Category: Entertainment

  • Sunil Grover की एक्टिंग के कायल हुए Bollywood के Mr Perfectionist

    Sunil Grover की एक्टिंग के कायल हुए Bollywood के Mr Perfectionist

    मनोरंजन: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वह कपिल शर्मा के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर नजर आ रहे हैं। इस शो में वह आए दिन किसी न किसी एक्टर की मिमीक्री करते नजर आते हैं। उनकी मिमिक्री फैंस को काफी पसंद भी आती है। अब इस बार उन्होंने शो में आमिर खान की मिमिक्री की। इसको देखकर शो की टीम, फैंस और एक्टर खुद भी इंप्रेस हो गए। आमिर ने सुनील के एक्ट को बेस्ट बता दिया और अपना रिएक्शन भी शेयर किया।

    सुनील ग्रोवर से इंप्रेस हुए आमिर खान

    शनिवार को द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की मिमिक्री की। इस मिमिक्री से सभी काफी इंप्रेस हुए। सुनील का यह एक्ट पूरे एपिसोड का सबसे बड़ा अट्रैक्शन भी बन गया। आमिर खान की नकल करते हुए उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा है। अब खुद आमिर खान ने कॉमेडियन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी मिमिक्री काफी असली लग रही है। एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान आमिर खान ने बताया कि- ‘मैं इसे मिमिक्री भी नहीं कहूंगा। ये इतना असली था कि मुझे लगा मैं खुद को देख रहा हूं। मैंने सिर्फ एक छोटा सा क्लिप देखा है और अब पूरा एपिसोड देखने वाला हूं। जो मैंने देखा वो कमाल का था। मैं इतना हंसा कि सांस लेना मुश्किल हो गया। अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी एक्टर की नकल की जाती है तो वो नाराज हो सकता है परंतु आमिर के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ’। उन्होंने कहा कि – ‘इसमें कोई बुराई या गलत भावना नहीं थी। शायद मैं ही सबसे ज्यादा हंसा हूं’।

    एआई से हो गई तुलना

    फैंस ने सुनील ग्रोवर की इस मिमिक्री की काफी तारीफ की है। लोगों का कहना है कि कॉमेडियन ने बारीकियों पर खास ध्यान दिया है। लोगों ने कहा कि सुनील ने आमिर के बात करने के अंदाज और उनकी गंभीर शख्सियत को बहुत अच्छे से पकड़ा है। कई दर्शकों को तो यह लगा कि असली आमिर खान ही शो में आ गए। एक यूजर ने लिखा कि – ‘ओ भाई मुझे तो लगा आमिर खान ही आ गए हैं’। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सुनील आमिर से भी ज्यादा आमिर खान लग रहे थे। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में उनकी तुलना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी से भी कर दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘एआई भी सुनील ग्रोवर से सीखता होगा’। एक ने लिखा कि – ‘सुनील कॉमेडी के ओजी हैं बहुत ही टैलेंटेड। उनकी कॉमेडी लेवल की कोई भी बराबरी नहीं कर सकता’। एक यूजर ने लिखा कि – ‘ये इंसान गजब है’।      
  • माता की चौकी में इस मशहूर एक्ट्रेस पर चढ़ी माता, देवी भजन के बीच संभालना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

    माता की चौकी में इस मशहूर एक्ट्रेस पर चढ़ी माता, देवी भजन के बीच संभालना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

    VIRAL NEWS: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन नजर आ रही हैं। यह वीडियो बहुत से लोगों का ध्यान खींच रहा है और इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो में सुधा चंद्रन एक धार्मिक भजन के दौरान कुछ अलग तरह के भाव व्यक्त करती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर कई लोग सोच रहे हैं कि उस समय उन पर कोई आध्यात्मिक शक्ति हावी थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वीडियो में क्या दिख रहा है वीडियो में सुधा चंद्रन सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। ये रंग आम तौर पर देवी पूजा में पहने जाते हैं। उनके माथे पर लाल चुनरी बंधी है, जिस पर लिखा है “जय माता दी”। जैसे-जैसे भजन आगे बढ़ता है, सुधा चंद्रन अचानक भावुक और बेकाबू हो जाती हैं। इस दौरान तीन लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि उन्होंने एक आदमी का हाथ दांत से काट दिया, जो उन्हें गिरने से बचा रहा था। सुधा चंद्रन पर माता का आशीर्वाद या भक्ति का असर? यह वीडियो एक धार्मिक कार्यक्रम का लगता है, जिसमें सुधा चंद्रन भक्ति भाव में लीन हो गई थीं। वीडियो में उनके हाव-भाव जल्दी-जल्दी बदलते नजर आते हैं और आस-पास के लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे आस्था और भक्ति का अनुभव मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने कहा है कि इसे सनसनीखेज तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए। क्लासिकल डांसर से टीवी एक्ट्रेस तक का सफर सुधा चंद्रन भारतीय सिनेमा और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘नाचे मयूरी’ (1986) फिल्म से राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली थी, जिसमें उनके क्लासिकल डांस बनने की कहानी दिखाई गई थी। टीवी शोज में उन्होंने अपनी दमदार अभिनय क्षमता दिखाई है, जैसे कि काहीं किसी रोज, नागिन 6, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, माता की चौकी व कलयुग में भक्ति की शक्ति इन सभी में उनके अभिनय और डांस के लिए उन्हें खूब सराहना मिली है।  
  • शादी के 14 साल बाद अलग हुए Jai-Mahi, लिया तलाक, बोले – ‘हमारे फैसले का सम्मान करें’

    शादी के 14 साल बाद अलग हुए Jai-Mahi, लिया तलाक, बोले – ‘हमारे फैसले का सम्मान करें’

    मनोरंजन: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल माही विज और जय भानुशाली पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में बने हुए थे। कहा जा रहा था कि कपल जल्द तलाक लेने वाला है परंतु दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई थी। अब कपल ने खुद अपना तलाक कंफर्म कर दिया है। माही विज और जय भानुशाली ने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया है। दोनों की शादी 14 साल के बाद टूट गई है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं क्योंकि फैंस उन्हें एक आईडल कपल के तौर पर मानते थे। लंबे समय से दोनों में दरार पड़ने की बातें सामने आ रही थी।

    टूटी 14 साल पुरानी शादी

    माही विज और जय भानुशाली ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अपने तलाक की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने बताया कि बहुत ही सोच-समझकर और शांति के साथ उन्होंने यह फैसला लिया है। कपल ने यह साफ-साफ कह दिया है कि उनके रिश्ते में किसी तरह का दोष या गलत व्यक्ति नहीं है। ये अलगाव किसी नेगेटिविटी के कारण नहीं है बल्कि मानसिक शांति, आपसी सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए फैसला लिया गया है।

    ‘हमने अलग होने का फैसला किया है’

    जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम में एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा कि – ‘आज हम एक ऐसे मोड़ पर पहुंचे हैं जिसे जीवन ने हमारे लिए चुना है। हमने साथ मिलकर प्यार, तरक्की, समझदारी और इंसानियत की साझा कीमतों को आगे बढ़ाया है। शांति के लिए हमारे बच्चों के लिए खुशी के लिए और सबसे जरुरी एक-दूसरे के लिए हमने अलग होने का फैसला लिया है। हम सबसे पहले अच्छे दोस्त रहेंगे और जो भी जिंदगी हमारे सामने लाएगी उसका सामना पूरे सम्मान और समझदारी के साथ करेंगे’।

    ‘हमारे फैसले का सम्मान करें’

    ‘हालांकि अब हमारा रास्ता अलग है परंतु इस फैसले में कोई खलनायक नहीं है। ये कहानी नेगेटिविटी या किसी गलत के बारे में नहीं है कृप्या समझें कि हम ये कदम शांति, सुकून और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उठा रहे हैं किसी वजह से नहीं हम एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे, एक-दूसरे का साथ देंगे और एक-दूसरे के लिए दुआ करते रहेंगे। हम आपसे भी यही निवेदन करते हैं कि हमारे इस फैसले का सम्मान करें, हमे प्यार और समझ दें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें ताकि हम आगे बढ़ पाएं। माही और जय भानुशाली’।

    एक साथ मिलकर करेंगे बच्चों की परवरिश

    जय-माही अभी तक अपनी 6 साल की बेटी तारा की परवरिश एक साथ मिलकर करते आए हैं। वैसे ही कपल आगे भी करेगा। वहीं वो अपने अडोप्टेड बच्चों को भी मिलकर ही देखभाल करेंगें। बता दें कि जय भानुशाली और माही विज की शादी साल 2011 में हुई थी और दोनों टीवी के पसंदीदा कपल्स के तौर पर जाने जाते थे। दोनों ने शादी से पहले लंबे समय तक डेट किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो माही विज इन दिनों कलर्स टीवी के शो ‘सहर होने को है’ में नजर आ रही हैं। इस सीरियल से उन्होंने 9 साल के बाद टीवी पर कमबैक किया है। इसके अलावा जय भानुशाली भी कई सारे टीवी शोज होस्ट कर चुके हैं फिलहाल वो विदेश के दौरे पर हैं।
  • विवादों में घिरी एक्ट्रेस Sonam Bajwa, इस मामले में पंजाबी समुदाय ने लगाए गंभीर आरोप

    विवादों में घिरी एक्ट्रेस Sonam Bajwa, इस मामले में पंजाबी समुदाय ने लगाए गंभीर आरोप

    मनोरंजन: पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में नए साल के मौके पर गोवा के एक क्लब में डांस किया था। उनके इस डांस पर अब बवाल मच गया है। पंजाबी समुदाय के लोग सोनम बाजवा के शॉर्ट ड्रेस पहनने पर भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि एक्ट्रेस ने पंजाबियों का जुलूस निकाल दिया है। सोनम बाजवा पंजाबी एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में भी काम कर रही है। जल्द ही वह ‘बॉर्डर 2’ में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के गाने संदेश आते हैं में उनकी झलक भी देखने को मिली थी। जहां गाने में सोनम की तारीफ हो रही है, ऐसे में अब उनके इस डांस से विवाद खड़ा हो गया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    हाल ही में एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सोनम बाजवा के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हुआ है ऐसे में सभी ने उन्हें फेल हीरोइन कह दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि पंजाब का कल्चर नहीं है। कुछ यूजर्स ने सोनम बाजवा के छोटे कपड़ों पर भी सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाड़कुओं के टाइम पर इस तरह की गंदगी नहीं होती थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पहले भी विवादों में रह चुकी हैं एक्ट्रेस

    सोनम बाजवा कोई पहली बार विवादों में नहीं रही हैं। इससे पहले भी वह कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। एक बार वह फतेहगढ़ साहिब में मस्जिद में पंजाबी फिल्म पिट सियापा की शूटिंग करने के कारण एक्ट्रेस को पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान लुधियानवी से माफी मांगनी पड़ी थी। उस दौरान शाही इमाम ने सोनम बाजवा के लिए कहा था कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने मस्जिद में ही खाना-पीना किया था जो बहुत बड़ी गुस्ताखी है। उस समय उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी और गिरफ्तारी करने की मांग उठाई गई थी।

    ट्वीट के कारण मचा था बवाल

    एक फिल्म में सिगरेट और शराब पी रही थी। इसके कारण भी वह सोनम बाजवा के निशाने पर आ गई थी। साल 2021 में भी तब विवाद हुआ था। इसके बाद साल 2023 में सोनम बाजवा के कुछ पुराने ट्वीट्स भी वायरल हुए थे जो ईसाई धर्म के साथ जुड़े हुए थे। इनमें से एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि – ‘मैं जीसस को फॉलो करती हूं लेकिन धर्म ईसाई नहीं। तब सोनम पर आरोप लगे थे कि उन्होंने धर्म परिवर्तन किया है’।
  • कृति सेनन की बहन Nupur जल्द करेंगी शादी! सिंगर Stebin Ben संग की सगाई, Viral हुई तस्वीरें

    कृति सेनन की बहन Nupur जल्द करेंगी शादी! सिंगर Stebin Ben संग की सगाई, Viral हुई तस्वीरें

    मनोरंजन: कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन जल्द शादी करने वाली हैं। नूपुर ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में स्टेबिन नूपुर को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब सूत्रों की मानें तो दोनों जनवरी में शादी कर सकते हैं। कपल 11 जनवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं हालांकि दोनों ने शादी की खबरों पर कुछ कंफर्म नहीं किया है।

    ब्वॉयफ्रैंड संग की नुपूर ने सगाई

    3 जनवरी यानी आज नुपूर ने स्टेबिन बेन के साथ रोमांटिक प्रपोजल की कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह प्रपोजल स्टेबिन ने उन्हें अपनी छुट्टियों के दौरान एक यॉट पर दिया था। पहली तस्वीर में स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठकर नुपूर को प्रपोज करते दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पीछे क्या तुम मुझसे शादी करोगी लिखे हुए प्लेकॉर्ड पकड़े हुए हैं। दूसरी तस्वीर में नुपूर ने अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की है। वहीं एक और तस्वीर में होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं वहीं एक तस्वीर में कृति सेनन भी दोनों को गले लगाती दिख रही है हालांकि उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा।

    हां कहने का मिला मौका

    नुपूर सेनन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि – ‘संभावनाओं से भरी हुई इस दुनिया में मुझे अब तक का सबसे आसान हां कहने का मौका मिला है’। पोस्ट जैसे ही वायरल हुई तो नूपुर और स्टेबिन को फैंस और दोस्तों की बधाईयां मिलना शुरु हो गई। प्रियंका चाहर चौधरी, अभिषेक बजाज, करण टैकर समेत कई लोगों ने उन्हें नई जिदंगी के लिए प्यार और शुभकामनाएं दी हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)

    जल्द होगी शादी

    रिपोर्ट्स की मानें तो नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्में 9 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक चलने वाली हैं। इसमें मेन फंक्शन 11 जनवरी को होने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक सूत्र के अनुसार, पहले बताई जा रही तारीखें सही नहीं थी। परिवार वालों ने 11 जनवरी की तारीख तय कर ली है और शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा। शादी एक इंटीमेट फंक्शन होगा इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। कपल शादी को इंटीमेट रखना चाहते थे। ऐसे में शादी में परिवार और पुराने दोस्त ही शामिल होंगे। शादी में सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की जाएगी। रस्में उदयपुर में होगी और कपल 13 जनवरी को मुंबई में एक अलग रिस्पेशन होस्ट करेगा जिसमें उनके कलिग्स और इंडस्ट्री के दोस्त भी शामिल होंगे।  
  • नए साल पर TV Industry में पसरा मातम, इस मशहूर एक्टर के करीबी का हुआ निधन

    नए साल पर TV Industry में पसरा मातम, इस मशहूर एक्टर के करीबी का हुआ निधन

    मुंबई। आज नए साल पर देश-दुनिया जश्न मना रही है। वहीं, टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर यानी उनकी पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का निधन हो गया है। जिससे अर्जुन बिजलानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    आपको बतादें, कि हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन के ससुर की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। वो बीमार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वो ICU में थे। बताया जा रहा है कि राकेश चंद्र स्वामी को स्ट्रोक आया था और इसी वजह से उनकी मौत हुई है। मौत की खबर सुनते ही टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है।

    दुबई से लौटते ही टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़
    अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा क्रिसमस के मौके पर अपने बेटे अयान बिजलानी के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गए थे। दोनों वहीं नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उन्हें खबर मिली कि नेहा के पिता की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई है। यह सुनते ही अर्जुन और नेहा बिना देर किए दुबई से भारत लौट आए।
    दुर्भाग्यवश, नए साल की शुरुआत के साथ ही परिवार को एक बड़ा सदमा झेलना पड़ा। नेहा के पिता का निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

    ससुर को पिता से कम नहीं मानते थे अर्जुन बिजलानी
    अर्जुन बिजलानी अपने ससुर राकेश चंद्र स्वामी को पिता की तरह मानते थे। अर्जुन के पिता का निधन तब हो गया था जब वह सिर्फ 19 साल के थे। पिता के जाने के बाद उनकी जिंदगी में जो खालीपन आया, उसे शादी के बाद उनके ससुर ने भर दिया। नेहा से शादी के बाद अर्जुन को राकेश चंद्र स्वामी के रूप में एक स्नेहिल पिता मिले। दोनों के बीच बहुत गहरा रिश्ता था और वे एक-दूसरे के बेहद करीब थे। ससुर के निधन से अर्जुन बिजलानी पूरी तरह टूट गए हैं।

    2013 में हुई थी अर्जुन और नेहा की शादी
    अर्जुन बिजलानी और नेहा ने मई 2013 में शादी की थी। दोनों की शादी को लगभग 13 साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान दोनों ने हर सुख-दुख साथ मिलकर झेला है। परिवार हमेशा अर्जुन की जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा रहा है।

    22 सालों से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं अर्जुन
    अर्जुन बिजलानी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह पिछले 22 सालों से लगातार टेलीविजन की दुनिया में काम कर रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने कई बड़े और यादगार शोज किए हैं। जब भी अर्जुन से उनकी कामयाबी के बारे में पूछा जाता है, तो वह हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हैं। वह कई बार कह चुके हैं कि उनके परिवार का प्यार और साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

     

  • Dharmendra को याद कर भावुक हुए Amitabh Bachchan, शेयर किया स्पेशल किस्सा

    Dharmendra को याद कर भावुक हुए Amitabh Bachchan, शेयर किया स्पेशल किस्सा

    मनोरंजन: नए साल के खास मौके पर दिवगंत एक्टर धर्मेंद की आखिरी फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में यह पल उनके परिवार और फैंस के लिए बहुत ही इमोशनल है। अब इसी बीच धर्मेंद्र के खास दोस्त अमिताभ बच्चन की आंखें भी नम हो गई है। केबीसी 17 के नए एपिसोड में बिग बॉस ने धर्मेंद्र को याद किया। उनके साथ फिल्म शोले में काम करने का एक्सपीरियंस भी इस दौरान अमिताभ ने शेयर किया। बिग बी को हीमैन ने इमोशनल विदाई दी।

    धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए बिग बी

    केबीसी के सेट पर फिल्म इक्कीस की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी। अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत ने भी दिवगंत एक्टर धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया। एपिसोड की शुरुआत ही धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। धर्मेंद्र के बारे में बोलते समय बिग बी इमोशनल हो गए। उनकी आवाज भी कांपती दिखी। बिग बी ने कहा कि – ‘इक्कीस हम सबके लिए धर्मेंद्र की आखिरी अनमोल निशनी है जिसे वो करोड़ों लोगों के लिए छोड़ गए हैं। एक आर्टिस्ट अपनी आखिरी सांस तक एक्टिंग ही करना चाहता है। यही मेरे दोस्त, मेरे परिवार और मेरे आदर्श मिस्टर धर्मेंद्र देओल ने किया’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by @sonytvofficial

    इस बात को बोलते हुए अमिताभ बच्चन की आवाज कांप रही थी। उन्होंने कहा कि – ‘मिस्टर धर्म सिर्फ एक शख्स नहीं थे। वो एक एहसास थे और एहसास कभी छोड़ता नहीं ये याद बन जाता है। दुआएं बनकर साथ चलता है जो आपको आगे बढ़ाता रहता है। फिल्म शोले की शूटिंग का किस्सा भी इस दौरान बिग बी ने शेयर किया’।

    सीन में मेरी नैचुरल एक्टिंग थी

    ‘एक बार हम बैंगलोर में शूटिंग कर रहे थे जैसा कि मैं कहता हूं कि धर्मेंद्र के पास शारीरिक ताकत थी वो पहलवान थे हीरो थे। उनकी फिजीकल ताकत का उदाहरण मैंने भी देखा था। मौत के सीन में मेरे अंदर जो तड़प आपने स्क्रीन में देखी वो असली ही थी क्योंकि उन्होंने मुझे इतनी जोर से पकड़ा हुआ था कि दर्द अपने आप ही मेरी एक्टिंग में दिख रहा था। मेरी वहां पर नेचुरल एक्टिंग हुई थी’। फिल्म इक्कीस के डायरेक्टर भी धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि – ‘मैं खुद को बहुत ही खुशकिस्मत मानता हूं कि उन्होंने मेरी आखिरी फिल्म में काम किया। उनकी आखिरी परफॉर्मेंस कुछ ऐसी थी जिसमें वो बहुत ही शानदार थे’। इसके अलावा एक्टर जयदीप अहलावत ने भी धर्मेंद्र के साथ काम करने के अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने कहा कि – ‘मुझे सौभाग्य मिला कि मेरे ज्यादातर सीन उनके साथ किए थे। सेट पर कभी लगा ही नहीं कि सुपरस्टार हमारे साथ में थे। वो परिवार जैसे लगते थे’। फिल्म ‘इक्कीस’ की स्टार कास्ट की यदि बात करें तो यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अहम किरदार में हैं। इस फिल्म से अगस्त्य ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। उनके अपोजित फिल्म में सिमर भाटिया ने भी काम किया है।
  • Abhishek Malhan नहीं इस मिस्ट्री मैन से शादी करेंगी Jiya Shankar! खुद दिया फैंस को Hint

    Abhishek Malhan नहीं इस मिस्ट्री मैन से शादी करेंगी Jiya Shankar! खुद दिया फैंस को Hint

    मनोरंजन: बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर और यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान की सगाई के रुमर्स फैल रहे थे। अब इसी बीच एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने एक मिस्ट्री मैन के साथ अपनी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करके उन्होंने सगाई की रुमर्स पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

    अभिषेक मल्हान संग नहीं होगी सगाई

    जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान के साथ अपनी सगाई के रुमर्स को खारिज कर दिया है। बीती रात जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद जिया ने अभिषेक मल्हान के साथ रुमर्स पर फुल स्टॉप लगा दिया है। एक्ट्रेस के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में अभिषेक मल्हान ने बल्कि कोई और मिस्ट्री मैन नजर आ रहा है। कैमरे के सामने एक्ट्रेस अपने मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक पोज देते हुए दिख रही हैं। मिस्ट्री मैन जिया के माथे पर किस करते हुए कैमरे के लिए रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं हालांकि एक्ट्रेस ने हर्ट वाले इमोजी के साथ मिस्ट्री मैन का चेहरा छुपा दिया है।

    झूठी अफवाहों को पीछे छोड़ दें

    इस तस्वीर के साथ जिया ने कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में अभिषेक मल्हान संग अपनी सगाई की अफवाहों को झूठा बताया है। उन्होंने लिखा कि – ‘झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ दें’। जिया शंकर ने यह पोस्ट एक वायरल पोस्ट होने के बाद शेयर की है। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि जिया और अभिषेक मल्हान सगाई की प्लानिंग कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस पोस्ट में लिखा था कि – ‘यह ऑफिशियल है। फुकरा इंसान और जिया शंकर ने अपने रिश्ते को पब्लिकली कर दिया है और खबरों के अनुसार, सगाई भी हो सकती है। इस प्यारे जोड़े को हमेशा प्यार और खुशी की शुभकामनाएं’ हालांकि एक्स पर कई और भी पोस्ट वायरल हुई थी जिसमें यह दावा किया गया कि दोनों की सगाई हो गई है। अब जिया शंकर की इस पोस्ट के बाद यह फैंस को अंदाजा हो गया है कि वो अभिषेक मल्हान नहीं बल्कि किसी और के साथ शादी करने वाली हैं।
  • सालों बाद तलाक पर Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘मुझे कोई पछतावा नहीं है’

    सालों बाद तलाक पर Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘मुझे कोई पछतावा नहीं है’

    मनोरंजन : बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के तौर पर जानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा खान सुर्खियों में बनी रहती हैं। पर्सनल लाइफ के चलते मलाइका फैंस से काफी लाइमलाइट लेती हैं। एक्ट्रेस से 1998 में अरबाज खान के साथ शादी की थी परंतु शादी के 19 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। अब मलाइका ने अपने तलाक को लेकर एक बार फिर से खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि शादी तोड़ने का फैसले के बाद उनके अपने परिवार और दोस्तों ने एक्ट्रेस पर सवाल उठा दिए थे। वहीं मलाइका ने यह बात कबूल की है कि उन्हें अपने फैसले पर किसी भी तरह का कोई पछतावा नहीं है।

    ‘मुझे कोई भी पछतावा नहीं है’

    एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ तलाक पर बात की। उन्होंने कहा कि – ‘मुझे न सिर्फ पब्लिक ने बल्कि अपने दोस्तों और परिवार वालों ने भी बड़ा जज किया और मुझे काफी विरोध का सामना करना पड़ा। उस समय मेरे सभी फैसलों पर सवाल उठाए गए थे फिर भी मुझे खुशी है कि मैं अपने फैसलों पर अड़ी रही। मुझे कोई भी पछतावा नहीं है’।

    खुश रहना जरुरी है

    एक्ट्रेस ने कहा कि – ‘मुझे नहीं पता था कि मेरे लिए आगे क्या होने वाला है। मुझे नहीं पता था कि आगे क्या होगा लेकिन उस समय मुझे पता था कि मुझे अपनी जिंदगी में ये कदम उठाना ही पड़ेगा। मुझे लगा कि मेरे लिए खुश रहना जरुरी है। कोई इसे नहीं समझता वो कहते थे कि तुम अपनी खुशी को सबसे पहले कैसे रख सकती हो लेकिन मैं अकेले रहकर ही खुश थी’। शादी को लेकर मलाइका ने कहा कि – ‘मैं शादी में विश्वास करती हूं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये मेरे लिए ही बनी है। अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा लेकिन मैं इसकी तलाश में नहीं हूं। मैं बहुत संतुष्ट हूं मेरी शादी हो गई है फिर मैं इससे आगे बढ़ गई। मैं कई रिलेशनशिप में रही हूं लेकिन मैं निराश नहीं हूं, मुझे अब अपनी जिंदगी प्यारी है मुझे प्यार का आइडिया पसंद है’।

    ‘मुझे प्यार पाना पसंद है’

    एक्ट्रेस ने आगे कहा कि – ‘मुझे प्यार पाना और प्यार बांटना अच्छा लगता है। मुझे ऐसी स्थिति में रहना अच्छा लगता है जहां मैं किसी खूबसूरत रिश्ते को सवार पाऊं इसलिए मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं लेकिन साथ ही मैं इसकी तलाश में नहीं हूं। यदि ऐसा होता है यदि ये मेरे दरवाजे पर दस्तक देता है तो मैं इसे स्वीकार कर लूंगी’।    
  • AP Dhillon Concert Controversy पर Tara Sutaria ने तोड़ी चुप्पी, Veer Pahariya ने दिया करारा जवाब

    AP Dhillon Concert Controversy पर Tara Sutaria ने तोड़ी चुप्पी, Veer Pahariya ने दिया करारा जवाब

    मुंबई: मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से वायरल हुई रील्स पर तारा सुतारिया ने आखिरकार चुप्पी तोड़ ही दी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो पोस्ट किया है। पोस्ट के जरिए उन्होंने वायरल रील्स का करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस के स्टार बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।

    बता दें कि तारा सुतारिया बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल हुई थीं। जहां सिंगर के साथ स्टेज पर नजर आईं। स्टेज शेयर करते वक्त एक्ट्रेस ने सिंगर के साथ उनके गाने थोड़ी सी दारू पर डांस किया। इसी पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में सिंगर उन्हें गले लगाते और उनके गाल पर किस करते हुए दिख रहे हैं।

    वायरल क्लिप में उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन भी दिखाया गया, जिसे देख फैंस ने अंदाजा लगाया कि स्टेज पर जो हुआ उसे देख वीर इनसिक्योर फील कर रहे थे। अब, तारा और वीर ने वायरल हो रही रील्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि झूठी कहानियां, स्मार्ट एडिटिंग और पैसे देकर चलाए जाने वाले पीआर कैंपेन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते’। ‘आखिर में प्यार और सच की ही जीत होती है, इसलिए, बुली करने वालों का ही मजाक बनता है।

    तारा के पोस्ट करते ही वीर पहाड़िया ने उस पर कमेंट किया। उन्होंने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा कि यह तो बताना ही भूल गया कि मेरा रिएक्शन फुटेज किसी और गाने के दौरान लिया गया था, थोड़ी सी दारू गाने के दौरान नहीं। जोकर्स.’ एक और कमेंट में, वीर ने तारा की भी तारीफ की, और लाल दिल और आग वाले इमोजी के साथ लिखा कि ‘अनरील’.

    सिंगर एपी ढिल्लों ने भी किया रिएक्ट

    सिर्फ वीर पहाड़िया ने ही नहीं, बल्कि सिंगर एपी ढिल्लों ने भी रिएक्ट किया है। एपी ढिल्लों ने पोस्ट पर तारा की तारीफ में ‘क्वीन’ लिखा है। जबकि दिशा पटानी ने फायर इमोजी के साथ ‘गो गर्ल’ कमेंट किया है।