मशहूर राइटर और डायरेक्टर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

नई दिल्ली : मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर व राइटर रवींद्र पीपट अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वे लंबे सयम से कैंसर से पीड़ित थे और अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। रवींद्र के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिल्म लावा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रवींद्र पीपट ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया था। उन्होंने डिंपल कपाड़िया से लेकर राज बब्बर, स्मिता पाटिल के साथ तमाम मूवीज बनाई थी। पीपट को फिल्म काश आप हमारे होते, लावा, कैद में है बुलबुल, घर आया परदेसी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल ‘वंश’ को भी डायरेक्ट किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *