Category: Sports

  • फीफा वर्ल्ड कप विजेता इस खिलाडी पर लगा 4 साल का बैन 

    Sports: फुटबॉल फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. फ्रांस टीम के स्टार फुटबॉलर पॉल पोग्बा डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. इस कारण उन पर अब 4 साल के लिए प्रतिबंध लग गया है. 30 साल के पोग्बा के लिए यह एक बड़ा झटका है. इससे उनका फुटबॉल करियर भी खत्म होने की कगार पर आ सकता है.

    बता दें कि फ्रांस की टीम ने 2018 में फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता था. तब पॉल पोग्बा उस चैम्पियन टीम का हिस्सा थे. यह स्टार मिडफील्डर इटली के क्लब युवेंट्स के लिए खेलते हैं.
    पोग्बा को इस सीजन की शुरुआत में डोपिंग (टेस्टोस्टेरोन -) के लिए पॉजिटीव पाया गया था.

    इसके बाद सितंबर में इटली के नेशनल डोपिंग एजेंसी (NDO इटालिया) ने उन्हें अस्थाई रूप से निलंबित किया था. इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेल चुके पोग्बा ने 2 बार इंग्लिश लीग कप भी जीता है. साथ ही 2013 में अंडर-20 फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता था.

  • 12 साल बाद ऐसे आउट हुए Kane Williamson,  देखें वीडियो

    नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन टेस्ट में 12 साल के बाद रन आउट हुए। वह इससे पहले साल 2012 में जिम्ब्बावे के खिलाफ रन आउट हुए थे। दरअसल, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 383 रनों पर ऑल आउट हुई तो न्यूजीलैंड के ओपनर पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर थे। लेकिन, 12 रन पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट टॉम लैथम के तौर पर गिरा। टॉम महज 13 गेंदों में 5 रन बनाने में कामयाब रहे।

    उन्होंने इस दौरान 1 चौका लगाया। टॉम के आउट होने के बाद क्रीज पर पारी को संभालने के लिए केन विलियमसन आए। लेकिन, खाता खोलने के लिए जैसे ही उन्होंने सिंगल लेने के लिए दौड़ लगाई वह दूसरे छोड़ पर खड़े क्रिकेटर विल यंग से टकरा गए। इसी दौरान केन दूसरे छोड़ पर पहुंच नहीं पाए और रन आउट हो गए। 12 रन पर ही न्यूजीलैंड को केन के तौर पर दूसरा झटका लगा।

    383 रनों का पीछा करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। कंगारू गेंदबाजों के आगे एक-एक करके कीवी बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे। पूरी टीम 179 रनों पर ऑल आउट हो गई। कीवी बल्लेबाजों के ऊपरी पांच बल्लेबाज महज 25 रन बना पाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 13 रन बना लिए।

    ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि, टेस्ट में अभी न्यूजीलैंड की टीम बनी हुई है। अगर न्यूजीलैंड तीसरे दिन कंगारु बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने में कामयाब होती है तो उन्हें दूसरी पारी में ज्यादा रन बनाने नहीं होंगे। टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के पास 217 रनों की लीड हो गई है। 

  • आज का राशिफल, 1 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 1 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आज बेस्ट फ्रेंड से फोन पर आपकी लंबी बातचीत भी हो सकती है। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खबर मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा | आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

    वृष राशि-

    आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सभी रुके काम पूरे होंगे सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है।

    मिथुन राशि-

    आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप किसी काम के लिए नई योजना भी बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप उसे पूरा करने में सफल भी होंगे। छात्र अपने मित्रों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बितायेंगे साथ ही बच्चे भी आपने माता पिता से अपनी दिल की बात यर करेंगे। आज आप किसी नए काम के लिए प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं, लेकिन किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। साथ ही वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है।


    सिंह राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज अधिकारियों से मिला कॉम्प्लीमेंट आपके उत्साह को बढ़ा सकता है। संतान का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे आपके काम की लिस्ट थोड़ी कम होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापार में बरकत होगी।  धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। लवमेट को गिफ्ट दें।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं | शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। साथ ही शाम को आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जाएंगे| अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आप किसी नये आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, भविष्य में इससे आपको काफी फायदा होगा। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये बेहद सुखद रहेगी। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ बेहतर रहेगा।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से रिलिटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई अन्य शुभ समाचार भी मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा । साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। आज आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला हो सकता है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना बन रही है। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

  • आज का राशिफल, 29 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 29 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि गुरुवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी शाम 5 बजकर 55 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।  खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये काम को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस बात को लेकर आप अपने परिवार में भी बात करेंगे। परिवार के लोग आपका सपोर्ट करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट अपने गुरुजनों से कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे। घर के कामों में आज जीवनसाथी का हाथ बटाओगे। साथ ही बच्चों के करियर के लिए उनके गुरु से परामर्श लेंगे।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको वह मिलेगा जिसकी इच्छा आपको कई दिनों से थी। आज आपका कोई बिगड़ता हुआ काम बन जाने से काम में निरंतरता बनी रहेगी, इससे आपको भविष्य में अच्छे लाभ के योग हैं। आज आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आपके अंदर उत्साह देखने को मिलेगा। आपके पड़ोसी आपके अच्छे व्यव्हार की तारीफ़ करेंगे। इस राशि के जो लोग धर्म-कर्म के काम से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। वहां लोग आगे से चलकर आपका सम्मान करेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप किसी की सेवा करके पुण्य कमाएंगे। आज आपका दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। लेकिन शाम का समय आप शांति से बिताने के लिए किसी शांत जगह पर जायेंगे। आज किसी व्यक्ति से लिया उधार आप चुका देंगे जिससे आपकी टेंशन कम होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके द्वारा किये कार्यों की सराहना होगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे। आपके जूनियर आपकी कार्यकुशलता से कुछ नया सीखेंगे। स्टूडेंट का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, वो पहले किसी एक्सपर्ट से राय लेंगे तो भविष्य में अच्छा लाभ होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने भी आ सकता है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस राशि के बिजनेस करने वाले आज एक ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते हैं। जिससे आपके करियर की दिशा परिवर्तित हो सकती है और काफी समय से आपको तलाश भी थी।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप कुछ नया सामान खरीदने मार्केट जा सकते हैं। आज आपका मन किसी नए काम को करने को लेकर उत्साहित रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले रूप रेखा तैयार करने से कार्यों को पूरा करने में आपको काफी आसानी होगी। ऑफिस में आज आपके अच्छे और मेहनती कामों की वजह से आपकी तारीफ होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए आज अच्छा दिन है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। भगवान को पंजीरी का प्रसाद चढ़ाएं, तो आपकी सेहत के लिये और भी अच्छा रहेगा।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज शाम आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना बनायेंगे। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जायेगा। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। पिताजी आपको कोई महत्वपूर्ण काम करने को कहेंगे, आप उस काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। आपके पिता जी को आप पर गर्व महसूस होगा। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी से भी सहायता की उम्मीद ना रखकर खुद ही अपने काम निपटाने की कोशिश करेंगे। इससे आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपकी बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगी। किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूए ले लें। आज आपका झुकाव कुछ हद तक आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आज आपका मन साहित्यिक चीज़ों को पढ़ने में लगेगा, जिससे आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ नये विचार आ सकते हैं। आज आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनो का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में चल रहा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज आपके द्वारा बढ़ाया गया एक कदम आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारी पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज आप खुले मन से बात करेंगे और साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन कोई नया काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हो। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। लकड़ी से जुड़ा व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। 

    कुम्भ राशि-

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। आज कोई भी फैसला करने से पहले सोच–विचार कर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेंगी। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे लवमेट्स से आज आपको मन पसंद उपहार मिल सकता है। आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। अगर आप किसी योजना की तैयारी बहुत पहले से सोच कर बैठे है। तो आज उस योजना की शुरुआत कर सकते है। साथ ही परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

    मीन राशि-

    आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आपके पहल करने से समाप्त हो जायेगी। आज अपने खर्चों को कंट्रोल करें, ताकि आगे के लिए आप कुछ पैसा जोड़ पायें। आज रास्ते में जाते समय किसी पूराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

  • टी20 विश्व कप 2024 को लेकर BCCI ने किया कप्तान का ऐलान 

    नई दिल्लीः टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे। इस बात की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की है। बुधवार को राजकोट में भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने टीम के उप-कप्तान का नाम बताया। शाह ने बताया कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगामी विश्व कप में टीम के उप-कप्तान होंगे। इस दौरान सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का भी नाम बदलने की घोषणा की गई।

    इस स्टेडियम का नया नाम निरंजन शाह स्टेडियम रखा जाएगा। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह को सम्मान देने के उद्देश्य से बदलाव किया गया है। जय शाह ने इस दौरान टीम इंडिया के वनडे विश्व कप में प्रदर्शन को लेकर भी बात की। उन्होंने भारत की लगातार 10 मैचों में जीत पर खुशी जाहिर की। शाह भारत के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। दरअसल, भारत की मेजबानी में पिछले साल खेले गए वनडे विश्व कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से करारी शिकस्त मिली थी।

    इससे पहले टीम इंडिया ने लगातार 10 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। शाह ने कहा, “भले ही हम 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हार गए, लेकिन टीम इंडिया फैंस के दिल जीतने में कामयाब रही है। भारत ने लगातार 10 मैचों में जीत हासिल की। मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने में कामयाब होगी।”

  • आज का राशिफल, 28 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 28 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 28 February 2024: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जएगा। इसके आलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप किसी पुराने दोस्त के साथ डिनर करने जा सकते हैं। किसी बात से परेशान लोग आज अपने माता-पिता से विचार विमर्श करेंगे तो शोल्युशन मिल जाएगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। ऐसा करने से आपको लाभ होगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी आज छात्रों के लिए दिन परिश्रम के अनुरूप नहीं रहेगा। आज बेहतर परिणामों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य में सफलता आपके कदम चुमेंगी। 

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप काम करने के नए टारगेट पर विचार करेंगे। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको किसी अजनवी से कुछ नया सिखने को मिलेगा जो भविष्य में आपके काफी काम आएगा। आज के दिन की शुरुआत शानदार रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि वाले लोगों के पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज पैरेंट्स के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपने ध्यान को केंद्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप माता जी को कोई साड़ी गिफ्ट करेंगे जिससे आपको भी खुशी मिलेगी। आज ऑफिस के काम में आपको कलीग की सहायता से आपका काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा। आज रुके हुए कार्यों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का मन बनाएंगे। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। इस राशि के लेखन से जुड़े लोगों का मन क्रिएटिव रहेगा। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके उत्तम रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर आपके किए गए कामों की सराहना की जाएगी। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज आपके कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। छात्र आज पढ़ाई में अपना मन लगाएंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। आज कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के करियर को बेहतर बनाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आज आप कुछ नए विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपक लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट्स एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जाएगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा, दोस्तों से भी मदद मिलेगी।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।  आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।

  • आज का राशिफल, 27 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 27 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही समस्याएं आज दूर हो जाएंगी। घर वालों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में जूनियर आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आप उनके साथ डीनर करने का प्लान बनाएंगे। आज आपका कोई काम बड़ी ही आसानी से पूरा हो जाएगा। बच्चे आज आपसे कॉपी की डिमांड कर सकते है। आज बड़ों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरूरत है। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाएंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा।

    वृष राशि-

    आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नजर आएंगे। आप दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शादी-शुदा लोग आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं। ए.सी. या फ्रीज से जुड़े कार्य करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके काम में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि-

    आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बनाएंगे।  आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप परिवार के साथ देवी मां के मंदिर जाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की वजह से जॉब मिलेगी। नवविवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे को उपहार देंगे। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यो की सराहना बड़े तौर पर होगी।

    मिथुन राशि-

    आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी कार्य क्षमता भविष्य में आपको फायदा दिलाएगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आस-पास के माहौल का लुफ्त उठाएंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। कोई दोस्त बिजनेस के लिए आपको कुछ नए आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

    कर्क राशि-

    आज पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में ध्यान से कार्यों को करने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला हैं। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे आज कंप्यूटर इंस्टिट्यूट ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि-

    आज आपको सबके साथ अपने स्वभाव को बेहतर बनाकर रखने चाहिए । खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्ते में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। वाहन आदि के संदर्भ में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आया है। रोज की अपेक्षा अधिक सेल होगी। आज आप जीवनसाथी के व्यवहार को समझने की कोशिश करेंगे। किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने भी जाएंगे।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। अपने काम को परफेक्ट करने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के साथ अपने व्यवहार को नार्मल रखें। घर पर आज कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करने का मन बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिए आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आज आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाए रखने की कोशिश करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी। स्पोर्ट से जुड़े लोग आज खेल में अच्छा प्रर्दशन करेंगे। महिलाएं आज किसी समारोह में जाएंगी साथ ही मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज ईमानदार लोगो की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं।

    धनु राशि-

    आज बड़े-बुजुर्ग अपने दोस्तों से मिल सकते हैं। आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में भी शामिल हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जाएगा । दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी ट्रिप पर जाने की योजना बनाएंगे। आप अपने दोस्त को घर में किसी धार्मिक आयोजन के लिए बुला सकते हैं। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा।

    मकर राशि-

    आज आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े लोगों से मिलने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आस-पास की चीजों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा । अपना कोर्स पूरा कर चुके छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि-

    आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जाएगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिए आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आएगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा।

    मीन राशि-

    आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी नए बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। आज अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। विरोधी पक्ष आज आपसे आगे निकलने का प्लान बना सकता है। 

     

  • आज का राशिफल, 26 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 26 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वतीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वतीया तिथि आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 31 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रोफेशनल हैं तो कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपमें उत्साह बढ़ेगा, परंतु आगे बढ़ने से पहले अपने अधूरे कार्य को अवश्य पूर्ण करें अन्यथा काम का बोझ बढ़ेगा। बुद्धिमानी से कार्य करें। आज गृहणियों को घर में अचानक काम का बोझ बढ़ेगा, अपनी सेहत का ख्याल रखें। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

    वृष राशि-

    आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। भाई- बहन से बिगड़े रिश्ते सुधारने पर आज आप सोच विचार करेंगे। इसके लिए जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी, और पढ़ने में मन लगेगा। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मन बनाएंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है। विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते है। बड़े बुजुर्गो से परामर्श लेकर ही बात आगे बढ़ाएं, बात बनेगी।

    मिथुन राशि-

    सकारात्मक विचारों से दिन का प्रारंभ करें। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप प्रभावित हो कर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। यदि आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए। इस राशि के जातकों को इंजीनियरों को कार्यस्थल पर कुछ नए बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों तथा महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, वह परीक्षा से संबंधित भी हो सकता है।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज किसी से उधार के लेन-देन से बचें। कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक समस्याएं आज जीवनसाथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी। परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि भोज में शामिल होंगे। बच्चे भी उत्साहित रहेंगे। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बंद करके विश्वास ना करें।

    सिंह राशि-

      आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज कोई मित्र मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या का समाधान हो होगा। स्वास्थ्य संबंधीसमस्याएं भी दूर होती नजर आएंगी। आज किसी रिश्तेदार के घर घुमने जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

      कन्या राशि-

      आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। खाद्य तथा घरेलू चीजों पर आज खर्चे हो सकते हैं। आज आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी से अपने मन की बात कहने के लिए दिन अच्छा है।

      तुला राशि- 

      आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज गलत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे , बुद्धि और विवेक का सहारा लें और जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। किसी तरह की यात्रा होने के योग बने हुए हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें। अपने लिए समय निकालें और किसी प्राकृतिक स्थल पर समय व्यतीत करें शांति का अनुभव करेंगे। आपके जीवन साथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा।

      वृश्चिक राशि-

      आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे, जिससे आपकी कंपनी को दोगुना लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस कर रहें हैं, तो संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

      धनु राशि-

      आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको तरक्की के नए साधन मिलेंगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दांप्तय रिश्ते में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं। आज अचानक से आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

      मकर राशि-

      आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आप नवीन विचारों से अपने नए दिन की शुरुआत करेंगे। यात्रा के योग बन रहें हैं। परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है। नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आज डेयरी उत्पादकों को उनके व्यापार में लाभ मिलेगा। यदि आप प्रापर्टी खरीदने की सोच रहें तो अपने माता-पिता से परामर्श अवश्य लें, उनके आशीर्वाद से सफलता मिलेगी।

      कुंभ राशि-

      आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। आज ऑफिस का काम समय से पहले पूरा हो जाने से आप घर वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें। कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरुर लें। इस राशि के इलेक्ट्रीकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। जिससे आपकी समसयाओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। जिवनसाथी के साथ बहार पार्क मे टहलने का भी मन बनेगा।

      मीन राशि-

      आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर में संतान के रूप में लक्ष्मी का आगमन होगा। इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। दांप्तय जीवन में खुशियां आएंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर थोड़ा समंभलकर चलने की जरूरत है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आज पड़ोसीयों के साथ मिलकर कोई सामाजिक कार्य मे सहयोग देंगे। इससे लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    • आज का राशिफल, 25 फरवरी 2024

      आज का राशिफल, 25 फरवरी 2024

      आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से। 

      मेष: गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अपने पार्टनर को किसी प्यार भरे तोहफे से सरप्राइज देने का है, लेकिन साथ ही कुछ अन्य चीजें भी पिछले कुछ समय से आपका ध्यान खींच रही हैं। आपने अपने पार्टनर को हर तरह से अपना मान लिया है। अब अपनी सराहना दिखाने और यह सुनिश्चित करने का समय आ गया है कि आपको वही वापस मिले। हालांकि आज अपने साथी को नजरअंदाज करने से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

      वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि आज प्यार और रोमांस आपके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। आज आपकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से होगी जो धोखेबाज नहीं है और केवल गंभीर और सच्चे रिश्तों में विश्वास रखता है। लेकिन आपको इस आदमी के साथ रोमांस में नहीं पड़ना चाहिए। सबसे पहले, इस लड़के-लड़की से दोस्ती करने की कोशिश करें और उन्हें दिखाएं कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। उन्हें अच्छे से जानें और उन्हें भी आपको जानने का मौका दें।

      मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि आप भगवान द्वारा बनाए गए अद्वितीय और विशेष हैं और किसी को भी आपके बारे में बुरा बोलने का अधिकार नहीं है। स्थिति में एक मोड़ आएगा। आपका पार्टनर आपको समझेगा। फिलहाल माहौल के कारण आपका प्यार परेशान है, लेकिन जब कठिन परिस्थितियां आएंगी तो आपके पार्टनर को आपकी अहमियत पता चलेगी।


      कर्क: गणेशजी कहते हैं कि एकल लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है, जिनकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है जो आपके भावी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो आज का दिन संकेत दे सकता है कि क्या यह दीर्घकालिक और सच्चा प्यार है या सिर्फ एक मृगतृष्णा है। आज आप किसी गंभीर रिश्ते की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।


      सिंह: गणेशजी कहते हैं कि आज आपके रिश्ते को नया रूप मिलेगा। आप पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे और आपको उनकी कुछ नई खूबियां भी पता चलेंगी जिससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। आप उनसे काफी जुड़ाव महसूस करेंगे और भविष्य में आप उनसे शादी करने का फैसला भी कर सकते हैं। हालांकि आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनसे सावधान रहना होगा।


      कन्या: गणेशजी कहते हैं कि अपने दिल के सबसे करीबी और खास व्यक्ति के साथ समय बिताएं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवन में कोई भी समस्या आए तो उसका पूरे मन से सामना करें। अगर आप किसी के दीवाने हैं तो अभी हिम्मत जुटाएं और अपने प्यार का इजहार करें।


      तुला: गणेशजी कहते हैं कि अपने पार्टनर के साथ सकारात्मक बातचीत करने का प्रयास करें। आपने वास्तव में अपने साथी के साथ ठीक से संवाद नहीं किया है और फिर भी आप आनंद और अपने रिश्ते को हल्के में ले रहे हैं। अब आप दोनों के लिए किसी प्राकृतिक जगह पर जाने का समय है, ताकि ऐसी जगह पर जाने से आप दोनों में सकारात्मक ऊर्जा और भावनाएं आ सकें, जो आप दोनों को खुलने में मदद करेंगी। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।


      वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि याद रखें, सच्चा प्यार हर किसी की किस्मत में नहीं होता। दोस्तों का साथ आपका खजाना है। आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि जीवन असहनीय और अनियंत्रित हो जाएगा। अतीत को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, यह न केवल आपके लिए बल्कि आपसे जुड़े सभी लोगों के लिए अच्छा होगा। याद रखें, प्यार बिना शर्त होता है इसलिए किसी समझौते की उम्मीद न करें।

      धनु: गणेशजी कहते हैं कि निजी जीवन में साझेदारी में काम करने की क्षमता आपके पेशेवर जीवन में भी आपके बहुत काम आएगी। आप और आपका पार्टनर मिलकर जो भी काम करेंगे, चाहे वह प्यार हो या व्यापार, आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आप दोनों को एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों की बहुत अच्छी समझ है और आपकी एक-दूसरे से अच्छी बनती है।

      मकर: गणेशजी कहते हैं कि आपका साथी बहुत सहयोगी और मददगार है, इसलिए अपनी चिंताओं को अपने तक ही सीमित रखने के बजाए, उन्हें अपने प्रियजनों के साथ साझा करें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी और आपका तनाव भी काफी हद तक दूर हो जाएगा। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच कुछ चल रहा है तो आप उनसे बात कर सकते हैं।


      कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि अगर आपको अपने रास्ते और अपने पार्टनर के रास्ते में से किसी एक को चुनना होगा तो आप मुश्किल स्थिति में होंगे, लेकिन शांति बनाए रखें और किसी भी मुद्दे पर अपने पार्टनर से आक्रामक तरीके से सवाल न करें। उससे उतना ही प्यार करने की कोशिश करें जितना वह आपसे करता है और किसी और की कही बातों पर अमल करने के बजाए उसे आपके साथ बिताए समय की याद दिलाएं।

      मीन: गणेशजी कहते हैं कि आप हर तरफ से प्रतिबद्धताओं के साथ बहुत व्यस्त जीवन जी रहे थे। आज आप पर दबाव कम हो सकता है। इस अवसर का उपयोग आराम करने या अपने साथी या परिवार के साथ खुशी से समय बिताने के लिए करें। परिचित चीजों से आपको खुशी महसूस होगी। बाहर जाकर चीजों का आनंद लेने के बजाए, अपने साथी के साथ घर पर एक शांत शाम का आनंद लें

    • आज का राशिफल, 24 फरवरी, 2024 

      आज का राशिफल, 24 फरवरी, 2024 

      आज का दिन (24 फरवरी) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

      मेष: गणेशजी कहते हैं कि प्यार में एक नया अध्याय शुरू करें। याद रखें, आपके द्वारा की गई छोटी-छोटी चीजें जीवन में नई खुशियां लाएंगी। सितारों के अनुसार, आपके जीवन में एक लंबी दूरी का रिश्ता आने की संभावना है जो आपके प्रेम जीवन को और भी रहस्यमय और रोमांचक बना देगा।

      वृषभ:
      गणेशजी कहते हैं कि अगर आप अपने प्रेमी के साथ डेट पर जाना चाहते हैं तो आपको ज्यादा दिखावा करने की जरूरत नहीं है। महंगे कपड़ों, सोने के आभूषणों आदि पर ध्यान न दें बल्कि अपनी बातचीत की शैली और हास्य की भावना के बारे में सोचें। सबसे अच्छा तरीका किसी आलीशान रेस्तरां में रोमांटिक डिनर के लिए जाना होगा।

      मिथुन:
      गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने पार्टनर से काफी शिकायतें हैं, बेहतर होगा कि आप आज ही यह व्यवहार बंद कर दें क्योंकि झगड़ों और आलोचनाओं ने आपके रिश्ते में तनाव पैदा कर दिया है और अब इसे सुधारने का समय आ गया है। कुछ मीठी बातें कहें, एक सुंदर उपहार खरीदें और अपने प्रियजन को बाहर घुमाने ले जाएं।

      कर्क:
      गणेशजी कहते हैं कि दिन रोमांस से भरा है और अपने प्रेमी को प्रपोज करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें, उचित कपड़े पहनें और उससे बात करते समय बहुत शांत रहें। आज किस्मत आपका साथ दे सकती है और आपका रिश्ता नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

      सिंह:
      गणेशजी कहते हैं कि यह आपके प्रेम जीवन के लिए अपना पहनावा और मूड बदलने का समय है। कुछ चमकीले कपड़े पहनें, सुंदर सहायक वस्तुएं पहनें और पूरे दिन आकर्षक आचरण बनाए रखें। आपकी मुस्कुराहट देखकर आपका पार्टनर दंग रह जाएगा और आप साथ में क्वालिटी टाइम एन्जॉए करेंगे।

      कन्या:
      गणेशजी कहते हैं कि आपकी हरकतें बहुत कुछ बता देगी, इसलिए सावधान रहें। आपके रिश्ते में कुछ मनमुटाव हो सकता है और आप आज तनावग्रस्त रह सकते हैं। समाधान यह है कि मुद्दे पर चर्चा की जाए और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जाए।

      तुला:
      गणेशजी कहते हैं कि कोई गुप्त रिश्ता है जिससे आप पिछले कुछ महीनों से जुड़े हुए हैं और आपने उसमें अपनी सारी ऊर्जा लगा दी है। आज आपको अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए जगह और समय की कमी महसूस हो सकती है। चीजों को प्राथमिकता दें और आपको समय मिल सकता है।

      वृश्चिक:
      गणेशजी कहते हैं कि आपका प्रेमी आपसे केवल समय और ध्यान की अपेक्षा करता है। आप अपने प्रयासों से अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुखदायक और रचनात्मक पल बिताएँ।

      धनु:
      गणेशजी कहते हैं कि आप उस रिश्ते को खत्म करने के लिए मजबूर हो जाएंगे जिसके कारण आपको अतीत से काफी परेशानी हो रही थी। साथ ही, आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो हर तरह से आपके अनुकूल है और आप उनकी कंपनी का आनंद लेंगे।

      मकर:
      गणेशजी कहते हैं कि आज के समय के लिए सबसे महत्वपूर्ण शब्द है प्रेरणा। आप पूरे दिन प्रेरित रहेंगे और इसका असर आपके पार्टनर पर पड़ेगा। लेकिन, ज्यादा उत्साहित न हों, नहीं तो ज्यादा ऊर्जा दिन का मूड खराब कर सकती है। कुछ नृत्य, हल्के संगीत और भव्य रात्रिभोज का आनंद लें।

      कुंभ:
      गणेशजी कहते हैं कि अपने बारे में सब कुछ बताने के लिए आपको इससे बेहतर समय नहीं मिलेगा। इन प्यार भरे दिन को व्यर्थ न जाने दें, इनका सदुपयोग करें। अपने प्रिय को लुभाने के लिए अब से बेहतर कोई समय नहीं है। आज आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलेंगे जिससे आप संतुष्ट और प्रसन्न होंगे।

      मीन:
      गणेशजी कहते हैं कि आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इस बारे में अपने पार्टनर से बात करें ताकि वे भी आपकी बात से सहमत हों। आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका न चूकें। आपकी मुलाकात किसी बेहद खास व्यक्ति से हो सकती है।