नई दिल्ली: आईपीएल 2024 सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताब जीतने पर केकेआर की टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली है। केकेआर की टीम ने आईपीएल का तीसरा खिताब जीत लिया है। इससे पहले केकेआर की टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल 2012 और आईपीएल 2014 का खिताब जीता था। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पिच क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को ‘गुमनाम नायक’ बताते हुए घोषणा की कि सभी 10 नियमित आईपीएल ग्राउंड के मैदानकर्मियों और क्यूरेटरों को लीग के दौरान ‘शानदार पिचें’ मुहैया कराने के लिए सराहना के तौर पर 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि हमारे सफल टी20 सीजन के गुमनाम नायक ग्राउंड्समैन हैं जिन्होंने कठिन मौसम में भी शानदार पिचें प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किए। 10 नियमित आईपीएल ग्राउंड पर काम करने वाले मैदानकर्मियों और क्यूरेटर को 25 लाख रुपये मिलेंगे और तीन एक्स्ट्रा ग्राउंड पर काम करने वालों को 10 लाख रुपये मिलेंगे। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद।
Category: Sports
-

IPL खत्म होते ही जय शाह का बड़ा ऐलान, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये
-

आज का राशिफल, 28 मई 2024
आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही आज पहला बड़ा मंगल मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। व्यापार में आपको नए सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एंड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आप किसी किसी जरूरतमंद का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।
वृष राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा, रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं, बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको जरूर सफलता हासील होगी। किसी से अपने मन की बात कहना चाहते है तो कह सकते है, भाग्य आपका साथ जरूर देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के अवसर प्राप्ति होंगे।
मिथुन राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नए कार्यो को सीखने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। आज अपने कार्यों को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, मनपसंद उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।
कर्क राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलाए आज घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। आज जीवनसाथी से मनपसंद उपहार मिलेगा। परिवार संबंधी कोई भी फैसला बहुत ही सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य से किये गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।
सिंह राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। छात्रों को अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह किसी अनुभवी की मदद से सॉल्व हो जायेगी। बच्चे आज आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद्द कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जायेगी। आज बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज आसानी से पूरा करने में सफल होंगे।
कन्या राशि: आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। आज आप छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने में सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कोई भी प्रशासनिक कार्य करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। छात्र आज कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनाएंगे। बच्चों की कामयाबी पर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला राशि: आज आपके मन में नए–नए विचार आएंगे। आज आपका मन नए कार्यों को सीखने के लिए उत्साहित रहेगा। आज आप आपने बनाए प्लान में थोड़ा बहुत बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। आज प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज का दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा। आज आपका आत्मविश्वास ही आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आज आपका झुकाव समाजसेवा की तरफ रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। शत्रुपक्ष आपको परेशान करने का प्रयास करेगा, लेकिन आप अपनी समझ-बुझ से समस्याओं से बाहर निकलने में कामयाब होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी हासिल होगी। ऑफ़िस में अधिकारीवर्ग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे| आज आर्थिक पक्ष मजबूत करने की योजना बनाएंगे।
धनु राशि: आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज लोगों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। बिजनेस में पिता का सहयोग मिलने से लाभ मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले इसपर विचार-विमर्श करेंगे।
मकर राशि : आज कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कला से जुड़े लोगों के अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। लोग आपके कला की तारीफ करेंगे। आज आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी बात किसी बचपन के दोस्त से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से सलाह लेना कारगर साबित होगा। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। आज जिस भी कार्य को शुरू करेंगे उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। संतान के करियर को लेकर आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान कुछ दिन के लिए टालना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे, आपको कुछ नयी जिम्मेदारी भी मिलेगी। प्रमोशन होने के योग भी बने हुए हैं। आज नए लोगों के साथ मिलना जुलना आपके लिए अच्छा रहेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।
-

आज का राशिफल, 27 मई 2024
मेष: आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी आप पूरा कर सकते हैं। अपने बच्चों को पिकनिक पर या उनकी पसंदीदा जगह पर ले जाएं। आप अपने माता-पिता या भाई-बहनों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम को रोमांस और अंतरंग मुलाकातों के लिए समर्पित रखें। आज आप अपने पार्टनर की भावनाओं को गहराई से टटोल सकते हैं।
वृषभ:आज आपका दिन वाद-विवाद और झगड़ों में बीत सकता है। आज अपने पार्टनर के साथ कोई भी मुद्दा उठाने से बचें। यदि एक व्यक्ति बात करना बंद कर दे तो लड़ाई स्वतः ही बंद हो जाती है। इस समय शांत रहें। सौम्य और प्रेमपूर्ण बनें। अपने पार्टनर के तर्क को समझें और उसके ख़िलाफ़ कुछ भी न कहें। अपने साथी का ध्यान आपके साथ बिताए सुखद पलों की ओर आकर्षित करें। दिन का अंत थोड़े नुकसान के साथ होगा।
मिथुन: प्रेम संबंधों में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के प्रबल संकेत हैं। आप या आपका साथी किसी दूसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपका अतीत का पुराना प्यार आपके जीवन में वापस आ सकता है। यह हस्तक्षेप करीबी दोस्तों या आपके या आपके साथी के माता-पिता से आ सकता है। समय की मांग है कि आप एक-दूसरे के साथ मिलकर खड़े हों।
कन्या: आज का दिन अपने परिवार को समर्पित करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। करियर और अन्य बाहरी विचार आपका ध्यान भटका सकते हैं। हालाँकि, पिछले कुछ दिनों में आपके रिश्ते की स्थिति थोड़ी अनिश्चित हो गई है, इसलिए समय की माँग है कि आप अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान दें। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी वित्तीय स्थिति ख़राब हो गई है, लेकिन अपने साथी के लिए सोच-समझकर और संवेदनशील कुछ करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।
सिंह: आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आप अपने पुराने प्रेमी को वापस स्वीकार करेंगे। यह सच है कि अलगाव के समय आपके बीच कुछ मतभेद थे। आपको फिर भी एक साथ वापस आने के बारे में दो बार सोचना चाहिए क्योंकि आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए अच्छा दिन नहीं है। इस बारे में सोचने के लिए आपको काफी समय मिलेगा।
कन्या: अगर यह रिश्ता आपकी खुशी के लिए है तो यह आपको खुशी और शांति जरूर देगा और अगर ऐसा नहीं है तो यह आगे बढ़ने का समय है। इस रिश्ते को आगे न बढ़ाएं क्योंकि यह खूबसूरत है। यदि यह आपकी भावनाओं से मेल नहीं खाता है, तो इसे कूड़ेदान में फेंक दें और यदि आप शांति से अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें, तो आप पाएंगे कि कई आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे हैं। अपनी ऊर्जा किसी उत्पादक चीज़ में निवेश करें।
तुला: आज आप कोई नया रिश्ता बना सकते हैं। आप इसे लेकर बहुत गंभीर रहेंगे और संभावना है कि यह लंबे समय तक चलेगा। आपका ख़ास आपसे बहुत प्यार करेगा और आप भी उससे प्यार करेंगे, हालाँकि पारिवारिक हस्तक्षेप के कारण कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियाँ भी इस रिश्ते की गहराई को परखने के लिए सामने आएंगी।
वृश्चिक: अपने प्रियजन के साथ किसी साहसिक यात्रा की योजना बनाएं। आप जो भी करेंगे, आपको बहुत मजा आएगा। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच चल रहे तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है। आप अपने नए अनुभवों और भावनाओं को अपने साथी के साथ साझा करना पसंद करेंगे।
धनु: विरोधाभासी ग्रहों के कारण आज आप विपरीत दिशा में जा सकते हैं। आप निर्णायक निर्णय लेना चाहते हैं, लेकिन आप बहुत सतर्क हैं और किसी भी प्रकार का असंतुलन नहीं चाहते हैं। इन विरोधाभासी प्रभावों के कारण आपकी लव लाइफ काफी दिलचस्प हो जाएगी। इन सब से आप अपने साथी या अपने रिश्ते के बारे में एक सबक सीखेंगे, जो आपको भविष्य की योजना बनाने में मदद करेगा।
मकर: प्रेम संबंधों में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के प्रबल संकेत हैं। आप या आपका साथी किसी दूसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपका अतीत का पुराना प्यार आपके जीवन में वापस आ सकता है। यह हस्तक्षेप करीबी दोस्तों या आपके या आपके साथी के माता-पिता से आ सकता है। समय की मांग है कि आप एक-दूसरे के साथ मिलकर खड़े हों।
कुंभ:आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए बहुत धैर्य रखना होगा। अगर आप शांति बनाए रखना चाहते हैं तो सोच-समझकर बोलें। छोटे-मोटे विवाद भी गंभीर रूप ले सकते हैं। हालाँकि ऐसा कम ही होता है। इसे ज़्यादा महत्व न दें, यदि आप ऐसा करेंगे तो आप जीवन में कुछ अच्छी चीज़ों से चूक जाएंगे। आज चुप रहना ही बेहतर रहेगा।
मीन: आपका पार्टनर अजीब व्यवहार करेगा और अजीब मांगें करेगा, जिसके पीछे का तर्क भी अजीब होगा। यह प्रयोग करने और कुछ रोमांचक चीजें करने का अच्छा समय है, हालांकि जहां तक आपके रिश्तों का सवाल है, आप हमेशा एक गंभीर व्यक्ति रहे हैं। आपको अपने अत्यधिक गंभीर स्वभाव को छोड़ना होगा और अपने भीतर के बच्चे को मौज-मस्ती करने देना होगा। इससे आपका तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा
-

IPL Final Match update: प्रशंसक को बेसब्री से इंतजार, जानें playing 11
स्पोर्ट डेस्क। चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के फाइनल मुकाबले आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटॉर गौतम गंभीर की रणनीति और सनराइजर्स हैदराबाद (एचआरएच) के कप्तान पैट कमिंस के भावुक और प्रेरणादायक नेतृत्व का होगा आमना-सामना। पिछले मैच में पिच के व्यवहार को देखते हुये यह माना जा रहा है कि बल्लेबाजों की जगह गेंदबाज करेंगे जीत का फैसला|
आईपीएल के इस सत्र में केकेआर के पुर्नोत्थान के पीछे टीम प्रबंधन में गंभीर की वापसी रही है। उन्होंने अपने कुशाग्र क्रिकेट बुद्धि के लिए प्रसिद्ध गंभीर की रणनीतिक कुशलता ने केकेआर को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उनकी साझेदारी परिवर्तनकारी रही है जिससे टीम आईपीएल के खिताब की मजबूत दावेदार बन गई है। दो क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों में बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल साबित हुये।
जानकारों के मुताबिक गेंदबाजों के कौशल की वापसी देखी गई। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फाइनल मुकाबले में जीत की कमान गेंदबाजों के हाथ में होगी। केकेआर को गंभीर के नवोन्मेषी कदमों से भरपूर लाभ मिला है। सुनील नारायण को सलामी बल्लेबाज के रूप में बहाल करना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है। उन्होंने रमनदीप सिंह, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा जैसी युवा प्रतिभाओं के पोषण ने टीम में नई गतिशीलता आयी है। अनुभव और युवा उत्साह के इस मिश्रण ने केकेआर को अपने तीसरे आईपीएल खिताब के करीब पहुंचा दिया है।वहीं दूसरी ओर एसआरएच की फाइनल तक की यात्रा पैट कमिंस के असाधारण नेतृत्व का योगदान कोई नकार नहीं सकता। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इससे पहले अपनी राष्ट्रीय टीम को एकदिवसीय विश्व कप, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और एशेज में जीत दिलाई। अब कमिंस का लक्ष्य अपने शानदार रिज्यूमे में एक आईपीएल खिताब जोड़ना है। एसआरएच अगर फाइनल मुकाबला जीतती है तो यह उसका पहला आईपीएल खिताब होगा।
हैदराबाद की स्पिन की कमान अभिषेक शर्मा और शाहबाज अहमद हाथ में होगी। इन दोनों गेंदबाजों ने दूसरे क्वालीफायर के दौरान आठ ओवरों में 37 रन देकर 5 विकेट चटकाते हुए टीम फाइनल में पहुंचाया था। एसआरएच को विजयी होने के लिए, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और नितीश रेड्डी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को इस बड़े मुकाबले में असाधारण प्रदर्शन करना होगा।
आईपीएल 2024 का समापन एक अविस्मरणीय मुकाबला होने की ओर अग्रसर है। दुनिया भर के प्रशंसक बेसब्री से इसके मुकाबले इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या केकेआर दस साल के बाद फिर से खिताब जीत पायेगा या एसआरएच के हाथ लगेगी आईपीएल ट्रॉफी ।
दोनों टीमें इस प्रकार रहेंगी
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट सब: नीतीश राणा)सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, राहुल त्रिपाठी, नीतीश कुमार रेड्डी, एडेन मार्करम/ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट/उमरान मलिक। (इम्पैक्ट सब: अब्दुल समद)
-

आज का राशिफल, 26 मई 2024
आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा
मेष राशि- आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे।
वृष राशि-आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
मिथुन राशि-आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जाएगा।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज दूसरों को बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आज जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।
सिंह राशि-आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। फालतू की शॉपिंग से बचे और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
कन्या राशि-आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज खर्च में इजाफा बचत को ज्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग मिलने वाला है। नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।
तुला राशि-आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।
मकर राशि-आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। पुरानी उलझन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि-आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति को आज किसी सामाजिक समारोह में जाना पड़ सकता है। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
मीन राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।
-

आज का राशिफल, 25 मई 2024
Aaj Ka Rashifal : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज नारद जयंती है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि: आज आप कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। कोई भी पारिवारिक फैसला लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना बेहतर होगा। आज आपको माता पिता से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी समाजिक समारोह में आज अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में मजबूती आएगी।
वृष राशि: आज आपका उदार भाव लोगों को काफी पसंद आयेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे। आज आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आज आपको जिद्द करने से बचना चाहिए।
मिथुन राशि: आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। व्यापार में आज उम्मीद से अधिक लाभ होगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तें अच्छे रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थिओं को करियर में सफलता मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके सितारे बुलंदी पर है, बस आप विनम्र रहें और धैर्य बनायें रखें । पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे।
सिंह राशि: आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि: आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। कोई खास दोस्त आज आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि: आज आप किसी घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने के पहले उसकी बारीकी को ठीक से जान लें और समझ लें । आज सोशल साईट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कहीं निवेश कर रहे है तो पहले उस कार्य से जुड़े लोगों से सलाह अवश्य ले लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आज कार्यस्थल पर कुछ नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि: आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ का खयाल रखें। जीवनसाथी के साथ समान्जस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेट एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे रिश्ते में नयापन आयेगा। आज आप करियर में नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।
मकर राशि: आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज आपको कुछ नया सिखने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि: आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फ़ोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके दांपत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोडा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं।
मीन राशि: आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। तली भुनी चीजे खाने से अवॉयड करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आज आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है।
-
पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, ‘विराट जल्द कर सकते हैं चौंकाने वाला फैसला, देखें वीडियो
नई दिल्लीः आईपीएल 2024 में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर फैंस का दिल जीता। कोहली जब तक खेले ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा रहा हालांकि अभी भी ऑरेंज कैप विराट के पास ही है।
फैंस को विराट को लेकर काफी बुरा लगता है जब उनका प्रदर्शन तो शानदार रहता है कि लेकिन टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाती। वहीं दूसरी तरफ कोहली फैंस इस बात से भी डरते हैं कि जब विराट कोहली संन्यास ले लेंगे तो क्या होगा? वहीं विराट को करियर को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है। विराट कोहली ने बीते कुछ दिनों पहले आरसीबी के एक इवेंट में अपने संन्यास को लेकर कहा था कि जब उनका काम खत्म हो जाएगा तो वे चले जाएंगे।
उसके बाद काफी समय तक फैंस उनको देख नहीं पाएंगे। वहीं अब विराट को लेकर माइकल वॉन ने क्रिकबज पर कहा कि कोहली की फिटनेस को देखते हुए वे अगले 5 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं पर इस बात की संभावना बेहद कम है। क्योंकि उससे पहले ही कोहली अपनी योजनाएं बदल सकते हैं। वॉन ने कोहली के दो बच्चों के पिता बनने की तरफ भी इशारा किया। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि कोहली समय से पहले अपना करियर खत्म कर सकते हैं।
-

आज का राशिफल, 24 मई 2024
Aaj Ka Rashifal : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 22 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज करवीर व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिए किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
वृष राशि-
आज का दिन फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में नई-नई खुशियां आयेंगी। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
मिथुन राशि-
आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे।
कर्क राशि-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता रखें।
सिंह राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि-
आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे।
तुला राशि-
आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए।
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में अवॉर्ड मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
धनु राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिए कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।
मकर राशि-
आज आपका दिन उत्तम बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने में आज आपका समय बीतेगा।
कुंभ राशि-
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।
मीन राशि-
आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। आज आप किसी फंक्शन में जाने के लिए तैयारी कर सकते हैं। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।
-

आज का राशिफल, 23 मई 2024
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। आज बुद्ध पूर्णिमा है। साथ ही आज छिन्नमस्ता जयंती भी मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बितायेंगे। आज कुछ मामलों पर आप विचार कर सकते हैं। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।
वृष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जाएँगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं।
कर्क राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। आज रोज की अपेक्षा ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं।
सिंह राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन- मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। कुछ मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। संतान से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।
तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। आज लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा।
धनु राशि: आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं, उनको आज कोई बढ़िया ऑफर भी मिलेगा।
मकर राशि: आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिल सकती है, जिससे दोस्ती और मजबूत होगी।
कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
मीन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
-

आज का राशिफल, 22 मई 2024
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बितायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज सेहत बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा।
मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा।
कर्क राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे।
सिंह राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी।
तुला राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष नाजुक बना रहेगा। परिवार के कुछ मामलों को आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। आज मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे।
धनु राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है।
मकर राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम की गति बढ़ेगी, इससे आपका काम समय से पूरा हो सकता है। किसी बात को लेकर भाई-बहन के साथ विचार करेंगे, किसी नये काम की योजना बना सकते है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। आज जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, किसी काम में उनकी सलाह कारगर साबित होगी।
कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ा कोई बड़ा मौका आपके सामने आयेगा। जिससे लाभ पाने में आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।
मीन राशि: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आएंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।