Category: Entertainment

  • ड्रग्‍स केस मामले में शाहरुख खान से 25 करोड़ की रिश्‍वत मांगने के आरोप

    मुबंईः ड्रग्‍स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी करने वाले NCB (नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो) के पूर्व जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े की मुश्‍क‍िलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का केस दर्ज किया है। समीर वानखेड़े पर आरोप हैं कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उन्‍होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये की रिश्‍वत मांगी थी। शनिवार को ईडी ने यह केस सीबीआई की एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए दर्ज किया है।

    न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) यानी मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के तहत समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कुछ पूर्व अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। समीर वानखेड़े 2008 बैच के IRS अफसर हैं। उन्‍होंने इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी ईडी की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है। वानखेड़े ने इस बाबत बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

  • बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में भर्ती

    मुबंईः दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। मिथुन चक्रवर्ती के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ‘इंडिया टुडे’ में छपी रिपोर्ट के मुताबित, सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है।

    मिथुन बीते साल नवंबर महीने में टीवी शो ‘सारेगापामा’ के एपिसोड में चीफ गेस्‍ट बनकर पहुंचे थे। वहां बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने पिता के लिए एक प्यारा सा वीडियो मैसेज भेजा था, जिसे सुनते ही मिथुन अपने आंसू नहीं रोक पाए और इमोशनल हो गए। तब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती की साल 2022 में भी एक फोटो अस्पताल से वायरल हुई थी, जिसके बाद फैन्स परेशान हो गए थे। कई तरह की अफवाहें भी उड़ी थीं। जिसके बाद उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने पापा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। 

    उन्होंने बताया था कि उनके पापा की किडनी में पथरी यानी स्टोन था। जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। मिथुन चक्रवर्ती की उम्र 73 साल है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने कई टीवी शोज भी जज किए हैं। आखिरी बार उन्हें विवेक अग्निहोत्री की मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ में देखा गया था। इसके अलावा इन्होंने बंगाली फिल्म ‘प्रोजापति’ और ‘काबुलीवाला’ में भी काम किया था। फिलहाल इनका कोई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में नहीं हैं।

  • बद्दी में एसडीएम कार्यालय व पट्टा में खुला बीडीओ कार्यालय

    बद्दी में एसडीएम कार्यालय व पट्टा में खुला बीडीओ कार्यालय

    बद्दी में बीएमओ कार्यालय खोलने की भी अधिसूचना जारी हुई

    सीएम ने एक साल पहले जो कहा था वह करके दिखाया- राम कुमार

    सीपीएस ने दून में कराया ऐतिहासिक विकास

    सचिन बैंसलबददी:दून के विधायक  व सीपीएस चौधरी राम कुमार ने बताया कि बद्दी में एसडीएम कार्यालय, पट्टा में ब्लाक कार्यालय व बद्दी में बीएमओ कार्यालय को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है। सरकार ने इन तीनों कार्यालय को खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। राम  कुमार ने  बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बद्दी दौरे पर यह तीनों घोषणाएं की थी। जिसे उन्होंने लागू करके ऐतिहासिक फैसला लिया है।  पट्टा में ब्लाक कार्यालय व बद्दी में एसडीएम कार्यालय खोलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करदी जाएगी। पहली बार दून को बीएमओ भी मिलेगा। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर बीएमओ को तैनात करते वहां पर कार्यालय चालू कर दिया जाएगा। अभी तक दून के लोगों को ब्लाक के कार्य के लिए कसौली व नालागढ़ जाना पड़ता था लेकिन अब यहां के लोगो का अपना ब्लाक होगा। वहीं दून में एसडीएम कार्यालय खुलने से भी लोगों की लंबे समय से मांग पूरी हुई है। अब दून की जनता को एसडीएम से जुड़े कार्य के लिए नालागढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
    सीपीएस ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दून में कांग्रेस से इतिहास रचा है। बरोटीवाला में डिग्री कालेज खोलने के बाद यहां पर 51 बीघा जमीन कालेज के नाम की है। अब यहां पर बिल्डिंग तैयार हो गई है और नई बिल्डिंग में पिछले एक साल से कक्षाएं संचालित हो रही है। पट्टा व कुठाड में आईटीआई तथा झाड़माजरी में पालटेक्निक कालेज खोला गया। जहां पर दून विस के बच्चे तकनीकी शिक्षा लेकर रोजगार प्राप्त कर रहे है।
    पट्टा में खंड शिक्षा कार्यालय खोला गया। 36 स्कूल अपग्रेड किए गए। 35 पेयजल व सिंचाई योजनाएं तैयार की गई। दून के  गोयला, कुल्हाड़ीवला, काठा  व आकांवाली में पावर प्रोजेक्ट खोले गए जिसमें बिजली के लगने वाले कटों से उद्योगपतियों व लोगों को निजात मिली।  बद्दी पीएचसी को दर्जा बढ़ा कर उसे 50 बैढ का किया गया जिसका भवन बन कर तैयार हो गया है। पीएटचसी चंडी का भी दर्जा बढ़ा कर उसे सीएचसी कराया गया है। उसके लिए 13 करोड़ में भवन भी तैयार किया गया है। उनका सपना दून के एक माडल विस क्षेत्र बनाने का है जिसके लिए वह युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे है।
  • कम रूपये से काम कर पाना गत्ता फैक्ट्री को कर्ज में डुबोने के समान – आदित्य सूद

    अब तक की सबसे बडी दुदर्शा पर पहुंचे गत्ता उद्योगों के पास अब तालाबंदी ही विकल्प

    रेट न बढ़े तो 10 दिन के भीतर बंद हो जाएंगे हिमाचल के गत्ता उद्योग- हेमराज चौधरी

    बददी में राज्याध्यक्ष आदित्य सूद ने मीडीया के समक्ष उठाए कई मुद्दे

    हमारे मामले में केंद्र व प्रदेश सरकार ने साधी है पूर्ण चुप्पी-अशोक राणा

     

    सचिन बैंसलबददी:राष्ट्रीय स्तर पर क्राफ्ट पेपर के दामों में हो रही आशातीत वृद्धि ने हिमाचल प्रदेश के गत्ता उद्योगों की कमर तोड कर रख दी है। आलम यह है कि न तो उनके वेंडर आगे से दाम बढ़ा रहे और न ही वो पुराने रेट पर माल दे पा रहे हैं। इसी कारण से गत्ता उद्योग तालाबंदी की कगार पर पहुंच चुके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस मुददे पर न तो केंद्र सरकार व न ही राज्य सरकार उनकी मदद कर रही है।  हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ की एक आपात बैठक बीबीएनआईए सभागार में हुई।

    जिसमें गत्ता उद्योग के कच्चे माल में हुई 25 फीसदी बढ़ोतरी पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गई । हिमाचल प्रदेश कोरोगेटेड बाक्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सूद, महामंत्री विशाल गोयल व बीबीएन इकाई प्रधान हेमराज चौधरी ने बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि क्राफट पेपर के रेट पिछले दो वर्षों में 25 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके हैं ।  परन्तु हमें उद्योगों से रेट बढक़र नहीं मिल रहे हैं जिस कारण से हमें गत्ता उद्योग चलाने मुश्किल हो गये हैं । इसी कारण से शुक्रवार की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर यही हाल रहा तो  आने वाले दिनों में हिमाचल के सभी गत्ता उद्योग हडताल पर चले जाएंगे।  हमसे पैकिंग संबधित गत्ता पेटी खरीदने वाले संबंधित उद्योगों को होने वाले नुकासान की जिम्मेवार केंद्र व प्रदेश सरकार है ।

    गत्ता उद्योग संघ और पेपर मिल कार्डिनेट समिति के चेयरमैन रजत मित्तल ने कहा कि पेपर मिलों ने अवैध तौर पर गठजोड करके क्राफट पेपर के दामों में जो 25 फीसदी वृद्वि की है उससे हमारी लागत तो कई गुणा बढ़ गई लेकिन हमें गत्ते की पेटियों के दाम बढक़र नहीं मिल रहे हैं। वरिष्ठ सदस्य अजय चौधरी ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो हिमाचल के 300 से अधिक गत्ता उद्योग बंद हो जाएंगे और हजारों परिवार अपनी रोजी रोटी के लिए तरस जाएंगे ।

    इसलिए प्रदेश सरकार को क्रेन्द्र सरकार के साथ मिलकर पेपर मिलों के लिए एक विशष पालिसी तैयार करनी चाहिए जिससे पेपर मिल मालिकों की मनमर्जी पर लगाम लगाई जा सके ।  निर्मल सिंगला, अशोक राणा, हेमराज चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 300 से ज्यादा गत्ता उद्योग हैं जिनमें 35000 टन से अधिक क्राफट पेपर का उपयोग हर महीने किया जाता है। तथा प्रदेश सरकार को 45 करोड से ज्यादा राजस्व इसी इंडस्ट्री से जाता है ।

    लेकिन उत्तर भारत की पेपर मिलों की मनमर्जी से रेट बढौतरी करने के कारण हमें फैक्टरी बंद करने की नौबत आन पडी है । तथा 90 प्रतिशत लेबर खाली बैठी है । हमारी प्रदेश सरकार से यही मांग है कि हमारे द्वारा तैयार माल पर 25 प्रतिशत की बढौतरी हो जिससे सभी गत्ता उद्योग जिन्दा रह सकें । प्रैस वार्ता को हिमाचल प्रदेश के प्रदेश के अध्यक्ष आदित्य सूद, गगन कपूर, मुकेश जैन, विशाल गोयल महामंत्री,  उपाध्यक्ष हेमराज चौधरी, बीबीएन इकाई के महामंत्री अशोक राणा, निर्मल सिंगला,  राजीव गुलाटी, संजीव जैन कोषाध्यक्ष ने भी संबोधित किया।
  • इको कल्ब ने बद्दी स्कूल में लगाई कार्यशाला

    बच्चों को पोष्टिक आहार, उर्जा संरक्षण व ई वेस्ट मेनेजमेंट की दी जानकारी


    बद्दी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी के इको क्लब की ओर से  एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पोष्टिक आहार, जड़ी बुटियां, ऊर्जा संरक्षण और ई वेस्ट मेनेजमेंट की विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी गई। इस मौके पर इको क्लब के छात्रों ने स्कूल के वर्कशाप के मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि गण को पौधे भेंट किए।


    स्कूल परिसर में स्कूल के प्रधानाचार्य राम लाल ने बतौत मुख्य अतिथि शिविर में भाग लिया। कार्याशाला में पीजीआई की रिसर्च एसोसिएट रंजना रानी व इक्फाई विवि के विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. आरके  भारद्वाज ने छात्रों को जानकारी प्रदान की। रंजना रानी ने पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मोटा आनाज का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे अपना आहार में शामिल करने से शुगर, बीपी व कलेस्ट्राल आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। पाचन तंत्र ठीक रहता है। यही नहीं  हमें अपने आसपास में लगे पेड़ पौधों का ज्ञान होना चाहिे। तभी हम इसे दवाईयो में इस्तेमाल कर सकते है।


    डॉ. आरके भारद्वाज ने ऊर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बदलते समय में ऊर्जा के प्रयोग व संरक्षण बदलता रहता है। पहले हम सौ वाट का वल्ब जलाते थे लेकिन अब एलईडी का इस्तेमाल करते है। पहले इलेक्ट्रानिक समान  के रिटिंग के बारे में जानकारी दी। अब लोग सामान देख कर उसका इस्तेमाल करते है। पहले एक मोबाइल के अलग अलग चार्जर होते थे लेकिन अब अब एक ही चार्जर से सभी मोबाइल चल सकते है। इलेक्ट्रानिक सामान की वेस्टेज कम हुई है।  इस मौके पर प्रधानाचार्य रामलाल, इको क्लब की प्रबारी अंजू देवी, सोमदत्त, संगीता, ममता ठाकुर, सरिता, परणिता, रजत ठाकुर, रूपलाल, सरोज, दिनेश, शिव कुमार कौशल, कर्मचंद समेत स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

  • मृतकों व लापता के परिवारों को नालागढ़ उपमंडल प्रशासन ने दी सहायता

    एसडीएम के माध्यम से प्रभावित परिवारों को बांटी राशन किटें

    केमिकल उद्योग के प्रभावित परिवारों के जख्मों पर लगाया मरहम


    बददीसचिन बैंसल :नालागढ़ उपमंडल प्रशासन ने झाड़माजरी के केमिकल उद्योग के मृतक व लापता के परिवारों को राशन की सहायता प्रदान की है। प्रशासन ने यह सहायता समस्त 9 मृतकों के परिवारों को प्रदान की है। राशन किटों का वितरण उद्योग परिसर के बाहर किया गया। बददी के तहसीलदार राजेश जरयाल ने बताया कि एसडीएम के दिशा निर्देश अनुसार यह राशन किटें आबंटित की गई हैं। इस अवसर पर हैल्प द गल्र्स समूह की अध्यक्ष शकुंतला पटियाल, पालो देवी व भानु गौतम भी उपस्थित रही। तहसीलदार ने बताया कि यह राशन किटें मृतकों व लापता चंपो देवी, काजल, कल्पना अहिरवा, काजल भारती, शशि, सोनी, रहनुमा व राखी के परिवारों को प्रदान की गई।

  • हीरा चंद मांटा बने बददी के नायब तहसीलदार, संभाला कार्य भार

    बददीसचिन बैंसल: बददी तहसील के नए नायब तहसीलदार हीरा चंद मांटा ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि यहां पर कार्यरत नायब तहसीलदार गोपाल कृष्ण मुखिया प्रोमोट होकर शिमला तहसीलदार चले गए थे। तभी से यह पद खाली चला आ रहा था और लोगो को काम करवाने संबधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को नवनियुक्ति नायब तहसीलदार हीरा चंद मांटा ने बददी तहसील कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता के कामों को समय पर निबटाना है। जो भी आदेश सरकार से आएंगे उनको पूरा किया जाएगा। जनता के लंबित कामों को दिन रात काम करके किया जाएगा।
  • घटना का जायज़ा लेने रविवार को बददी आएंगे उद्योग मंत्री

    घटना का जायज़ा लेने रविवार को बददी आएंगे उद्योग मंत्री

    बददीसचिन बैंसल :हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान 04 फरवरी रविवार को सो बद्दी के प्रवास पर रहेंगे। हर्षवर्द्धन चौहान प्रातः 10.30 बजे बद्दी के झाड़माजरी में एन.आर. एरोमा कम्पनी में हुई दुःखद घटना का जायज़ा लेंगे और प्रभावितों से बातचीत करेंगे।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अग्निकांड का जायजा लेने पहुंचे बददी

    प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में किए उचित दिशा-निर्देश जारी

    बददीसचिन बैंसल :हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को बद्दी में आग लगने के कारण एन.आर. एरोमा कम्पनी में हुई दुःखद घटना का जायज़ा लिया और प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में उचित निर्देश जारी किए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना इस उद्योग की आपराधिक लापरवाही के कारण घटित हुई है और उक्त कम्पनी ने कामगारों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में समुचित कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और कम्पनी के मालिकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आग के कारण पूर्ण कम्पनी परिसर कमज़ोर हो गया है और रसायनयुक्त कार्य होने के कारण ज़हरीली गैसों का प्रभाव भी है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अंतिम व्यक्ति की खोज तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि एन.डी.आर.एफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ज़िला प्रशासन और पुलिस द्वारा दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया गया और आस-पास के सभी क्षेत्रों सहित निजी कम्पनियों से भी उचित सहायता प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि कम्पनी के प्रबंधक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है तथा अन्य दोषियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुःखद घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु का समाचार है। ज़िला प्रशासन द्वारा सभी को फौरी राहत प्रदान की जा रही है।

    मुकेश अग्निहोत्री ने एन.डी.आर.एफ की टीम से बातचीत कर पूरी घटना तथा राहत एवं बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस अवसर पर इस दुःखद घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने परम पिता परमात्मा से मृतकों की आत्मिक शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। मुख्य संसदीय सचिव  राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरदीप बावा, पुलिस महानिदेशक संजय कुन्डू सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 
  • झाड़माजरी की परफ्यूम कंपनी में 8 महिला कामगार लापता, सर्च अभियान में निकले 4 शव

    झाड़माजरी की परफ्यूम कंपनी में 8 महिला कामगार लापता, सर्च अभियान में निकले 4 शव

    1 शव की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

    तीन शव में कपड़े चिपके हुए है

    बददीसचिन बैंसल :औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के हिलटाप स्थित परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में 8 महिला कामगार लापता है। जिसमें चार कामगारों के शव एनडीएफआर  की टीम ने निकाल लिए है। आपदा प्रबंधन की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। दोपहर 12 के बाद आग कम  होने पर टीम फैक्टरी के अंदर गई और समाचार लिखे जाने तक चार शव निकाल लिए है। अभी चार  महिलाओं और  लापता है। निकले गए शव कंकाल के रूप में है।

    यह चारों महिला कामगार बाथरूम में जान बचाने के लिए गई लेकिन निकल नहीं पाई। तीन के शरीर पर कपड़े चिपके हुए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा गया है। तीन महिलाओं की शिनाख्त के लिए परिजनों को नालागढ़ बुलाया गया है।अभी तक जांच में पाया गया कि कंपनी में आग लगने के समय कंपनी में 43 कामगार थे। जिसमें 30 कामगार  शुक्रवार को अस्पातल में भर्ती कर दिए थे। 30 कामगारो में 19 कामगार झाड़माजरी के निजी अस्पताल ब्रुकलिन, छह कामगार ईएसआई अस्पताल काठा और पांच पीजीआई रैफर किए थे। जिसमें एक कामगार पिंकी की पीजीआई में मौत हो गई थी। सुबह तक 13 कामगार लापता थे। जिसमें  चार महिला कामगार सुरक्षित है वह डर कर घर भाग गई थी। एक महिला कामगार अपने स्तर पर निजी अस्पताल में भर्ती है।  अब 8 कामगार लापता है।

    बॉक्स——-

    लापता कामगार

    1- चंबा के  कांडला के गावं बरोह की चंपो देवी

    2- यूपी राज्य के बदाऊं जिले की मौहल्ला रूधानपति की काजल,

    3-यूपी के खुशी नगर के पपोर गांव की कालज भारती,

    4-मध्य प्रदेश के छतरपुर के वीपीओ नया टल के वार्ड छह की कल्पना,

    5-यूपी के बधाऊं के गांव कठिया की सार की  शशी,

    6-यूपी के अमरोह के मकनपुर की सोनी,

    7-यूपी के बरेली के गांव पालटा की रहनुमा

    8-यूपी के जिला संभाल की सराय सिंकदर गांव की राखी लापता है।

    उपायुक्त मनमोहन शर्मा का बयान—-

    जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि अभी तक चार लोगों को शव निकाले है।जिन में से 3 की पहचान हो गई है और एक शव की शिनाख्त नही हो पाई है। यह चारों महिला कामगार छत से कूद नहीं पाई और  बाथरूम में छिप गई थी ।जो वही पर आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि इसके कपड़े शव में चिपक गए है। शव को नालागढ़ भेज दिया गया है।  8 लापता कामगारो में चार के शव मिल चुके है। शनिवार सुबह तक 13 लापता था लेकिन पांच  महिला कामगार सुरक्षित मिल गए है।