Category: Sports

  • भारत की महिला टीम ने जीता ब्लाइंड T20 World Cup, नेपाल को इतने रनों से दी मात

    भारत की महिला टीम ने जीता ब्लाइंड T20 World Cup, नेपाल को इतने रनों से दी मात

    खेल: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस ब्लाइंड टीम टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीत लिया है। 23 नवंबर को कोलंबो के पी. सरवनमुट्टू स्टेडियम में आयोजित फाइनल में भारतीय टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हरा दिया। खिताबी मुकाबले में नेपाल ने भारत को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को उसने 12.1 ओवर में हासिल कर लिया।

    भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

    पूरा टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी। हर मुकाबले में उन्होंने अपना दबदबा दिखाया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार किया गया है। पहले ही संस्करण में भारत की महिला टीम ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह जीत भारत के लिए बहुत ही खास है क्योंकि लगभग तीन हफ्ते पहले ही भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 जीता था।

    44 रन बनाकर टीम को दिलवाई जीत

    इस मुकाबले में भारत की कप्तान टीसी दीपिका ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकट पर 114 रन बना पाई। रनचेज में भारत की ओर से खुला शरीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदो पर नाबाद 44 रन बनाए। 44 रनों पर जीतकर टीम ने आसानी से जीत दिलवाई।

    ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

    इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। वही नेपाल ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। भारत ने लीग स्टेज के मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था जिसके लिए जीत यादगार रही थी।

    छह देशों ने लिया था भाग

    विमेंस ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में कुल छह देशों भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 नवंबर को दिल्ली में हुई। इसके बाद कुछ मैच बेंगलुरु में खेले गए। इसके बाद नॉकआउट स्टेज के मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित हुए।    
  • आज हो सकता है ODI और T20 Series का ऐलान, KL Rahul के नाम पर लग सकती है Captain की मोहर

    आज हो सकता है ODI और T20 Series का ऐलान, KL Rahul के नाम पर लग सकती है Captain की मोहर

    स्पोर्ट्सः भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए आज रविवार को ऐलान हो सकता है। दोनों टीमें इस समय टेस्ट सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है।

    इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से रांची में होगा। व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के लिए टीम का चुनाव होना बाकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों का चुनाव रविवार को गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन किया जाएगा। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, आरपी सिंह और देवजीत सैकिया टीम चयन पर चर्चा करने के लिए गुवाहाटी में मिलेंगे।

    इस बीच चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द यह है कि कुछ सीनियर खिलाड़ी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शायद अभी भी फिट नहीं हैं। साथ ही श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की भी फिटनेस पर संदे है। पंड्या एशिया कप के बाद से टीम से बाहर हैं। अय्यर ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हो गए थे, जबकि गिल को कोलकाता में गर्दन में चोट लगी थी, जो भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

    वहीं शुभमन की गैरमौजूदगी में केएल राहुल का नाम कप्तान के तौर पर सामने आ रहा है। या रोहित सिर्फ इस एक सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर वापसी कर सकते हैं। ऋषभ पंत दूसरे कीपर के तौर पर आ सकते हैं। जबकि अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज पेसर होंगे। जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते वह वनडे टीम में शायद नहीं होंगे।

    संजू सैमसन को फिर से ओपनिंग रोल में लाया जा सकता है। टी20 टीम की बात करें तो यह पिछली ऑस्ट्रेलिया सीरीज जैसी ही रह सकती है। सूर्यकुमार यादव बेशक टीम के कप्तान होंगे और संजू सैमसन और जितेश शर्मा दो कीपर होंगे। अगर शुभमन गिल अभी भी फिट नहीं हैं, तो यशस्वी जायसवाल जैसे किसी के लिए रास्ता बन सकता है। लेकिन फिर से प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं हो सकती है। संजू को फिर से ओपनिंग रोल में लाया जा सकता है।

  • दूसरे Test से पहले Gill हुए बाहर, Captain की कमान संभालेंगे यह दिग्गज खिलाड़ी

    दूसरे Test से पहले Gill हुए बाहर, Captain की कमान संभालेंगे यह दिग्गज खिलाड़ी

    स्पोर्ट्सः इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहटी में खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आ रही है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में दर्द की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करेंगे। BCCI ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं, नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है।

    फिलहाल भारत सीरीज टेस्ट मैट की सीरिज में 0-1 से पीछे हैं। साउथ अफ्रीका ने पहला मैच 30 रन से जीता था। पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे थे। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स और बाद में स्पिनर्स के सामने बल्लेबाज लगातार दबाव में दिखाई दिए।

    गिल कोलकाता टेस्ट में गर्दन में ऐंठन की वजह से पहली पारी में सिर्फ तीन गेंदें खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगर शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है। भारत अगर इस मैच में एक और स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के साथ उतरने का फैसला करता है, तो सुदर्शन की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा सकती है। हालांकि, टीम के पास देवदत्त पडिक्कल के रूप में एक और स्पेशलिस्ट बैटर मौजूद है।

    फिलहाल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 44 टेस्ट मैच खेले गए, भारत ने 16 और साउथ अफ्रीका ने 19 में जीत दर्ज की, जबकि 10 मैच ड्रॉ रहे। वहीं, भारत ने अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 टेस्ट खेले, जिनमें से 11 जीते और 6 गंवाए। वहीं, 3 मुकाबले ड्रॉ रहे।

  • भारत के धनुष श्रीकांत ने Deaflympics में रचा इतिहास, एयर राइफल में जीता Gold Medal

    भारत के धनुष श्रीकांत ने Deaflympics में रचा इतिहास, एयर राइफल में जीता Gold Medal

    खेल: भारत के युवा निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने टोक्यो में चल रहे डेफलिंपिक्स में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया है। 23 साल के धनुष ने फाइनल में 25.2 अंक बनाते हुए डेफ फाइनल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वहीं भारत के मोहम्मद मुतर्जा वानिया ने 250.1 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया है। दक्षिण कोरिया के बैक स्यूंघाक को 223.6 अंक के साथ कांस्य पदक मिला है।

    क्वालिफिकेशन राउंड में भी बनाया रिकॉर्ड

    धनुष ने क्वालिफिकेशन राउंड में 630.6 अंक बनाकर डेफलिंपिक्स रिकॉर्ड बनाया है। वहीं मुर्तजा 626.3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। फाइनल में धनुष ने न सिर्फ डेफलिंपिक्स रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि डेफ फाइनल वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यह उनके करियर का दूसरा पुरुष 10 मीटर एयर राइफल डेफलिंपिक्स स्वर्ण है। 2022 के कैक्सियास डू सुल डेफलिंपिक्स में उन्होंने व्यक्तिगत और मिक्सड टीम दोनों में गोल्ड जीते थे।

    महित संदू के साथ होगा मुकाबला

    धनुष अब सोमवार को महित संधू के साथ 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम इवेंट में उतरेंगे। वहां उनका लक्ष्य अपने करियर का चौथा डेफलिंपिक्स स्वर्ण हासिल करना होगा। वहीं यदि महिला 10 मीटर एयर राइफल की बात करें तो भारत की महित संधू ने 250.0 अंक के साथ रजत पदक जीता है। भारत की कोमल वाघमारे 228.3 के साथ कांस्य मिला है। वहीं यूक्रेन की लिडकोवा वायोलेटा ने 252.4 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता है।

    धनुष की मां को था पूरा भरोसा

    धनुष की मां आशा श्रीकांत ने कहा कि – धनुष कल काफी आत्मविश्वास में था। उसकी रैंकिंग पिछले साल से थोड़ी उतार-चढ़ाव में थी परंतु यह प्रदर्शन उसके लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि धनुष पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर नंबर 1 पर पहुंच चुका है। बचपन से ही धनुष की दो बार कोक्लियर इंप्लाट सर्जरी हो चुकी है। पहले एक साल की उम्र में हुई थी और दूसरी नौ साल की उम्र में। उन्होंने आगे कहा कि – वह मशीन के साथ सुनता है और कुछ ही शब्द बोल पाता है और ज्यादातर इशारों के जरिए ही समझता है।
  • Ind Vs SA: भारत की हार पर आया कोच Gautam Gambhir का बयान, बोले – ‘अगर सब्र रखेंगे तो सब होगा’

    Ind Vs SA: भारत की हार पर आया कोच Gautam Gambhir का बयान, बोले – ‘अगर सब्र रखेंगे तो सब होगा’

    खेल: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में भारत को 30 रनों से हरा दिया है। 15 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत की धरती पर मैच जीता है। टीम इंडिया 124 रनों का छोटा लक्ष्य भी नहीं जीत पाई। साइमन हार्मन और केशव महाराज के आगे भारतीय बल्लेबाज फीके पड़ गए हैं। ऐसे में इस पर भारतीय कोच गौतम गंभीर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 124 का टारगेट आसानी से चेज किया जा सकता था।

    भारत की हार पर दिया जवाब

    कोलकाता टेस्ट में भारत की हार पर भारतीय कोच गौतम गंभीर ने कहा कि – ‘यहां के पिच क्यूरेटर का हमें बहुत सपोर्ट मिला मैं अब भी मानता हूं कि पिच ने कैसा भी बर्ताव किया हो परंतु 123 रन चेज किए जा सकते थे। अगर आप सब्र रखेंगे अच्छा डिफेंस करते हुए कोशिश करेंगे तो जरुर रन बना पाएंगे। यह ऐसी पिच नहीं है जहां आप बल्ले से बहुत शानदार खेल दिखा पाएं या बड़े शॉर्ट खेल पाएं परंतु यदि आप सब्र दिखाएंगे तो स्कोर बना सकते हैं। हम ऐसी ही पिच चाहते थे, मैंने पहले भी कहा कि पिच क्यूरेटर से बहुत सपोर्ट मिला। हम ऐसा चाहते थे लेकिन जब आप अच्छा नहीं खेलते है तो ऐसा ही परिणाम आता है’। गौतम गंभीर ने कहा कि पिच पर किसी भी तरह की मुश्किलें नहीं थी और विकेट भी मुख्य रुप से तेज गेंदबाजों के खाते में गई है। इस विकेट में कोई डोमेन्स नहीं था अक्षर और बावुमा ने रन बनाए। 40 विकेटों में से ज्यादातर सीमर ने लिए।

    दक्षिण अफ्रीका से मैच हारी भारतीय टीम

    गौतम गंभीर जब से भारतीय टीम के कोच बने हैं तभी से इंडिया ने कुल 18 मैच खेले हैं। इसमें से सिर्फ 7 में ही उन्हें जीत मिल पाई है। गंभीर के अंडर भारतीय टीम 9 टेस्ट मैच हार गई है। वहीं 2 उसके मैच ड्रॉ रहे हैं। उनके अंडर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी हार मिल चुकी है। इंग्लैंड टूर पर टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही है। वहीं अब दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को धूल चटा दी है।
  • कप्तान शुभमन गिल की हालत पर BCCI ने दिया अपडेट, बोले – ‘टीम निगरानी कर रही है’

    कप्तान शुभमन गिल की हालत पर BCCI ने दिया अपडेट, बोले – ‘टीम निगरानी कर रही है’

    खेल: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई ने आज सुबह ही गिल की चोट पर अपडेट शेयर किया है। बता दें कि शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बैटिंग करते हुए गर्दन में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। जब टीम के सभी विकेट के गिरने के बाद भी गिल बैटिंग करने के नहीं आए तो उनकी चोटी की गंभीरता का पता चला। अब बीसीसीआई ने उनकी इस चोट पर अपडेट दिया है।

    मेडिकल टीम कर रही निगरानी

    बीसीसीआई ने एक्स पर शुभमन गिल से जुड़ी अपडे़ शेयर करते हुए लिखा कि – ‘कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट लग गई है। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भी ले जाया गया। फिलहाल वो अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में है। वो आगे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी’।

    पारी के 35वें ओवर के दौरान लगी थी चोट

    शुभमन गिल को यह चोट भारतीय पारी के 35वें ओवर के दौरान लगी थी। सिर्फ तीन गेंदें खेलकर उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था और फिर वो वापिस खेलने के लिए नहीं उतरे। शुभमन गिल की गैर मौजूदगी में अब इस समय ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं यदि बात मैच की करें तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। मैच की यदि बात करें तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए हैं। उनके पास 63 रनों की बढ़त भी है। पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 159 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने 30 रनों की बढ़त हासिल करते हुए 189 रन बनाए थे।
  • Australia से टीम India ने 2-1 से जीती सीरीज, अभिषेक शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

    Australia से टीम India ने 2-1 से जीती सीरीज, अभिषेक शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

    India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय टीम बल्लेबाज़ी कर रही थी और 4.5 ओवर में खेल जारी था, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश की वजह से खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और आखिरकार मैच को रद्द (abandoned) कर दिया गया। मैच रद्द होने के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज़ 2-1 से जीत ली।   टीम इंडिया ने सीरीज पर किया कब्जा मैच रद्द होने के बावजूद, टीम इंडिया ने सीरीज़ 2-1 से जीत ली। इससे पहले खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और 48 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया था। यह सीरीज़ जीत टीम इंडिया के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले विदेश में खेला गया आखिरी टी20 मुकाबला था। अब वर्ल्ड कप से पहले भारत को घर पर दो टी20 सीरीज़ और खेलनी हैं। अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने गाबा में खेले गए इस मैच में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।   सिर्फ 528 गेंदों में बनाए 1000 रन अभिषेक शर्मा ने यह उपलब्धि सिर्फ 528 गेंदों में हासिल की। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाज़ों को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 573 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे। अब अभिषेक ने सूर्या का रिकॉर्ड तोड़कर खुद को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का नया बादशाह बना लिया है। Image इन दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के दम पर सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि दुनिया भर के कई नामी बल्लेबाज़ों को पछाड़ दिया है। उन्होंने इस सूची में फिल साल्ट (इंग्लैंड), ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) और फिन एलन (न्यूज़ीलैंड) जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया। टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत अभिषेक शर्मा की ये शानदार उपलब्धि और टीम इंडिया की सीरीज़ जीत आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं। टीम का आत्मविश्वास ऊँचा है और युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम को नई ताकत दे रहा है।
  • पूर्व भारतीय खिलाड़ी Suresh Raina और Shikhar Dhawan,के खिलाफ ED का एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त

    पूर्व भारतीय खिलाड़ी Suresh Raina और Shikhar Dhawan,के खिलाफ ED का एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त

    नई दिल्लीः ऑनलाइन सटेबाजी एप्प मामले में ईडी की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं ईडी की टीम ने भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ एक्शन लिया है। ईडी की टीम ने दोनों खिलाड़ियों की 11.14 करोड़ की संपत्ति को अस्थाई रूप से जब्त कर लिया है। दरअसल, जांच में पाया गया कि दोनों ने विदेशी कंपनियों के साथ करार कर अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet का प्रचार किया।

    Read in English:

    https://encounternews.in/sports/ed-seizes-assets-worth-%e2%82%b911-14-crore-from-cricketers-suresh-raina-and-shikhar-dhawan-in-online-betting-case/

    भुगतान विदेशी माध्यमों से कर अपराध की आय को छिपाने के लिए किए गए। ईडी ने 4 पेमेंट गेटवे पर छापे मारकर 4 करोड़ रुपये से अधिक फ्रीज किए और 1000 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की परतें उजागर की हैं। ईडी की टीम का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है।

  • ICC Ranking में स्मृति मंधाना को मिला दूसरा स्थान, इस वजह से छिनी No.1 की Position

    ICC Ranking में स्मृति मंधाना को मिला दूसरा स्थान, इस वजह से छिनी No.1 की Position

    खेल: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वीमेंस वर्ल्ड कप के बाद बड़ा झटका लग गया है। स्मृति ने वर्ल्ड कप में काफी अच्छा प्रदर्शन दिया। फाइनल में भी स्मृति मंधाना के बल्ले से 45 रनों की पारी आई। इस पारी से मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम को काफी अच्छी शुरुआत दिलवाई परंतु इसके बाद भी वनडे आईसीसी रैंकिंग्स में स्मृति मंधाना को नंबर 1 का ताज नहीं मिला। वीमेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग्स में वह नंबर 2 पर आई हैं। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर आ गई हैं।

    नॉकआउट में पीछे रह गई स्मृति

    मंधाना विश्व कप के दौरान लगातार नंबर एक बल्लेबाज बनी रही है परंतु नॉकआउट चरण में वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थी। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 और फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 रन बनाए। इसके बाद भी वह विश्व कप में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी रही।

    स्मृति मंधाना ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन

    स्मृति मंधाना काफी समय से वनडे बैंटिंग रैंकिंग में नंबर वन पर बनी हुई थी परंतु अब स्मृति 811 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर आ गई हैं। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में स्मृति दूसरे नंबर की खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने विश्व कप में 9 मैचों में 54.25 की औसत से 434 रन बनाए। स्मृति मंधाना भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी है।

    लौरा वोलवार्ड ने बनाई नंबर 1 पर जगह

    वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवार्ड आईसीसी वनडे बैटिंग रैकिंग में नंबर एक पर आ गई हैं। लौरा वोलवार्ड 814 रेटिंग पॉइट्ंस के साथ नंबर वन बन गई हैं। लौरा ने भारत-साउथ अफ्रीका में हुए मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका की ओर से लौरा अकेले ही मैदान पर लड़ती रही। वहीं कोई और बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी भी नहीं खेल पाया।
  • India ने तीसरे T-20 मैच में Australia को दी मात, 5 विकेट से हराकर हासिल की शानदार जीत

    India ने तीसरे T-20 मैच में Australia को दी मात, 5 विकेट से हराकर हासिल की शानदार जीत

    खेल: भारतीय टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में पांच विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेला गया। भारत को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट दिया गया था। इसमें उसने 18.3 ओवरों में हासिल कर लिया। इस मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में किसी टीम का ये सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा है। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

    वाशिंगटन सुंदर की बैटिंग ने दिखाया कमाल

    अभिषेक शर्मा ने फिर से तूफानी अंदाज में बैटिंग करके जीत अपने नाम की। वह 25 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर शुभमन गिल ने भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव सेट हो गए थे उन्होंने 11 गेंद में 24 रन बनाए परंतु उससे बड़ी पारी में बदल नहीं कर पाए। तिलक वर्मा को फिर से नंबर-4 की जिम्मेदारी मिली उन्होंने 29 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल भी शुरुआत में अच्छे रहे लेकिन 17 रन बनाकर वह भी आउट हो गए। भारत ने 111 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर बैटिंग करने के लिए आए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में 49 रन बनाए। दूसरे छोर पर जीतेश शर्मा ने नाबाद 22 रन बनाए। दोनों ने 43 रनों की नाबाद साझेदारी करके टीम इंडिया को जीत दिलवाई। अब पांच मैचों की सीरीज में 3 मैच पूरे हो गए है। इसके बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-एक से बराबरी के साथ हैं।

    पहली बार होबार्ट में हारा ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले भी होबार्ट के बेलेरिव स्टेडियम में 5 टी-20 मैच खेले थे। उसे सभी मैचों में जीत मिली थी। दो बार वेस्टइंडीज, 2 बार इंग्लैंड और एक बार पाकिस्तान को हरा चुका है परंतु भारत यहां पर अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने वाला पहला देश बन चुका है।