Category: Entertainment

  • बद्दी पुलिस ने जागृति अभियान का मनाया पहला वार्षिकोत्सव

    बद्दी पुलिस ने जागृति अभियान का मनाया पहला वार्षिकोत्सव

    राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
    बददी/सचिन बैंसल : बद्दी पुलिस की ओर से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा भिन्न -भिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक एवं सशक्तिकरण व आत्म विश्वास के संचार हेतू चलाए गए जागृति अभियान का प्रथम वार्षिकोत्सव पुलिस अधीक्षक कार्यलय बद्दी में मनाया गया। जिसमें हिमाचल के राज्यपाल  राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यातिथि के रूप में  तथा महिला आयोग हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि शिरक्त की । 
     एसपी बददी महित चावला ने बताया कि बद्दी पुलिस ने जागृति अभियान की शुरुआत अक्तूबर 2021 में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा भिन्न -भिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक एवं सशक्तिकरण के लिए की थी। किसी अभियान में अभी तक बद्दी पुलिस अपनी अलग-अलग टीमों के माध्यम से लगभग 30000 महिलाओं छात्राओं को जागरूक कर चुकी है और इसी जागृति अभियान के लिए बद्दी पुलिस को राष्ट्रीय स्कोच पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और महिलाओं के सम्मान व कानून के बारे में जानकारी देता रहेगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी पुलिस के इस जागृति अभियान की सराहना दी । वही एक साल पूरा होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि बद्दी पुलिस महिलाओं को लेकर बड़ा ही अच्छा कार्य कर रही है और इस कार्य को उन्हें निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए।
  • नवरात्रो में बददी की सब्जी मंडी में की माता की मूर्ति विराजमान

    नवरात्रो में बददी की सब्जी मंडी में की माता की मूर्ति विराजमान

    51 कलश से बददी में निकाली कलश यात्रा
    बददी/सचिन बैंसल :बद्दी के न्यू सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई ।इस अवसर पर बद्दी में कलश यात्रा भी निकाली गई  ।जिसमें माता बहनों ने 51 कलश सिर पर उठाकर सब्जी मंडी से बद्दी की प्राचीन बाउड़ी पर गए और वहां से जल भरकर साईं रोड से होते हुए सब्जी मंडी पहुंचे। जहां विधिवत रूप से मां की पूजा अर्चना के बाद मूर्ति स्थापित की गई ।सब्जी विक्रेता कृष्णा ने बताया कि नवरात्रों में हर वर्ष की तरह माता की मूर्ति सब्जी मंडी में विराजमान की जाती है और लगातार नो दिन तक सुबह शाम माता की पूजा अर्चना की जाएगी और रोजाना शाम को माता का गुणगान किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि दशहरे वाले दिन माता की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा और उस रात माही रोपड़ वाले माता का जागरण करेंगे उसके पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कृष्णा भगत, उपेंद्र, जुगल ,रमेश, दिनेश, भारती ,राजेश, कुलदीप, हरिप्रसाद, पाला ,जितेंद्र भगत और केरु मौजूद रहे।
  • लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कसे शिकंजा सरकार 

    लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कसे शिकंजा सरकार 

    प्रदेश की छवि  खराब  करने वालों के खिलाफ हो कड़ी करवाई: चिरंजीव ठाकुर

    फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज ने औषधि विभाग की सराहना की

    बद्दी (सचिन बैंसल)। एशिया में फार्मा का हब कहे जाने वाली  बददी मे फूड लाइसेंस की आड़ में नकली दवा बनाने  के जो मामले  सामने आए है, उससे एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र की छवि खराब करने की मनसा जग जाहिर हुई है।  इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने कहा की पिछले एक महीने में यह दूसरा मामला सामने आया है, औषधि विभाग ने पूरी पारदर्शिता के साथ कारवाई करते हुए इन मामलों को सामने लाया है, जिसके लिए वह औषधि विभाग के राज्य निदेशक नवनीत मारवाह और उनकी पूरी टीम की कार्यवाही सराहनी है और उम्मीद करते हैं की नकली दवाइयों का धंधा करने वालो के खिलाफ यह अभियान निरंतर चलता रहे।

     फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के राज्याध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि इस तरह के गंभीर मसलों पर कड़ी से कड़ी कारवाई अमल में लानी चाहिए, जिसके लिए औद्योगिक संगठन विभाग को अपना पूर्ण सहयोग देगा। ठाकुर ने कहा की जल्दी ही प्रिंटिंग पैकेजिंग वालो के साथ बैठकर इस तरह के गंभीर मामलों पर चर्चा की जाएगी, ताकि आने वाले समय में इस तरह के मामलों को रोका जा सके। राज्य उपाध्यक्ष योगराज सिंह छोक्कर ने कहा की जिस किसी के पास भी इस तरह की जानकारी हो तो वह तथ्यों के साथ संगठन को या विभाग को दे ताकि लोगो के जीवन के  साथ खेलने वालो को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।  

    प्रदेश फार्मा संयोजक मृणाल यादव ने प्रिंटिंग मैटेरियल बनाने वालो से आग्रह किया की वो इस तरह के मामलों को गंभीरता से ले और अपने निजी फायदे के लिए जनता के साथ हो रहे खिलवाड़ मे भागीदारी न बने। प्रिंटिंग मैटेरियल छापने से पहले पूर्ण रूप से जांच पड़ताल कर ले वहीं प्रदेश महासचिव राम कृष्ण शर्मा एवम देवेंद्र सिंह राणा ने कहा की इस तरह के संगीन मामलों को देखते हुए फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को अपनी सक्रियता बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह का गोरख धंधा करने वालों का पर्दाफाश हो सके।  वरिष्ठ सदस्य वी.के उप्पल एवम रमेश दुबे ने कहा की कच्चा मॉल सप्लाई करने वालो को भी इस तरह के मामलों में सचेत रहना चाहिए की किसी को भी बिना ड्रग लाइसेंस के कच्चा मॉल न दे ताकि कोई भी उसका दुरूपयोग न कर सके।

  • Malaika Arora ने Arjun Kapoor से कर ली सगाई? लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस ने…

    Malaika Arora ने Arjun Kapoor से कर ली सगाई? लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस ने…

    नई दिल्लीः Malaika Arora अब अपने से 12 साल छोटे एक्टर, Arjun Kapoor को डेट कर रही हैं। जहां शुरू में दोनों चुपचाप डेट कर रहे थे, अब अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन हैं और पब्लिक में भी साथ में नजर आते हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिससे फैन्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी अर्जुन कपूर के साथ सगाई हो चुकी है। मलाइका इस वीडियो में अपनी रंग फिंगर पर एक बड़ी सी डायमंड अंगूठी को फ्लॉन्ट कर रही हैं जो वो आमतौर पर शायद नहीं पहनती हैं।

    मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन हैं और उनके परिवार और दोस्तों के साथ-साथ फैन्स को भी उनके रिलेशनशिप के बारे में पता है। दोनों एक साथ छुट्टियां मनाते हैं, पार्टियों में जाते हैं और एक दूसरे के घरों पर भी स्पॉट हुए हैं। अब, ऐसा लग रहा है कि ये स्टार कपल शादी के लिए तैयार है और दोनों ने सगाई भी कर ली है। मलाइका के हाथ में एक बड़ी डायमंड रिंग देखी गई है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनका सेल्फी कैमरा ऑन है और वो हैट लगाकर धूप में पोज कर रही हैं। मलाइका ने अपना बायां हाथ कैमरे के सामने रखा हुआ है जिसमें रिंग फिंगर में एक बड़े डायमंड वाली अंगूठी नजर आ रही है। बता दें कि ये एक थ्रोबैक वीडियो और इसलिए ऐसा भी हो सकता है कि अर्जुन और मलाइका ने सगाई न की हो।

  • ज्योति किरण निर्मला निकेतन में  लगा दंत जांच शिविर

    ज्योति किरण निर्मला निकेतन में  लगा दंत जांच शिविर

    दो दर्जन बच्चों के दांत पाए गए खराब
    बददी/सचिन बैंसल : पी एंड जी जिलेट उद्योग ने  भोजिया डेंडल कालेज की मद्द से ज्योति किरण निर्मला निकेतन में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें स्कूल में पढऩे वाले 90 बच्चों और उनके अभिभावकों की दांतों की जांच की गई। जांच में 40 छात्र ऐसे पाए गए जो कभी भी अपनी जीभ साफ नहीं करते थे। इसके अलावा दर्जन छात्रों के दांत में कीड़े लगे पाए गए। जिनके ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने अस्पताल में जाने को कहा गया। 
    ज्योति किरण निर्मला निकेतन के निदेशक मिस मैरी और कोडिनेटर मिस सुमित्रा ने बताया कि डेंटल कालेज के डॉ. अभिजीत अवस्थी और डॉ. कुलदीप कौर ने शिविर में छात्रों और उनके अभिभावकों की जांच की। चिकित्सकों ने  चिकित्सकों ने बच्चों के दांतों को साफ सुथरा रखने के लिए सुझाव दिए, तथा उनको सुबह शाम ब्रश करने के लिए ।  प्रोत्साहित किया जिलेट कंपनी के सुजीत यादव के नेतृत्व मेे विजय, देव, सुरेश, सरवन, स्नेहलता और ममता ने शिविर को सफल  बनाने में सहयोग किया। 
  • बद्दी में टीवी उन्मूलन अभियान का एसएमओ ने किया शुभारंभ

    बद्दी में टीवी उन्मूलन अभियान का एसएमओ ने किया शुभारंभ

    टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर टीमों का गठन किया
    बददी/सचिन बैंसल:  बीबीएन में टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है। इन टीमों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बाल रक्षा भारत को जोड़ा गया  है। बाल रक्षा भारत  की ओर से नालागढ़ और बद्दी अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सहयोग किया जा रहा है। 
    यह सभी टीमें लोगों से टीबी से संबंधित जानकारी लेंगी और टीबी रोगियों का पता लगाएगी। लंबी खांसी और बलगम की शिकायत होने पर रोगियों की संबंधित अस्पताल में जांच की जाएगी। वहीं लोगंो को स्वयं जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। सरकार ने टीबी मुक्त करने के लिए 2024 को लक्ष्य  रखा गया है। इस लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शुरूात की है। अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
    वहीं इससे क्षय रोगियों का भी पता लग जाएगा। इसके साथ एक्टिव केस की भी जानकारी मिल जाएगी। 
    समाजिक संस्था बाल रक्षा भारत को सदस्यों को इस अभियान के लिए प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी मुक्त रस्तोगी और बद्दी  में एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने संस्था की ओर से शुरू किए गए अभियान का शुभारंभ किया।  प्रचार प्रसार सामग्री के वितरण से जागरूक करने तथा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य भी बताए। बाल रक्षा भारत संस्था के संचालक अनूप निर्मोही, जसंवत सिंह, खेमपाल, समाज सेवी दिनेश चंद, सचिन, बिंदिया, किरण चड्ढा  ने बताया कि यह संस्था पिछले सात वर्ष से बीबीएन में कार्य कर रही है। वर्तमान में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य परिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने का कार्य कर रही है।
  • नालागढ़ में मुख्यमंत्री ने किया लगभग 83 करोड़ रुपये लागत से विकासात्मक परियोजनाओं  लोकार्पण और शिलान्यास

    नालागढ़ में मुख्यमंत्री ने किया लगभग 83 करोड़ रुपये लागत से विकासात्मक परियोजनाओं  लोकार्पण और शिलान्यास

    मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में किया जनसभा को संबोधित, काँगेस नेतृत्वहीन पार्टी है – जयराम ठाकुर
    नालागढ़/सचिन बैंसल: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नालागढ़ में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने नालागढ़ क्षेत्र के लिए लगभग 83 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
    जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के जन-जन के सहयोग, नेतृत्व की दूरदर्शिता तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम से ही आज हिमाचल विकास के विभिन्न मानकों पर देश में अव्वल है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोहों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विकास में पूर्ण सहयोग के लिए प्रदेश के जन-जन का आभर व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को हिमाचल के विकास के संघर्ष की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 वर्षों की अपनी यात्रा में प्रदेश ने विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय वर्ष 1948 में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं और वर्तमान में राज्य में लगभग 40,000 किलोमीटर लम्बी सड़कें विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रदेश में औद्योगिकीकरण को गति प्रदान की और उनके द्वारा प्रदत्त औद्योगिक पैकेज ने सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र को श्रेष्ठ औद्योगिक क्षेत्र बनाया तथा बीबीएन क्षेत्र आज एशिया का सर्वश्रेष्ठ दवा हब है।  
    उन्होंने कहा कि हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना इत्यादि अनेक योजनाओं से जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में काफी वृद्धि की गई है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया और अब इसे घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर वर्तमान राज्य सरकार द्वारा 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है, जबकि पिछली सरकार ने मात्र 400 करोड़ रुपये की राशि व्यय की थी।    
    उन्होंने तदोपरांत नालागढ़ से दून विधानसभा क्षेत्र के हाड़ा कुण्डी खोल बेली एवं अन्य गांवों के लिए 3.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ा के खेड़ा निचला, खेड़ा घराट एवं अन्य गांवों के लिए 2.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जलापूर्ति योजना, नालागढ़ तहसील में 85.30 लाख रुपये से जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ जलापूर्ति योजना खेड़ा चक के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य, ग्राम पंचायत बघेरी के टिक्करी गांव में 88.52 लाख रुपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधार कार्य, नालागढ़ तहसील में आंशिक रूप से कवर भीनी की जोहड़ी, बन्नी तथा आसपास के गांवों के समूह के लिए 1.92 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना के स्तरोन्नयन कार्य, नालागढ़ तहसील में 1.15 करोड़ रुपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना छरोली ब्राह्मणा के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य तथा नालागढ़ तहसील में 2.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना कंगनवाल एवं ढांग उपरली का लोकार्पण किया।
    मुख्यमन्त्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्रामा सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में ही 45.59 लाख रुपये की लागत से निर्मित डायलीसिस सेंटर तथा नन्ड में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया।
    उन्होंने नालागढ़ से दून विधानसभा क्षेत्र के तहत बूरांवाला (बरोटीवाला) में 10.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज भवन का लोकार्पण भी किया।
    मुख्यमन्त्री ने नालागढ़ तहसील में खेड़ा खड्ड पर खेड़ निचला घराट से खेड़ा डाडी, कानिया तक 55 लाख रुपये से निर्मित आरसीसी पुल, निहला पलासड़ा में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नए भवन, सनेड़ गांव में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के 15.70 करोड़ रुपये से निर्मित 66/11 केवी विद्युत उप केन्द्र तथा रामशहर में 33 लाख रुपये से निर्मित विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता कार्यालय का लोकार्पण भी किया।
    जय राम ठाकुर ने नालागढ़ तहसील में 31.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत संवर्धन कार्य, नालागढ़ तहसील में ही 5.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत संवर्धन कार्य, नालागढ़ तहसील में 2.33 करोड़ रुपये की लागत से टयूबवैलों के लिए विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत संवर्धन कार्य तथा 1.26 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश विद्युत बोर्ड के मझौली स्थित विद्युत उप केन्द्र का नवीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य की आधारशिला भी रखी।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज दिशाहीन एवं नेतृत्व विहीन है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा कर रही है वहीं दूसरी ओर पूरे देश में कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा है। आज कांग्रेस की सोच भी दिवालिया हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर के बाद हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा।
    उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर सहानूभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
    नालागढ़ के विधायक लखविन्द्र राणा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित बनाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी का जीवन सरल बना है।
    नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं रखी है और वर्तमान में नालागढ़ क्षेत्र विकास का आदर्श बन कर उभरा है।
    दून के विधायक परमजीत ंिसंह पम्मी, जोगेन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भरतीय, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, नालागढ़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, जिला परिषद सदस्य राहुल शर्मा, नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष रीना शर्मा, अन्य पार्षद, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रिचा वर्मा, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
  • राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला में अध्यापकों के पद खाली

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला में अध्यापकों के पद खाली

    बददी/सचिन बैंसल : ग्राम पंचायत गोयला के अंतर्गत वार्ड नंबर 6 शेरला में राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला में जे.बी.टी की पोस्ट 2 साल से खाली है। राजकीय माध्यमिक पाठशाला शेरला में शास्त्री पद 5 सालों से खाली है वहीं टीजीटी आर्ट्स की भी पोस्ट चली है खाली। यह विद्यालय शिक्षा ब्लॉक पट्टा महलों के अंतर्गत आता है । ग्राम अंबोटा में आम सभा का आयोजन एस.एम.सी प्रधान दीपराम की अध्यक्षता में किया गया। सभी ग्राम वासियों ने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता जताई ।
    उन्होने कहा कि एक ओर जहां जीपीएस शेरला में जे.बी.टी सेंटर ढकरयाणा के अंतर्गत आता है। पोस्ट 2 सालों से खाली चली है। दूसरी और राजकीय माध्यमिक पाठशाला शेरला में भी शास्त्री पद की पोस्ट 5 सालों से खाली चली है और टीजीटी आर्ट्स की पोस्ट खाली चली है। माध्यमिक व प्राइमरी स्कूलों में एक-एक अध्यापक है केवल । लोगों का कहना है कि वह अकेला टीचर भी ऑफिशियल काम देखें या बच्चे की पढ़ाई करें यह सोचने वाली बात है । ग्रामीणों ने बताया कि  बता दें कि गांव में 99 फीसदी आबादी हरिजन बस्ती है। अभिभावकों एसएमसी प्रधान दीप राम, श्रवण कुमार सहगल, कर्म सिंह, भगतराम,निंजू ,अमरचंद,कांता देवी,रामलाल,शिवलाल ने डिप्टी डायरेक्टर के माध्यम से सरकार से पद भरने की गुहार लगाई है ताकि बच्चों के भविष्य बन सके।
  • मशहूर कमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

    मशहूर कमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

    मुंबई। काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे।  मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। जिनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिनका आज निधन हो गया है। राजू को 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • माता पिता नाबालिको को न दे गाड़ी की चाबी : थाना प्रभारी

    माता पिता नाबालिको को न दे गाड़ी की चाबी : थाना प्रभारी

    एन.एच पर  जाम लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे पुलिस : सुरेंद्र शर्मा
    बददी/सचिन बैंसल: रोड सेफ्टी क्लब बददी ने मानपुरा पुलिस, जन प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की यातायात समस्याओं पर चर्चा की। मानपुरा पुलिस थाने परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रोड सेफटी क्लब बददी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की जबकि थाना प्रभारी महेंद्र सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष और लोदीमाजरा के उद्योगपति अशोक राणा ने राष्ट्रीय राज मार्ग मानपुरा पर लगने वाले जाम पर चिंता जताते  हुए कहा कि मानपुरा से बददी तक जितना समय लगता है उससे कहीं कम बददी से चंडीगढ़ को लगता है। मार्ग पर जाम के दौरान चार चार लाईन एक साथ लग जाती है। ऐसे में पुलिस का वाहन भी जाम वाले स्थान तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि  पुलिस वाहन की बजाए दुपहिया वाहन से घटना स्थल तक पहुंचे और जो लोग लाईन तोड़ कर दूसरी लाइन लगाते हुए उनके चालान काटे जाएं। जिससे जाम की स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।
    फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री दबणी इकाई के संयोजक सुधीर सुमन ने कहा औद्योगिक क्षेत्र के दबनी में स्थित कंपनियों में कामगार की छुट्टी के दौरान पुलिस की गश्त लगाई जाए। इस दौरान कुछ लोग सडक में खड़े होते है जो कामगार के साथ छीना छपड़ी कर मोबाइल और पर्स छीनते है पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। थाना प्रभारी ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। बीडीसी सदस्य मानपुरा सुरेंद्र सैणी ने बताया कि राष्ट्रीय मार्ग पर बसों के बीच में खड़ा होने से जाम अधिक लग रहा है। जितनी देर तक सवारी उतरी और चढ़ती है उतनी देर में लंबी लाइन लग जाती है।  पुलिस को चाहिए के बस का ठहराव सडक के हट कर हो जिससे एनएच पर वाहन चलते रहे। पुलिस ने एनएचएआई और निजी बस संचालकों के साथ जल्द बैठक करने का आश्वासन दिया। पूर्व उपप्रधान बलजीत नेगी ने कहा कि स्कूली बच्चे बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन चलाते है।
    ऐसे बच्चों को थाने में बुलाया जाए और उनके वाहन उनके परिजनों के सामने लौटाया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यातायात पुलिस स्कूलों में जाकर भी बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे।  हिमालया एनजीओ के संयोजक आर.एस राणा ने कहा कि जल्द ही सभी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। रोड सेफटी क्लब के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, उपप्रधान चिंतन कुमार और कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि पुलिस राष्ट्रीय मार्ग पर जहां पर जाम अधिक लगता है वहां पर पुलिस कर्मी लगाएं और बिना वजह से जाम लगाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करे।
    बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट और कान पर मोबाइल लगा कर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करे। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा पुलिस समय समय पर नाके लगा कर बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट और मोबाइल  सुनते हुए गाड़ी चलाने वालों के चालान करती है। उन्होंने टेंंपू यूनियन के सदस्यों से कहा कि सडक पर गाड़ी पार्क न करें। बिना  हेल्टमेंट के व न घूमे तथा नशे की हालत में भी गाड़ी न चलाए। इस मौके पर ज्ञान चंद उपप्रधान मानपुरा, बीडीसी सुरेंद्र सैनी, अशोक राणा, सुधीर सुमन, अंकुश नेगी, बलजीत नेगी, चिंतन कुमार, राम दयाल, कृष्ण, अमनदीप, संजू, चमन, दिनेश, भीम सिंह, पोलाराम, विक्रम कौशिक, सिंकदर कुमार, प्रदीप कुमार,  एसआई कृष्ण चंद, रतन लाल, एएसआई बलबीर सिंह, निर्मल सिंह, पवन, दर्शन सिंह, अनिल, तेजा सिंह, कुलदीप राणा, कपिल, क्लब के सचिव चिंतन कुमार, ऋषि भारद्वाज, राम दयाल, शिव कुमार, संजीव ठाकुर, समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सदन को बताया कि दो दशक बाद रोड सेफटी कलब पंजीकृत हुआ है जो कि सभी लोगों के सहयोग से संभव हुआ है।