Category: Entertainment

  • कार्यक्रम दौरान Singer Sonu Nigan पर हमला, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो 

    कार्यक्रम दौरान Singer Sonu Nigan पर हमला, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो 

    मुंबई : मशहूर सिंगर सोनू निगम पर सोमवार शाम मुंबई के चेंबूर इलाके में हमला किया गया है। एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सिंगर पर ये हमला हुआ। इस घटना के वक्त उनके साथ उनका एक दोस्त भी था।

    सोनू निगम के बॉडीगॉर्ड ने उन्हें बचाया। फिलहाल उन्हें चेंबूर के जेन अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस घटना पर सोनू निगम ने चिंबूर स्थित थाने में FIR दर्ज कराई। सोनू निगम के साथ हुई धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच से नीचे उतरते हुए सोनू निगम और उनके दोस्त के साथ कुछ अनजान लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान बॉडीगॉर्ड ने आकर सोनू और उनके दोस्त को बचाया।

    बताया जा रहा है कि चेंबूर में म्यूजिक इवेंट में उद्धव ठाकरे के विधायक प्रकाश फतेरपेकर और उनके गुंडों द्वारा आजान लाउडस्पीकरों के खिलाफ आवाज उठाने वाले गायक सोनू निगम पर हमला किया गया।
    मिली जानकारी के मुताबिक जब वह परफॉम करके बाहर जा रहे थे तो एक शख्स ने उन्हें सेल्फी लेने के लिए रोका। लेकिन जब सोनू निगम ने सेल्फी देने से इंकार किया तो वह शख्स थक्का-मुक्की करने लगा। इस घटना के बाद जब उनके करीबी रब्बानी सोनू को बचाने आए तो उन्हें भी थक्का दिया गया। जिसकी वजह से उन्हें काफी चोट आई। इस मामले में सोनू निगन ने बताया बताया कि उनके साथ कोई हथापाई नहीं हुई थी। उन्होंने इस मामले को लेकर चेंबूर स्थित पुलिस थाने में केस दर्ज कराया। सोनू का कहना है कि उन्होंने यह शिकायत इसीलिए की क्योंकि जब आप किसी को जबरदस्ती सेल्फी या फोटो लेने के लिए कहते हैं तो फिर उसके बाद गुस्सा, धक्का मुक्की जैसी घटना होती है।
    वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उद्धव ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फरटेपेकर चेंबूर महोत्सव में सोनू निगम से मिलना चाहते थे। जब उन्हें सिंगर से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया, तो हंगामा शुरू हो गया और विधायक के बेटे और उनके अंगरक्षकों ने कथित तौर पर गायक और उनके दोस्त पर आरोप लगाया।

  • सनशाईन पब्लिक स्कूल चुहुवाल में बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल

    सनशाईन पब्लिक स्कूल चुहुवाल में बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल

    बददी/ सुशील कौशल : सनशाईन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में वार्षिकोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम से किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक के.एल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की वहीं लघु उद्योग भारती की वरिष्ठ सदस्य पूनम चंदेल विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुई। विद्यालय की प्राचार्य मीनाक्षी शर्मा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट पढक़र यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    छात्रों ने सरस्वती वंदना, हिमाचली नाटी,भांगड़ा, देशभक्ति गीत का भव्य मंचन किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मेधावी तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट प्रतिभा वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। पूनम चंदेल और बैस्ट कृषि सीडस प्राईवेट लिमिटेड नालागढ़ के निदेशक विनीत गुप्ता ने  बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया और भविष्य मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। एल.आई.सी के सहायक प्रबंधक अंकुश ढडवाल ने गत वर्ष आए विभिन्न कक्षा के मेधावी छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया ।

    मुख्य अतिथि ने विद्यालय के अनुशासन तथा परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की तथा जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास पर बल दिया।  प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट द्वारा विद्यालय की गतिविधियों तथा उपलब्धियों का लेखा- जोखा प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक मनीष शर्मा ने आए हुए आगंतुकों तथा मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि पूमन चंदेल ने कहा कि वार्षिक उत्सव प्रतियोगिता या अन्य कोई प्रतियोगिता आयोजित करने का लक्ष्य होता है हम छात्रों के अंदर छुपी कला, को बाहर ला सके और किस छात्रा में कितना टैलेंट है और छात्र किस क्षेत्र में बेहतर है भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें अभी से मार्गदर्शन किया जा सके। शिक्षकों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वह छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा एवं कला का बोध कर उसे मार्गदर्शन कर सकें, और आज का दिन यानी वार्षिक उत्सव हम सभी के लिए यादगार दिन होता है इस मौके पर छात्र छात्राओं के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन को दिखने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

    इस मंच पर छात्र-छात्राएं अपने डांस, कॉमेडी शो, तथा उनके अंदर छिपी प्रतिभा को आपके सामने प्रस्तुत करेंगे जो इस दिन को यादगार बनाने में सहायक होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा व मैनेजर मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि सभी के साथ आज का दिन या सफर काफी शानदार एवं मंगलमय रहा, जिससे हमारे स्कूल के सभी शिक्षकों द्वारा छात्रों को समान रूप से उनके अंदर छिपी प्रतिभा अर्थात कला को बाहर निकालने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए हर प्रयास किए। छात्रों के अंदर आत्मविश्वास को लाने और उनको अच्छी सीख देने, समाज में अपने विचारों को दूसरे तक पहुंचा कर बेहतर निर्णय ले सके, बच्चे देश के भविष्य होते हैं बच्चों के शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के लिए उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण शिक्षकों के द्वारा ही कराया जाता है। ताकि हम भविष्य में अच्छे नागरिक बन सके और अपना कर्तव्य निभा सके।

  • पुलिस स्टेशन बददी में लगाा अटूट भंडारा

    पुलिस स्टेशन बददी में लगाा अटूट भंडारा

    पुलिस कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने मिलकर किया प्रसाद वितरण

    हर साल शिवरात्रि से अगले दिन लगता है विशाल लंगर

    बददी/ सचिन बैंसल : पुलिस स्टेशन बददी में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर यह पर्व शांतिपूर्वक संपन्न होने यह भंडारा करवाया जाता है। भंडारें में बददी के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया व भोले शंकर की स्तुति की। एस.पी बददी मोहित चावला ने इस अवस पर समस्त बीबीएन वासियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    थाना प्रभारी राकेश रॉय ने कहा कि पुलिस स्टेशन बददी द्वारा हर साल लोगों के सहयोग से मिलजुल कर भंडारे का आयोजन करते हैं। इसमें स्कूली बच्चे भी पुलिस विभाग को अपना मानकर लंगर वितरण करते हैं और हमें लगता ही नहीं है कि यह पुलिस का भंडारा है। लोग सेवा करने के लिए स्वयं आगे आते हैं। राकेश रॉय ने कहा कि इस अवसर पर हवन भी किया जाता है ताकि चारों ओर सुख शांति का वास हो और हर प्राणी को एक दूसरे के दुख सुख का अहसास हो। सोमवार को 12 बजे से शुरु हुआ देर रात्रि तक चला।

  • बद्दी में मनाई गई छत्रापति शिवाजी की 393वीं जयन्ती

    बद्दी में मनाई गई छत्रापति शिवाजी की 393वीं जयन्ती

    5 दर्जन से अधिक मराठा परिवारों ने लिया हिस्सा

    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी में रवीवार को छत्रापति शिवाजी महाराज का 393वाँ जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर देश भक्ति गीत के साथ शुरू हुआ । जिसमें नन्हें नन्हें बच्चों ने छत्रापति शिवाजी की जीवनी की सुन्दर प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । मंच संचालन महेश माली ने किया वहीं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नितिन पाटील रहे । मुख्य अतिथि आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर आर्य तथा विशिष्ट अतिथि अमरावती वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव एवं अजय कुमार रहे । मुख्य वक्ता के तौर पर मंजली माली ने विस्तार से छत्रापति शिवाजी के जीवन का परिचय देते हुए कहा कि शिवाजी महाराज जबरदस्त और शक्तिशाली शासकों में से एक थे जिन्होंने एक मजबूत और अजेय मराठा राष्ट्र की नींव रखी ।

    उनकी कई विजयों के कारण, वह मराठाओं के महान योद्वा और नायक माने जाते हैं । उन्होंने कहा कि अपने बुद्वि बल, शौर्य और कुशलता के चलते उन्होंने मुगलों के नाकों तले चने चबा दिए । कहा कि शिवाजी महाराज ने हिन्दू सम्राज्य की स्थापना उस समय की जब चारों ओर मुगलों के अत्याचार से देश भय और आतंक के साये में जी रहा था । उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज ने 16 वर्ष की आयु में, अपनी पहली जीत टाॅमा किले पर कब्जा कर के प्राप्त की और 17 साल की उम्र में इसे जारी रखते हुए, उन्होंने कोंडाना किलों और रायगढ़ का अधिग्रहण किया । सबसे प्रसिद्व और प्रमुख लड़ाइयों में अफजल खान के विरुद्व प्रतापगढ़ की लड़ाई, पावन खिंड की लड़ाई, कोल्हापुर की लड़ाई, और विशालगढ़ की लड़ाई शामिल है । उसने अपनी उत्कृष्ठ सेनाओं, गति बुद्विमत्ता और सरासर नियोजन के साथ ये सभी युद्व और लड़ाइयां जीते । लेकिन कभी भी मुगलों के आगे हार नहीं मानी।उन्होंने बताया कि शिवाजी धार्मिक मान्यताओं के घनी थे ।

    अपने धर्म की उपासना वो जिस तरह से करते थे । शिवाजी ने अपना राष्ट्रीय ध्वज नारंगी रखा था, जो हिंदुत्व का प्रतीक हैं. इसके पीछे एक कथा है, शिवाजी रामदास जी से बहुत प्रेम करते थे, जिनसे शिवाजी ने बहुत सी शिक्षा ग्रहण की थी. एक बार उनके ही साम्राज्य में रामदास जी भीख मांग रहे थे, तभी उन्हें शिवाजी ने देखा और वे इससे बहुत दुखी हुए, वे उन्हें अपने महल में ले गए और उनके चरणों में गिर उनसे आग्रह करने लगे, कि वे भीख ना मांगे, बल्कि ये सारा साम्राज्य ले लें । स्वामी रामदास शिवाजी की भक्ति देख बहुत खुश हुए, लेकिन वे सांसारिक जीवन से दूर रहना चाहते थे, जिससे उन्होंने साम्राज्य का हिस्सा बनने से तो इंकार कर दिया, लेकिन शिवाजी को कहा, कि वे अच्छे से अपने साम्राज्य को संचालित करें और उन्हें अपने वस्त्रा का एक टुकड़ा फाड़ कर दिया और बोला इसे अपना राष्ट्रीय ध्वज बनाओ, ये सदेव मेरी याद तुम्हे दिलाएगा और मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा ।

    कार्यक्रम में युवा कवी अंकित परमार ने आजस्वी कविता ‘‘गजब की सादगी है तेरे शहर में, हवाओं में ताजगी है तेरे शहर में, जब से आया हूं यहीं का हो गया हूं, अब तो नाराजगी है मेरे शहर में’’ कहकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नीतिन पाटील, महेश माली, मंजिली माली, वैशाली पाटील, अरूणा कोलेकर, शीतल पाटील, स्वाती पाटील, अर्चना सोनवणे, जयवंत कोलेकर, मनीष पाटील, दिनेश पाटील, संदीप सोनवणे, शंकर बचाव, सुरेश सैनी, सुभाष जसवाल, कपिल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

  • अभिनेता का 39 साल की उम्र में निधन

    अभिनेता का 39 साल की उम्र में निधन

    मुंबई: टॉलीवुड अभिनेता और तेलुगु देशम पार्टी के नेता नंदमुरी तारक रत्न का 39 की उम्र में निधन हो गया। बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। नंदामुरी के निधन के बाद से ही साउथ इंडियन सिनेमा में भी शोक की लहर छा गई है। अल्लू अर्जुन,चिरंजीवी सहित कई और सितारों व फैन्स ने नंदामुरी को श्रद्धांजलि दी है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद तारक रत्न को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि वह 27 जनवरी को कुप्पम में तेदेपा महासचिव नारा लोकेश की राज्यव्यापी ‘पदयात्रा’ की शुरुआत के दौरान गिर गए थे। सूत्रों ने बताया कि नजदीकी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद, तारक रत्न को आगे के इलाज के लिए नारायण हृदयालय में बेंगलुरू ले जाया गया था।

    रिपोर्ट्स में आगे कहा गया कि जब से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब से उनकी हालत बेहद गंभीर थी और शनिवार (18 फरवरी) को उन्होंने अंतिम सांस ली। तारक रत्न, करीब 23 दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ते रहे। बता दें कि तारक रत्न, दिग्गज फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन.टी. रामाराव के पोते और नंदामुरी मोहन कृष्ण के पुत्र थे। सोशल मीडिया पर टॉलीवुड स्टार्स के साथ ही साथ राजनेता भी तारक रत्न को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    गौरतलब है कि तारक रत्न ने राजनीति में कदम रखने से पहले कुछ तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया था, जिसमें उनकी पहली फिल्म ‘ओकाटो नंबर कुर्राडु’ (2002 में) भी शामिल थी। हालांकि, उन्हें ‘आरआरआर’ जैसी प्रसिद्ध फिल्म में काम करने वाले अपने चचेरे भाई जूनियर एनटीआर की तरह पर्दे पर कामयाबी नहीं मिली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी, तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू, अभिनेता चिरंजीवी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और अन्य नेताओं ने तारक रत्न के निधन पर शोक व्यक्त किया।

  • सीनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिमाचल ने हासिल किए 3 मेडल

    सीनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिमाचल ने हासिल किए 3 मेडल

    बददी/ सचिन बैंसल : महाराष्ट्र ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन से मान्यता प्राप्त इंडिया ताइक्वांडो के तत्वाधान में आयोहित सीनीयर नेशनल ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन नासिक के डिविजनल स्पोर्ट्स कंपलेक्स इंडोर स्टेडियम में कराया गया। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से 15 खिलाडय़िों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ था ,और सभी खिलाडय़िों ने हिमाचल राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

    हिमाचल टीम कोच समीर कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिंदुस्तान के टॉप रैंकिंग खिलाडियों सहित विभिन्न राज्यों के लगभग 400 खिलाडय़िों और अधिकारियों ने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। हिमाचल प्रदेश टीम से बालक वर्ग में सौरभ शर्मा, सूरज कुमार, अभिषेक लामा, अजय कुमार,  मोहित चंदेल, अजय गुलरिया,आशीष कुमार, विशाल श्रेष्ठ और पैरा एथलीट अनिल कुमार ने प्रतिभाग किया और बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी, सुहानी, आकांक्षा कुमारी, आरजू ठाकुर, रुचि भाटिया,  सुनीता देवी, सोमी देवी थे। इस नेशनल प्रतियोगिता में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आशीष कुमार ने सिल्वर मेडल अभिषेक लामा ने ब्रोंज मेडल और आकांक्षा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हिमाचल का गौरव बढ़ाया।

    खिलाडियों की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के सभी ताइक्वांडो कोचों, खिलाडय़िों और अभिभावकों ने सभी खिलाडय़िों को ढेर सारी शुभकामनाएं और भविष्य में और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

  • झाड़माजरी के अलम्बिक चौक पर नाले में मिला शव

    झाड़माजरी के अलम्बिक चौक पर नाले में मिला शव

    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल :  औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के अलम्बिक चौक के समीप पानी की निकासी के नाले में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अशीष वासुदेव को रूप में हुई है जो अपने पिता के साथ बद्दी के गुप्ता प्रोपर्टी बिल्डिंग में रहता था। वीरवार सुबह राहगीरों ने नाले में युवक का शव गिरे होने की सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पहुंची और नाले से युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस को युवक की जेब से कुछ पैसे और  एक पर्ची मिली जिस पर दो मोबाइल नम्बर लिखे थे। प्लम्बर के मोबाइल नम्बर पर फोन करने पर पता चला के युवक गुप्ता प्रॉपर्टी न्यू टाऊन का रहने वाला है। जिसके बाद प्लम्बर ने मृतक युवक के पिता को सूचित किया। नाली से पुलिस टीम ने मोबाइल भी ढूंढा जो पानी में गिरने के कारण बंद पडा था।

    मृतक  की पहचान आशीष वासुदेव पुत्र राजेन्द्र वासुदेव निवासी गुप्ता प्रॉपर्टी हाउस नम्बर 5/6 ब्लॉक-डी न्यू टाऊन के रूप में हुई। युवक एक निजी उद्योग में काम करता था और अपने पिता के साथ न्यू टाऊन में रहता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के पिता ने शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया के बुधवार को युवक अपनी सैलरी लेने उधोग में गया था और रात को वापस नहीं आया और वीरवार सुबह उसका शव नाले में गिरे होने की सूचना मिली।

    बरोटीवाला पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ढ़ अस्पताल भेज दिया। युवक के शरीर पर चोट के कोई ऐसे निशान नहीं मिले जिससे हत्या की आशंका हो। नाली में गिरने के चलते युवक के नाक पर घाव के निशान थे। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया के पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • ‘चक दे इंडिया’ और लगान जैसी फिल्मों में किरदार निभा चुके मशहूर एक्टर का निधन

    ‘चक दे इंडिया’ और लगान जैसी फिल्मों में किरदार निभा चुके मशहूर एक्टर का निधन

    नई दिल्ली: बालीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है । मशहुर एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 50 साल थी। उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को एंटरटेन किया था। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

    जावेद खान अमरोही को साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘चक दे इंडिया’ में भी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। जावेद खान ने टीवी सीरियल ‘मिर्जा गालिब’ में भी काम किया था। 

    जावेद खान अमरोही का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल के अलावा कैमियो भी किया था। करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। इन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ में पुलिस कॉन्सेटबल का कैरेक्टर भी प्ले कर सबको गुदगुदाया था।

  • गोल्डन वैली स्कूल के बच्चों ने पेश किये हुनर

    गोल्डन वैली स्कूल के बच्चों ने पेश किये हुनर

    अपनी प्रतिभाओ को किया अभिभावकों के सामने प्रस्तुत

    बददी/ सचिन बैंसल : गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल बददी के प्रांगण में नौनिहालों ने अपनी ज्ञान व प्रतिभा का जलवा दिखाया है। विभिन्न विषयों में बच्चों ने वर्ष भर में जो ज्ञान का संग्रह किया था उसका बहुत ही सुंदर रूप से अपने अभिभावकों एवं मित्रों के सामने प्रस्तुतीकरण किया। जिसमें उन बच्चों ने सभी विषयों जैसे हिंदी ,अंग्रेजी ,सामाजिक विज्ञान एवं गणित, विज्ञान, कंप्यूटर उपविषयों को मॉडल चार्ट एवं श्यामपट्ट का प्रयोग करते हुए प्रदर्शित किया ।

    इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक भजन सिंह, निर्देशक रुपिंदर कौर कंग एवं प्रधानाचार्य रुचि दुबे के द्वारा शिरकत की गई । सभी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन समिति की इस कार्यप्रणाली की बहुत प्रशंसा की। स्कूल प्रबंधक भजन सिंह ने अध्यापकों और बच्चों के इस कार्य की बहुत प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी प्रकार अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया ।
  • प्रियंका चौधरी को मात देकर यह बना बिग बॉस 16 का विनर, देखें वीडियो

    प्रियंका चौधरी को मात देकर यह बना बिग बॉस 16 का विनर, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: बिग बॉस ने 16वें सीजन के शुरू होने पर कहा था कि इस बार वह खुद खेलेंगे। हुआ भी यही। कम से कम जो फिनाले की रिजल्ट आए हैं, उन्हें देखकर तो यही कहा जा रहा है। एमसी स्टैन ‘बिग बॉस 16’ के विनर गए हैं। स्टैन की तगड़ी फैन फॉलोइंग के आगे सभी फाइनलिस्ट की फैन फॉलोइंग चित हो गई। वहीं शिव ठाकरे रनर-अप रहे। शिव और स्टैन की जीत से निमृत कौर अहलूवालिया की वह बात भी सच हो गई, जो उन्होंने एविक्शन पर दोनों साथियों से कही थी।

    निमृत ने शिव और स्टैन से कहा था कि वह फिनाले पर उन दोनों को सलमान खान के दोनों तरफ खड़े हुए देखना चाहती हैं। हुआ भी यही। Bigg Boss 16 में Shiv Thakare और MC Stan की दोस्ती और बॉन्ड को काफी पसंद किया गया। दोनों ‘मंडली’ का हिस्सा थे और निमृत भी उसी का हिस्सा थीं। लोग कहते थे कि शिव, स्टेन और मंडली के सभी लोग सिर्फ गेम के लिए एक साथ थे। लेकिन इनका प्यारा बॉन्ड हर किसी को पसंद आया। शिव और स्टैन न सिर्फ अपने लिए ‘बिग बॉस’ का गेम खेले, बल्कि एक-दूसरे को सपोर्ट भी किया। जब भी ‘बिग बॉस 16’ के लिए वोटिंग या ट्रॉफी जीतने की बात आई तो शिव और स्टैन एक-दूसरे के लिए वोट मांगते दिखे।

    एमसी स्टैन के ‘बिग बॉस 16’ विनर बनने और शिव ठाकरे के रनर-अप बनने से फैन्स के बीच जश्न का माहौल है। जहां एमसी स्टैन के फैन्स जश्न मना रहे हैं, वहीं जनता को शॉक लगा है। Priyanka Chahar Choudhary के एलिमिनेट होने के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि शिव ठाकरे ही विनर बनेंगे, लेकिन एनमौके पर पासा पलट गया। एमसी स्टैन ‘बिग बॉस 16’ के विनर बन गए।