Category: Entertainment

  • सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोयला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन

    सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोयला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन

    बददी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को बेटियों को शिक्षा प्रदान करना और उन्हें प्रत्येक कार्यक्रम में भागीदार बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूल के प्रवक्ता लायक़ राम ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में पाठशाला में चित्रकारी प्रतियोगिता व नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

    चित्रकारी प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन की कृतिका प्रथम, लक्ष्मीबाई सदन के साहिल द्वितीय, सरोजिनी नायडू सदन के सूरज तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम प्रिया, सरोजिनी नायडू सदन, द्वितीय गायत्री सुभाष सदन तथा तृतीय पुरस्कार अंशुक सुभाष सदन ने प्राप्त किया। नारा लेखन में कनिष्क वर्ग में  प्रथम अन्वी भाटिया सरोजिनी नायडू सदन, द्वितीय इसीका लक्ष्मीबाई सदन, तृतीय स्थान पर अनु शिवाजी सदन, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम दिव्या सुभाष सदन, द्वितीय प्रिया सरोजिनी नायडू सदन, सुहानी सुभाष सदन ने जीता। इस अवसर पर  प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार शर्मा, लायक राम ठाकुर,डॉक्टर संदीप , सोहन लाल ठाकुर, अनिल वशिष्ठ, दीपक ठाकुर, विमल,रमेश कुमार, जयपाल शास्त्री, लक्ष्मण ठाकुर, निशा रानी, पूनम ठाकुर, मीना, भावना, किरण, संपत्ति आदि सभी अध्यापकों ने छात्र छात्राओं का  मार्गदर्शन किया।

  • बददी वाले जस्सी-समर की “टाईम शॉरटेज” एलबम होगी 8 को रिलीज

    बददी वाले जस्सी-समर की “टाईम शॉरटेज” एलबम होगी 8 को रिलीज

    लोगों के पास समय की कमी को दर्शाएगी यह एलबम

    बददी/ सचिन बैंसल: बददी वाले जस्सी ब्रदर्स की आने वाली नई एलबम टाईम शॉरटेज का विमोचन बुधवार 8 फरवरी को किया जाएगा। जस्सी ब्रदर्स लंबे समय से संगीत की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं और लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। कोविड के कारण लंबे समय से वो अपनी को लोक प्रस्तुति नहीं दे पाए थे लेकिन अब वो संगीत की दुनिया में नई ऊंचाईयां छूने को बेताब है। बददी वाले जस्सी व उनके छोटे भाई समर सिंह ने अपने जीवन का दूसरा गाना गाया है जिसका नाम टाईम शारटेज है और यह सिर्फ आडियो ट्रैक पर चलेगा। इससे पहले उन्होने यार तेरे एलबम लांच की थी। बददी वाले जस्सी ने बताया कि इस गीत में हम यह दर्शाना चाहते हैं कि आजकल हर व्यक्ति बहुत ज्यादा व्यस्त हो गया है और उसका किसी के लिए समय ही नहीं है।

    यहां तक कि उसके पास अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए भी समय नहीं है। बदलता वक्त कहें या वक्त की जरुरत आज व्यक्ति अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए मशीन बन गया है। इन्ही सब चीजों को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी जुगलबंदी में समय की कमी को दर्शाने वाले गीत को गाया है जिसका नाम टाईम शॉरटेज रखा गया है। बददी वाले जस्सी ने बताया कि 8 फरवरी को यू टयूब चैनल बददीवुड स्टूडियो पर लांच होगा। जस्सी सिंह व समर सिंह दोनो सगे भाई है। स्कूल से दोनो भाईयों को गायकी का शौक था और धीरे धीरे यह शौक पैशन में बदल गया। बददी के वार्ड 2 के निवासी जस्सी व समर ने बताया कि यह एक सिंगल विडीयो ट्रैक है जो कि दर्शकों को बहुत भाएगा। दोनो भाईयों का सपना अपनी आवाज को लाखों लोगों तक पहुंचाना है। उन्होने बताया कि औद्योगिक नगर बददी का एरिया पंजाब व हरियाणा की सीमा से सटा है जिसके चलते यहां पर पंजाबी गानों को बेहद चाव से देखा व सुना जाता है और तरजीह दी जाती है।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड को सी.एस.आर में मिली 3 कमरों की सौगात

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड को सी.एस.आर में मिली 3 कमरों की सौगात

    सी.पी.एस रामकुमार चौधरी ने  किया उदघाटन

    अन्य कंपनिया भी आयुर्वेट कंपनी से प्रेरणा लें – राम कुमार

    बददी/ सचिन बैंसल : दून विधानसभा की पिछडी पंचायत नालका के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक घरेड में सामाजिक दायित्व निर्वहन (सीएसआर) के तहत निर्माण किए गए तीन कमरों का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना करके किया।  बददी की कंपनी आयुर्वेट लिमिटेड ने सीएसआर के तहत विद्यालय में भवन की कमी देखते हुए इसका निर्माण करवाया है। इन तीन भव्य कमरों को कंपनी का निर्माण कंपनी ने रिकार्ड तोड चार माह में पहाडी चीर करवाया है जिस पर 25 लाख रुपये की लागत आई है।

    आयुर्वेट लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष प्रदीप बर्मन की दूरदर्शिता व समपर्ण को देखकर कंपनी का मानना है कि शिक्षा ही हमारा स्तर उपर उठा सकती है और यह भारत के हर बच्चे को मिलनी चाहिए। यह कंपनी शिक्षा व पर्यावरण पर काम करना अपना फर्ज समझती है। दून के विधायक एवं सीपीएस रामकुमार चौधरी ने तीनों कमरों का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए आयुर्वेट लिमिटेड कंपनी का आभार जताया और कहा कि बीबीएन के अन्य उद्योगों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कंपनी के निदेशक आपरेशन एंड रिसर्च के रविंकात ने कहा कि सीसएआर के तहत हम 10 फीसदी से ज्यादा राशि अपने शुद्व लाभ में से शिक्षा व पर्यावरण को समर्पित करते हैं।

    चाहे किसी पिछडे विद्यालय में कमरों का निर्माण हो, सोलर निर्माण हो रेन वाटर हार्वेस्टिंग हो हर समय इसके लिए कंपनी के अलग अलग प्रोजेक्ट काम करते हैं।  संस्थान द्वारा बददी क्षेत्र में  सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं चलाई गई है, जिसमे शिक्षा और पर्यावरण मुख्य है। शिक्षा को बढ़ावा देन और पर्यावरण के क्षेत्र में अभी तक कंपनी 8 स्कूलों में कार्य कर चुकी हैं जिसका लाभ सभी स्कूल कई सालों तक उठाते रहेंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्रेम चंद, प्राध्यापक अमर सिंह, निदेशक आपरेशन एंड रिसर्च के रविंकात, विजय प्रताप सिंह, मदन लाल शर्मा, संदीप बकशी, संजीव राणा, अरुणेश कुमार, सतीश ठाकुर, एच सुधीर, विमल धर, अनिरुद्व शर्मा, नितीन खुराना, रजनीश, रामपाल, गुरमिंद्र उपस्थित थे।

  • सिपला कंपनी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी

    सिपला कंपनी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा ना नानोवाल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी जानकारी

    नालागढ़/ सुशील कौशल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा ननोवाल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह मनाया गया ।जिसमें सिपला कंपनी की ओर से यशवंत सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षाव जीवन रक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गाड़ी चलाने को नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह कानून जुर्म है।

    उन्होंने कहा कभी भी नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिए और हमें हमेशा गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए और इसके बाद उनकी टीम ने सभी बच्चों को आग से बचाव की भी जानकारी दी कि अगर आग लग जाती है तो स्वयं व अपने आसपास के लोगों को किस तरह बचाया जा सकता है। प्रधानाचार्य बबीता परमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह के तहत सिपला कंपनी की ओर से उनके बच्चों को बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है ।

    जिसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं और उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी हर स्कूल में बच्चों को देनी चाहिए ताकि बच्चों को यातायात नियमों व अन्य जरूरी जानकारी मिल सके। इस मौके पर सिपला कंपनी के प्रबंधक दौलतराम, सहायक प्रबंधक संतोष कुमार ,सुधीर कुमार,  रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी अनिल कुमार व स्कूल का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।

  • बीबीएन  में धूमधाम से मनाई रविदास जयंती

    बीबीएन  में धूमधाम से मनाई रविदास जयंती

    जगह जगह शब्द कीर्तन व भंडारो का अयोजन

    बददी/ सचिन बैंसल : पूरे बीबीएन में रविवार को रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह शब्द कीर्तन व भंडारों का भी आयोजन किया गया। इसी उपलक्ष्य में  नगर परिषद बददी के वार्ड नंबर 1 में रविदास जयंती पर शब्द कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद  बददी के पूर्व अध्यक्ष मदन चौधरी व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने शिरकत की ।सेवादार जगदीश चंद् मल्ली ने बताया कि 7 दिन पूर्व रविदास मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया था और आज सुबह पाठ की समाप्ति की गई और झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने के बाद आए हुए डाडी जत्थे द्वारा बाबा जी का गुणगान किया गया और उसके बाद अटूट लंगर  बरताया गया। इस मौके पर पहुंचे मदन चौधरी ने कहा कि हम सभी को रविदास जी के कदम चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।

    रविदास जी ने पूरे समाज को एक सूत्र में बांधा है। रविदास जी महाराज की करनी हमे नही भूलनी चाहिए व उनके कदम तीनों पर चलना चाहिए। इस मौके पर पार्षद सूरजीत चौधरी, मोहनलाल, अजितेश चौधरी, भजन लाल, मनोनीत पार्षद रमन कौशल ,कुलदीप सिंह , व्यापार मंडल बद्दी के प्रधान मान सिंह कुण्डलस,  महासचिव सुशील कौशल, मदन, बनत राम, तेजा राम, मंगत राम,सीताराम, दयाल, रतन,रवि कुमार, कर्म चंद कर्मा, कमल, दीपा,राज कुमार, निर्मल सिंह, रामपाल, अशोक कुमार, गुरप्रीत सिंह बिल्ला,कुलवंत सिंह ,रामू, संजीव, विजय, अंकु, निशांत, रोहित, अरुण, अंजू, कृष्ण, राजा,तरसेम,राम जी, गुरनाम,सोनू, बंटी, विनोद भगत, पाल सिंह, रिंकू, गोपाल,प्रीत,सचिन ,अनिल ,रवि ,सुनील, मीतराम,ईशु , विक्रम, समेत समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

  • प्रेस क्लब बददी ने बरोटीवाला में मनाया 14वां स्थापना दिवस

    प्रेस क्लब बददी ने बरोटीवाला में मनाया 14वां स्थापना दिवस

    नायब तहसीलदार गोपाल कृष्ण ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

    बददी/ सचिन बैंसल :  प्रेस क्लब बददी ने अपना 14वां स्थापना दिवस बरोटीवाला के विश्राम गृह में धूमधाम से मनाया ।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार बददी गोपाल कृष्ण मुखिया ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा और फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष अनिल मलिक ने शिरकत की।

    सर्वप्रथम प्रेस क्लब के चेयरमैन रुप किशोर ठाकुर ने प्रेस क्लब के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि जनवरी 2009 से लेकर अब तक प्रेस क्लब मीडीया से जुडे मुददे तो उठाता रहा है लेकिन इसके साथ ही सामाजिक दायित्व में भी संगठन ने अहम भूमिका निभाई है। चाहे साक्षरता का क्षेत्र या स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, क्लब ने एक दर्जन से ज्यादा रक्तदान शिविर लगाकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह समस्त सदस्यों का प्रयास ही था कि 2018 में क्लब को अपना स्थाई भवन मिला। यह भवन बहुत पुराना है जिसको जीर्णोद्वार करके एक लर्निंग सैंटर के रुप में विकसित किया जाएगा।

    सर्वप्रथक क्लब के फाऊंडर अध्यक्ष रणेश राणा को पुष्प देकर सम्मानित किया गया और उसके बाद के समस्त अध्यक्षों के कार्यकाल को याद किया गया जिसमें पोलाराम चौधरी, बलबीर ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा व किशोर ठाकुर गरिमापूर्ण अध्यक्ष पद पर रहे थे। प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा ने गत वर्ष का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया और सदन के समक्ष बैलेंस शीट (2021-22) को पढक़र सुनाया जिसको हाऊस ने पास कर दिया। यह बैलेंस शीट रजिस्ट्रार को भेज दी गई है ताकि संगठन पारदर्शिता बनी रहे। मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण मुख्यिा ने अपने संबोधन में कहा कि मीडीया देश का चौथा स्तम्भ है और इसके बिना एक स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती और इसका देश के विकास में आजादी से पहले ही का ही योगदान स्मरणीय है। प्रदेशाध्यक्ष एनयूजे इंडिया रणेश राणा ने पत्रकारों से आहवान किया वो तथ्यों व मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देें और लोगों तक सही व सटीक जानकारी पहुंचाएं। 

    इनको मिला सम्मान


    समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पंकज ठाकुर व रक्तदान के क्षेत्र में अनिल मलिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हरदेव सिंह छाबडी को सम्मानित किया गया। मार्च के महीने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपर बददी में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने के लिए महिलाओं को सरोकार अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, सचिन बैंसल, शांति गौतम, ऋषि ठाकुर, संजीव ठाकुर, राजन नेगी, दीपक वर्मा, ज्योति गिरी, निकिता चौधरी, विजय ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, कमलेश कुमार, ललित वर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे। 

  • भावगुड़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    भावगुड़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    पीएनबी बैंक कोट-बेजा ने स्कूल को भेंट किया वाटर प्यूरिफॅायर सिस्टम

    बददी/ सचिन बैंसल : दून विधानसभा की भावगुड़ी पंचायत में उच्च विद्यालय भावगुड़ी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूम धाम से सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब नेशनल बैंक कोट-बेजा के प्रबंधक अश्वनी गुप्ता ने शिरकत की । वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंचायत प्रधान दुर्गावती एवं उप प्रधान कैलाश चन्द रहे । कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और दीप प्रज्जवलित के साथ की गई । स्कूल प्रधानाचार्य रजनी देवी ने स्कल की वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत की ।

    उसके उपरान्त स्कूली छात्रों ने गीद्दा, भांगडा, पहाडी नाटी व अन्य रंगा रंग प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया और उन्हें तालियां बिखेनरे पर विवश कर दिया । अपने संबोधन में अश्वनी गुप्ता ने छात्रों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने का आहवान किया तथा उस लक्ष्य को लेकर अखंड पुरूर्षाथ करने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही मनुष्य की जीवन की रीढ़ होती है । इसलिए हमें अपने व्यक्तित्व को उच्च बनाने के लिए समय प्रबंधन के साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए फिर परिस्थितयां चाहे कैसी भी हो हमें मंजिल अवश्य ही मिलती है और यही प्रकृति का नियम है । जो सब पर एक सा लागू होता है ।

    उन्होंने वर्ष भर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छात्रों को पुरूषकार देकर भी सम्मानित किया । अश्वनी गुप्ता ने अपनी नीजि कमाई से 3100 रूपये नकद इनाम स्वरूप स्कूल प्रबंधन समिति को भेंट किए । स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य अतिथि को टोपी, शाॅल व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पीएनबी कोट-बेजा की ओर से सीएसआर के तहत स्कूल के लिए वाटर प्यूरिफायर भेंट किया गया ।

  • टीवी एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, स्कूल बस ने कार को मारी टक्कर

    टीवी एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, स्कूल बस ने कार को मारी टक्कर

    नई दिल्ली। ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल में कोमोलिका का रोल निभाने वाली उर्वशी ढोलकिया का मुंबई में रोड एक्सीडेंट हो गया है. उर्वशी के साथ हादसा तब हुआ जब वह अपने स्टाफ के साथ फिल्म स्टूडियो शूटिंग के लिए जा रही थीं, तब उनकी गाड़ी की टक्कर स्कूल बस से हो गई. उर्वशी और उनका स्टाफ बाल-बाल बच गए हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें एक्सीडेंट में किसी तरह की चोट नहीं आई है. 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी ढोलकिया की गाड़ी और स्कूल बस के बीच हुई टक्कर काफी भयानक थी. वहीं अच्छी बात यह है कि हादसे में किसी को भी किसी तरह की चोट नहीं लगी है. एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के साथ-साथ उनके स्टाफ के लोग सभी ठीक हैं. एक्सीडेंट के बाद उर्वशी ने पुलिस स्टेशन में स्कूल बस ड्राइवर के खिलाफ कंपलेंट दर्ज करा दी है. 

    उर्वशी ढोलकिया के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस को चिंता होने लगी थी. एक्ट्रेस ने एक मीडिया संस्थान से बात कर खुद बताया है कि एक्सीडेंट को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है फिर भी डॉक्टर ने सावधानी बरतते हुए थोड़ा आराम करने के लिए कहा है. 

    उर्वशी ढोलकिया टीवी इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से एक्टिव हैं. एक्ट्रेस ने कई सीरियल्स में काम किया है. लोग उन्हें कसौटी जिंदगी की कोमोलिका के नाम से जानते हैं. बता दें, उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस 6 की विजेता भी रह चुकी हैं. हाल ही में उर्वशी ने नागिन 6 में भी विलेन का रोल निभाया है. 

  • समाज की भलाई करना अपना कर्म समझते थे प्रेम चंद सिंगला

    समाज की भलाई करना अपना कर्म समझते थे प्रेम चंद सिंगला

    स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भेंट
    पंजाब हरियाणा हिमाचल, दिल्ली, नोएडा, बॉम्बे सहित अन्य प्रदेशों के संगठनों ने पाठ के भोग में शिरकत की
    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल के  उद्योगपति क्यूरटेक ग्रुप के एम डी व फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री एफ आई आई के हिमाचल प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट सुमित सिंगला के पिता स्वर्गीय प्रेमचंद्र सिंगला की याद में श्री गरुड पुराण पाठ का भोग एसडीकेएस भवन में हिंदू धार्मिक रीति रिवाज संस्कृति के अनुसार डाला गया । इस अवसर पर स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला के सुपुत्र सुमित सिंगला के अतिरिक्त पुत्र वधू रिशु सिंगला, धर्मपत्नी दर्शना देवी,पौत्र युवराज सिंगला भाई विजय सिंगला, मौजूदा कुल पुरोहित पंडित हरिदास नालागढ़ के अनुसार ही गरुण पुराण के अंतिम अध्याय व संपूर्ण आहूति व श्रद्धांजलि दी गई।
    इस अवसर पर पंडित हरिदास कुल पुरोहित, प्रसिद्ध कथा वाचक विनोद,ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनो ने भजन बंदगी व अध्यात्मिक प्रवचन दिया। इस अवसर सुमित सिंगला ने अपने पिता स्व प्रेम चंद सिंगला को समर्पित दो भावपूर्ण कविताएं लिखी गई को भी पंडित कथा वाचक विनोद ने भजन के रूप में सुनाया तो उनकी आंखें नम हो गई और आए हुए व्यक्तियों की  अश्रुधारा बह निकली ।इस कविता में सुमित सिंगला ने  पिता के जीवन का महत्व बताते हुए कहा कि परिवार के दुखों को छुपाकर, परिवार का हौसला बढ़ाया, धीरज देना,संकट के समय परिवार की रक्षा करना पिता का गौरवमई रूप है ।उन्होंने कहा कि जिनके पिता जीवित हैं उनकी सेवा करें और जो स्वर्गधाम जा चुके हैं उनकी भगवान से प्रार्थना करें।

    इस श्रद्धांजलि समारोह में कुल पुरोहित पंडित हरिदास ने कहा कि स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला जी जैसा व्यक्ति आजकल के कलयुग में मिलना बहुत ही कठिन है । इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि वह अपने पिता स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला के दिखाए सच्चाई और सादगी के मार्ग पर चलेंगे व अपनी माता दर्शना देवी सिंगला का पूरा ध्यान रखेंगे व इन्हें सभी तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार की सहमति से अपने पिताजी की याद में प्रेम चैरिटेबल अस्पताल, प्रेम मंदिर व प्रेम चौक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह और भी कई सामाजिक व धार्मिक कार्यों को करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर शोक संदेश भेजने वालों में कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीबा जयरेंद्र कौर, रानी परनीत कौर, ब्रह्मा महिंद्रा, आम आदमी पार्टी के डॉ बलबीर सिंह,तेजपाल कोहली, सुरजीत सिंह कोहली, नाभा के विधायक देव माल,अमरगढ़ के युवा नेता सुमित सिंह मान, हरपाल जुनेजा, संजीव सिंगला, पिंकी पंडित, जसकरण टॉहरा, सुरेंद्र पाल पासी पासी,सनी पासी, अखिल शर्मा, अंजू शर्मा, केके मल्होत्रा ,विपिन शर्मा, संजीव शर्मा बिट्टू, ज्योति खान, विकासपुरी व केके  शर्मा,सभी शामिल हुए।
  • आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता वर्धन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता वर्धन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    बीबीएन के 50 आँगनबाड़ी केन्द्रों में चल रहा या प्रशिक्षण शिविर
    बददी/सचिन बैंसल: ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में सामाजिक संस्था ह्यूमना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्था परियोजना अधिकारी अशोक यादव एवं संस्था के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा. अविरल सक्सेना ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था परियोजना अधिकारी अशोक यादव ने कहा कि यह परियोजना बद्दी नालागढ़ क्षेत्र के 50 आंगनवाड़ी केंद्रों पर चल रही है।
    इसका मुख्य उद्देश्य मातृ एवं बाल स्वास्थ्य में सुधार लाना और स्वास्थ्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का क्षमता वर्धन करना है। परियोजना के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं को बाल स्वास्थ्य प्रारंभिक बाल देखभाल, टीकाकरण एवं शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने में परियोजना सहयोग करेगी। इस दौरान संस्था के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर अविरल सक्सेना ने प्रशिक्षण में कुपोषण और खाद्य सामग्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में बद्दी क्षेत्र की 20 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संस्था के कार्यकर्ता संदीप वैद्य, रीना, रोशनी आदि ने भाग लिया।