बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में भर्ती

मुबंईः दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। मिथुन चक्रवर्ती के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ‘इंडिया टुडे’ में छपी रिपोर्ट के मुताबित, सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है।

मिथुन बीते साल नवंबर महीने में टीवी शो ‘सारेगापामा’ के एपिसोड में चीफ गेस्‍ट बनकर पहुंचे थे। वहां बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने पिता के लिए एक प्यारा सा वीडियो मैसेज भेजा था, जिसे सुनते ही मिथुन अपने आंसू नहीं रोक पाए और इमोशनल हो गए। तब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती की साल 2022 में भी एक फोटो अस्पताल से वायरल हुई थी, जिसके बाद फैन्स परेशान हो गए थे। कई तरह की अफवाहें भी उड़ी थीं। जिसके बाद उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने पापा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। 

उन्होंने बताया था कि उनके पापा की किडनी में पथरी यानी स्टोन था। जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। मिथुन चक्रवर्ती की उम्र 73 साल है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने कई टीवी शोज भी जज किए हैं। आखिरी बार उन्हें विवेक अग्निहोत्री की मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ में देखा गया था। इसके अलावा इन्होंने बंगाली फिल्म ‘प्रोजापति’ और ‘काबुलीवाला’ में भी काम किया था। फिलहाल इनका कोई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में नहीं हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *