Category: Entertainment
-

काला हिरण केस: सलमान खान पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, फिल्म Kala Hiran पर रोक लगाने की मांग की
काला हिरण केस: सलमान खान के नाम पर विवादित फिल्म (Kala Hiran: The Battle for Legacy) के चलते उन्होंने एक याचिका दायर की है। सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि प्रस्तावित फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है और इससे उनकी छवि तथा 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी चल रही कानूनी कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। इस याचिका में उन्होंने मांग की है कि जब तक केस का अंतिम फैसला नहीं हो जाता, फिल्म को बनाने, प्रमोट करने, रिलीज़ करने या दिखाने से रोका जाए। सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि प्रस्तावित फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है और इससे उनकी छवि तथा 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी चल रही कानूनी कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। जानें याचिका में क्या कहा गया कोर्ट से कहा गया है कि जब तक केस का अंतिम फैसला नहीं हो जाता, फिल्म को बनाने, प्रमोट करने, रिलीज़ करने या दिखाने से रोका रोका जाए। पोस्टर विवाद में इनका कहना की, मई 2026 में जारी पोस्टर में एक किरदार सलमान जैसा दिखता है और उसने उनके मशहूर नीले ब्रेसलेट जैसा ब्रेसलेट पहना है। सलमान खान की याचिका में कहा गया है कि फिल्म के पोस्टर में दिखाए गए किरदार को बंदूक पकड़े हुए दिखाया गया है, जबकि उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत पहले ही बरी कर दिया गया था। उनका तर्क है कि इस तरह का चित्रण दर्शकों को गुमराह कर सकता है और उनकी छवि को नुकसान पहुँचा सकता है। साथ ही, याचिका में यह भी कहा गया है कि ऐसे कंटेंट का प्रचार-प्रसार अदालत में चल रही कार्यवाही पर असर डाल सकता है और इससे निष्पक्ष सुनवाई के उनके अधिकार में बाधा आ सकती है। निर्माता अमित जानी ने सार्वजनिक रूप से कहा कि फिल्म ब्लैकबक केस और लॉरेंस बिश्नोई विवाद से प्रेरित है। सलमान खान की याचिका में यह कहा गया है कि उन्होंने 24 अप्रैल 2026 को फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें उनसे फिल्म बनाने और उसका प्रचार करने से रोकने की मांग की गई थी। इसके बावजूद प्रचार गतिविधियाँ जारी रहीं। याचिका में आगे आरोप लगाया गया है कि नोटिस मिलने के बाद भी निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए, जिनमें विवाद को और बढ़ावा दिया गया। सलमान का कहना है कि इन पोस्टों में दिए गए बयान मानहानिपूर्ण हैं और लगातार प्रचार सामग्री उनके सम्मान और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा रही है। असल मुद्दा सलमान खान का कहना है कि फिल्म उनके नाम और छवि का अप्रत्यक्ष इस्तेमाल कर रही है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और कानूनी सुनवाई प्रभावित हो सकती है। वहीं, निर्माता का दावा है कि फिल्म उनकी जीवनी नहीं है बल्कि बिश्नोई समुदाय की वन्यजीव संरक्षण की लड़ाई पर आधारित है। -

61 साल की उम्र में अब तीसरी शादी रचाएंगे Aamir Khan, राखी गुलजार ने खुद कही ये बात
मनोरंजन: कभी-कभी काला पत्थर, बाजीगर, करण अर्जुन, बॉर्डर और बादशाह जैसी फिल्मों में यादगार एक्टिंग के लिए फेमस सीनियर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने आमिर खान की तीसरी शादी की खबरों पर हो रही आलोचना पर अपनी राय दी है। आमिल जिनकी पहले रीना दत्ता और बाद में किरण राव से शादी हुई थी। अब 60 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं हालांकि इस कपल के फ्यूचर प्लान को लेकर फैंस में एक्साइटेड हैं लेकिन कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। कई सोशल मीडिया यूजर्स 61 साल की उम्र में एक्टर के तीसरी बार शादी करने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।राखी गुलजार का रिएक्शन
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए राखी ने कहा कि – 61 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है। रॉबर्ट डी नीरो ने दो बार शादी की है और अब वे एक रिलेशनशिप में है। जिनसे उनकी एक बेटी है जो 2023 में पैदा हुई थी। जब वे 80 साल से ज्यादा कम उम्र के थे तब उन्हें बच्चा हुआ था। शादी में खुशी उम्र पर निर्भर नहीं करती है। अपना उदाहरण देते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने गीतकार और फिल्ममेकर गुलजार से तब शादी की थी जब वो लगभग 40 साल के थे। इस कपल ने 15 मई 1973 को एक शानदार बॉलीवुड शादी में शादी की और उसी साल उनकी बेटी मेघना गुलजार का जन्म हुआ है। अपना उदाहरण देते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने गीतकार और फिल्म मेकर गुलजार से तब शादी की थी जब वो लगभग 40 साल के थे। इस कपल ने 15 मई 1973 को एक शानदार बॉलीवुड शादी में शादी की और उसी साल उनकी बेटी मेघना गुलजार का जन्म हुआ है। अपना उदाहरण देते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने गीतकार और फिल्म मेकर गुलजार से तब शादी की थी जब वो लगभग 40 साल के थे। इस कपल ने 15 मई 1973 को एक शानदार बॉलीवुड शादी में शादी की और उसी साल उनकी बेटी मेघना गुलजार का जन्म हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही उन्होंने आमिर खान के साथ कभी नहीं किया है लेकिन वो उन्हें एक बहुत ईमानदार इंसान मानती है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस बात की तारीफ करती हैं कि तलाक के बाद भी आमिर ने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों, रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छी दोस्ती बनाए रखी है जो उनके अच्छे चरित्र को दर्शाता है।आमिर खान ने शादी की पुष्टि की
आमिर ने अमेरिका में यात्रा के दौरन वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में यह खबर शेयर की है। शादी के प्लान की पुष्टि करते हुए एक्टर ने कहा कि – मैं अभी अमेरिका में यात्रा कर रहा हं। शादी की खबर सच है। यह 5 जुलाई को है। खबरों के अनुसार, शादी पर्सनल समारोह होगा कि जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल होंगे हालांकि समारोह के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक्टर ने पहले कहा था कि शादी अभी उनकी प्राथमिकता नहीं है लेकिन अब उनका कहना है कि वह और गौरी दोनों ही साथ में अगला कदम उठाने के लिए तैयार महसूस कर रहे हैं। -

Urvashi Dholakia ने Anita Hasnandani के चलते इस वजह से मांगी माफी, Viral हुआ वीडियो
मनोरंजन: नागिन फेम अनीता हंसनंदानी और एक्ट्रेस उर्वशी ढोलाकिया तुम हो ना के आने वाले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। शो के दौरान अपनी बेस्ट फ्रैंड से इमोशनल मुलाकात के दौरान उर्वशी ने अनीता की शादी में शामिल में हो पाने के लिए माफी भी मांगी है। अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी पूरी तरह से काम और पैसे कमाने के इर्द-गिर्द घूमती थी। उन्होंने अनीता ने दिल से माफी भी मांगी और वादा किया कि आगे से वह उनकी जिंदगी से ज्यादा मौजूद रहेगी। उर्वशी ने तुम हो ना पर कहा कि – जब अनीता की शादी हुई तो मैं जा नहीं पाई क्योंकि मैं काम कर रही थी। मेरी जिंदगी थोड़ी अलग रही है। काम से घर और घर से काम। उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने काम करना शुरु किया था तो उनके पास अपने लिए बहुत कम समय होता था।उर्वशी ने मांगी माफी
उर्वशी ने आगे कहा कि – जैसे कि मैंने आपको बताया है। मेरे पास जरा भी समय नहीं था न तो मैं अपने बच्चों को समय दे पाई और न ही किसी और चीज को। मेरा पूऱा ध्यान बस इसी बात पर था कि काम करो। पैसे कमाओ, घर चलाओ, माता-पिता को अच्छी जिंदगी दो और बच्चों को अच्छी जिंदगी दो। एक्ट्रेस ने माना कि पैसे कमाने और परिवार को संभालने की कोशिश में उन्होंने जिंदगी के कई अहम पल मिस कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि वह अनीता की शादी में शामिल नहीं हो पाई। इसके लिए माफी मांगते हुए उर्वशी ने कहा कि – मुझे सच में बहुत अफसोस है दिल से कि मैं तुम्हारे सबसे खास दिन पर मौजूद नहीं रह पाई।अनीता का आया रिएक्शन
इस माफी पर रिएक्शन देते हुए अनीता ने उर्वशी के साथ अपने पहले शो कभी सौतन कभी सहेली में काम करने के दिनों को या दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह समझती है कि करियर के शुरुआती साल कितने मुश्किल हो सकते हैं और माना कि उस दौर में लोग अक्सर पर्सनल जिंदगी के अहम पल मिस कर देते हैं। अनीता ने यह भी बताया कि उन्होंने उर्वशी को कभी नहीं बताया कि वह उन्हें कितना इंस्पायरिंग मानती हैं और उनकी सफर को देखकर उन्होंने कितना कुछ सीखा है।चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
उर्वशी ढोलकिया ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के मशहूर किरदार से उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली है। इस रोल ने उन्हें इंडियन टेलीविजन के सबसे यादगार विलेन में से एक बना दिया है। अनीता हसनंदानी ने 1990 के दशक के आखिर में अपना करियर शुरु किया है और कभी सौतन कभी सहेली, काव्यांजलि, ये है मोहब्बतें और बाद में सुपरहिट में सुपरनैचुरल फ्रैंचाइजी नागिन जैसे शो से लोकप्रियता हासिल की है। अनीता और उर्वशी ने अपने करियर के शुरुआती शो में से एक, कभी सौतन कभी सहेली में साथ काम किया था। उनकी दोस्तों दो दशकों से ज्यादा समय से कायम है। -

Nepotism को लेकर भड़के Imitiaz Ali, Alia-Ranbir का लिया Stand, बोले – उन्हें भी करनी पड़ती है मेहनत
मनोरंजन: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म पर तीखी बहस छिड़ी रहती है। स्टार किड्स को आमतौर पर लोगों की नफरत का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर जो बाहर से आया एक्टर या एक्ट्रेस है उसे लोगों की सहानुभूति मिलती है। अब लोग ऐसा क्यों नहीं करते हैं। ये तो फिलहाल वही जाने मगर इस बीच डायरेक्टर इम्तियाज अली ने नेपोटिज्म पर एक बयान दे डाला है। इसको सुनकर स्टार किड्स से नफरत करने वालों को झटका लग सकता है। इम्तियाज अली ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि बॉलीवुड में नेपो किड्स को बाहर से आने वाले कलाकारों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। उनके अनुसार, उन एक्टर्स पर अपनी लिगेसी को आगे बढ़ाने का बोझ रहता है। उनके जैसे आउटसाइडर्स के ऊपर कोई दबाव नहीं रहता है।नेपोटिज्म पर बोले इम्तियाज अली
जूम से डायरेक्टर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को नेपो किड का टैग मिलने पर कहा कि – मुझे लगता है कि आलिया, रणबीर और फिल्म इंडस्ट्री के जो भी बच्चे हैं जो भी परिवार में पैदा हुए उन्हें एक्स्ट्रा मुश्किलें झेलनी पड़ती है क्योंकि उनके आस-पास हर ओर सफलता के उदाहरण मौजूद हैं। उन्हें पापा, चाचा, मम्मी जैसों से मुकाबला करके ही खुद को सफल समझना पड़ता है जबकि बाहर से आने वाले लोगों को मेरे जैसे, हमें उस हिसाब से आसानी होती है। रणबीर आज फिल्म इंडस्ट्री में एक अच्छे एक्टर हैं। इसमें कोई शक नहीं है। आप उसे नेपो किड कह सकते हो लेकिन सच ये है कि उसके काम इतने अच्छे हैं कि सारे शक दूर हो जाते हैं। आलिया भट्ट भी इतनी अच्छी है कि जब उन्हें कोई रोल मिलता है तो किसी को बुरा नहीं लगता है बल्कि लोग चाहते हैं कि उन्हें और ज्यादा रोल मिले लेकिन ये सब कमाना पड़ता है। फिल्म इंडस्ट्री में जन्मे लोगों को अपना नाम बनाने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इम्तियाज अली वैसे भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ काम कर चुके हैं। रणबीर के साथ उन्होंने फिल्म रॉकस्टार और तमाशा बनाई है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं आलिया के साथ हाईवे फिल्म बनाई थी जो हिट भी हुई थी। अब इम्तियाज अली दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म में वापिस आऊंगा लेकर आ रहे हैं जो 12 जून को थिएटर्स में रिलीज होनी है। -

Bigg Boss 10 Tamil का प्रोमो हुआ Release, आम आदमी की हो सकती है Entry
मनोरंजन: कई हफ्तों की अटकलों के बाद 1 जून 2026 को बिग बॉस तमिल सीजन-10 का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें होस्ट विजय सेतुपति नजर आए है। इस प्रोमो में एक नया कॉन्सेप्ट कॉमन मैन पेश किया गया है। इसके अंतर्गत आम लोगों को तमिल टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो में हिस्सा है। कई हफ्तों की अटकलों के बाद 1 जून 2026 को बिग बॉस तमिल सीजन-10 का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें होस्ट विजय सेतुपति नजर आए। इस प्रोमो में एक नया कॉन्सेप्ट कॉमन मैन पेश किया गया है। इसके अंतर्गत आम लोगों को तमिल टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसका मतलब है कि आने वाला सीजन पुराने फॉर्मेट से अलग होगा क्योंकि पहले के सीजन में ज्यादातर सेलिब्रिटीज ही दिखे हैं। नए प्रोमो में विजय सेतुपति अपने खास अंदाज में एंट्री लेते दिखते हैं और बताते हैं कि इस बार दर्शकों के लिए कुछ अलग होगा। प्रोमो इस बात पर फोकस्ड था कि आम लोगों को बिग बॉस हाउस में जाकर अपनी असल शख्सियत दिखाने का मौका मिलेगा।बिग बॉस प्रोमो
बिग बॉस तमिल सीजन 10 का प्रोमो सामने आते ही दर्शक। ये देखने के लिए बेकरार है कि कॉमन मैन टैग पर बनाया गया है शो कैसा होना वाला है। सोशल मीडिया पर लोग चर्चा करने लगे हैं कि किस तरह के लोग शो में जाएंगे और किस तरह की कहानी दिखेगी। कुछ दर्शक चाहते हैं कि इसमें साधारण परिवारों के सदस्य हिस्सा लें तो कुछ लोग ऐसे हैं जो समाज में बदलाव लाने वाले लोगों को देखना चाहेंगे।शो का 9वां सीजन
इस शो का 9वां सीजन टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्या गणेशन ने जीता था। शो का विनर बनने के लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला था। दूसरे और रनर-अप विक्रम और ऑरोरो सिंक्लेयर रहे जबकि गाना विनोथ 18 लाख रुपये कैश से भरा बैग लाकर बाहर निकाल गए थे। काम की बात करें तो सेतुपति आखिरी बार जनवरी 2026 में रिलीज फिल्म गांधी टॉक्स में नजर आए थे। इस साइलेंट फिल्म में अदिति रॉव हैदरी और अरविंद स्वामी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। -

Peddy सफल होने की खुशी में Tirupati मंदिर पहुंची Janhvi Kapoor, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली: रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर मूवी पेद्दी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी की सफलता के लिए इसकी लीडिंग लेडी जाह्नवी कपूर तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची हैं। इंटरनेट पर जाहन्वी के कई वीडियो वायरल है। इनमें वो नंगे पैर मंदिर की 3550 सीढ़ियां चढ़ती देखा गई हैं। एक्ट्रेस हर बार जब भी बालाजी के दर्शन करने जाती है। वो नंगे पैर चलकर भगवान श्री वेंकटेशवर स्वामी का आशीर्वाद लेती है।बालाजी के दर पर पहुंची जाह्नवी कपूर
जाह्नवी अब फिल्म पेद्दी की रिलीज के दिन इसकी सफलता के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर गई है। एक्ट्रेस के साथ उनकी टीम के लोग और दोस्त भी नजर आए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एख्ट्रेस पिंक एथनिक सूट में दिख रही है। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने के बाद जब वो आधे रास्ते में थक जाती है। ब्रेक लेकर रेस्ट करती है। वहां पर आ रहे श्रद्धालु उन्हें देखते हैं लेकिन जाह्नवी फैंस को अटेंशन को नजरअंदाज करते हुए भगवान की भक्ति में रंगी भी नजर आई। इस दौरान वो किसी से फोन पर बात करती हुई भी दिखी।View this post on Instagramनंगे पैर पहुंची जाह्नवी
जाह्नवी जब भी तिरुपति मंदिर जाती है तो वो वीआईपी दर्शन करने की जगह नंगे पैर चलकर अलिपिरी की 3550 सीढ़ियों का इस्तेमाल करती है। एक्ट्रेस अपनी लाइफ के हर बड़े और खास मौकों पर बालाजी के दर्शन करने आती है। जाह्नवी की भक्ति को देख फैंस के बीच अक्सर उनकी सराहना होती है। एक्ट्रेस की मां श्रीदेवी की भी बालाजी में आस्था थी। एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा था कि बालाजी के दर्शन पर उन्हें सुकून मिलता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी की मूवी पेद्दी उनकी दूसरी टॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में उन्होंने पहली बार-बार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर किया है। एक्ट्रेस के काम को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जाह्नवी के राम चरण संग सेंसेशन गाने की जमकर चर्चा हो रही है। देखना होगा ये फिल्म एक्ट्रेस के करियर में क्या वंडर करती है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। -

Shilpa Shinde पर भड़की Hina Khan, पोस्ट के जरिए PM Modi से की खास अपील, देखें वीडियो
मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने कबूलनामे के बाद से काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर खुलासा किया था कि साल 2016 में उन्होंने भाबीजी घर पर है मेकर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया था। उनके इस कबूलनामे के बाद से वो ट्रोलर्स के तो निशाने पर हैं। कई सेलेब्स ने भी इसके लिए उनकी आलोचना की है।शिल्पा शिंदे ने हिना खान का मजाक उड़ाया
गुरुवार को शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने हिना को उनके कबूलनामे के बाद उनकी आलोचना की है। बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंस्ट हिना खान भी शिल्पा शिंदे पर खूब भड़की हुई है। शिल्पा के इस कबूलनामे पर रिएक्शन देते हुए हिना ने इसे क्राइम बताया था जिसके जवाब में शिल्पा ने भी पलटवार करते हुए उन पर अपने नाम का इस्तेमाल करके पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया है। अब हिना ने एक बार फिर जवाब देते हुए शिल्पा के कमेंट्स की आलोचना की है।शिल्पा शिंदे ने हिना खान का मजाक उड़ाया
गुरुवार को शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया था कि जिसमें उन्होंने हिना को उनके को उनके कबूलनामे के बाद उनकी आलोचना करने के लिए लताड़ था। शिल्पा ने हिना पर कैंसर के नाम पर पब्लिसिटी लेना कब बंद करेंगे लेकिन चलती ट्रेन पर मत चढ़ो वरना चोट जाएगी है ना? पब्लिसिटी पाने के लिए आप बीमार हैं। आपके परिवार में मौतें हुई है तो आपको शिल्पा शिंदे की क्या जरुरत है ना? आप तो पहले से ही बहुत पॉपुलर है। शिल्पा ने आगे फर्जी यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करने का बचाव करते हुए कहा कि – ‘साम, दाम, दंड, भेद के बारे में पढ़िए। अगर नहीं पढ़ा है तो महाभारत देखिए। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अब सच खुलकर बोल दिया है और उन्हें सच बोलने से डर नहीं लगता है। शिल्पा ने कहा कि उस समय उन्होंने अकेले ही लड़ाई लड़ी थी और उन्हें आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता है’। अब हिना ने शिल्पा के कमेंट्स पर पलटवार करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा है कि – ‘भारत के माननीय प्रधानमंत्री भारत के माननीय राष्ट्रपति और भारत के लॉ मिनिस्टर्स, प्लीज उन सभी अपराधियों को रिहा कर जिन्होंने अपराध करने के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है क्योंकि उनमें हिम्मत है क्योंकि वो योद्धा है क्योंकि वो सच्चाई के साथ खड़े हैं और इसलिए भी क्योंकि अपराध करते समय किसी ने उनका साथ नहीं दिया है’।
हिना खान और शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 में साथ काम करने के बाद से ही एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन रही है। शो के दौरान भी दोनों के लगातार झगड़ते देखा गया था। दोनों सलमान खान के शो की फाइनलिस्ट थी और शिल्पा ने हिना को हराकर सीजन 11 की ट्राफी जीती थी।
खुद मिल गई बकाया राशि
हाल में ही कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक पॉडकास्ट में शिल्पा ने कबूल किया था कि उन्होंने एक दशक पहले भाभीजी घर पर है। मेकर संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया था। जब उन्होंने शो छोड़ दिया था कि उन्हें उनकी बकाया राशि नहीं मिली थी। शिंदे ने दावा किया कि उस समय वह खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही थी और आरोप लगाना उनके लिए आखिरी उपाय था। अभिनेत्री ने यह भी स्वीकार किया कि मामला सुलझ गया और उन्हें उनकी बकाया राशि मिल गई है। -

370 की बिरयानी के बदले GF के साथ Physical होना, जोक पर हंसे कॉमेडियन Pranit More
मनोरंजन: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को बिग बॉस के बाद से तगड़ी पहचान मिली है। उनके कॉमेडी शोज हाउसफुल जाते हैं। प्रणित अपने शो में ऑडियंस के एक्सपीरियंस पूछते हैं और फिर उनपर जोक्स क्रैक करते हुए हैं। प्रणित के शो में हाल ही में एक लड़के ने एक लड़की संग पहली डेट को लेकर भद्दी बातें कही हैं। लड़की के साथ फिजिकल होने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। जिस पर ऑडियंस समेत प्रणित मोरे भी खूब हंसे। एक लड़की के लिए शो में भद्दी बातें करने पर प्रणित को काफी ट्रोल किया गया है। जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी है। प्रणित मोरे के शो में एक शख्स ने बताया कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गया था। जहां उसने लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी लेकिन जब लड़की ने लड़के से कहा कि वो उसे घर छोड़ दे तो लड़के ने कहा कि वो अपने 370 रुपये वसूलना चाहता है जिसकी उसने लड़की को बिरयानी खिलाई थी। लड़की उस लड़की को होटल ले जाना चाहता था लेकिन वो पहली बार मिले थे इसलिए लड़का उस लड़की को पार्क ले गया जहां अंधेरा था। वो उसके साथ फिजिकली इन्वॉल्व होकर अपने पैसे वसूलना चाहता था। लड़के ने जब ये किस्सा प्रणित के शो में सुनाया था तो प्रणित ने भी लड़की की खूब खिल्ली उड़ाई थी।प्रणित ने मांगी माफी
प्रणित के शो की क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है। महिलाओं की लेकर इंसेंसिटिव और वल्गर बातों को बढ़ावा देने और शो में उनकी खिल्ली उड़ाने पर प्रणित को तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। उस समय उन्होंने पोस्ट शेयर करके माफी मांगी है।इंस्टाग्राम पर स्टोरी
प्रणित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर सफाई दी है। उन्होंने माफी मांगी है। प्रणित ने लिखा कि – ‘मैंने हाल ही के क्राउडवर्क क्लिप को लेकर हो रही है। आलोचना देखी दर्शक द्वारा की गई टिप्पणियां मेरे विचारों को नहीं दर्शाती है। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो मुझे हंसकर आगे बढ़ जाने के बजाय उस टिप्पणी पर आपत्ति जतानी चाहिए थी। वो मेरी चूक थी। लाइव क्राउडवर्क में अक्सर रियल टाइम में रिएक्शन देना पड़ता है लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। मैं इस फीडबैक को गंभीरता से लेता हूं और आगे से इस तरह की सिचुएशन को हैंडल करते ध्यान रखूंगा। हमने वीडियो को अपने सभी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया है क्योंकि मैं उन विचारों को और बढ़ावा या नॉर्मलाइज नहीं करना चाहता है’।
‘मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने ग्रेसफुली अपनी चिंताएं जाहिर की। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं इस सीख को हमेशा याद रखूंगा। मैं भी एक इंसान हूं और लगातार सीख रहा हूं। जब मैं कोई गलती करता हूं और लोग मुझे मेरी गलती का एहसास करवाते हैं। इससे मैं छोटा नहीं होता बल्कि यह मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है। मैं इस बात को एक्सेप्ट करता हूं कि मैं इस सिचुएशन को और बेहतर तरीके से संभाल सकता था। मैं आगे से इस बात को पूरा ध्यान रखूंगा कि भविष्य में कभी भी अनजाने में भी ऐसी सोच और ऐसे लोगों को सपोर्ट न करुं’।
-

कंटेंट क्रिएटर Sayoni Chakraborty का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sayoni Chakraborty News: सोशल मीडिया पर अपने गांव की जिंदगी और जानवरों से जुड़े वीडियो के लिए मशहूर कंटेंट क्रिएटर सयानी चक्रवर्ती का निधन हो गया है। उनके गांव में उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या के साथ ही दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। वहीं, उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार, दोस्त और लाखों फॉलोअर्स गहरे सदमे में हैं। ये दुखद घटना पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की है।
कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार पुलिस को सयानी चक्रवर्ती का शव उनके कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिनसुराह इमामबाड़ा अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, सयानी चक्रवर्ती की उम्र केवल 23 साल थी। इतनी कम उम्र में उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और दुख व्यक्त कर रहे हैं।पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।घटना से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर थीं सक्रिय
हैरानी की बात यह है कि इस दुखद घटना से ठीक एक दिन पहले सयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुस्कुराते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। उन्होंने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी और इस खुशी को भी अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किया था।परिवार ने बताया, काफी समय से थीं परेशान
परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि सयानी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। हालांकि उनकी परेशानी की असली वजह क्या थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
सयानी की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है। उनके फैंस और शुभचिंतक उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। -

Tv की बहु इशिता ने जुड़वा बच्चों के रखे नाम, अपने Twins को देखकर हुई Emotional
मनोरंजन: दिव्यांका त्रिपाठी के घर में इस समय जश्न का माहौल है। एक्ट्रेस आखिर मां बन गई है। 41 की उम्र में उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। घर में एक साथ दो नन्हे राजकुमार के आने से पूरा परिवार खुशी से चहक रहा है। अब दिव्यांका का अस्पताल के रुम से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अपने बेबी को गोद को देखकर इमोशनल होती नजर आई है।दिव्यांका ने क्या रखा बच्चों का नाम
वायरल वीडियो में दिव्यांका अपने बच्चों के नामों पर डिस्क्शन करती दिखाई दी है। दिव्याकां कहती है मम्मी बोल रही है कि जो बच्चा ज्यादा शैतान है। उसका नाम शैतानी से जोड़कर मत रखना है लेकिन हमें जो नाम रखना है हम रखेंगे। बस बच्चों को गोल-गोल घुमा देंगे और कहेंगे कि अब पहचानों कौन सा है। विवेक दहिया भी दो बेटों के पिता बनने पर काफी खुश हैं। वो अपने लाडले को गोद में लेकर खिलाते नजर आए। विवेक खुलकर फादरहुड मोमेंट एन्जॉय करते हुए देखे जा सकते हैं। दिव्यांका अपने नन्हे राजकुमार को लोरी सुनाकर सुलाती हुई दिखाई दी। बेबी को लोरी सुनाते हुए एक्ट्रेस इमोशनल होती दिखी। उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी भी साफ नजर आ रही है। दिव्यांका और विवेक एक साथ 2 बेटों के पेरेंट बनने पर खुशी से चहकते हुए देखे जा सकते हैं। दिव्यांका-विवेक ने अपने दोनों बच्चों की झलक तो दिखा दी है हालांकि उन्होंने अभी बेटों का चेहरा रिवील नहीं किया है। फैंस कपल के लाडलों को देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि दिव्यांका और उनके बच्चे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्ट्रेस के बेटों का घर में ग्रैंड वेलकम हुआ है। दोनों राजकुमार की उनकी दादी-नानी ने नजर भी उतारी है। दिव्यांका का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने फैंस का दिल जीता लिया है। वीडियो में दिखाया गया है कि दिव्यांका जब अपने बेटे को गोद में लेकर अपनी बिल्डिंग के दरवाजे पर पहुंची। उन्हें देखकर सिक्योरिटी गार्ड ने दरवाजा खोला लेकिन आगे बढ़ने की जगह दिव्यांका ने रुककर बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को अपने नन्हे राजकुमार का दीदार कराया और बेटे को गार्ड का आशीर्वाद दिलवाया है। सिक्योरिटी गार्ड के प्रति दिव्यांका के स्वीट जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस एक्ट्रेस से संस्कारों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।