मनोरंजन: कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन जल्द शादी करने वाली हैं। नूपुर ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में स्टेबिन नूपुर को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब सूत्रों की मानें तो दोनों जनवरी में शादी कर सकते हैं। कपल 11 जनवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं हालांकि दोनों ने शादी की खबरों पर कुछ कंफर्म नहीं किया है।
ब्वॉयफ्रैंड संग की नुपूर ने सगाई
3 जनवरी यानी आज नुपूर ने स्टेबिन बेन के साथ रोमांटिक प्रपोजल की कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह प्रपोजल स्टेबिन ने उन्हें अपनी छुट्टियों के दौरान एक यॉट पर दिया था। पहली तस्वीर में स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठकर नुपूर को प्रपोज करते दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पीछे क्या तुम मुझसे शादी करोगी लिखे हुए प्लेकॉर्ड पकड़े हुए हैं। दूसरी तस्वीर में नुपूर ने अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की है। वहीं एक और तस्वीर में होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं वहीं एक तस्वीर में कृति सेनन भी दोनों को गले लगाती दिख रही है हालांकि उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा।
हां कहने का मिला मौका
नुपूर सेनन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि – ‘संभावनाओं से भरी हुई इस दुनिया में मुझे अब तक का सबसे आसान हां कहने का मौका मिला है’। पोस्ट जैसे ही वायरल हुई तो नूपुर और स्टेबिन को फैंस और दोस्तों की बधाईयां मिलना शुरु हो गई। प्रियंका चाहर चौधरी, अभिषेक बजाज, करण टैकर समेत कई लोगों ने उन्हें नई जिदंगी के लिए प्यार और शुभकामनाएं दी हैं।
जल्द होगी शादी
रिपोर्ट्स की मानें तो नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्में 9 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक चलने वाली हैं। इसमें मेन फंक्शन 11 जनवरी को होने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक सूत्र के अनुसार, पहले बताई जा रही तारीखें सही नहीं थी। परिवार वालों ने 11 जनवरी की तारीख तय कर ली है और शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा। शादी एक इंटीमेट फंक्शन होगा इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।
कपल शादी को इंटीमेट रखना चाहते थे। ऐसे में शादी में परिवार और पुराने दोस्त ही शामिल होंगे। शादी में सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की जाएगी। रस्में उदयपुर में होगी और कपल 13 जनवरी को मुंबई में एक अलग रिस्पेशन होस्ट करेगा जिसमें उनके कलिग्स और इंडस्ट्री के दोस्त भी शामिल होंगे।
Leave a Reply