Category: Sports

  • आज का राशिफल, 27 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 27 जुलाई 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और वीरवार का दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन और पूरी रात सभी कार्यों को सफल बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 28 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष: आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी लेकिन धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट्स से आज कोई अच्छा सा गिफ्ट मिलेगा। 

    वृष : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। आपके कॉन्फिडेंस से कोई काम बन जाएगा। मार्किट से कोई मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नई कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। 

    मिथुन : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, आप भी इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम्स आज खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। 

    कर्क : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके घर में कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां होगी। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, तारीफ मिलेगी। आपका पेशेंस आपको सक्सेस दिलाएगा। कार्यों में जीवनसाथी की सलाह कारगार हो सकती है। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें।

    सिंह : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा। आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपके किसी काम आएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा।

    कन्या : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। आप जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे वो काम आज पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए टारगेट बनाएंगे। आपका मन ईश्वर की आराधना में लगेगा आप किसी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, आपका बैंक अकाउंट मजबूत होगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। 

    तुला : आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों को प्रिय बनाएगा। आपकी सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का सॉल्यूशन मिलेगा, अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही सफलता मिलने वाली है। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा, किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेडिकल के छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

    वृश्चिक : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। ऑफिस में कोई आपका विरोध कर सकता है, सहकर्मियों से ताल-मेल बनाकर रखें। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। किसी काम के लिए आपकी कोशिश सफल होंगी। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगी। 

    धनु : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा। स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। आपके घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। 

    मकर : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। 

    कुंभ : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवारजन में आपसी सामजस्य बेहतर बनेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट्स के दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। माता-पिता से कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे। 

    मीन : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके आस-पास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। छोटे बच्चे आज घर पर खेल-कूद में समय बिताएंगे। फाइनल इयर कम्पलीट कर चुके छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। 

  • आज का राशिफल, 26 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 26 जुलाई 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    1. मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई में रूचि भी लेंगे। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है। 

    शुभ रंग- मैजेंटा
    शुभ अंक- 5
    2. वृष राशि- आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। पशुओं की सेवा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 2
    3. मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू कामकाज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

    शुभ रंग- नारंगी
    शुभ अंक- 4
    4. कर्क राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    शुभ रंग- गुलाबी
    शुभ अंक- 3
    5. सिंह राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। 

    शुभ रंग- मैहरुन
    शुभ अंक- 5
    6. कन्या राशि- आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। दांपत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज कॉम्पटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई व काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे तो जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। 

    शुभ रंग- बैंगनी
    शुभ अंक- 7
    7. तुला राशि- आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप कोइ नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जाएगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा खासा फायदा मिलने के संकेत हैं।

    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 1
    8. वृश्चिक राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज कोई भी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लेंगे। रिश्ते में हो रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।

    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 7
    9. धनु राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। छात्रों को किसी अच्छे कॉलेज से जॉब का प्रपोजल आएगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होने वाला है। आज लवमेट्स आप कहीं घूमने जा सकते हैं आपके रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। 

    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक- 9
    10. मकर राशि- आपके लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा आज आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा। 

    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 5
    11. कुंभ राशि- आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। 

    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 7
    12. मीन राशि- आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है। पेंटिंग से जुड़े लोगों के पेंटिंग की तारीफ होगी। 

  • आज का राशिफल, 25 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 25 जुलाई 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 1 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ होगा। विद्यार्थी आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक रहेंगे। दांपत्य जीवन में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा, आज किसी समारोह में भी जा सकते हैं। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा। 

    वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी निर्णय में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर पाएंगे। दांपत्य जीवन में चली रही अनबन आज ख़त्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थय का ख्याल रखने की जरूरत है। नए कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। आज लवमेट्स रिश्ते की बात अपने घर पर कर सकते हैं।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लगेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। विद्यार्थी अपने सीनियर की मदद से अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों की मनपसंद डिश बनाएंगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य रिश्ते में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। 

    कर्क राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास आपकी सफलता का मार्ग बनेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आज स्वास्थय से जुड़ी परेशानी से आपको आराम मिलेगा। आज दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपका विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। 

    सिंह राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आज आप लोगों की मदद कर पाएंगे। हार्डवेयर कारोबारियों की इनकम में वृद्धि होगी। नई जॉइनिंग किये लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज परिवार वालों से हर संभव मदद मिलेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा।

    कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ब्यूटी पार्लर का कारोबार कर रही महिलाओं की इनकम में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति की मुलाकात आज किसी खास रिश्तेदार से होगी। बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज करने की अवश्यकता है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल होगी। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। 

    तुला राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स आज किसी टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज आप बढ़िया रहेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की अवश्यकता है। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक में अपने सहयोगियों से मदद लेंगे।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। NGO वर्कर्स आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर पाएंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते की बात को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। सोशल मीडिया के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। 

    धनु राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दांपत्य रिश्ते में आपसी तालमेल की वृद्धि होगी। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को उनका मनपसंद कॉलेज मिलने के योग बन रहे हैं। ज्वैलरी के कारोबारियों की आज अच्छी सेल होगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा। 

    मकर राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज किसी करीबी दोस्त की मदद से आपको अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। नवविवाहित दंपत्ति अपने जीवनसाथी की मनपसंद का खाना बनायेंगी। छात्र अगर कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज लवमेट की फोन पर लंबी बात होगी। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज रुके कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अवश्यकता है। 

    कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से आपको आराम मिलेगा। फिजूल खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनाएंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज दूर होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

    मीन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़ी योजना में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। लेखकों की आज कोई किताब पब्लिश होगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोकझोक होगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। मार्केटिंग का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। आज शिक्षकों का ट्रांसफरउनकी मनपसंद जगह पर होगा। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।

  • आज का राशिफल, 24 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 24 जुलाई 2023

    नया हफ्ता शुरू होने वाला है। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहेगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते आपकी सेहत कैसी रहेगी? चलिए जानते हैं स्वास्थ्य साप्ताहिक राशिफल। 

    मेष : आप अपनी दिनचर्या में आराम को शामिल करना सुनिश्चित करें, जैसे ध्यान का अभ्यास करना या ऐसी गतिविधियों में संलग्न होना जो आपके दिमाग को शांत करती हैं।

    वृषभ : वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल बताता है कि आपका दृढ़ स्वभाव कभी-कभी आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की उपेक्षा या उपेक्षा का कारण बन सकता है। तनाव दूर करने और अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

    मिथुन: तकनीक से ब्रेक लें और तरोताजा होने के लिए बाहर समय बिताएं। नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार को शामिल करके संतुलित जीवनशैली बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

    कर्क: उन गतिविधियों में संलग्न रहें जो आपको खुशी और आराम देती हैं, जैसे प्रकृति में समय बिताना, दिमागीपन का अभ्यास करना, या रचनात्मक आउटलेट का पीछा करना।

    सिंह: अपनी बैटरी को रिचार्ज करने के लिए आराम और विश्राम को प्राथमिकता दें। ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें जो आपको खुशी दें और आपको खुद को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने की अनुमति दें।

    कन्या: अपने मन को शांत करने के लिए ध्यान या योग जैसी विश्राम तकनीकों का प्रयास करें। विस्तार पर आपका ध्यान कभी-कभी अत्यधिक सोचने या चिंता करने का कारण बन सकता है, इसलिए आत्म-करुणा का अभ्यास करें और पूर्णतावाद को छोड़ना सीखें।

    तुला: ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें जो विश्राम और कायाकल्प को बढ़ावा देती हैं, जैसे ध्यान, योग, या प्रकृति में समय बिताना। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि ये आपस में जुड़े हुए हैं।

    वृश्चिक: ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें जो आपकी दबी हुई ऊर्जा को मुक्त करने में मदद करती हैं, जैसे व्यायाम, ध्यान, या जर्नलिंग। वृश्चिक का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल आपको अपना ख्याल रखने को प्राथमिकता देने और आराम के लिए समय निकालने की सलाह देता है।

    धनु: धनु साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल सुझाव देता है कि आप सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें और तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने पर ध्यान केंद्रित करें। मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आत्म-चिंतन और भावनात्मक उपचार के लिए समय निकालें।

    मकर: अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और तनाव को कम करने के लिए नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अपने शरीर को तरोताजा करने के लिए पर्याप्त नींद सुनिश्चित करते हुए काम और आराम में संतुलन बनाएं।

    कुंभ : कुंभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल सुझाव देता है कि आप ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो आपको खुशी और आराम दें, जैसे शौक, ध्यान, या प्रकृति में समय बिताना। अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का आकलन करने के लिए समय निकालें।

    मीन : मीन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने का सुझाव देता है जो विश्राम और तनाव से राहत को बढ़ावा देती हैं, जैसे ध्यान, जर्नलिंग, या रचनात्मक गतिविधियां।

  • आज का राशिफल, 23 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 23 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 23 जुलाई 2023

    मेष: अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद। फालतू खर्च होगा।
    वृष: सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।
    मिथुन: दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।
    कर्क: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।
    सिंह: कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
    कन्या: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
    तुला: नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।
    वृश्चिक: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।
    धनु: पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।
    मकर: परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।
    कुंभ: शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
    मीन: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।
  • आज का राशिफल, 22 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 22 जुलाई 2023

    आज का दिन (22 जुलाई) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

    मेष: गणेशजी कहते हैं कि प्रेमी के साथ एक विशेष मुलाकात की संभावना है बस इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। सोच समझकर खर्च करें। आपके बीच पर्यटन के मामलों की तुलना में लोगों के बीच आपसी संवाद में अधिक साझा बातचीत होती है। अपने प्रिय के साथ रहना आज आपकी सबसे बड़ी इच्छा है। अपनी इच्छा व्यक्त करके अपने जीवनसाथी को मंत्रमुग्ध करें। ऐसे पल मिलेंगे जो आपकी भावनाओं और जिंदगी दोनों को खूबसूरत बना देंगे।         

    वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि आपकी आवाज, चेहरा और आपकी बाकी खूबियां किसी को भी लुभाने के लिए काफी हैं।  इस समय आपके सहकर्मी या पड़ोसी आपके कष्ट का कारण बन सकते हैं। आप अपने रोजमर्रा के कामों को किनारे रखकर अपने स्वास्थ्य, परिवार और अन्य मामलों के बारे में सोचेंगे। आप जिससे प्यार करते हैं उसका विश्वास जीतने के लिए आपको ज़िम्मेदारी से व्यवहार करने की जरूरत है। रिश्ते में सिर्फ शारीरिक आकर्षण का होना ही जरूरी नहीं है, बल्कि विचारों का मिलना भी जरूरी है।       

    मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि दो लोगों के बीच प्यार के साथ-साथ सम्मान और विश्वास का होना भी बहुत जरूरी है। आज एक नया लुक या हेयरकट आपके आकर्षण को बढ़ाएगा जिससे आपका क्रश भी आपको नोटिस करेगा। अगर सामने वाला भी अपने दिल की बात आपसे शेयर कर सके और सहज रहे तो ये प्यार है। आज आप अतिरिक्त काम, यात्रा, फोन कॉल आदि में शामिल रहेंगे। आपकी सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और गर्मजोशी भरा स्वभाव किसी को भी आपके बारे में और जानने के लिए प्रेरित करेगा। सिंगल लोगों को आज कुछ ऐसे प्रस्ताव मिलने वाले हैं जिनका वे काफी समय से इंतजार कर रहे थे। भौतिक सुख भी आज आपके कार्ड में हैं।  

    कर्क: गणेशजी कहते हैं कि आप इस खूबसूरत रिश्ते को लेकर बहुत उत्साहित हैं। आने वाले समय में आपको रोमांटिक पल मिलेंगे। मन से सभी प्रकार के भय को दूर करें। पैसा खर्च करते समय सावधान रहें क्योंकि नुकसान हो सकता है। आज आप सबके आकर्षण का केंद्र रहेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी लेकिन आपकी सच्ची खुशी आपके प्यार तक ही सीमित रहेगी। आप अपना अधिकतर समय अपने परिवार या जीवनसाथी के साथ बिताना चाहेंगे। आप अपने पार्टनर के प्रति अपने प्यार का इज़हार करेंगे, इसलिए ये पल आपके लिए अनमोल हैं, इन्हें संजोकर रखें।

    सिंह: गणेशजी कहते हैं कि प्यार में इश्कबाजी और सितारों की छांव में अपने भविष्य की योजना बनाना जीवन को सुगंधित कर देगा। घरेलू समस्याओं के बारे में चिंता न करें क्योंकि समय सब कुछ ठीक कर देता है। आप रोमांस में माहिर हैं, चाहे वह कुछ नया सीखने की चाहत हो या प्यार में पड़ने की। आपको हर जगह सफलता मिलेगी, बस अपने मित्र की बातों को सुनें और समझें। इस गुलाबी और रोमांटिक माहौल में आप दोनों एक खास रिश्ते की शुरुआत करने वाले हैं जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। 

    कन्या: गणेशजी कहते हैं कि प्रेम जीवन या रोमांस में समस्याओं के कारण आप सामाजिक दायरे से कटकर अकेले समय बिताना चाहेंगे। बाकी सब कुछ भूल जाओ और किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनकर लोगों के साथ घुलमिल जाओ। इससे आप खुद में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी से संबंधों में सुधार हो सकता है। आज आपका शांत दिन है और आप आनंद महसूस करेंगे। जो लोग आपको नहीं जानते वे भी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आपकी समझ किसी भी स्थिति को ख़ुशी में बदल सकती है और यह आपके जीवन का एक बड़ा सकारात्मक बिंदु है। घबराओ मत क्योंकि रात के बाद ही दिन आता है।           

    तुला: गणेशजी कहते हैं कि इस समय आपके लिए माता-पिता अधिक महत्वपूर्ण हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपनी रोमांटिक जिंदगी में बदलाव के बारे में सोचें। किसी से प्यार है तो उसका इजहार करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज छुट्टी लेने और इन पलों का भरपूर आनंद लेने का दिन है। आपके पास आपका परिवार और दोस्त हैं जिनके साथ आप सुनहरे दिनों को फिर से जी सकते हैं। जो आपके दिल के सबसे करीब है उसकी सराहना करके अपना प्यार दर्शाएं। आपकी एकजुटता पूरी दुनिया को जीत सकती है। 

    वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि अगर आप किसी पार्टनर की तलाश में हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए क्योंकि इंतजार का फल मीठा होता है। भविष्य में रोमांस के पल आएंगे। यात्रा में व्यवधान या किसी की असाध्य बीमारी के कारण आप तनाव महसूस कर सकते हैं। आप अपने अंदर एक अजीब सी ऊर्जा महसूस करेंगे। आपके सहकर्मी और मित्र दोनों आपकी हर चीज में मदद करेंगे और आपका समर्थन भी करेंगे। आपका पूरा मूड मौज-मस्ती करने का है। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। अपने प्यार के प्रति आपका रवैया भी आज विनम्र रहेगा।         

    धनु: गणेशजी कहते हैं कि लिव इन पार्टनर या कोई करीबी दोस्त आज आपके करीब आने के लिए आपके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है लेकिन आप काम के कारण व्यस्त हो सकते हैं। नई नौकरी मिलने की संभावना है।  नए माहौल में नए रिश्ते बनेंगे। जिंदगी में बदलाव रिश्ते को नया आकार देते हैं।  लोगों से मिलने-जुलने में अधिक समय व्यतीत होगा और इससे आप उनसे मजबूती से जुड़ेंगे। जिस व्यक्ति के साथ आप प्रेम संबंध में हैं, उसके साथ कुछ मतभेद हो सकते है, इसलिए अपने साथी का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्हें कोई सरप्राइज दें।                

    मकर: गणेशजी कहते हैं कि कुछ लोग उदासी या अकेलेपन के कारण आज निराश महसूस कर सकते हैं। आप किसी प्रिय की खातिर कुछ भी करने को तैयार हैं। उदास न हों, आपके गुणों और स्नेह से कोई खास व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित होगा। दुर्घटना, चोट या बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतें। जीवन में आने वाली हर समस्या कुछ न कुछ सीख देती है। कुछ नए रिश्ते बनेंगे जिनसे आपको फायदा होगा। आपका व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर कर रहा है। ऐसे में कुछ समय अपने प्रिय के लिए भी निकालें। ध्यान रखें, आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी खुशहाल दुनिया को बर्बाद कर सकती है।           

    कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि अचानक टूटा हुआ रिश्ता आपके जीवन में खटास ला सकता है, लेकिन इन बातों को गंभीरता से न लें और जीवन में आगे बढ़ें। जिंदगी बदलाव का दूसरा नाम है. रिश्ते भी इस बदलाव से अछूते नहीं हैं, जिस तरह जिंदगी हर पल रंग बदलती है, उसी तरह इंसान के रिश्ते भी वक्त के साथ बदलते हैं। कुछ बड़े फैसले लेने का यह सही समय है। जीवनसाथी के साथ निजी मुद्दों पर बात करना आज आपके योग में है। अपने दिल की सुनें और आपको वही मिलेगा जो आप वास्तव में चाहते हैं। अगर आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं तो थोड़ा इंतजार करें। आपके जीवन में जल्द ही प्यार का सितारा चमकने वाला है।   

    मीन: गणेशजी कहते हैं कि नवीनीकरण इस समय आपकी प्राथमिकता रहेगी। आपके मन में जो भी बात है, उसे आज बताने से पीछे न हटें। प्यार के बगीचे को हमेशा प्यार और विश्वास से सींचें ताकि प्यार के फूल हमेशा खिलते रहें। यह समय बच्चों के लिए संकटपूर्ण हो सकता है। अपने प्रिय का दिल जीतने के लिए कोई कसर न छोड़ें। उसे उसकी पसंद का उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब, किसी भी तरह से आप उसे प्रभावित करेंगे। अपनी बेजान जिंदगी में प्यार का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें।     

  • आज का राशिफल, 21 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 21 जुलाई 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए  21 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जाएगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।  

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आप बोलने की बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बाते पता चल सकती है। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे।  इस राशि के जो लोग कवि हैं आज उनकी किसी कविता की तारीफ हो सकती है। आपका खर्च बढ़ सकता है।

    मिथुन राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको दूरसंचार से कोई शुभ सूचना मिलेगी, इससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  उनके मन में आज नए विचार आएंगे।  आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अभिनय से जुड़े लोगों को आज इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। 

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपसे कोई मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ऑफिस में किसी काम को लेकर पुरस्कृत किया जाएगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे। इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को डेकोरेट करवाने का विचार कर सकते हैं, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने घर आएंगे, जिनसे अपनी पर्सनल बाते डिस्कस करेंगे। 

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। लवमेट्स साथ में घूमने जाएंगे। 

    तुला राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाए रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गई कोई योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं।  इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, रुके काम भी पूरा हो जाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कोई खास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। कोई भी इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरूरत है। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।  

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको कैश के लेन-देन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर कोई मेहमान आएंगे, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। 

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट्स आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनाएंगे। माताएं आज बच्चों को कोई मोरल स्टोरी सुनाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपको कोई मनचाही वस्तु मिलेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। अपने कार्य  व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा।

  • आज का राशिफल, 20 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 20 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 20 जुलाई 2023

    मेष: व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।
    वृष: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।
    मिथुन: विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
    कर्क: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
    सिंह: मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    कन्या: चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
    तुला: कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।
    वृश्चिक: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।
    धनु: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।
    मकर: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।
    कुंभ: बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।
    मीन: मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।
  • आज का राशिफल, 19 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 19 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 19 जुलाई 2023 

    वृष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
    मिथुन: पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
    कर्क: यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
    कन्या: रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।
    तुला: ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।
    वृश्चिक: लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।
    मकर: पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।
    कुंभ: पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
    मीन: बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।
  • आज का राशिफल, 18 जुलाई 2023 

    आज का राशिफल, 18 जुलाई 2023 

    आज अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज से अधिक मास शुरू हो रहा है। आज सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मंगलवार के दिन भौम व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहने वाला है। गायन के शौक़ीन लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज किसी पार्क में घूमने का अवसर पाएंगे।

    वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है, आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा, किसी नयी कार्य योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। विद्यार्थियों को आज पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। इस राशि के कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। दांपत्य रिश्ते में हो रही नोक-झोंक आज दूर होगी, आज आप अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। आज आपको बाहर के मसालेदार खाने से बचना चाहिए। आज परिवार में कोई खुशखबरी मिलने के संकेत है।

    कर्क राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे, जिससे अपनी कुछ सेविंग्स करने के बारे में सोचेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से परेशान लोगों को आज काफी राहत मिलेगी। आज आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज ऑफिस के काम में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आज अपने ईगो को छोंड़कर अपने माता पिता की बातों को ध्यान से सुने, आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

    सिंह राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आप अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। फैशन डिजाइनर का कारोबार अच्छा चलेगा, आज आपको किसी डील से काफी अच्छा लाभ होगा। मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। ऑफिस में अपने विरोधियों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सरकारी विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी। 

    कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी बड़े की सलाह से आज व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। आज बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको बहुत प्रसन्नता होगी। आज आप किसी जरूरी काम के कारण लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

    तुला राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको खुशी का एहसास होगा। आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बनाएंगे। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आप घर की जिम्मेदारियों को बेहतर समझेंगे। आज ऑफिस में दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज आपके दोस्त अपने किसी कार्य को पूरा करने में आपकी मदद लेंगे। 

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का अवसर पाएंगे। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। आज अधिक रुपए खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। आज घर की बड़ी बेटी को सफलता हासिल होगी, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज स्टूडेंट्स किसी महत्वपूर्ण टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों की मदद लेंगे। आप नए व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज पारिवारिक रिश्तों में सुख शांति बढ़ेगी। आज आप ऑफिस के कार्यो को करने में व्यस्त रहेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको धैर्य व निष्ठा के साथ अपना काम करना है। इसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। 

    मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। सोशल मीडिया में रूचि लेने वाले लोग आज किसी पोस्ट पर ज्यादा लाइक व कमेन्ट पाएंगे। आज के दिन आपको अपने व्यवहार में शालीनता रखने की जरूरत है। आज परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को अधिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स कही घूमने का प्लान बनाएंगे। 

    कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज छात्रों को किसी नए प्रैक्टिकल को अच्छे से समझाने में सफल रहेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन की डोर और मजबूत बनेगी। आज कारोबार में तजुर्बेदार लोगों से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आप शांत माहौल पसंद करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।

    मीन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज किसी दोस्त की मदद से आपको जॉब मिलेगी, आपकी दोस्ती और मजबूत बनेगी। मैकेनिकल इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आज आपको किसी खास रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। आज घर के बड़ों की बातों पर अमल करें, आगे आपके लिए कारगर साबित होगी। राजनीति के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आज वाहन खरीदने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे।