देखते ही देखते दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। वैभव ने दिखाया गुस्सा सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव कोई रन नहीं बना सके थे, जिसके बाद भारत की हार तय हो गई। हार के तुरंत बाद जब श्रीलंकाई खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे, तभी यह विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हालामबेग ने वैभव और सूर्यांश से कुछ कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। इस दौरान वैभव ने एक खिलाड़ी को धक्का दिया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने भी प्रतिक्रिया दी। हालांकि कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया। इसके बावजूद ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते समय भी वैभव काफी गुस्से में दिखाई दिए और श्रीलंकाई खिलाड़ियों की तरफ इशारा करते हुए कुछ कहते नजर आए। बल्ले से नहीं चला वैभव का जादू 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे। भारत ए की पारी की शुरुआत करते हुए वह 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सुपर ओवर में भी वह टीम के लिए बड़ी भूमिका नहीं निभा सके। दोनों टीमों ने बनाए 265-265 रन मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की पूरी टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ए ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 265 रन बना लिए। दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के कारण मैच टाई घोषित किया गया और विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर कराया गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। भारत ए इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और केवल 7 रन ही बना पाई। ट्राई सीरीज में भारत की लगातार दूसरी हार ट्राई सीरीज में यह इंडिया ए की लगातार दूसरी हार है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और पहले मैच में श्रीलंका ए को 8 रन से हराया था। हालांकि दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ए ने डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत भारत को 4 रन से शिकस्त दी थी। अब तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार मिलने से भारत को लगातार दूसरी बार निराशा हाथ लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो मैदान पर हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट प्रशंसक इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मैच के दौरान बढेह तनाव का परिणाम बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का मानना है कि खिलाड़ियों को मैदान पर संयम बनाए रखना चाहिए।pic.twitter.com/T4n7Ze22OU https://t.co/e5fwimKPe0
— (@Shebas_10dulkar) June 15, 2026
Category: Sports
-

सुपर ओवर के बाद मैदान पर गरमाया माहौल, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़े वैभव सूर्यवंशी
श्रीलंका ए ने इंडिया ए को रोमांचक मुकाबले में हराया Sport News: 15 जून को खेली गई ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को रोमांचक मुकाबले के बाद सुपर ओवर में हरा दिया। निर्धारित 50 ओवरों के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा, जिसके कारण मैच का फैसला सुपर ओवर से किया गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने 16 रन बनाए, जबकि भारत ए की टीम केवल 7 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। हार के बाद मैदान पर हुआ विवाद मैच खत्म होने के बाद मैदान पर माहौल अचानक गर्म हो गया। बताया जा रहा है कि श्रीलंका ए की जीत के बाद कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे से कुछ टिप्पणी कर दी। यह बात वैभव को पसंद नहीं आई और वह नाराज हो गए। -

IND vs PAK: हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी
IND vs PAK: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी कर रही है। दोनों टीमों के लिए अहम है पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों का इस वर्ल्ड कप में यह पहला मैच है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। ग्रुप-ए के इस महत्वपूर्ण मुकाबले पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा रोमांच से भरपूर होते हैं और इस बार भी फैंस को कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है।
टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी अगर भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारतीय टीम का दबदबा साफ दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 मैचों में सफलता मिली है। भारतीय टीम इस शानदार रिकॉर्ड को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि पाकिस्तान को हल्के में लेना भारत के लिए बड़ी गलती साबित हो सकती है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान दे चुका है भारत को झटका हालांकि कुल रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को कई बार कड़ी चुनौती दी है। पाकिस्तान की भारत के खिलाफ मिली तीन जीतों में से दो जीत टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर आई हैं। यही कारण है कि भारतीय टीम इस मुकाबले में पूरी सावधानी के साथ मैदान पर उतरी है। भारतीय बल्लेबाजी पर रहेंगी सबकी नजरें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम बल्लेबाजी में काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम में कई अनुभवी और आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती हैं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। दोनों खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं और शुरुआती ओवरों में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना सकती हैं। गेंदबाजी में भी मजबूत दिख रही है टीम इंडिया भारतीय टीम की गेंदबाजी भी काफी संतुलित मानी जा रही है। इंग्लैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की स्विंग गेंदबाजी पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अपनी सटीक लाइन और लेंथ से बीच के ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखती हैं। भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि उसके गेंदबाज पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकेंगे। रोमांचक मुकाबले की उम्मीद भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला वर्ल्ड कप के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है।Presenting #TeamIndia‘s Playing XI for our #T20WorldCup 2026 opener Updates ▶️ https://t.co/1tfRc3jcrX#WomenInBlue pic.twitter.com/zKEhG5HUvN
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 14, 2026 -

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले Handshake पर हुआ विवाद, भड़की कप्तान Harmanpreet Kaur
खेल: आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करने जा रही है। 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमों खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत पाकिस्तान मैच से पहले हैंडशेक विवाद पर पूछे गए सवाल का बेबाक अंदाज में जवाब दिया है। मीडिया द्वारा इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर हरमनप्रीत ने कहा कि – हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं। आप यह सवाल क्यों पूछ रहे हों। हरमनप्रीत का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारतीय कप्तान ने साफ संकेत दिया कि टीम का पूरा फोकस टूर्नामेंट और मैदान पर प्रदर्शन पर है। न की मैदान के बाहर की बातों पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर चर्चा हो रही थी लेकिन हरमनप्रीत ने इस मुद्दे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित रखने की बात कही है।
दरअसल एशिया कप 2025 के दौरान यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। जब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से न तो मैच के दौरान और न ही मुकाबले के बाद हाथ मिलाया था। इसके बाद से यह सिलसिला जारी रहा और इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया है। इससे पहले विमेंस वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया था।
दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच टाई नहीं रहा है और नहीं किसी मुकाबले का नतीजा बिना परिणाम के खत्म हुआ है। आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें अब तक 8 बार आमने-सामने आ चुकी है। भारतीय टीम ने 6 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम को 2 बार जीत मिली है। पाकिस्तान के खिलाफ विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में भारत का दबदबा रहा है। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।
-

IND vs AFG: टीम इंडिया ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बारिश के खलल की वजह से ये मुकाबला देर से शुरू हो रहा है जिसमें 25-25 ओवर्स का मैच खेला जाएगा। पावरप्ले सिर्फ शुरुआती 5 ओवर्स का ही होगा तो वहीं एक गेंदबाज अधिकतम 5 ओवर्स की ही गेंदबाजी कर सकता है।
कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस मैच में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं, जिनमें हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव नहीं खेल रहे हैं।Toss Update from Dharamshala #TeamIndia have won the toss and elected to bowl in the 1️⃣st ODI.
Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/dFxWa3GRob — BCCI (@BCCI) June 13, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।Presenting #TeamIndia‘s XI for the 1️⃣st #INDvAFG ODI
Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/1tV4kwGpkK — BCCI (@BCCI) June 13, 2026 -

Suryakumar Yadav का टीम इंडिया से बाहर होने पर पहला रिएक्शन आया सामने, Story Share कर लिखी ये बात
Suryakumar Yadav News: BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें श्रेयस अय्यर नए कप्तान बनाये गये हैं व वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। लेकिन Suryakumar Yadav को अगली सीरीज से कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाए जाने के साथ उन्हें टीम इंडिया से भी ड्रॉप कर दिया जाएगा। वहीं, बीसीसीआई के इस फैसले ने सभी खेल प्रेमियो को चौंका दिया है। BCCI के इस फैसले के बाद अपना पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिया है जिसमें सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने स्क्वाड की फोटो के साथ काफी छोटा कैप्शन डाला और उसमें लिखा कि इस टैलेंटेड ग्रुप को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं। इस पोस्ट के साथ सूर्या ने इमोजी के रूप में भारतीय झंडा भी लगाया है।

श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में कोई मुकाबला नहीं खेला
श्रेयस अय्यर जिन्होंने पिछले लगभग तीन साल से टी20 इंटरनेशनल में कोई मुकाबला नहीं खेला है उनको इस फॉर्मेट में नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं Suryakumar Yadav जिनका बतौर कप्तान काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला था। Suryakumar Yadav ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की इस फॉर्मेट में नियमित कप्तान के रूप में जिम्मेदारी को संभाला था, जिसमें उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने एक भी द्विपक्षीय सीरीज में जहां हार का सामना नहीं किया। इसके अलावा एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को भी अपने नाम करने में भारतीय टीम कामयाब रही थी।स्क्वाड से ड्रॉप होने की ये हो सकती है वजह
हालांकि Suryakumar Yadav का पिछले कुछ सालों में बल्ले से फॉर्म काफी खराब देखने को मिल रहा था, जिसके चलते उनकी जगह लगातार सवालों के घेरे में थी और आईपीएल 2026 में भी वह कोई खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके थे। ऐसे में उनको स्क्वाड से ड्रॉप किए जाने का बड़ा कारण खराब फॉर्म माना जा रहा है। -

T-20 Team India का ऐलान, अब ये होंगे कैप्टन
मुंबईः भारतीय टी-20 टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान होंगे। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशिया खेलों की टीम के चयन के लिए शनिवार को अजीत अगरकर की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक हुई।

भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी-20 और 3 वनडे मैच खेले जाने हैं। एशियाई खेलों का आयोजन इस साल सितंबर-अक्तूबर में जापान में होना है। इसके लिए टीम की घोषणा इसलिए जल्दी हो रही है क्योंकि आयोजकों ने डेडलाइन पहले की रखी है। वहीं इस टीम में सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यावंशी को भी शामिल किया गया है।
-

IPL 2026 Final: RCB और GT के बीच खिताबी मुकाबला शुरू, जानें पहले कौन कर रहा है बल्लेबाजी
IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस बड़े मुकाबले के लिए RCB ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात टाइटंस ने एक बदलाव करते हुए आर साई किशोर की जगह अरशद खान को टीम में शामिल किया है।Access to the #FINAL, like no other Our #TATAIPL Official Partners enjoying Privè Access at the Narendra Modi International Stadium, Ahmedabad #RCBvGT | #TheFinalLeap pic.twitter.com/TvNXRGBgWs
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026RCB खेल रही है अपना पांचवां IPL फाइनल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह आईपीएल इतिहास का पांचवां फाइनल मुकाबला है। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल तक पहुंच चुकी है। हालांकि RCB का फाइनल रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। टीम को अब तक खेले गए चार फाइनल में से केवल एक बार जीत मिली है, जबकि तीन बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस बार टीम एक और ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी है।गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में
गुजरात टाइटंस के लिए यह तीसरा आईपीएल फाइनल है। टीम ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनकर इतिहास रचा था। इसके बाद 2023 में भी गुजरात फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब गुजरात की नजरें अपने दूसरे आईपीएल खिताब पर टिकी हुई हैं।विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद
RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में एक बार फिर सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी। RCB के फैंस को उम्मीद है कि विराट अपने बल्ले से मैच जिताने वाली बड़ी पारी खेलेंगे और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी शानदार फॉर्म में
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के कंधों पर होगी। दोनों बल्लेबाज इस सीजन में 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं। फाइनल मुकाबले में गुजरात को इन दोनों खिलाड़ियों से बड़ी और मैच जिताऊ पारियों की उम्मीद रहेगी।गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
- शुभमन गिल (कप्तान)
- साई सुदर्शन
- जोस बटलर (विकेटकीपर)
- निशांत सिंधु
- वाशिंगटन सुंदर
- जेसन होल्डर
- राशिद खान
- अरशद खान
- राहुल तेवतिया
- कगिसो रबाडा
- मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
- विराट कोहली
- देवदत्त पडिक्कल
- रजत पाटीदार (कप्तान)
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- टिम डेविड
- क्रुणाल पांड्या
- रोमारियो शेफर्ड
- भुवनेश्वर कुमार
- जैकब डफी
- जोश हेजलवुड
- रसिख सलाम डार
खिताब के लिए होगी कांटे की टक्कर
आईपीएल 2026 का यह फाइनल मुकाबला दो मजबूत टीमों के बीच खेला जा रहा है। एक तरफ RCB अपनी ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को पूरा करना चाहेगी, तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरी है। क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले में रोमांचक और यादगार मुकाबला देखने की उम्मीद है। -

आज होगा GTVsRCB का फाइनल मैच, Playing-11 में खेलेंगे ये Player
खेल: इंडियन प्रीमियर लीग का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल बैंगलुरु के बीच फाइनल है। दोनों टीमें दूसरी बार आईएपीएल के चैम्पियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। गुजरात ने 2022 में अपना पहला खिताब जीता था जबकि आरसीबी ने पिछले सीजन ट्रॉफी का सूखा खत्म करते हुए पहला आइपीएल खिताब अपने नाम किया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम अपनी विशालाता के साथ-साथ पिचों के लिए मौजूद है। फाइनल के लिए मिक्सड सॉइल की पिच नंबर-6 चुनी गई है जिसने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप फाइल में 255 रन देखें थे। ऐसे में एक और हाई स्कोरिंग मुकाबले की पूरी संभावना है। दिलचस्प बात यह है कि इसी पिच पर इस सीजन गुजरात टाइन्स ने आरसीबी को हराया था हालांकि आरसीबी के लिए यह मैदान खास यादें भी समेटे हुए हैं क्योंकि पिछले साल इसी दौरान पर टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचा था।खराब शुरुआत से फाइनल तक
गुजरात टाइटन्स का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने शुरुआती छह मुकाबलों में तीन जीत और तीन हार दर्ज की थी लेकिन इसके बाद गुजरात ने जबरदस्त वापसी की और अगले 10 मैचों में सात जीत हासिल कर टॉप-2 में जगह बनाई है। क्वालिफायर-1 में हार के बावजूद टॉप-2 में रहने का फायदा टीम को मिला और उसने क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई। गुजरात की वापसी में जेसन होल्डर की एंट्री बेहद अहम रही। ग्लेन फिलिप्स की जगह शामिल किए गए होल्डर ने बल्ले से भले 58 रन बनाए हो लेकिन गेंद से 10 मैचों में 17 विकेट लेकर टीम को किस्मत बदल दी।गुजरात टाइटन्स
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेशवर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख, सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिल सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्रिन सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान, मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल।गुजरात टाइटन्स स्कवॉड
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाड़ा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अर्शद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुईजन, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुधार, गूरनूर बरार और अशोक शर्मा। -

Novak Djokovic का 25वां Grand Slam जीतने का टूटा सपना, 19 साल के खिलाड़ी J. Fonseca से हारे
खेल: ब्राजील के 19 साल खिलाड़ी जोआओ फोंसेका ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीन बार की चैंपियन नोवाक जोकोविच की तीसरा राउंड में हराकर फ्रेंच ओपन 2026 से बाहर कर दिया है। दो सेट से पिछड़ने के बाद फोंसेका ने मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और किसी को अपने खेल से चौंका दिया है। पहले दो सेट के बाद फोंसेका के चेहरे पर निराशा दिख रही थी। वहीं जोकोविच दोनों सेट जीतकर मैच पर पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए थे हालांकि ब्राजील के खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अगले तीन सेट जीतकर रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच को 4-6,4-6, 6-3,7-5,7-5 से हरा दिया है।
क्ले कोर्ट पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में यह दूसरा सबसे बड़ा उलटफेर हैं। जोकोविच से पहले जैनिक सिनर भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। नतीजतन पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में अब खिताब जीतने की दौड़ और ज्यादा खुली हो गई है। कई खिलाड़ियों के पास जीतने का अच्छा मौका है। फोंसेका ने लगभग 4 घंटे 53 मिनट तक चल लंबे और कड़े मैच में जीत दर्ज की है।
चौथे सेट में 3-4, 15/40 पर सर्व करते समय फोंसेका हार से सिर्फ पांच पॉइंट दूर थे परंतु 28वीं वरीयात प्राप्त वाले खिलाड़ी ने उन दो ब्रेक पॉइंट को रोक दिया और उस मोमेंटम का फायदा उठाते हुए जोकोविच को निर्णायक सेट खेलने के लिए मजबूर कर दिया है। मैच के दौरान जोकोविच कई बार थके हुए और शारीरिक रुप से परेशान नजर आए।
इसके बावजूद 39 साल खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और निर्णायक पांचवे सेट में शुरुआत में ही 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है। फोंसेका ने फिर से वापसी कर ली है। उन्होंने आखिरी आठ में से छह गेम अपने नाम करते हुए एक यादगार जीत हासिल की है। 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन में एंड्री रुबलेव को हराने के बाद यह किसी टॉप 10 खिलाड़ी के खिलाफ उनकी दूसरी है। जोकोविच के खिलाफ अपने पहले टूर-लेवल मुकाबले में जीत हासिल करके फोंसेका ने इतिहास रच दिया है।
-

Vinesh Phogat एशियान गेम्स से हुई बाहर, सेमीफाइनल में Meenakshi Goyat ने पटका, देखें वीडियो
Vinesh Phogat News: एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए विनेश फोगाट चयन ट्रायल के सेमीफाइनल में हार गईं हैं। लेकिन विनेश एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग के एक कड़े मुकाबले में उभरती हुई पहलवान मीनाक्षी गोयत ने अनुभवी विनेश फोगाट को 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
उन्होंने अपना ट्रायल का अपना पहला राउंड बड़े अंतर से जीता। उन्होंने हरियाणा की ज्योति को 7-1 से हराया। वहीं सेमीफाइनल में उनका सामना मीनाक्षी गोयात से हुआ। वहां उन्हें 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के फैसलों के बाद उन्हें 53 किग्रा वर्ग में भाग लेने की अनुमति मिली थी।
बतादें कि विनेश फोगाट को आज सुबह किस केटेगरी में खेलेंगी। इसको लेकर सुबह से ही चर्चा चल रही थी। इसके बाद विनेश को 50kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा की इजाजत मिलेगी, तो महिला पहलवान ने इसका विरोध जताते हुए महासंघ पर भेदभाव का आरोप लगाया। हालांकि बाद में उन्हें 53kg केटेगरी में प्रतिस्पर्धा की इजाजत दे दी गई।
सुप्रीम कोर्ट ने विनेश के पक्ष में सुनाया फैसला
दिल्ली हाई कोर्ट ने तीन बार ओलंपिक खेल चुकीं विनेश को ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत दे दी थी, लेकिन महासंघ इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने विनेश के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके बाद ही वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकीं।ये था पूरा मामला
फोगाट पहले 57 किलोग्राम वर्ग (वेट कैटेगरी) में वापसी करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंडा में होने वाले एक टूर्नामेंट में भाग लेने का फैसला किया, लेकिन कुश्ती महासंघ (WFI) ने उन्हें खेलने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद यह विवाद कोर्ट तक पहुंच गया।