बद्दी में टीवी उन्मूलन अभियान का एसएमओ ने किया शुभारंभ

टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर टीमों का गठन किया
बददी/सचिन बैंसल:  बीबीएन में टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है। इन टीमों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बाल रक्षा भारत को जोड़ा गया  है। बाल रक्षा भारत  की ओर से नालागढ़ और बद्दी अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सहयोग किया जा रहा है। 
यह सभी टीमें लोगों से टीबी से संबंधित जानकारी लेंगी और टीबी रोगियों का पता लगाएगी। लंबी खांसी और बलगम की शिकायत होने पर रोगियों की संबंधित अस्पताल में जांच की जाएगी। वहीं लोगंो को स्वयं जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। सरकार ने टीबी मुक्त करने के लिए 2024 को लक्ष्य  रखा गया है। इस लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शुरूात की है। अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
वहीं इससे क्षय रोगियों का भी पता लग जाएगा। इसके साथ एक्टिव केस की भी जानकारी मिल जाएगी। 
समाजिक संस्था बाल रक्षा भारत को सदस्यों को इस अभियान के लिए प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी मुक्त रस्तोगी और बद्दी  में एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने संस्था की ओर से शुरू किए गए अभियान का शुभारंभ किया।  प्रचार प्रसार सामग्री के वितरण से जागरूक करने तथा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य भी बताए। बाल रक्षा भारत संस्था के संचालक अनूप निर्मोही, जसंवत सिंह, खेमपाल, समाज सेवी दिनेश चंद, सचिन, बिंदिया, किरण चड्ढा  ने बताया कि यह संस्था पिछले सात वर्ष से बीबीएन में कार्य कर रही है। वर्तमान में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य परिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने का कार्य कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *