Category: Entertainment

  • कलर्स इंडिया कंपनी ने मनाई होली

    कलर्स इंडिया कंपनी ने मनाई होली

    कंपनी के जीएम ने तीन सौ कामगारों के साथ खेली होली
    बददी/सचिन बैंसल: लोदीमाजरा स्थित कलर्स इंडिया कंपनी में कंपनी प्रबंधकों ने कामगारों और स्टाफ के साथ जम कर होली खेली। कंपनी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम रखा था। डीजे की धूनों पर कामगार थिरकते रहे और एक दूसरे के रंग लगाया। कंपनी के जीएम राधा गोविंद मंत्री और एचआर हैड प्रेम लता ठाकुर की देखरेख में यह कार्यक्रम हुआ। दोनों अधिकारियों ने कामगारों और स्टाफ के कर्मचारियों के साथ जम कर रंग लगाया  गया। राधा गोबिंद मंत्री ने बताया कि वह हर वर्ष अपनी कंपनी में इसी तरह से होली मनाते है। कंपनी के तीन सौ लोगों ने एक साथ होली का पर्व मनाया उसके बाद सभी के लिए खाने पीने की भी व्यवस्था कंपनी की ओर से की गई थी।
  • अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न 

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न 

    साल भर की योजनाओं के बारे में दी विस्तृत जानकारी

    नालागढ़/सचिन बैंसल : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश की जिला नालागढ़ की बैठक संघ कार्यालय नालागढ़ में संपन्न हुई ।बैठक आरंभ विधिवत दीप प्रज्वलित व सरस्वती वंदना से हुआ ।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिला ने की। नरेंद्र कपिला ने संगठन की साल भर की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि जिले में महिला संघ की बैठक 19 मार्च को जिले के सभी खंडों को सक्रिय करने के लिए 26 मार्च को खंड बैठकर करने व 22 मार्च को नववर्ष प्रतिपदा अफसर अपने अपने विद्यालय में मनाने का आग्रह किया है ।उन्होंने कहा इस वर्ष हिमाचल प्राथमिक 15 अप्रैल से 15 मई तक सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें 3 4 मई को विशेष अभियान रहेगा। इस  बैठक में जिला अध्यक्ष पवन कुमार ,  जिला महामंत्री  दीपक शर्मा,  जिला संगठन मंत्री  अशोक शर्मा,कोषाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र व जिला कार्यकारिणी सदस्य  श्याम लाल कौशल जी उपस्थित रहे l

  • नगर परिषद बद्दी के सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण संरक्षक पुरस्कार से नवाजा

    नगर परिषद बद्दी के सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण संरक्षक पुरस्कार से नवाजा

    बद्दी को साफ सुथरा बनाये रखने में अहम योगदान के लिए सौरव सिंह को पर्यावरण रक्षक पुरस्कार 

    बददी/सचिन बैंसल : पिछले 15 वर्षों से प्रदेश के सबसे बड़े औधोगिक क्षेत्र व नगर परिषद बद्दी को अथक प्रयासों से साफ सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण रक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के संचालक सौरव सिंह अपनी टीम के साथ पिछले 15 सालों से बद्दी के कचरे का वैधानिक ढंग से निष्पादन कर क्लीन बद्दी ग्रीन बद्दी के नारे को धरातल पर चरितार्थ कर रहे हैं। 

    अटल शिक्षा कुंज कालूझींडा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी के एनएसएस शिविर में बतौर मुख्यातिथि टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के संचालक सौरव सिंह ने शिरकत की। सौरव सिंह ने चितकारा यूनिवर्सिटी के स्वंयसेवकों को संबोधित करते हुए कहा के पर्यावरण की रक्षा और अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखना हम सब का कर्म नहीं बल्कि धर्म है। जैसे हम अपने घर की गंदगी को साफ करते हैं वैसे ही अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा के लोग अपने घर के कचरे को तो साफ कर लेते हैं लेकिन उसी कचरे को उठाकर बाहर खुली जगह में जाकर फेंक देते हैं। सौरव सिंह ने कहा के हमेशा कचरे को चिन्हित स्थानों व डस्टबिन में फेंके। घर से गीले और सूखे कचरे को हमेशा अलग अलग करके निकालें और सफाई कर्मचारियों का हमेशा सहयोग करें। कई बार देखा गया है के लोग शहर को साफ सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो के गलत है। सफाई कर्मचारी भी इंसान है जो अपने काम को ईमानदारी से करते हुए कूड़े कचरे को उठाकर सही ढंग से निष्पादन स्थान तक पहुंचाते हैं। 

    सौरव सिंह ने बच्चों को जनसेवा व पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी के प्रोत्साहित करते हुए यूथ एक्सप्रेस कहकर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किये। चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अशोक ठाकुर ने बताया के 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान बच्चों ने आसपास के क्षेत्र व यूनिवर्सिटी प्रांगण को सवारने के साथ साथ लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक किया। इस दौरान सौरव सिंह के साथ टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के सुरेंद्र सिंह, कुलदीप कौशिक, प्रोफेसर अशोक ठाकुर, सुरेंद्र सिंह छिंदा, चंदन कौशिक,एनएसएस की पूरी टीम व स्वंयसेवी मौजूद रहे। 

  • एन.यू.जे. इंडिया ने महिला दिवस के हिम गौरव सरोकार राज्य स्तरीय अवार्ड किए घोषित

    एन.यू.जे. इंडिया ने महिला दिवस के हिम गौरव सरोकार राज्य स्तरीय अवार्ड किए घोषित

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बददी में जुटेगी हिमाचल की मातृ शक्ति

    अर्जुन अवार्डी सुमन रावत होंगी मुख्य वक्ता तो मुख्य अतिथि होंगी अर्चना त्यागी

    बददी/ सचिन बैंसल : भारत के सबसे बडे पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) और प्रेस क्लब बददी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। शुक्रवार को संगठन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हिम गौरव सरोकार अवार्ड की घोषणा कर दी है जो कि एमजी रिजेंसी होटल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिमाचल के लगभग हर जिला से महिलाओं व बालिकाओं को शामिल किया गया है जिनको 5 मार्च को सुबह 11 बजे अवार्ड से नवाजा जाएगा।
    एन.यू.जे इंडिया हिमाचल इकाई ने फरवरी के पहले सप्ताह में हिम गौरव सरोकार अवार्ड की घोषणा की थी और पूरे प्रदेश भर से नोमिनेशन मांगे थे जिसमें से सौ के लगभग आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से तीन दर्जन के लगभग नाम चयनित हुए हैं। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, महासचिव रुप किशोर, कोषाध्यक्ष ओमपाल सिंह , आयोजन समिति की चेयरमैन ज्योति गिरी, प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उद्योग जगत के क्षेत्र में नालागढ़ की पूनम चंदेल व बददी की रजनी अग्रवाल, प्रवासी बच्चों की शिक्षा में बरोटीवाला की शीतल मलिक, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में कुल्लू की रजनी ठुकराल, आत्म रक्षा के क्षेत्र में अमरावती की ममता कुंवर, हिमाचल प्रदेश की कला संस्कृति को उजागर करने में विशेष योगदान देने वाली सरकाघाट जिला मंडी की अनु ठाकुर, युवा व्यवसायी व स्वरोजगार के क्षेत्र में बददी की सोनम शर्मा, बेजुबान पशु पक्षियों की निस्वार्थ सेवा करने में बरोटीवाला की आरती धीमान, शास्त्रीय संगीत में नई ऊंचाईयां छुने वाली संगीत की मलिका शिलाई (सिरमौर) की मोनिका शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में शिमला की दीपीका शर्मा, धर्मपुर (मंडी) की भावना शर्मा को प्रवासी बच्चों को शिक्षित करने बारे, रोगी कल्याण समिति नालागढ में कार्यरत मनीषा गुप्ता को एक समर्पित कार्यकर्ता के रुप में, पच्छाद (जिला सिरमौर) की सरोज शर्मा को महिला सशक्तिकरण व आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में, संतोष कपूर नाहन तहसील सिरमौर को समाज सेवा व महिला उत्थान के क्षेत्र में, एवरेस्ट फतह करने वाली कंडाघाट सोलन की बलजीत कौर को साहसिक महिला के क्षेत्र में, बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करने वाली आकांक्षा ट्रस्ट कुनिहार की संचालक प्रेरणा शर्मा को करुण एवं दया मानवता के क्षेत्र में, शिलाई (सिरमौर) की साक्षी शर्मा को कबडडी में गोल्ड मैडल जीतने पर खेल के क्षेत्र में,मितियां नालागढ़ की गुलाबी देवी को आपातकाल में गर्भवती महिलाओं का प्रसव करवाने के क्षेत्र में, सांगला (किन्नौर) की मीनाक्षी नेगी जो कि प्रथम महिला टैक्सी चालक है को स्वरोजगार के क्षेत्र में , हमीरपुर की वंशिका जो के साई स्कूल में जमा दो में पढ़ती थी।
    पूरे प्रदेश मेें दूसरे स्थान पर रही थी को शिक्षा के क्षेत्र में, राजपुरा नालागढ की अर्चना कुमारी जो कि बददी पुलिस में कार्यरत है ने जागृति अभियान के तहत हजारों महिलाओं व बालिकों को जागृत किया जिनको महिला व बालिका जागरुकता के क्षेत्र में हिम गौरव सरोकार अवार्ड, बिलासपुर की कमलेश कुमारी व देवठी जिला सोलन की आरती शर्मा को योगा के क्षेत्र में, पंचायत राज राजनीति के क्षेत्र में कसौली की भावगुडी की पंचायत प्रधान दुर्गावती शर्मा, आपातकाल में सकुशल प्रसव करवाने में अहम भूमिका निभाने वाली सरस्वती देवी गांव चंडी, निर्मला देवी दून विस को मानवता सेवा, भरमौर जिला चंबा की मनोरमा देवी को स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण व स्वाबलंबन, परवाणु की कांता कपूर को महिला सशक्तिकरण्, बददी की 10 साल की कृतिका झा को नृत्य के क्षेत्र में, गिरिपार जिला सिरमौर की आशा तोमर को पिछडे क्षेत्र महिला को हक दिलाने व जागरुक करने पर, अनुराधा शर्मा आंगनवाडी कार्यकर्ता सराहां जिला सिरमौर को महिला उत्थान के क्षेत्र में, शिलाई जिला सिरमौर की आशा नेगी को समाज सेवा एवं साक्षरता के क्षेत्र में, नीलीमा शर्मा सोलन को स्वरोजगार के क्षेत्र में, नीलम शर्मा सोलन को स्वाबलंबन के क्षेत्र में व निशा शर्मा सिरमौर को महिला मंडल के माध्यम से समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने के क्षेत्र में हिम गौरव सरोकार अवार्ड से विभूषित किया जा रहा है।

    यह होंगे मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि:

    इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अर्जुन अवार्डी सुमन रावत मुख्य वक्ता के तौर पर, मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी बददी मोहित चावला, एसडीएम दिव्यांशु सिंगल व नालागढ़ उद्योग संघ की अध्यक्ष अर्चना त्यागी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर रोटरी कलब की चेयरमैन कामिनी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता इंदू ठाकुर, रेखा गोयल निदेशक विषद बिजनस सोल्यूनशन, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर शिरकत करेंगे।
  • गुल्लरवाला के युवा ने स्वयं के अपहरण का रचा था झूठा षडयंत्र

    गुल्लरवाला के युवा ने स्वयं के अपहरण का रचा था झूठा षडयंत्र

    खनन को लेकर दोनो गुटों में चल रही थी रंजिश

    पुलिस को गुमराह करने के आरोप में किया जाएगा मामला दर्ज-डीएसपी

    बददी/सचिन बैंसल : बददी के निकट गुल्लरवाला पंचायत के कडूआना गांव से अचानक गायब हुआ युवा दीदार सिंह बुधवार देर रात अपने आप घर लौट आया है। दीदार सिंह उर्फ दारा सिंह के दोस्तों व परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसको गांव के ही कुछ युवकों ने साजिशन अगवा कर लिया है और वह उसकी जान लेना चाहते हैं। 27 फरवरी को दारा सिंह थाना गांव की नदी के पास से गायब हुआ था और 28 फरवरी को परिजनों ने बददी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। दीदार के दो दोस्तों ने कहा कि कुछ लोगों ने हमें फोन करके थाना नदी के पास बुलाया और वो दारा सिंह को अगवा करके ले गए लेकिन अंधेरे में वो कुछ पहचान नहीं सके। मामला पेचीदा होता देख डीएसपी बददी प्रियंक गुप्ता व थाना प्रभारी राकेश रॉय ने स्वयं कमान संभाली।

    जांच में उन्होने दीदार सिंह दोस्तों के अलग अलग बयान कलमबंद किए तो वो आपस में मैच नहीं हुए और उनमें विरोधाभास पाया गया। इसके बाद जब दीदार सिंह उर्फ दारा सिंह नाटकीय घटनाक्रम में 1 मार्च को अपने घर लौट आए लेकिन अपने गायब होने की सही वजह नहीं बता। पुलिस की सख्ती से दीदार व उसके दोनो दोस्तों ने सारी सच्चाई उगल दी कि कुछ लोगों से बदला लेने के लिए उन्होने अपने झूठे अपरहण का षडयंत्र रचा था। जांच में पता चला है कि दीदार सिंह लोगों की नजरों से गायब होने के लिए अपनी रिश्तेदारी में नाडडा साहिब जिला पंचकूला में छिप गया था ताकि वहां बैठकर सारे मामले पर निगाह रखते रहे। वो चाहता था कि उनके विरोधियों को पुलिस गिरफतार करे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और पहले ही पुलिस ने उसका भांडाफोड कर दिया।

    यह था मामला : डीएसपी

    डीएसपी बददी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि दारा सिंह की गत दिनों दूसरे गुट से मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने व सबक सिखाने उसने अपने विरोधियों को प्रताडित करवाने के लिए पुलिस का झूठे केस का सहारा लिया था और अपहरण का प्रंपच रखा था जिसमें उसके दोस्तों तथा परिजनों ने खूब साथ दिया। उन्होने कहा कि पुलिस को गुमराह करने व झूठी शिकायत दर्ज करवाने के एवज में न्यायालय में दीदार सिंह व उनके दोस्तों पर कार्यवाही करने को लिखा जाएगा। न्यायालय से जो भी आदेश आएंगे उसके बाद अगली कार्यवाही होगी। वहीं दूसरी ओर अपहरण करने को जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसको रदद किया जाएगा।

  • बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस को आया हार्ट अटैक 

    बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस को आया हार्ट अटैक 

    मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपने पिता के सुबीर सेन को लेकर कुछ बातें लिखी हैं। साथ ही इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि बीते दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसको लेकर उन्होंने जानकारी साझा करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया है। 

    दरअसल, सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने सबसे पहले अपने पिता की उन बातों के बारे में लिखा है, जिसमें वह एक्ट्रेस का हौसला बढ़ा रहे हैं। सुष्मिता ने लिखा-अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा होगा। (मेरे पिता सुबीर सेन के समझदार शब्द)। पिता की कही हुई बातें के बाद उन्होंने बीते दिनों हार्ट अटैक की जानकारी भी साझा की थी।

    हार्ट अटैक की जानकारी साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। एंजियोप्लास्टी हुई है, स्टेंट लगा है और सबसे जरूरी बात मेरे दिल के रोग के विशेषज्ञ ने बताया है कि मेरा दिल बड़ा है। उन्होंने आगे लिखा-बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। ऐसा किसी अन्य पोस्ट में करेंगे। यह पोस्ट सिर्फ आपको(मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी देने के लिए है कि सब ठीक है और मैं फिर से जिंदगी जीने के लिए तैयार हूं। आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया।  
     

      

  • 03 मार्च को जोघो, बगलहड़, बघेरी में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    03 मार्च को जोघो, बगलहड़, बघेरी में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    नालागढ़/सुशील कौशल: राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. उपकेन्द्र बगलेहड़ के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जोघों के सहायक अभियंता कृष्ण देव ने बताया कि 3 मार्च को सुबह  9 बजे से सांय पांच बजे तक जोघों, जगतपुर, रिया, कुंडलु, ऊंटपुर, कश्मीरपुर, बरुना, गुल्लरवाला, बघेरी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
  • सीपीएस राम कुमार ने 60 बेटियों को किया छात्रवृत्ति से सम्मानित

    सीपीएस राम कुमार ने 60 बेटियों को किया छात्रवृत्ति से सम्मानित

    विज्ञान दिवस पर मिली पी एण्ड जी बेटियां नामक छात्रवृत्ति

    नालागढ़/ सुशील कौशल: मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने मंगलवार को आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 60 बेटियों को ‘पी एण्ड जी शिक्षा बेटियां छात्रवृत्ति’  से सम्मानित किया।

    राम कुमार ने पीएंडजी इंडिया और सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी की ओर से आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ में विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग तथा गणित (स्टेम कोर्स) विषय की पढ़ाई कर रही 60 बेटियों को ‘पी एण्ड जी शिक्षा बेटियां छात्रवृत्ति’ सम्मान देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज देश और विदेश में अपना नाम रोशन कर रही है और इस तरह की पहल से बेटियों को जीवन में आगे बढऩे के अवसर प्रदान करेंगे।इस अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं की कैरियर से सम्बन्धित जानकारी पीएंडजी कम्पनी के विशेषज्ञों ने दी। इसके अतिरिक्त पीएंडजी के प्लांट की महिला लीडर्स ने भी अपनी प्रेरक यात्राओं को साझा करने उपस्थित श्रोताओं को प्रोत्साहित किया।

    इस अवसर पर बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार, आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़  के प्रधानाचार्य अजेश कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • नप बददी में कांग्रेस के चार मनोनीत पार्षदो ने ली गोपनीयता की शपथ

    नप बददी में कांग्रेस के चार मनोनीत पार्षदो ने ली गोपनीयता की शपथ

    घर घर जाकर वोट मांगना मेरा काम नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को समझना मेरा काम था – राम कुमार

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बद्दी की ओर से मनोनीत पार्षदों की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने शिरकत की। रामकुमार के नगर परिषद पहुंचने पर बड़ी धूमधाम से उनका स्वागत किया गया। उसके बाद राम कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार वादों की सरकार है और जो कहती है वह करती है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में हैं और उनके चार मनोनीत पार्षद कुलदीप सिंह, मदन लाल, राहुल अग्रवाल व रमन कौशल और बोना आज शपथ ग्रहण करेंगे और नगर परिषद में अपना कार्य जिम्मेवारी से कार्य करेंगे ।उन्होंने कहा कि नगर परिषद बद्दी के कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी है जिसके लिए उन्होंने जल विभाग को निर्देश दे दिए हैं और उन्होंने कहा है जल्दी से जल्दी  जगह चिन्हित करके वहां पर ट्यूबेल लगा दिए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत नगर परिषद बद्दी के वासियों को ना हो ।

    उन्होंने कहा वोटों से पहले घर घर जाना , वोट मांगना है सिर्फ मेरा मकसद नहीं था  बल्कि घर घर जाकर उनकी समस्या को समझने के लिए मैंने अट्ठारह सौ किलोमीटर पैदल यात्रा की है। जिसके कारण आज मुझे पहाड़ी व अपने निचले क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का पता है। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में भी योजनाएं बनाई जा रही है और उसकी डीपीआर बन गई है । बददी में चंडीगढ़ की तर्ज पर विकास होगा और एक सरकारी कॉलोनी भी यहां पर बनाई जाएगी। उन्हें कहा प्रदूषण को कम करने के लिए बद्दी में भी ई रिक्शा चलाएंगे और जल्द ही ऑटो चालकों के साथ एक बैठक की जाएगी। आने वाले मार्च महीने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दून क्षेत्र में शिरकत करेंगे और लगभग 50 करोड़ की लागत से शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे ।उन्होंने साथ ही इस मौके पर मौजूद टीसीपी व  नगर परिषद को निर्देश दिए कि मात्र 1 महीने में नक्शा पास होना चाहिए और किसी भी प्रकार की समस्या नगर परिषद बद्दी में रहने वाले लोगों को नहीं आनी चाहिए। राम कुमार चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार पहली ऐसी सरकार है जो दिव्यांग बच्चों का सहारा बनी है। इसी कड़ी में हम सबको मिलकर योगदान करना चाहिए ।उन बच्चों का सहारा बनना चाहिए। राम कुमार चौधरी की बात सुन मोके पर मौजूद अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेश जिंदल ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चला रहे दिव्यांग बच्चों के  लिए 1 लाख 1000 रुपये देने की घोषणा की।

    नप बददी कार्यकारी अधिकारी आर एस वर्मा,  पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मदन चौधरी, पार्षद सुमरजीत चौधरी, तरसेम लाल, अधिवक्ता वी के शर्मा, अशोक कौशल, जुगल किशोर, मास्टर जसवंत कौशल, दीना नाथ कौशल,  बेअंत ठाकुर, सुरेंद्र कौशल, सुशील कौशल, चरणजीत सिंह चन्नी, शब्बीर खान, संजू रजनवाल, सतीश कौशल काका, अधिवक्ताशशि भूषण कौशल, विक्की अरोड़ा, माधव कौशल ,राहुल बैंसल, संतराम, विमल कुमार, राज कुमार राजू, गुरप्रीत सिंह, बिल्ला अशोक कुमार गांधी, रामपाल ,प्रदीप धीमान, संजीव कुंडलस, भूपेंद्र कुंडलस,दिलबर खान, महोम्मद सलीम, संजीव कौशल, आशु कौशल, बांका, मान सिंह बब्बी, मान सिंह कुण्डलस, अच्छर पाल कौशल आदि मौजूद रहे।

  • क्योटेक ग्रुप के रक्तदान शिविर 104 लोगो ने किया रक्तदान

    क्योटेक ग्रुप के रक्तदान शिविर 104 लोगो ने किया रक्तदान

    19  साल के युवा सूजल जिंदल ने दिया पहली बार खूनदान

    स्व प्रेम चंद सिंगला की याद में लगाया रक्तदान शिविर

    बददी/सचिन बैंसल : अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी (क्योरटेक ग्रुप ) की ओर से स्व. प्रेम चंद सिंगला की याद में रविवार को लगाये गये 24वें रक्तदान शिविर में 104 लोगों ने रक्तदान किया ।  क्योरटेक ग्रुप के सीएमडी प्रेम चंद सिंगला का 26 जनवरी को पटियाला में स्वर्गवास हो गया था । उन्हीं के पद चिन्हों को आगे बढ़ाते हुए सुमित सिंगला एमडी क्योरटेक ग्रुप एवं अध्यक्ष अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने एक माह पूर्ण होने पर सौ से अधिक योद्वाओं का रक्तदान कराकर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की है । सोसाईटी की ओर से यह चौबीसवां रक्तादान शिविर लगाया गया है । और वर्ष में तीन से चार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं ।

    शनिवार को ही रोटरी ब्लड बैंक टीम चन्डीगढ़ द्वारा सोसाईटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला को सबसे अधिक बार रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए प्रथम स्थान पर प्राप्त करने के लिए चन्डीगढ़ में सम्मानित किया गया है । युवाओं में दिखा रक्तदान को लेकर भारी उत्साह इस बार रक्तदान करने के लिए तरूण व युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला जब 19 वर्ष का युवा व्यवसायी सूजल जिंदल रक्त देकर प्रसन्न मुद्रा में नजर में आया । बातचीत में सूजल ने बताया कि यह हर मानव का कतर्व्य है कि वह स्वस्थ अवस्था में रहते हुए साल में एक से दो बार रक्तदान करे । क्योंकि अस्पतालों में रक्त की कमी हमेशा बनी रहती है और युवाओं को बढचढकर हिस्सा लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार रक्त देकर बहुत ही प्रसन्नता महसूस हो रही है और भविष्य में होने वाले शिविरों के लिए अपने अन्य साथियों को भी प्रेरित करेंगे । 

    इन्होंने किया रक्तदान

    राजेश कुमार, जीवन, तार सिंह, साहिल, रंजन, बलवंत, सतवीर, नरेन्द्र, पिंस, दिप्पी, विजय, प्रशांत, विरेन्द्र, देसराज, प्रवीण, भुवनेश, सुनील, रमनदीप, अखिल, बलजीत, हुसन चन्द, जसविन्द्र, अशोक, निखिल, विवके, सौरभ, अमन, अभय, भूपेन्द्र, मनोज, प्रदीप, हेमन्त, हरपाल, सविताष, अजय, धीरेन्द्र, संदीप, दीपक, नवदीप, किशोर ठाकुर, सुधीर, हंसराज, जितन्द्र, करन, राजकिशन, अजय, सुखराम, संजीव, संतोष, यशपाल, बुधराम, विपन, कुलदीप आदि अनेक युवाओं ने रक्तदान किया ।