Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गरमाया Dr. Babasaheb Ambedkar का मामला, AAP ने गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना, देखें वीडियो

Jalandhar News: गरमाया Dr. Babasaheb Ambedkar का मामला, AAP ने गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: गरमाया Dr. Babasaheb Ambedkar का मामला, AAP ने गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर मामला गरमा गया है। इस मामले को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने प्रेस वार्ता करते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह वीडियो और प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने कहा है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर और एससी कम्युनिटी को लेकर गलत टिप्पणी की है।उन्होंने कहा कि हम देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह को बताना चाहते हैं कि इस देश में अलग अलग भाषाओं ओर सभ्यचार को एक जुट करने में बाबा भीमराव अंबेडकर बड़ी अहम भूमिका निभाई है।

भाजपा पर आम आदमी पार्टी निशान चाहते हुए कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया था जिसमें सभी वर्गों के लोग समान अधिकार के पात्र हैं। भाजपा और आरएसएस द्वारा इस देश के संविधान को बदलने का ख़दचा अब मुद्दा बनता जा रहा है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि देश की पार्लियामेंट में अमित शाह द्वारा दी गई स्टेटमेंट से यह साफ हो गया है कि भाजपा और आरएसएस एससी कम्युनिटी और दबे कुचले लोगों को दबाने में लगी हुई है और उनके हक मारने पर तुली हुई है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि देश की पार्लियामेंट में भारत के संविधान के 75 साल होने पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों में चर्चा चल रही थी और अहम लोग इस चर्चा का हिसा थे। उन्होंने कहा कि उसे दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा देश के संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोले गए हैं जिसकी कड़ी निंदा वह करते हैं और काफी निंदनीय योग है। बाबा भीमराव अंबेडकर को करोड़ों की संख्या में मानने वाले लोगों को अमित शाह की स्टेटमेंट से काफी गहरा दुख पहुंचा है।

अमित शाह की स्टेटमेंट से एक बात उबर कर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता क्या है। वही कहा कि देश की आजादी के बाद देश का संविधान बनाना सबसे मुश्किल काम होता है और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान बनकर दिया था। बाबासाहेब ने कई देशों के संविधान में से देश के संविधान में पारीक परम्परा और सभ्याचार को एक सूत्र में परोकर संविधान दिया है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते कहा कि दोनों ही भारत के संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here