Category: Entertainment

  • ईएसआई नालागढ़ द्वारा आयोजित शिविर में जांच करते करते चिकित्सक

    ईएसआई नालागढ़ द्वारा आयोजित शिविर में जांच करते करते चिकित्सक

    बददी/सचिन बैंसल: ईएसआईसी एमईयूडी पंजैहरा द्वारा वर्धमान पॉलीटेक्स लिमिटेड कंपनी नालागढ़ में स्वास्थ्य एवं जागरूकता जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 126 कर्मचारियों ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा एलर्जी, डेंगू बुखार, मलेरिया, फ्लू संक्रमण, गैस्ट्रोएंटेरिक और श्वसन रोगों आदि की जांच कराई। वरिष्ठ डॉक्टर देविंदर पॉल कौल ने कर्मचारियों का निरीक्षण किया और उन्हें बरसात के मौसम में होने वाली बीमारी आई फ्लू के बारे में जागरूक किया । उन्होने बताया कि यह बीमारी आंखों में होने वाली एक प्रकार की संक्रामक बीमारी है, जो गंदगी, बारिश, जल जमाव आदि के कारण यह अधिक फैलता है। इसके लक्षणों में आंखों का लाल होना, आंखों में दर्द, सूजन आदि शामिल हैं।
    यह धूल या गंदगी के कारण हो सकता है। इसके अलावा यह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैल सकता है और इन बीमारियों के लिए डॉक्टर देविंदर पॉल कौल ने दवाइयों का वितरण किया। इसके अलावा शाखा प्रबंधक निशांत बोध ने कर्मचारियों को ई.एस.आई.सी के फायदों से अवगत कराया। जैसे कि चिकित्सा लाभ कर्मचारी और उसके परिवार के सदस्यों को ईएसआईसी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं। आश्रितों को लाभ कर्मचारी की मृत्यु होने पर, उसके आश्रितों को उसके वेतन का 90 फीसदी प्रति माह पेंशन के रूप में मिलता है। मातृत्व लाभ गर्भवती महिलाओं को 26 सप्ताह तक का पेड लीव और उसके वेतन का 100त्न मिलता है। अस्वस्थता लाभ किसी भी प्रमाणित बीमारी के मामले में, कर्मचारी को उसके वेतन का 70 फीसदी बीमारी लाभ के रूप में मिलता है।


  • गौ रक्षा दल ने किया विधिवत तरीके से घायल गौंवश काअंतिम संस्कार

    गौ रक्षा दल ने किया विधिवत तरीके से घायल गौंवश काअंतिम संस्कार

    बददी/सचिन बैंसल :बददी के बागबानीया में गौ वंश का रात को अज्ञात वाहन द्वारा ऐक्सिडेंट हुआ था।  वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया था और गौ वंश ने मौके पर ही दम तोड दिया।  जैसे ही इसकी सूचना गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष डी. डी. राणा को मिली  तुरन्त गौ रक्षा दल की टीम वहां पहुची। गौ रक्षा दल के संगठन मंत्री पुष्पिंदर धीमान व टीम मेंबर  लक्की राजपूत सुरेश कुमार व उनके साथी जे  सी बी लेकर पंहुचे और रात को गौ माता का अंतिम संस्कार किया । उन्होने सरकार से अनुरोध है की जो गौ वंश सडको पर घुम रहे है और ऐक्सिडेंट का शिकार हो रहे है उनकी तरफ भी ध्यान दिया जाए। पुष्पिंद्र धीमान ने  सभी वाहन चालकों से  आग्रह किया कि अपने अपने वाहन धीरे चलाएं।


  • माता नैना देवी के भंडारे व श्रद्वालुओं के लिए शुद्व जल नालागढ़ से रवाना

    माता नैना देवी के भंडारे व श्रद्वालुओं के लिए शुद्व जल नालागढ़ से रवाना

    नालागढ़ की कंपनी कृषि बैस्ट सीडस रोजाना भेजेगी 3 हजार लीटर पानी

    नगर परिषद चेयमरैन अलका वर्मा ने झंडी दिखाकर किया रवाना

    उद्यमी विनीत और पूनम करते हैं हर साल शुद्व जल की सेवा


    बददी/ सचिन बैंसल: श्री नयना देवी मंदिर के बाहर लगने वाले भंडारे के लिए नालागढ़ कृषि बैस्ट सीडस प्राईवेट लिमिटेड ने शुद्व पेयजल भेजा है। कंपनी द्वारा भेजी गई पानी की गाडी को नगर परिषद नालागढ़ की प्रधान अलका वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि माता नयना देवी के प्रांगण में पटियाला वालों का भंडारा एक दशक से चल रहा है जिमसें पानी की कमी देखते हुए आरओ फिल्टर्ड पानी नालागढ़ के दंपति विनीत और पूमन भेजते हैं। माता का परम भगत यह दंपति इस काम को मानवता की सेवा में एक छोटी सी सेवा मानता है और रोज दो टैंपो वहंा भेजे जाते हैं जो कि भंडारे के साथ पीने के काम भी आते हैं। विनीत गुप्ता व पूनम ने बताया कि चूंकि वहां पानी की कमी है लेकिन हम चाहते हैं कि श्रद्वालुओं को शुद्व पानी मेें बना हुआ लंगर खाने को मिले और वहां पर पूरे देश से माता रानी का आर्शीवाद लेने पहुंचते हैं और थके हारे श्रद्वालुओं को पेयजल भीइसी से मुहैया होता है। नगर परिषद नालागढ़ की प्रधान अलका वर्मा ने इस पुनीत कार्य केलिए कृषि बैस्ट सीडस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के संचालकों का आभार जताया और कहा कि हमें अपने व्यापार उद्योग के अलावा कुछ समय सामाजिक मदद के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर वाईस चेयरमैन तारा अवस्थी, पार्षद वंदना बंसल, संजीव भारद्वाज, महैश गौतम, अमरिंद्र सिंह भिंडर, कंपनी ओर से सुरेंद्र मोहन गुप्ता, विनीत गुप्ता निदेशक, पूनम, नवीन यादव सचिव नालागढ उद्योग संघ, पंकज, भूपेंद्र, धनंजय, जयपाल व सतबीर सिंह भी उपस्थित थे।
  • आईईसी विश्वविद्यालय में मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस व की नए सत्र की शरुआत

    आईईसी विश्वविद्यालय में मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस व की नए सत्र की शरुआत

    बद्दी/सचिन बैंसल : बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में मंगलवार को 77वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक पुरी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं स्टाफ के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान जन गण मन और भारत मां की जय के उद्घोष से विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.  अशोक पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि हर भारतवासी को स्वतंत्रता दिवस की भावना और शक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय उन्नति में अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अब तक भारत ने असंभव से प्रतीत होने वाले विकास के कई शिखर छुए हैं। आज हम सभी भारतवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि अमृत काल में भारत को विश्व ताकत बनाने के लिए बड़े स्वप्न देखते हुए उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की तरफ से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    बुधवार को विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत हवन-पूजा के साथ की गई। इसके पश्चात पहले सत्र के बच्चों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की गई। विश्वविद्यालय में पूरे उत्साह के साथ नए सत्र की शुरुआत की गई। विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद में बच्चों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं शिक्षा पद्धति की जानकारी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने प्रथम वर्ष के बच्चों के साथ संवाद के दौरान कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा-दीक्षा के दौरान अपने व्यक्तित्व निर्माण का जो अवसर मिला है, उसका आप सभी समुचित लाभ लें और पाठ्यक्रम के साथ-साथ अपने कौशल को पहचान कर उसे निखारने के लिए प्रयास करते रहें। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों एवं अभिभावकों को भविष्य में हर संभव सहायता मुहैया करवाने हेतु आश्वस्त किया।
  • दून मंडल ने स्व. अटल जी को किया याद

    दून मंडल ने स्व. अटल जी को किया याद

    बच्चो को बांटे फल

    बीबीएन को फार्मा हब बनाना अटल जी की देन- मान सिंह मेहता

    बददी/सचिन बैंसल:  दून भाजपा मंडल ने बद्दी में पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि मनाई। मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता की अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।  दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने स्व. वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीबीएन में आज जो भी विकास हुआ है वह अटल की देन है। हिमाचल को औद्योगिक पैकेज देने के बाद यहां पर निवेश हुआ।  मंडल अध्यक्ष मान सिंह महेता ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल से बहुत लगाव था जिसके चलते  बद्दी में एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है और यहां पर देश की 40 फीसदी दवाईयां यही पर बनती है और इसका श्रेय अटल जी को जाता है।   अटल जी ने राष्ट्रीयता की जो अलख जगाई थी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरकार रखा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने गरीब बच्चों व  लोगों को फल वितरित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक परमजीत सिहं पम्मी,  डीआर चंदेल , डॉ. श्रीकांत, कृष्ण कौशल, राजकुमार, आज्ञा राम ठाकुर, गुरमैल चौधरी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
  • बददी में अनोखे ढंग से मना स्वतंत्रता दिवस रचा इतिहास

    बददी में अनोखे ढंग से मना स्वतंत्रता दिवस रचा इतिहास

    सफाई कर्मचारी को मुख्य अतिथि बना उससे करवाया ध्वजारोहण

    हरिओम योगा सोसाईटी ने आयोजित किया था कार्यक्रम


    बददी/सचिन बैंसल : बददी में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर इतिहास रचा गया है। शहर में हरिओम योगा सोसाईटी ने टौरेंट पार्क बददी में आयोजित आजादी दिवस कार्यक्रम अलग ढंग से मनाया है। कार्यक्रम में किसी भी राजनेता को न बुलाकर आम आदमी व सुबह शाम बददी शहर का कूडा कचरा सफाई करने वाले कर्मचारियों  को मुख्य अतिथि बनाया गया। इत तीनों ने सामूहिक रुप से ध्वजारोपण किया। यह उच्च सोच व मार्ग दर्शन संभव हो पाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के उपासक डा. श्रीकंात शर्मा व आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य की बदौलत। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बददी के तीन सफाई कर्मचारियों को ध्वजारोहण का यह अवसर प्रदान किया गया । कुलवीर आर्य ने बताया कि सफ़ाई कर्मचारी सन्दीप कुमार , विपिन कुमार और मैहताब ने मिलकर झण्डा फहराया। इस अवसर पर सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण शिमला तथा प्रदेश में भिन्न-भिन्न जगह हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और दो मिनट को मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बड़ी संख्या में आए बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
    बाद में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डा श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आज जरुरत है हमें एकात्म मानववाद की जरुरत है। एकात्म मानववाद का उद्देश्य व्यक्ति एवं समाज की आवश्यकता को संतुलित करते हुए प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना है। यह प्राकृतिक संसाधनों के संधारणीय उपभोग का समर्थन करता है जिससे कि उन संसाधनों की पुन: पूर्ति की जा सके। एकात्म मानववाद न केवल राजनीतिक बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता को भी बढ़ात है। यह सिद्धांत विविधता को प्रोत्साहन देता है अत: भारत जैससे विविधतापूर्ण देश के लिए यह सर्वाधिक उपयुक्त है। एकात्म मानववाद का उद्देश्य प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है एवं ‘अंत्योदय’ अर्थात समाज के निचले स्तर पर स्थित व्यक्ति के जीवन में सुधार करना है। इस प्रकार, यह दर्शन भारत जैसे कल्याणकारी राज्य में सदैव प्रासंगिक रहेगा।
  • Big Boss के Winner Elvish Yadav के पास है करोड़ों की संपत्ति

    Big Boss के Winner Elvish Yadav के पास है करोड़ों की संपत्ति

    नई दिल्लीः बिग बॉस OTT में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले Elvish Yadav ने विनर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने विनर की ट्रॉफी जीती है। 24 साल के एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं। वो एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। Elvish यूट्यूब के जरिए हर महीने लाखों की कमाई करते हैं।

    एल्विश यादव

    Big Boss जीतने के बाद Elvish को 25 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। हालांकि, Elvish Yadav कि संपत्ति और कमाई के आगे ये प्राइज मनी कोई बड़ी रकम नहीं है। लेकिन बिग बॉस के शो ने Elvish Yadav के फैन बेस में इजाफा जरूर किया है। अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल और महंगी गाड़ियों की वजह से भी चर्चा में रहने वाले Elvish Yadav के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है।

    कौन है एल्विश यादव? Bigg Boss OTT 2 की जर्नी में जीत चुके हैं देश का दिल,  जानें कितनी है Elvish की नेट वर्थ

    Elvish Yadav के कलेक्शन में Porsche 718 Boxster, Hyundai Verna और टोयोटा फॉर्चूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। Porsche 718 Boxster की कीमत 1.41 करोड़ रुपए है। कुछ समय पहले Elvish Yadav ने गुड़गांव के वजीराबाद में आलीशान चार मंजिला घर खरीदा है। घर की कीमत करीब 12 से 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

    14 करोड़ का घर,1.75 करोड़ की कार, यूट्यूबर एल्विश यादव की ऐसी है लग्जरी  लाइफ - Youtuber elvish yadav bigg boss ott entry luxury lifestyle most  expensive car collection house and networth tvism

    यूट्यूब के अलावा एल्विश यादव और भी कई सोर्स से कमाई करते हैं। एल्विश की मंथली कमाई करीब 10-15 लाख रुपए है और उनकी नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपए बताई जाती है। यानी बेहद कम उम्र में एल्विश यादव ने बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है।

    Elvish Yadav Net Worth 2021 | Biography - NetworthExposed

    Youtube क्रिएटर्स से उनके कंटेंट पर आने वाले Ads पर आने वाले रेवेन्यू को देता है। ये रेवेन्यू शेयर अलग-अलग क्रिएटर्स के लिए अलग-अलग हो सकता है, जो कंटेंट कैटेगरी, रीजन और कई दूसरे पहलू पर निर्भर करता है। Elvish Yadav का क्लोदिंग ब्रांड Systumm Clothing भी है। इसके अलावा विज्ञापन, होटल, एंडोर्समेंट और पेड स्पॉनशरशिप से भी जोरदार कमाई करते हैं।

    यूट्यूब पर एल्विश के 3 अलग चैनल हैं। सभी चैनल्स पर उनके मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं। ‘Elvish Yadav Vlogs’ पर वो रोजाना के अपडेट्स Vlog शेयर करते हैं, जबकि ‘Elvish Yadav’ पर वो अपनी शॉर्ट फिल्में डालते हैं। Elvish Yadav सेलेब्स की रोस्टिंग वीडियोज भी बनाते हैं, जिसके लिए वह सबसे ज्यादा फेमस हैं।

  • इनोवा गाड़ी में हुई महिला की डिलिवरी

    इनोवा गाड़ी में हुई महिला की डिलिवरी

    जच्चा बच्चा को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

    बददी/सचिन बंसल:बद्दी के मानपुरा के नजदीक गांव मानकपुर की एक प्रवासी महिला रेशमा ने इनोवा गाड़ी में ही बच्चों को जन्म दे दिया ।सुबह जब रेशमा को  प्रसव पीड़ा शुरू हुई। रेशमा के पति बृजेश घबरा गए और युवा परमिंदर के पास गए। परमिंदर तुरंत अपनी इनोवा गाड़ी लेकर आए और रेशमा को उसमें डालकर नालागढ़ अस्पताल की ओर रवाना हो गए ।लेकिन अभी परमिंदर कृपालपुर ही पहुंचे थे कि वह रेशमा की डिलीवरी हो गई और रेशमा ने एक पुत्र को जन्म दिया ।गनीमत या रही गाड़ी में एक महिला मौजूद थी जिसे प्रसव करवा दिया। थोड़ी ही देर के बाद परमिंदर जच्चा और बच्चा को लेकर अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर के हवाले कर दिया ।डॉक्टर ने कहा कि म ओर बच्चा दोनों सुरक्षित है।डॉक्टर ने परविंदर के इस प्रयास की सराहना की और कहा आपने समय रहते इन्हें अस्पताल पहुंचा दिया है | बच्चा और जच्चा दोनों सुरक्षित है ।उधर परविंदर ने बताया कि उन्हें सदैव ही दूसरों की मदद करने के लिये तैयार रहते है और यह प्रेरणा होने मानकेपुर स्थित इच्छाधारी बाबा के मंदिर से मिली है। वह हमेशा दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं ।
  • राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष की कमान राकेश शर्मा को सौंपी

    राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष की कमान राकेश शर्मा को सौंपी

    डा ओपी यादव महामंत्री तो विशाल गोरला बने कोषाध्यक्ष
    उज्जवल सिंह राणा होंगे कार्यकारी अध्यक्ष तो प्रीतपाल सिंह बददी बने मीडीया प्रभारी
    बददी/सकचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं (राज्य कर एवं आबकारी) एसोसिएशन की का गठन किया गया।  हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं (राज्य कर एवं आबकारी) नोटिफाईड- 2021 होने के बाद  हिमाचल प्रदेश राज्यकर एवं आबकारी विभाग में कार्यरत सहायक आयुक्त, उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त एवं अतिरिक्त आयुक्त स्तर के सभी अधिकारियों ने सभी अधिकारियों का सम्मेलन बुलाया व हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन(राज्य कर एवं आबकारी)  का गठन किया। विभाग में इन अधिकारियों की संख्या  150 है जिनमें से अभी 133 अधिकारी कार्यशील हैं। ऊना में आयोजित प्रथम सम्मेलन में 133 अधिकारियों में से 72 अधिकारी मौजूद रहे व बाकी अधिकतर ने वर्चुअल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में सभी मुद्दों पर परिचर्चा व विस्तृत विचार विमर्श किया गया व एचपीआरएस आफिसर एसोसिएशन के संविधान/उपनियमों को मंजूरी देकर कार्यकारिणी समिति का चयन किया गया।
    हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष की कमान राकेश शर्मा अतिरिक्त आयुक्त को सौंपी गई। उज्ज्वल सिंह राणा संयुक्त आयुक्त को कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया।  डा. राजीव डोगरा अतिरिक्त आयुक्त को मुख्य सलाहकार चयनित किया गया। हितेश शर्मा अतिरिक्त आयुक्त को चीफ पैट्रन चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त कुलभूषण गौतम संयुक्त आयुक्त , वरूण कटोच उपायुक्त, सुरेंद्र ठाकुर सहायक आयुक्त को उपाध्यक्ष चयनित किया गया। विशाल गोयला उपायुक्त को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया।
    ओमप्रकाश यादव को महासचिव व पूनम ठाकुर को वरिष्ठ संयुक्त सचिव चयनित किया गया। विनोद सिंह डोगरा उपायुक्त को संघ का कोर्डिनेटर चयनित किया गया। प्रीतपाल सिंह उपायुक्त (बददी) को मीडिया एडवाइजर व ललित पोसवाल सहायक आयुक्त को लीगल एडवाइजर चयनित किया गया। विपिन पोसवाल सहायक आयुक्त व सुनील शर्मा सहायक आयुक्त को संयुक्त सचिव चयनित किया गया । सर्व विनोद कश्यप संयुक्त आयुक्त, मनोज डोगरा उपायुक्त, शिल्पा कपिल उपायुक्त, वीरेंद्र दत सहायक आयुक्त, डा. नवजोत शर्मा सहायक आयुक्त, अनुराग गर्ग सहायक आयुक्त, रविन्द्र कुमार सहायक आयुक्त, कपिल नाथ सहायक आयुक्त, जीवन वत्स सहायक आयुक्त व अंकुर ठाकुर सहायक आयुक्त को कार्यकारिणी का सदस्य चयनित किया गया। हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह राणा ने कहा कि एसोसिएशन के सभी अधिकारी व स्टाफ  राजस्व बढ़ोतरी के लिए दिन-रात रणनीतिक सांझेदारी से कार्य करके सरकार द्वारा निर्धारित राजस्व एकत्रीकरण लक्ष्य प्राप्त करने में अवश्य सफल रहेंगे। एसोसिएशन का शिष्टमंडल विभाग के कमिश्नर डा.युनस खान व प्रधान सचिव भरत खेडा की अगुवाई में मुख्यमंत्री जो विभाग के मिनिस्टर इंचार्ज भी हैं से शिष्टाचार भेंट करेंगे।
  • दून भाजपा के नए मंडलाध्यक्ष मान सिंह मैहता ने पार्टी को आशाएं

    दून भाजपा के नए मंडलाध्यक्ष मान सिंह मैहता ने पार्टी को आशाएं

    खंडित भाजपा को एक सूत्र में पिरोना होगा एक बडी चुनौती

    पिछले पांच साल से गुटबंदी से त्रस्त है दून में भगवा पार्टी

    बददी/सचिन बैंसल: दून भाजपा मंडल को मिले नए मंडलाध्यक्ष को खंडित पडी हुई भाजपा को एक सूत्र में पिरोना एक चुनौती होगा। दून भाजपा को मंडल एक दशक बाद नया प्रधान मिला है। पिछले पांच साल से दून भाजपा गुटबंदी की ज्वाला से धधकती रही। पुराने मंडल के समय में यहां पर पार्टी दो से तीन धडों में बंटी रही फलस्वरुप निष्ठावान कार्यकर्ता दोराहे पर खडे रहे। अब दून बीजेपी मंडल के नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष मान सिंह मैहता के लिए एक चुनौती तो बिखरी पडी भाजपा को एकजुट करना है और सबको साथ लेकर चलना एक बडा मिशन होगा। पिछले पांच साल से गुटबंदी व दो धडों में बंटी दून भाजपा इसी कारण से विधानसभा चुनावो में 6699 मतों करारी हार का सामना करना पड़ा था। निष्ठावान, समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि विस में हमारी हार इसलिए हुई क्योंकि पिछले मंडल ने धरातल पर काम करने की बजाय सिर्फ कागजों में संगठन को मजबूत रखा और हकीकत कुछ और ही थी और सिर्फ मीडीया में फोटो जारी कर सुर्खियां बटोरी जाती थी।

    कागजों की नफरी पूरी करने के चक्कर में गलत आंकडे परोसे जाते थे जबकि फील्ड में कुछ था ही नहीं। जो कार्यकर्ता सच व सही बात कहता था उसको या तो किनारे कर दिया जाता था या उसको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था। सिर्फ उसी को मंडल में तरजीह दी जाती थी जो कि मुख्यिा के हां में हां मिलाता था और जिनकी पार्टी के प्रति कटटर प्रति विचारधारा भी हो अगर वो जी हजूरी नहीं करता था तो उसके लिए कोई जगह नहीं था। हाईकमान को चाहे पन्ना प्रमुख हो या बूथ अध्यक्ष त्रिदेव पूरा डाटा दिया जाता था लेकिन उनमें से अधिकांश 2022 के चुनावों फेल हो गए और कागजी काम कागज के पन्नों की तरह बिखर गए और 6699 वोटों से करारी हार मिली। इतनी बडी हार पर मंडल के किसी के पदाधिकारी ने तो जिम्मेदारी ली और न ही इस्तीफा दिया। अब एक ईमानदार युवा व समर्पित कार्यकर्ता मान सिंह मैहता के मंडलाध्यक्ष बनने से आम कार्यकर्ता को आस जगी है कि अब पार्टी में सिर्फ चहेतों को नहीं बल्कि सबको समान रुप से काम करने का मौका मिलेगा और काम सिर्फ कागजों में दिखाने के लिए बल्कि धरातल पर होगा ताकि लोकसभा व विस चुनाव में असली परिणाम आ सके। पांच साल की इसी गुटबंदी व कार्यकर्ताओं में अनादर की भावना से तरसेम चौधरी, प्रदीप कुमार, जस्सी, बेअंत सिंह, चंदन सिंह समेत कई निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी छोडकर चले गए जिसका परिणाम विस में भुगतना पड़ा।