी व्यवसाय को साझेदारी में करना चाहते हैं,तो अपने आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा,लेकिन किसी बड़े अधिकारी से अनबन से आपको नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा।  व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक भागदौड़ के बाद ही कुछ सफलता हाथ लगेगी। आपको नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा,तभी वह आपको अचानक से लाभ दे सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी वरिष्ठ अधिकारी के काम को सावधान होकर करना होगा,नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। राजनीतिक दिशा में कार्य लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभ के अवसर प्रदान करेगा,जिनको आपको पहचान कर उन पर तुरंत अमल करना होगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी छोटे व्यवसाय को जीवनसाथी के लिए कराना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा,लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद खड़ा हो सकता है,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा।

    कर्क राशिफल। आज आप अपने आपमें ही मस्त नजर आएंगे और किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे। आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको किसी व्यक्ति या मित्र के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप व्यापार की कुछ योजनाओं की ओर ध्यान लगाएं। सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने से  आपको कामयाबी मिलेगी। आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बड़े खर्चों को भी लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। नई उपलब्धियां आपको कड़ी मेहनत के बाद ही मिलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का उत्तरदायित्व बढे़गा,लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है,लेकिन उन्हें अभी पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। यदि किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन किया,तो वह आपके लिए परेशानी जनक हो सकता है। आपको अपने शत्रुओं की रणनीति को समझना होगा और बुद्धि का प्रयोग करके उनसे बाहर निकलना होगा। 

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। यदि घर गृहस्थी की कोई समस्या थी,तो वह सुलझेगी,लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा,नहीं तो माहौल शांतिपूर्ण हो सकता है। रचनात्मक कार्य में आपका मन लगेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होगी,जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आप की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन कार्यक्षेत्र में समस्याओं का समाधान ना मिलने से आपका मन अशांत रहेगा। आप अपने कड़वे व्यवहार के कारण परिवार के किसी सदस्य को भला बुरा भी बोल सकते हैं,लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। यदि किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिले,तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे को नहीं उठाना है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे,लेकिन आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा,नहीं तो आपका ध्यान इधर-उधर भटकेगा,जिसके कारण आपके काफी कार्य लम्बे समय के लिए टल सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको अक्समात कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी सरकारी संस्था में सरकारी योजना का भी लाभ उठाने का मौका मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप दिन का कुछ समय माता-पिता की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

    धनु राशिफल। आज आपकी कुछ धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप का मन दान पुण्य के कार्यों में लगेगा। यदि आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा,तो वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएंगे,लेकिन आपको अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो बाद में वह सब एक साथ आपके ऊपर आ सकते हैं,जिससे आपके ऊपर भार बढ़ सकता है। व्यवसाय में आपके कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं चालू होंगी,जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं। संतान को आज किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके चेहरे का तेज देखकर आपके शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। सायंकाल के समय अचानक से आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है,जिससे आपका कुछ धन भी व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपकी अपने किसी अधिकारी से अनबन हो,तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा डाल सकते हैं। यदि भविष्य में आपने किसी कार्य को गुप्त करके रखा हुआ था,तो आपका वह राज खुल सकता है। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। यदि आप किसी भूमि व वाहन मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो आपको उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो यह सौदा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे,जिसके कारण आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक का रहने वाला है। आपको किसी कंपटीशन में जीत मिल सकती है,जिसके लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। संतान से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं,तो उनका आपको समाधान मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको व्यापार में बहुत ही सोच विचार कर धन का निवेश करना होगा।

  • आज का राशिफल, 15 मई 2022

    आज का राशिफल, 15 मई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है,लेकिन आप जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप अपनी संतान से संबंधित कुछ समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आपके ऊपर कुछ पुराने कर्ज हैं,तो आप उनको भी उतारने में सफल रहेंगे,इसलिए आपको किसी से भी धन उधार लेने से बचना होगा। आपके कुछ मित्र आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बचने की कोशिश करनी होगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज रहेंगी। यदि किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी मामले में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके रुके हुए कार्यों की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। नई संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान को विदेशों से कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर सकते हैं। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें भी आज वृद्धि हो सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान रहेंगे,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं,लेकिन आपको धैर्य बनाकर उन्हें पूरा करना होगा तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपने किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा,तो वह लंबा चल सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी शान शौकत देखकर आपके शत्रु भी हैरान व परेशान रहेंगे। संतान के प्रति आपका विश्वास मजबूत और गहरा होगा,क्योंकि यदि आप संतान को किसी कार्य को सौंपेंगे,तो वह उसे समय से पूरा करके देंगे,जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और रुकना होगा,तभी उन्हें राहत मिलती दिख रही है। आपको पिताजी से किसी कार्य के लिए डांट खानी पड़ सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।  आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही थी,तो उसमें आज सुधार होता दिख रहा है। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे नाराज है,तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों द्वारा शाबाशी मिलेगी और आपको पदोन्नति का वेतन वृद्धि की योजना का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने  लेकर जा सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन उन्हें अपने आसपास थोड़े लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा तभी वह लाभ कमा पाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में आप किसी से धन उधार भी लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप यदि किसी कार्य को करें,तो उसमें माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे,लेकिन आपके तेज के कारण वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से दूसरों का भला करने की सोचेंगे व उनकी सेवा करेंगे,लेकिन लोग इसे गलत तरह से समझेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,वह दिल खोलकर कर सकते हैं,क्योंकि वह इसका भरपूर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करेंगे,तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है,जिनके लिए आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज आपका मन अशांत व परेशान रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा,लेकिन फिर भी आपको अपने कामों की ओर ध्यान देना होगा। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है,तो आपको उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति के कारण प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके शत्रुओं को वह रास नहीं आएगी,इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं,जहां आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    धनु राशिफल। दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी,लेकिन भाग्य का साथ मिलने से संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप कुछ धार्मिक अनुष्ठानों का भी हिस्सा बनेंगे,जहां आपकी कुछ नए मित्रों से मुलाकात होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा,लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे अनावश्यक खर्च आएंगे जिनको आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि यदि किसी व्यक्ति से आपका वाद विवाद हुआ,तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं।  यदि आप किसी नए कार्य में इन्वेस्टमेंट करेंगे,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देगा,इसलिए आप दिल खोलकर कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को अपने पार्टनर से पूछकर ही लॉन्च करें तो बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज आप कुछ नई-नई खोज करने में दिन व्यतीत करेंगे और आपको पारिवारिक जनों का भरपूर सुख मिलेगा। आप नौकर चाकरों का भी पूरा सुख लेंगे,लेकिन सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप सीमित आय में भी अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। माताजी को आज कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए उनका ध्यान अवश्य रखना होगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपकी संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह सुलझेगी,जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा,लेकिन आपको घमंड नहीं करना है। किसी से भी अपशब्द बोलने से बचना होगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। छोटे व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधा तो होगी,लेकिन वह मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

  • राशिफल (शनिवार 14 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

    राशिफल (शनिवार 14 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

    मेषः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

    वृषः कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।

    मिथुनः धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

    कर्कः बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।

    सिंहः कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।

    कन्याः रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    तुलाः किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।

    वृश्चिकः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।

    धनुः जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।

    मकरः किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।

    कुंभः अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।

    मीनः आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी से भी वाद-विवाद न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।