Category: Entertainment

  • पंजाब ही नहीं विदेश में भी छाए Diljit Dosanjh, Los Angeles में Singer के नाम होगा खास दिन, देखें वीडियो

    पंजाब ही नहीं विदेश में भी छाए Diljit Dosanjh, Los Angeles में Singer के नाम होगा खास दिन, देखें वीडियो

    मनोरंजन: पंजाबी जगत के मशहूर कलाकार दिलजीत दोसांझ सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। इस समय पूरी दुनिया में उनका नाम गूंज रहा है। हर जगह उनके टैलेंट को सराहा भी जाता है। उनकी पॉपुलैरिटी इस समय इतनी हो चुकी है कि कनाडा, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में भी उनके गाने सुने जाते हैं। इन सभी देशों में उनका नाम चलता है अब इसी बीच सिंगर के नाम एक और उपलब्धि हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दिलजीत दोसांझ के नाम से सेलिब्रेट होगा एक दिन

    दिलजीत ने अपनी आवाज से पंजाबी कल्चर को दुनियाभर में पहचान हिला दी है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें अमेरिकी शहर लॉस एजेंलिस जो हॉलीवुड का गढ़ माना जाता है। वहां उनके सम्मान में पब्लिक हॉलीडे की घोषणा हुई है। लॉस एजेंलिस सिटी काउंसिल ने 6 जनवरी 2027 का दिन दिलजीत दोसांझ डे के नाम से सेलिब्रेट करने का ऐलान किया है। दिलजीत का ये सम्मान काउंसलिवुमन मोनिका रोड्रिगेज ने एक ऑफिशियल शहर के प्रस्ताव के जरिए दिया है। इसमें सिंगर के गानों के अलावा उनके दूसरे उनके दूसरे प्रभाव को भी खास तौर पर बताया गया है। इसमें उनके उन प्रयासों को सराहा गया जिनमें उन्होंने पंजाबी संस्कृति को दुनिया भर के लोगों के लोगों तक जोड़ा है। साथ ही ये भी माना गाया है कि उन्होंने दक्षिण एशियाई समुदायों को दुनिया के मंच पर मजबूत सांस्कृतिक पहचान बनाने में बड़ी मदद की है।
    इस सम्मान का वीडियो दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह थोड़े इमोशनल भी नजर आ रहे हैं। उनके पास इस सम्मान को लेकर कोई शब्द नहीं थे। वो बेहद खुश दिखे। फैंस को भी उनकी तरक्की पर गर्व महसूस हुआ है। सिंगर को उनके दोस्तों और को-स्टार्स से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं।

    अमेरिकी नागरिक हैं दिलजीत दोसांझ

    वैसै दिलजीत दोसांझ को लेकर पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि वो अमेरिकी नागरिक है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 से सिंगर के पास अमेरिकी नागरिकता है और सितंबर 2022 से देश-विदेश यात्रा करने के लिए यूएस पासपोर्ट का इस्तेमाल करते है। दिलजीत को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं और उनके नागरिकता रिकॉर्ड में कैलिफोर्निया में स्थित पांच बेडरुम वाले एक घर को उनके होम एड्रेस के रुप में दर्ज किया गया है हालांकि दिलजीत से इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। दिलजीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों फिल्म मैं वापस आऊंगा की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। जनता को उनकी फिल्म बहुत ही पसंद आ रही है। इसमें नसीरुद्दीन शाह, वेंदाग रैना और शरवरी वाघ ने भी काफी अच्छा काम किया है। इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है।      
  • कॉमेडी किंग की सादगी ने जीता दिल, बिना VIP ट्रीटमेंट के गंगा किनारे फर्श पर सो गए सुनील ग्रोवर, देखें वीडियो

    कॉमेडी किंग की सादगी ने जीता दिल, बिना VIP ट्रीटमेंट के गंगा किनारे फर्श पर सो गए सुनील ग्रोवर, देखें वीडियो

    हरिद्वारः कॉमेडियन किंग सुनील ग्रोवर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह गंगा किनारे जमीन पर सोते हुए दिखाई दे रहे है। उन्होंने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने “Taare Zameen Par” लिखा है। बता दें कि उनकी अतरंगी रील्स अक्सर वायरल होती रही हैं। कभी वो सब्जी बेचते, कभी पहाड़ों में घूमते तो कभी खेतों में कुदाल चलाते दिखते हैं। उनके ये वीडियो फैंस को कभी चौंकाते हैं तो कभी हैरत में पड़े फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधने लगते हैं। हाल में भी ऐसा ही देखने को मिला।

    सुनील ग्रोवार का गंगा किनारे सोने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी का एक उदाहरण देखने को मिला। सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है और लोग उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें भीड़ में दूसरे लोगों के बीच सोते हुए देखा जा सकता है। उस जगह का शांत माहौल और उनकी सादगी ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। यह साफ नहीं है कि वीडियो ऋषिकेश में शूट किया गया था या हरिद्वार में। वीडियो में आप सुनील ग्रोवर को एक रंगीन चादर पर ऑलिव शर्ट और शॉर्ट्स पहने सोते हुए देख सकते हैं। उनके आस-पास काफी लोग नजर आ रहे हैं, वो भी एक्टर की तरह ही जमीन पर सो रहे हैं। वीडियो देखकर जाहिर हो रहा है कि सुनील ग्रोवर के किसी साथी ने इस पल को कैमरे में कैद किया है।

    गौर हो कि सुनील ग्रोवर अपनी स्टेज कॉमेडी और निभाए गए किरदारों के लिए मशहूर हैं। इंडियन टेलीविजन पर उनके अनोखे किरदारों गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी को बहुत पसंद किया जाता है। वह नेटफ्लिक्स के बेहद लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लिए अपने पुराने को-स्टार्स के साथ फिर से जुड़े। सालों से ग्रोवर ने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों के साथ मजबूत रिश्ता बनाया है। हाल ही में उनकी मिमिक्री भी चर्चा के केंद्र में आई वो आमिर खान, गुलजार, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों की नकल उतारने में परफेक्ट हैं। उन्होंने ‘सनफ्लावर’ जैसे वेब शो में मुख्य भूमिका निभाई है और शाहरुख खान की ‘जवान’, अक्षय कुमार की ‘गब्बर इज बैक’ और सलमान खान की ‘भारत’ जैसी फिल्मों में अहम रोल भी किए हैं। इन दिनों सुनील के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

  • इंडियन स्टैंड-अप कॉमेडी: विवादों में एक और कॉमेडियन, छीड़ी नई बहस

    इंडियन स्टैंड-अप कॉमेडी: विवादों में एक और कॉमेडियन, छीड़ी नई बहस

    नई दिल्ली: हाल ही में इंडियन स्टैंड-अप कॉमेडी लगातार विवादों में घिरती जा रही है। प्रणित मोरे के ‘370 रुपये बिरयानी’ वाले मज़ाक और मधुर विरली के रेप जोक के बाद अब कॉमिक ऐश्वर्या मोहनराज भी आलोचना का सामना कर रही हैं। उनके पुराने कॉमिकस्तान  ऑडिशन क्लिप में “मेल बेबीज़” पर किया गया मज़ाक सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद आपत्तिजनक लगा। लोगों का कहना है कि रेप, जेनिटल म्यूटिलेशन और मृतकों पर मज़ाक करना “डार्क ह्यूमर” नहीं बल्कि संवेदनशील मुद्दों का मज़ाक उड़ाना है। हर नए विवाद के साथ यह बहस और तेज़ हो रही है कि कॉमेडी की सीमाएँ कहाँ तक हैं और क्या नैतिकता को नज़रअंदाज़ करके हँसी कमाना सही है।

     

    ऐश्वर्या मोहनराज क मेल बेबीज़वाले मज़ाक:

    अपने सेट के दौरान उन्होंने कहा, “मेरे बैकग्राउंड पर वापस जाऊं तो, वह औरतों से नफ़रत करने की मिसाल हैं। ठीक है, आसान शब्दों में कहें तो, वह मर्दों से नफ़रत करती हैं। आसान शब्दों में कहें तो, वह मर्दों के लिए हरियाणा हैं।” “मैं आपको बताती हूँ कैसे। तो, जब उन्होंने मेरे भाई को जन्म दिया, तो मेरी माँ बच्चों की तरह रोईं। लगता है, नर्स उन्हें उसका p*** काटने नहीं दे रही थी या कुछ और। क्लासिक नर्स। साथ ही, मेरी माँ मेरी रोल मॉडल हैं। किसी दिन, मैं उनका अधूरा सपना पूरा करना चाहती हूँ। जब मेरा बेटा होगा,” उन्होंने हँसते हुए कहा, और इशारा किया कि वह अपने बेटे के प्राइवेट पार्ट काट देंगी। ऑडियंस और दूसरे कॉमेडियन ने तालियाँ बजाईं और खुशी मनाई।

     

    सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

    इंस्टाग्राम पर एक यूज़र ने लिखा, “जब रेप, जेनिटल म्यूटिलेशन और मरे हुए लोगों का मज़ाक उड़ाना एंटरटेनमेंट बन जाता है, तो कुछ तो सीरियसली गलत है। यह मज़ेदार भी नहीं है यार, लेकिन सच कहूँ तो, सच में दुख की बात है। उसके साथ कुछ सीरियसली गलत है।” एक और यूज़र ने सभी कॉमेडियन को उनकी बेहूदा बातों को ‘डार्क ह्यूमर’ कहने के लिए बुरा-भला कहा। “और डरावनी बात यह है कि जब उन्होंने यह मज़ाक किया, तो जज खुश हो रहे थे और ऑडियंस हंस रही थी, लेकिन रेप और हिंसा असली क्राइम हैं। ये सिर्फ़ ऐसे ट्रेंड नहीं हैं जिन्हें हम मान लें और आगे बढ़ जाएं। सच कहूं तो, मुझे खुशी है कि लोग उनके क्लिप ढूंढ रहे हैं और उन्हें रोक रहे हैं। अगर हम अभी नहीं बोले, तो ये सारे जोक्स नॉर्मल हो जाएंगे।”

     

    प्रणित मोरे और मधुर विरली के बैकलैश:

    प्रणित मोरे के शो के क्राउड वर्क क्लिप्स वायरल होने के बाद – एक वीडियो में, एक ऑडियंस मेंबर ने एक औरत की इज्ज़त की तुलना Rs 370 की चिकन बिरयानी से की, और दूसरे में, एक डॉक्टर ने ‘ मर्दों के प्राइवेट पार्ट्स ‘ की तुलना करने का मज़ाक उड़ाया – इसमें शामिल सभी लोगों ने सबके सामने माफ़ी मांगी।

    मधुर विरली का 2024 का वीडियो फिर से सामने आया, जिसमें उन्होंने रेप का ‘जोक’ किया था। IIT ग्रेजुएट ने कहा कि 10 में से एक रेप केस में, अपराधी विक्टिम को इसलिए मार देता है क्योंकि वह ‘कडल’ मांगती है। अपने YouTube चैनल पर, कॉमिक ने कहा कि उन्हें “सच में अफ़सोस है”।

    हर विवाद के साथ, कॉमेडियन की नैतिकता और असल में ह्यूमर क्या है, इस पर बड़ी बहस और तेज़ होती जा रही है।

     

  • डॉन 3 विवाद ने बटोरी सुर्खियां, करोड़ों के नुकसान के बाद फरारी में दिखे रणवीर सिंह

    डॉन 3 विवाद ने बटोरी सुर्खियां, करोड़ों के नुकसान के बाद फरारी में दिखे रणवीर सिंह

    नई दिल्ली: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई लग्ज़री कार फरारी 296 GTB को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर इस शानदार काली स्पोर्ट्स कार में घूमते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इस कार की कीमत लगभग ₹6.36 करोड़ है और यह उनके लग्ज़री कार कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। रणवीर के पास पहले से ही मर्सिडीज-मेबैक GLS 600, एस्टन मार्टिन रैपिड S और लेम्बोर्गिनी उरुस जैसी हाई-एंड कारें मौजूद हैं। इस बीच, रणवीर और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर विवाद भी सुर्खियों में है। रणवीर ने आखिरी समय में फिल्म छोड़ दी, जिससे प्रोडक्शन को भारी नुकसान हुआ। वहीं, रणवीर का कहना है कि फिल्म में देरी और रिप्लेसमेंट की कोशिशें इस फैसले की वजह बनीं। विवाद के बावजूद, रणवीर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है और अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट, ज़ॉम्बी थ्रिलर प्रलय की तैयारी कर रहे हैं।   हाँ, रणवीर सिंह ने वास्तव में डॉन 3 से बाहर होने का फैसला कर लिया है। उनकी जगह अब तक किसी नए हीरो की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट नए कास्टिंग विकल्प तलाश रहे हैं।   रणवीर सिंह का डॉन 3 से बाहर होना
    • रणवीर को 2023 में आधिकारिक तौर पर डॉन 3 का नया हीरो घोषित किया गया था।
    • उन्होंने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बाद इस आइकॉनिक किरदार को निभाने की तैयारी की थी।
    • लेकिन 2025 में उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया।
        बाहर होने की वजहें
    • क्रिएटिव डिफरेंसेज़: रणवीर reportedly किरदार को ज्यादा डार्क और हिंसक अंदाज़ में निभाना चाहते थे, जबकि फरहान फ्रैंचाइज़ की मूल शैली बनाए रखना चाहते थे।
    • प्रोडक्शन डिले: फिल्म की स्क्रिप्ट और शूटिंग शेड्यूल बार-बार टलते रहे, जिससे रणवीर असंतुष्ट थे।
    • विवाद और नुकसान: प्रोड्यूसर्स का दावा है कि रणवीर के अचानक बाहर होने से लगभग ₹45 करोड़ का नुकसान हुआ। FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव भी जारी किया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
      अब डॉन 3 का हीरो कौन होगा?
    • अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि रणवीर की जगह कौन लेगा।
    • रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अन्य बड़े अभिनेताओं से बातचीत की है, जिनमें ऋतिक रोशन का नाम भी सामने आया था।
    • फिल्म की कास्टिंग फिलहाल अनिश्चित है और प्रोजेक्ट की शूटिंग भी टल गई है।
      रणवीर सिंह ने डॉन 3 से बाहर होने का फैसला किया है, और यही वजह है कि फिल्म फिलहाल विवादों और अनिश्चितताओं में फंसी हुई है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नया डॉन कौन होगा, लेकिन प्रोड्यूसर्स नए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।  
  • FIR Filed Seeking Protection: सपना चौधरी ने पति के खिलाफ की याचिका दायर

    FIR Filed Seeking Protection: सपना चौधरी ने पति के खिलाफ की याचिका दायर

    नई दिल्ली: आइटम गानों से जानीं जाती सपना चौधरी की बड़ी मुशकिलें, कोट में याचिका दायिर करने के बाद, शोशल मीडिया में अपनी शादी से जूड़ी मन मोटप की बातों को पोस्ट किए जा रहीं है। मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में बड़ता जा रहा है। शादी के बाद काम पर रोक लगाने के आरोप से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट वॉर और फैंस की प्रतिक्रियाओं तक मामला बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सपना ने कोर्ट में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की, जिस पर अदालत ने वीर साहू को सपना से दूर रहने और हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी, उनके पति वीर साहू के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में है। पती पर इस कारण कर दी याचिका दायिर: शादी के बाद वीर पर आरोप है कि उन्होंने सपना को कई कलाकारों के साथ काम करने से रोक दिया। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट वॉर भी देखने को मिला, सपना ने तंज कसते हुए पोस्ट किए, तो वीर ने भी जवाबी स्टोरी डाली। फैंस की राय भी बंटी हुई है, कुछ लोग सपना पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ वीर के शांत स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं और दोनों को रिश्ते सुधारने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच, सपना ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक वीर साहू सपना से किसी भी तरह का संपर्क नहीं करेंगे और उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी तथा उनके पति वीर साहू के बीच चल रहे विवाद में नए आरोप सामने आए हैं। एक हरियाणवी सिंगर, जिन्होंने सपना के साथ कई हिट गाने किए हैं, ने दावा किया कि शादी के बाद वीर साहू ने सपना को लगभग 8 कलाकारों के साथ काम करने से रोक दिया था। गोपनीयता की शर्त पर बात करते हुए उस सिंगर ने बताया कि वीर ने साफ निर्देश दिए थे कि सपना इन कलाकारों से दूरी बनाए। शादी से पहले सपना ने उनके साथ कई गाने किए थे, लेकिन शादी के बाद सहयोग पूरी तरह बंद हो गया। सपना अक्सर इन कलाकारों के साथ काम करती थीं, इसलिए यह रोक उनके लिए बड़ी बदलाव वाली स्थिति थी। सिंगर ने यह भी कहा कि बेटे के जन्मोत्सव पर उन्हें खुद सपना ने बुलाया था, लेकिन वहां भी वीर साहू इस बात से खुश नहीं थे कि हरियाणवी कलाकारों की वही लिस्ट मौजूद थी। हालांकि, सपना ने कभी घरेलू विवाद को लेकर मारपीट या अन्य गंभीर आरोपों का जिक्र नहीं किया।   सपना चौधरी और वीर साहू के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट वॉर शुरू हो गया है।
    • सपना की पोस्ट: उन्होंने लिखा कि दूसरों की कमियां निकालकर खुद को अच्छा दिखाना आजकल फैशन बन गया है। लेकिन वह बदले में विश्वास नहीं करतीं, बल्कि मानती हैं कि “कहीं का किया… कहीं तो भुगतोगे ही।”
    Sapna Choudhary Domestic Violence Case.
    • दूसरी पोस्ट: सपना ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि किसी ने उन्हें “माशूका” नहीं कहा, शायद वह उसकी “पिशाचनी” हैं। इस पोस्ट में उन्होंने #DesiQueen, #Positivity और #ThankGodForEverything जैसे हैशटैग लगाए।
    'Post-war' on social media.
    • वीर साहू का जवाब: वीर ने अपनी स्टोरी में फोटो के साथ एक डायलॉग लिखा— “हाथी-घोड़े, तोप-तलवारें, फौज तो तेरी सारी है। पर जंजीर में जकड़ा राजा मेरा, अब भी सबपे भारी है।”
     
    • फिल्म प्रीमियर को लेकर चिंता: सपना की वकील प्रीति सिंह ने कहा कि उनकी फिल्म मोमाकू जल्द रिलीज होने वाली है। प्रीमियर के दौरान वीर साहू हंगामा कर सकते हैं, इसलिए सपना को सुरक्षा की जरूरत है।
     
    • कोर्ट का आदेश: मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी तरह से सपना से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या आसपास जाने से भी रोका गया है। साथ ही अदालत ने साफ कहा कि वीर साहू किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। SHO और प्रोटेक्शन ऑफिसर को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
         
  • Big Change in ‘Peddi’ film: आलोचना के बाद मेकर्स ने हटाए गए 3 सीन फिर जोड़े!

    Big Change in ‘Peddi’ film: आलोचना के बाद मेकर्स ने हटाए गए 3 सीन फिर जोड़े!

    नई दिल्ली: फिल्म पेड्डी  के मेकर्स ने आलोचना के बाद बड़ा फैसला लिया है। डायरेक्टर बुची बाबू सना ने बताया कि 17 जून को थिएटर में फिल्म का नया वर्शन (New version) रिलीज़ होगा। इस कट में जान्हवी कपूर के किरदार अचियम्मा  से जुड़े तीन सीन दोबारा जोड़े जाएंगे, जिन्हें पहले हटा दिया गया था। दर्शकों ने इन सीन को लेकर नाराज़गी जताई थी और कहा था कि वे किरदार को गलत तरीके से दिखाते हैं। लगातार ऑनलाइन बहस के बाद टीम ने यह बदलाव करने का निर्णय लिया है।

     

    डायरेक्टर ने क्या घोषणा की

    डायरेक्टर बुची बाबू सना ने रविवार, 14 जून को सक्सेस मीट में बताया कि फिल्म का नया कट तैयार कर लिया गया है। इसमें पहले हटाए गए तीन सीन फिर से जोड़े गए हैं, दो सीन हीरोइन जान्हवी कपूर से जुड़े हैं और एक सीन जगपति बाबू का है। उनका कहना है कि इन सीन से जान्हवी के किरदार में और भावनात्मक गहराई आएगी और दर्शक उससे ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। उन्होंने कहा, “इन सीन से जान्हवी का कैरेक्टर एक नए स्तर पर पहुँच जाएगा।”

    जान्हवी कपूर के नए मोमेंट्स के साथ, पुराने एक्टर जगपति बाबू का एक एक्स्ट्रा सीन भी फिल्म में वापस डाला जाएगा।

     

    पेड्डी को बैकलैश का सामना क्यों करना पड़ा

    फिल्म पेड्डी 4 जून 2026 को रिलीज़ हुई और पहले दिन लगभग 51 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। लेकिन कुछ दर्शकों ने अचियम्मा के इंट्रो सीन पर आपत्ति जताई, जहाँ कैमरा उनके चेहरे से पहले उनके शरीर पर रुका। इसी तरह, राम चरण के किरदार वाला एक सीन भी आलोचना का कारण बना क्योंकि उसमें भावनात्मक पहलू दिखाने के बजाय “सजेस्टिव बॉडी फ्रेमिंग” पर ज़्यादा ध्यान दिया गया था।

    चुनाव कैंपेन के दौरान पब्लिक में हैरेसमेंट वाले एक अलग सीन की बहुत बुराई हुई, जिसे ऑडियंस ने “घिनौना” कहा। कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या फिल्म “ऑब्सेसिव बिहेवियर को रोमांस” के तौर पर दिखा रही है।

     

    डायरेक्टर का जवाब और माफ़ी

    कुछ ही समय बाद, डायरेक्टर ने बैकलैश को एड्रेस करने के लिए पब्लिक में माफ़ी मांगी। उन्होंने लिखा, “एक फिल्ममेकर के तौर पर, मेरा मानना ​​है कि सिनेमा को ऑडियंस को एंटरटेन करना चाहिए, इंस्पायर करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए। इससे कभी किसी को अनकम्फर्टेबल या डिसरिस्पेक्टेड महसूस नहीं होना चाहिए।” “अगर फिल्म के किसी भी हिस्से को इस तरह से देखा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं, उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं, और ईमानदारी से माफ़ी मांगते हैं।”

    उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि कॉन्ट्रोवर्शियल सीन काट दिए गए थे, और कहा कि उनका कभी भी किसी एक्टर या कैरेक्टर का डिसरिस्पेक्ट करने का इरादा नहीं था।

     

    कॉन्ट्रोवर्सी के बीच बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

    आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद, फिल्म पेड्डी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त परफॉर्म कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में ₹307 करोड़ पार करने के साथ, इसने 2026 की अब तक की सबसे बड़ी इंडियन हिट्स में से एक के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

     

    इस प्रोजेक्ट में राम चरण के साथ शिवा राजकुमार, बोमन ईरानी और दिव्येंदु जैसे स्टार्स हैं, और ए. आर. रहमान ने इसका म्यूज़िक स्कोर बनाया है।

     

     

  • ‘कुमकुम भाग्य’ की फेम 30 वर्षीय Sanchita Ugale की हुई मौत, कुछ घंटे पहले शेयर किया था वीडियो

    ‘कुमकुम भाग्य’ की फेम 30 वर्षीय Sanchita Ugale की हुई मौत, कुछ घंटे पहले शेयर किया था वीडियो

    मुबंईः टीवी की मशहूर अभिनेत्री 30 वर्षीय संचिता उगले का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के नालासोपारा में मौजूद घर में फंदे से लटका उनका शव मिला। पुलिस के अनुसार संचिता नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में अपने माता-पिता और 15 वर्षीय बहन के साथ रहती थीं। रविवार शाम घर में अकेली होने के दौरान उन्होंने कथित रूप से सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक परिजन उन्हें फौरन महानगर पालिका के तुलिंज अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू की। मौत का सही कारण का पता लगाने के लिए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच कर रही है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संचिता की मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लगातार मामले की छानबीन कर रही है। संचिता उगले ने बीती रात ही इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं। संचिता टेलीविजन और फिल्में, दोनों में अपने-अपने किरदारों के लिए जानी जाती थी। संचिता उगले ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में सुकून की भूमिका निभाई थी। उन्होंने फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार भी निभाया था। इसके अलावा ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी वह नजर आ चुकी थीं। उनकी दुखद मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री सदमे और शोक में है, हालांकि मौत की वजह अभी पता नहीं चली है। संचिता उगाले कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में यादगार किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं। ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।  
       
  • सलमान खान का नया लुक देखकर आमिर खान भी नहीं रोक पाए हंसी, आखिर ऐसा क्या हुआ? पढ़ें

    सलमान खान का नया लुक देखकर आमिर खान भी नहीं रोक पाए हंसी, आखिर ऐसा क्या हुआ? पढ़ें

    नई दिल्ली: मुंबई में आमिर खान की फिल्म लगान  के 25 साल पूरे होने और आमिर खान प्रोडक्शंस  की 25वीं सालगिरह के मौके पर एक सुंदर, शानदार और शुभ इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर, रेखा, काजोल, जूही चावला, किरण राव, इरा खान समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए। सलमान खान अपने नए अल्ट्रा-शॉर्ट हेयर लुक के कारण चर्चा में रहे, जिसकी तुलना सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म तेरे नाम  के हेयरस्टाइल से की गई। इवेंट के दौरान सलमान और आमिर ने साथ पोज दिए और पैपराजी की रिक्वेस्ट पर सलमान खान ने मजेदार रिएक्शन दिया, जिससे आमिर भी हँसी रोक नहीं पाए।

     

    लगान  भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर फिल्मों में गिनी जाती है। 2001 में रिलीज़ हुई इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था और आमिर खान ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासनकाल के दौरान चंपानेर गाँव की है, जहाँ ग्रामीणों ने अंग्रेज़ों की क्रिकेट चुनौती स्वीकार की थी। फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नामांकन मिला था और यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।

     

    यह इवेंट लगान  की 25वीं सालगिरह और आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे होने का जश्न था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए और सलमान खान का नया लुक खास आकर्षण बना। बता दें की आख़िर में, यह जश्न सिर्फ़ लगान  की सफलता का नहीं था, बल्कि आमिर खान प्रोडक्शंस की 25 साल की यात्रा का भी था। यह आयोजन बॉलीवुड के लिए एक nostalgic और ऐतिहासिक पल साबित हुआ, जहाँ पुराने साथी और नए सितारे एक साथ आए और भारतीय सिनेमा की इस विरासत का सम्मान किया।

     

     

     

     

  • 38 साल की उम्र में बेटी की मां बनी Surbhi Jyoti, सोशल मीडिया पर शेयर किया Cute Note

    38 साल की उम्र में बेटी की मां बनी Surbhi Jyoti, सोशल मीडिया पर शेयर किया Cute Note

    मनोरंजन: मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बन गई है। उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस संग मां बनने की गुड न्यूज शेयर की है। फैंस और सेलेब्स सुरभि और उनके पति को ढेरों बधाईयां दे रहे हैं।

    एक बेटी की मां बनी सुरभि ज्योति

    सुरभि ज्योति ने बीते दिन एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है परंतु उन्होंने एक दिन बाद यानी की आज 14 जून को पोस्ट शेयर करके बेटी की मां बनने की खबर शेयर की है। पोस्ट में एक फूल बना है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि – Its Girls। साथ ही बेटी के जन्म की तारीख 13 जून भी लिखी है। साथ ही लिखी है- लव सुरभि और सुमित है। पोस्ट के साथ सुरभि ने कैप्शन में लिखा कि – हमारी बेटी आ गई है कि हमारे दिल प्यार और ग्रेटिट्यूड से भरे हुए है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

    सुरभि सुमित को मिल रही बधाईयां

    बेटी के जन्म को लेकर सुरभि की पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गई है। कमेंट सेक्शन में फैंस और सेलेब्स सुरभि और उनके पति को पेरेंट कल्ब में शामिल होने पर ढेरों बधाईयां दे रही हैं। फैंस कपल की नन्हीं परी पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। अब हर कोई कपल की लिटिल प्रिंसेंस को दीदार करने के लिए बेताब है।

    शादी के बाद 2 साल बाद हुई बेटी

    सुरभि ज्योति की बात करें तो टीवी टाउन की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस हैं। सुरभि ने साल 2024 में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड सुमित सूरी ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के 2 साल बाद कपल पेरेंट क्लब में शामिल हो गया है। बेटी का पेरेंट बनने पर सुरभि और सुमित की खुशी का ठिकाना नहीं है। सुरभि प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान काफी एक्टिव रही है। उन्होंने हर एक पल को फैंस संग शेयर किया है। एक्ट्रेस के कई मैटरनिटी फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटी है। अब आखिर सुरभि एक प्यारी सी बेटी की मां बन गई है। सुरभि और सुमित को पेरेंट बनने पर हमारी ओर से तरफ से भी ढेरों बधाईयां और नन्हीं परी को खूब सारा प्यार।  
  • महिलाओं को लेकर Kajol ने Aamir Khan पर कसा तंज, Ex Wife के सामने शरमाए एक्टर

    महिलाओं को लेकर Kajol ने Aamir Khan पर कसा तंज, Ex Wife के सामने शरमाए एक्टर

    मनोरंजन: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लगान की रिलीज को पूरे साल 25 हो गए हैं। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की इस कल्ट क्लासिक फिल्म की सिल्वर जुबली के मौके पर मुंबई में एक बहुत शानदार और भव्य इवेंट का आयोजन किया गया है। इस महफिल की सबसे बड़ी लाइमलाइट काजोल और जूही चावला की जुगलबंदी रही है। इन दोनों एक्ट्रेसेस से स्टेज पर आमिर खान की मजेदार अंदाज में खिंचाई थी। इवेंट के दौरान जब काजोल और जूही चावला को स्टेज पर आकर आमिर खान के बारे में कुछ बातें शेयर करने के लिए कहा गया है। दोनों एक्ट्रेस ने भावुक होने के जगह माहौल को पूरी तरह मस्ती मजाक में बदल दिया है। काजोल ने माइक संभालते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि – खैर में आमिर के बारे में क्या कहूं? उनके बारे में एक बात तो पूरी तरह तय है कि आमिर खान प्रोडक्शंस ने यह साबित कर दिया है कि फिल्मों के मामले में उनकी चॉइस लाजवाब है। वाकई बहुत बेहतरीन है। लगान से लेकर जब तक उन्होंने जो भी काम किया है वह बेमिसाल है और हां महिलाओं के मामले में भी आमिर खान की पसंद वाकई बहुत अच्छी है। काजोल की यह बात सुनते ही आमिर खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए और स्टेज पर ही थोड़े शरमाते हुए नजर आए। इस दौरान स्टेज पर किरण राव पर मौजूद थी।

    जूही चावला का भी आया रिएक्शन

    काजोल के बाद जूही चावला ने भी आमिर की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ा। जूही ने मुस्कुराते हुए कहा कि – मेरे पास आमिर के लिए सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि कहने को बहुत कुछ है। यदि मैंने उनके बारे में बोलना शुरु किया तो हमारी पूरी शाम यहीं निकल जाएगी। आमिर खान प्रोडक्शंस शुरु होने से बहुत पहले वह सिर्फ एके थे और हमने साथ में काम करना शुरु किया था। वह उनकी पहली फिल्म थी और जरा देखिए जिस किसी ने भी मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की वह आज कहां से कहां पहुंच गया है। सोशल मीडिया यूजर्स से इस तिकड़ी को देखकर पुरानी यादों में खो गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – काजोल आप बिल्कुल सच कह रही हैं। महिलाओं के मामले में आमिर की पसंद सचमुच कमाल की है। वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि – काजोल और जूही फुल मस्ती के मूड में है और वहां किरण राव उन्हें देख रही है।

    जल्द तीसरी शादी करेंगे आमिर

    काजोल की महिलाओं को लेकर टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब आमिर खान की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी। इससे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान है। रीना से अलग होने के बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की है। इससे उनका एक बेटा आजाद राव खान है। साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला किया है परंतु वो आज भी मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। इन दिनों कयास लगाए जा रहे हैं कि आमिर खान आगामी 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्राट के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।