Category: Sports

  • आज का राशिफल, 14 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 14 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी काम में लापरवाही करने से बचे और संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति का शिकार हो सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और भावनाओं में आकर कोई निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आप किसी मुश्किल से किसी मुश्किल काम को समय रहते पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में आज मिठास और बढ़ेगी और आपके साथी के बीच यदि कुछ कहासुनी हो गई थी, तो वह भी समाप्त होंगी। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और लेनदेन के मामले में किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। आपको किसी काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाएंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। विधार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी और कार्यक्षेत्र में यदि किसी बदलाव की योजना बना रहे थे, तो कुछ समय रुके, तो बेहतर रहेगा। कार्य कौशल में भी सुधार होगा। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको उनकी बात अवश्य सुननी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में समस्या होगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन उसमें अपने जरूरी कागजात बहुत ही सावधानी से रखें।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन बिजनेस कर रहे  लोग कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप धन का कुछ हिस्सा गरीबों को दान दे सकते हैं। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है, लेकिन यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा और परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। किसी सदस्य को आज नौकरी में तरक्की मिलने से छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी और आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई निवेश योजना लेकर आ सकता है। संतान को आप संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र के आप सावधानी बरतें।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए रचनात्मक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ अनोखी कोशिशे आज रंग लाएंगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए बातें को आप पूरा करेंगे, लेकिन आप अपनी वाणी को व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई नौकरी मिल सकती है।

    धनु राशिफल। आज के दिन आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपके कुछ बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। आपको अपने किसी साथी से अपने मन की बात को साझा करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे। परिवार में आपको लोगों का प्रेम व स्नेह भरपूर मात्रा में मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप व्यापार के किसी निर्णय को बहुत ही जल्दबाजी में ना ले, नहीं तो उससे आपको समस्या हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको अपने कामों को लेकर कुछ नये लोगों से भी मिलने जुड़ने का मौका मिलेगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आदर व सम्मान बनाए रखें। व्यापार में आप अपने कुछ कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो  वह भी काफी हद तक दूर होंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। आपका कोई पुराना परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए क्षेत्रों में भी आप अपनी राह बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ मिलने से वह अपने कुछ पुराने कर्ज  भी आसानी से उतार पाएंगे, लेकिन शरीर में यदि कुछ रोग चल रहे हैं, तो आप उन्हें नजरअंदाज ना करें। जन कल्याण के कार्य से जुड़कर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। आपके दिन की शुरुआत कुछ सामान्य रहेगी, लेकिन बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

  • आज का राशिफल, 13 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 13 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। आपको अपने व्यवसाय में कुछ बड़े बदलावों को लेकर समस्या आ रही थी, तो आपको उसे दूर करने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखरकर आयेगी। आपकी नेतृत्व कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी और साझेदारी में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें भी आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। नौकरी कर रहे लोग  कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आप लोगों की बातों में ज्यादा न आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की तैयारी में लगे रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन लोगों की अलग-अलग सोच आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आप किसी से उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और यदि आपके मित्र आपको कोई सलाह दे, तो उस पर सोच विचार अवश्य करें। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपने अंदर सकारात्मकता बनाए रखें और आप अपने रुके हुए कार्यों को भी समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में उनसे समस्या हो सकती हैं, कुछ नहीं संपर्क से आपको लाभ होगा। आपकी कोई संतान के करियर को लेकर समस्या यदि लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें  आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको  माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर इधर-उधर व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। रक्त संबंधी व्यवस्था में मजबूती आएगी और परिवार में सदस्य आपके बातों का पूरा मान रखेंगे, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन सम्बंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। रचनात्मक कार्यों से आप जुड़े रहेंगे, लेकिन किसी से आज अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो आपको कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज के दिन आप अपने कामों में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोग अपनी आंख और कान खुले रखें। आपने यदि दिखावे में आकर अत्यधिक धन व्यय किया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर आज नियंत्रण बनाएं रखे, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको कोई काम में बिना सोचे समझे हाथ डालने से बचना होगा।

    धनु राशिफल। धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा और आप एक लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में लोग यदि आपसे किसी काम को लेकर सलाह मशवरा करें, तो उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर ही कोई सलाह दे, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, लेकिन माताजी से किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी बिजनेस की शुरुआत की, तो उसमें आपको पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आप अपने घर की साफ सफाई अथवा रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, इसलिए आपको उनकी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

    कुंभ राशिफल । आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लाभ की प्राप्ति के लिए रहेगा और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपकी कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को आज गति मिलेगी। आपकी कुछ वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको जीवनसाथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके परिवार में किसी शुभ- मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगे लगा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आप सावधान रहें और अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाएं। वाद विवाद की स्थिति में आज आपको सावधान रहना होगा और व्यावसायिक गतिविधियों में आप किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। आप धर्म-कर्म के कार्य पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी अपने परिजनों से नजदीकियां बढे़गी।

  • आज का राशिफल, 12 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 12 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग अच्छा लाभ कमाएंगे, जिससे उनकी धन संबंधित समस्या आसानी से हल हो सकेंगी और आपको परिवार में लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा और किसी से किए हुए वादे को भी आप समय रहते पूरा करें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आपको अपने अपने प्रियजनों का साथ सहयोग बना रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। घर व बाहर आपसे कोई गलती हो, तो आप उसे स्वीकार करें। आज किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने हैं।

    मिथुन राशिफल। आज कार्यक्षेत्र में आपने यदि किसी पर अत्यधिक भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है और परिवार में यदि सदस्यों के बीच कुछ कहासुनी चल रही है, तो आप उसे बाहर ना जाने दे, नहीं तो लोग उसका फायदा उठा सकते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां आप लोगों के सामने अपनी बात अवश्य रखें। संतान आपसे किसी गलत वस्तु की फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आपको पूरी नहीं करना है और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही उन्हें कोई राहत मिलती दिख रही है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा और सुख सुविधाएं बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप सबके हित की बात करेंगे और आप बहसबाजी में ना पड़े व अहंकार भरी बातें ना करें। आपका जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रही है अनबन भी दूर होगी। आपकी कुछ पुरानी योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आप अच्छा नाम कमाएंगे। किसी कानूनी मामले में आपको सलाह की आवश्यकता होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों को अपनाएंगे और रक्त संबंधी रिश्तों में आपका सहयोग बना रहेगा। भाई बंधुत्व की भावना आपके अंदर जागृत होगी और अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई बात समझाएं, तो आपको उसे अच्छे से सुनना व समझना होगा। बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपके कुछ रुके हुए काम समय रहते पूरे होंगे, जिससे आपको कोई बड़ा नुकसान होने से बच सकता है। आप अपने बिखरे व्यवसाय को संवारने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आपको परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम के होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच सकते हैं, तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिससे अधिकारी आपस नाराज हो सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि जागृत होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और नौकरी कर रहे लोगों को एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरे का ऑफर आ सकता है। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा, तभी परिवार के सदस्यों से मंजूरी दे पाएंगे। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जल्दबाजी में आप कोई काम करने से बचें। आपके किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी भाई -बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। व्यवसाय के कामों पर आप पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई चूक हो सकती है। आपको दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन नहीं लगाना है और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।

    धनु राशिफल। आज का दिन गृहस्थ जीवन में मधुरता लेकर आएगा और आप जीवनसाथी से अपने मन की बात को कहने में संकोच नहीं करेंगे। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी समझौते पर कार्यक्षेत्र में हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आप किसी गलत कागज पर दस्तखत कर सकते हैं। आपकी कुछ नए विषयों में तेजी आएगी। यदि आप किसी को धन उधार दें, तो उनके वापस आने में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो आपसी रिश्ते में भी कड़वाहट पैदा हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको कारोबार को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी और किसी सरकारी संस्था से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और किसी सरकारी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है।  आप अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के काम में ना लगाएं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना लक्ष्य पूरा होगा, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाग्य के दृष्टिकोण से आपके काफी कार्य पूरे होंगे, जिनको लेकर आप परेशान चल रहे थे। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके साथी भी आपका पूरा साथ देंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार में अपने भाई अथवा किसी और सदस्य से बेवजह बहसबाजी हो, तो आप उसमें सावधानी बरतें और स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए हैं, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और पूरा ध्यान दें। आप जिम्मेदारी से काम करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके और आपके जूनियर्स के बीच की दूरियां कम होंगी, लेकिन आप लालच में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, इससे बाद में आपको समस्या हो सकती है।

  • आज का राशिफल, 11 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 11 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपके बनते काम में रोड़ा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता भी आज बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग तेजी दिखाएंगे। आप किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता जी से आप अपने मन की बात को बता सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी पुरानी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आप आत्मविश्वास और आस्था बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर आपके साथी भी हैरान रहेंगे। जिम्मेदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। परिवार में यदि बहन या भाई के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने प्रियजनों से किसी बात को साझा करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर जिद व अहंकार नहीं करना है, नहीं तो कोई आपसे नाराज हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आयेगा। आपका लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपनों के साथ कुछ सुख भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर वरिष्ठ सदस्यों सलाह मशवरा करें और उनकी दी हुई सलाह को मानें। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों से अपने काम निकलवा पाएंगे। अति उत्साहित होकर आप कोई काम ना करें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका आलस्य आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप परिजनों को बिना मांगे कोई सलाह ना दें। आपकी किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी आप से नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। आप अपने खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे और जीवन साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपको किसी नए काम को करने का मौका भी मिल सकता है। आपकी कुछ योजनाएं आज फलीभूत होंगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी। व्यापार में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर झड़प हो सकती हैं। आप एक से अधिक स्त्रोतों से आय पाकर प्रसन्न रहेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा। आपको पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोग तरक्की के रास्ते पर हैं। आपके कुछ बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। व्यवसायिक गतिविधियों से भी आपको गति मिलेगी। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं, इसमें सतर्कता बरतें। 

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप संतान को रीति-रिवाजों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में काफी समय से रुक हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपके लिए मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप लेकर आ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें ट्रांसफर मिल सकता है। आपके माता-पिता की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज में आपको कोई बेहतर अवसर मिलेगा और अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको नौकरी में अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। 

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ परिवर्तन करना पड़े, तो अवश्य करें, क्योंकि इससे आपके व्यापार में और निखार आएगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आपको यदि किसी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। अपने सगे संबंधियों से तालमेल अच्छा रहेगा। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता दिख रहा है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आप अपने जरूरी मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने पारिवारिक मामलों में अच्छी सोच रखें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि मन में कोई दुविधा चल रही है तो घर के बुजुर्गों से सलाह लेकर उसे दूर कर सकते हैं। 

  • आज का राशिफल, 10 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 10 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके नेतृत्व को बल मिलेगा और मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है, जिससे आपको हैरानी होगी और टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले आसानी से पूरा कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था, जिसको लेकर आप परेशान थे, तो वह भी आज दूर होगा और आपको अच्छा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आज आप सोच विचार कर हां करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी मेहनत और लगन से काम करेंगे और आपको उसका पूरा फल मिलेगा। मित्रों के साथ आप सैर सपाटे पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो उसके परिणाम मिल सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे और उनकी मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। किसी योजना में आप अत्यधिक धन ना लगाएं और किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकते हैं। आपको संतान के करियर की यदि चिंता सता रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम में आज लापरवाही नहीं करनी है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके विचारों से आपके करीबी प्रसन्न रहेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। परिवार में आपकी सलाह महत्वपूर्ण होगी, इसलिए प्रत्येक मामले में बहुत ही सोच विचार कर बोले। आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। माताजी की सेहत में गिरावट होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप आलस्य को त्यागकर आगे बढ़े, तो आपके लिए कैसा रहेगा और भाई बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके किसी मित्र से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने घर में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला होगा। आपको निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिलेगी और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी और आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो आपको इसमें खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है और उनकी जिम्मेदारियां भी बढे़गी, लेकिन उन्हें उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको यदि आज कोई खुशखबरी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी और भाई बहन आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, जिसके कारण वह किसी की परवाह किए बिना आगे बढ़ेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा, जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी से संबंधित कोई काम में आप बहुत ही सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने जिम्मेदारियों को आज बखूबी निभाएंगे, जिसे देखकर वरिष्ठ सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आप आज दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आपके व्यापार से जुड़े कुछ मामले सुलझएंगे और परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय की प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिलने से परिवार में खुशियां रहेंगी। आपके अनुभवों का आप पूरा लाभ उठाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटो की गलतियों को माफ करना होगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नए जनसंपर्को से लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने एक लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे, तभी वह पूरा हो सकता है। आपकी परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपको समस्या होगी। आप कोई काम अपने वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजना को बनाने के लिए रहेगा और आपकी अपने करीबियों से नजदीकयां बढ़ेंगी। परिजनों की सलाह पर चलकर आज आप अच्छा नाम करेंगे, लेकिन आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है और आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको किसी जोखिम भरे कार्य को करने से बचना होगा।

  • आज का राशिफल, 09 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 09 मार्च 2023

    मेष राशि। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऊर्जाशक्ति से भरपूर रहेंगे। साहस-पराक्रम के वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी कार्यकुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। परिवार में विशेष करके छोटे भाइयों से अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुझान बढे़गा। अनाथालयों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे।

    वृषभ राशि। राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख, दांत और कान से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद गहरा सकता है। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल है।

    मिथुन राशि। आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा कहा जा सकता है विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। साझा व्यापार करने से बचें।

    कर्क राशि। राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य विशेष करके आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। वह धन समय पर नहीं मिलेगा। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं।

    सिंह राशि। राशि से एकादश भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां तो कारगर होंगी ही आय के साधन भी बढ़ेंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

    कन्या राशि। राशि दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

    तुला राशि। राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएंगे। कोई भी कार्य बगैर बाधा के होगा नहीं किंतु, अंतत: सफलता आपको ही मिलेगी। हताश न हों नए कार्य आरंभ करने में थोड़ा और समय लगेगा। अपनी कार्य कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद करने के लिए आगे आएंगे, सफलताओं का ग्राफ ऊपर ही रहेगा।

    वृश्चिक राशि। राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य के प्रति आपको अत्यधिक सावधान रहना ही पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें और यात्रा के समय सामान चोरी होने से भी बचाएं। इन सब के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होगा। नए मकान का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।

    धनु राशि। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। साझा व्यापार करने से बचें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। कोई भी कार्य अथवा निर्णय भावनाओं में बहकर न करें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।

    मकर राशि। राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु अत्यधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। न्यायालय से संबंधित मामले आपके पक्ष में आने के योग। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो विलंब न करें सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

    कुंभ राशि। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अलग तरह की चुनौतियां पेश करेगा। विशेष करके परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए अपने कार्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। नए लोगों से मुलाकात का परिणाम सार्थक रहेगा।

    मीन राशि। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यद्यपि अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे फिर भी हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है यात्रा में सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का करना चाह रहे हों वह तो उस दृष्टि से भी योग अच्छा रहेगा।

  • आज का राशिफल, 08 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 08 मार्च 2023

    मेषः स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।

    वृषः वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा। आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी।

    मिथुनः जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

    कर्कः बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

    सिंहः धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

    कन्याः मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

    तुलाः दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

    धनुः अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।

    मकरः विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

    कुंभः समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

    मीनः राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

  • आज का राशिफल, 07 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 07 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी व्यापार के कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगे और आपको घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और उन पर अमल करना होगा, तभी आप किसी काम को कर पाएंगे और आप अपनी जिम्मेदारी का पूरा लाभ उठाएंगे। व्यक्तिगत मामलो में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप अपने मन की किसी बात को शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपके रहन-सहन का स्तर भी बढ़ेगा और आप कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली बनेंगे। भौतिक वस्तुओं पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। आपकी वाणी की मधुरता देखकर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी उमंग व उत्साह के चक्कर में अत्यधिक धन नहीं लगाना है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और वह एक अलग राह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है और आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप उनके लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं। आपके गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, क्योंकि आपका और साथी का प्रेम परवान चढ़ेगा। आप अपने मन से सोचे हुए काम में आगे बढ़ेंगे, जिनमे आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको अपने धन को लेकर अहंकार नहीं दिखाना है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप किसी काम में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। परिजनों के साथ आज कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपको समस्या होगी और धन संबंधित संबंधित मामले आज तेजी पकड़ेंगे। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में रुचि दिखाएंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी जीवन शैली और आकर्षक होगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े और यदि आप उत्साहित होकर किसी काम को करेंगे, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। व्यापार में आपको अपने पार्टनर की बातों पर विश्वास करना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग उनकी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे, तभी उन्हें पूरी कर पाएंगे। आर्थिक गतिविधियों में भी  आपकी सक्रियता बढ़ेगी। 

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च सामने से निकाल पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी सरकारी काम में आप अपनी आंख और कान खुले रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको कुछ लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने निवेश की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन घर परिवार में आप अपनी सोच किसी पर भी ना डालें। उसके मन की बातों को जानने की कोशिश करें। आप अत्यधिक लाभ कमाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी और आपकी कुछ नए अधिकारियों से भी मुलाकात होगी, जो आपको काम के बारे में समझा सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज के दिन आपको शासन का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आपके लिए वरिष्ठ जनों की सलाह कारगर सिद्ध होगी। जीवनसाथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी और आपकी कुछ योजनाएं आज फिर से गति पकड़ सकती हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको सभी के सहयोग से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से आपके किए गए प्रयास आज तेज रहेंगे और आप सभी के हित की बात सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझकर आपको परेशान कर सकते हैं। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और आप परंपरागत कार्य में सक्रियता दिखाएंगे। यदि व्यवसाय संबंधित कुछ योजनाओं को बनाएं, तो उनमें सावधानी बरतें। आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा और कुछ महत्वपूर्ण कार्य में  आपको सावधानी बरतनी होगी। शीघ्रता व भावुकता में  कोई निर्णय ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ अपरिचित लोगों से दूर ही बनी रहेगी और आपके कुछ पुराने लोग आज फिर से उभर सकते हैं। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिजनों के समर्थन से आपके कार्य और सुधरेंगे। आप किसी काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ कानूनी मामलों में आज आपको जीत मिल सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में धैर्य बनाए रखें। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ है, तो उसके काम के प्रयासों में आज गति आएगी। अपने करीबियों के साथ आप सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर देंगे। व्यापार में आपकी रूचि और बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कुछ नए लोगों को शामिल करने से बचना होगा, क्योंकि आज आप जिस काम को करें, उसमें सक्रियता बनाएं रखें। आप बजट के अनुसार आय व व्यय करें, तो  आपके लिए बेहतर रहेगा और कुछ सरकारी काम में भी आप अच्छा धन लगा सकते हैं। आपको आज किसी को धन उधार देने से बचना होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

  • आज का राशिफल, 6 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 6 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके किसी परिजन की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपके मित्र कार्यक्षेत्र में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आप किसी काम को आसानी से समय रहते पूरा कर पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा फल मिलेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है और संस्कार और परंपराओं को पूरा बल मिलेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से आज्ञा लेकर किसी काम को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर काम करने से बचने के लिए रहेगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आपके कुछ निजी मामलों में यदि समस्या चल रही थी, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधानी बरतें। जल्दबाजी में यदि आपने संतान के करियर को लेकर कोई फैसला लिया, तो इससे समस्या हो सकती है। आपको कुछ वाणिज्यिक विषयों पर भी फोकस बनाएं रखना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और पारिवारिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। वाणी व व्यवहार पर में आप फोकस बनाए रखें। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप उचित अवसर का इंतजार कर सकते हैं, तभी आप उसे फाइनल करेंगे और रक्त संबंधी रिश्तों में आज मजबूती आएगी। आपके कुछ करीबी आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। संतान को यदि आप जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और संतान को आप संस्कारों व परम्पराओं का पाठ अवश्य पढ़ाएं। आपकी कार्यशैली में आज रचनात्मकता बनी रहेगी और किसी नए कार्यों को आज बल मिलेगा। आपका जीवन स्तर भी बढे़गा और आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचने के लिए रहेगा और कला कौशल में को भी बल मिलेगा। कुछ कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। मित्रों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित रहेगा, लेकिन परिवार में चल रहे समस्याओं को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ नए कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और पारिवारिक रिश्तों में आप मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप किसी बाहरी व्यक्ति पर जल्दी भरोसा ना करें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। कुछ नवीन कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके अंदर बना रहेगा। आपको अत्यधिक लाभ ना मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को आज गति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

    मकर राशिफल। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचे, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और किसी काम के नियमों में आप अनदेखी ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपकी जीवन शैली में भी सुधार आएगा और यदि आपके मित्र आपको किसी की यात्रा पर ले, जाने की बात करें तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको सावधानी बरतनी होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है और कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के किए गए प्रयास सफल रहेंगे और उन्हें किसी आवश्यक कार्य को भी समय रहते करना होगा। व्यवसाय के लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उनसे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कराने की सोच सकते हैं और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र में लोगों व अधिकारियों का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है और किसी सरकारी काम में आप बहुत ही सावधानी बरतें। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिलने से  उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनमें आपको सावधानी बरतनी होगी और लेनदेन में आपको कोई समस्या हो सकती है।

  • आज का राशिफल, 05 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 05 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। आपके व्यवसाय में आज मंदी रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों से आप कोई बात बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। आप किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है ,लेकिन आप किसी से हुंकार भरी बातें करने से बचें।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कामों में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपको आज अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जनकल्याण के कार्यों में आप निरंतर आगे बढ़ेंगे और यदि आपको व्यापार संबंधी कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें और आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं और आप किसी भी परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें  ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी और आपका कोई पुराना कर्ज भी काफी हद तक उतार सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कोई विशेष उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, लेकिन आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर आज काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी वह उनसे घबराएंगे नहीं और यदि आज किसी से कोई वादा करें, तो उसे अवश्य पूरा करें।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और कुछ निवेश संबंधी मामलों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। दान धर्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटे की गलतियों को माफ करना होगा और आप अपनी आय का एक बचत बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोग सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने सगे संबंधियों से किसी भी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को हैरान करेंगे और माता-पिता को आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका आने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा और आपकी स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको किसी काम को लेकर यदि तनाव बना हुआ था, तो वह आज दूर होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको तरक्की मिलने से आपको अहंकार नहीं दिखाना है और छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने घर को रैनवेट कराने पर भी ध्यान देंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को दूर नौकरी मिलने से आज आपको जाना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर बेवजह तनाव बना रहेगा, जिससे आप प्रसन्न परेशान रहेंगे और पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आज आपको जीत मिल सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा, लेकिन निजी मामलों में आप सावधानी बरतें, यदि वह आपके घर से बाहर गए, तो लोग उनका फायदा उठा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, क्योंकि वह किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान को यदि आप किसी नये कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे थे, तो आपकी वह अच्छा भी पूरी हो सकती है।

    धनु राशिफल। आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, इसलिए आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और अक्समात आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके परिचित यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचार कर चलना होगा और बिल्कुल कोई समझौता ना करें व अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाए, नहीं तो पेट संबंधी समस्या आपको घेर सकती है। परिवार में आपको लोगों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आप किसी भी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।

    मकर राशिफल। आज आपके लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है, क्योंकि व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने को मिलेगी और दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपके मित्रों के साथ यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी, लेकिन स्वास्थ्य में यदि कोई लापरवाही के कारण तो बाद में आपको कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है और आपके आवश्यक कार्य को लेकर किए गए प्रयास पूरे होंगे। आप किसी ने वाहन की खरीदारी भी आसानी से कर पाएंगे। विद्यार्थी अपनी  प्रतियोगिता की तैयारियों में कठिन परिश्रम करेंगे, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करने के लिए रहेगा। आप जल्द किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे का फायदा उठा सकता है और आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आप यदि किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़ेगे, तो सबको समस्या हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने किसी बड़े पद की प्राप्ति पाकर प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हे कोई बेहतर असर मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि जागृत होगी ओर अपने  कार्य में तेजी बनाए रखें और आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आप अपनी बुद्धि से चतुर बुद्धि से शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।