Category: Sports

  • पद्म श्री अवॉर्ड मिलने के बाद भारतीय हिटमैन Rohit Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    पद्म श्री अवॉर्ड मिलने के बाद भारतीय हिटमैन Rohit Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। हिटमैन रोहित ने 2007 में डेब्यू किया था। वह पिछले 19 साल से लगातार भारत के लिए खेल रहे हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2 आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा किया। उनकी उपलब्धियों के कारण उन्हें लगभग एक सप्ताह पहले पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं रोहित ने अब ये सम्मान मिलने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया जारी की है। वीडियो जारी करके रोहित ने इसे अपने और अपने परिवार के लिए एक खास पल बताया और कहा कि वह भारत के लिए मैच जीतते रहेंगे।

    इस अवॉर्ड को बहुत खास पल बताते हुए रोहित ने भारत सरकार और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने क्रिकेट में उनके पूरे सफर में उनका साथ दिया। रोहित ने वीडियो में यह बात कही, “पद्म श्री मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास पल है। मैं इस सम्मान के लिए भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं। मैं उन सभी लोगों का भी आभारी हूं जिन्होंने मेरे करियर में अहम भूमिका निभाई है। अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी जीतने की मेरी कोशिश हमेशा जारी रहेगी। धन्यवाद। जय हिंद।”

    बता दें कि रोहित शर्मा न सिर्फ बल्ले, बल्कि मैदान पर अपनी सूझबूझ के कारण पसंद किए जाते थे। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को पराजित किया और सालों बाद दोबारा टी20 का सबसे बड़ा खिताब जीता। इसके अलावा रोहित की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। रोहित ने टेस्ट और T20I से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन वह अभी भी वनडे खेल रहे हैं और टीम के लिए रन बना रहे हैं क्योंकि उनका लक्ष्य 2027 में वर्ल्ड कप खेलना है।

  • Carlos Alcaraz ने रचा इतिहास, जीता पहला Australian Open खिताब, जानें किसको दी मात

    Carlos Alcaraz ने रचा इतिहास, जीता पहला Australian Open खिताब, जानें किसको दी मात

    Australian Open: स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का खिताब जीतकर टेनिस की दुनिया में नया इतिहास बना दिया है। यह उनके करियर का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। इस जीत के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। फाइनल में नोवाक जोकोविच को दी मात ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्काराज का सामना सर्बिया के अनुभवी खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से हुआ। जोकोविच इस मैच को जीतकर अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करना चाहते थे। लेकिन अल्काराज ने शानदार खेल दिखाते हुए जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।यह जीत कार्लोस अल्काराज के करियर की सातवीं ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी है। हालांकि इससे पहले वह कई ग्रैंड स्लैम जीत चुके थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब पहली बार उनके नाम हुआ है। सबसे कम उम्र में पूरा किया करियर ग्रैंड स्लैम इस जीत के साथ ही अल्काराज ने करियर ग्रैंड स्लैम भी पूरा कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि 22 साल और 272 दिन की उम्र में हासिल की, जो कि पुरुष टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र है। 88 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा कार्लोस अल्काराज ने इस दौरान डॉन बज का 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। डॉन बज ने 22 साल और 363 दिन की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया था, जबकि अल्काराज ने उनसे भी कम उम्र में यह कारनामा कर दिखाया। किन-किन टूर्नामेंट्स में जीते खिताब कार्लोस अल्काराज ने अब तक ये ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं
    • यूएस ओपन – 2022
    • विंबलडन – 2023, 2024
    • फ्रेंच ओपन – 2024, 2025
    • ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2026
    इन सभी जीतों के साथ उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया। करियर ग्रैंड स्लैम क्या होता है? जब कोई टेनिस खिलाड़ी अपने करियर में चारों बड़े ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीत लेता है, तो उसे करियर ग्रैंड स्लैम कहा जाता है। ये चार टूर्नामेंट हैं
    • ऑस्ट्रेलियन ओपन
    • फ्रेंच ओपन
    • विंबलडन
    • यूएस ओपन
    अल्काराज से पहले किन खिलाड़ियों ने पूरा किया करियर स्लैम? कार्लोस अल्काराज से पहले ये दिग्गज खिलाड़ी करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर चुके हैं
    • डॉन बज
    • रॉड लेवर
    • रॉय एमर्सन
    • आंद्रे अगासी
    • रोजर फेडरर
    • राफेल नडाल
    • नोवाक जोकोविच
    युवा उम्र में बड़ी उपलब्धि महज 22 साल की उम्र में कार्लोस अल्काराज ने जो कर दिखाया है, वह उन्हें आने वाले समय का टेनिस सुपरस्टार साबित करता है। उनकी यह जीत टेनिस इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी।  
  • Virat Kohli के Instagram ने मचाई खलबली, फैंस ने Anushka Sharma से पूछ डाले सवाल

    Virat Kohli के Instagram ने मचाई खलबली, फैंस ने Anushka Sharma से पूछ डाले सवाल

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कोहली का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से गायब हो गया था इसके बाद फैंस में बैचेनी और कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। कई यूजर्स जब उनका प्रोफाइल सर्च कर रहे थे तो User Not Found नजर आने लगा। इससे यह कयास लगाए जाने लगे कि किंग कोहली ने अपना अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया है।

    अनुष्का ने पूछे फैंस से सवाल

    कोहली की इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है। उनके 270 मिलियन (27 करोड़) फोलोअर्स हैं। ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने जाने पर फैंस ने सवाल उठाने शुरु कर दिए। कई फैंस ने उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में भी इसको लेकर कई तरह के सवाल किए और पूछा कि कोहली कहां पर हैं? हालांकि कुछ घंटों के बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा से एक्टिवेट हो गया। अकाउंट के वापिस आते ही फैंस ने राहत की सांस ली है। फिलहाल कोहली या उनकी टीम की ओर से इस पूरे मामले पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट तकनीकी कारणों के चलते डिएक्टिव हुआ था या फिर कोहली का यह अपना फैसला था। यहां सवाल यह भी आ रहा है कि क्या कोहली का अकाउंट हैक तो नहीं हुआ था। वैसे इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब कोहली के भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी शुक्रवार सुबह से सर्च में नजर आना बंद हो गया था। उनके प्रोफाइल पर Profile Isnt Available दिख रहा है।

    दूसरे सोशल मीडिया हुए डिएक्टिवेट

    इंस्टाग्राम अकाउंट के डिएक्टिव होने के बाद कोहली दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव थे। उनका एक्स अकाउंट एक्टिव था। इसके बाद कई तरह के अनुमान फैंस के द्वारा लगाए जाने लगे। 37 साल के कोहली हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद लंदन वापिस आए है। वो अब आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेलते दिखेंगे जहां टीम खिताब बचाने के लिए उतरेगी। कोहली की अब हाल की परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी रही है। अक्टूबर में चार महीने के ब्रेक के बाद वापसी करने वाली कोहली ने अब नौ वनडे में 616 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक भी शामिल हैं। इस दौरान वो कुछ समय के लिए आईसीसी ओडीआई बैटिंग रैकिंग में नवंबर 1 बल्लेबाज भी बने थे हालांकि बाद में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।  
  • Bangladesh के T20 World Cup को बॉयकोट करने को लेकर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी

    Bangladesh के T20 World Cup को बॉयकोट करने को लेकर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी

    खेल: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और फाइनल 8 मार्च को होने वाला है। यह वर्ल्ड कप आने वाली पीढ़ियों के लिए इस वजह से खास बनेगा क्योंकि बांग्लादेश ने भारत में अपने मुकाबले करवाने से इंकार किया था। वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले जब आईसीसी ने बांग्लादेश में भारत में सुरक्षा को लेकर तर्कों को नहीं माना और अपना मैच श्रीलंका में करवाने की वकालत की। आईसीसीसी ने इसको खारिज कर दिया। बांग्लादेश कहता रहा कि उसके मैच श्रीलंका में हों लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगी।

    श्रीलंका ने तोड़ी मामले पर चुप्पी

    वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले जब आईसीसी बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा को लेकर तर्कों को नहीं माना और अपने मैच श्रीलंका में करवाने की वकालत की तो आईसीसी ने इसको खारिज कर दिया। बांग्लादेश कहता रहा कि उसके मैच श्रीलंका में हो लेकिन ऐसा नहीं हुआ अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम-20 वर्ल्ड कप में खेलेगी। आईसीसी और बांग्लादेश के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चला आ रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर आ गया है। भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबान श्रीलंका ने इस पूरे मामले पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। इस मामले में काफी समय तक चुप रहने के बाद अब श्रीलंका ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि श्रीलंका किसी भी क्षेत्रीय विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे विवादों में हम पूरी तरह से तटस्थ हैं। ये सभी हमारे मित्र राष्ट्र है। वहीं उन्होंने यह भी साफ किया है कि यदि भविष्य में किसी भी देश की ओर से अनुरोध आता है तो श्रीलंका किसी भी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार रहेगा। ध्यान रहे कि भारत और पाकिस्तान आपसी तनातनी के चलते एक-दूसरे के खिलाफ मैच तटस्थ स्थानों पर खेलती है। इसी कारण पाकिस्तान अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भारत के खिलाफ मैच समेत श्रीलंका में खेलेगा।

    इस वजह से हुआ विवाद

    यह विवाद शुरु उस समय शुरु हुआ जब आईपीएल से मुस्ताफिजुर रहमान को अचानक से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि उनके टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत की जगह श्रीलंका में करवाएं जाएं। बांग्लादेश के शुरुआती लीग मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने थे लेकिन सिक्योरपिटी का हवाला देकर उन्हें वेन्यू बदलने की मांग की गई। आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को खारिज करते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। जब बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहा तो आईसीसी ने कड़ा कदम उठाकर उसको टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उसकी जगह पर स्कॉटलैंड को शामिल किया जो क्वालिफाई न कर पाने वाली टीमों में टॉप पर थी। इस पूरे घटनाक्रम के बीच खबरें यह भी सामने आई है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश के समर्थन में टी-20 वर्ल्डकप का बॉयकॉट कर सकता है या फिर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला ले सकता है लेकिन इसकी संभावना बहुत ही कम है।  
  • Back Injury ने बढ़ाई ओलंपिक Gold Medalist Neeraj Chopra की मुश्किलें

    Back Injury ने बढ़ाई ओलंपिक Gold Medalist Neeraj Chopra की मुश्किलें

    नई दिल्लीः भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के लिए साल 2025 की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद उन्हें पीठ की गंभीर चोट ने रोक दिया, जिसके चलते फिलहाल उनका पूरा ध्यान मैदान पर वापसी से ज्यादा अपनी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन पर है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने भी साफ कर दिया है कि नीरज अभी सीजन की शुरुआत को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे। AFI के अनुसार, नीरज इस समय ब्रेक पर हैं और उनका पहला लक्ष्य पूरी तरह फिट होना है। फेडरेशन का मानना है कि किसी भी बड़े टूर्नामेंट या सीजन ओपनर से ज्यादा जरूरी खिलाड़ी की लंबी फिटनेस और करियर की सुरक्षा होती है।

    इसी वजह से यह तय नहीं किया गया है कि नीरज कब और कहां से प्रतिस्पर्धी सीजन की शुरुआत करेंगे। बता दें कि खुद नीरज चोपड़ा ने पहले बताया था कि सितंबर में ट्रेनिंग के दौरान शॉट पुट थ्रो करते समय उनकी पीठ के बाईं तरफ अचानक तेज दर्द उठा। इसके बाद उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगी। जांच के लिए प्राग में MRI कराई गई, जिसमें डिस्क से जुड़ी समस्या सामने आई। जैवलिन थ्रो जैसे हाई-इंटेंसिटी खेल में पीठ की भूमिका बेहद अहम होती है, क्योंकि यही ताकत, संतुलन और थ्रो की रफ्तार तय करती है।

    गौर हो कि डिस्क की समस्या तब होती है जब रीढ़ की हड्डी के बीच मौजूद कुशननुमा डिस्क पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसे में डिस्क बाहर की ओर उभर सकती है, जिससे नसों पर दबाव बनता है। इसका असर दर्द, सुन्नपन और कमजोरी के रूप में दिखाई देता है, जो कई बार पैरों तक फैल सकता है। स्पोर्ट्स मेडिसिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसी चोट के बाद जल्दी वापसी करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। बिना पूरी रिकवरी के मैदान में उतरने से न सिर्फ चोट दोबारा उभर सकती है, बल्कि यह करियर के लिए भी खतरा बन सकती है। इसी कारण नीरज अपने कोच और जैवलिन लीजेंड जान जेलेजनी की निगरानी में सावधानी से रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। सही फिजियोथेरेपी, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पर्याप्त आराम के साथ ही उनकी ‘गोल्डन’ वापसी की राह तय होगी।

     

  • खेल जगत से इन खिलाड़ियों को मिलेगा पद्म सम्मान, देखें लिस्ट

    खेल जगत से इन खिलाड़ियों को मिलेगा पद्म सम्मान, देखें लिस्ट

    खेल डेस्क। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2025 के पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। इस साल कुल 131 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा के साथ-साथ खेल जगत से 9 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। खेल जगत से 9 खिलाड़ियों को मिलेगा पद्म सम्मान इस बार खेल जगत से चुने गए खिलाड़ियों में क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और अन्य खेलों से जुड़े दिग्गजों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के कप्तानों को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म श्री भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। इसके अलावा उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की। बतौर बल्लेबाज़ और कप्तान, रोहित शर्मा का नाम विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में लिया जाता है। हरमनप्रीत कौर ने रचा महिला क्रिकेट में इतिहास भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी देश का नाम रोशन किया है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2025 का आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर भारत की पहली महिला कप्तान हैं जिन्होंने टीम को आईसीसी ट्रॉफी जिताई है। प्रवीण कुमार का नाम भी पद्म श्री सूची में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी खेल जगत से पद्म श्री के लिए चुना गया है। उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए कई अहम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। विजय अमृतराज को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। विजय अमृतराज ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस में भारत को एक अलग पहचान दिलाई और कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने। इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा पद्म श्री
    खिलाड़ी राज्य / देश पद्म सम्मान
    विजय अमृतराज संयुक्त राज्य अमेरिका पद्म भूषण
    बलदेव सिंह पंजाब पद्म श्री
    भगवानदास रैकवार मध्य प्रदेश पद्म श्री
    हरमनप्रीत कौर भुल्लर पंजाब पद्म श्री
    के. पाजनिवेल पुडुचेरी पद्म श्री
    प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश पद्म श्री
    रोहित शर्मा महाराष्ट्र पद्म श्री
     सविता पुनिया हरियाणा पद्म श्री
     व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) जॉर्जिया पद्म श्री
      इस साल कितने पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे? सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस साल:
    • 5 पद्म विभूषण
    • 13 पद्म भूषण
    • 113 पद्म श्री
    • पुरस्कार दिए जाएंगे।
    इस सूची में 19 महिला पुरस्कार विजेता, 6 विदेशी या भारतीय मूल के विदेशी नागरिक, और 16 मरणोपरांत सम्मान भी शामिल हैं।  
  • T20 World Cup: ICC के अल्टीमेटम के बाद PAK ने किया टीम का ऐलान

    T20 World Cup: ICC के अल्टीमेटम के बाद PAK ने किया टीम का ऐलान

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। वहीं ICC की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को वॉर्निंग के तुरंत बाद पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस ICC इवेंट में सलमान अली आगा पाकिस्तान की कमान संभालेंगे। इस अहम टूर्नामेंट के लिए सेलेक्टर्स ने बाबर आजम, फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। वहीं उन्होंने मोहम्मद रिजवान और हारिस रउफ जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वॉड का ऐलान 25 जनवरी को सुबह लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में PCB के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और मेंस नेशनल सिलेक्शन कमेटी के सदस्य आकिब जावेद, पाकिस्तान के T20I कप्तान सलमान अली आगा और व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन मौजूद थे। पाकिस्तान ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए जो स्क्वॉड का ऐलान किया है, उसमें 6 खिलाड़ी को पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। कप्तान सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के साथ करेगी। ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद उनका मुकाबला यूएसए से 10 फरवरी को होगा। वहीं 15 फरवरी कोलंबो में ही भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान का आखिरी मैच 18 फरवरी को नामीबिया से होगा। इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

    सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मोहम्मद ख्वाजा (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक।
  • ICC ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बांग्लादेश को दिखाया बाहर का रास्ता, अब ये देश होगा शामिल

    ICC ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बांग्लादेश को दिखाया बाहर का रास्ता, अब ये देश होगा शामिल

    खेल डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आखिरकार वो ऐलान कर ही दिया, जिसका इंतजार पिछले कई दिनों से किया जा रहा था। ICC ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश​ क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं, इसका ऐलान आईसीसी की तरफ से कर दिया गया है। आईसीसी ने साथ ये भी बता दिया है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में खेलेगी। स्कॉटलैंड की टीम उसी ग्रुप में आएगी, जिसमें बांग्लादेश था। अब सात फरवरी को स्कॉटलैंड की टीम वेस्टइंडीज से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में भिड़ती हुई नजर आएगी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।

    बीती शाम भेजा ई-मेल
    पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, “बीती शाम को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन को एक ई-मेल भेजा जा चुका है जिसमें लिखा था कि उनके बोर्ड ने आईसीसी की आधिकारिक 24 घंटे की डेडलाइन जो उन्हें भारत आने के संबंध में अपनी स्थिति साफ करने के लिए दी गई थी उसका समर्थन नहीं किया, इसलिए फैसला लिया जा चुका है। सूत्र ने बताया, बीसीबी ने ढाका में एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जो आईसीसी प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्हें बता दिया है कि उनको रिप्लेस किया जा चुका है।

    ये था पूरा मामला
    बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सचिव आसिफ नजरुल ने अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था और इसके पीछे उन्होंने सुरक्षा को खतरा बताया था। आईसीसी ने बीसीबी को कई बार आश्वासन दिया कि उनकी क्रिकेट टीम को भारत में किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

    स्कॉटलैंड की एंट्री को लेकर भी आधिकारिक बयान आया सामने
    साथ ही आईसीसी ने ये भी साफ कर दिया है कि बांग्लादेश की जगह नई टीम स्कॉटलैंड की होगी। बांग्लादेश की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी में है। अब स्कॉटलैंड की टीम उसकी जगह इसी ग्रुप में आएगी। साथ ही टी20 विश्व कप का शेड्यूल भी वही रहेगा।

     

     

     

  • बांग्लादेश ने किया T20 World Cup के बहिष्कार का ऐलान, ICC के फैसले के बाद उठाया कदम

    बांग्लादेश ने किया T20 World Cup के बहिष्कार का ऐलान, ICC के फैसले के बाद उठाया कदम

    खेल: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की चेतावनी और अल्टीमेटम के बाद भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों और अंतरिम सरकार के खेल सलाहाकर ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर अपने रुख पर कायम रहने का फैसला कर लिया है। बांग्लादेश ने यह साफ कर दिया है कि जब तक मैंचों का वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका में नहीं किया जाएगा तब तक वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे।

    सुरक्षा से नहीं करेंगे समझौता

    खिलाड़ियों के साथ हुई एक जरुरी बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहाकार ने आईसीसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं किया है और खिलाड़ियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनके अनुसार सरकार क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी तीनों एक मत हैं कि सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। खेल सलाहाकार ने यह साफ शब्दों में कहा है कि – हम किसी के दबाव में नहीं झुकेंगे। दुनिया को यह भी समझना चाहिए कि यदि बांग्लादेश वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो उसके क्या नतीजे होंगे। हम अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं करेंगे।

    बांग्लादेश क्रिकेट ने भी दोहराया फैसला

    बैठक के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह दोहराया है कि उनका फैसला अटल है। बोर्ड का यह कहना है कि मौजूदा हालात में भारत जाकर खेलना सुरक्षित नहीं है। इसलिए वेन्यू बदलकर श्रीलंका किया जाना चाहिए हालांकि आईसीसी ने यह साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के मैच भारत से बाहर नहीं खेले जाएंगे। आईसीसी की इस सख्त चेतावनी के बाद भी बांग्लादेश ने अपने फैसले से पीछे हटने से मना कर दिया है। इस पूरे विवाद के चलते T-20 वर्ल्ड कप पर संकट के बादल गहरे होते दिख रहे हैं। वहीं अब देखना यह होगा कि आईसीसी क्या फैसला लेगा।
  • WPL के बीच आई बुरी खबर, ये खिलाड़ी हो गई बाहर, जानें वजह

    WPL के बीच आई बुरी खबर, ये खिलाड़ी हो गई बाहर, जानें वजह

    WPL 2026: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 मैच समय खेले जा रहा है। इसी बीच एक मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। जहां, चोट के चलते टीम की अहम खिलाड़ी बाकी सीजन से बाहर हो गई हैं। दरअसल, मुंबई इंडियंस की दुरंधर खिलाड़ी गुनालन कमलिनी चोटिल हैं और अब WPL के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगी। MI ने कमलिनी की चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इस बीच टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

    MI ने टीम में इनको किया शामिल
    कमलिनी की जगह वैष्णवी शर्मा को टीम में शामिल किया है। बता दें, गुनालन कमलिनी ने चोट के कारण सीजन से बाहर होने से पहले WPL के मौजूदा एडिशन में 5 मैच खेले थे। उन्होंने 5 मैचों में कुल 77 गेंदों पर 75 रन बनाए थे, जिसमें 32 रन उनका बेस्ट स्कोर था।

    पिछले साल हुआ था डेब्यू
    वैष्णवी नवंबर के आखिर में हुए WPL ऑक्शन में अनसोल्ड रही थीं, और अब उन्हें MI ने 30 लाख रुपये में खरीद लिया है। वह 2025 में भारत की ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने भारत के लिए 5 T20I मैच खेले हैं और 5 विकेट लिए हैं।