Category: Entertainment

  • नालागढ़ पुलिस ने दबोचे 16 ग्राम चिट्टे सहित  2 चिट्टा तस्कर

    नालागढ़ पुलिस ने दबोचे 16 ग्राम चिट्टे सहित  2 चिट्टा तस्कर

    पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

    दोनों आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में किया जाएगा पेश

    नालागढ़/सुशील कौशल: औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में पुलिस ने चिट्टा माफिया पर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में चिट्टा सप्लाई करने वाले सप्लायर नशे की खेप लेकर कहीं सप्लाई करने के लिए जा रहे है तो पुलिस की टीमो ने जाल बिछाया और पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से दो चिट्टा माफिया के  2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।

    फिलहाल पुलिस ने दोनों ही मामलों में 16.22 ग्राम चिट्टा आरोपियों से बरामद कर दोनों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एनडीपीएस के दो अलग-अलग मामले दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा है कि पुलिस ने इन दिनों नशा माफिया के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जिसके तहत उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चिट्टा जैसा नशा सप्लाई करने वाले दो अलग अलग व्यक्ति नालागढ़ में आ रहे है तो पुलिस की टीमों ने दोनों ही मामलों में जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को चिट्टा समेत गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने कहा कि दोनों को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा रिमांड के बाद और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है कि आरोपी कहां से चिट्टे की खेप  लेकर आते थे और कहां-कहां सप्लाई किया करते थे।

  • खालिस्तान विवाद पर कंगना बहस के लिए हुई तैयार, रखी यह शर्त

    खालिस्तान विवाद पर कंगना बहस के लिए हुई तैयार, रखी यह शर्त

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। देश में चाहे कुछ भी हो रहा हो, एक्ट्रेस निडर होकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी हर बात रखती हैं। उनकी यही अदा उन्हें बाकी सबसे अलग बनाती है। हाल ही में पंजाब में अजनाला पुलिस स्टेशन पर ‘वारिस पंजाब दे’ के अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने हमला किया। अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थक सवप्रीत सिंह तूफान के खिलाफ केस दर्ज कराने का विरोध किया है। इसी खलिस्तान मसले पर एक्ट्रेस कंगना रनोट ने बहस के लिए अमृतपाल सिंह की चुनौती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि अगर खलिस्तानी मुझे गोली न मार दें, तो मैं बहस के लिए तैयार हूं। ‘चर्चा के लिए तैयार हूं’।

    एक्ट्रेस ने कहा- अमृतपाल ने कहा है कि वह खलिस्तान की डिमांड को समझा सकते हैं अगर कोई उनके साथ बौद्धिक चर्चा के लिए तैयार है। मैं उन्हें गलत साबित करने के लिए और चर्चा के लिए तैयार हूं। लेकिन मुझ पर हमला या मुझे गोली नहीं मारी जानी चाहिए। इससे पहले कंगना ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिये एक्ट्रेस ने गैर-खलिस्तानी सिखों को बड़ी सलाह दी थी। कंगना ने लिखा- ‘पंजाब में जो कुछ हो रहा है, मैंने दो साल पहले भविष्यवाणी कर दी थी। मुझ पर कई हले दर्ज किए गए थे। मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मेरी कार पर पंजाब में हमला किया गया था, लेकिन वही हुआ जो मैंने कहा था। पर अब समय आ गया है जब गैर-खलिस्तानी सिख अपनी पोजिशन और इरादों को क्लीयर करें।’

  • क्योरटेक कम्पनी में रक्तदान शिविर रविवार को

    क्योरटेक कम्पनी में रक्तदान शिविर रविवार को

    बददी/ सचिन बैंसल :  क्यूरेटेक ग्रुप व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर की ओर से स्व. प्रेम चंद सिंगला की याद में   रविवार  को  रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है । क्यूरटेक ग्रुप के  एमडी सुमीत सिंगला ने बताया कि रविवार को सुबह 9 से सांच चार बजे तक लगने वाला यह कैंप पीजीआई चंडीगढ़  और  रोटरी ब्लड बैंक  में रक्त की कमी को देखते हुए लगाया जा रहा है।  पीजीआई के आह्वान पर दो दिन के भीतर इस कैंप को लगाने का निर्णय लिया है।  उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि कैंप में बढ़-चढक़र भाग लें।

  • रोटी क्लब व ब्लड बैंक सोसायटी ने सुमित सिंगला को  स्टार अवॉर्ड  देकर किया सम्मानित 

    रोटी क्लब व ब्लड बैंक सोसायटी ने सुमित सिंगला को  स्टार अवॉर्ड  देकर किया सम्मानित 

    बददी/ सचिन बैंसल :  रोटरी  क्लब व ब्लड बैंक सोसायटी चंडीगढ़ सेंटर की ओर  से सुमित सिंगला को  स्टार अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह के  आयोजन ने उत्तरी भारत की अलग अलग सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि   पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़  की वाईस चांसलर रेणू विज ने  बतौर  मुख्यातिथि  मौजूद रही जबकि चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता  और पीजीआई के डीडीएम आर आर शर्मा विशेष अतिथि के  तौर पर उपस्थित रहे।  समारोह में क्यूरटेक ग्रुप के अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी को वर्ष में चार बार रक्तदान कैंप आयोजित करने के लिए स्टार अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया  ।

    क्यूरटेक ग्रुप व अमित  सिंगला सोशल वेलफेयर  सोसाइटी  सामाजिक सेवा और रक्तदान कैंप आयोजन कर रिकॉर्ड स्थापित कर चुकी है। क्यूटेक ग्रुप  के एम डी एवं अमित  सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, हर वर्ष वे अपने भाई व सोसायटी के संस्थापक सदस्य अमित सिंगला की याद में समय-समय पर रक्तदान कैंपों का आयोजन करते रहते हैं जिसमें लोगों का सहयोग मिलता है। 

  • यूपी की नंबर प्लेट पर चिपका दिया एचपी का स्टिकर, पुलिस ने पकड़ी स्कॉर्पियो

    यूपी की नंबर प्लेट पर चिपका दिया एचपी का स्टिकर, पुलिस ने पकड़ी स्कॉर्पियो

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला मुख्यालय के पुराने बस स्टैंड स्थित रेड लाइट चौक पर उस वक्त माहौल गहमागहमी भरा हो गया, जब पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।इस गाड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत सिविल में कुछ अन्य कर्मचारी और एक युवक सवार था।
    इस स्कॉर्पियो गाड़ी की एक नंबर प्लेट को पूरी तरह से ढका गया था जबकि दूसरी नंबर प्लेट पर यूपी को एचपी की तरह अंकित किया गया था। ऊना पुलिस द्वारा गाड़ी को पकड़कर नंबर प्लेट चेक की गई तो पिछली नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश का नंबर था जबकि आगे नंबर प्लेट से कागज हटाने पर वो भी नंबर प्लेट उत्तर प्रदेश की ही निकली।

    ट्रैफिक पुलिस ऊना के कर्मचारियों ने कांगड़ा जिला से मिली सूचना के आधार पर स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका था। हालांकि बाद में पता चला कि उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम अमरोहा से फरार चल रहे एक अपराधी को पकड़ने के लिए हिमाचल पहुंची थी जिसे कांगड़ा जिला में दबोचा गया और इस अपराधी को लेकर यूपी पुलिस की टीम अमरोहा लौट रही थी। हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वह इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जिसके लिए यूपी पुलिस के आला अधिकारियों के साथ संपर्क साधा जा रहा है।

  • एसपी मोहित चावला ने जीएमएच कंपनी का किया निरीक्षण

    एसपी मोहित चावला ने जीएमएच कंपनी का किया निरीक्षण

    सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    बददी/ सचिन बैंसल :  औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के दृष्टिगत बद्दी पुलिस की ओर से तैयार की गई विस्तृत सुरक्षा योजना के तहत एसपी मोहित चावला  ने झारमाजरी स्थित जीएमएच आरगेनिक कंनपी का दौरा किया। । इस दौरान उन्होंने लेबर सुरक्षा, आईटी सुरक्षा तथा कंपनी के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया । इस दौरान कम्पनी के निदेशक  अमन बाम्भा,  महाप्रबंधक नरेन्द्र गोयल और सीपी सिंह  भी मौजूद रहे।

    जिन्होंने अपनी कम्पनी में किए गए सुरक्षा इंतजामों के बारे में पुलिस अधीक्षक बद्दी को अवगत करवाया साथ ही कंपनी के उत्पादों के बारे में भी जानकारी दी । बद्दी पुलिस की बीबीएन इंडस्ट्री सुरक्षा योजना को गत वर्ष ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है । बीबीएन क्षेत्र के औद्योगिक ईकाइयों की सुरक्षा के दृष्टिगत बद्दी पुलिस ने विस्तृत सुरक्षा योजना  पिछले वर्ष तैयार की गई थी जो की औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है । योजना के तहत  तहत अन्य वरिष्ठ अधिकारी व टीम समय-समय पर औद्योगिक इकाइयों का दौरा करती है । पुलिस जिला बद्दी की औद्योगिक इकाइयों ने भी इस महत्वकांक्षी योजना स्वागत किया गया है ।

  • इस बड़ी कॉमे़डी फिल्म के सीक्वल में होगी Sanjay Dutt की एंट्री

    इस बड़ी कॉमे़डी फिल्म के सीक्वल में होगी Sanjay Dutt की एंट्री

    बीते दिनों से आगामी फिल्म हेरा फेरी का बोलबाला है। यह सब इस रिपोर्ट के साथ शुरू हुआ कि कॉमेडी फिल्म के सीक्वल की तैयारी 21 फरवरी को शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अपने किरदारों को दोहराएंगे। साथ ही तीसरे भाग को हेरा फेरी 3 नहीं कहा जाएगा, इसके बजाय, इसका टाइटल हेरा फेरी 4 रखा गया है।

    दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अपडेट सामने आई हैं। बताया गया है कि संजय दत्त को भी हेरा फेरी 4 की कास्ट में शामिल किया गया है। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, ‘संजय दत्त ने वास्तव में फिल्म साइन की है। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में एक विलेन की भूमिका निभाएंगे। उनका किरदार अंधा है और काफी विचित्र है। उनके द्वारा हेरा फेरी सीरीज के पागलपन को बढ़ाने की उम्मीद है।’

    सूत्र ने आगे कहा, ‘संजय दत्त कॉमेडी भूमिकाओं में शानदार रहे हैं और निर्माताओं को लगा कि वह इस भूमिका के लिए सही होंगे। इसके अलावा, उनकी कास्टिंग ब्रांड वैल्यू में इजाफा करेगी। ‘फिल्म की शूटिंग अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजिल्स जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर भी की जाएगी, क्योंकि बाबू भैया, राजू और श्याम विदेश जाते हैं। वे विश्व स्तर पर हेरा फेरी करेंगे।’

  • तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन करने के बाद सकुशल लौटा बद्दी के लोगों का जत्था

    तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन करने के बाद सकुशल लौटा बद्दी के लोगों का जत्था

    गुरूद्वारों के साथ साथ ज्योतिर्लिंग नागेश्वर के भी किए दर्शन

    बददी/ सचिन बैंसल :  बद्दी के श्रृद्धालुओं का एक जत्था  महाराष्ट्र राज्य के नादेड़ स्थित सच खंड श्री हजूर साहिब के दर्शन करने के बाद वापस सकुशल लौटा है।  श्री हजूर साहिब में सिखों के दसवें गुरू गुरु गोबिंद सिंह ने अपना अतिंम समय यहीं पर बिताया। इस पवित्र स्थल के साथ दर्जनों उन गुरूओं के गुरूद्वारे है जिन्होंने इस देश को मुगलों की चंगुल से आजाद कराने के लिए अपनी  कुर्बानी दी।  जत्थे के  प्रभारी भाग सिंह चौधरी ने बताया कि सचखंड  गुरूद्वारे के अलावा नगीना घाट, शिकार घाट, माता भागो, माता साहिब कौर, भाई दया सिंह, साहिब जादे, नाम देव और नानक झीड़ा समेत कई प्राचीन और प्रसिद्ध स्थानों पर दर्शन किए। नानक झीरा में  सिखो के पहले गुरू गुरूनानक देव ने पंजा मार कर पानी निकाला। इस गांव में पानी की किल्लत थी और अब यहां पर लगातार पानी आ रहा है। 

    उन्होंंने बताया कि पंजाब से दसवें गुरू गुरूगोबिंद सिंह मुगलों के साथ लड़ाई में  अपना पूरा परिवार शहीद होने के  बाद गोदावरी नदी के किनारे रहने लगे यहीं पर उन्होंने गुरूग्रंथ साहिब को गुरू की गद्दी दी। उनके अनुसार अब शब्द को गुरू माना जाएगा। गोदावरी नदी के किनारे उन्हें लक्षमण दास से मिलना हुआ। जिसे गुरू गोविंद सिंह ने बंदा बहादुर बना कर पंजाब में भेजा जिसने सढोरा, समाणा और पंजाब के अन्य स्थानों से मुगलों को भगाया और पंजाब में सिख धर्म का प्रचार किया।   

    दल में भ्रमण कर लौटे कृष्ण कौशल ने बताया कि जहां उन्होंने सिखों के गुरूद्वारों के दर्शन किए वहीं सोमवती आमवस्या के दिन नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के  दर्शन करने का भी सौभाग्य मिला। इस मंदिर के साथ एक जनश्रुति है। जब संत नामदेव पूजा करने के लिए इस मंदिर में गए तो वहां पर मंदिर के पुजारियों ने उन्हें नीच जाति का बता कर बाहर निकाल दिया था। वह अपनी कीर्तन मंडली के साथ मंदिर के बाहर कीर्तन करने लगा। तो उन्होंने भगवान शकंर से अपनी फरियाद लगाई कि तेरे धक्के मुझे नहीं पड़े तुम्हारे नाम को पड़े है। इतने में ही भगवान शंकर की कृपा से  मंदिर का दरवाजा का मुंह भगत नाम देव की ओर घुम गया। यह दरवाजा आज भी उसी दिशा में है। जो यह चमत्कार से कम नहीं था। मंदिर के साथ एक चक्की भी है। जो उस दौरान तीन दिन तक लगातार अपने आप नाम देव की चमत्कारी शक्ति से चलती रही और भूखे संतो को भोजन कराती रही।   पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह ने नाम देव के  गांव का नाम उनके नाम से रखा।  दल में भाग सिंह चौधरी, कृष्ण कौशल के अलावा नंबरदार बाबूराम, छज्जु राम, कुलदीप सिंह, बालकिशन, अश्वनी कुमार,  गुरचरण सिंह, सुभाष, राजू, कौशल्या देवी, चरणकौर, बिमला देवी, कमलेश, ओम देवी, बबली और प्रभ शामिल थे। 

  • देश भर में यूफ़्लेक्स कंपनी के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश, देखें वीडियो

    देश भर में यूफ़्लेक्स कंपनी के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश, देखें वीडियो

    बददी/ सचिन बैसल: इनकम टैक्स के अधिकारियों की एक टीम बद्दी के काठा स्तिथ यूफ़्लेक्स पैकेजिंग कंपनी में पहुँची टीम के पहुँचते ही कंपनी मैनेजमेंट में अफ़रा तफ़री का माहोल हो गया। टीम ने अंदर बाहर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक़ इनकम टैक्स की टीम कंपनी के दस्तावेज़ो को खंगाल रही है इनकम टैक्स की टीम के पास पुख़्ता सबूत है की देश भर में यूफ़्लेक्स कंपनी टैक्स चोरी कर रही है इसलिए यूफ़्लेक्स के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स द्वारा छापा मारी की का रही है आपको बता दें की यूफ़्लेक्स कंपनी पान मसाले के पैकेजिंग बनाती है ।

  • कंगना ने उड़ाया Hrithik Roshan और Diljit Dosanjh का मजाक, कही बड़ी बात

    कंगना ने उड़ाया Hrithik Roshan और Diljit Dosanjh का मजाक, कही बड़ी बात

    मुंबई : बॉलीवुड की फेमस  अभिनेत्री कंगना रनौत कब कौनसी बात बोल दें, यह कहा नहीं जा सकता। जब कभी बात उनके एक्स यानी ऋतिक रोशन की हो तो वे उन पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही एक सवाल के जवाब में उन्होंने ऋतिक के लिए बड़ी बात कह दी। इतना ही नहीं इस बीच उन्होंने दिलजीत दोसांझ को लेकर भी कमेंट किया। दरअसल, शाहरुख खान की तर्ज पर ‘आस्क कंगना’ सेशन शुरू किया है।

    कंगना रनौत ने सोमवार को आस्कएसआरके की तरह ही एक सेशन रखा था। इसमें उन्होंने फैंस और यूजर्स के सवालों के बड़ी बेबाकी से जवाब दिए। इसी दौरान जब एक यूजर ने उनसे जब पूछा कि ‘ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ में से आप किसे बेस्ट एक्टर मानती हैं?’ इसपर कंगना ने बहुत ही अलग जवाब दिया। कंगना रनौत ने यूजर के इस सवाल पर अपने एक्स को अच्छे एक्टर की श्रेणी से ही हटा दिया। कंगना का कहना था, ‘मुझे लगता है कि एक एक्शन करता है और दूसरा गाने बनाता है। ईमानदारी से मैंने दोनों को एक्टिंग करते नहीं देखा। क्या कोई बता सकता है जिन्होंने इन्हें एक्टिंग करते हुए देखा है, अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मुझे भी बताएं, थैंक्स.’

    कंगना ने अवॉर्ड समारोह को भी सही नहीं ठहराया और अपनी एक लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में उन्होंने बेस्ट डायरेक्टर का खिताब एसएस राजामौली को ‘आरआरआर’ के लिए दिया। वहीं ‘कश्मीर फाइल्स’ के लिए अनुपम खेर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और तब्बू को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस बताया। इसके साथ ही मृणाल ठाकुर को फिल्म ‘सीता रामम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस बताया। वहीं, ऋषभ शेट्टी को ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर माना।