Home Punjab Punjab : हमलावारों ने दूध व्यापारी का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

Punjab : हमलावारों ने दूध व्यापारी का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

0
Punjab : हमलावारों ने दूध व्यापारी का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

अमृतसर: जंडियाला गुरु के नजदीक आते गांव तारागढ़ तलावां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात हमलावारों ने दूधिया का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दूधिए पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई।

बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह दोधी अपने ग्राहकों को दूध देकर वापस अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावारों द्वारा चलाई गई गोलियों में दूधिए की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here