जालंधरः इस इलाके में दो पक्षों में हुआ विवाद, देखें Live

जालंधर, ENS: गुलाब देवी रोड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गंदे नाले के पास व्यक्ति की तस्वीरों की दुकान पर पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष द्वारा विवाद करने के आरोप लगाए गए। 

बताया जा रहा है कि इस विवाद के दौरान धार्मिक तस्वीर गंदे नाले में फेंक दी गई। जिसको लेकर वहां पर जमकर हंगामा हो रहा है। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों द्वारा धार्मिक तस्वीरें गंदे नाले में फेंकने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल मौके पर पहुंची है। उन्होंने बताया कि उन्हें इलाके में बेअदबी की घटना होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। इसके साथ ही आरोप लगाए जा रहें हैं कि बेअदबी करने वाला युवक नशे करता है और नशा बेचता भी है।

उसका पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने दुकान पर रखी गई धार्मिक तस्वीरें गंदे नाले में फेंक दी। इस दौरान लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों की कहना है कि अगर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह थाने का घेराव करेंगे।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *