Category: Entertainment

  • बद्दी विवि ने वर्ष 2022 का प्रोसपेक्टस किया जारी

    बद्दी विवि ने वर्ष 2022 का प्रोसपेक्टस किया जारी

    विवि ने किया अध्यापक मिलन कार्यक्रम का आयोजन

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी विवि की ओर से अध्यापक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 2022 का प्रोसपेक्टस का भी  जारी किया। 
    अध्यापक मिलन में बद्दी, पिंजौर, कालका, परवाणू, नालागढ़ के स्कूल के अध्यापक और जन प्रतिनिधि शामिल हुए। बद्दी विवि के  रिसर्च एवं डेवेलेपमेंट के डीन डॉ. रवनीश मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि बद्दी विवि का एकडेमिक एडोप्शन कार्यक्रम हिमाचल में पहले स्थान पर रहा है। जिसमें मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने पर शत प्रतिशत नौकरी मिली है। 

    उन्होंने कहा कि बद्दी विवि से पढने वाले छात्र भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने सेवाएं दे रहे है। काफी विद्यार्थियों ने भिन्न भिन्न क्षेत्रों उपलब्धियां प्राप्त करके बद्दी विवि का नाम चमकाया है। इस मौके पर डॉ. अरूण कांत पनोली, राजनदीप, विशाली गौतम, गुंजन शर्मा, देवेंद्र ुकमार, मैनपाल और राजेश समेत अध्यापक व जन प्रतिनिधि शामिल हुए।

  • बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष ने डॉ. लाल लैबपेथ का किया शुभारंभ

    बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष ने डॉ. लाल लैबपेथ का किया शुभारंभ

    बददी/सचिन बैंसल: बरोटीवाला  की सीमा पर मंडावाला  में खुली डॉ. लाल लैब  पेथ का बिरला टैक्टाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर  उन्होंने कहा कि प्रयोग शाला में लिए जाने वाले सैंपल की जांच में गुणवत्ता  होनी चाहिए। उन्होंने प्रयोगशाला की संचालिका प्रीतपाल को आश्वाशन दिया कि उनकी कंपनी के कामगार गुणवत्ता होगी तो उनकी कंपनी के सभी कामगार यहां पर अपने रूटीन के टैस्ट कराएंगे। प्रीतपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी लैब गुणवत्ता के लिए विश्व स्तरीय है और उनका प्रयास रहेगा कि वह अपने सैंपल की गुणवत्ता को बरकार रखेंगी। उन्होंने मुख्य अतिथि का अपना कीमती समय देने के लिए अभार जताया। 

    लाज मोटर के एमडी राम कौशल, सहायक निदेशक देवव्रत यादव, शाखा प्रबंधक अलोक कुमार रंजन, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, विश्वजीत कुमार, लाज इंस्योरेंस से अनुसुईया, एसएन वीए ग्रुप से परमवीर चौहान, भारतीय मजदूर संघ के राज्य उद्योग प्रबारी मेला राम चंदेल, राकेश यादव, कुलबीर जमवाल, विकास जमवाल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • अब फायर स्टेशन भी होगा तमाम सुविधाओं से लैस: राजेंद्र गुलेरिया

    अब फायर स्टेशन भी होगा तमाम सुविधाओं से लैस: राजेंद्र गुलेरिया

    बीबीएनआईए ने सौंपा अग्रिशमन विभाग को फर्नीचर के लिए चैक

    सीईओ के माध्यम से सरकार को भेजा

    बददी/सचिन बैंसल: नवनिर्मित फायर स्टेशन बददी में आधारभूत ढांचा सशक्त करने का बीड़ा बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने उठाया है। बीबीएन उद्योग संघ ने मोरपैन लैब व वर्धमान समूह के साथ मिलकर शनिवार को 2 लाख पैंतीस हजार रुपये का चैक फायर विभाग को सौंपा है। इस पैसे से बददी के नवनिर्मित फायर स्टेशन में फर्नीचर की आपूर्ति होगी वहीं जरुरी सुविधाएं भी मुहैया होगी। बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी के नेतृत्व में यह चैक बीबीएनडीए के अतिरिक्त सीईओ नरेंद्र आहलुवालिया को सौंपा। यह राशि प्रदेश कमांडेट आफिस को दिया जाएगा और वहां से आवश्यक फर्नीचर फिक्चर आएगा जो कि बददी फायर स्टेेशन को दिया जाएगा।

    फायर आफिस कुलदीप सिंह ठाकुर ने इस पुनीत कार्य के लिए बीबीएन उद्योग संघ, मोरपैल लैब व वर्धमान समूह का आभार जताया है। उन्होने कहा कि समस्त फायर स्टाफ फायर सीजन में मुस्तैदी से दिन रात कार्य कर रहा है और सरकार ने उनको नया दफतर तो दे दिया था लेकिन यहां पर आवश्यक सुविधाओं की कमी थी जिसको अब बीबीएनआईए ने पूरा कर दिया। अतिरिक्त सीईओ बीबीएनडीए नरेंद्र आहलुवालिया ने उद्यमियों से आहवान किया कि सभी उद्योगों को सीएसआर के तहत ऐसे प्रोजेक्टों के लिए आगे आना चाहिए।

    उन्होने बताया कि बीबीएनडीए ने अग्रिशमन विभाग को नया फायर बिग्रेड गाडी खरीदने के लिए राशि दे दी है आशा है वो गाडी शीघ्र ही विभाग के पास पहुंच जाएगी। बीबीएनडीए का प्रयास है कि गर्मियों में आग बुझाने के लिए साधन संसाधनों की कमी न आए इसलिए विभाग ने एक गाडी स्वीकृत की थी। इस अवसर पर बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग पुरी, दिनेश जैन, राजीव सत्या, मोरपैन लैब से डीजीएम विकास ठाकुर,निखिल आहलुवालिया, मोहित भागर्व वर्धमान, मुनीष तिवारी, फायर आफिसर कुलदीप सिंह ठाकुर व शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट से निदेशक अशोक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    कैपशन-बीबीएनडीए के डिप्टी सीईओ को फायर स्टेशन बददी के साधनों को सशक्त करने के लिए चैक सौंपते बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, विकास ठाकुर व अन्य पदाधिकारी।

  • ड्रग्स केस: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन को NCB ने दी क्लीन चिट

    ड्रग्स केस: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन को NCB ने दी क्लीन चिट

    मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाई-प्रोफाइल मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ‘क्लीन चिट’ दे दी है. आर्यन खान को पिछले साल मुंबई में एक क्रूज पर छापेमारी के दौरान एनसीबी ने कई अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था और ड्रग्स बरामद करने का दावा किया था. कई सप्ताह तक जेल में बंद रहने के बाद आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिली थी.

    ड्रग-ऑन-क्रूज मामले में एनसीबी ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की,जिसमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आरोपी नहीं बनाया गया है. एनसीबी के डीडीजी (ऑपरेशंस) संजय कुमार सिंह के एक बयान में कहा गया है कि आर्यन और मोहक को छोड़कर सभी आरोपियों के पास से नशीले पदार्थ पाए गए. एनसीबी अधिकारी के बयान में कहा गया है कि 14 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. बाकी6 लोगों के खिलाफ सबूतों के अभाव में शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है.

  • 67 की उम्र में मशहूर एक्टर का निधन, रणवीर सिंह सहित कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

    67 की उम्र में मशहूर एक्टर का निधन, रणवीर सिंह सहित कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

    न्यूयार्क : हॉलीवुड स्टार रे लिओटा का 67 की उम्र में निधन हो गया है। उनके यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस काफी हैरान हैं, वहीं हॉलीवुड के तमाम सितारे भी सदमें में हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के एक्टर्स भी रे लिओटा के निधन से काफी दुखी हैं। ऐसे में हॉलीवुड के कई सितारों समेत बॉलीवुड के भी कई एक्टर्स ने रे लिओटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान रे लिओटा को नमन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। प्रियंका ने एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने एक्टर रे लिओटा की एक फोटो शेयर की थी। तस्वीर में उनके जीवन काल का समय मेंशन किया गया- 1954 से 2022 तक। इसी के साथ ही प्रियंका ने टूटे हुए दिल वाला इमोजी भी तस्वीर के साथ शेयर किया।

    वहीं रणवीर सिंह ने भी हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा को श्रद्धांजलि दी। रणवीर ने भी अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दिग्गज हॉलीवुड कलाकार के लिए एक पोस्ट किया था। पोस्ट में रणवीर ने भी प्रियंका की तरह ही रे की एक तस्वीर स्टोरी में शेयर की। रणवीर सिंह ने एक्टर रे की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो अपने इंस्टा स्टोरी से शेयर की। तस्वीर में उन्होंने भी रे लिओटा के जीवन काल का समय मेंशन किया और दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया।

    इसके अलावा जेनिफर लोपेज ने भी रे को श्रद्धांजलि अर्पित की। जेनिफर लोपेज ने तो एक्टर की ढेरों तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा, तो वहीं रेन रेनॉल्ड्स ने भी अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट किया। इमोशनल कर देने वाले इस पोस्ट में एक्टर ने रे के लिए लिखा-फनी ग्रंपी और चार्मिंग।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोमिनिकन गणराज्य में उन्होंने आखिरी सांस ली। खबरों के मुताबिक एक्टर यहां अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि एक्टर इस दौरान नींद की छपकी ले रहे थे. ऐसे में नींद में ही उनकी मौत हो गई। खबरों की मानें तो जेनिफर एलन ने बताया कि लिओटा ‘डेंजरस वॉटर्स’ की शूटिंग कर रहे थे। तभी नींद के दौरान उनकी मौत हो गई।

  • बददी के पत्रकार को वार्ड 9 निवासी ने दी जान से मारने की धमकी

    बददी के पत्रकार को वार्ड 9 निवासी ने दी जान से मारने की धमकी

    घरों में अवैध दुकानें बनाकर नियम तोडने की छापी थी खबर

    नगर परिषद व हिमुडा की लचर कार्यप्रणाली से हो रहा गोरखधंधा

    बददी/सचिन बैंसल: बददी के एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को अवैध कार्य करने वाले व्यक्ति ने धमकाया वहीं उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी  है। पत्रकार की गलती सिर्फ इतनी है कि उसने बुधवार को हाऊसिंग बोर्ड एक , दो व तीन में घरों में बनी अवैध दुकानों का मसला प्रमुखता से उठाया था। गौरतलब है कि हाऊसिंग कालोनियों में लोगों ने अपने घरों में ही दर्जनों दुकानें बना ली है जिससे जहां ट्रैफिक में बाधा पडती है वहीं घरेलू बिजली का भी व्यावसायिक प्रयोग होता है। 

    खबर प्रसारित होने के बाद उपरोक्त व्यक्ति अपने पुत्र के साथ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के चक्कां रोड स्थित समाचार पत्र के कार्यालय में पहुंचा और पूछा कि आपने मेरे मकानों व घरेलू परिसरों की फोटो क्यों खींची। जब नगर परिषद व हिमुडा को कोई आपत्ति नहीं है तो आप क्यों इस मामले को उठा रहे हो। इसके बाद पत्रकार ने पुलिस स्टेशन बददी में पूरे मामले की शिकायत दी और बददी के तमाम मीडीया कर्मी भी उनके साथ रहे।

    सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि उपरोक्त व्यक्ति ने मेरे परिवार व मेरी दुकान में आने वाले ग्राहकों के सामने जहां बदतमीजी की वहीं कहा कि मैं आपको गोली मार दूंगा। अगर आपने अपनी रिपोर्टिंग बंद नहीं की तो आपको बक्शा नहीं जाएगा और आपके साथ बहुत बुरा होगा। एक दर्जन से ज्यादा मीडीया कर्मियों ने पुलिस थाना प्रभारी बददी दयराम ठाकुर को दिए ज्ञापन में कहा हैए कि इस मामले में आरोपी के विरुद्व कडी कार्यवाही की जाए अन्यथा प्रेस संगठन संघर्ष करने व धरना देने पर मजबूर हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी दयाराम ने कहा कि हमारे पास शिकायत आई है और हम आवश्यक कार्यवाही कर रहे हैं। इस अवसर पर हाऊसिंग बोर्ड फलेटस के सदस्य कुलवीर आर्य व हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा श्रीकांत शर्मा सहित विभिन्न प्रेस संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • सुविधा एपलाईंसिस कंपनी में लगा रक्त शिविर

    सुविधा एपलाईंसिस कंपनी में लगा रक्त शिविर

    बड़े भाई ने किया शिविर का उद्घाटन और छोटा भाई बना पहला रक्तदाता

    सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत ने लगाया रक्तदान शिविर

    बददी/सचिन बैंसल: भुड्ड- मोरपिन रोड पर स्थित सुविधा एपलाईंसिंस कंपनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सहायक निदेशक देवव्रत यादव की ओर से रक्तदान शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक महेश कौशल ने रक्त दान शिविर का शुभारंभ किया और उनके छोटे भाई लाज मोटर्स के एमडी रमन कौशल ने प्रथम डोनर के रूप में रक्तदान किया। रमन कौशल ने 19वीं रक्तदान किया। दीपक कुमार ने 15वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा अजय, सूरजभान, विशाल ठाकुर, नरायण सिंह समेत 70 लोगों ने रक्तदान किया।

    कंपनी के हाल में आयोजित रक्तदान शिविर में भटोली कलां स्थित मल्होत्रा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। अस्पताल के एमडी मुकेश मल्होत्रा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जिन लोगों ने दान किया है वह देश व समाज के लिए  भलाई के बहुत बड़ा काम कर रहे है। उन्होंने उनकी तुलना हीरो से की है। इतने कम समय में शिविर का आयोजन करने के लिए उन्होंने देवव्रत यादव  और कंपनी के प्रबंधक धीरज जी शैठी को बधाई दी। 

    कंपनी के प्रंबधक धीरज जी शैठी ने कहा कि उनकी कंपनी में यह पुण्य कार्य के लिए मौका मिला वह भविष्य में भी इस तरह से सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ कर भाग लेंगे। शिविर के मुख्य अतिथि महेश कौशल ने कहा कि बीबीएन में लगे उद्योग जहां लोगो ंको रोजगार मुहैया करा रहे है वहीं लोगों की भलाई के लिए काम में जुटे है। अपनी व्यस्त दिनचर्या से इस पुनीत कार्य के लिए समय निकालने के लिए उन्होंने कंपनी संचालकों का अभार जताया।  शिविर के आयोजक देवव्रत यादव ने कहा कि क्षेत्र के रोगियों के लिए खून की कमी न रहे और लोगों को खून के लिए चंडीगढ़ व बाहरी राज्यो में भटकना पड़े।

    इसके लिए उन्होंने कम समय में ही शिविर लगा दिया लेकिन जिस तरह से रक्तदान करने वाले युवा आगे आए है वह काबिलेतारिफ है। रक्तदान देने वाले सभी  रक्तदाताओं के लिए फल व दूध का प्रबंध कंपनी की ओर से किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय ईएसआईसी पैरामेडिकल एंपलाईज यूनियन के उपाध्यक्ष सुदीप कुमार, ईएसआईसी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजभान, हेमराज राणा, लाल लैबपेथ की एमडी प्रीत पाल. डॉ. धीरज, वरिष्ठ तकनीशियन डॉ. हरबंस सिंह समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • फिल्म जगत से बुरी खबरः इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

    फिल्म जगत से बुरी खबरः इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

    नई दिल्ली। सिनेमा इंडस्ट्री से पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। अब खबर है कि बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। 21 वर्षीय एक्ट्रेस का शव पुलिस को उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया और एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर से बंगाली इंडस्ट्री सकते में आ गई है। बिदिशा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस थी और साथ ही अच्छी मॉडल भी थी। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके परिवार वाले पहुंच गए हैं और पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

    बिदिशा डे मजूमदार नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं। बीते दिन पुलिस को उनके फ्लैट में पंखे से उनका शव लटका हुआ मिला। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच में मालूम हुआ है कि एक्ट्रेस कुछ महीने पहले ही नगर बाजार में रहने के लिए आई थीं। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शव के पास पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बिदिशा ने अपने आप को कैंसर से ग्रसित और परेशान बताया है। जबकि एक्ट्रेस के करीबी दोस्तों का कहना है कि बिदिशा का बॉयफ्रेंड उन्हें धोखा दे रहा था। इस बात से एक्ट्रेस काफी समय से डिप्रेशन में थीं। दोस्तों की मानें तो बिदिशा के कैंसर पीड़ित होने की बाद बिल्कुल झूठी है। बता दें, बिदिशा ने अनिरबाद चटोपाध्याय की शॉर्ट फिल्म ब्हार से डेब्यू किया था।

  • अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति की फिर बढ़ी मुश्किलें….

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति की फिर बढ़ी मुश्किलें….

    मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल सामने आए कथित पोर्न रैकेट के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में राज कुंद्रा को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

    जुलाई में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में फरवरी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में शामिल आरोपी कथित तौर पर अश्लील फिल्में बना रहे थे और वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्मों में भूमिका का वादा कर लोगों को ठग रहे थे। महत्वाकांक्षी मॉडल और अभिनेताओं को फिल्मी भूमिकाएं देने का वादा किया गया था और इन अश्लील फिल्मों को करने के लिए कहा गया था।

    शूटिंग मड द्वीप या मलाड में अक्सा के पास किराए के बंगलों या अपार्टमेंट में हुई थी। शूटिंग के दौरान आरोपी अभिनेत्रियों से एक अलग स्क्रिप्ट के लिए शूट करने के लिए कहता था और उन्हें न्यूड सीन शूट करने के लिए भी कहता था। अगर किसी एक्ट्रेस ने मना किया तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई और फिर शूटिंग का खर्चा भी देने को कहा गया।

    शॉट क्लिप्स को उन एप्लिकेशन पर अपलोड किया जाएगा जो सब्सक्रिप्शन-आधारित थे और सब्सक्राइबर्स को कंटेंट देखने के लिए भुगतान करना पड़ता था और कंटेंट को देखने के लिए सब्सक्राइबर को एक निश्चित राशि का भुगतान करना होता था।

    जैसे ही मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी फिल्मों के मामले में अपनी जांच जारी रखी, उन्हें हॉटशॉट्स की संलिप्तता का पता चला। आगे की जांच से पता चला कि राज कुंद्रा की फर्म, वियान का यूके स्थित फर्म केनरिन के साथ एक समझौता था, जिसके पास हॉटशॉट्स ऐप था। फर्म का स्वामित्व ब्रिटेन में राज कुंद्रा के बहनोई के पास था। हॉटशॉट्स ऐप का इस्तेमाल अश्लील क्लिप अपलोड करने के लिए किया जाता था।

    पोर्न रैकेट मामले में राज कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के आईटी हेड रेयान थोर्प को भी गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा पिछले साल सितंबर में जमानत पर रिहा हुए थे।

  • वजन कम करने के चक्कर में मशहूर एक्ट्रेस की हुई मौत….

    वजन कम करने के चक्कर में मशहूर एक्ट्रेस की हुई मौत….

    नई दिल्ली। बीते सालों में प्लास्टिक सर्जरी का चलन खूब बढ़ा है. खूबसूरत और परफेक्ट दिखने की होड़ में अक्सर हसीनाएं सर्जरी का सहारा लेती हैं. कई सर्जरी में जान जाने का भी खतरा होता है और ऐसा ही खतरे की शिकार हुई हैं कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज. जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई एक गलती की वजह से उनका निधन हो गया है.

    कथित तौर पर कहा जा रहा है कि कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज फैट फ्री सर्जर के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं. इस सर्जी के बाद से एक्ट्रेस को कुछ बेहतर नहीं लग रहा था. शाम होते-होते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उनके फेफड़ों में पानी भरने लगा. कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस लंबे समय तक दर्द झेल नहीं पाईं और मात्र 21 की उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

    रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि चेतना राज ने अपने माता-पिता को सर्जरी के बारे में जानकारी नहीं दी थी और वह अपने दोस्तों के साथ ही अस्पताल चली गई थीं. अब चेतना के माता-पिता डॉक्टर पर लापरवाही का इल्जाम लगा रहे हैं. एक्ट्रेस के पैरेंट्स का कहना है कि डॉक्टर की गलती की वजह से उनकी बेटी की असमय मौत हो गई है. चेतना के परिवार वालों ने पास के थाने में अस्पताल कमेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

    आपको बता दें कि चेतना राज कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस अदाकारा थीं. उन्होंने नामी सीरियल ‘गीता’ और ‘दोरेसानी’ जैसे डेली सोप में अच्छा काम किया. चेतना के अचानक यूं इस दुनिया से जाने पर उनके परिवार को काफी गहरा सदमा पहुंचा है. हर कोई चेतना के निधन की खबर से दुखी है और इस बात का भी दुख है कि कैसे सर्जरी से वजन कम करने के चक्कर में एक नौजवान एक्ट्रेस ने अपनी जान गंवा दी.