Category: Entertainment
-

कंपनी व सोशल वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा में तत्पर: सुमित
क्योरटेक फार्मा समूह द्वारा सीएम राहत कोष में 51 हजार का चेकबददी/सचिन बैंसल:उत्तर भारत के प्रसिद्व फार्मा समूह क्योरटेक फार्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपये का चैक प्रदान किया है। समूह के निदेशक व अग्रवाल संगठन के राज्य प्रधान और फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित सिंगला ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा पीड़ीतों की सहायता हेतु 51000 रुपए का चेक प्रदान किया। यह राशि सुमित सिंगला ने अपने स्व. पिता प्रेम चंद की याद में हाल ही में मानसून के दौरान हुई भारी वर्षा और भू सलखन के पीडीतों की सहायता हेतु प्रदान की। जिक्र योग है कि अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी व क्योरटैक फार्मा समूह जब भी कोई कुदरती आफत आती है, भले कोविड हो समय समय पर राज्य सरकार के साथ खडा रहा है। इसके अतिरिक्त संस्था सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान करती रही है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश पर आयी इस विपत्ति के समय राज्य कर प्रत्येक व्यक्ति और संस्था उनके साथ कंधे से कन्धा मिलकर खड़ा हुआ है। इस अवसर पर दून क्षेत्र के विधायक और सी पी एस राम कुमार चौधरी भी उपस्थित थे। -

प्रियंका चौहान बने डिबेटिंग क्लब संवाद की अध्यक्ष
बरोटीवाला कालेज में मंच प्रदान करने के लिए बनाया क्लबददी/सचिन बैंसल: राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में डिबेटिंग क्लब “संवाद” का गठन किया गया । सर्वसम्मति से कराई गए चुनाव में बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका चौहान को अध्यक्ष बनाया गया। इतिहास विभाग के प्रवक्ता कृष्णा प्रकाश औरराजनीतक विभाग की प्रवक्ता विशेषर की देखरेक में क्लब का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के अलावा ललिता को उपाधयक्ष, गायत्री को सचिव, साक्षी को संयुक्त सचिव, मुनीष और शारदा को प्रेस सचिव चुना गया।इसके साथ ही विशाल, हर्ष, प्रशांत तथा हरि किशोर को क्लब के सदस्य के रुप में चुना गया। प्रवक्ता कृष्णा प्रकाश ने बताया कि इस क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर सके। और उनका सर्वांगीण विकास हो सके। -

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रावमा पाठशाला बददी के खिलाडियों को नवाजा
कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतने वाली प्रेरणा मैहता भी सम्मानितबददी/सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बददी ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसमें कुश्ती नेशनल गोल्ड जीतने वाली बददी की दंगल गर्ल प्रेरणा मैहता समेत अन्य खिलाडी शामिल थे। शारीरिक शिक्षक ममता ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा हमारे प्रधानाचार्य ने नेहा व खुशी जिनका चयन राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए हुआ है को भी नवाजा। वहीं सिमरन व खुशबू जिले में द्वितीय रहने वाली, ताईकवाडों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सरजीत, राजकुमार, नीरज वर्मा, विज्ञान जमा दो की श्रेया, प्रियंका कला जमा दो जो कि जिले में प्रथम रही, आकाश व सुमित हैंडबाल में राज्य के लिए चयनित हुए, गुडिया कबडडी में प्रांत के लिए चयनित हुई और कुश्ती में अंडर 14 में प्रांत स्तर पर चयनित होने पर सम्मानि चिन्ह देकर सम्मानित किया।मुख्य तौर पर हिंदुस्तान में कुश्ती में गोल्ड मैडल जीतने पर विद्यालय की छात्रा प्रेरणा मैहता का विद्यालय के बच्चों व स्टाफ ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें ऐसे मेधावी बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होने हिमाचल का नाम पूरे राष्ट्र में रोशन किया है। हमारी बिटिया ने पूरे भारत में डंका बजाया है जो कि सीमीत साधनों उसने लक्ष्य हासिल किया है। -

Bigg Boss 17 के घर में रहने वाले बाकी खिलाड़ियों पर चलाएंगे हुकुम, शुरू हुआ झगड़ा
नई दिल्लीः Bigg Boss 17 में एंटर करते ही घरवालों के बीच जंग छिड़ गई है। ये जंग घरवालों के बीच घर चलाने की है। जिसमें बिग बॉस ने घर चलाने की जिम्मेदारी दिमाग वाले ‘मकान नंबर 2’ में रहने वाले लोगों को दी है। इसके बाद जैसे ही ये लोग घर में काम का बंटवारा करने आते है तो सभी के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है।
बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस ने घर चलाने की जिम्मेदारी मकान नंबर 2 यानी कि दिमाग वालों को दी है। मकान नंबर दो में जिगना बोरा, सना रईस खान, सोनाली बंसल, बाबू भैय्या, अचानक भयानक और नावेद सोले है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि बाबू भैय्या घरवालों को उनकी ड्यूटी बताते है जिसे लेकर घरवाले आपस में झगड़ने लगते हैं।
View this post on Instagramवीडियो में बाबू भैय्या कहते हैं कि किचन की रिस्पांसिबिलिटी अंकिता की है, ये सुनते ही अंकिता कहती हैं कि वो नहीं कर सकती है। इसके बाद मुनव्वर भी गुस्से में नजर आते हैं। तभी ऐश्वर्या कहती हैं तीनों टाइम की जिम्मेदारी दो लोगों को दे रहे हो? इसके बाद सभी घरवाले आपस में भिड़ जाते है और एक दूसरे से बहस करने लगते है। इस प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस के घर में पहले दिन जबरदस्त झगड़ा होने वाला है।
‘बिग बॉस 17’ में इस बार 17 खिलाड़ी खेल खेलने आए है। इन खिलाड़ियों का सलमान खान ने गैंड प्रीमियर के दिन चेहरा दिखाया। इस बार इस शो में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सना रईस खान, जिगना बोरा, सोनाली बंसल, बाबू भैय्या, अचानक भयानक, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, फार्मासिस्ट नावेद सोल,मन्नारा चोपड़ा, रिंकू धवन, तहलका भाई और खानजादी हैं।
-

बददी में न्यूरोथिरैपी कैंप में दो दर्जन रोगियों को दिया स्वास्थ्य लाभ
बददी/सचिन बैंसल:वैदिक उपचार सेवा केंद्र ने रविवार को हाऊसिंग बोर्ड फेस दो के सामुदायिक केंद्र में न्यूरोथैरिपी के कैंप का आयोजन किया जिसका शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता व हाऊसिंग बोर्ड सोसाईटी के संचालक राम बलि सिंह ने किया। शिविर में वैदिक उपचार सेवा केंद्र की टीम ने दो दर्जन से ज्यादा रोगियों का बिना दवा व बिना चीर फाड ईलाज किया। सुबह 9 बजे प्रारंभ हुए कैंप का नेतृत्व न्यूरोथैरिपी के विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल ने किया और यह दोपहर बाद 2 बजे तक चला। सामाजिक कार्यकर्ता राम बलि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपचार प्रणाली पुरानी से पुरानी व्याधियों को ठीक कर देती है और असाध्य रोगों से ग्रसित लोगों के लिए यह रामबाण से कम नहीं है। कैंप में डा. मोहिंद्र पाल और उनकी टीम ने इस शिविर में बिना दर्द के सभी बीमारियों का सफलता पूर्वक इलाज किया। मोहिंद्र पाल ने बताया कि न्यूरोथैरेपी द्वारा रोगों पर ध्यान रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाब डालकर बीमारियों का ईलाज किया गया। इसमें न दर्द होता है, न दवा होती है और न ही कोई साईड इफैक्ट होता है और हर आयु वर्ग के लोग इसमें ईलाज हुआ। रविवार के शिविर में पेट संबधी रोग, जोडों के दर्द, त्वचा रोग, चेहरे व सिर के रोग, अस्थमा, थाईराईड, पैरालाईसिस, ह्रदय रोग, मंद बुद्वि बच्चे, मोटापा, कब्ज, एसिडीटी, गैस, दस्त, गर्दन दर्द, सरवाईकल, कमर दर्द, स्लिप डिस्क,साईटिका, महिलाओं से संबधित रोग, सिर दर्द, माईग्रेन, जुकाम, मुहांसे, मोतिया, नींद न आना,एलर्जी, सफेद दाग आदि बीमारियों का ईलाज प्राचीन न्यूरोथैरेपी पद्वति से किया गया। इस अवसर पर हाऊसिंग बोर्ड के समाज सेवी राम बलि सिंह के अलावा सुरेंद्र अत्री, वेद प्रकाश मिश्रा, रवि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। -

बददी के नवानगर में खुला चंडीगढ़ स्वीटस
बैंसल/सचिन:युवाओं को नौकरियों के पीछे न भाग कर स्वरोजगार की ओर प्रयास करना चाहिए जिसमें हम आत्म निर्भर तो बनते ही हैं साथ में दूसरों को भी रोजगार देने वाले बनते हैं। यह बात बददी के निकट सिसवां रोड नवांनगर बददी चंडीगढ़ स्वीटस का शुभारंभ करने के बाद नगर व्यापार मंडल बददी के प्रधान मान सिंह कुंडलस ने कहे। उन्होने कहा कि पढऩे लिखने के बाद जरुरी नहीं है कि उस विषय में नौकरी ही की जाए बल्कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित किए जाने की ओर आगे बढऩा चाहिए। उन्होने कहा कि एक व्यापारी ही होता है जो कि जोखिम लेकर अपना उद्यम स्थापित करता है वो दूसरों को भी रोजगार देता है तथा देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका अदा करता है। बतौर मुख्य अतिथि पधारे मान सिंह कुंडलस के अलावा इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन तरसेम चौधरी व पार्षद सुरजीत सिंह भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आशा है कि बददी-चंडीगढ़ प्रमुख रोड पर स्थापित इस होल सेल व रिटेल स्वीटस एंड बेकरी शॉप से लोगों को बेहतर व ताजी मिठाईयां खाने को मिलेंगी। सुरजीत चौधरी भी ने संचालकों को बधाई दी। इस दुकान के संचालक विकेश सैणी ने कहा कि हमारा परिवार राजस्थान के घडसाना जिला अनूपगढ़ का रहने वाला है और हमने अब बददी के निकट नवांनगर को अपनी कर्मभूमि बनाया है। हमें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मक्खन सिंह चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। -

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान उर्वशी रौतेला का स्टेडियम में गुम हुआ 24 कैरेट गोल्ड आईफोन
मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बीती रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ बड़ी घटना घटी। दरअसल एक्ट्रेस का आईफोन स्टेडियम में कहीं गुम हो गया था। जिसकी जानकारी उन्होंने अब खुद ही सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल बीती रात उर्वशी रौतेला भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली मैच को लुत्फ उठाने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थीं। तभी एक्ट्रेस का 24 कैरेट गोल्ड आईफोन स्टेडियम में गुम हो गया। इसकी जानकारी उर्वशी ने अपने एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर दी है।

जिसमें उन्होंने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा – “ मेरा 24 कैरेट आईफोन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खो गया है। प्लीज किसी को मिले तो तुरंत संपर्क करें…” अपनी इस पोस्ट को अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी शेयर किया है। वहीं इससे पहले उर्वशी रौतेला ने अपना स्टेडियम से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो भारत को जीत की तरफ बढ़ता हुआ देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं। टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस ब्लू ड्रेस पहनकर स्टेडियम पहुंची थी। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं इससे पहले भी उर्वशी कई बार मैच देखते हुए स्पॉट की गई है। -

मशहूर राइटर और डायरेक्टर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
नई दिल्ली : मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर व राइटर रवींद्र पीपट अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वे लंबे सयम से कैंसर से पीड़ित थे और अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। रवींद्र के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिल्म लावा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रवींद्र पीपट ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया था। उन्होंने डिंपल कपाड़िया से लेकर राज बब्बर, स्मिता पाटिल के साथ तमाम मूवीज बनाई थी। पीपट को फिल्म काश आप हमारे होते, लावा, कैद में है बुलबुल, घर आया परदेसी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल ‘वंश’ को भी डायरेक्ट किया था।
-

सभी वर्गों को किया लाभान्वित लेकिन स्टांप विक्रेताओं की अनदेखी की: संजय राणा
स्टापं पेपर विक्रेताओं ने साधा सुक्खू सरकार पर निशानासचिन बैंसल/बददी:स्टांप पेपर विक्रेता एसोसिएशन नालागढ ने स्टांप कमीशन को 4 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करने के विरोध में अपना रोष जताया है और कांग्रेस सरकार के विरुद्व रोष जताया है।
एसोसीएशन कई दिनों से अपनी मांग को लेकर सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। स्टांप विक्रेताओं का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी स्टांप कमीशन 4 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दी गई है जिससे उनको रोजी-रोटी के लाले पड़ गए है। स्टांप विक्रेता एसोसीएशन नालागढ़ ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सुक्खू सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि उनकी कमिशन को घटा दिया जाएगा। यह बात स्टांप विक्रेता एसोसीएशन के जिला उपाध्यक्ष संजय राणा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सुक्खू सरकार आई तो उनको सरकार से काफी उम्मीदें थी कि उनकी स्टांप कमिशन 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत की जाएगी उन्होंने कहा की सरकार ने सभी वर्गों को लाभान्वित किया है लेकिन स्टांप विक्रेताओं के साथ जो क्रूर मजाक किया है अनदेखी की है उससे उनको अपना घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। संजय राणा ने कहा कि पिछले कई दिनों से स्टांप विक्रेता एसोसिएशन अपनी मांग को लेकर सरकार से आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा की एसोसिएशन ने 6 ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी, विधायक और संबंधित मंत्री के माध्यम से प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को भेजे हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई तवज्जो नहीं दी गई है जिस पर एसोसिएशन काफी आहत है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि स्टांप विक्रेता सन 1964 से कार्य कर रहे हैं उन्हीं के अनुसार उन्हें कार्य करने दिया जाए उन्होंने कहा कि 1963 से जो कमीशन है उन्हें बढक़र 10 प्रतिशत किया जाए।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, राजेंद्र कुमार शर्मा, विक्रम कुमार शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, पवन कुमार चंदेल, बददी से जगमोहन शर्मा सैक्टरी, अंकू शर्मा, कुलभूषण शर्मा, पंजैहरा से राजेश कुमार शर्मा, संजीव कुमार, नंदलाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। -

रोटरी क्लब द्वारा पिनेकल लाइफ साइंस में चौथा रक्तदान शिविर आयोजित
51 युवाओं ने रक्त दान कर कमाया पुण्य: कार्तिक शर्माबददी/सचिन बैंसल: रोटरी क्लब बददी ने पिनेकल लाइफ साइंस मानपुरा में अपना चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया। उद्योग के 51 कर्मचारियों ने इस नेक काम के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त दान शिविर का उद्घाटन प्लांट हेड अनिल बालियान ने रक्तदान करके किया। रोटरी ब्लड एंड रिसोर्स सेंटर चंडीगढ़ सेक्टर 37 के डॉ. रोली अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने रक्त शिविर का प्रबंधन किया। 10 से अधिक महिला दाताओं ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब बददी के अध्यक्ष कार्तिक शर्मा ने सभी दानदाताओं को बधाई दी और पिनेकल लाइफ साइंस मानपुरा के प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। रोटरी क्लब बददी ने विश्व साल्वा (प्रबंध निदेशक पिनेकल लाइफ साइंस), अनिल बालियान (प्लांट हेड), संदीप शर्मा (एचआर हेड) और अमनदीप सिंह के प्रयासों की कंठमुक्त सराहना की जिनके सहयोग से यह शिविर सार्थक सिद्व हुआ है। इस शिविर में रोटरी क्लब बठ्ठठ्ठद्ध के सचिव दीपक जांगड़ा, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रेनू भसीन और अनुभव भसीन मौजूद रहे।