Category: Entertainment

  • 1990 के दशक से उद्योग चला रहे लोगों का विकास में अहम योगदान: पटियाल

    1990 के दशक से उद्योग चला रहे लोगों का विकास में अहम योगदान: पटियाल

    युवा उद्यमियों ने सरकार से नौकरी न मांग कर दूसरों का दिया रोजगार जो कि प्रेरणा: जैन

    सचिन बैंसल/बददी : लघु उद्योग संघ हिमाचल चैप्टर ने अपने स्थापना दिवस पर प्रदेश के वरिष्ठ और युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीबीएन उद्योग संघ के संगठन मंत्री मुकेश जैन, हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के चेयरमैन सतीश सिंघल, एफआईआई के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर व नालागढ़ उद्योग संघ की प्रधान अर्चना त्यागी ने शिरकत की। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश को अटल बिहारी ने पैकेज नहीं दिया था उससे पहले प्रदेश में चुनिंदा उद्योग थे जो कि बगैर किसी अनुदान के यहां स्थापित थे। इन लोगों को रोजगार व औद्योगिक विकास में अहम योगदान रहा है और आज भी यह लोग हिमाचल प्रदेश में अपना कारखाना चला रहे हैं।  अर्चना त्यागी ने कहा कि यह लोग हमारे लिए किसी अमूल्य धरोहर से कम नहीं है और बीबीएन के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं।
    विभिन्न उद्योग संगठनों के अध्यक्षों ने वरिष्ठ उद्यमियों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं उसके बाद लघु उद्योग संघ ने हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत युवा उद्यमियो को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीबीएन उद्योग संघ के संगठन मंत्री मुकेश जैन व एचडीएमए के चेयरमैन ने कहा कि हमें ऐसे युवाओं को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस हो रहा है। चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि यह वह युवा है जो कि अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद और एक दो विषय में विशेषज्ञ होने के बाद सरकार से नौकरी मांगने नहीं गए और न ही इन्होने बेरोजगारी का रोना रोया। ऐसे युवाओं ने अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद पहले बीबीएन के उद्योगों में एक छोटे स्तर से नौकरी शुरु की और उसके बाद औद्योगिक कल्चर व उत्पादन तथा उद्योग की परिस्थितियों से वाकिफ होकर विभिन्न विकट परिस्थितियों से जूझते हुए अपना उद्योग स्थापित किया। ऐसे युवाओं को शुरु शुरु में कोई बैंक भी लोन नहीं देता था और बाद में इन्होने मेहनत करके अपना मुकाम छुआ और आज यह दर्जनों अन्य लोगों को रोजगार दे रहे हैं जो कि समाज के लिए एक मिसाल है। राजीव कंसल ने कहा कि हमें ऐसे युवाओं को पे्रेरित करना चाहिए जो कि समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। इस अवसर पर लीगल एडवाईजर संदीप कुमार सचदेवा व हिमाचल कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल भी हाजिर थे।

    सौरभ ठाकुर नंदपुर, हेमराज चौधरी मलकूमाजरा, सुश्री वसुंधरा नागर बददी,  सोनिया ठाकुर कांगडा, अंजू कपूर चंबा, विपुल शर्मा, प्रीतम झा,अजय राणा जय सिंहपुर, कर्ण आहुजा बददी, लोकें्रद, संदीप धीमान, उदयवीर,  प्रदीप शर्मा हमीरपुर, कर्ण वर्मा आर्युेवेदा, अरुण कुमार, जसविंद्र कौर, अमृतपाल, नरेश शर्मा, सुनील धीमान, सौरभ गुप्ता, अमन , कश्मीर ठाकुर आदि शामिल रहे। वरिष्ठ उद्यमियों में 1980 के दशक से कार्यरत कोजी आटो के निदेशक नेत्र प्रकाश कौशिक, गीता कंसल केटीसी, अखिलेश यादव, रमेश दूबे, प्रदीप, अमित कुमार, सुधीर सुमन, राजेंद्र, संजय बतरा, बलदेव गोयल, मुकेश जैन, अर्चना त्यागी, सतीश सिंघल, दीपक चंदेल सोलन, रंजू देवी आदि शामिल रहे। रक्तदान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए युवा उद्यमी सुमित सिंगला को समाज सरोकार अवार्ड से विभूषित किया गया। रोड सेफटी क्लब बददी को सरोकार अवार्ड से नवाजा गया।
  • देश के लिए बंदूक उठाने के बाद अब सफाई के लिए उठाया झाड़ू 

    देश के लिए बंदूक उठाने के बाद अब सफाई के लिए उठाया झाड़ू 

     कैप्टन डीआर चंदेल की अगुवाई में चलाया गया अभियान

    सचिन बैंसल/बददी : जिन्होंने जवानी देश के लिए कुर्बान कर दी और अब बची ज़िंदगी को समाज के लिए न्योशवर कर रहे हैं। देश की रक्षा को बंदूक उठाई अब समाज की भलाई और स्वच्छता के लिए झाड़ू उठाने वाले कैप्टन डीआर चंदेल किसी परिचय के महोताज नहीं है। अपनी इच्छाशक्ति से गांव मलपुर में प्रदेश का सबसे सुंदर तालाब बनाने वाले कैप्टन डीआर चंदेल की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह थी के सफाई के नाम पर कोई दिखावा नहीं था। अभियान में शामिल टीम के सभी लोगों में उम्र का आधा पड़ाव पार करने के बाबजूद भी क्षेत्र ओर समाज के लिए पहाड़ जैसा जज्बा उनके काम में झलक रहा था। 
    कैप्टन डीआर चंदेल की अगुवाई में चले स्वच्छता अभियान में टीम ने मलपुर तालाब की सफाई की। डीआर चंदेल ने कहा के घर और समाज को साफ रखना सबकी जिम्मेदारी है। काबिलेगौर है के मलपुर तालाब किसी हैरिटेज जगह से कम नहीं है। तालाब के चारों ओर फेंसिंग और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगी है। तालाब में सैंकड़ों मछलियां लोगों की आस्था का केंद्र हैं। सिपला, ल्युमिन्स ओर बीबीएनडीए के सहयोग से इस प्राचीन तालाब के चारों लाइटें, बैठने की उचित व्यवस्था के साथ साथ इस तालाब को देखने लोग दूर दूर से आते हैं। इस सफाई अभियान में कैप्टन डीआर चंदेल के साथ मोहन लाल चंदेल, मेला राम चंदेल, होशियार सिंह चंदेल, पाल चंद चंदेल, महबूब आदि उपस्थित रहे। डीआर चंदेल ने कहा के अगर देश का प्रधानमंत्री सफाई की सोच रखता है तो हम क्यों न उस सोच को ज़मीन पर उतारें और क्षेत्र की सफाई का बेड़ा उठाये। 
  • बिरला  धागा कंपनी के उपाध्यक्ष आर.के.शर्मा को पितृ शोक

    बिरला  धागा कंपनी के उपाध्यक्ष आर.के.शर्मा को पितृ शोक

    हिमाचल के उद्योग संगठनों ने जताया शोक व संवेदना

    पैतृक गांव आंजी शोघी जिला शिमला में 11 अक्तूबर को है धर्मशांति

    सचिन बैंसल/बददी : बिरला धागा मिल्स बददी में कार्यरत वाईस प्रेजीडेंट रमेश कुमार शर्मा के पिता के आकस्मिक निधन पर हिमाचल के उद्योग संगठनों ने शोक जताया है। गौरतलब है कि बिरला कंपनी के उपाध्यक्ष आर के शर्मा के पिता तीर्थ राम शर्मा का अचानक निधन हो गया था। वह अपने पीछे दो पुत्र के.के शर्मा व आर के शर्मा को छोड गए हैं। आर के शर्मा बददी में कार्यरत हैं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में जुडे हुए हैं। स्व.तीर्थ राम शर्मा की धर्म शांति व भोग 11 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव आंजी, पो. शोघी जिला शिमला में 2 बजे रखा गया है।
    आर के शर्मा के पिता के निधन पर लघु उद्योग संघ के प्रधान अशोक राणा, महामंत्री अनिल मलिक, चेयरमैन राजीव कंसल और विचित्र पटिआल, कानूनी सलाहकार संदीप सचदेवा, बीबीएन उद्योग संघ के प्रधान राजीव अग्रवाल, वाई एस गुलेरिया, मुकेश जैन, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजीव चौहान, सचिव सीताराम, एचडीएमए के प्रधान डा राजेश गुप्ता, सतीश सिंघल, संजय शर्मा, गत्ता उद्योग संघ के अध्यक्ष हेमराज चौधरी, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रांत अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर व अखिलेश यादव , एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष आरएस राणा, किशोर ठाकुर, हिमाचल कल्याण सभा के अध्यक्ष कुलवीर जमवाल, कालीदास, प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने शोक जताया है और पीडीत परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है।
  • नगर परिषद बददी ने चलाया सफाई अभियान

    नगर परिषद बददी ने चलाया सफाई अभियान

    बददी/सचिन बैंसल: स्वच्छंजलि कार्यक्रम के तहत नगर परिषद बददी में सफाई कर्मचारियों ने आज बददी में उपस्थित हाट स्पोटों की सफाई करवाई। इस कार्यक्रम में नगर परिषद बददी के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार के साथ नगर परिषद चेयरमैन तरसेम चौधरी, उपाध्यक्ष मान सिंह मैहता, गुरमेल चौधरी, उर्मिला चौधरी के अलावा ब्रहम कुमारी की बहनों व भाईयों ने भाग लिया। सफाई ठेकेदार सौरभ सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारे 70 सफाई कर्मचारियों ने शहर के सबसे ज्यादा गंदगी वाले स्थलों को साफ किया। इस कार्यक्रम में सैनेटरी सुपरवाईजर महेंद्र भारद्वाज सहित ब्रहाकुमारी आश्रम समिति बददी के कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया और नगर परिषद, साई रोड व ब्रहाकुमारी आश्रम को साफ किया।
  • सोनिया गुप्ता और जशोदा देवी ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में झटका दूसरा स्थान

    सोनिया गुप्ता और जशोदा देवी ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में झटका दूसरा स्थान

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल योगासन एसोसिएशन द्वारा नालागढ़ में आयोजित की गई राज्य स्तरीय (महिला चैम्पियनशीप ओपन) में किशोर योग एकेडमी बद्दी की सोनिया गुप्ता और जशोदा देवी ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया । जबकि बाल वर्ग महिला में माधवी चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है । अब यह खिलाड़ी नवंबर में होने वाली नेशनल चैम्पियनशीप में हिस्सा लेंगे । जोकि 19 नवंबर को गोवाहाटी, आसाम में आयोजित की जाएगी । राष्ट्रीय कोच रमन आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि योग अब अर्न्तराष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बन चुका है तथा बहुत से खिलाड़ी नेशनल जीतकर एशियन खेल चुके हैं और बहुत से छात्र विदेशों में योग केन्द्र चलाकर बहुत अच्छा कैरियर बना चुके हैं । उन्होंने बताया कि योग की केवल खेल ही नहीं बल्कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं है और सबसे बडी बात की आज योग घर घर तक पहुंच चुका है इसलिए किसी को नौकरी ढुंढने की आवश्यकता नहीं है बल्कि योगाचार्यों को लोग ढुंढ रहे हैं और उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य के साथ साथ अच्छी आर्थिकी भी मजबूत हो रही है । 
    हिमाचल योगासन एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र आचार्य ने सभी टापर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब भी हम खेल खेलते हैं तो यह कभी भी नहीं सोचना चाहिए कि मेरा नंबर नहीं आया बल्कि अगली बार के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लेना चाहिए । क्योंकि इस बार के टॉपर अगले वर्ष के लिए दुबारा से जिला लेवल से टेस्ट पास करने होते हैं इसलिए हमें जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए तथा अपने लक्ष्य के प्रति सजग और सर्तक रहकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए ।
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटयाल तथा उनकी धर्मपत्नि शकुन्तला पटयाल ने सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
    हरबंस पटयाल ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आयोजक टीम को बधाई दी । उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए बडे ही गर्व की बात है कि भारत की विरासत योग को आज देश के प्रधानमन्त्राी की दूरदृष्टि के कारण पूरी दूनियां अपना रही है तथा अपने शरीर और मन को स्वस्थ बना रही है । यह हमारा सौभाग्य है जब हम उस काल में जी रहे हैं कि एक ओर पांच सौ वर्षों के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है और दूसरी ओर भारत अमृतकाल से गुजरते हुए पुनः विश्वगूुरू बनने की ओर अग्रसर है ।
     
    किशोर योग एकेडमी के संचालक डाक्टर किशोर ठाकुर ने एकेडमी की प्रशिक्षु सोनिया गुप्ता, जशोदा देवी और माधवी चौधरी को दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित करने पर शुभकामनाएं दी तथा एकेडमी पहुंचने पर फूलमाला डालकर स्वागत किया । उन्होंने सभी महिलाओं को योग से जुड़ने का आहवान किया । उन्होंने कहा कि अधिकतर महिलाएं योग से रोग के कारण जुड़ रही हैं जबकि स्वस्थ महिला यदि प्रतिदिन योग करती है तो उनकी कार्य करने की क्षमता कई गुणा बढ़ जाती है । और बिमारियों से हमेशा के लिए बची रहती हैं तथा अपने आप को सदैव स्वस्थ, तन्दरूस्त और उर्जावान बनाए रखती है । इसलिए आज की दौड़ भरी जिन्दगी में सभी को एक घन्टा प्रतिदिन योग करना चाहिए ।
  • भारत संचार निगम लिमिटेड के सीजीएम जेएस सहोता अन्य कर्मचारियों के साथ बीएसएनएल आफिस बददी में सफाई करने के दौरान।

    भारत संचार निगम लिमिटेड के सीजीएम जेएस सहोता अन्य कर्मचारियों के साथ बीएसएनएल आफिस बददी में सफाई करने के दौरान।

    बददी/सचिन बैंसल: बददी में स्वच्छता दिवस पर बीएसएनएल ने अपने परिसर व आसपास में सफाई अभियान का आगाज किया। बीएसएनएल के सीजीएम जे एस सहोता ने शिमला से आकर बददी टैलीफोन एक्सचेंज में सफाई कार्य को अंजाम दिया। इस अवसर पर उनके साथ जीएम सोलन जसपाल सिंह व एसडीओ बददी बीएसएनएल कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम बीएसएनएल बददी के समस्त अधिकारियों ने टैलीफोन एक्सचेंज के अंदर व बाहर कूडा कचरा उठाया और बाद में स्टाफ कालोनी को भी साफ किया।
    सीजीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज बीएसएनएल का स्थापना दिवस भी है और इसको बने 23 साल पूरे हो गए हैं और हम अपनी मेहनत से शीघ्र ही शीर्ष व शिखर पर होंगे। एसडीओ कृष्ण कुमार ने बददी पहुंचने पर सीजीएम व जीएम का स्वागत किया और यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला और कहा कि हम उपभोगताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
     
  • बद्दी में प्रजापिता बह्रमा कुमारी ईश्वरीय विवि के भाई व बहन  नप  के साथ जागरूकता रैली निकालते हुए

    बद्दी में प्रजापिता बह्रमा कुमारी ईश्वरीय विवि के भाई व बहन नप के साथ जागरूकता रैली निकालते हुए

    बद्दी/सचिन बैंसल: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय  विवि के भाई बहन व नप के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बद्दी में सफाई अभियान चलाया। विवि परिसर में नप के ईओ ललित कुमार, अध्यक्ष तरसेम चौधरी, टीसीपी गणेश लाल, बहन शकुंतला, पार्थ भाई समेत दर्जनों भाई बहनो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पाजंलि अर्पित की। उसके बाद सफाई अभियान शुरू हुआ। सभी भाई बहनो ने सफाई करते हुए दावत चौक पहुंचे वहां से पुरानी सब्जी मंडी व वार्ड एक से होते हुए वापस विवि परिसर पहुंचे।  ईओ ललित कुमार ने बताया क स्वछंजली कार्यक्रम के तहत नगर परिषद ने ब्रह्मा कुमारी भाई बहनों के साथ यह अभियान चलाया। इस दौरान सफाई सुपरवाईजर महेंद्र भारद्वाज, सफाई ठेकेदार सौरभ ठाकुर समेत 70 सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।

  • बद्दी के हिमुडा कंपलेक्स में निगम के अधिकारी व कर्मचारी सफाई करते हुए

    बद्दी के हिमुडा कंपलेक्स में निगम के अधिकारी व कर्मचारी सफाई करते हुए

    कर्मचारी बीमा निगम ने नप के साथ हिमुडा कंपलेक्स में चलाया सफाई अभियान

    बददी/सचिन बैंसल: कर्मचारी बीमा निगम  ने नगर परिषद के साथ सफाई पखवाड़े के तहत बद्दी के हिमुडा कंपलेक्स को साफ किया। निगम के क्षेत्रीय  निदेशक संजीव कुमार के नेतृत्व में समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा,  पूर्व सहायक निदेशक देवव्रत यादव समेत नगर परिषद का स्टाफ, नियोजक संघ के प्रतिनिधि, उद्योग पति व निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।  

    नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने झाड़ू लगा कर स्वयं अभियान की शुरूआत की। क्षेत्रीय  निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार कर्मचारी राज्य बीमा निगम 15 सितंबर 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस सन्दर्भ में “आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसरण में क्षेत्रीय कार्यालय, बद्दी की ओर से हिमुडा शापिंग काम्पलैक्स पार्किंग एरिया हाउसिंग बोर्ड, फेस एक बद्दी में स्वच्छता दिवस के अभियान के दौरान रविवार को को प्रातः 10 बजे 1 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। इस स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान के अवसर पर मुख्य अतिथि  नप बद्दी के चैयरमैन तरसेम चौधरी ने श्रमदान किया।

     इसके अतिरिक्त नगर परिषद स्टाफ, नियोजक संघ के प्रतिनिधियों, कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों, उद्योग प्रतिनिधियों आवास, आवासीय सोसायटी के प्रतिनिधियों, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों व आम जनता की ओर से बढ-चढ कर श्रमदान कर “हिमुडा शापिंग काम्पलैक्स पार्किंग एरिया को साफ किया। उन्होंने नगर परिषद स्टाफ, नियोजक संघ के प्रतिनिधियों, कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों, उद्योग प्रतिनिधियों आवास, आवासीय सोसायटी के प्रतिनिधियों, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों व आम जनता की ओर से मिलकर किए गए श्रमदान में अपना सहयोग देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया।

  • उद्योग जगत की मांगों पर गौर नहीं हुआ तो शिमला में सचिवालय के बाहर करेंगे घेराव:अशोक राणा

    उद्योग जगत की मांगों पर गौर नहीं हुआ तो शिमला में सचिवालय के बाहर करेंगे घेराव:अशोक राणा

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश में उद्योगों के भविष्य की लड़ाई के लिए प्रदेश में एक नए राज्य स्तरीय औद्योगिक संगठन लघु उद्योग संघ हिमाचल का गठन कर दिया गया है। शुक्रवार देर शाम को औद्योगिक संगठनों व उद्यमियों के बीच हुई चर्चा के बाद इस संगठन का गठन कर दिया गया है। संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी उद्यमी अशोक राणा (जयसिंहपुर कांगड़ा) और साथ ही अनिल मलिक (बरोटीवाला) को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही संगठन सचिव आर.एस. राणा (नालागढ़) और चेयरमैन बिचित्र सिंह पटियाल (बिलासपुर) तथा राजीव कंसल (बददी)को मनोनीत किया गया है। संगठन ने फैसला किया है कि हिमाचल प्रदेश में मौजूद औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही इकाइयों की समस्याओं पर मंथन के बाद उनके समाधान का कार्य किया जाएगा ।

    उद्यमियों के हित की मांगों के लिए हम स्ट्राइक से उद्यमियों का नुकसान नहीं करेंगे, बल्कि एकत्रित होकर शिमला सचिवालय का घेराव करेंगे, ताकि अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेताया जा सके । हमारा प्रयास है कि सरकार उद्यमियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर लें, जिससे प्रदेश में उद्योगों का कारोबार चलता रहेगा। पूरे प्रदेश से दो सौ के लगभग उद्यमियों के इस विशाल उद्यमी सम्मेलन में बीबीएन उद्योग संघ के संगठन मंत्री मुकेश जैन, नालागढ़ उद्योग संघ की प्रधान अर्चना त्यागी, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर, हिमाचल कल्याण सभा के प्रधान कुलवीर जमवाल और हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के चेयरमैन सतीश सिंघल ने विशेष तौर पर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।


    चुनाव के बाद पत्रकारों से बातचीत में लघु उद्योग संघ के राज्य अध्यक्ष अशोक राणा ने बताया कि पिंजौर और नालागढ़ नेशनल हाइवे के बीच कई महत्वपूर्ण पुल इस समय टूट चुके हैं। सरकार को इस तरफ ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इन पुलों को समय पर बदल दिया जाता तो आज उद्यमियों को रोजाना घंटों ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ता। अब पुल टूटने के बाद काफी लंबा समय बीत गया है, लेकिन अब तक अस्थाई पुल का भी निर्माण एनएचएआई नहीं करवा पाया है। सरकार ने क्षेत्र के संपर्क मार्गों के लिए बजट जारी नहीं किया है, जिससे उद्यमियों को आवाजाही में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज बद्दी व नालागढ़ में कोई बेहतर आवासीय कॉलोनी विकसित नहीं हो पाई है, जिसके चलते 80 फीसदी उद्यमी ट्राइसिटी या फिर अन्य शहरों में निकल जाते हैं।


    दवा उद्योग प्रबंधक व एचडीएमए के पदाधिकारी सतीश सिंघल ने नए संगठन के गठन के अवसर पर कहा कि बद्दी नालागढ़ को आज तक केवल कलेक्शन सेंटर से अधिक नही समझा गया है। यहां आज तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सरकारें नाकाम नहीं हैं। क्षेत्र में कोई बेहतर आवासीय सुविधा नहीं हैं। सडक़ें बदहाल हैं, रेलवे कनेक्टिविटी नहीं है। उन्हें अपना सारा कच्चा मैटीरियल पोर्ट से महंगी परिवहन के जरिए मंगवाना पड़ता है। बीबीएनआईए पदाधिकारी मुकेश जैन ने कहा कि बीबीएन से 100 करोड़ जीएसटी टैक्स प्रतिदिन सरकार को जाता है, लेकिन उसके बावजूद भी बीबीएन क्षेत्र में आई आपदा की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार हो रहा है।
    नालागढ़ उद्योग संघ की अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने कहा कि प्रदेश में अब बिजली महंगी कर दी गई है। ऐसे में यहां के उद्यमी अब धीरे धीरे दूसरे राज्यों में अपना बेस बनाना शुरू कर चुके हैं। लघु उद्योग संघ के चेयरमैन राजीव कंसल ने कहा कि हालात को सामान्य नहीं किया गया तो पलायन में तेजी आएगी, जो प्रदेश के लिए सुखद नहीं होगी। लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र पटियाल ने संगठन की आगामी कार्यप्रणाली बारे विस्तार से जानकारी दी।
    स्वागत भाषण डा संदीप सचदेवा ने रखा वहीं धन्यवाद प्रस्ताव हरीश शर्मा ने रखा। इस दौरान नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष अर्चना त्यागी, गत्ता उद्योग संघ प्रधान हेमराज चौधरी व बीबीएनआईए पदाधिकारी मुकेश जैन, लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष राजीव कंसल, लघु उद्योग भारती के मार्ग दर्शक एन.पी कौशिक, हिम औद्योगिक कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल (मंडी), फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर(कुल्लू), उपाध्यक्ष सुमित सिंगला, संजय बतरा, देवव्रत यादव, आशिमा जैन, मोहिंद्र, विपुल शर्मा, हरिओम, सतपाल जस्सल (उना) सहित कई औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उद्यमी शामिल रहे।
  • टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता का आयोजन 

    टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता का आयोजन 

    सचिन बैंसल/ बददी: टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर शनिवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती के उपलक्ष में क्रियाकलाप का आयोजन किया जिसका उद्देश्य ‘ओड टू गांधी’ था।  इस गतिविधि के माध्यम से हर एक बच्चे को बताना था कि वह अपने आप में गांधी को कैसे जिंदा रख रहे हैं। साथ ही कक्षा छठी से लेकर कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती के उपलक्ष पर भित्ती  चित्र प्रतियोगिता द्वारा समा बांधा जिसका विषय “मेरा भारत स्वच्छ भारत” रखा गया।  इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने कला का रचनात्मक प्रदर्शन किया।
     कक्षा तीसरी से पांचवी की श्रेणी में कक्षा पांचवी की हिमांशी ने प्रथम, कक्षा चौथी के अधिराज ने द्वितीय, कक्षा तीसरी की भावनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कक्षा छठी से आठवीं की श्रेणी में कक्षा आठवीं की पलक ने प्रथम, कक्षा सातवीं की कनिका ने द्वितीय, तथा कक्षा सातवीं के कनीशुक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवमी से 12वीं की श्रेणी में कक्षा नवमी की प्राची ने प्रथम, कक्षा ग्यारहवीं की अंशिका ने द्वितीय तथा कक्षा दसवीं की अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
     विद्यालय के प्रबंध-आचार्य रीता झा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और टैगोर ग्रुप आफ स्कूल के अध्यक्ष कीमती लाल बत्ता ने विद्यालय द्वारा आयोजित क्रिया कलाप प्रतिस्पर्धा की सराहना की।