Category: Entertainment

  • सूर्या कम्प्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मानपुरा ने वितरित किए प्रमाण पत्र स्वरोजगार अपनाएं युवा: नामदेव

    सूर्या कम्प्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मानपुरा ने वितरित किए प्रमाण पत्र स्वरोजगार अपनाएं युवा: नामदेव

    बददी/सचिन बैंसल: एक वर्षीय कम्प्यूटर कोर्स पूरा करने पर सूर्या कंपयूटर सैंटर ने प्रमाण पत्र वितरित किए। आज से ठीक एक साल पहले इस कंपयूटर सैंटर को शुरु किया गया ताकि युवा छात्र कपंयूटर शिक्षा ग्रहण करके अपना कैरियर बना सके और स्वरोजगार प्रारंभ शुरु कर सके। ग्राम पंचायत प्रधान मानपुरा नामदेव धीमान ने दीक्षांत भारत, गुरदयाल,अंजना, सिमरन, विशाखा (गुरुमाजरा ), चंदन  ठेडा, दिया, नेहा, रीना वर्मा, नताशा, अंकुश,ऋतिक ( मानपुरा ), विपुल गोयल (किरपालपुर ),ऋतिक श्रीवास्तव, भूषण, ( किशनपुरा ), गुरविंद्र, कल्पना, विद्यानंद,  करण, दीपक, लोकेश, सोनिया, प्रियंका (मानकपुर ), गुडिय़ा कुमारी, शकील इत्यादि  कुल 60 छात्रों को एक वर्ष पूरा करने पर सरकारी मान्यता प्राप्त सूर्या कम्प्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मानपुरा द्वारा डीसीए ( डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन ), सीबीसी ( कम्प्यूटर बेसिक कोर्स ) के प्रमाण – पत्र वितरित किये गए ।
    संस्थान के एमडी तीर्थ राम शर्मा ने सभी पासड आऊट छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल/ फैकल्टी चंद्र कांत, कंचन शर्मा, पूजा शर्मा, कार्यालय अधीक्षक  साहिल शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रधान ग्राम पंचायत मानपुरा नामदेव धीमान मुख्य अतिथि, उप प्रधान ज्ञान चंद ठाकुर, देव राज ठाकुर पूर्व प्रधान, मेला राम कंवर , राम नाथ राणा कानूनगो, रामेश्वर शर्मा रिटायर तहसीलदार, धर्मेंद्र राणा, रणजीत सिंह , मनोज, कुलदीप इत्यादि ने भी विचार रखे।
  • Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 को बड़ा झटका, Youtube पर  लीक हुई मूवी

    Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 को बड़ा झटका, Youtube पर लीक हुई मूवी

    मुंबई : सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। इसी बीच अब इस फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है, दरअसल ये पूरी फिल्म यूट्यूब पर लीक हो गई है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 को लेकर फैंस में खासी  एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसी बीच फिल्म को किसी ने YOU TUBE पर लीक कर दिया है। जिससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर खासा फर्क भी पड सकता है, हलाकि फिल्म मेकर्स ने का कहना है कि फिल्म को यू ट्यूब से हटवा दिया है।  

    Sunny Deol की फिल्म GADAR 2 पर क्रेजी हुए फैंस

    सनी देओल की फिल्म ने दूसरे दिन 43 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।फैंस के अंदर इस फिल्म को लेकर इतना जोश देखने को मिला है, कि सनी को चाहने वाले बड़े बड़े ट्रैक्टर लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे। सिनेमाघरों की पार्किंग में फैंस अपनी कार की जगह ट्रैक्टर पार्क करते दिखाई दिए । ट्रैक्टरो में  लोग लदकर सनी की फिल्म देखने पहुंच रहे है ।

  • पैकेज का लाभ लेने आई थी साबुन कंपनी, पैकेज खत्म होते ही किये पलायन

    पैकेज का लाभ लेने आई थी साबुन कंपनी, पैकेज खत्म होते ही किये पलायन

    कच्चा माल मंहगा होने व कामगारों की सैलरी अधिक होने से  हो रही थी दिक्कत

    प्रतिस्पर्धा के दौर दूसरी कंपनिनयों से महंगा बन रहा था साबुन

    बददी/सचिन बैंसल :  बरोटीवाला में साबुन बनाने वाली कंपनी केवल पैकेज का लाभ लेने यहां आई थी। पैकेज समाप्त होने के बाद कंपनी ने अपना कोराबार कम कर दिया था। इसके अलावा कच्चा माल बाहर से मंगाने पर कंपनी को  अन्य कंपिनयों के के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही थी। यही नहीं मल्टीनेशन कंपनी होने केचलते कामगार को सैलरी 50 हजार रुपये प्रति माह तक हो गई थी। जिससे कंपनी के खर्च तो बढ़ गए थे लेकिन आय पहले से कम हो गई थी। कंपनी ने  कामगारो को दूसरे प्लांट में शिफ्ट होने का आफर दिया था। लेकिन जो लोग बाहर के थे वह तो वहां चले गए लेकिन हिमाचल के लोग जान के तैयार नहीं हुए। जिससे कंपनी ने उन्हें बीआरएस दिया। वह भी दस साल  तक 20 हजार रुपये सैलरी और दस लाख रुपये एक साथ दिए। जिससे कामगार इसका लाभ लेते हुए अन्य कपनियो में भी नौकरी कर सकते  है। 
    बीडीसी सदस्य रामरतन चौधरी और कांग्रेस के प्रवक्ता अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कुछ लोग जानबूझ कर इसका ट्रक यूनियन पर ठिकरा फोड़ रहे है जबिक कंपनी तो पिछल कई सालों से बंद करने की तैयारी में जट गई थी। यहां पर कच्चा माल मंहगा मिल रहा है। और अन्य कंपनियों के साबुन से मुकाबला करना कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी लगातार पड़ रहे घाटे के चलते यहां से शिफ्ट हुई न की ट्रक यूनियन के कारण उसे यहां से जाना पड़ा। कंपनी केवल पैकेज का लाभ लेने आई थी और पैकेज समाप्त होने के बाद उसने धीरे धीरे अपने कदम खींचने शुरू कर दिए थे। अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कंपनी ने कामगार को आफर  राजपुरा, हरिद्वार की कंपनियो में जाना का आफर दिया था लेकिन हिमाचल के लोग जाने को तैयार नहीं हुए। कंपनी पड़ रहा लगातार घाटा के चलते यहां से यूपी के समीर पुर शिफ्ट हो गई। 15 पहले सो दस हजार रुपये कामगार लगे थे वर्तमान में उन्हें 50 हजार रुपये मल्टीनेशन कंपनी होने के कारण देना पड़ रहा था। उन्होंने इसे ट्रक यूनियन को लेकर जोड़ना निराधार बताया।  कंपनी मे शुरू में 500 कामगार थे लेकिन दो सौ कामगारो को पिछले वर्ष बीआरएस दे दीथी और सौ कामगार यहां से दुसरे कारखानों में शिफ्ट हो गए थे। बाकी बचे दो सौ को कंपनी इस वर्ष बीआर सी दी गई।
  • क्योरटेक कंपनी में विश्व स्तर की दवाओं का  देखने पहुंचे बददी इंटरनेशनल छात्र

    क्योरटेक कंपनी में विश्व स्तर की दवाओं का  देखने पहुंचे बददी इंटरनेशनल छात्र

    छात्रों ने उद्योगों में काम करने व उत्पादन की गतिविधि व तरीका जाना

    माता पिता की सेवा के साथ साथ स्कूली छात्र देश का नाम रोशन करें: सुमित

    बददी/सचिन बैंसल : बददी इंटरनेशनल स्कूल के लगभग 70 मेधावी छात्र अपने शिक्षकों के साथ विश्व प्रसिद्ध क्योरटेक फार्मा समूह के प्रांगण में स्थानीय दवाओं के निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। इस अवसर पर क्योरटेक समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने सभी शिक्षकों और छात्रों का स्वागत किया और कंपनी के विश्व स्तर दवा, कैप्सूल व ड्राई सिरप निर्माण के आटोमेटिक प्लांट का निरिक्षण किया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने छात्रों को अपील की कि वह अपने माता पिता की सेवा, जिनका सपना है कि उनके बच्चे उच्च शिक्षा  प्राप्त  कर उनका व देश का नाम ऊँचा करें, को पूरा करने हेतु कडी मेहनत करें. उन्होंने कहा की नवयुवाओं को नशों की दलदल व अन्य बुरी आदतों से भी दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति बददी इंटरनेशनल स्कूल हमेशा शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में अग्रिम पंक्तियों में रहता है, और बच्चे देश का भविष्य होते हैं, जो इस बढिय़ा स्कूल में उच्च क्वालिटी की शिक्षा प्राप्त  कर रहे हैं ; जो निसंदेह भविष्य में अच्छा मुकाम प्रापत  कर सकेंगे। उन्होंने स्कूल मैनेजमेन्ट को आश्वाशन दिया कि क्योरटेक ग्रुप समाज सेवा में स्कूल का पूरा पूरा साथ देगा। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 8वीं व 10वीं के छात्रों को अच्छे परिणाम लाने हेतु प्रेरित किया. कई छात्रों ने दवा निर्माण के कार्यों से प्रभावित होकर भविष्य में बी.फार्मा की शिक्षा लेने और दवा निर्माण के क्षेत्र में आने की इच्छा व्यक्त की। सुमित सिंगला ने कहा की क्योरटेक ग्रुप सदैव ही फ्रेशर्स को उत्साहित करता रहा है और मौजूदा समय में कई प्रसिद्ध फार्मा उद्योगों को शुरू करवाने में भी क्योरटेक कंपनी उनके शुरूआती समय में सहयोगी रहा है। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने क्योरटेक समूह के एच.ओ.डी. व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत की जिनमें तापस दास, अमित कुमार, दीक्षित शर्मा, दीपक शर्मा, डी के तोमर,  मुनीश वर्मा, विपिन, मोहित शर्मा, नरेश, बुधराम ठाकुर, बलवंत, जगतार सिंह शामिल हैं।  स्कूल छात्रों के साथ आने वाले शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे।  
  • मान सिंह मैहता को बने दुन भाजपा के नए सरदार

    मान सिंह मैहता को बने दुन भाजपा के नए सरदार

    जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    बददी/सचिन बैंसल  :भारतीय जनता पार्टी दून की कमान युवा भाजपा कार्यकर्ता मान सिंह मैहता को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष सोलन रतन सिंह पाल ने की है। वर्तमान में मान सिंह मैहता नगर परिषद बददी के वाईस चेयरमैन के पद पर तैनात हैं। मान सिंह मैहता लंबे समय से पार्टी से जुडे हुए हैं और 2017 में परमजीत सिंह को विधायक बनाने में उनका अहम योगदान रहा था। मान सिंह मैहता ने कहा कि वो सबको साथ लेकर चलेंगे और कोशिश करेंगे कि एक बार फिर दून विस में भाजपा का आधिपात्य स्थापित हो जिसके लिए वो भरसक  प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि उनका सबसे पहला लक्ष्य आने वाले लोकसभा चुनाव में दून से पार्टी को लीड दिलाना है। उन्होने कहा कि उनका लक्ष्य रहेगा कि हर वर्ग को पार्टी के साथ जोडा जाए और जो किन्ही कारणों से पार्टी से दूर हो गए उनको मनाकर पार्टी में वापिस लाया जाए क्योंकि पार्टी से बडा कोई नहीं होता और संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते उनका लक्ष्य रहेगा कि पार्टी हाईकमान द्वारा जो भी जिम्मेदारी व विश्वास उनको सौंपा गया उसको कर्तव्य निष्ठा से निभाया जाएगा और आला नेताओं के मार्ग दर्शन में दून में पार्टी  को सींचा जाएगा। उन्होने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह का आभार जताया है।  
  • मध्यप्रदेश से साइकिल पर विष्णो देवी जाने वाला भक्त पहुंचा बददी

    मध्यप्रदेश से साइकिल पर विष्णो देवी जाने वाला भक्त पहुंचा बददी

    17 दिन बाद पहुँचा बददी
    बददी/सचिन बैंसल: जब माँ का बुलावा आता है तो भक्त के कदम खुद  ही मां के दरबार की तरफ बढ़ने लगते हैं। हम बात कर रहे हैं वैष्णो देवी माँ की।  वैष्णो माता का एक भक्त मध्य प्रदेश से वैष्णो माता के दर्शन के लिए साइकिल पर सवार होकर चला हुआ है। 17 दिन बाद में देवभूमि हिमाचल में बद्दी पहुँचा। जहां पर उसने वैष्णो देवी जाने का रास्ता पूछा जब उससे बातचीत की गई तो उसने बताया कि वह पिछले 17 दिन से अपने घर से निकला है ।उस भगत ने अपना नाम स्काई लाल कुशवाहा उम्र 50 साल सुपुत्र रामप्रसाद ,गांव बुआभाई ,जिला देमो मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया।उसने कहा उसके मन में लालसा जगी कि उसने वैष्णो माता के दर्शन करने है तो फिर क्या था उसने साइकिल उठाई और जय माता दी बोलकर घर से निकल पड़ा। लेकिन उसको वैष्णो माता जाने का रास्ता नहीं पता था।
    17 दिन बाद वह जब बद्दी पहुंचा तो बद्दी निवासी मुस्ताक खान से उसकी मुलाकात हुई। मुस्ताक खान से वैष्णो देवी जाने का रास्ता बताया व उसे जलपान करवाया। कुशवाहा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहुंचकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से जाना जाता है यहां पर कई मंदिर है और उन्होंने कहा कि आज मुझे ना जानते हुए भी मुस्ताक खान ने मुझे वैष्णो माता जाने का रास्ता भी बताया व जलपान भी कराया इसलिए वह हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं। उसने बताया कि वह वैष्णो देवी खुशी से जा रहा हैं। वह मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता हैं । पिछले 17 दिन से इसी प्रकार चले हुए हैं और वैष्णो माता के दर्शन करके ही उनकी यह यात्रा खत्म होगी।
  • 300 रुपये के लिए छोड़कर जा रहा था फोन मिला 20 हजार की वाशिंग मशीन का तोहफ़ा

    300 रुपये के लिए छोड़कर जा रहा था फोन मिला 20 हजार की वाशिंग मशीन का तोहफ़ा

     बबलू मोबाइल हाउस से फोन खरीदने पर लक्की ड्रा में निकली एलजी की वाशिंग मशीन
    अभी भी है मौका इन्फिल्ड मोटरसाइकिल ओर एलईडी जीतने का
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के बबलू मोबाइल हाउस से ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल फोन खरीदने पर बद्दी के अरुण धीमान को लक्की ड्रा कूपन के माध्यम से 20 हजार रुपये की एलजी की वाशिंग मशीन का तोहफा मिला है। अरुण धीमान को एलजी की वाशिंग मशीन बबलू मोबाइल हाउस के एमडी डीके भंडारी द्वारा भेंट की गई। अरुण धीमान 300 रुपये के लिए इस लिए फोन छोड़कर जा रहे थे क्योंकि ऑनलाइन ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल 300 रुपये सस्ता था। लेकिन बबलू मोबाइल हाउस की सेल टीम ने उन्हें समझाया ओर लक्की ड्रा स्कीम से भी अवगत करवाया। जिस पर अरुण धीमान ने 32990 रुपये का फोन खरीदा ओर लक्की ड्रा भी डाला। जिसके बाद लक्की ड्रा में अरुण धीमान को 20 हजार रुपये की एलजी की वाशिंग मशीन मिली। 
    बबलू मोबाइल हाउस के एमडी डीके भंडारी ने बताया के कुल 130 उपभोक्ताओं ने ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल खरीदा ओर लक्की ड्रा में हिस्सा लिया। जिसमें लक्की ड्रा के विजेता बद्दी के अरुण धीमान को 20 हजार की वाशिंग मशीन का तोहफा मिला। डीके भंडारी ने कहा के अधिकतर उपभोक्ता ऑनलाइन में रेट कम होने पर वहां से उत्पाद खरीदते हैं वहां उनको उत्पाद को 500 या 1000 रुपये सस्ता मिल जाता है लेकिन मोबाइल कम्पनियों द्वारा दी जाने वाली स्कीमों का लाभ लेने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने कहा के अरुण धीमान भी 300 रुपये के लिए मोबाइल छोड़कर इस लिए जा रहे थे के ऑनलाइन उन्हें मोबाइल सस्ता मिल रहा था। लेकिन आज 32990 रुपये का ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल खरीदने पर 20 हजार की वाशिंग मशीन का तोहफा मिला है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील भी की के ऑनलाइन की बजाए लोग मार्केट से खरीदारी करें। मार्केट से कोई भी प्रोडक्ट लेने पर जहां घर द्वार पर उन्हें बढ़िया सर्विस मिलती है वहीं कम्पनियों की योजनाओं का भी लाभ मिलता है। जबकि ऑनलाइन खरीदारी न तो उपभोक्ता को बाद में प्रोडक्ट में कोई दिक्कत आने पर सर्विस मिलती है और न ही योजनाओं का लाभ। 
    डीके भंडारी ने कहा कि कोरोना काल में भी जब ऑनलाइन कम्पनियों ने सर्विस बंद कर दी थी और कोरियर की सुविधा भी नहीं थी तो आपके शहर आपके कस्बे का व्यापारी व दुकानदार अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को सर्विस देने लोगों की सेवा के लिए खड़ा था। वहीं शहर का व्यापारी मुसीबत के समय में लोगों की हेल्प के लिए आगे आया था और लोगों को राशन ओर रोटी की सेवा में व्यापारियों ने प्रशासन, पुलिस और सरकार का सहयोग किया था। 
    उन्होंने कहा के लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग से गुरेज कर अपने शहर अपने कस्बे के दुकानदार से खरीदारी करनी चाहिए ताकि उनका घर परिवार भी चलता रहे जो 24 घन्टे आपके लिए मार्केट में बैठा है। डीके भंडारी ने बताया के ओपो रेनो 10 सीरीज के मोबाइल की खरीद पर अभी भी लक्की ड्रा के माध्यम से लोगों के पास इन्फिल्ड मोटरसाइकिल ओर 55 इंच की एलईडी टीवी खरीदने का मौका है। गौरतलब है के बबलू मोबाइल हाउस पिछले कई सालों से बीबीएन के उपभोक्ताओं को अपनी बेहतर सेवाएं दे रहा है। 
    वहीं अरूण धीमान ने वाशिंग मशीन का तोहफा लेने के बाद बबलू मोबाइल हाउस के एमडी डीके भंडारी ओर ओपो कम्पनी प्रबंधन का धन्यवाद किया। अरुण धीमान ने लोगों से अपील भी की के वह ऑनलाइन शॉपिंग का बायकॉट कर अपने शहर अपने कस्बे के दुकानदारों से खरीदारी करें और कम्पनियों द्वारा उपभोक्ताओं को दी जाने वाली स्कीमों का लाभ उठायें।
  • बद्दी के शिव मंदिर में 23 अगस्त से शिव कथा का आयोजन

    बद्दी के शिव मंदिर में 23 अगस्त से शिव कथा का आयोजन

    पहले दिन कलश यात्रा से शुरू होगी कथा

    राष्ट्रीय कथा वाचक जगमोहन शास्त्री करेंगे शिव कथा का बखान

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में 23 अगस्त के श्रावण पुरूषोतम मास में शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है। बद्दी में आयोजन को लेकर सतीश कौशल की अध्यक्षता में बैठक हुई। सतीश कौशल ने कहा कि  पहले यह कथा 28 जुलाई को थी लेकिन गांव में अचानक जवान मौत होने के कारण से शिव कथा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था लेकिन अब 23 अगस्त से इसे शुरू किया जा रहा है। दोपहर 2 से सांय पांच बजे तक यह कथा होगी। राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री शिव कथा का गुणगान करेंगे। यह कथा पूरे गांव के सहयोग से की जा रही है। 23 अगस्त को पहले दिन कलश यात्रा का होगी। जो मंदिर परिसर से शुरू होक पूरे बद्दी गांव का चक्कर लगाने के बाद वापस मंदिर में समाप्त होगी। कथा 29 तक चलेगी। बताया जाता है। सावन मास में शिव कथा कराने से सभी पाप नष्ट हो जाते है। शिव सभी को इस माल में अपना लेते है और उनके पापों को दूर करते है।  इस मौके पर कृष्ण कौशल, तरक्की लाल कौशल, अरूण कौशल, मनोज कौशल, अधिवक्ता दिनेश कौशल, विशेषर शर्मा, अशोक शर्मा, दुर्गाचंद कौशल, संजीव कौशल, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, सचिन बैंसल, विजय बैंसल, रामरखा,  प्रवीण कौशल, रूलदू राम, संजीव गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, समेत पूरे गावं के लोग उपिस्थत हुए।

  • नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने ग्रहण की शपथ 

    नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने ग्रहण की शपथ 

    भाषण में नहीं काम करने में रखता हूं यकीन: तरसेम 
    नगर परिषद कार्यालय व बद्दी में भाजपा और गंदगी दोनों की सफाई जरूरी: चौ. राम कुमार 
    बददी/सचिन बैंसल: पिछले लंबे समय से चल रही उठापठक के बाद अब नगर परिषद बद्दी को स्थाई अध्यक्ष मिला है, वहीं अब लंबे समय से जनता के रुके हुए कामों ओर नप में विकास को रफ्तार मिलेगी। वीरवार को नप बद्दी के सभागार में एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीपीएस एवं दून विधायक राम कुमार चौधरी विशेषतौर पर उपस्थित रहे। राम कुमार चौधरी ने कहा के नप बद्दी में भाजपा और गंदगी दोनों की सफाई जरूरी है और इसकी शुरुआत तरसेम चौधरी को अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने कर दी है और अगला नम्बर अब नप उपाध्यक्ष का है। उन्होंने कहा के पिछले कई सालों से भाजपा ने नप बद्दी का बेड़ा गर्क करके रखा था और अब नप में कांग्रेस के आते ही सफाई अभियान को रफ्तार मिली है। नप में अब जनता के कोई काम नहीं रुकेंगे ओर न ही नप के विकास में धन की कमी आड़े आने दी जाएगी। 
    शपथ ग्रहण के उपरांत नप बद्दी के चेयरमैन तरसेम चौधरी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु, कांग्रेस हाइकमान, सीपीएस राम कुमार चौधरी, पूर्व नप अध्यक्ष जस्सी राम, चौधरी मदन लाल व सभी पार्षदों के आभार प्रकट किया। 
    तरसेम चौधरी ने कहा के मैं बोलने या भाषण देने में बल्कि काम करने में यकीन रखता हूं। जिस दिन नप अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था उसी दिन से सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुट गया था। जाम नालियों को खुलवाया, महीनों से लगे गंदगी के ढेर साफ किये, पूरी टीम काम करने में जुटी है। मुझे न भाषण देना आता है न राजनीति करनी आती है बस काम करना आता है और काम करके दिखाऊंगा। 
    इस मौके पर एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, सीपीएस राम कुमार चौधरी, नप चेयरमैन तरसेम चौधरी, पूर्व नप अध्यक्ष जस्सी राम व मदन चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी, पार्षद मोहन लाल, पार्षद अजमेर कोर, मनोनीत पार्षद राहुल बंसल, कुलदीप सिंह, रमन कौशल, बीडीसी राम रत्न चौधरी, पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, संजीव कुमार संजू, संजीव कौशल, दया राम रेंजर, भाग सिंह चौधरी, आईटी सेल के अध्यक्ष वरुण कालिया समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
  • आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मानपुरा में पौधारोपण

    आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मानपुरा में पौधारोपण

    मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रोपे 75 पौधे


    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में आजादी का अमृत महोत्सव-मेरी  माट्टी,मेरा देश कार्यक्रम  के तहत एनएसएस  के प्रभारी सुख देव व गीतांजलि ठाकुर के  संयुक्त तत्वाधान में प्रधानाचार्य अदित कंसल की उपस्थिति पंच प्राण पर शपथ ग्रहण और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को याद किया गया  तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी सुख देव व गीतांजलि ठाकुर ने इस कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत किशनपुरा के प्रधान सुरजन सिंह, दिला राम व अन्य पदाधिकरियो के सहयोग से पुलिस लाइन किशनपुरा में पौधारोपण का कार्य किया । इस कार्यक्रम के तहत 75 पौधों को लगाया गया, जिसमे अमरुद, जामुन और भेडा के पोधे लगाये गए तथा साथ ही स्थानीय लोगो को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया गया, ताकि वृक्षरोपण की पहल द्वारा हम जलवायु को शुद्ध कर सके। वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों और छात्रों  को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई ।
    इस गो ग्रीन अभियान में एनएसएस के छात्रों एवं आम जनता ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे देश में उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। जिन्होंने कड़ी मेहनत से स्वतंत्रता प्राप्त करने में अपना जीवन लगाया। ग्राम पंचायत किशनपुरा के प्रधान सुरजन सिंह ने इस अवसर पर सभी के लिए जलपान का आयोजन भी किया  इस अवसर पर प्रधानाचार्य अदित कंसल, एन.एस.एस के प्रभारी सुख देव व गीतांजलि ठाकुर, वरिष्ठ सहायक रणवीर सिंह, कला अध्यापक जसपाल सिंह, ग्राम पंचायत किशनपुरा के प्रधान सुरजन सिंह, दिला राम व समस्त कर्मचारी एवं बच्चे  उपस्थित रहे।