Category: Entertainment

  • पहली रोटी गाय के नाम पर बद्दी के ओमेक्स में लगाया बाक्स

    पहली रोटी गाय के नाम पर बद्दी के ओमेक्स में लगाया बाक्स

    बाक्स से हर रोज गौशाला जाएंगी रोटी 
    बददी/ सचिन बैंसल : विज़न लाइफ मानवाधिकार फाउंडेशन ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए पहली रोटी गाय की  के लिए ओमैक्स बद्दी में बॉक्स लगाया। जिसने अपनी पहली रोटी डाले जो संस्था के सहयोग से नज़दीकी गोशाला में पहुँचाई जाएगी। इसमें संस्था के अध्यक्ष विकास झा, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार, ओमक्स अध्यक्ष लकी सिंह, देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि लोग गाय की रोटी को जगह जगह रख देते है। जो गाय तक नहीं पहुंचती है। जो गाय शहर में घुमती है, उन्हें खाने को काफी कुछ मिलता है, वह खाती नहीं है। लेकिन बाक्स में रोटी डलने से गौशाला में पहुंचेगी जहां पर चाव के साथ गाय खाएंगी। 
  • मानव विकास समिति की ओर से बददी में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

    शिविर में 98 प्रवासी कामगारों को स्वास्थ्य जांचा
    बददी/ सचिन बैंसल : मानव विकास समिति की ओर से बद्दी के सिक्का होटल के समीप प्रवासी संसाधन केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें 98 प्रवासी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाईयां बांटी गई। शिविर के दौरान खांसी, बुखार, बीपी और शुगर के रोगी पाए गए। जिनका मौके पर उपचार किया गया।मानव विकास समिति की निदेशक सिस्टर बिंसी व कोडिनेटर मिस मेरी ने बताया कि कारीतारा इडिंया की ओर से प्रवासी लोगों के यह प्रोजेक्ट बद्दी में मई माह से शुरू किया गया है। जिसके तहत यह शिविर लगाया गया। शिविर में ड़ॉ. रवि गो स्वामी ने झुगी झोंपड़ियों में रहने वाली प्रवासी  कामगारों के हेल्थ चेक अप किया। मिस मेरी ने बताया कि शिविर में बच्चे, बुढे और जवान सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान अधिकांश लोगों को खांसी जुखाम,  बुखार, वदन दर्द, शुगर व वीपी के रोगी ज्यादा आए। एक दो जलने वाले 98 रोगी पहुंचे जिनका मुफ्त उपचार किया गया। शिविर को सफल आयोजन के लिए कल्पना, जगरानी, राहुल, धीरज ने प्रवासी संसाधान केंद्र के साथ रहने वाले झुगी झोंपडियों में प्रवासी लोगों को एकत्रित किया और उन्हें घर द्वार पर सुविधा मुहैया कराई गई।  इसी  तरह का शिविर भविष्य में भी लगाया जाएगा।
  • फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता को आया हार्ट अटैक

    मुबंईः मशहूर एक्टर और ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के लिए आवाज देने वाले श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। मुंबई में शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। फिलहाल एक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 47 साल के एक्टर के मैनेजर के मुताबिक, उनका बीपी अचानक काफी बढ़ गया था। फिर उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल लेकर गए हैं। सूत्रों ने बताया है कि श्रेयस तलपड़े बिल्कुल ठीक थे। वह तो इन दिनों अक्षय कुमार के साथ आने वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं।

    वीरवार को भी वह शूटिंग कर रहे थे और पूरी तरह से स्वस्थ थे। काम खत्म करने के बाद एक्टर घर लौटे और फिर उन्होंने असहज होने की शिकायत की। तब उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले जाने लगी तो वह रास्त में ही बेहोश हो गए। श्रेयस तलपड़े की तबीयत को लेकर सूत्रों ने बताया, ‘श्रेयस तलपड़े को भर्ती कराया गया है। उन्हें देर शाम लाया गया। उनके हेल्थ अपडेट का इंतजार है।’ फिलहाल अंधेरी पश्चिम में शहर के बेलेव्यू अस्पताल में एक्टर की एंजियोप्लास्टी की गई।

    सूत्रों ने ये भी बताया कि श्रेयस तलपड़े सेट पर काफी अच्छे से काम कर रहे थे। उन्होंने खूब हंसी मजाक किया और थोड़ा बहुत एक्शन वाले सीन भी किए थे। हालांकि अभी तक श्रेयस की टीम की ओर से किसी भी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया है। एक्टर के फैंस उनके हेल्थ अपडेट के बारे में जाना चाहते हैं। श्रेयस तलपड़े एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में खूब काम किया है और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ होती है।दो दशक लंबे करियर में तलपड़े ने 45 से ज्यादा फिल्में की हैं।

  • गोल्डन वैली स्कूल बददी में वार्षिक समारोह वात्सल्य का आयोजन

    सीपीएस रामकुमार ने मेधावी छात्रों को ट्राफी देकर किया सम्मानित

    बददी/ सचिन बैंसल : गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल बददी का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया जिमसें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम को वात्सालय का नाम दिया गया था जिसमें मां के विभिन्न रुपों का बखान किया गया। वार्षिक समारोह में स्कूली छात्र छात्रों ने एक से एक बढक़र प्रस्तुतियां पेश करके आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। स्कूल की  प्रधानाचार्य रुचि दूबे ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यालय के प्रबंधक भजन सिंह ने यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले सत्र में गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों को प्लस टू तक की शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहीं पर भी जाना नहीं पड़ेगा। हमारा प्रयास है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए ताकि बच्चे उच्च  स्तर की शिक्षा ग्रहण करके अपना उज्जवल भविष्य बनाएं। इस मौके पर सी.पी.एस रामकुमार चौधरी ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां की सराहना की और अपनी एच्छिक निधि से 10 हजार रुपये बच्चों को इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। उन्होंने अपना संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर कई योजनाएं लेकर आ रही हैं। मुख्य अतिथि श्री राम कुमार चौधरी  द्वारा दसवीं कक्षा में मेरिट लिस्ट में नंबर लेने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित  किया। कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा 9 के इंद्राणी और सूजल ने बखूबी किया।
     
    इनको किया सम्मानित-
    मेरिट लिस्ट में दसवीं कक्षा के आलोक राज 91.4, देवकीनंदन 87.4, दीक्षा शर्मा 85.6 लेने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वहीं नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी में अब्बल रहने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया। प्री प्राईमरी छात्रों में काव्या मिश्रा, एलिश मिश्रा, जशिका राणा, शिवांशी, मन्नत ठाकुर व पनवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मदन लाल, स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि दुबे, चेयरमैन भजन सिंह, रोड सेफटी क्लब बददी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, शांति गौतम, प्राध्यापक अजंना कुमारी, हिमाचली ठाकुर, वीरेंद्र कौर, कुलश्रेष्ठ ठाकुर, शालिग राम, सुखविंद्र, प्रोमीला, नीलम, किरण ठाकुर, सतीश, महेंद्र कुमार, हरीश, सत्या, परमिंद्र, कंचन, स्तुति, वंदना, अपर्णा, मंजीत, सोनिया, विपन, रचना, रश्मि प्रिया, किरण, मधु राणा, गुरदयाल, राजेंद्र कौर,   सहित  अभिभावक एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

  • बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan की ऑनस्क्रीन हीरोइन को मिली जान से मारने की धमकी!

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके इसकी जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि धमकी के बाद अब एक्ट्रेस वापस भारत लौट आई है।

    बता दें कि विरल भयानी ने जो पोस्ट साझा किया है उसमें दावा किया गया कि बधुवार को दुबई पूजा हेगडे को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान एक्ट्रेस की तीखी बहस हुई और इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बता दें कि पूजा हेगडे कथित तौर पर एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थी। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार अब एक्ट्रेस वापस भारत लौट आई हैं।

    इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ देर बाद ही विरल भयानी ने इसको डिलीट कर दिया है। हालांकि पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस को एक्ट्रेस की चिंता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की टीम ने जानकारी दी है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। बता दें कि एक्ट्रेस के एक रिप्रेजेंटेटिव ने फ्री प्रेस जर्नल को जानकारी दी है कि हमें नहीं पता कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की और यह पूरी तरह से झूठ है।

    वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगडे को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। बता दें कि ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज हुई थी और इसने बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था। हालांकि अब एक्ट्रेस शाहिद कपूर के साथ अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म में अपना जलवा दिखाने को तैयार है, जिसका नाम ‘देवा’ है।

  • मेहनत से ही बड़ा मुकाम पाया जा सकता है: कुलवीर जम्वाल 

    ओवरऑल चैंपियन एमराल्ड मार्शल आर्ट चंडीगढ़ रही
    हिम औद्योगिक कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर ने नवाजे विजेता
    लेजेंड्स कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 का समापन

    सेकंड रनर अप ट्रॉफी शिवालिक वॉरियर्स क्लब पिंजौर ने जीती

    बददी/ सचिन बैंसल : लीजेंड्स मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय छटे लीजेंड्स कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 का इंडोर स्टेडियम बददी में हुआ। समापन कार्यक्रम में हिम औद्योगिक कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर सिंह जम्वाल ने विजेता-उप विजेता छात्रो को मैडल व ट्राफी देकर नवाजा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने शिरकत की। उन्होने कहा कि खेल हो या कोई और क्षेत्र हमेशा मेहनत और ईमानदारी से बढ़ा मुकाम पाया जा सकता है। एकेडमी के निदेशक समीर गुप्ता व संयोजक ममता कुंवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न अकादमी और स्कूलों के साथ-साथ पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ आदि राज्यों के 40 से भी अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया और अपना ताइक्वांडो खेल का प्रदर्शन कर अनेक मेडल और ट्रॉफीज अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में 700 से भी अधिक ताइक्वांडो खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग 3 साल से ऊपर के लिए विभिन्न इवेंट्स जैसे फाइट, ब्रेकिंग, स्पीड किकिंग और पुमसे इवेंट का आयोजन किया गया था जिसमें सभी प्रेशर और प्रोफेशनल ताइक्वांडो खिलाडय़िों ने भाग लेकर अनेक मेडल अपने नाम किया।

    इन स्कूलों ने लिया भाग
    सिक्स लीजेंड्स कप में प्रतिभा करने वाले टीम में लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स, बददी इंटरनेशनल स्कूल, नवज्योति सेंचुरी स्कूल खरूनी, भोजिया विद्यापीठ, बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सेंट बीर पब्लिक स्कूल बददी, एमराल्ड मार्शल आर्ट चण्डीगढ़, डॉन बॉस्को क्लब कुनिहार, शिवालिक वॉरियर्स ताइक्वांडो क्लब पिंजौर, ची एकेडमी ऑफ ताइक्वांडो पटियाला, आर के क्लब पिंजौर, पैशन ताइक्वांडो क्लब पंचकूला, राइजिंग फोनिक्स ताइक्वांडो क्लब चंडीगढ़, खुकुरी क्लब पंजाब, नेगी ताइक्वांडो क्लब चंडीगढ़, आदित्य बिरला स्कूल बिलासपुर, हिमाचल ताइक्वांडो क्लब कांगड़ा,  नालागढ़ ताइक्वांडो क्लब, डिफेंस ताइक्वांडो क्लब चण्डीगढ़, डायमंड क्लब चण्डीगढ़, मलिक ताइक्वांडो क्लब, एमराल्ड मार्शल आर्ट्स नारायणगढ़, कालका ताइक्वांडो क्लब शामिल रहे।

    चंडीगढ़ मार्शल आर्ट ने मारी बाजी
    चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन एमराल्ड मार्शल आर्ट चंडीगढ़ रही और सेकंड रनर अप ट्रॉफी शिवालिक वॉरियर्स ताइक्वांडो क्लब पिंजौर ने जीती।


    यह रहे अव्वल
    विजेता खिलाडय़िों में – प्रियल श्री, अलीशा शर्मा, अमिक्षा शर्मा, अमायरा राणा, तेजस्विनी सिंह, नित्या चंदेल, भानी जैन, जीनल भारद्वाज, रेचल मंडला ईशान्वी सिंह,अक्षिता कौशल, स्वाति शर्मा, अदिति शर्मा, आरोही ठाकुर, बालक वर्ग में तनिष्क भरमोरिया, गीतांश गोयत,वंश राज, सिद्धार्थ रमोला, अविक सिंह, जतस्य शर्मा, दीपक कुमार, विहान, मिनल सिंह, समर, विहान भारद्वाज, अहान बाहेती, तेजस्वीर सिंह, रूबल रावत, दैविक जांगड़ा, आरव सिंह, शौर्य ठाकुर, केयांश भोजक, शिवांश भारद्वाज, आरव ठाकुर, कनिष्क राणा, विहान जरियाल उत्कर्ष मिश्रा अरनव सैनी, हितार्थ सिंह, बाला त्रिलोचन शास्त्री, ऊर्जित श्रीवास्तव, दिव्यांश यादव,  दक्ष कपूर, अथर्व वर्मा, दक्षदीप सिंह आदि शामिल रहे। इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए अमन फिटनेस जिम एंड स्पा बददी, हिमालय जन कल्याण समिति, एनयूजे इंडिया, प्रेस क्लब बददी, लघु उद्योग संघ, एफआईआई, सर्व सहायता संगठन बद्दी,  यादव एंड एसोसिएटस आदि का सहयोग मिला।

    चैंपियनशिप में बच्चों की सेफ्टी और मेडिकल सुविधा प्रदान करने में ग्लोबल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बड्डी के डायरेक्टर प्रवीर गोयल और टीम का सहयोग मिला। ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा अपने डॉक्टर की स्टाफ और एंबुलेंस सेवा इस चैंपियनशिप को प्रदान की। इस अवसर पर कुलवीर जमवाल के अलावा विचित्र सिंह पटियाल, कपिल देव शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • युवाओं को कारखानो के हिसाब से कोर्स करने को प्रेरित किया जाएगा

    हिमाचलियों की आवाज को किया जाएगा बुलंद-कुलवीर जम्वाल


    अगले सप्ताह से बीबीएन में शुरु होगी संगठन की सदस्यता


    हिम औद्योगिक कल्याण सभा हुई पंजीकृत: कालिदास


    बैंक खाता खोलने के लिए तीन लोग किए अधिकृत


    बददी/ सचिन बैंसल : बीबीएन में कार्यरत हिमाचलियों के विकास में कार्यरत हिम औद्योगिक कल्याण सभा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। सभा ने संगठन की सदस्यता के लिए प्रयास शुरु कर दिए हैं। हिम औद्योगिक कल्याण सभा कार्यकारिणी की बैठक महाराणा प्रताप नगर में प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। कार्यकारिणी बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने जानकारी दी कि लंबे प्रयासों के बाद संगठन पंजीकृत हो गया है और तीन लोगों को खाता संचालन का अधिकार दिया गया है। इसी सप्ताह बैंक खाता खोलने के बाद संगठन की सदस्यता अभियान का आगाज किया जाएगा। कुलवीर जम्वाल ने कहा कि सदस्तया फार्म प्रिंट होने के बाद बीबीएन में रह रहे हिमाचली लोगों व परिवारों को संगठन के साथ जोडा जाएगा। उसके बाद बददी बरोटीवाला व नालागढ़ की हर औद्योगिक क्षेत्र व गांव गांव जाकर सदस्यता फार्म भरे जाएंगे। प्रदेश महामंत्री कालिदास शर्मा व उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर ने कहा कि आज तक बीबीएन में चार दशक से हिमाचलियों की मांगों को उठाने के लिए कोई सशक्त संगठन नहीं था और इसी के निमित्त हिम औद्योगिक कल्याण सभा का गठन किया गया था। उन्होने कहा कि चाहे नौकरियों की बात हो या हिमाचलियों की कोई और सामाजिक, व्यापारिक या अन्य रोजगार की जरुरत हम पूरे हिमाचल के लोगों को एकसूत्र में पिराऐंगे। बीबीएन के कारखानों में हिमाचलियों को समायोजित करने के लिए उनको कारखानो के हिसाब से कोर्स करने का प्रेरित किया जाएगा। उन्होने कहा कि यहां पर काम तो बहुत है लेकिन हमें औद्योगिक कल्चर व उसकी जरुरतों को समझना होगा। हम प्रदेश सरकार से मांग उठाएंगे कि बददी में हिमाचल भवन का निर्माण करे ताकि दूरदराज से यहां पर नौकरी ढूंढने आए युवा को कुछ दिन ठहरने की सहूनिलयत मिले और उसको गाईडेंस का का हिम औद्योगिक कल्याण सभा निशुल्क करेगी। शीघ्र ही हम अपनी हैल्पलाईन नंबर जारी करेंगे जिससे हर हिमाचली को हम तक पहुंचने में सुविधा होगी। बैठक में विचित्र सिंह पटियाल, संदीप ठाकुर, रमेश कुमार चौहान, सुषमा ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  • भाजपा के गुरमेल चौधरी ने कसा दून विधायक पर निशाना

    वादे नही हुए पूरे, सरकार कर रही जश्न की तैयारी
    सरकार बनते ही गारंटीया भूल गयी सरकार


    सीपीएस ने सरकारी दौरों के माध्यम से सिर्फ अपनी राजनीति चमकाई


    बददी/ सचिन बैंसल : प्रदेश सरकार एक साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है लेकिन एक साल में जनता के लिए सरकार ने कौन सा ऐसा काम किया जिस पर गर्व किया जा सके। जब प्रदेश सरकार की सभी गारंटियां ही अधूरी है तो विकास की गांरटी का पैमाना क्या है। यह बात बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी ने कही। उन्होने कहा कि एक साल पर जश्न करने वाली कोई बात ही नहीं है और लोगों में कोई उत्साह नहीं है। जिला भाजपा सचिव गुरमेल ने कहा कि प्रदेश तो प्रदेश दून विधानसभा भी एक साल में विकास में पिछड गया। उन्होने सवाल दागा कि सीपीएस के तूफानी दौरे तो हुए लेकिन उसका लाभ जनता को नहीं मिला। उन्होने तंज कसा कि 2 अक्तूबर से दून में एसडीएम व बीडीओ बिठाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी जो कि सिर्फ लोगों को बरगलाने के लिए थी जबकि हकीकत से उसका कोई लेना देना नहीं था। सीएम ने भी सिर्फ एक बार दून का दौरा किया और उसके बाद की स्थिति भी उन्होने नहीं जानी। बरसात से जहां सडकों का बुरा हाल है वहीं दभोटा पुल की मुरम्मत नहीं करवाई गई और यह मुददा पंजाब सरकार से उठाया जाना चाहिए था। न तो दून मेें स्टेडियम बना और न ही कोई अन्य काम हुआ। सीपीएस ने चुनाव से पहले वायदा किया था कि हर गांव में स्ट्रीट लाईटें लगेंगी लेकिन वो दिख नहीं रही। नगर परिषद बददी में सफाई व्यवस्था नहीं संभल रही और कूडे के ढेर हर ओर लगे हैं। उन्होने कहा कि सीपीएस ने सरकारी दौरों के माध्मय से सिर्फ अपनी राजनीति चमकाई है और जनता को राहत पहुंचाने वाली कोई बात नहीं हुई।


    बसों के रुट रदद करना गलत
    जिला भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी ने कहा कि एचआरटीसी के अधिकांश रुट रदद करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धर्मशाला ले जाया जा रहा है। उन्होने कहा कि रविवार और प्रस्तावित रैली के सोमवार वाले दिन लोगों को बसों की कमी से जूझना पडेगा। अगर सरकार की उपलब्धियां एतिहासिक है तो लोगों को लाने के लिए बसें नहीं भेजनी पड़ती बल्कि लोग खुद रैली स्थल पहुंचते। उन्होने कहा कि हर तरफ मंहगाई व टैक्सों का जोर है इसलिए प्रदेश सरकार को जश्न मनाने का कोई हक नहीं है।

  • बेटे के जन्म दिन पर बददी के सुमित ने 64वीं बार दिया रक्त

    मेरा रक्त देश मेें किसी के काम आ जाए यही मेरी साधना

    रक्त का कोई विकल्प नहीं इसलिए मैने बनाया मिशन

    बददी/ सचिन बैंसल: बददी में एक युवा ने रक्तदान को अपना जीवन बना लिया है। अपने बेटे के जन्म दिन पर सुमित शर्मा ने लगातार रक्तदान करके एक रिकार्ड कायम किया है। उन्होने कहा कि हमारा जीवन तभी सार्थक है जब यह दूसरों के काम आए। सुमित शर्मा ने कहा कि आज मेरे पुत्र समर्थ के जन्मदिन पर शिरडी में जीवन का 64वाँ रक्तदान करने का सूअवसर मिला, एवं साल में 4 बार रक्तदान करने का प्रण भी पूरा हुआ। रक्तदान करना हमेशा एक सुखद अनुभव देता है, एवं मन व चित प्रफुल्लित हो जाता है।।  रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।   आज के इस वैश्विक महामारी में रक्त की ज़रूरत कही ना कही किसी ना किसी को पड़ती ही रह सकती है।।  अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षत व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। आज कल आपका दिया एक यूनिट रक्त एक साथ कई लोगों को अलग अलग रूप में दिया जा सकता है। उन्होने लोगों से आहवान किया वो भी 18 से 60 आयु में साल बार रक्त देने में स्वेच्छा से आगे आएं।

  • आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए-दया ठाकुर

    11 को दिल्ली रैली में भाग लेंगी जिला सोलन की आशा वर्कर

    बददी में जिला महासचिव ने दी धरने प्रदर्शन की जानकारी


    बददी/ सचिन बैंसल: अपनी मांगो को लेकर जिला सोलन , नालागढ़ उपमंडल व बददी से भारी संख्या में आशा वर्कर दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाली 11 दिसंबर की रैली में भाग लेंगे। यह बात बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आशा वर्कर संघ जिला सोलन की महासचिव दया ठाकुर ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगो में यही है कि आशा कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए और उसे न्यूनतम वेतन दिया जाए। उन्होने कहा कि ठंड हो गर्मी, धूप हो या बरसात आशा वर्कर के माध्यम से ही प्रदेश और देश का हर सर्वे होता या सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाता है। न तो हमारे पास साधन होता है और न ही कोई सरकारी सुविधा लेकिन फिर भी हम अपना काम मेहनत व लगन से करते हैं और उसी से देश आगे बढ़ता है। उन्होने कहा कि 11 दिसंबर को पूरे भारत से आशा वर्कर दिल्ली पहुंच कर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगे और रैली निकालेंगे। इस संदर्भ में हुई बैठक में दया ठाकुर जिला जनरल सेक्रेटरी जिला सोलन के अलावा आशा कार्यकर्ता संघ गुरुचरणी, यशोदा, सीमा, मीता, मनजीत, मनजीत, कमलेश कुमारी, सीमा, सरल, सुमन, संध्या, संदीप, कुलविंदर, रामसर सेक्टर से शीला, मीरा नीतू, नीलम, सोनी, चेना, बेबी, किरण बाला, जोघों सेक्टर से जमुना सीता, गुरविंदर, शकुंतला, नीलम, सरिता, मनजीत, ममता, चरणजीत, संतोष, कविता  इत्यादि आशा कार्यकर्ता उपस्थिति रही।