नई दिल्ली: रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर मूवी पेद्दी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी की सफलता के लिए इसकी लीडिंग लेडी जाह्नवी कपूर तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची हैं। इंटरनेट पर जाहन्वी के कई वीडियो वायरल है। इनमें वो नंगे पैर मंदिर की 3550 सीढ़ियां चढ़ती देखा गई हैं। एक्ट्रेस हर बार जब भी बालाजी के दर्शन करने जाती है। वो नंगे पैर चलकर भगवान श्री वेंकटेशवर स्वामी का आशीर्वाद लेती है।
बालाजी के दर पर पहुंची जाह्नवी कपूर
जाह्नवी अब फिल्म पेद्दी की रिलीज के दिन इसकी सफलता के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर गई है। एक्ट्रेस के साथ उनकी टीम के लोग और दोस्त भी नजर आए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एख्ट्रेस पिंक एथनिक सूट में दिख रही है। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने के बाद जब वो आधे रास्ते में थक जाती है। ब्रेक लेकर रेस्ट करती है। वहां पर आ रहे श्रद्धालु उन्हें देखते हैं लेकिन जाह्नवी फैंस को अटेंशन को नजरअंदाज करते हुए भगवान की भक्ति में रंगी भी नजर आई। इस दौरान वो किसी से फोन पर बात करती हुई भी दिखी।
नंगे पैर पहुंची जाह्नवी
जाह्नवी जब भी तिरुपति मंदिर जाती है तो वो वीआईपी दर्शन करने की जगह नंगे पैर चलकर अलिपिरी की 3550 सीढ़ियों का इस्तेमाल करती है। एक्ट्रेस अपनी लाइफ के हर बड़े और खास मौकों पर बालाजी के दर्शन करने आती है। जाह्नवी की भक्ति को देख फैंस के बीच अक्सर उनकी सराहना होती है। एक्ट्रेस की मां श्रीदेवी की भी बालाजी में आस्था थी। एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा था कि बालाजी के दर्शन पर उन्हें सुकून मिलता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी की मूवी पेद्दी उनकी दूसरी टॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में उन्होंने पहली बार-बार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर किया है। एक्ट्रेस के काम को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जाह्नवी के राम चरण संग सेंसेशन गाने की जमकर चर्चा हो रही है। देखना होगा ये फिल्म एक्ट्रेस के करियर में क्या वंडर करती है।
इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Leave a Reply