Category: Entertainment
-

राम कुमार ने ढेला गांव में जन संवाद के माध्यम से निपटाई समस्याएं
बददी/सचिन बैंसल: मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने मंगलवार को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढेला स्थित शिव मंदिर के प्रागंण में नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए।राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 13 नई योजनाएं आरम्भ की जा रही हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। ट्रक संचालकों को गुड्स टैक्स पर पेनल्टी और ब्याज माफ कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस निर्णय से ट्रक संचालकों को विभिन्न लाभ प्राप्त होंगे। प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की गई है जिससे 36 लाख एनपीएस कर्मचारियों को भविष्य में लाभ मिलेगा।राम कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हंै। प्राइवेट बस, ट्रक ऑपरेटरों को ई-बस तथा ई-ट्रक खरीदने के लिए 50 प्रतिशत उपदान उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि हिमाचल प्रदेश को ग्रीन राज्य के रूप में विकसित किया जा सके।उन्होंने तदोपरांत ग्राम पंचायत ढेला में 9 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित महिला भवन तथा 12 लाख रुपये की लागत से राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढेला में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन भी किया।उन्होंने महिला मण्डल ढेला को बर्तन क्रय करने के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत ढेला के विभिन्न गांवों में सामूहिक सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने ग्राम पंचायत ढेला के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत ढेला के शीतला माता मंदिर, थैैपुर गुरुद्वारा बाबा खडग़ सिंह तथा शिव मंदिर में शीश नवाया और क्षेत्र के लोगों के सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की।इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढेला की प्रधान नीलम चैधरी, ग्राम पंचायत सनेड़ की प्रधान रचना देवी, ग्राम पंचायत ढेला के उप प्रधान तरसेम लाल चैधरी, ग्राम पंचायत ढेला के पूर्व प्रधान राजेंद्र, सुपर होज इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ पंकज झा, इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मानव संसाधन के प्रबंधक कमल शर्मा तथा अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे। -

बददी: सरकारी बंद रहे तो निजी स्कूलों को सरकार के आदेशों की परवाह नहीं
बददी/सचिन बैंसल: प्रदेश सरकार द्वारा घोषित राजपत्रित अवकाश बीबीएन के निजी स्कूलों के लिए कोई मायने नहीं रखते। निजी स्कूलों ने अलग से ही अपनी सरकार व संविधान बना रखा है कि हम सरकारी आदेशों को माने या न मानें हमारी मर्जी। हम सरकार से भी उपर हैं। बुद्व पूर्णिमा के बाद सोमवार को जहां पूरे प्रदेश के सरकारी कार्यालय व सरकारी विद्यालय बंद रहे वहीं बददी बरोटीवाला नालागढ़ मानपुरा के अधिकांश निजी स्कूल खुले रहे। न इनको सरकारी फरमानों की परवाह थी न ही हिंदोस्तान के महान योद्वा महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र को उजागर करने का समय था। इस पर जहां निजी स्कूलों अध्यापकों में भारी रोष था वहीं अभिभावकों ने भी दुख प्रकट किया है कि महाराणा प्रताप जयंती पर 22 मई को निजी स्कूलों ने सार्वजानिक अवकाश वाले दिन विद्यालय खोल रखे थे। इस बात को वो जिला सोलन व उपमंडल नालागढ़ प्रशासन की ढुलमूल कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराते नजर आए।
अभिभावकों ने कहा कि इस दिन शहरों व गांवो में कई सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं लेकिन वो वहां नहीं जा सके। जिलाधीश व एसडीएम को दिन औचक निरीक्षण करके स्कूलों पर कार्यवाही करनी चाहिए ताकि पूरे देश व प्रांत में एक जैसा कानून लागू हो सके। या तो सरकार इस दिन की छुटटी रदद करे न हीं तो यह छुटटी सबको मिलनी चाहिए थी। इस विषय में एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने कहा कि आपके माध्यम से निजी स्कूलों के राजपत्रित अवकाश वाले दिन खुला रहने की शिकायत आई है और हम इसकी जांंच करेंगे और शिक्षा उप निदेशक से पूछेंगे कि इसमें क्या प्रावधान है।
मीडीया ने सोशल मीडीया पर पूछा था कि कौन कौन से स्कूल महाराणा प्रताप जयंती पर खुले रहे तो अभिभावकों व आम लोगों ने बताया कि वी आर पब्लिक स्कूल, औरोबिंदो, अमरावती विद्यालय, गीतांजलि स्कूल नालागढ़, दून वैली स्कूल, बददी विश्वविद्यालय, डीपीएस स्कूल, विवेक स्कूल बददी, सुशीला पब्लिक स्कूल आदि विद्यालय खुले रहे। अब उपमंडल व जिला प्रशासन की ओर निगाहें है कि वो सरकार नियमों की उल्लंघना करने पर क्या एक्शन लेते हैं। लोगों ने कहा कि जब अल्पसंख्यक त्यौहारों पर सभी स्कूल बंद रहते हैं जिसमें छात्रों की सख्यां 2 फीसदी होती तो हिंदुओं के प्रेरणा स्त्रोत व आराध्यदेवों पर छुटटी पर कैचीं क्यों चला दी जाती है। किसी किसी स्कूल में एक भी ईसाई बच्चा नहीं होतो लेकिन फिर भी क्रिसमस की छुटटी कर दी जाती है। -

स्प्लिट्सविला’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्टर और कास्टिंंग डायरेक्टर की घर के बाथरूम में मिली लाश
नई दिल्लीः ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्टर और कास्टिंंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत हो गई है। आदित्य की उम्र महज 25 साल थी। उनकी लाश सोमवार, 22 मई की दोपहर को उनके घर से बाथरूम से मिली है। आदित्य मुंबई के अंधेरी इलाके में रहते थे। बिल्डिंंग की 11वीं मंजिल पर रहने वाली आदित्य की लाश सबसे पहले उनके दोस्त ने देखी। वह बाथरूम में अचेत हालत में पड़े हुए थे। दोस्त ने तत्काल बिल्डिंग के वॉचमैन को खबर दी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर्स तक पहुंचने से पहले ही उनकी जान जा चुकी थी। मुंबई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।आशंका जताई जा रही है कि आदित्य सिंह राजपूत की मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज है।
हालांकि, पुलिस अभी बिना छानबीन के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा। आदित्य सिंह राजपूत को पहली बार टीवी रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर उनकी इंडस्ट्री में अच्छी खासी जान पहचान थी। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य सिंह राजपूत ने 300 से अधिक टीवी विज्ञापनों में काम किया था। एक्टिंग की दुनिया में स्ट्रगल करते हुए उन्होंने अपना ब्रांड ‘पॉप कल्चर’ शुरू किया, जिसके तहत वह कास्टिंग डायरेक्टर का काम करते थे। आदित्य सिंह राजपूत का जन्म दिल्ली में हुआ था।
हालांकि, उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। महज 17 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ी बहन हैं। उनकी बहन शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। आदित्य ने ‘क्रांतिवीर’, ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वह टीवी शो CIA (CAMBALA Investigation Agencies) में भी नजर आए थे। आदित्य पिछले कुछ समय से कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर करियर को आगे बढ़ा रहे थे। ऐसे में मुंबई की पेज-3 पार्टीज से लेकर फिल्मी दुनिया में उनकी अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है।
-

हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू किया जाए
बददी/सचिन बैंसल: किसान योद्धा सरदार रुडक़ा सिंह कल्याण समिति ने आज वार्षिक समारोह धूम धाम से मनाया। इस समारोह के मुख्य अतिथि राम कुमार चौधरी विधायक एवं संसदीय सचिव रहे। इस समारोह भारतीय क्षत्रिय घृत वाहती चांहग ईकाई हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बलवीर चौधरी ने कहा कि वड़ी खुशी की वात है कि हिमाचल प्रदेश में राजपूत समुदाय और ब्राह्मण समुदाय की जनसंख्या सार्वजनिक हो चुकी है जिसके अनुसार हिमाचल प्रदेश में राजपूत समुदाय की आबादी 32 फीसदी है तथा ब्राह्मण समुदाय की आबादी 18 फीसदी है । बड़े दुख की बात है कि हिमाचल प्रदेश में घृत वाहती चांहग समुदाय की जनसंख्या आज तक सार्वजनिक नहीं हो सकी। जनसंख्या सार्वजनिक नहीं होने के कारण उपरोक्त वर्ग राजनीतिक, आर्थिक तथा सामाजिक रुप से पिछड़ चुका है।सरकारी कालेजों एवं युनिवर्सिटीयों (अकेडमिक) में ओबीसी वर्ग की भागीदारी 0 फीसदी है जबकि हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी तथा दलित वर्ग को 15 फीसदी भागीदारी मिल रही है । इस समस्या का हल यही है कि हिमाचल प्रदेश में 93 वां संविधान संशोधन तुरंत लागू हो जाए। कुछ साल पहले भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए विधानसभा से इसलिए वाकआऊट कर दिया था कि पी. टी. ए और एस. एम. सी शिक्षक भर्ती में रोस्टर नहीं लागु हुआ है। तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. बीरभद्र सिंह ने विपक्ष को उतर देते हुए कहा था कि आप ने भी 10 वीं पास विद्या उपासक रखे थे जिनको मैंने नियमित किया था। लेकिन कांग्रेस सरकार बैकलॉग से रोस्टर पूरा करेगी। लेकिन यह बैकलॉग आज तक पूरा नहीं हो सका है। आबादी के हिसाब से ओबीसी वर्ग के दो कैबिनेट मंत्री बनने चाहिए थे । वर्तमान सरकार मे ओबीसी वर्ग के दो विधायक हैं लेकिन कैबिनेट मंत्री एक ही है।चौधरी रामकुमार ने समिति से कहा है कि अपना प्रस्ताव लेकर शिमला आएं और मुख्यमंत्री के सामने हम प्रस्ताव रखेंगे और जो मांगे जायज होगी वह पूरी करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। समारोह में समिति के महासचिव कैप्टन अमरीक सिंह, श्रीकंठ चौधरी, रणजीत सिंह राणा, रजनी वाला, मास्टर गुरमेश, गणेश दत्त भरवाल, प्रमोद कुमार, बी. डी. चौधरी, सतिंदर पाल, साहिब सिंह, दुलंभ सिंह, जसपाल चौधरी, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरूण चौधरी उपस्थित रहे।
कैपशन-सीपीएस रामकुमार चौधरी को सम्मानित करते आयोजक। बददी-1 -

गगन अस्पताल बददी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांचा 587 लोगो का स्वास्थ्य
मरीजो को बांटी मुफ्त दवाईयां
मानवता की सेवा करने से बडा कोई धर्म नहीं: गगनबददी/सचिन बैंसल: बददी साई रॉड पर स्तिथ गगन अस्पताल के परिसर में मुफत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 587 रोगियों की जांच कर उनको दवाईयां वितरित की गई। शिविर में सामान्य सर्जरी विशेषज्ञ डॉ गगन जैन , हडडियों के विशेषज्ञ डॉ अमित मेहता , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हरजिंदर कौर, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक मिश्रा , नेत्र रोग विशेषज्ञ सौरभ शुक्ला उपस्थित रहे। लैब इंचार्ज स्वर्ण सिंह ने बताया की अल्ट्रासाउंड , एक्स रे, ईसीजी , लैब टेस्ट सब मुफ़्त किए गये। सरकार द्वारा दी जाने वाली आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना के बारे में लोगो को जागरूक किया गया। चेयरमैन डा. अजीत पॉल जैन ने बताया कि यह कैम्प पहले भी लगता रहा है तथा आगे लगता रहेगा ताकि पैसे का अभाव या किसी और कारण से लोग आपके स्वस्थ सुविधा से वंचित ना रहे और क्षेत्र की भलाई होती रहे। डा अजीत ने कहा कि असली जीवन वही है जो कि दूसरों के काम आए। अपने लिए तो जानवर भी जी लेता है लेकिन प्रभु ने मनुष्य को बुद्वि व ज्ञान दिया है ताकि वह दूसरों की भलाई कर सके। उन्होने कहा कि जैन परिवार व गगन अस्पताल का एकमात्र लक्ष्य है कि हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार लोगों की सेवा करें। -

शीतलपुर में खेल स्टेडियम बनाने हेतू ज्ञापन सौंपा
बददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा में एक भव्य खेल मैदान बनाने के लिए एक ज्ञापन नगर परिषद बददी ने सांसद सुरेश कश्यप को सौंपा है। नगर परिषद प्रधान जस्सी चौधरी व उपाध्यक्ष मान सिंह मैहता समस्त भाजपा पार्षदों ने सांसद सुरेश कश्यप को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बीबीएन में कोई भी बडा स्टेडियम नहीं है जिससे खिलाडियों को दिक्कत आती है। कई बच्चे नेशनल लेवल तक खेल चुके हैं। यहां के युवाओं ने शीतलपुर ने शीतलपुर गांव में नदी के किनारे 40-50 बीघे में जमीन पर एक खेल ग्राऊंड अपने निजी खर्च पर मैदान बनाया है। केंद्र में सांसद अनुराग ठाकुर मंत्री पर तैनात थे जो कि गर्व की बात है। उन्होने सांसद से आग्रह किया बीबीएन में युवाओं के लिए एक भव्य खेल स्टेडियम बनाया जाए। उन्होने कहा कि अगर शीतलपुर में इसका निर्माण होता है तो सदियों पुरानी डिमांड पूरी हो जाएगी और यहां के खिलाडी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जौहर दिखा सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, डा श्रीकांत शर्मा, संजीव ठाकुर युवा भाजपा जिला महामंत्री, गुरमेल चौधरी भी उपस्थित थे।कैपशन-सांसद को ज्ञापन सौंपते नगर परिषद बददी के पदाधिकारी व अन्य।
-

संजीव चौधरी को उपाध्यक्ष, जसवीर ठाकुर बने सह सचिव
रोड सेफटी क्लब बददी ने किया कार्यकारिणी में विस्तार
सडक सुरक्षा पर लोगों को किया जाएगा जागरुक
शहर की ट्रैफिक जाम को लेकर एकजुट होकर मिलकर करेंगे काम
बददी /सचिन बैंसल: सडक़ सुरक्षा अवेयरनेस क्लब की मासिक बैठक बददी के महाराणा प्रताप नगर सभागार में संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रोड सेफटी क्लब की पिछली एक साल की कार्यप्रणाली पर मंथन किया गया और समस्त कार्यकलापों की चर्चा की गई कि कहां हम जिम्मेदारी निभाने में सफल रहे और कहां हम असफल रहे। क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन कुमार चौधरी ने बताया कि सर्वसम्मति से बरोटीवाला के कोटला निवासी संजीव चौधरी को उपाध्यक्ष, जसवीर ठाकुर कालूझिंडा निवासी को सह-सचिव व मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज शीतलपुर को नियुक्त किया गया। वहीं नए सदस्य के रूप में बसंती बाग निवासी सागर चंद को सदस्य बनाया गया।
नवनियुक्त सभी सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि बददी शहर में बढ़ते यातायात आए दिन बढ़ रही दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए वह क्लब के कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में क्लब द्वारा स्कूलों , विश्वविद्यालयों में जाकर युवाओं को यातायात नियमों के बारे में जागृत करने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में क्लब के संरक्षक डॉ श्रीकांत शार्म, अखिल मोहन अग्रवाल, कुलबीर आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन चौधरी, हरीश आर्य, डा. संदीप सचदेवा, उद्योग संघ के अनिल मलिक, ट्रेड यूनियन से हरबंस राणा, गणेश दत्त शर्मा सहित 2 दर्जन सदस्य उपस्थित रहे।
-

फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री-सेवा भारती के रक्तदान शिविर में 101 ने दिया रक्त
महाराणा प्रताप जयंती पर बददी में लगाया भव्य रक्तदान शिविर
लोकसभा सासंद सुरेश कश्यप ने दीप जलाकर किया शुभारंभ
बोले: सामाजिक संस्थाओं का देश के विकास में है अहम योगदान
बददी / सचिन बैंसल : फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री ने सामाजिक संस्था सेवा भारती के साथ मिलकर महाराणा प्रताप नगर बददी सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर हिंदोस्तान के महान सपूत महाराणा प्रताप के जन्म दिवस पर रखा गया था जिसमें 101 लोगों ने रक्त देकर पुण्य कमाया। शिविर का शुभारंभ शिमला से विशेष तौर पर पहुंचे लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने किया वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रांतीय अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने शिरकत की।
सांसद ने एफआईआई व सेवा भारती सहित तमाम सामाजिक संगठनों द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान शिविर लगाने की सराहना की। उन्होने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का देश समाज व राष्ट्र के विकास में अहम योगदान है। सेवा भारती के जिला प्रधान जगदीप अरोडा व सचिव अनिल मलिक ने बताया कि आज के शिविर में श्रीकांत मैमोरियल अस्पताल, आर्य समाज, हिमालया जनकल्याण समिति, अग्रवाल सभा, नगर परिषद बददी, युवा राजपूत सभा वार्ड 1, स्टील बर्ड हाईटेक कंपनी, निहाल हेल्थ केयर, रोड सेफटी कलब बददी, योग भारती, हरिओम योगा सोसाईटी, गुज्जर समाज कल्याण सभा, प्रेस क्लब बददी, कारपोरेट कैरियर सर्विसिस, ईगल आई प्लेसमेंट, हिमाचल कल्याण सभा, एम.बी.एम इंडस्ट्रीज, कृष्णा इंडस्ट्रीज, सरस्वती विद्या मंदिर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिंदू जागरण मंच, हाऊसिंग बोर्ड फेस दो, फेस तीन का सहयोग रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने भी अपने विचार रखे और आायोजकों के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम का संचालन बददी इकाई सेवा भारती प्रधान अखिल मोहन अग्रवाल ने किया।
यह रहे उपस्थित-
इस अवसर पर नप वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता, अग्रवाल सभा के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, हिमाचल प्रधान सुमित सिगला, डा श्रीकांत शर्मा, मनोज बंटू, गुरमेल सिंह, तरसेम चौधरी, संजीव ठाकुर, चिंतन कुमार, सुरेंद्र शर्मा, महेश कुमार, गणेश दत्त, सुषमा ठाकुर, डिंपल पंवर,वसुंधरा नागल, संदीप सचदेवा, डीआर चंदेल, वेद मिश्रा, कपिल देव शर्मा, चिंतन चौधरी, सूरजभान बंसल, हर्ष, ललित, गुरमेल चंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इन्होने रक्त देकर कमाया पुण्य-
महाराणा प्रताप नगर में आयोजित रक्तदान शिविर में जिन लोगों ने रक्त देकर पुण्य कमाया पंकज कुमार, अतुल, टेकचंद, राजेश, अंकित गर्ग, हाकम, विकास, कृष्ण, गुरमेल चंद, गुरमेल चौधरी, मोबसर अलि, विशाल, अरविंद, चमन, अजय, विकास, वेद मिश्रा, महेश कौशल, रणेश राणा, जसकरण, राजेश, वर्तिका, प्रवीण, स्वत्रंत राय, कुशल, चमन , बग्गा, रविंद्र, विरजू, अंकित अग्रवाल, नीतीश कुमार, किशोर, चंद्रेश बग्गा, पंकज, लखन, शेर सिंह, देवेंद्र, अनूप, कौशल कुमार, धर्मपाल, शैलेंद्र, तेजपाल, श्याम,सुनील, शिवानी, कंचन, मनोज, गुडू, अर्जुन, मनजीत, देशराज सिंह ठाकुर, अमन, रमन, दर्शन, इंद्र, राजू, सचिन चंदेल, नारायण, डा अभिषेक कौशल, उमेश पांडे, हरविंद्र, कुंवर, अजय, लखविंद्र, कर्मजीत, गुरप्रीत ठाकुर, विजय मौर्य, गुरनाम, धर्म सिंह, सत्यम, जसवीर, राकेश भारद्वाज, प्रदीप, विक्की, धर्मपाल, लोकिंद्र,सतीश, वसुंधरा, राहुल, वीरेंद्र, सागर, सुनील दत्त शर्मा, मोहन, दिनेश मोली, रवि कुमार, मनोज , अंबिका प्रसाद, वीरेंद्र, अमित शर्मा, सूरज सकलानी, विक्की, पिंदर, कृष्ण, अजीत, साहिल, सुरेश, विपिन, भाग चंद, विपिन कुमार, परविंद्र, आकाश शर्मा, हुकम राम, हितेश जैन शामिल रहे। -

फिल्म एक्टर Ayushmann Khurrana के घर छाया मातम
मुबंईः फिल्म एक्टर आयुष्मान खुराना के पिता व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पी खुराना का आज सुबह चंडीगढ़ में निधन हो गया। आज शाम करीब 5:30 बजे चंडीगढ़ के मणिमाजरा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिछले 2 दिनों से पी खुराना पंजाब के मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थे। 2 दिनों से हार्ट की बीमारी के चलते अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आयुष्मान के भाई और एक्टर अपारशक्ति खुराना के प्रवक्ता ने इसे लेकर बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, ‘बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता, ज्योतिषाचार्य पी खुराना का आज सुबह साढ़े 10 बजे मोहाली में निधन हो गया। वो काफी समय से एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित थे। पर्सनल लॉस के इस समय में हम आपकी दुआओं और परिवार को मिलने वाले सपोर्ट के आभारी हैं।’

आयुष्मान खुराना अपने पिता के बेहद करीब थे। वो पिता पी खुराना ही थे जिन्होंने एक्टर के नाम की स्पेलिंग में बदलाव कर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए कहा था। पिता जानते थे कि बेटे आयुष्मान का करियर इंडस्ट्री में खास और सफल होने वाला है। ऐसे में एक्टर ने पिता का आशीर्वाद लेकर अपने फिल्मी सफर को शुरू किया था। साल 2021 में ज्योतिषाचार्य पी खुराना ने अपनी लेगेसी शिल्पा धर को दी थी। इस दौरान उन्होंने आपण इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उनकी लेगेसी पाने में कई लोगों से दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन कोई उनके मन को नहीं छू पाया। इसके बाद शिल्पा उन्हें मिलीं, जिन्होंने उन्हें इम्प्रेस किया। पी खुराना बोले थे कि शिल्पा ने अपने गुरु की सभी परीक्षाओं को निस्वार्थ भावना से पास किया है। इसीलिए उन्हें महसूस हुआ कि वो शिल्पा धर को अपनी लेगेसी दे सकते हैं।
आयुष्मान खुराना अपने पिता के साथ गहरा बॉन्ड शेयर करते थे। अपने करियर के शुरू होने का श्रेय भी वो पिता को ही देते हैं। आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो चंडीगढ़ में रहना चाहते थे, लेकिन उनके पिता पी खुराना ने उन्हें मुंबई भगा दिया था। उन्होंने ये भी बताया था कि कैसे एक बार उनके पिता ने मुंबई जाकर किसी से कहा था कि उनका बेटा एक दिन बड़ा स्टार बनेगा। इस बारे में आयुष्मान को पता नहीं था। हालांकि बाद में पता लगने के बाद वो डरते थे कि अगर वो पिता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे तो क्या होगा। एक्टर ने एक और इंटरव्यू में बताया था कि उनके बचपन में पिता काफी सख्त थे। उन्हें पिता से काफी मार भी पड़ा करती थी। उन्होंने कहा था कि बचपन में जिसने मां बाप के थप्पड़ ना खाए हों, चप्पल ना खाई हो, तो उसकी अपब्रिंगिंग हो ही नहीं सकती।
-

सुखु सरकार के गुड्स टैक्स माफ करने के फैसले का वाहन चालको ने किया स्वागत
बददी/सचिन बैंसल : प्रदेश सरकार ने वस्तु कर पर ब्याज और पनेल्टी को माफ करके प्रदेश के लाखों छोटे ट्रांसपोर्टो को फायदा पहुंचाया है। पिछली भाजपा सरकार ने वाहन संचालकों को वस्तु कर पर लगी पेनेल्टी और ब्याज को लेकर काफी गुमराह किया। तीन माह की छूट देने के बाद दोबारा फिर छूट दी जाती रही लेकिन सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते इस कोई एक्शन नहीं लिया गया लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने आते ही इस पर प्राथमिकता के एक्शन लेते हुए मंत्रि मंडल की बैठक में गुड्स टैक्स पर ब्याज को पनेल्टी को माफ कर दिया है। अब केवल संचालकों को खाली टैक्स जमा करना होगा। इससे बीबीएन के 20 हजार वाहनों को फायदा पहुंचा है।
मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने बताया कि पहले जिन ट्रांसपोर्टो के पास एक या दो गाड़ी होती थी वह गुड्स टैक्स जमा नहीं करते थे लेकिन पिछली सरकार ने इसे अनिवार्य कर इसे वाहनों की पासिंग से जोड़ दिया। इस बारे में ट्रक यूनियन समेत कई वाहन यूनियनों के पदाधिकारी पूर्व सरकार से मिले लेकिन हर बार उन्हें खाली आश्वासन देकर टाला गया। वर्तमान सरकार ने आते ही वाहन संचालकों के एक दर्द को समझा। वाहनों पर तीन तीन लाख रुपये ब्याज और पनेल्टी बन गया था। जबकि उसके वाहन की कीमत भी इतनी नहीं थी। ऐसे में कोई भी वाहन संचालक अपने वाहनों को बेच भी नहीं सकता था। मुख्यमंत्री सुखविंद्रे सिंह सुक्खू ने प्रदेश लाखों छोटे संचालकों को फायदा पहुंचाया है।
ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान हर भजन सिंह और महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि बीबीएन के ढाई हजार से अधिक ट्रक और इतने ही अन्य छोटे ट्रक और टेंपू को इस छूट से फायदा मिला है। भाजपा सरकार ने ट्रक संचालकों को खाली आश्वासन देकर गुमराह किया गया। लेकिन वर्तमान सरकार ने आते ही छोटे ट्रक संचालकों को इस जायज मांग को पूरा किया। अब ट्रक संचालक अपना ट्रक भी आसानी से बेच सकते है। एनओसी न मिलने के कारण बीबीएन के हजारों ट्रकों को संचालक बेच भी नहीं पा रहे थे।