Category: Entertainment

  • भुडड में सैणी मैडीकल स्टोर के संचालक पर जानलेवा हमला

    भुडड में सैणी मैडीकल स्टोर के संचालक पर जानलेवा हमला

    दुकान पर जमकर हुआ पथराव और हथियारों से मचाया तांडव

    आपसी रंजिश का है मसला, तोड दिया नाक और सिर में लगे टांके

    बददी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की

    बददी/सचिन बैंसल: औद्योगिक नगर बददी के निकट नेशनल हाईवे पर भुडड पर एक मैडीकल स्टोर संचालक पर कुछ लोगों ने शनिवार रात्रि तेजधार हथियारों से हमल कर उसको गंभीर रुप से घायल कर दिया। बीबीएन में आए दिन गुंडागर्दी का नंगा नाच आम होने लगा है। लोगों को कानून का मानो कोई डर ही नहीं है। शनिवार को मैडीकल स्टोर संचालक संदीप सैणी अपने पिता व भाई के साथ दुकान पर बैठे थे। इतनें में कुछ लोग आए और उन्होने संदीप व उसके परिवार पर हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया जिससे संदीप का नाक टूट गया और बाकी परिजनों पिता जोगिंद्र सिंह व संदीप के भाई मंदीप सिंह को चोटे आई हैं। मैडीकल स्टोर को भी आरोपियों ने पत्थरबाजी करके तहस नहस कर दिया है। संदीप का तुरंत गंभीर अवस्था में पीजीआई में दाखिल करवाया गया है और डाक्टर उसके टूटे हुए नाक की सर्जरी की तैयारी में जुटे हैं। संदीप ने कहा कि उसने अपने जीवन में गुंडागर्दी का नंगा नाच पहली बार देखा है जिसमें उन पर हमला तो किया उपर से उनके व्यापार को भी समाप्त करने की साजिश रची गई है। संदीप सैणी ने बताया कि उनके उपर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के रहने वाले श्याम, कुलदीप, सुच्चा, जयपाल, मदन, सुखविंद्र व पुष्पिंद्र ने साजिशन हमला किया है जिसके पीछे जमीनी रंजिश है। वहीं थाना प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीजीआई अस्पताल से फाईनल ओपियन आने के बाद उसी धारा में केस दर्ज किया जाएगा।

  • सामाजिक संस्थाओं ने दून के पहाडी प्रभावित लोगों को बांटा राशन

    सामाजिक संस्थाओं ने दून के पहाडी प्रभावित लोगों को बांटा राशन

    पीजीआई लंगर कमेटी व सालासर धाम कमेटी ने भेजे दो टैंपो
    बददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा के पहाडी क्षेत्र मेें आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बददी बरोटीवाला के सामाजिक संगठन आगे आए हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं पीजीआई लंगर कमेटी बरोटीवाला व सालासर धाम सेवा समिति बददी की राहत राशन गाडियों को हिमालय जनकल्याण समिति नालागढ़ के अध्यक्ष रणेश राणा और सामाजिक कार्यकर्त्ता  पुनीत गुप्ता ने हरी झंडी देकर किया रवाना। हिमाचल प्रदेश में बारिश से हुई तबाही में दून के पहाडी क्षेत्रों की पंचायतों में इस बार बहुत से घर उझड गए व कई लग बेघर हो गए। ऐसे लोगो की मदद के लिए दून की मैदानी क्षेत्र के लोगो के समाजसेवियों ने हाथ बढाया है। जिसमे पीजीआई लंगर सेवा कमेटी बरोटीवाला व सालासर धाम सेवा समिति ने मिलकर एक संयुक्त सेवाकार्य करने का बीड़ा उठाया।

    सालासर सेवा समिति सदस्य रामनिवास व हैप्पी गर्ग व पीजीआई लंगर सेवा कमेटी बरोटीवाला के सदस्य अनिल कुमार ने बताया की उन्होंने समाज के अन्य लोगों से इस सेवाकार्य के लिए आवाहन किया जिस पर लोगो ने खुलकर सहयोग किया और दोनों संस्थायों के प्रयास से 200 के करीब परिवारों के लिए राशन किटों का प्रबंध किया गया। दोनों संस्थाओं ने पहाड़ी क्षेत्र की पंचायतों कंडोल, सलगा, पटानाली, बरागु ,धार, सुकल, माजरा , व आसपास के क्षेत्र के लोगो को राहत सामग्री बांटी। अब दोनों संस्थाओं ने राहत गाडियों को झंडी देने के लिए एक ऐसे व्यक्तित्व का चुनाव किया जो समाज के लोगो के अधिकारों व सहयोग के लिए आवाज उठाते हो। इसपर दोनों समितियों ने रणेश राणा बददी व पुनीत गुप्ता बरोटीवाला के नाम पर सहमति बनी, दोनों शख्सियत समाज की भलाई में अग्रणी भूमिका निभाती है, वहीं राहत सामग्री की गाडियों को झंडी देते हुए हिमालय जनकल्याण समिति के संयोजक ने भी दोनों संस्थाओं के सदस्यों के सेवाकार्य की प्रशंसा की । उन्होंने दोनों  संस्थाओं के लोगों को भगवान से सच्चे सेवादार व मानव भलाई के लिए कार्य करने के फरिश्ते तक बताया। पुनीत गुप्ता ने पुत्र आरव गुप्ता का जन्मदिन होने पर हरी झंडी बेटे के हाथों दिलवाई और अपनी शुभकामनाएं दी। दोनों संस्थाओं ने पहाड़ी क्षेत्र की पंचायतों कंडोल, सलगा, पटानाली, बरागु, धार, सुकल, माजरा, व आसपास के क्षेत्र के लोगो को राहत सामग्री बांटी।
  • सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज करवाई

    सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज करवाई

    पुलिस स्टेशन पहुंच कर सरकारी कंडक्टर ने सुनाई व्यथा
    बददी में आटो चालकों पर परिचालक को पीटने व बर्दी फाडने का आरोप
    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल पथ परिवहन निगम नालागढ़ के परिचालक ने बददी पुलिस में मारपीट करने का माला दर्ज करवाया है। देविंद्र सिंह परिचालक ने बताया कि एचपी-12 जी 6844 के साथ ईएसआईसी हास्टिपल रुट पर जा रहा था। जैसे ही उनकी बस लाल बत्ती चौक पर पहुंची तो उसने सवारियों को चढाने के लिए दरवाजा खोला जिससे 15 के लगभग सवारियां सवार हुई। देविंद्र ने बताया कि उसके बाद कुछ आटो चालक चिल्लाने लगे और मुझे खिडकी से बाहर खींच कर नीचे गिराया और हाथापाई की। इस दौरान उसकी वर्दी भी फट गए और उसके साथ पिटाई भी की गई। इस दौरान लाल बत्ती चौक से एक किमी दूर पुलिस कर्मी ने हिम्मत करके परिचालक देविंद्र को आटो वालों से छुडाया। थाना प्रभारी को दी शिकायत में देविंद्र ने कहा कि मैने जो विडियो बनाई है उसमें आरोपियों के चेहरे साफ दिख रहे हैं और उनके आटो के नंबर भी दिख रहे हैं। उन्होने एसएचओ बददी को दिए पत्र में कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने व वर्दी फाडने तथा मारपीट करने के आरोप में आरोपियों पर कार्यवाही की जाए वरना एचआरटीसी की बसें चलाना मुश्किल हो जाएगी। वहीं थाना प्रभारी बददी राकेश रॉय ने बताया कि शिकायत आई है हम कार्यवाही कर रहे हैं।
  • उद्यमियों व सामाजिक संगठनों ने सराहे बददी व हरियाणा के युवकों का प्रयास

    उद्यमियों व सामाजिक संगठनों ने सराहे बददी व हरियाणा के युवकों का प्रयास

    जब सरकारों ने साथ नहीं दिया तो युवाओं ने आपसी समन्वय बनाकर जीता लोगों का दिल

    बिना जाम लगे अस्थाई पुल से पांच हजार से ज्यादा वाहन क्रास करवाए

    पुलिस प्रशासन ने हाथ खडे किए तो हिमाचल-हरियाणा के युवाओं ने संभाला ट्रैफिक
    शान से गुजरी परिवहन निगम व सी.टी.यू की बसें व एंबूलेंसें
    बददी/सचिन बैंसल: तीन दिन से बददी के ग्रामीणों द्वारा बनाए गए बाल्द पुल के अस्थाई मार्ग पर पुलिस प्रशासन द्वारा अनसेफ बताकर मुंह फेर लेने के बाद हिमाचल व युवाओं ने संगठित होकर 10 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन करवाया। गौरतलब है कि तीन दिन पहले बददी के ग्रामीणों ने लोगों की सुविधा हेतू एक अस्थाई पुल बनाया था जिससे बरोटीवाला मार्ग का ट्रैफिक बोझ बहुत कम हुआ था। पुलिस प्रशासन ने इस अस्थाई पुल को अनसेफ बताकर यहां पर ट्रैफिक नियंत्रण बल देने से साफ इंकार कर दिया था कि अगर कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार था। इसके बाद हिमाचल, हरियाणा के युवाओं ने मिलकर ट्रैफिक नियंत्रण का जिम्मा उठाया और वन वे होने के कारण भी एक मिनट भी जाम नहीं लगने दिया। वहां पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लेकर युवाओं ने आपसी संवाद व समन्वय बनाकर सामाजिक जिम्मेदारी समझ कर डयूटियां दी और लोगों की सेवा में दिन बिताया। युवा अपने आप ही बिना कहे ट्रैफिक संचालन करते रहे और उन्होने पुलिस के जवानों की कमी नहीं खलने दी। पुलिस प्रशासन द्वारा इस रास्ते पर सुरक्षा न देने के बाद इस रास्ते का सबसे ज्यादा उपयोग भी सरकारी वाहनों व जीवन रक्षक वाहनों ने किया और ट्रैफिक संभाल रहे युवाओं का आभार जताया। इस रुट से हिमाचल पथ परिवहन निगम, सीटीयू की बसें तो बेधडक निकली ही साथ में चिकित्सक वाहनों के अलावा एंबूलेंस भी तेजी से निकली। तीन से चार एंबूलेंस मरीजों को लेकर आई तो उनको विशेष तौर पर ट्रैफिक रोक कर निकलवाया गया और लोग हैरान रह गए कि ट्रैफिक पुलिस नहीं मानो कोई प्रोफेशनल एजेंसी संभाल रही हो। डा मुकेश मल्होत्रा, सलिल तलवार, सुमित सिंगला, हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा, कुलवीर आर्य, हर्ष, अशोक शर्मा, राजेश वर्मा लोदीमाजा, पंकज खन्ना, विचित्र सिंह पटियाल, राम प्रकाश रनोट, संदीप चौधरी, ममता पांचाल, रिशू सिंगला, बीबीएन उद्योग संघ के दिनेश जैन, गत्ता उद्योग संघ के हेमराज चौधरी, दवा उद्योग संघ के प्रधान राजेश गुप्ता, संजय शर्मा, सतीश सिंगला, लघु उद्योग संघ हरिओम सिंह ठाकुर ने युवाओं के इस प्रयास की कंठमुक्त सराहना की और कहा कि इससे बददी बरोटीवाला में जाम से गहरी निजात मिली है। शनिवार वीकेंड होने के कारण इस दिन वााहनों का भारी हजूम था लेकिन युवाओं की मेहनत से जाम से बच गए।

    इन युवाओं का रहा योगदान-
    सैंकेंड सैटरडे पर भारी वाहन भीड को नियंत्रित करने में नवांनगर के जस्सी चौधरी, नगर परिषद प्रधान तरसेम लाल चौधरी, दिनेश जैन, पार्षद मोहन लाल चौधरी बददी, पंकज शर्मा, प्रदीप शर्मा वार्ड 2 बददी, सतपाल सिंह वार्ड-3, महेश कुमार, मोहन लाल कुंडलस, संजीव कुंंडलस, कुलवंत सिंह चौधरी, बिंदर सफाई कंपनी, नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ, मक्खन सिंह चौधरी सहित कई युवाओं का योगदान अविस्मरणीय रहा।
  • बददी स्कूल में हुआ जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

    बददी स्कूल में हुआ जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

    34 स्कूलों के 557 छात्र ले रहे भाग
    बददी/सचिन बैंसल: अंडर -19  छात्रों की  बद्दी  जोलन स्तरीय  खेलकूद प्रतियोगिता रविवार से राजकीय वरिष्ठ माध्यिमक स्कूल बद्दी जोलन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसका शुभारंभ नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में 34 स्कूलों के 557 छात्र भेग ले रहे है। 
    बद्दी स्कूल के खेल मैदान में खेली जा रही यह प्रतियोगिता में बैड मिंटन में परवाणू, बरोटीवाला, पीसी कैब्रिज, बद्दी, पट्‌टा मसलू खाना, मधाला और बीआरडी कालूझिंडा ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं कबड्‌डी में बिलांवाली, खेड़ा नानोवाल मधाला किरपालपुर ने दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। समारोह के मुख्य अतिथि तरसेम चौधरी ने बच्चों से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले। खेलकूद प्रतियोगिता में हार जीत कोई मायने नहीं रखती है। खेलकूद में भाग लेना ही बड़ी बात है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रामलाल, खेल प्रभारी ममता ठाकुर, डीपीई विरेंद्र शर्मा, स्कूल प्रंबधन समिति के प्रधान राजू, पार्षद सुरजीत चौधरी, कुलदीप, राहुल अग्रवाल, रमन कौशल, बेअंत सिंह, पूर्व पीईटी निर्मल मेहता समेत गणमामन्य लोग उपस्थित रहे। 
  • हिमाचल प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए 27 सितंबर को बनेगा नया संगठन

    हिमाचल प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए 27 सितंबर को बनेगा नया संगठन

    उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बैठक कर लिया फैसला
    लघु उद्योग संघ नाम रखने पर हो रहा विचार: पटियाल
    पूरे प्रदेश में अब तक नहीं है कोई एक राज्य स्तरीय संगठन
    बददी/सचिन बैंसल: प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के हितों को प्रमुखता से उठाने के लिए शीघ्र ही राज्य स्तर पर एक औद्योगिक संगठन की नींव रखी जा रही है। इसी के निमित्त एक बैठक मोतिया प्लाजा परिसर बददी में विचित्र सिंह पटियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह निर्णय हुआ कि राज्य में जिलों व मंडल स्तर पर अनेक स्थानीय संगठन बने हुए हैं लेकिन कोई भी एक ऐसा संगठन नहीं है जिसका दायरा प्रांत स्तरीय हो। इस कारण से उद्योग जगत की आवाज न तो शिमला पहुंच पाती है न ही दिल्ली। हमीरपुर से आकर बददी में उद्योग चला रहे वरिष्ठ उद्यमी तरसेम शर्मा व अनिल मलिक ने कहा कि प्रदेश में 40 हजार उद्योग पंजीकृत है और उनकी आवाज उठाने वाला कोई सशक्त संगठन नहीं है। इसी कारण से हिमाचल में एक सशक्त उद्योग संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। अखिलेश यादव व सत्तपाल जस्सल व गोपाल सिंह तोमर ने कहा कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम (एम.एस.एम.ई) उद्योगों की अपनी अपनी छोटी छोटी समस्याएं है जिनको धरातल पर कोई नहीं उठाता।
    इसलिए आज सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया शीघ्र ही एक औद्योगिक संगठन का गठन 27 सिंतबर को किया जाएगा। हरीश शर्मा ने कहा कि इस नए संगठन में बीबीएन के अलावा जिला सिरमौर, सोलन, ऊना, पावंटा साहिब व कंागडा सहित समस्त औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों को जोडा जाएगा। फिलवक्त नवगठित संगठन का नाम लघु उद्योग संघ हिमाचल रखने पर विचार हो रहा है। गठन के तुरंत बाद संगठन की कार्यप्रणाली व सदस्यों की सूची को वैवसाईट पर डाल दिया जाएगा ताकि हर गतिविधि का आपस में पता चलता रहे। बैठक  में हरिओम सिंह ठाकुर त्रिदेव, तरसेम शर्मा हमीरपुर, सत्तपाल जस्सल जिला ऊना, गोपाल सिंह तोमर, हरीश शर्मा, लघु उद्योग संघ के राज्य संयोजक विचित्र सिंह पटियाल बिलासपुर, अशोक कुमार लडभडोल मंडी, अखिलेश यादव व सीएस ठाकुर जिला मंडी शामिल थे।
  • प्रदेश सरकार छोटे उद्योगों को तो बक्श दे क्योंकि पहले ही इनकी हालत ठीक नहीं 

    प्रदेश सरकार छोटे उद्योगों को तो बक्श दे क्योंकि पहले ही इनकी हालत ठीक नहीं 

    लघु उद्योग संघ ने कहा कि एमएसएमई सैक्टर को आपदा में राहत की बजाय आफत
    विद्युत डयूटी बढ़ाने से लघु उद्योगों पर पडेगा विपरीत असर: पटियाल

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत डयूटी बढ़ाए जाने पर प्रदेश के उद्योग संगठनों ने गहरा रोष जताया है। लघु उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि एक तो सूक्ष्म एवं लघु उद्योग पहले ही आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं उपर से विद्युत डयूटी उनके खर्चों में बोझ बनकर उभरेगी। लघु उद्योग संगठन के प्रदेश संयोजक विचित्र सिंह पटियाल, हरिओम सिंह ठाकुर त्रिदेव व हरीश शर्मा ने कहा कि सरकार ने विभिन्न सैक्टर में विद्युत डयूटी में बढोतरी की है लेकिन इसमें छोटे उद्योगों को भी नहीं बक्शा। अकेले एमएसएमई सैक्टर पर 11 से लेकर 17 व 19 फीसदी की आशातीत वृद्वि हुई है जो कि तर्कसंगत नहीं है।
    उन्होने कहा कि अगर वृद्वि करनी ही थी तो 2 से तीन फीसदी करनी थी और 19 फीसदी किसी भी चीज में वृद्वि करना किसी भी सूरत में सही नहीं है। आखिर सरकार चाहती क्या है कि सर्वाधिक रोजगार देने वाला सैक्टर तबाह ही हो जाए। हमें रियायतें तो क्या देनी थी बल्कि जिस ऊर्जा राज्य में हम कार्य कर रहे हैं उसी ने अपना उत्पाद ही मंहगा कर दिया। अब हिमाचल में निवेश के लिए बिजली एकमात्र आकर्षण नहीं रहा क्योंकि अब यहां पर बिजली का यूनिट अन्य राज्यों के बराबर हो गया है।
  • बी.बी.एन के 18 शिक्षक राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से सम्मानित

    बी.बी.एन के 18 शिक्षक राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से सम्मानित

    रोटरी क्लब और इन्नर व्हील क्लब बददी ने किया कार्यक्रम का आयोजन

    बददी/सचिन बैंसल: रोटरी क्लब  और इन्नर व्हील क्लब बददी ने बीबीएन क्षेत्र के 18 शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन दिनेश बंसल (एजी जोन 4) थे। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई दी और जीवन में शिक्षक के महत्व के बारे में अपने विचार साझा किए। इस समारोह में रोटरी क्लब बददी के अध्यक्ष रोटेरियन कार्तिक शर्मा और इनरव्हील क्लब बद्दी की अध्यक्ष रेनू भसीन ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। रेनू भसीन ने एक शिक्षक के रूप में अपनी भावनाओं को एक कविता के माध्यम से व्यक्त किया। रोटरी क्लब बददी के अध्यक्ष रोटेरियन कार्तिक शर्मा ने दर्शकों को रोटरी क्लब की सेवा के विभिन्न पहलुओं और रोटरी क्लब द्वारा की गई विभिन्न परियोजनाओं के बारे में बताया। रोटरी क्लब बददी के सचिव रोटेरियन दीपक जांगड़ा ने रोटरी इंटरनेशनल के 4 वे टेस्ट का महत्व बताया और इस समारोह के सूत्रधार रहे। तत्काल पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन कामिनी शर्मा ने एक मधुर गीत के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और सभी को बधाई दी। इनरव्हील क्लब बददी की सचिव सनेह मिश्रा ने सभी योग्य शिक्षकों और सदस्यों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। यह राष्ट्र निर्माता पुरस्कार शिक्षकों के असाधारण प्रयासों को मान्यता देने के लिए रोटरी क्लब बददी द्वारा हर साल आयोजित किया जाने वाला एक बहुत ही प्रतिष्ठित समारोह है। इस अवसर पर सतीश कौशल, टेकचंद कौशल, संजीव वर्मा, अतुल गुप्ता, सुभाष भट्ट, कविता बंसल, कामिनी शर्मा, आशुतोष मिश्रा, अनुभव भसीन रोटेरियन उपस्थित थे।

    इस अवसर पर जिन शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया उसमें निर्जला देवी (पीसी कैम्ब्रिज सेन सेकेंडरी स्कूल बददी), अदिति शर्मा (द मैक्स एकेडमी स्कूल धरमपुर), रजनी ठाकुर (क्रिसेंट मून पब्लिक स्कूल झाड़माजरी), सुनीता सिंह (बी.एल सेंट्रल पब्लिक स्कूल बददी), हिमाचली देवी (हिमशिखा आदर्श विद्यालय बददी), अशोक चौहान (हिमशिखा आदर्श विद्यालय वर्धमान), रेनू ठाकुर (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बददी),
    पंकज(राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बददी), मोनिका वर्मा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला), लक्ष्मी चंद (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला), दीप शिखा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला), ध्यान सिंह (सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधीमाजरा),सुशीला (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी), रमेश चंद (सरकारी हाई स्कूल बिलांवाली), विजय कुमार (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संडोली), नवदीप शर्मा (शिवालिक वैली पब्लिक स्कूल किरपालपुर), विजय लक्ष्मी शर्मा (ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बददी), सुषमा देवी (न्यू मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरोटीवाला) शामिल रहे।

  • फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहरः ब्लॉकबस्टर फिल्म के Actor का हुआ निधन

    फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहरः ब्लॉकबस्टर फिल्म के Actor का हुआ निधन

    मुबंईः सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ में नजर आए एक्टर जी मारीमुथु का आज निधन हो गया है। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। इस खबर जानने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने शुक्रवार को एक्स पर एक्टर जी मारीमुथु के निधन की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- “शॉकिंग पॉपुलर तमिल कैरेक्टर एक्टर मारीमुथु का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया… हाल ही में, उन्होंने अपने टीवी सीरियल डायलॉग्स काफी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली थी… भगवान उनकी आत्मा को शांति दें!” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “वह 57 वर्ष के थे…” जी मारीमथु को तमिल टेलीविजन सीरीज में एथिरनीचल के रोल में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने फिल्म मेकर मणिरत्नम सहित अन्य कई लोगों के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है।

  • भारत जोड़ो यात्रा देश में लाएगी नया बदलाव: चौ. राम कुमार

    भारत जोड़ो यात्रा देश में लाएगी नया बदलाव: चौ. राम कुमार

    भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर सीपीएस राम कुमार ने देश को बधाई
    सांसद सुरेश कश्यप पर भी साधा निशाना, कहा आपदा में नहीं दी फूटी कौड़ी 
    बददी/सचिन बैंसल: भारत जोड़ो यात्रा आज़ादी के बाद देश की सबसे बड़ी यात्रा थी जिसने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरे देश को एक सूत्र में बांधा। भारत जोड़ो यात्रा देश में एक नया बदलाव लेकर आएगी और 2024 में इस यात्रा के सार्थक परिणाम देश में देखने को मिलेंगे। सीपीएस एवं दून विधायक राम कुमार चौधरी ने बद्दी में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा के कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में एक अलग संदेश दिया और देश को एकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि रोज की 30 किलोमीटर यात्रा में लोग राहुल गांधी के स्वागत में दिल से साथ चलते थे। उन्होंने यात्रा का एक साल पूरा होने पर देश को बधाई दी। 
    राम कुमार चौधरी ने इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा के हिमाचल से 4 सांसद लोगों ने चुनकर यहां के हितों की बात उठाने भेजे थे। लेकिन बड़े शर्म की बात है प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा ओर दून में हुए भारी नुकसान के बाबजूद भी सांसद सुरेश कश्यप ने फूटी कौड़ी नहीं दी। सांसद महोदय रात के अंधेरे में मुंह छुपाते हुए दौरे कर रहे हैं और सिर्फ अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सुध ले रहे हैं। क्योंकि जनता के बीच जाने की उनकी हिम्मत नहीं हो रही न ही उनसे सांसद निधी से 1 रुपया भी आपदा प्रभावित लोगों को दिया गया। 
    इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार मेहता, जिला उपाध्यक्ष भाग चंद शर्मा, नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुंडल्स, बीडीसी राम रत्न चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अच्छर पाल कौशल, निर्मल सिंह, उपप्रधान हितेंद्र सोनू, मनोनीत पार्षद राहुल, जोगा सिंह, महेंद्र सिंह राणा, राकेश धीमान, गुरनाम सिंह, बबलू चौधरी, विनोद शर्मा, बिंदर चौधरी, मक्खन चौधरी, अच्छर सिंह, मनीष संधू, कुलबंत चौधरी, दारा चौधरी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।