Home National यात्रियों से भरी Bus का ब्रेक हुआ फेल, वाहनों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप

यात्रियों से भरी Bus का ब्रेक हुआ फेल, वाहनों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप

0
यात्रियों से भरी Bus का ब्रेक हुआ फेल, वाहनों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप

नई दिल्ली : जमशेदपुर के मानगो में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल मानगो पुल के पास यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल हो गया था। इससे बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और चार वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि बस की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार थोड़ी देर बाद बस बीच सड़क पर रुक गई।

घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर वाहन मालिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पास ही मौजूद मानगो यातायात पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मुआवजे की मांग पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस धनबाद के निरसा से चिरकुंडा, रघुनाथपुर और पुरुलिया होते हुए जमशेदपुर के लिए चलती है।

घटना के वक्त बस में कई यात्री सवार थे। मानगो पुल के पास बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। घटना के बाद मानगो यातायात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बस चालक और वाहन मालिकों के बीच मुआवजे की मांग पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here