Category: Entertainment

  • घरों में आई दरार,7 परिवार हुए बेघर 

    घरों में आई दरार,7 परिवार हुए बेघर 

    सरकार से उचित मुआवजा और सहायता की गांव वासियों ने उठाई मांग

    सचिन बैंसल/बद्दी:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जहां पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार नुकसान हो रहा है वही दून विधानसभा क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत के लगभग आधा दर्जन गांव के लगभग 50 परिवार पूरी तरह से बेघर हो चुके हैं और अपनी खड़ी फसलो और मकानों को छोड़ने के लिए मजबूर हो चुके है सरकार व प्रशासन द्वारा इन परिवारों को दोबारा से विस्थापित करने के लिए कोशिश तो की जा रही है पर गांव की भूमि को धसने से रोकने के लिए किसी प्रकार का भी प्रयास नहीं किया जा रहा है औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलिकला इंडस्ट्रियल एरिया के साथ लगती पहाड़ी पंचायत सोड़ी के गांव माजरी के 7 परिवार जहां प्रशासन की अनदेखी के चलते खुद ही अपना सामान लेकर आसपास के इलाकों में स्थानीय लोगों की मदद से अपना सामान गांव से निकाल कर तो ले जा रहे हैं पर अगर प्रशासन द्वारा जल्द ही इस गांव की जमीन को धसने से बचाने के लिए प्रयास नहीं किए गए तो इसका खामियाजा बद्दी बरोटीवाला इंडस्ट्रियल एरिया जो कि बालद नदी के किनारे पर बसा हुआ है।
    उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है आपको बता दें कि हाल ही में जहां तेज बारिश के चलते बद्दी बरोटीवाला का संपर्क मार्ग लगभग बंद ही हो चुका था। अगर माजरी गांव की जमीन धसती है तो व बालद नदी का रास्ता पूरी तरह से रोक देगी जिससे आने वाले समय में निचले इलाकों में जल प्रलय आने का खतरा बना हुआ है। सोड़ी पंचायत के प्रधान ने बताया कि गांव की भूमि में लगभग आधा किलोमीटर लम्बी दरार पढ़ चुकी है। जिसमें गांव की लगभग 50 बीघा भूमि चपेट में आ गई है जो की धीरे-धीरे धंसने लगी है और लगातार अगर बारिश होती रही तो यह जमीन कभी भी पूरी तरह धस सकती है। फिलहाल गांव को स्थानीय लोगों की मदद से खाली करवाया जा रहा है और आसपास के इलाकों में उन्हें ठहराया जा रहा है। उन्होंने सरकार वह प्रशासन से मांग की है कि गांव वासियों को जल्द से जल्द विस्थापित किया जाए और उनकी फसलों मकानों का उचित मुआवजा उन्हें दिया जाए ताकि वह अपने बच्चों और खुद का जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकें।
    इस दुख की घड़ी में जहां प्रशासन गांव वासियों तक नहीं पहुंच पा रहा वहीं कुछ समाजसेवी लोग गांव वासियों तक पहुंच रहे हैं और उनकी मदद कर रहे हैं और लगातार सरकार व प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द इन गांव वासियों के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पहाड़ों धसने से बचाने के लिए भी सरकार व प्रशासन कोशिश करें। 
     वही एसडीएम नालागढ़ दिवांशु सिंघल ने कहा कि उन्हें आज ही सूचना मिली है कि सोड़ी पंचायत के गांव माजरी में जमीन धस रही है और वह बलद खड्ड को ब्लॉक कर सकती है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग की टीम को मौके पर जायजा लेने के लिए बोल दिया है और सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए है। जिन लोगो के मकान क्षतिग्रस्त हुए है उनको शिफ्ट करने की अपील की जा रही है।  उन्हें सरकारी भवनों व उनके रिश्तेदारों के पास शिफ्ट करने में मदद की जा रही है और साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें टेंट मुहैया भी करवाए जा रहा है।
  • दून भाजपा मंडल के कार्यालय का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी

    दून भाजपा मंडल के कार्यालय का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी

    मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को देंगे कार्यालय में समय

    बददी/सचिन बैंसल: 9 दून भाजपा मंडल ने बद्दी में अपना कार्यालय खोल दिया है।  दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इसका रविवार को विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने कहा कि वह इस कार्यालय में मौजूद रहेंगे और किसी भी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसका सहयोग करने का हमेशा तत्पर रहेंगे। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि भाजपा का अपना कायार्लय होने से अब  पार्टी से संबंधित सभी गतिविधियां इसी कार्यालय से चलाई जाएंगी। मान सिंह मेहता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता रहे है और इससे पहले एक पन्ना प्रमुख का दायित्व निभा रहे थे लेकिन इनके कार्यशैली को लोगो में इनके तालमेल को देखते हुए उन्हें अब मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा एक ऐसी पहली पार्टी है जिसमें एक छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान दिया जाता है।  लेकिन अन्य दलो में वंशवाद की प्रथा अभी भी कामय है। उन्होंने सभी लोगों से आने वाले लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को समर्थन करने की अपील की है।
    इस मौके पर मान सिंह मेहता ने कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, डीआर चंदेल, डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिुप अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, गौ सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, बीडीसी सदस्य पुष्पेंद्र कौर, रीता मान सिंह मेहता, ट्रक यूनियन के महासचिव डीके कौशल, देवराज चौधरी, संदीप चौधरी,  हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपिस्थत रहे।
  • बाल्द नदी में रात को अवैध खनन करते दबोचे ट्रैक्टर

    बाल्द नदी में रात को अवैध खनन करते दबोचे ट्रैक्टर

    पानी कम होते ही नदियों को नोचने टूट पड़ता है ट्रैक्टर  माफिया, ट्रेक्टरों पर नहीं कोई नंबर प्लेट
     
    बाल्द नदी में अवैध खनन के चलते श्मशान घाट पर खतरे के बादल
     
    सचिन बैंसल/अगस्त :बीबीएन में अवैध खनन से हुए भारी नुकसान के बाबजूद खनन माफिया क्षेत्र की नदियों को नोचने से बाज नहीं आ रहा। नदियों में पानी उतरते ही  ट्रैक्टर माफिया भूखे भेडिय़ों की तरह नदियों पर टूट पड़ता है। बद्दी से नालागढ़ तक क्षेत्र की सभी नदियों में ट्रैक्टर माफिया ने आतंक मचा रखा है। दिन हो या रात ट्रैक्टरों के माध्यम से जमकर नदियों को नोचा जा रहा है। वहीं बाल्द नदी के किनारे लॉरियल उद्योग के समीप बने श्मशान घाट को भी अवैध खनन के चलते खतरा पैदा हो गया है। बीती रात शुक्रवार को बरोटीवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाल्द नदी में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को धर दबोचा। करीबन 10.30 बजे पुलिस ने सूचना के बाद प्लानिंग के साथ छापेमारी की और खनन माफिया को भागने का मौका तक नहीं दिया। बीते कुछ दिनों से यह ट्रैक्टर बाल्द नदी में खनन कर रहे थे। जैसे ही बाल्द नदी का जलस्तर कम होता था रात के समय यह  ट्रैक्टर  बाल्द में खनन सामग्री और रेत उठाने के लिए टूट पड़ते थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर चोरी व माईनिंग एंड मीनिरल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर है।

    डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बीती रात पुलिस ने बाल्द नदी में अवैध खनन करते दो  ट्रैक्टरों  को दबोचा है। पुलिस ने हुस्न चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी काठा व बलबीर सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी भुड्ड के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों टै्रक्टरों को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि बीबीएन में किसी भी कीमत पर खनन माफिया को बक्शा नहीं जाएगा। एसपी मोहित चावला ने क्षेत्र की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि कहीं भी दिन या रात के समय नदियों व अन्य स्थानों पर खनन कोई गतिविधि नजर आती है तो तुरंत इसकी सूचना क्षेत्र के संबंधित थाने में दें। पुलिस की टीमें रात के समय गश्त कर रही हैं ताकि अवैध खनन पर नुकेल कसी जा सके।
  • समाजसेवी हंसराज चन्देल ने थामा आपदा प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र के लोगो का हाथ

    समाजसेवी हंसराज चन्देल ने थामा आपदा प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र के लोगो का हाथ

     पीड़ितों का दर्द मेरा दर्द हर परिस्थिति में क्षेत्र की जनता के साथ रहेंगे खड़े -हंसराज 

    50 पीड़ित परिवारों को सहायता राशि के तौर पर प्रति परिवार 5 हज़ार राशि सौंपी 

    बददी/सचिन बैंसल : दून विधानसभा क्षेत्र की पहाड़ी  पंचायत साईं के साथ लगने वाले गांव खाली , कोसरी, बबसनी, सील, सुनानी में प्राकृतिक आपदा ने कहर मचा रखा है ।गांव के गांव मिट्टी में मिल चुके हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं |  लोगों के आशियाने उनकी आंखों के सामने खाक हो गए। लेकिन वे कुछ ना कर सके। क्योंकि प्रकृति के आगे किसी की भी नहीं चलती ।इसी बीच दून विधानसभा की ग्राम पंचायत खेड़ा के समाजसेवी हंसराज चंदेल शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्र में आपदा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुँचे। हंसराज चंदेल ने  प्राकृतिक आपदा के कारण भूस्खलन की चपेट में आए गांवों का दौरा किया और अपने साथियों के साथ प्रभावित परिवारों का सामान उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। उसके बाद राहत कैंप में शरण लिए 50 परिवारों को अपनी निजी तौर पर ,5000 की राशि प्रति परिवार को नकद आर्थिक सहायता  प्रदान की ।हंसराज चंदेल कहा कि  इस आपदा के घड़ी में हम सबका नेतिक कर्तव्य है की हम लोगो की अपनी सामर्थ के मुताबिक पीड़ित लोगों की आर्थिक सहायता करनी चाहिए और इसी के तहत में और मेरे परिवार ने फैसला लिया की हम लोग मौके पर जाकर जितना हो सके पीड़ित लोगो की सहायता करेंगे।
    आज मेने अपने लोगो के साथ जाकर साई पंचायत के कोसरी और खाली तथा ववासनी पंचायत के गांव सिल सनोनी के गांव का घर घर जाकर दौरा किया और उसके बाद सरकार द्वारा राहत शिविर में जाकर पीड़ित 50 परिवारों को 5000हजार रुपए के रूप में  आर्थिक सहायता दी और इस तरह दून विधानसभा क्षेत्र में जहां भी इस तरह की आपदा के नुकसान की सूचना मिलेगी वहां पर जो मेरी सामर्थ के मुताबिक आर्थिक सहायता की जायेगी। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत समिति विकास खंड नालागढ़ के उपाध्यक्ष प्रेमचंद चंद ठाकुर ,  अध्यक्ष लघु उद्योग भारती बी बी एन चेप्टर समर सिंह चंदेल , मेहर चंद प्रधान साई पंचायत राजिंदर सिंह झल्ला पूर्व प्रधान गुलरवाला पूर्व पंचायत व पूर्व प्रधान गुलरवाला दीवान चंद,मोहिंदरसिंह ठाकुर सेवानिर्वित निरीक्षक HRTC, डॉक्टरचुनीलाल, उपप्रधान लालचंद मानसिंह ठाकुर अमरु हुकमचंद कश्यप , किसन चंद कानूनगो, प्रकाश चंद ठाकुर कैप्टन अमर सिंह ,पूर्व प्रधान नंदपुर अमरचंद ठाकुर ,बीरसिंह ठाकुर नंबरदार बरोटीवाला रामकिशन बजाढ़ ,राममूर्ति ठाकुर देव बागवाला शुशील चंदेल भूपिंदर चंदेल मेलाराम माजरू धर्मपाल ठाणा ललित ठाकुर बद्दी जतिंद्र नंदलाल ठाकुर शर्मा रामलोक, केहर सिंह कालका नंबरदार मौजूद रहे ।
  • ईएसआई नालागढ़ द्वारा आयोजित शिविर में जांच करते करते चिकित्सक

    ईएसआई नालागढ़ द्वारा आयोजित शिविर में जांच करते करते चिकित्सक

    बददी/सचिन बैंसल: ईएसआईसी एमईयूडी पंजैहरा द्वारा वर्धमान पॉलीटेक्स लिमिटेड कंपनी नालागढ़ में स्वास्थ्य एवं जागरूकता जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 126 कर्मचारियों ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा एलर्जी, डेंगू बुखार, मलेरिया, फ्लू संक्रमण, गैस्ट्रोएंटेरिक और श्वसन रोगों आदि की जांच कराई। वरिष्ठ डॉक्टर देविंदर पॉल कौल ने कर्मचारियों का निरीक्षण किया और उन्हें बरसात के मौसम में होने वाली बीमारी आई फ्लू के बारे में जागरूक किया । उन्होने बताया कि यह बीमारी आंखों में होने वाली एक प्रकार की संक्रामक बीमारी है, जो गंदगी, बारिश, जल जमाव आदि के कारण यह अधिक फैलता है। इसके लक्षणों में आंखों का लाल होना, आंखों में दर्द, सूजन आदि शामिल हैं।
    यह धूल या गंदगी के कारण हो सकता है। इसके अलावा यह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैल सकता है और इन बीमारियों के लिए डॉक्टर देविंदर पॉल कौल ने दवाइयों का वितरण किया। इसके अलावा शाखा प्रबंधक निशांत बोध ने कर्मचारियों को ई.एस.आई.सी के फायदों से अवगत कराया। जैसे कि चिकित्सा लाभ कर्मचारी और उसके परिवार के सदस्यों को ईएसआईसी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं। आश्रितों को लाभ कर्मचारी की मृत्यु होने पर, उसके आश्रितों को उसके वेतन का 90 फीसदी प्रति माह पेंशन के रूप में मिलता है। मातृत्व लाभ गर्भवती महिलाओं को 26 सप्ताह तक का पेड लीव और उसके वेतन का 100त्न मिलता है। अस्वस्थता लाभ किसी भी प्रमाणित बीमारी के मामले में, कर्मचारी को उसके वेतन का 70 फीसदी बीमारी लाभ के रूप में मिलता है।


  • गौ रक्षा दल ने किया विधिवत तरीके से घायल गौंवश काअंतिम संस्कार

    गौ रक्षा दल ने किया विधिवत तरीके से घायल गौंवश काअंतिम संस्कार

    बददी/सचिन बैंसल :बददी के बागबानीया में गौ वंश का रात को अज्ञात वाहन द्वारा ऐक्सिडेंट हुआ था।  वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया था और गौ वंश ने मौके पर ही दम तोड दिया।  जैसे ही इसकी सूचना गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष डी. डी. राणा को मिली  तुरन्त गौ रक्षा दल की टीम वहां पहुची। गौ रक्षा दल के संगठन मंत्री पुष्पिंदर धीमान व टीम मेंबर  लक्की राजपूत सुरेश कुमार व उनके साथी जे  सी बी लेकर पंहुचे और रात को गौ माता का अंतिम संस्कार किया । उन्होने सरकार से अनुरोध है की जो गौ वंश सडको पर घुम रहे है और ऐक्सिडेंट का शिकार हो रहे है उनकी तरफ भी ध्यान दिया जाए। पुष्पिंद्र धीमान ने  सभी वाहन चालकों से  आग्रह किया कि अपने अपने वाहन धीरे चलाएं।


  • माता नैना देवी के भंडारे व श्रद्वालुओं के लिए शुद्व जल नालागढ़ से रवाना

    माता नैना देवी के भंडारे व श्रद्वालुओं के लिए शुद्व जल नालागढ़ से रवाना

    नालागढ़ की कंपनी कृषि बैस्ट सीडस रोजाना भेजेगी 3 हजार लीटर पानी

    नगर परिषद चेयमरैन अलका वर्मा ने झंडी दिखाकर किया रवाना

    उद्यमी विनीत और पूनम करते हैं हर साल शुद्व जल की सेवा


    बददी/ सचिन बैंसल: श्री नयना देवी मंदिर के बाहर लगने वाले भंडारे के लिए नालागढ़ कृषि बैस्ट सीडस प्राईवेट लिमिटेड ने शुद्व पेयजल भेजा है। कंपनी द्वारा भेजी गई पानी की गाडी को नगर परिषद नालागढ़ की प्रधान अलका वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि माता नयना देवी के प्रांगण में पटियाला वालों का भंडारा एक दशक से चल रहा है जिमसें पानी की कमी देखते हुए आरओ फिल्टर्ड पानी नालागढ़ के दंपति विनीत और पूमन भेजते हैं। माता का परम भगत यह दंपति इस काम को मानवता की सेवा में एक छोटी सी सेवा मानता है और रोज दो टैंपो वहंा भेजे जाते हैं जो कि भंडारे के साथ पीने के काम भी आते हैं। विनीत गुप्ता व पूनम ने बताया कि चूंकि वहां पानी की कमी है लेकिन हम चाहते हैं कि श्रद्वालुओं को शुद्व पानी मेें बना हुआ लंगर खाने को मिले और वहां पर पूरे देश से माता रानी का आर्शीवाद लेने पहुंचते हैं और थके हारे श्रद्वालुओं को पेयजल भीइसी से मुहैया होता है। नगर परिषद नालागढ़ की प्रधान अलका वर्मा ने इस पुनीत कार्य केलिए कृषि बैस्ट सीडस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के संचालकों का आभार जताया और कहा कि हमें अपने व्यापार उद्योग के अलावा कुछ समय सामाजिक मदद के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर वाईस चेयरमैन तारा अवस्थी, पार्षद वंदना बंसल, संजीव भारद्वाज, महैश गौतम, अमरिंद्र सिंह भिंडर, कंपनी ओर से सुरेंद्र मोहन गुप्ता, विनीत गुप्ता निदेशक, पूनम, नवीन यादव सचिव नालागढ उद्योग संघ, पंकज, भूपेंद्र, धनंजय, जयपाल व सतबीर सिंह भी उपस्थित थे।
  • आईईसी विश्वविद्यालय में मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस व की नए सत्र की शरुआत

    आईईसी विश्वविद्यालय में मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस व की नए सत्र की शरुआत

    बद्दी/सचिन बैंसल : बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में मंगलवार को 77वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक पुरी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं स्टाफ के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान जन गण मन और भारत मां की जय के उद्घोष से विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.  अशोक पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि हर भारतवासी को स्वतंत्रता दिवस की भावना और शक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय उन्नति में अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अब तक भारत ने असंभव से प्रतीत होने वाले विकास के कई शिखर छुए हैं। आज हम सभी भारतवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि अमृत काल में भारत को विश्व ताकत बनाने के लिए बड़े स्वप्न देखते हुए उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की तरफ से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    बुधवार को विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत हवन-पूजा के साथ की गई। इसके पश्चात पहले सत्र के बच्चों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की गई। विश्वविद्यालय में पूरे उत्साह के साथ नए सत्र की शुरुआत की गई। विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद में बच्चों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं शिक्षा पद्धति की जानकारी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने प्रथम वर्ष के बच्चों के साथ संवाद के दौरान कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा-दीक्षा के दौरान अपने व्यक्तित्व निर्माण का जो अवसर मिला है, उसका आप सभी समुचित लाभ लें और पाठ्यक्रम के साथ-साथ अपने कौशल को पहचान कर उसे निखारने के लिए प्रयास करते रहें। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों एवं अभिभावकों को भविष्य में हर संभव सहायता मुहैया करवाने हेतु आश्वस्त किया।
  • दून मंडल ने स्व. अटल जी को किया याद

    दून मंडल ने स्व. अटल जी को किया याद

    बच्चो को बांटे फल

    बीबीएन को फार्मा हब बनाना अटल जी की देन- मान सिंह मेहता

    बददी/सचिन बैंसल:  दून भाजपा मंडल ने बद्दी में पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि मनाई। मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता की अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।  दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने स्व. वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीबीएन में आज जो भी विकास हुआ है वह अटल की देन है। हिमाचल को औद्योगिक पैकेज देने के बाद यहां पर निवेश हुआ।  मंडल अध्यक्ष मान सिंह महेता ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल से बहुत लगाव था जिसके चलते  बद्दी में एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है और यहां पर देश की 40 फीसदी दवाईयां यही पर बनती है और इसका श्रेय अटल जी को जाता है।   अटल जी ने राष्ट्रीयता की जो अलख जगाई थी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरकार रखा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने गरीब बच्चों व  लोगों को फल वितरित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक परमजीत सिहं पम्मी,  डीआर चंदेल , डॉ. श्रीकांत, कृष्ण कौशल, राजकुमार, आज्ञा राम ठाकुर, गुरमैल चौधरी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
  • बददी में अनोखे ढंग से मना स्वतंत्रता दिवस रचा इतिहास

    बददी में अनोखे ढंग से मना स्वतंत्रता दिवस रचा इतिहास

    सफाई कर्मचारी को मुख्य अतिथि बना उससे करवाया ध्वजारोहण

    हरिओम योगा सोसाईटी ने आयोजित किया था कार्यक्रम


    बददी/सचिन बैंसल : बददी में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर इतिहास रचा गया है। शहर में हरिओम योगा सोसाईटी ने टौरेंट पार्क बददी में आयोजित आजादी दिवस कार्यक्रम अलग ढंग से मनाया है। कार्यक्रम में किसी भी राजनेता को न बुलाकर आम आदमी व सुबह शाम बददी शहर का कूडा कचरा सफाई करने वाले कर्मचारियों  को मुख्य अतिथि बनाया गया। इत तीनों ने सामूहिक रुप से ध्वजारोपण किया। यह उच्च सोच व मार्ग दर्शन संभव हो पाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के उपासक डा. श्रीकंात शर्मा व आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य की बदौलत। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बददी के तीन सफाई कर्मचारियों को ध्वजारोहण का यह अवसर प्रदान किया गया । कुलवीर आर्य ने बताया कि सफ़ाई कर्मचारी सन्दीप कुमार , विपिन कुमार और मैहताब ने मिलकर झण्डा फहराया। इस अवसर पर सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण शिमला तथा प्रदेश में भिन्न-भिन्न जगह हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और दो मिनट को मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बड़ी संख्या में आए बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
    बाद में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डा श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आज जरुरत है हमें एकात्म मानववाद की जरुरत है। एकात्म मानववाद का उद्देश्य व्यक्ति एवं समाज की आवश्यकता को संतुलित करते हुए प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना है। यह प्राकृतिक संसाधनों के संधारणीय उपभोग का समर्थन करता है जिससे कि उन संसाधनों की पुन: पूर्ति की जा सके। एकात्म मानववाद न केवल राजनीतिक बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता को भी बढ़ात है। यह सिद्धांत विविधता को प्रोत्साहन देता है अत: भारत जैससे विविधतापूर्ण देश के लिए यह सर्वाधिक उपयुक्त है। एकात्म मानववाद का उद्देश्य प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है एवं ‘अंत्योदय’ अर्थात समाज के निचले स्तर पर स्थित व्यक्ति के जीवन में सुधार करना है। इस प्रकार, यह दर्शन भारत जैसे कल्याणकारी राज्य में सदैव प्रासंगिक रहेगा।