वजन कम करने के चक्कर में मशहूर एक्ट्रेस की हुई मौत….

नई दिल्ली। बीते सालों में प्लास्टिक सर्जरी का चलन खूब बढ़ा है. खूबसूरत और परफेक्ट दिखने की होड़ में अक्सर हसीनाएं सर्जरी का सहारा लेती हैं. कई सर्जरी में जान जाने का भी खतरा होता है और ऐसा ही खतरे की शिकार हुई हैं कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज. जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई एक गलती की वजह से उनका निधन हो गया है.

कथित तौर पर कहा जा रहा है कि कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज फैट फ्री सर्जर के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं. इस सर्जी के बाद से एक्ट्रेस को कुछ बेहतर नहीं लग रहा था. शाम होते-होते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उनके फेफड़ों में पानी भरने लगा. कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस लंबे समय तक दर्द झेल नहीं पाईं और मात्र 21 की उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि चेतना राज ने अपने माता-पिता को सर्जरी के बारे में जानकारी नहीं दी थी और वह अपने दोस्तों के साथ ही अस्पताल चली गई थीं. अब चेतना के माता-पिता डॉक्टर पर लापरवाही का इल्जाम लगा रहे हैं. एक्ट्रेस के पैरेंट्स का कहना है कि डॉक्टर की गलती की वजह से उनकी बेटी की असमय मौत हो गई है. चेतना के परिवार वालों ने पास के थाने में अस्पताल कमेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

आपको बता दें कि चेतना राज कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस अदाकारा थीं. उन्होंने नामी सीरियल ‘गीता’ और ‘दोरेसानी’ जैसे डेली सोप में अच्छा काम किया. चेतना के अचानक यूं इस दुनिया से जाने पर उनके परिवार को काफी गहरा सदमा पहुंचा है. हर कोई चेतना के निधन की खबर से दुखी है और इस बात का भी दुख है कि कैसे सर्जरी से वजन कम करने के चक्कर में एक नौजवान एक्ट्रेस ने अपनी जान गंवा दी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *