Home Himachal मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में दो पकड़े 

मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में दो पकड़े 

0
मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में दो पकड़े 
 ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के पुलिस थाना टाहलीवाल द्वारा दो युवकों को मोबाइल फोन चोरी के आरोप में पकड़ा है और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस थाना टाहलीवाल में अरविंद सिंह पुत्र गोरख सिंह निवासी गांव व डा0 पत्थरदेवा तह0 तारकुलवा जिला देवरिया उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव व डा0 वाथू तह0 हरोली ने मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत टाहलीवाल थाने में दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पंजाब के जिला गढ़शंकर से काबू कर लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने तथ्यों, छानबीन व सीसीटीवी फुटेज के आधार से जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपितों ने उस के कमरे से मोबाइल चोरी किया है। इस मामले में पुलिस ने शुभम सेखड़ी(25) निवासी गांव छेत्रां तह0 हरोली जिला ऊना व वलकरन सिंह(27) निवासी गांव रनआना तह0 गढशंकर थाना माहिलपुर जिला होशियारपुर पंजाब को गांव मजारी पंजाब से गिरफ्तार कर लिया और चोरीशुदा मोबाइल भी वरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 332(c), 305(a),3(5) BNS के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here